1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:06,548 --> 00:00:13,471
‎NETFLIX ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्री

3
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

4
00:01:12,489 --> 00:01:18,328
‎यूक्रेन के इस शहर में एक ऐसा समय था
‎जब करीब 50,000 लोग रहते थे।

5
00:01:18,912 --> 00:01:23,041
‎यहाँ हर वह सुविधा थी जो एक समुदाय को
‎आराम से जीने के लिए चाहिए होती है।

6
00:01:26,711 --> 00:01:32,383
‎पर 26 अप्रैल, 1986 को,
‎यह अचानक रहने लायक नहीं रह गया।

7
00:01:34,385 --> 00:01:38,681
‎पास में मौजूद चेर्नोबिल के
‎परमाणु संयंत्र में धमाका हुआ।

8
00:01:42,644 --> 00:01:47,273
‎और 48 घंटे के अंदर-अंदर,
‎पूरा शहर खाली करा लिया गया।

9
00:01:50,777 --> 00:01:52,987
‎तब से यहाँ पर कोई नहीं रहता।

10
00:02:03,832 --> 00:02:10,213
‎वह धमाका बुरी योजना
‎और मानव गलती का नतीजा था। ग़लतियाँ।

11
00:02:11,381 --> 00:02:17,053
‎इससे ऐसी पर्यावरणीय आपदा पैदा हुई
‎जिसका असर पूरे यूरोप पर पड़ा।

12
00:02:17,971 --> 00:02:23,476
‎कई लोग इसे मानव जाति के
‎इतिहास की सबसे महँगी आपदा मानते हैं।

13
00:02:25,603 --> 00:02:28,940
‎पर चेर्नोबिल केवल एक घटना थी।

14
00:02:29,732 --> 00:02:34,112
‎हमारे वक्त की सबसे बड़ी त्रासदी
‎अभी भी पूरी दुनिया में घटित हो रही है,

15
00:02:34,195 --> 00:02:36,489
‎जो रोज़मर्रा की ज़िंदगी में
‎नज़र भी नहीं आती।

16
00:02:37,323 --> 00:02:41,161
‎मैं हमारी पृथ्वी के जंगली ज़िंदगी
‎और उसकी जैव-विविधता के

17
00:02:41,244 --> 00:02:43,163
‎नुकसान के बारे में बात कर रहा हूँ।

18
00:02:50,420 --> 00:02:54,340
‎जीव जगत एक बेहद अनोखा
‎और शानदार करिश्मा है।

19
00:02:55,884 --> 00:03:00,513
‎अरबों जीव, लाखों किस्म के पौधे और जानवर,

20
00:03:01,389 --> 00:03:04,475
‎अपनी विविधता और अधिकता से चौंकाते हैं।

21
00:03:06,603 --> 00:03:10,523
‎साथ मिलकर काम करते हैं
‎ताकि सूरज की ऊर्जा और धरती के

22
00:03:11,024 --> 00:03:13,151
‎खनिज पदार्थों का फ़ायदा उठा सकें।

23
00:03:15,278 --> 00:03:20,700
‎उनकी ज़िंदगियाँ इस तरह से जुड़ी हुई हैं
‎कि वे एक-दूसरे को ज़िंदा रखती हैं।

24
00:03:22,785 --> 00:03:28,166
‎हम पूरी तरह से इस सुनियोजित
‎जीवन अवलंब प्रणाली पर निर्भर हैं।

25
00:03:29,626 --> 00:03:34,464
‎और यह सुचारू रूप से चलने के लिए
‎अपनी जैव-विविधता पर निर्भर करती है।

26
00:03:39,719 --> 00:03:46,392
‎पर अभी हम जिस तरह धरती पर रह रहे हैं
‎उससे जैव-विविधता कम हो रही है।

27
00:03:51,940 --> 00:03:56,402
‎यह भी बुरी योजना
‎और मानव गलती का ही नतीजा है।

28
00:03:57,278 --> 00:04:01,157
‎और यह भी हमें उसी हालात में ले आएगा
‎जो हम यहाँ देख रहे हैं।

29
00:04:04,327 --> 00:04:07,789
‎ऐसी जगह जो रहने लायक नहीं होगी।

30
00:04:12,669 --> 00:04:14,420
‎प्राकृतिक जगत फीका पड़ रहा है।

31
00:04:14,504 --> 00:04:18,341
‎इसका सबूत हमारे चारों ओर है।
‎यह मेरे जीवनकाल में हुआ है।

32
00:04:18,424 --> 00:04:20,635
‎मैंने इसे अपनी आँखों से होते देखा है।

33
00:04:21,302 --> 00:04:25,974
‎यह फ़िल्म मेरी गवाही
‎और भविष्य के लिए मेरी झलक भी है।

34
00:04:26,641 --> 00:04:30,353
‎यह कहानी है कि किस तरह से
‎हमने इसे अपनी सबसे बड़ी भूल बनाया।

35
00:04:30,436 --> 00:04:34,857
‎और किस तरह, अगर हम अभी सही कदम उठाएँ,
‎तो इस भूल को सुधार सकते हैं।

36
00:04:52,500 --> 00:04:57,130
‎मैं हूँ डेविड एटनबरो और मैं 93 साल का हूँ।

37
00:04:57,964 --> 00:05:00,550
‎मैंने एक बेहद लाजवाब ज़िंदगी जी है।

38
00:05:01,342 --> 00:05:05,096
‎मुझे अब यह एहसास हुआ है
‎कि मेरा ज़िंदगी कितनी लाजवाब बीती।

39
00:05:11,144 --> 00:05:15,606
‎मैं ख़ुशनसीब था कि अपनी ज़िंदगी
‎धरती के जंगलों के खोजबीन में बिताई।

40
00:05:18,735 --> 00:05:21,237
‎मैं दुनिया के हर कोने में गया हूँ।

41
00:05:28,077 --> 00:05:33,916
‎मैंने इस जीव जगत की विविधता
‎और चमत्कार को करीब से देखा है।

42
00:05:36,836 --> 00:05:41,132
‎सच कहूँ, तो मैं किसी और तरीके से
‎ज़िंदगी जीने की कल्पना भी नहीं कर सकता।

43
00:05:44,594 --> 00:05:49,640
‎मुझे हमेशा नई जगहों पर जाने, साहसिक
‎कारनामे करने, निर्जन जगहों के बारे में

44
00:05:50,141 --> 00:05:52,769
‎जानने का जुनून रहा है।

45
00:05:54,479 --> 00:05:55,730
‎मैं अब भी सीख रहा हूँ।

46
00:05:57,774 --> 00:06:01,277
‎आज भी उतना ही जितना जवानी में सीख रहा था।

47
00:06:08,326 --> 00:06:10,870
‎सन् 1937 - दुनिया की आबादी : 2.3 बिलियन

48
00:06:10,953 --> 00:06:13,915
‎वायुमंडल में कार्बन : 280 भाग प्रति दस लाख

49
00:06:13,998 --> 00:06:16,167
‎बचा निर्जन इलाका : 66 प्रतिशत

50
00:06:18,878 --> 00:06:21,172
‎तब की दुनिया बहुत अलग थी।

51
00:06:22,715 --> 00:06:27,345
‎हमें इस बात की कम समझ थी
‎कि जीव जगत किस तरह चलता है।

52
00:06:30,139 --> 00:06:32,767
‎उसे प्राकृतिक इतिहास कहते थे

53
00:06:32,850 --> 00:06:35,728
‎क्योंकि वास्तव में वह...

54
00:06:37,188 --> 00:06:38,439
‎इतिहास के बारे में था।

55
00:06:42,276 --> 00:06:44,362
‎बचपन में यहाँ आना अच्छा लगता था,

56
00:06:44,445 --> 00:06:49,742
‎क्योंकि यह लोहे की पत्थरों की खान है,
‎पर कोई इसका इस्तेमाल नहीं करता था।

57
00:06:49,826 --> 00:06:51,828
‎यह पूरी जगह बिल्कुल साफ़ थी, यह...

58
00:06:51,911 --> 00:06:53,996
‎हाल में ही बंद हुई पत्थर की खान थी।

59
00:07:07,760 --> 00:07:11,347
‎जब मैं एक छोटा था, तो अपना सारा खाली वक्त

60
00:07:11,431 --> 00:07:14,183
‎इस तरह की जगहों पर
‎पत्थर ढूँढते बिताता था...

61
00:07:15,560 --> 00:07:16,978
‎छिपे हुए खज़ाने के लिए।

62
00:07:20,273 --> 00:07:21,107
‎जीवाश्म।

63
00:07:22,859 --> 00:07:25,111
‎इस जंतु को अमोनाइट कहते हैं।

64
00:07:25,194 --> 00:07:28,489
‎और अपने जीवनकाल में,
‎यह जंतु इस खोल में रहता था

65
00:07:28,573 --> 00:07:31,659
‎और शिकार को पकड़ने के लिए
‎अपने शिकंजे बाहर फैलाता था।

66
00:07:33,286 --> 00:07:36,581
‎और यह करीब 18 करोड़ सालों पहले होता था।

67
00:07:37,874 --> 00:07:42,462
‎इस वाली प्रजाति का
‎वैज्ञानिक नाम "टिल्टोनिसरस" है,

68
00:07:42,545 --> 00:07:46,132
‎क्योंकि यह सबसे पहली बार
‎मध्य इंग्लैंड में स्थित

69
00:07:46,215 --> 00:07:49,010
‎टिल्टन की पत्थर की खान में पाया गया था।

70
00:07:50,428 --> 00:07:55,892
‎वक्त के साथ-साथ, मैंने पृथ्वी के
‎विकासीय इतिहास के बारे में जाना।

71
00:07:56,767 --> 00:08:00,897
‎कुल मिलाकर, यह एक धीमे,
‎संतुलित बदलाव की कहानी है।

72
00:08:03,566 --> 00:08:08,779
‎अरबों सालों के काल में,
‎प्रकृति ने करिश्माई रूपों की रचना की है,

73
00:08:08,863 --> 00:08:12,992
‎हर एक अपने से पहले वाले से
‎ज़्यादा पेचीदा और कुशल बना।

74
00:08:15,244 --> 00:08:18,706
‎यह बेहद कड़ी मेहनत वाली प्रक्रिया है।

75
00:08:22,835 --> 00:08:26,297
‎और फिर, करीब दस करोड़ सालों में,

76
00:08:26,380 --> 00:08:29,675
‎इतनी मेहनत भरी प्रक्रियाओं के बाद,

77
00:08:29,759 --> 00:08:34,847
‎कुछ बेहद विनाशकारी हुआ, महाविलुप्ति।

78
00:08:35,932 --> 00:08:41,562
‎अनेक प्रजातियाँ लुप्त हो जाती हैं
‎और अचानक उनके बदले कुछ ही रह जाती हैं।

79
00:08:43,648 --> 00:08:45,942
‎सारे क्रमिक विकास पर पानी फिर जाता है।

80
00:08:48,027 --> 00:08:51,572
‎आप यह देख सकते हैं।
‎पत्थरों की परत में एक लकीर।

81
00:08:51,656 --> 00:08:56,410
‎एक सीमा जो एक गहरे, तेज़,
‎भूमंडलीय बदलाव को दिखाती है।

82
00:08:57,161 --> 00:09:00,873
‎उस लकीर के नीचे,
‎अनेकानेक जीव पाए जाते हैं।

83
00:09:02,416 --> 00:09:04,418
‎उसके ऊपर, बेहद कम।

84
00:09:07,505 --> 00:09:13,219
‎पृथ्वी पर ज़िंदगी के चार अरब सालों के
‎इतिहास में पाँच बार महाविलुप्ति हुई है।

85
00:09:15,805 --> 00:09:17,265
‎पिछली बार जब ऐसा हुआ था

86
00:09:17,348 --> 00:09:21,727
‎तो उस घटना ने डायनासोरों के
‎युग का अंत कर दिया था।

87
00:09:22,979 --> 00:09:26,607
‎एक उल्कापिंड की टक्कर
‎पृथ्वी की परिस्थिति में

88
00:09:26,691 --> 00:09:28,818
‎एक विनाशकारी बदलाव लेकर आया।

89
00:09:31,529 --> 00:09:35,908
‎कुल प्रजातियों में से 75 प्रतिशत
‎हमेशा के लिए लुप्त हो गईं।

90
00:09:38,911 --> 00:09:42,832
‎ज़िंदगी के पास नए रूप धरने के अलावा
‎और कोई चारा नहीं था।

91
00:09:44,625 --> 00:09:50,214
‎करीब 6.5 करोड़ सालों से
‎जीव जगत के पुनर्निमाण का काम जारी है,

92
00:09:52,133 --> 00:09:57,555
‎जब तक हम उस दुनिया में आए
‎जिसे हम हमारा युग के रूप में जानते हैं।

93
00:10:05,354 --> 00:10:08,733
‎वैज्ञानिक इसे होलोसीन युग बुलाते हैं।

94
00:10:14,280 --> 00:10:17,617
‎होलोसीन युग हमारे ग्रह के महान इतिहास का

95
00:10:17,700 --> 00:10:19,827
‎सबसे स्थिर युग रहा है।

96
00:10:22,246 --> 00:10:27,627
‎करीब 10,000 सालों से, औसत तापमान
‎एक डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा

97
00:10:27,710 --> 00:10:29,920
‎ऊपर या नीचे नहीं हुआ है।

98
00:10:33,924 --> 00:10:37,386
‎और हमारे आसपास का संपन्न
‎और फला-फूला जीव जगत

99
00:10:37,970 --> 00:10:40,514
‎इस स्थिरता की कुंजी रहा है।

100
00:10:44,685 --> 00:10:51,108
‎समुद्रों के ऊपरी तल के पादपप्लवकों
‎और उत्तर में फैले हुए घने जंगलों ने

101
00:10:51,192 --> 00:10:56,238
‎कार्बन को ख़ुद में समाकर
‎वायुमंडल को संतुलित रखा है।

102
00:10:59,158 --> 00:11:00,993
‎बड़े पशु समूहों ने मैदानों में

103
00:11:01,077 --> 00:11:06,248
‎मिट्टी को उपजाऊ करके
‎घास के मैदानों को घना किया है।

104
00:11:12,171 --> 00:11:15,966
‎समुद्र तटों पर हज़ारों किलोमीटर तक फैले
‎मैनग्रोव और मूँगे की चट्टानों ने

105
00:11:16,550 --> 00:11:19,053
‎मछली की कई प्रजातियों को पनाह दी है

106
00:11:19,136 --> 00:11:23,766
‎जो वयस्क होने पर,
‎विशाल सागर का हिस्सा बन जाती हैं।

107
00:11:30,398 --> 00:11:35,361
‎भूमध्यरेखा में पाए जाने वाले घने जंगलों ने
‎बड़ी संख्या में पेड़ विकसित किए

108
00:11:35,444 --> 00:11:38,656
‎ताकि जितना हो सके
‎सूरज की ऊर्जा को हासिल कर सकें,

109
00:11:39,240 --> 00:11:42,910
‎जिससे दुनिया की हवा के
‎बहाव में नमी और ऑक्सीजन जोड़ी।

110
00:11:47,373 --> 00:11:50,543
‎और ध्रुवीय बर्फ़ का विस्तार
‎बेहद अहम रहा है,

111
00:11:50,626 --> 00:11:53,796
‎क्योंकि इसकी सफ़ेद सतह से
‎सूरज की किरणों को

112
00:11:54,422 --> 00:11:56,382
‎परावर्तित करके पूरी पृथ्वी को ठंडा किया।

113
00:12:00,261 --> 00:12:05,015
‎होलोसीन युग की जैव-विविधता
‎स्थिरता लाने में अहम रही है।

114
00:12:06,142 --> 00:12:12,606
‎और पूरा जीव जगत एक धीमी,
‎भरोसेमंद लय में व्यवस्थित हो गया,

115
00:12:13,941 --> 00:12:15,443
‎जिन्हें मौसम कहते हैं।

116
00:12:23,200 --> 00:12:24,660
‎उष्णकटिबंधीय मैदानों में,

117
00:12:24,744 --> 00:12:29,957
‎सूखे और बरसाती मौसम हर साल
‎सही समय पर एक-दूसरे की जगह लेते हैं।

118
00:12:33,711 --> 00:12:38,340
‎एशिया में, हवा अपनी दिशा बदलती है,
‎जो वर्षा का संकेत साथ लाती है।

119
00:12:46,223 --> 00:12:51,604
‎उत्तरी क्षेत्रों में, मार्च के महीने में
‎तापमान बढ़ता है और बसंत की शुरुआत होती है,

120
00:12:52,772 --> 00:12:57,985
‎और अक्टूबर तक बढ़ा रहता है
‎और फिर कम होकर पतझड़ लाता है।

121
00:13:02,156 --> 00:13:05,868
‎होलोसीन हमारा ईडन का बगीचा था।

122
00:13:05,951 --> 00:13:08,621
‎इसके मौसमों की लय इतनी विश्वसनीय थी

123
00:13:08,704 --> 00:13:12,374
‎कि इसने हमारी जाति को एक अनोखा मौका दिया।

124
00:13:15,085 --> 00:13:17,713
‎हमने खेती का आविष्कार किया।

125
00:13:20,633 --> 00:13:25,554
‎हमने मौसमों का इस्तेमाल करके
‎फ़सल उगाने का तरीका सीखा।

126
00:13:27,431 --> 00:13:31,477
‎इसके बाद पूरा मानव इतिहास शुरू हुआ।

127
00:13:33,395 --> 00:13:37,107
‎हर पीढ़ी केवल इसलिए
‎विकसित हुई और प्रगति कर पाई

128
00:13:37,191 --> 00:13:40,694
‎क्योंकि हम जीव जगत पर
‎उन परिस्थितियाँ को दे पाने का

129
00:13:40,778 --> 00:13:43,239
‎भरोसा कर सकते थे जिनकी हमें ज़रूरत थी।

130
00:13:46,575 --> 00:13:51,664
‎हमारी प्रगति की रफ़्तार पाए गए जीवाश्मों
‎के रिकॉर्ड से कहीं ज़्यादा तेज़ थी।

131
00:13:54,917 --> 00:13:59,463
‎हमारी बुद्धिमता ने हमारे
‎विकास के तरीके को ही बदल दिया।

132
00:14:00,256 --> 00:14:01,549
‎पहले,

133
00:14:01,632 --> 00:14:07,721
‎जानवरों को अपनी ज़िंदगियाँ बदलने के लिए
‎कुछ शारीरिक क्षमता विकसित करनी पड़ती थी।

134
00:14:08,514 --> 00:14:11,809
‎पर हमारे मामले में,
‎एक विचार वह काम कर सकता था।

135
00:14:11,892 --> 00:14:15,938
‎और वह विचार एक से
‎दूसरी पीढ़ी तक आगे बढ़ाया जा सकता था।

136
00:14:18,524 --> 00:14:22,069
‎एक प्रजाति जो हासिल करती थी
‎हम उसे बदल रहे करते थे।

137
00:14:26,323 --> 00:14:32,580
‎यह शुरू होने के कुछ हज़ार साल बाद,
‎मैं बिल्कुल सही वक्त पर बड़ा हुआ।

138
00:14:33,330 --> 00:14:35,249
‎सितम्बर, 1954

139
00:14:35,332 --> 00:14:37,793
‎मेरे 20 के दशक में मेरे कैरियर की शुरुआत

140
00:14:37,877 --> 00:14:41,964
‎वैश्विक हवाई यात्रा की शुरुआत के साथ हुई।

141
00:14:43,507 --> 00:14:46,969
‎मेरी ख़ुशनसीबी थी
‎कि मैं उन पहले लोगों में से था

142
00:14:47,052 --> 00:14:51,223
‎जिन्होंने होलोसीन के
‎सौम्य मौसम के नतीजतन मिलने वाले

143
00:14:51,307 --> 00:14:53,893
‎जीवन के संपूर्ण वरदान का अनुभव किया।

144
00:15:03,861 --> 00:15:06,030
‎सन् 1954 - दुनिया की आबादी : 2.7 बिलियन

145
00:15:06,113 --> 00:15:08,616
‎वायुमंडल में कार्बन : 310 भाग प्रति दस लाख

146
00:15:08,699 --> 00:15:10,367
‎बचा निर्जन इलाका : 64 प्रतिशत

147
00:15:14,079 --> 00:15:17,541
‎मैं जहाँ भी गया, वहाँ निर्जन इलाके थे।

148
00:15:18,459 --> 00:15:20,794
‎दमकते हुए समंदर।

149
00:15:21,921 --> 00:15:23,547
‎विशाल घने जंगल।

150
00:15:25,132 --> 00:15:27,134
‎दूर-दूर तक फैले हुए चारागाह।

151
00:15:27,217 --> 00:15:31,180
‎आप इन अनछुए निर्जन इलाकों के
‎ऊपर घंटों तक उड़ान भर सकते थे।

152
00:15:33,933 --> 00:15:38,395
‎और लोगों के लिए मुझसे इन जगहों की खोज करने

153
00:15:38,479 --> 00:15:42,107
‎और कुदरत के करिश्मों को
‎दर्ज करने के लिए कहा जा रहा था।

154
00:15:44,234 --> 00:15:45,736
‎और यह काम काफ़ी आसान था।

155
00:15:45,819 --> 00:15:48,238
‎लोगों ने पहले कभी टीवी पर
‎पैंगोलिन नहीं देखे थे।

156
00:15:48,322 --> 00:15:50,032
‎उन्होंने स्लॉथ नहीं देखे थे।

157
00:15:50,115 --> 00:15:52,326
‎न्यू गिनी का मध्य केंद्र नहीं देखा था।

158
00:15:58,123 --> 00:16:00,376
‎वह मेरी ज़िंदगी का सबसे सुहाना समय था।

159
00:16:01,627 --> 00:16:04,505
‎हमारी ज़िंदगियों का सबसे सुहाना समय था।

160
00:16:05,214 --> 00:16:09,426
‎दूसरा दुनिया युद्ध ख़त्म हो चुका था,
‎तकनीक हमारी ज़िंदगी आसान बना रही थी।

161
00:16:11,971 --> 00:16:15,724
‎बदलाव की रफ़्तार और तेज़ होती जा रही थी।

162
00:16:21,480 --> 00:16:24,650
‎लग रहा था मानो कुछ भी
‎हमारी प्रगति को रोक नहीं पाएगा।

163
00:16:25,693 --> 00:16:28,779
‎भविष्य बेहद रोमांचक होने वाला था।

164
00:16:28,862 --> 00:16:31,824
‎वे सब चीज़ें लाने वाला था
‎जिनकी हमने कल्पना की थी।

165
00:16:34,910 --> 00:16:39,289
‎यह समस्याओं का
‎एहसास होने से पहले की बात है।

166
00:16:43,836 --> 00:16:45,754
‎सन् 1960 - दुनिया की आबादी : 3.0 बिलियन

167
00:16:45,838 --> 00:16:48,090
‎वायुमंडल में कार्बन : 315 भाग प्रति दस लाख

168
00:16:48,173 --> 00:16:49,842
‎बचा निर्जन इलाका : 62 प्रतिशत

169
00:16:51,135 --> 00:16:52,803
‎सितम्बर, 1960

170
00:16:52,886 --> 00:16:57,391
‎पहले सफ़र पर मैं सन् 1960 में
‎पूर्व अफ़्रीका गया था।

171
00:17:01,687 --> 00:17:06,900
‎उस वक्त, यह सोचना भी मुश्किल था
‎कि ऐसा दिन आएगा, जब हम, एक अकेली प्रजाति,

172
00:17:06,984 --> 00:17:12,489
‎पूरे निर्जन इलाके के अस्तित्व को
‎ख़तरे में डालने की ताकत रखेंगे।

173
00:17:16,076 --> 00:17:20,664
‎मसाई शब्द "सेरेंगेटी" का
‎मतलब होता है "बेशुमार मैदान।"

174
00:17:21,290 --> 00:17:24,001
‎जो यहाँ रहते हैं,
‎उनके लिए यह व्याख्या सटीक है।

175
00:17:24,084 --> 00:17:26,754
‎आप सेरेंगेटी के किसी
‎एक स्थान पर हो सकते हैं,

176
00:17:26,837 --> 00:17:29,506
‎और वहाँ एक भी जानवर नहीं होगा,

177
00:17:29,590 --> 00:17:31,050
‎और फिर, अगली ही सुबह...

178
00:17:32,676 --> 00:17:34,720
‎दस लाख अफ़्रीकी बारहसिंघा।

179
00:17:41,185 --> 00:17:43,437
‎ढाई लाख ज़ेबरा।

180
00:17:48,150 --> 00:17:49,943
‎पाँच लाख चिंकारा वहाँ दिखेंगे।

181
00:17:53,030 --> 00:17:54,656
‎उसके कुछ दिन बाद,

182
00:17:55,991 --> 00:17:57,284
‎वे ग़ायब हो जाते हैं।

183
00:17:57,367 --> 00:17:59,328
‎क्षितिज के पार चले जाते हैं।

184
00:17:59,411 --> 00:18:03,499
‎आपको यह सोचने के लिए
‎माफ़ किया जा सकता है कि ये मैदान असीम है

185
00:18:04,083 --> 00:18:06,293
‎जब वे इतने बड़े झुंड को निगल सकते हैं।

186
00:18:07,377 --> 00:18:08,962
‎एक दूरदर्शी वैज्ञानिक,

187
00:18:09,046 --> 00:18:12,716
‎बर्नहार्ड जिमिक ने साबित करने का
‎बीड़ा उठाया कि यह सच नहीं है।

188
00:18:16,011 --> 00:18:21,433
‎उन्होंने व उनके बेटे ने एक विमान में बैठकर
‎क्षितिज के पार तक उन झुंडों का पीछा किया।

189
00:18:31,610 --> 00:18:34,530
‎उन्होंने उनके रास्ते का
‎नक्शा बनाया जब वे नदियों के पार,

190
00:18:34,613 --> 00:18:37,783
‎जंगलों के बीच
‎और राष्ट्रीय सीमाओं को लाँघते हुए गए।

191
00:18:39,952 --> 00:18:42,371
‎उन्हें पता चला कि सेरेंगेटी के जानवरों को

192
00:18:42,454 --> 00:18:47,376
‎ज़िंदा रहने के लिए
‎बहुत विशाल चारागाह चाहिए।

193
00:18:48,627 --> 00:18:52,965
‎इतनी बड़ी जगह के बिना,
‎उन पशुओं की संख्या कम हो जाएगी

194
00:18:53,048 --> 00:18:57,010
‎और इसके साथ ही पूरा
‎परितंत्र खत्म हो जाएगा।

195
00:18:58,804 --> 00:19:03,016
‎मेरे लिए इसका मतलब सरल था,
‎वन असीमित नहीं हैं।

196
00:19:03,100 --> 00:19:06,019
‎वे सीमित हैं।
‎उन्हें सुरक्षित रखना ज़रूरी है।

197
00:19:06,520 --> 00:19:10,149
‎और कुछ सालों बाद,
‎यह विचार सबको समझ में आ गया।

198
00:19:10,941 --> 00:19:16,488
‎पाँच, चार, तीन, दो, एक, शून्य।

199
00:19:18,448 --> 00:19:23,162
‎जब अपोलो मिशन लॉन्च हुआ,
‎तो मैं एक टेलीविज़न स्टूडियो में था।

200
00:19:23,245 --> 00:19:26,748
‎दिसम्बर, 1968

201
00:19:27,249 --> 00:19:28,625
‎यह पहली बार था

202
00:19:28,709 --> 00:19:32,421
‎जब कोई मनुष्य पृथ्वी से इतना दूर गया था

203
00:19:32,504 --> 00:19:34,339
‎कि पूरी पृथ्वी को देख सके।

204
00:19:34,882 --> 00:19:36,300
‎अपोलो 8 - होम मूवीज़

205
00:19:36,383 --> 00:19:37,843
‎और उन्होंने यह देखा...

206
00:19:40,554 --> 00:19:42,514
‎हम सबने यह देखा।

207
00:19:43,932 --> 00:19:48,854
‎हमारा ग्रह। असुरक्षित और अलग-थलग है।

208
00:19:54,902 --> 00:19:59,489
‎उसके बारे में एक कमाल की चीज़
‎यह थी कि पूरी दुनिया

209
00:19:59,573 --> 00:20:02,326
‎इसे होते हुए देख पा रही थी।

210
00:20:02,910 --> 00:20:09,041
‎यह बेहद कमाल की बात थी कि आप
‎उसी समय वह देख सकते थे जो अंतरिक्ष में गया

211
00:20:09,124 --> 00:20:11,210
‎वह आदमी उस समय देख रहा था।

212
00:20:12,628 --> 00:20:16,840
‎और मुझे वह पहली तस्वीर
‎अच्छी तरह से याद है।

213
00:20:17,341 --> 00:20:20,093
‎आपको एक नीला कंचा दिखा।

214
00:20:20,177 --> 00:20:26,642
‎अंधेरे के बीच एक नीला गोला,
‎और आपको एहसास हुआ कि वह पृथ्वी है।

215
00:20:27,142 --> 00:20:31,104
‎और उस एक तस्वीर में
‎पूरी मानव जाति समा गई थी,

216
00:20:31,188 --> 00:20:35,734
‎केवल उस इंसान के सिवाय
‎जो अंतरिक्ष यान से वह तस्वीर ले रहा था।

217
00:20:36,735 --> 00:20:41,531
‎और उस घटना ने लोगों के,
‎दुनिया में रहने वाले लोगों के

218
00:20:41,615 --> 00:20:43,242
‎पूरे नज़रिए को बदल दिया,

219
00:20:46,870 --> 00:20:48,997
‎हमारा घर असीमित नहीं था।

220
00:20:50,624 --> 00:20:53,252
‎हमारे अस्तित्व की एक सीमा थी।

221
00:20:54,795 --> 00:20:59,049
‎वह एक बुनियादी सच्चाई का फिर से बोध था।

222
00:21:00,259 --> 00:21:04,346
‎आख़िरकार हम अपने आसपास की
‎सीमित प्राकृतिक दुनिया से

223
00:21:04,429 --> 00:21:07,641
‎घिरे हुए और उस पर निर्भर हैं।

224
00:21:09,559 --> 00:21:13,438
‎यह सच्चाई हमारी
‎प्रागैतिहासिक ज़िंदगी को परिभाषित करती है।

225
00:21:13,522 --> 00:21:17,067
‎खेती-बाड़ी और सभ्यता से पहले का युग।

226
00:21:17,651 --> 00:21:20,862
‎हालाँकि हममें से कुछ चाँद तक पहुँच गए थे,

227
00:21:20,946 --> 00:21:26,451
‎कुछ दूसरे मनुष्य पृथ्वी के सबसे
‎दूरस्थ स्थानों में वही ज़िंदगी जी रहे थे।

228
00:21:28,537 --> 00:21:32,624
‎मई, 1971

229
00:21:34,042 --> 00:21:40,090
‎सन् 1971 में, मैं न्यू गिनी की
‎एक आदिवासी जनजाति से मिलने गया।

230
00:21:43,719 --> 00:21:50,309
‎वे लोग शिकार करके भोजन इकट्ठा करते थे,
‎जैसा कि खेती से पहले सारे मनुष्य करते थे।

231
00:21:53,895 --> 00:21:57,691
‎वे छोटे गुटों में रहते थे
‎और कम में गुज़र-बसर करते थे।

232
00:22:02,112 --> 00:22:04,448
‎वे गोश्त बहुत कम ही खाते थे।

233
00:22:05,365 --> 00:22:09,953
‎वे जिन संसाधनों का इस्तेमाल करते थे, उनसे
‎वे कुदरती रूप से पहले जैसे हो जाते थे।

234
00:22:10,871 --> 00:22:15,542
‎अपनी पारंपरिक तकनीक की मदद से,
‎वे सतत ज़िंदगी जी रहे थे।

235
00:22:16,126 --> 00:22:20,005
‎ऐसी जीवनशैली जो हमेशा के लिए
‎उसी तरह कायम रह सकती थी।

236
00:22:23,550 --> 00:22:26,303
‎यह उस दुनिया से
‎बिल्कुल अलग था जिसे मैं जानता था।

237
00:22:27,471 --> 00:22:30,724
‎ऐसी दुनिया जो हर दिन नई माँग कर रही थी।

238
00:22:32,225 --> 00:22:34,561
‎सन् 1978 - दुनिया की आबादी : 4.3 अरब

239
00:22:34,644 --> 00:22:37,105
‎वायुमंडल में कार्बन : 335 भाग प्रति दस लाख

240
00:22:37,189 --> 00:22:39,149
‎बचा निर्जन इलाका : 55 प्रतिशत

241
00:22:40,734 --> 00:22:44,988
‎मैंने 1970 के दशक के आख़िरी साल
‎दुनिया घूमते हुए, "लाइफ़ ऑन अर्थ" नाम की

242
00:22:45,072 --> 00:22:49,409
‎सीरीज़ बनाते हुए बिताए
‎जिसका मैंने सालों से सपना देखा था।

243
00:22:50,577 --> 00:22:54,915
‎जीवों के क्रमिक विकास
‎और उनकी विविधता की कहानी।

244
00:22:56,708 --> 00:22:59,002
‎यह सीरीज़ 39 देशों में फ़िल्माई गई थी।

245
00:23:00,295 --> 00:23:03,673
‎हमने 650 प्रजातियों को फ़िल्माया,

246
00:23:03,757 --> 00:23:07,177
‎और लगभग 24 लाख किलोमीटर की दूरी तय की।

247
00:23:07,844 --> 00:23:10,305
‎अगर आप जीव जगत को बयान करने की

248
00:23:10,389 --> 00:23:14,309
‎कोशिश भी करना चाहते हैं तो
‎उसके लिए इसी तरह का समर्पण चाहिए।

249
00:23:16,103 --> 00:23:17,396
‎पर यह काफ़ी ज़ाहिर था

250
00:23:17,479 --> 00:23:20,649
‎कि कुछ जानवरों को ढूँढ पाना
‎और मुश्किल हो रहा था।

251
00:23:34,413 --> 00:23:36,665
‎जनवरी, 1978

252
00:23:36,748 --> 00:23:39,418
‎जब पर्वतीय गोरिल्ला को फ़िल्माया,

253
00:23:39,501 --> 00:23:44,506
‎तो मध्य अफ़्रीका के दूरस्थ जंगलों में
‎उनकी तादाद केवल 300 रह गई थी।

254
00:23:46,007 --> 00:23:48,427
‎नवजात गोरिल्ला की काफ़ी माँग थी,

255
00:23:48,510 --> 00:23:51,721
‎और अवैध शिकारी एक बच्चे के लिए
‎दर्जन भर वयस्क मार देते थे।

256
00:23:53,473 --> 00:23:58,019
‎मैं उनके इतना करीब इसलिए जा पाया
‎क्योंकि उन्हें मनुष्यों की आदत थी।

257
00:24:00,313 --> 00:24:05,110
‎उन्हें ज़िंदा रखने का एकमात्र तरीका था
‎कि रेंजर रोज़ उनके साथ रहें।

258
00:24:11,366 --> 00:24:16,580
‎जिस विलुप्ति की प्रक्रिया
‎मैंने बचपन में उन पत्थरों में देखी थी,

259
00:24:17,581 --> 00:24:21,835
‎मुझे अब एहसास हुआ
‎कि वह प्रक्रिया मेरे आसपास हो रही थी।

260
00:24:22,627 --> 00:24:25,046
‎उन जानवरों के साथ जिनसे मैं वाकिफ़ था।

261
00:24:26,840 --> 00:24:28,550
‎हमारे सबसे करीबी संबंधी।

262
00:24:32,095 --> 00:24:34,097
‎और हम उसके लिए ज़िम्मेदार थे।

263
00:24:36,933 --> 00:24:39,478
‎इससे एक कठोर वास्तविकता का खुलासा हुआ।

264
00:24:40,937 --> 00:24:43,064
‎अगर कोई प्रजाति हमारा निशाना बन गई,

265
00:24:43,565 --> 00:24:47,068
‎उसके लिए पृथ्वी पर
‎कोई जगह नहीं बचती जहाँ वह छुप सके।

266
00:24:59,748 --> 00:25:06,296
‎व्हेल मछलियाँ, 1970 के दशक में औद्योगिक
‎व्हेलिंग जहाज़ों द्वारा मारी जा रही थीं।

267
00:25:10,509 --> 00:25:13,678
‎सबसे बड़ी, नीली व्हेल मछलियों की संख्या,

268
00:25:13,762 --> 00:25:16,389
‎तब तक बस कुछ हज़ार ही बची थी।

269
00:25:21,102 --> 00:25:23,730
‎और उनका मिलना नामुमकिन सा हो गया था।

270
00:25:26,858 --> 00:25:32,197
‎हमें हवाई के पास हंपबैक व्हेल,
‎केवल उनकी पुकार सुनकर मिल पाईं।

271
00:25:32,280 --> 00:25:33,198
‎फ़रवरी, 1978

272
00:25:33,281 --> 00:25:35,116
‎थोड़े वक्त पहले, यहाँ हवाई के पास

273
00:25:35,200 --> 00:25:39,120
‎प्रशांत महासागर में पानी के अंदर वाले
‎माइक्रोफ़ोन से हमने यह रिकॉर्डिंग की।

274
00:25:39,204 --> 00:25:40,372
‎इसे सुनिए।

275
00:25:52,342 --> 00:25:56,304
‎इस तरह की रिकॉर्डिंग ने उजागर किया
‎कि हंपबैक व्हेल के गाने

276
00:25:56,388 --> 00:25:58,515
‎लंबे और पेचीदा होते हैं।

277
00:25:59,849 --> 00:26:03,728
‎एक ही क्षेत्र में रहने वाली हंपबैक
‎एक-दूसरे से तराने सीखती हैं।

278
00:26:04,604 --> 00:26:10,277
‎और इन तरानों के खास विषय और
‎रूपांतर होते हैं जो समय के साथ बदलते हैं।

279
00:26:19,327 --> 00:26:21,997
‎उनके उदासी वाले गानों ने

280
00:26:22,080 --> 00:26:24,958
‎उनके बारे में लोगों की राय बदल दी।

281
00:26:29,462 --> 00:26:32,215
‎हैलो, बॉक्टॉक। हम कनाडा के रहने वाले हैं।

282
00:26:33,800 --> 00:26:35,594
‎व्हेल मछलियों को मारना बंद करो।

283
00:26:38,138 --> 00:26:43,768
‎वे जानवर जो तेल और गोश्त के
‎स्रोत से ज़्यादा कुछ नहीं माने जाते थे

284
00:26:43,852 --> 00:26:46,521
‎एकदम से मशहूर शख्सियत बन गए।

285
00:26:49,024 --> 00:26:51,526
‎हम आदमी और औरतें,
‎बच्चों की ओर से बोल रहे हैं,

286
00:26:52,277 --> 00:26:56,489
‎हम सब मिलकर कह रहे हैं,
‎"व्हेल मछलियों को मारना बंद करें।"

287
00:26:58,533 --> 00:27:02,871
‎अपने इतिहास में हम कई दफ़ा
‎जानवरों को उनके विलोपन तक ले गए हैं,

288
00:27:03,747 --> 00:27:08,209
‎पर अब जब यह नज़र आ रहा था,
‎तो कतई स्वीकार्य नहीं था।

289
00:27:16,176 --> 00:27:20,680
‎व्हेल मछलियों का शिकार
‎एक उपज से एक अपराध बन गया।

290
00:27:20,764 --> 00:27:22,515
‎हमारी व्हेल मछलियों को मारना बंद करो

291
00:27:22,599 --> 00:27:26,144
‎एकदम से एक दमदार साझी अंतरात्मा जाग उठी।

292
00:27:27,145 --> 00:27:30,690
‎कोई नहीं चाहता था कि जानवर विलुप्त हों।

293
00:27:32,150 --> 00:27:35,028
‎जैसे-जैसे लोग इसके बारे में
‎और जानने लगे थे

294
00:27:36,029 --> 00:27:39,658
‎वे प्राकृतिक दुनिया की चिंता करने लगे थे।

295
00:27:42,702 --> 00:27:47,290
‎और अब हमारे पास दुनिया भर के लोगों को
‎इसे बताने के साधन थे।

296
00:27:54,923 --> 00:28:00,720
‎सन् 1979 में जब "लाइफ़ ऑन अर्थ" का
‎प्रसारण हुआ, मैं 50 से ऊपर का हो चुका था।

297
00:28:01,262 --> 00:28:03,723
‎पृथ्वी पर उस वक्त से दोगुना लोग थे...

298
00:28:03,807 --> 00:28:04,808
‎लाइफ़ ऑन अर्थ

299
00:28:04,891 --> 00:28:06,685
‎...जितने मेरे जन्म के समय थे।

300
00:28:08,520 --> 00:28:14,693
‎आप और मैं पृथ्वी पर जानवरों की
‎सबसे व्यापक और प्रबल जाति का हिस्सा हैं।

301
00:28:14,776 --> 00:28:17,862
‎यकीनन हम सबसे
‎ज़्यादा तादाद वाले विशाल जानवर हैं।

302
00:28:17,946 --> 00:28:22,200
‎आज हमारी जनसंख्या करीब चार अरब है,

303
00:28:22,283 --> 00:28:26,121
‎और हम इस पड़ाव पर
‎बहुत तेज़ गति से पहुँचे हैं।

304
00:28:26,788 --> 00:28:30,542
‎यह सब पिछले करीब 2,000 सालों में हुआ है।

305
00:28:30,625 --> 00:28:35,004
‎हमने उन सारे बंधनों को तोड़ दिया है
‎जिन्होंने दूसरे जानवरों की

306
00:28:35,088 --> 00:28:39,008
‎गतिविधियों और तादाद को तय किया है।

307
00:28:46,808 --> 00:28:48,560
‎हमने बंधन तोड़ दिए थे।

308
00:28:49,519 --> 00:28:53,189
‎हम पृथ्वी पर बाकी ज़िंदगी से अलग हो गए थे।

309
00:28:54,691 --> 00:28:57,193
‎एक अलग तरह की ज़िंदगी जी रहे थे।

310
00:29:00,989 --> 00:29:03,783
‎हमारा शिकार करने वाले ख़त्म कर दिए गए थे।

311
00:29:06,453 --> 00:29:09,289
‎ज़्यादातर बीमारियों पर
‎हमने काबू पा लिया था।

312
00:29:11,207 --> 00:29:14,753
‎हमने ज़रूरत के हिसाब से
‎अनाज पैदा करना सीख लिया था।

313
00:29:17,130 --> 00:29:20,383
‎हमें सीमित करने के लिए कुछ नहीं बचा था।

314
00:29:21,176 --> 00:29:23,136
‎हमें रोकने के लिए कुछ नहीं था।

315
00:29:24,387 --> 00:29:26,431
‎जब तक कि हम ख़ुद को न रोकते...

316
00:29:27,557 --> 00:29:32,187
‎हम पृथ्वी को तब तक इस्तेमाल करते रहेंगे
‎जब तक उसे पूरी तरह ख़त्म नहीं कर देते।

317
00:29:35,106 --> 00:29:38,693
‎किसी एक प्रजाति
‎या कुछ प्रजातियों के समूह को बचाना

318
00:29:38,777 --> 00:29:40,528
‎काफ़ी नहीं होगा।

319
00:29:40,612 --> 00:29:43,948
‎जल्द ही पूरे के पूरे
‎प्राकृतिक वास ग़ायब होने लगेंगे।

320
00:30:12,060 --> 00:30:16,940
‎मैंने पहले दक्षिणपूर्व एशिया के
‎एक पूरे प्राकृतिक वास को तबाह होते देखा।

321
00:30:17,023 --> 00:30:18,024
‎जुलाई, 1956

322
00:30:19,025 --> 00:30:24,197
‎सन् 1950 के दशक में, बोर्नियो का
‎तीन-चौथाई भाग वर्षावन से ढका था।

323
00:30:24,781 --> 00:30:26,908
‎आगे डालियों से
‎कुछ गिरने की आवाज़ सुनाई दी।

324
00:30:28,243 --> 00:30:30,912
‎और फिर, कुछ ही गज़ की दूरी पर,

325
00:30:30,995 --> 00:30:35,875
‎हमें पेड़ों पर एक विशाल
‎झबरा लाल जानवर दिखाई दिया।

326
00:30:37,001 --> 00:30:38,419
‎वह आरंगुटान था।

327
00:30:41,840 --> 00:30:43,341
‎सदी के अंत तक,

328
00:30:43,424 --> 00:30:47,595
‎बोर्नियो का वर्षावन घटकर आधा हो चुका था।

329
00:30:53,643 --> 00:30:57,313
‎वर्षावन ख़ासतौर से
‎अनमोल प्राकृतिक वास होते हैं।

330
00:30:59,482 --> 00:31:03,069
‎धरती की आधी से ज़्यादा
‎प्रजातियाँ इनमें रहती हैं।

331
00:31:07,824 --> 00:31:12,745
‎ये ऐसी जगहें होती हैं जहाँ पर
‎क्रमिक विकास की कलात्मकता चरम पर होती है।

332
00:31:57,832 --> 00:32:03,379
‎जंगल की कई लाख प्रजातियाँ
‎बहुत छोटी तादाद में पाई जाती हैं।

333
00:32:06,007 --> 00:32:09,344
‎हर एक बेहद अहम किरदार निभाती है।

334
00:32:14,390 --> 00:32:18,436
‎आरंगुटान माँओं को अपने
‎बच्चों को यह सिखाने में

335
00:32:18,519 --> 00:32:22,315
‎दस साल लग जाते हैं,
‎कि कौन से फल खाए जा सकते हैं।

336
00:32:25,652 --> 00:32:27,070
‎इस प्रशिक्षण के बगैर,

337
00:32:27,153 --> 00:32:30,907
‎वे बीजों को बिखेरने में
‎अपनी भूमिका नहीं निभा पाएँगे।

338
00:32:32,367 --> 00:32:36,829
‎कई पेड़ों की आगे की पीढ़ियाँ
‎ख़तरे में पड़ जाएँगी।

339
00:32:37,789 --> 00:32:42,335
‎और पेड़ों की विविधता
‎किसी भी वर्षावन की बुनियाद है।

340
00:32:46,089 --> 00:32:49,050
‎उष्णकटिबंधीय वर्षावनों के एक छोटे भाग में,

341
00:32:49,133 --> 00:32:52,345
‎पेड़ों की करीब 700 अलग जातियाँ होती हैं,

342
00:32:52,428 --> 00:32:56,099
‎जितनी पूरे उत्तरी अमरीका में पाई जाती हैं।

343
00:32:57,058 --> 00:33:03,523
‎और फिर भी, हम इस
‎चकराने वाली विविधता को बदल रहे हैं।

344
00:33:05,024 --> 00:33:08,069
‎ताड़ के पेड़ों की एकल खेती में।

345
00:33:11,614 --> 00:33:15,827
‎एक ऐसे प्राकृतिक वास में
‎जो तुलना में बेकार है।

346
00:33:19,455 --> 00:33:23,960
‎और आपको एक हरी चादर दिखाई देती है,
‎जिसमें इक्का-दुक्का पंछी दिख जाते हैं।

347
00:33:25,420 --> 00:33:27,839
‎और आपको लगता है कि शायद यह ठीक ही है।

348
00:33:27,922 --> 00:33:29,340
‎पर अगर हेलिकॉप्टर में बैठकर देखें तो,

349
00:33:29,424 --> 00:33:32,760
‎लगभग आठ सौ मीटर चौड़ी पट्टी दिखाई देती है।

350
00:33:33,594 --> 00:33:35,221
‎और उस पट्टी के पार,

351
00:33:35,304 --> 00:33:40,560
‎बस ताड़ के पेड़ों की
‎सीधी कतारें दिखाई देती हैं।

352
00:33:49,652 --> 00:33:53,531
‎जंगलों को काटने का दोहरा फ़ायदा होता है।

353
00:33:55,491 --> 00:33:57,243
‎लोग लकड़ी से फ़ायदा उठाते हैं।

354
00:33:57,827 --> 00:34:02,123
‎और फिर बची हुई धरती पर
‎खेती-बाड़ी करके उसका फ़ायदा उठाते हैं।

355
00:34:15,845 --> 00:34:21,476
‎जिसकी वजह से हम दुनिया भर में
‎तीन खरब पेड़ काट चुके हैं।

356
00:34:21,559 --> 00:34:25,980
‎दुनिया के आधे वर्षावन
‎साफ़ किए जा चुके हैं।

357
00:34:35,656 --> 00:34:37,241
‎आज जो होते हुए दिख रहा है

358
00:34:37,325 --> 00:34:42,371
‎वह पूरी सदी से होती आई
‎एक वैश्विक प्रक्रिया का नया अध्याय है।

359
00:34:48,753 --> 00:34:53,716
‎बोर्नियो के जंगलों के कटने की वजह से
‎आरंगुटान की संख्या उस समय से

360
00:34:53,800 --> 00:34:59,180
‎तीन-चौथाई घट गई है जब मैंने 60 साल पहले
‎उन्हें पहली बार देखा था।

361
00:35:06,437 --> 00:35:09,190
‎हम हमेशा तो वर्षावन नहीं काटते रह सकते,

362
00:35:09,273 --> 00:35:13,945
‎और जो भी चीज़ हम हमेशा नहीं कर सकते,
‎उसे अव्यावहारिक कहते हैं।

363
00:35:15,113 --> 00:35:18,074
‎अगर हम अव्यावहारिक चीज़ें करेंगे,

364
00:35:18,157 --> 00:35:24,205
‎तो उससे होने वाला नुकसान इतना हो जाएगा
‎कि पूरी प्रणाली ठप्प पड़ जाएगी।

365
00:35:25,665 --> 00:35:29,585
‎कोई भी परितंत्र, चाहे वह
‎कितना ही बड़ा हो, सुरक्षित नहीं है।

366
00:35:32,046 --> 00:35:35,216
‎महासागर जितना विशाल जलीय परितंत्र भी नहीं।

367
00:35:39,971 --> 00:35:44,559
‎यह प्रकृतिक वास "द ब्लू प्लैनेट"
‎नाम की सीरीज़ का विषय था,

368
00:35:44,642 --> 00:35:47,270
‎जो हम 1990 के दशक के
‎अंतिम सालों में फ़िल्मा रहे थे।

369
00:35:52,984 --> 00:35:55,528
‎सन् 1998 - दुनिया की आबादी : 5.9 अरब

370
00:35:55,611 --> 00:35:57,738
‎वायुमंडल में कार्बन : 360 भाग प्रति दस लाख

371
00:35:57,822 --> 00:35:59,365
‎बचा निर्जन इलाका : 46 प्रतिशत

372
00:36:01,200 --> 00:36:06,664
‎वह एक अज्ञात दुनिया की
‎हैरान कर देने वाली झलक थी।

373
00:36:06,747 --> 00:36:10,877
‎वह दुनिया जो पृथ्वी पर
‎शुरुआत के समय से बरकरार है।

374
00:36:18,968 --> 00:36:22,388
‎हर तरह की चीज़ें जिनके अस्तित्व का
‎आपको अंदाज़ा भी नहीं था,

375
00:36:22,471 --> 00:36:26,767
‎सारी की सारी अलग-अलग रंगों में,
‎सब की सब बेइंतिहा ख़ूबसूरत।

376
00:36:30,771 --> 00:36:35,568
‎और वे सब आपकी मौजूदगी से
‎बिल्कुल अछूती हैं।

377
00:36:43,784 --> 00:36:47,872
‎महासागर का ज़्यादातर विस्तार खाली होता है।

378
00:36:49,790 --> 00:36:53,127
‎पर कुछ जगहों पर ऐसे ख़ास बिंदु होते हैं

379
00:36:53,211 --> 00:36:55,922
‎जहाँ पर धाराएँ पोषक तत्वों को
‎सतह पर लेकर आती हैं

380
00:36:56,005 --> 00:36:59,258
‎और जीवन के प्रस्फुटन को अंजाम देती है।

381
00:37:05,097 --> 00:37:09,101
‎ऐसी जगहों पर,
‎मछलियों के बड़े-बड़े झुंड इकट्ठा होते हैं।

382
00:37:17,276 --> 00:37:19,779
‎समस्या यह है कि मछली पकड़ने वाले

383
00:37:19,862 --> 00:37:24,116
‎हमारे जहाज़ी बेड़े इन जगहों
‎को ढूँढने में उतने ही माहिर हैं।

384
00:37:25,993 --> 00:37:31,457
‎जब ऐसा होता है, वे इन इकट्ठा हुए झुंड को
‎आसानी से पकड़ लेते हैं।

385
00:37:35,461 --> 00:37:38,756
‎यह '50 के दशक की ही बात है
‎जब बड़े जहाज़ी बेड़े

386
00:37:38,839 --> 00:37:42,301
‎पहली बार दुनिया भर के मुक्त महासागरों की

387
00:37:43,177 --> 00:37:46,806
‎फसल को बटोरने के लिए
‎अंतरराष्ट्रीय समुद्रों में उतरे थे।

388
00:37:49,058 --> 00:37:53,896
‎अभी तक, वे समुद्र की 90 प्रतिशत
‎बड़ी मछलियों को ख़त्म कर चुके हैं।

389
00:38:01,654 --> 00:38:05,199
‎पहले, वे अपने जाल में
‎ढेर सारी मछलियाँ पकड़ लेते थे।

390
00:38:06,450 --> 00:38:09,078
‎पर कुछ सालों के अंदर,

391
00:38:09,161 --> 00:38:13,457
‎दुनिया भर में जाल खाली वापस आने लगे।

392
00:38:15,126 --> 00:38:17,962
‎जल्द ही इतनी कम मछलियाँ पकड़ में आने लगीं

393
00:38:18,462 --> 00:38:23,050
‎कि देश उस उद्योग को बचाने के लिए
‎जहाज़ों को आर्थिक मदद देने लगे।

394
00:38:28,180 --> 00:38:31,726
‎बड़ी मछलियों
‎और दूसरे समुद्री शिकारी जीवों के बिना,

395
00:38:31,809 --> 00:38:35,062
‎महासागरीय पोषक तत्वों का चक्र अटक जाता है।

396
00:38:41,861 --> 00:38:46,532
‎शिकारी जीव महासागर में सूर्य से रौशन
‎जल में पोषक तत्वों को बनाए रखते हैं,

397
00:38:46,615 --> 00:38:51,245
‎उन्हें पुनर्चक्रित करते हैं ताकि प्लवक
‎उन्हें बार-बार इस्तेमाल कर सकें।

398
00:38:56,042 --> 00:38:57,335
‎शिकारी जीवों के बिना,

399
00:38:57,418 --> 00:39:00,629
‎पोषक तत्व सदियों तक
‎सागर की गहराई में खो जाते हैं

400
00:39:00,713 --> 00:39:03,924
‎और वे ख़ास बिंदु खत्म होने लगते हैं।

401
00:39:05,092 --> 00:39:07,595
‎महासागर ख़त्म होने लगते हैं।

402
00:39:13,017 --> 00:39:17,480
‎महासागर में पनपने वाला जीवन
‎उथले सागरों में भी तबाह हो रहा था।

403
00:39:23,027 --> 00:39:26,405
‎सन् 1998 में, "ब्लू प्लैनेट" का फ़िल्मी दल

404
00:39:26,489 --> 00:39:29,825
‎ऐसी घटना का गवाह बना
‎जो उस वक्त कम ही मालूम थी।

405
00:39:33,496 --> 00:39:36,832
‎मूँगे की चट्टानें सफ़ेद हो रही थीं।

406
00:39:41,170 --> 00:39:45,383
‎उस सफ़ेद रंग की वजह थी मूँगों की चट्टानों
‎द्वारा उन शैवालों को निकालना

407
00:39:45,466 --> 00:39:48,552
‎जो उनके शरीर में सहजीवी बनकर रहते हैं।

408
00:39:55,768 --> 00:39:57,269
‎जब उसे पहली बार देखते हैं,

409
00:39:57,353 --> 00:40:01,482
‎तो वह बेहद सुंदर लगता है, पर फिर
‎एहसास होता है यह कितने दुख की बात है।

410
00:40:02,108 --> 00:40:04,819
‎क्योंकि आप जो देख रहे हैं वे कंकाल हैं।

411
00:40:04,902 --> 00:40:07,321
‎मरे हुए जीवों के कंकाल।

412
00:40:15,121 --> 00:40:19,083
‎वे सफ़ेद मूँगे की चट्टानें
‎आखिरकार समुद्री खरपतवार से ढक जाती हैं।

413
00:40:19,750 --> 00:40:25,423
‎और वे मूँगे की चट्टानें परीलोक से
‎ऊसर में बदल जाती है।

414
00:40:30,344 --> 00:40:33,722
‎पहले, सफ़ेद होने का कारण एक रहस्य था।

415
00:40:33,806 --> 00:40:38,519
‎पर वैज्ञानिकों ने पता लगाया
‎कि कई बार जहाँ पर चट्टानें सफ़ेद हुई थीं,

416
00:40:39,103 --> 00:40:41,105
‎वहाँ महासागर गर्म हो रहा था।

417
00:40:42,106 --> 00:40:43,107
‎कुछ समय से,

418
00:40:43,190 --> 00:40:46,735
‎पर्यावरण वैज्ञानिक आगाह करते आए थे
‎कि पृथ्वी का तापमान

419
00:40:46,819 --> 00:40:50,823
‎पेट्रोल-डीज़ल जैसे ईंधनों को जलाने
‎और वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड

420
00:40:50,906 --> 00:40:54,285
‎और दूसरी ग्रीनहाउस गैसों के
‎छोड़ने से बढ़ जाएगा।

421
00:40:57,788 --> 00:41:00,040
‎वायुमंडल की कार्बन मात्रा में साफ़ बदलाव

422
00:41:00,124 --> 00:41:03,669
‎एक स्थिर पृथ्वी के लिए
‎हमेशा से बेमेल रहा है।

423
00:41:04,462 --> 00:41:08,299
‎यह पाँचों महाविलुप्तियों की ख़ासियत थी।

424
00:41:13,345 --> 00:41:14,388
‎पिछली घटनाओं में,

425
00:41:14,472 --> 00:41:19,226
‎करीब दस लाख सालों की
‎ज्वालामुखी गतिविधियों के कारण

426
00:41:19,310 --> 00:41:24,064
‎पृथ्वी के भीतर इतना कार्बन उत्पन्न हुआ था
‎कि उसका विनाशकारी परिणाम निकला।

427
00:41:26,358 --> 00:41:29,862
‎कोयले और तेल के रूप में

428
00:41:29,945 --> 00:41:33,157
‎एक साथ लाखों सालों के जीवाश्म जलाकर,

429
00:41:33,240 --> 00:41:37,286
‎हमने वह 200 से कम सालों में
‎मुमकिन कर लिया था।

430
00:41:39,288 --> 00:41:43,709
‎दुनिया भर में हवा का तापमान '90 के दशक तक
‎करीब-करीब स्थिर ही रहा है।

431
00:41:44,210 --> 00:41:47,254
‎पर अब यह लग रहा है कि ऐसा इसलिए था

432
00:41:47,338 --> 00:41:52,009
‎क्योंकि महासागर उस अतिरिक्त गर्मी को
‎समाकर, उसके असर को छिपा रहे थे।

433
00:41:55,304 --> 00:41:57,473
‎मेरे लिए वह पहला इशारा था

434
00:41:57,556 --> 00:42:01,185
‎कि पृथ्वी ने अपना संतुलन खोना
‎शुरू कर दिया है।

435
00:42:09,360 --> 00:42:11,862
‎दुनिया में सबसे दूर
‎पाया जाने वाला प्रकृतिक वास

436
00:42:11,946 --> 00:42:15,824
‎पृथ्वी के उत्तरी और
‎दक्षिणी छोर पर पाया जाता है।

437
00:42:17,117 --> 00:42:19,537
‎लाइफ़ इन द फ़्रीज़र, 1993

438
00:42:20,412 --> 00:42:24,291
‎मैंने कई दशकों के दौरान
‎ध्रुवीय इलाकों का दौरा किया है।

439
00:42:27,336 --> 00:42:28,671
‎फ़्रोज़ेन प्लैनेट, 2011

440
00:42:28,754 --> 00:42:32,299
‎वे हमेशा ऐसी जगहें रही हैं
‎जो कल्पना से परे हैं।

441
00:42:32,883 --> 00:42:36,095
‎ऐसा दृश्य जो धरती पर
‎और कहीं देखने को नहीं मिलता।

442
00:42:37,763 --> 00:42:42,851
‎और अनोखी प्रजातियाँ जो भीषण ठंड में भी
‎जीने के लिए ढल चुकी होती हैं।

443
00:42:46,605 --> 00:42:48,899
‎पर वह दूर-दराज़ की दुनिया बदल रही है।

444
00:42:51,986 --> 00:42:56,991
‎अपने समय में, मैंने आर्कटिक की
‎गर्मियों के तापमान में इज़ाफ़ा देखा है।

445
00:42:59,660 --> 00:43:01,704
‎हम ऐसे ठिकानों पर गए हैं,

446
00:43:01,787 --> 00:43:05,916
‎जहाँ समुद्री बर्फ़ के विशाल विस्तार की
‎उम्मीद थी पर हमें कुछ नहीं मिला।

447
00:43:09,128 --> 00:43:11,046
‎हम ऐसे द्वीपों तक नाव से गए हैं

448
00:43:11,130 --> 00:43:14,633
‎जहाँ अब तक जाना नामुमकिन था

449
00:43:14,717 --> 00:43:17,678
‎क्योंकि वहाँ हमेशा बर्फ़ का डेरा रहता था।

450
00:43:20,681 --> 00:43:25,769
‎जब तक 2011 में
‎फ़्रोज़ेन प्लैनेट प्रसारित हुई,

451
00:43:25,853 --> 00:43:28,981
‎इन बदलावों के कारण साफ़ हो चुके थे।

452
00:43:33,819 --> 00:43:37,448
‎महासागर काफ़ी समय से
‎हमारी गतिविधियों की वजह से पैदा हुई

453
00:43:37,531 --> 00:43:41,702
‎फ़ालतू गर्मी को सोख नहीं पा रहे थे।

454
00:43:42,578 --> 00:43:45,831
‎इसके नतीजतन, आज दुनिया का औसत तापमान

455
00:43:45,914 --> 00:43:50,377
‎मेरे जन्म के समय से
‎एक डिग्री सेल्सियस ज़्यादा है।

456
00:43:55,924 --> 00:44:01,180
‎बदलाव की ऐसी रफ़्तार जो
‎पिछले 10,000 सालों से ज़्यादा है।

457
00:44:08,604 --> 00:44:14,318
‎आर्कटिक में गर्मियों में समुद्री बर्फ़
‎40 सालों में 40 प्रतिशत घट गई है।

458
00:44:16,612 --> 00:44:19,281
‎हमारा ग्रह अपनी बर्फ़ खो रहा है।

459
00:44:25,204 --> 00:44:31,085
‎यह बेहद प्राचीन और दूर-दराज़ का
‎प्रकृतिक वास तबाही की ओर जा रहा है।

460
00:44:49,186 --> 00:44:52,439
‎अब हमने दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ दी है।

461
00:44:53,232 --> 00:44:56,360
‎हमारा प्रभाव अब वाकई गहरा हो गया है।

462
00:44:56,944 --> 00:44:58,821
‎पृथ्वी पर हमारे बेतहाशा हमले ने

463
00:44:58,904 --> 00:45:03,534
‎आख़िरकार जीव जगत के आधार को बदल दिया है।

464
00:45:12,042 --> 00:45:17,131
‎हम 30 प्रतिशत ज़्यादा मछलियाँ पकड़कर
‎इस भंडार को संकट पूर्ण स्तर पर ले आए हैं।

465
00:45:19,675 --> 00:45:24,054
‎हम हर साल 15 अरब पेड़ काटते हैं।

466
00:45:26,557 --> 00:45:31,311
‎पृथ्वी की नदियों और झीलों पर बाँध बनाकर,
‎उन्हें दूषित और ज़्यादा इस्तेमाल करके,

467
00:45:31,395 --> 00:45:37,067
‎हमने मीठे जल की आबादी को
‎80 प्रतिशत से ज़्यादा घटा दिया है।

468
00:45:37,860 --> 00:45:41,488
‎हम जंगली को पालतू से बदल रहे हैं।

469
00:45:45,784 --> 00:45:50,998
‎पृथ्वी की आधी उपजाऊ भूमि अब कृषि भूमि है।

470
00:45:57,588 --> 00:46:03,260
‎इस पृथ्वी पर अब 70 प्रतिशत पंछी पालतू हैं।

471
00:46:03,844 --> 00:46:06,764
‎उनमें सबसे ज़्यादातर मुर्गियाँ है।

472
00:46:10,768 --> 00:46:15,939
‎पृथ्वी पर स्तनधारियों का
‎एक-तिहाई वज़न अब हमारा है।

473
00:46:16,899 --> 00:46:21,111
‎उसके बाद 60 प्रतिशत उन जानवरों का
‎जो हम भोजन के लिए पालते हैं।

474
00:46:26,366 --> 00:46:31,538
‎बाकी, चूहों से लेकर व्हेल मछली तक,
‎बस चार प्रतिशत हिस्सा है।

475
00:46:34,917 --> 00:46:37,669
‎अब यह हमारी पृथ्वी है,

476
00:46:37,753 --> 00:46:41,048
‎जो मानव जाति द्वारा
‎मानव जाति के लिए चलाई जा रही है।

477
00:46:41,131 --> 00:46:44,718
‎बाकी के जीव जगत के लिए बहुत कम बचा है।

478
00:46:51,099 --> 00:46:54,186
‎सन् 1950 के दशक से,
‎जब से मैंने फ़िल्म बनाना शुरू किया था,

479
00:46:54,269 --> 00:46:59,858
‎जंगली जानवरों की संख्या
‎औसतन, आधे से भी कम हो गई है।

480
00:47:02,653 --> 00:47:05,989
‎मैं अब इन तस्वीरों को देखता हूँ
‎और मुझे एहसास होता है,

481
00:47:06,073 --> 00:47:09,576
‎हालाँकि जवानी में मुझे
‎यह लगता था कि मैं निर्जन जंगलों में

482
00:47:09,660 --> 00:47:13,247
‎अनछुई प्राकृतिक दुनिया को
‎अनुभव कर रहा हूँ,

483
00:47:13,831 --> 00:47:14,957
‎पर वह एक भ्रम था।

484
00:47:17,292 --> 00:47:22,214
‎वे जंगल, और मैदान, और समुद्र
‎पहले से ही खाली होने लगे थे।

485
00:47:27,719 --> 00:47:30,264
‎तो, दुनिया उतने
‎प्राकृतिक रूप में नहीं है, जितनी कि थी।

486
00:47:31,598 --> 00:47:35,060
‎हमने इसे तबाह कर दिया है।
‎केवल बर्बाद नहीं किया।

487
00:47:35,143 --> 00:47:39,481
‎मतलब, हमने उस दुनिया को
‎पूरी तरह तबाह कर दिया है।

488
00:47:39,565 --> 00:47:42,776
‎वह बिना इंसानों वाली
‎दुनिया ख़त्म हो गई है।

489
00:47:45,028 --> 00:47:47,197
‎मनुष्य दुनिया को लूट चुके हैं।

490
00:48:29,323 --> 00:48:32,784
‎यही मेरी गवाही है।

491
00:48:33,452 --> 00:48:38,290
‎एक जीवनकाल में दुनिया के पतन की कहानी।

492
00:48:43,253 --> 00:48:45,547
‎पर यह यहीं ख़त्म नहीं होता।

493
00:48:47,299 --> 00:48:49,551
‎अगर हम इसी तरह आगे बढ़ते रहे,

494
00:48:49,635 --> 00:48:53,764
‎उस बर्बादी को
‎जो मेरे जीवनकाल की साफ़ ख़ासियत रही है,

495
00:48:53,847 --> 00:48:58,268
‎आगे आने वाली बर्बादी पूरी तरह पछाड़ देगी।

496
00:49:01,980 --> 00:49:03,941
‎सन् 2020 - दुनिया की आबादी : 7.8 अरब

497
00:49:04,024 --> 00:49:06,318
‎वायुमंडल में कार्बन : 415 भाग प्रति दस लाख

498
00:49:06,401 --> 00:49:08,570
‎बचा निर्जन इलाका : 35 प्रतिशत

499
00:49:09,947 --> 00:49:14,534
‎विज्ञान का अनुमान है
‎कि अगर मैं आज पैदा हुआ होता,

500
00:49:15,118 --> 00:49:17,829
‎तो मैं इन चीज़ों का साक्षी होता।

501
00:49:20,540 --> 00:49:22,751
‎सन् 2030 का दशक

502
00:49:22,834 --> 00:49:29,091
‎अमेज़न वर्षावन, इतना कट चुका होगा
‎कि अब वह और नमी पैदा नहीं कर सकेगा,

503
00:49:29,925 --> 00:49:32,386
‎बस एक सूखा घास का मैदान बन जाएगा,

504
00:49:32,970 --> 00:49:35,764
‎जो प्रजातियों के
‎विनाशकारी अंत का कारण होगा,

505
00:49:36,974 --> 00:49:40,394
‎और वैश्विक जल चक्र में बदलाव आ जाएगा।

506
00:49:47,067 --> 00:49:51,947
‎साथ ही, गर्मियों में
‎आर्कटिक बर्फ़-मुक्त हो जाएगा।

507
00:49:54,574 --> 00:49:56,743
‎बिना सफ़ेद बर्फ़ की टोपी के,

508
00:49:56,827 --> 00:50:00,539
‎सूरज की ऊर्जा
‎वापस अंतरिक्ष में कम परावर्तित होगी।

509
00:50:01,873 --> 00:50:05,419
‎और भूमंडलीय ऊष्मीकरण की रफ़्तार बढ़ जाएगी।

510
00:50:07,462 --> 00:50:10,507
‎सन् 2040 का दशक

511
00:50:11,800 --> 00:50:17,681
‎पूरे उत्तर में, जमी हुई मिट्टी पिघल जाएगी,
‎जिससे मीथेन गैस निकलेगी।

512
00:50:18,181 --> 00:50:22,853
‎ऐसी ग्रीनहाउस गैस जो
‎कार्बन डाइऑक्साइड से भी ज़्यादा ताकतवर है।

513
00:50:23,979 --> 00:50:28,066
‎जिससे जलवायु परिवर्तन की दर में
‎बहुत ज़्यादा इज़ाफ़ा होगा।

514
00:50:31,570 --> 00:50:35,198
‎सन् 2050 का दशक

515
00:50:35,699 --> 00:50:39,619
‎जैसे-जैसे महासागर और
‎गर्म होकर और अम्लीय होते जाएँगे,

516
00:50:39,703 --> 00:50:42,914
‎दुनिया भर की
‎मूँगे की चट्टानें मरती जाएँगी।

517
00:50:46,543 --> 00:50:49,463
‎मछलियों की तादाद गिरती जाएगी।

518
00:50:53,175 --> 00:50:56,803
‎सन् 2080 का दशक

519
00:50:58,221 --> 00:51:04,186
‎मिट्टी के ज़्यादा इस्तेमाल के कारण दुनिया
‎का खाद्य उत्पाद संकट में पड़ जाएगा।

520
00:51:13,320 --> 00:51:15,655
‎परागण करने वाले कीड़े लुप्त हो जाएँगे।

521
00:51:18,200 --> 00:51:21,536
‎और मौसम के बारे में
‎पूर्वानुमान लगना मुश्किल हो जाएगा।

522
00:51:24,122 --> 00:51:27,125
‎सन् 2100 का दशक

523
00:51:27,209 --> 00:51:31,046
‎हमारे ग्रह का तापमान
‎चार डिग्री सेल्सियस और बढ़ जाएगा।

524
00:51:33,215 --> 00:51:37,427
‎पृथ्वी का बड़ा हिस्सा
‎रहने लायक नहीं रह जाएगा।

525
00:51:40,263 --> 00:51:43,475
‎लाखों लोग बेघर हो जाएँगे।

526
00:51:46,937 --> 00:51:49,815
‎छठी महाविलुप्ति की प्रक्रिया

527
00:51:50,899 --> 00:51:52,651
‎चालू हो चुकी है।

528
00:51:59,032 --> 00:52:02,869
‎यह एक-तरफ़ खुलने वाले
‎दरवाज़ों की श्रृंखला है

529
00:52:04,121 --> 00:52:06,706
‎जो अचल परिवर्तन लेकर आएगी।

530
00:52:08,750 --> 00:52:11,294
‎अगले जीवनकाल के दौरान,

531
00:52:12,170 --> 00:52:15,423
‎हमारे ईडन के बगीचे, होलोसीन की

532
00:52:16,842 --> 00:52:18,927
‎सुरक्षा और स्थिरता

533
00:52:20,595 --> 00:52:21,930
‎ख़त्म हो जाएगी।

534
00:52:28,687 --> 00:52:31,148
‎यूएन जलवायु परिवर्तन सम्मेलन, 2018

535
00:52:31,231 --> 00:52:37,237
‎इस वक्त, हम वैश्विक स्तर पर इंसान की
‎बनाई एक विपदा का सामना कर रहे हैं।

536
00:52:38,488 --> 00:52:40,907
‎हज़ारों सालों में हमारा सबसे बड़ा ख़तरा।

537
00:52:41,908 --> 00:52:43,493
‎अगर हमने कदम नहीं उठाया,

538
00:52:44,077 --> 00:52:46,580
‎तो हमारी सभ्यता का विनाश

539
00:52:47,330 --> 00:52:52,794
‎और ज़्यादातर प्राकृतिक दुनिया का
‎विलोपन करीब ही है।

540
00:52:53,461 --> 00:52:55,088
‎इसे जितना नज़रअंदाज़ करेंगे,

541
00:52:55,589 --> 00:52:58,633
‎इसका हल निकालना उतना ही मुश्किल हो जाएगा।

542
00:52:58,717 --> 00:52:59,718
‎आईएमएफ़ वसंत बैठक, 2019

543
00:52:59,801 --> 00:53:01,720
‎और आप आराम से रिटायर हो सकते थे।

544
00:53:03,096 --> 00:53:09,561
‎पर अब आप हमें समझाना चाहते हैं
‎कि हम किस संकट में हैं।

545
00:53:11,980 --> 00:53:17,777
‎और, एक तरह से, काश मैं
‎इस संघर्ष में शामिल ही नहीं होता।

546
00:53:18,695 --> 00:53:21,364
‎क्योंकि काश यह संघर्ष
‎होता नहीं या ज़रूरी न होता।

547
00:53:21,865 --> 00:53:26,119
‎पर किस्मत ने मेरा बहुत साथ दिया है।

548
00:53:27,579 --> 00:53:31,666
‎और मुझे यकीनन बहुत पछतावा होता,

549
00:53:32,626 --> 00:53:38,048
‎अगर मैं समस्याओं को देखकर भी
‎उन्हें नज़रअंदाज़ कर देता।

550
00:53:38,131 --> 00:53:39,507
‎विश्व आर्थिक मंच

551
00:53:39,591 --> 00:53:41,176
‎दावोस, 2019

552
00:53:41,259 --> 00:53:45,889
‎सटे हुए शरीरों के ऊपर से फाँदना ही
‎भीड़ को पार करने का एकमात्र रास्ता है।

553
00:53:47,515 --> 00:53:50,060
‎जो नीचे हैं वे कुचलकर मर सकते हैं।

554
00:54:07,494 --> 00:54:12,749
‎हम जीव जगत के
‎पूरे विनाश का सामना कर रहे हैं।

555
00:54:14,584 --> 00:54:18,004
‎वही चीज़ जिसने
‎हमारी सभ्यता को जन्म दिया था।

556
00:54:19,422 --> 00:54:23,718
‎वह चीज़ जिस पर हम
‎अपने जीवन के हर पहलू के लिए निर्भर हैं।

557
00:54:27,055 --> 00:54:29,182
‎कोई नहीं चाहता कि ऐसा हो।

558
00:54:29,849 --> 00:54:33,061
‎हममें से कोई ऐसा होने का
‎जोखिम नहीं उठा सकता।

559
00:54:36,564 --> 00:54:38,400
‎तो, हम क्या करें?

560
00:54:40,694 --> 00:54:42,404
‎हल काफ़ी सीधा-सादा सा है।

561
00:54:43,363 --> 00:54:46,199
‎वह तब से हमारे बिल्कुल सामने है।

562
00:54:48,576 --> 00:54:50,870
‎पृथ्वी की स्थिरता को वापस पाने के लिए,

563
00:54:51,788 --> 00:54:54,416
‎उसकी जैव विविधता को
‎फिर से स्थापित करना होगा।

564
00:54:56,751 --> 00:54:59,129
‎वही चीज़ जिसे हमने नष्ट किया था।

565
00:55:03,466 --> 00:55:07,470
‎हमारी बनाई हुई इस विपदा से
‎निकलने का यही इकलौता तरीका है।

566
00:55:10,307 --> 00:55:13,685
‎फिर से दुनिया का
‎प्राकृतिक स्वरूप लौटाना होगा।

567
00:55:53,600 --> 00:55:57,520
‎दुनिया का प्राकृतिक स्वरूप लौटाना
‎आपकी सोच से कहीं ज़्यादा आसान है।

568
00:55:58,188 --> 00:55:59,898
‎और जो बदलाव हमें करने हैं

569
00:55:59,981 --> 00:56:03,943
‎उनसे हमें और आगे आने वाली
‎पीढ़ियों का भला होगा।

570
00:56:05,111 --> 00:56:09,407
‎आज से एक सदी बाद, हमारी पृथ्वी
‎एक बार फिर जंगलों से फल-फूल सकती है।

571
00:56:10,200 --> 00:56:12,077
‎और बताता हूँ कि ऐसा कैसे होगा।

572
00:56:19,834 --> 00:56:25,757
‎पृथ्वी की हर प्रजाति एक समय पर
‎अपनी अधिकतम तादाद पर पहुँचती है।

573
00:56:27,133 --> 00:56:31,346
‎वह तादाद जो उपलब्ध
‎प्राकृतिक संसाधनों पर जीवित रह सके।

574
00:56:34,265 --> 00:56:35,767
‎कोई रुकावट न होने के कारण,

575
00:56:35,850 --> 00:56:40,605
‎मेरे जीवनकाल में
‎हमारी जनसंख्या तेज़ी से बढ़ी है।

576
00:56:41,523 --> 00:56:43,149
‎हालिया अनुमान के हिसाब से,

577
00:56:43,233 --> 00:56:48,947
‎पृथ्वी पर सन् 2100 तक 11 अरब लोग होंगे।

578
00:56:49,823 --> 00:56:51,616
‎पर उस स्तर पर पहुँचने से पहले

579
00:56:51,699 --> 00:56:56,996
‎इसे कम करना,
‎जनसंख्या में वृद्धि को रोकना भी मुमकिन है।

580
00:57:01,751 --> 00:57:03,711
‎जापान के रहन-सहन के स्तर में

581
00:57:03,795 --> 00:57:07,382
‎बीसवीं सदी के अंत में
‎बहुत ज़्यादा इज़ाफ़ा हुआ।

582
00:57:08,675 --> 00:57:11,511
‎जैसे-जैसे स्वास्थ्य सेवा
‎और शिक्षा में सुधार हुआ,

583
00:57:11,594 --> 00:57:15,098
‎लोगों की उम्मीदें और अवसर बढ़ते गए,

584
00:57:15,181 --> 00:57:17,517
‎और जन्म दर में गिरावट हुई।

585
00:57:19,144 --> 00:57:24,816
‎सन् 1950 में, एक जापानी परिवार में
‎आमतौर पर तीन या ज़्यादा बच्चे होते थे।

586
00:57:26,025 --> 00:57:29,988
‎सन् 1975 तक, यह औसत दो का हो गया।

587
00:57:33,116 --> 00:57:36,744
‎नतीजा यह हुआ कि अब जनसंख्या स्थिर हो गई है

588
00:57:36,828 --> 00:57:40,039
‎और सन् 2000 से मुश्किल से बढ़ी है।

589
00:57:41,916 --> 00:57:45,795
‎ऐसा पूरे विश्व भर में होने के
‎संकेत मिलने लगे हैं।

590
00:57:48,548 --> 00:57:53,136
‎जैसे-जैसे देश विकसित हो रहे हैं,
‎लोग कम बच्चे पैदा करना पसंद कर रहे हैं।

591
00:57:57,557 --> 00:58:00,935
‎हर साल दुनिया भर में
‎पैदा होने वाले बच्चों की संख्या

592
00:58:01,519 --> 00:58:03,646
‎बराबर होने वाली है।

593
00:58:05,732 --> 00:58:08,276
‎जनसंख्या में अब भी वृद्धि होने की एक वजह

594
00:58:08,902 --> 00:58:10,904
‎यह है कि हम में से
‎कई लोग ज़्यादा जी रहे हैं।

595
00:58:13,531 --> 00:58:15,200
‎भविष्य में कभी न कभी,

596
00:58:15,700 --> 00:58:19,913
‎मानव जनसंख्या पहली बार
‎उच्चतम तादाद पर पहुँचेगी।

597
00:58:21,164 --> 00:58:22,665
‎ऐसा जितनी जल्दी होगा,

598
00:58:22,749 --> 00:58:26,336
‎यह उन बाकी सब चीज़ों को
‎आसान बनाएगा जो हमें करनी हैं।

599
00:58:30,715 --> 00:58:33,676
‎लोगों को गरीबी से निकालने की
‎पुरजोर कोशिश करके,

600
00:58:34,385 --> 00:58:37,096
‎सबको स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराके,

601
00:58:37,764 --> 00:58:42,560
‎और ख़ासकर लड़कियों की पढ़ाई
‎जब तक हो सके जारी रखवाकर,

602
00:58:42,644 --> 00:58:46,731
‎हम इसे उच्चतम स्तर तक
‎जल्दी और निचले स्तर पर पहुँचा सकते हैं।

603
00:58:48,566 --> 00:58:51,027
‎हम ये चीज़ें क्यों नहीं करना चाहेंगे?

604
00:58:51,110 --> 00:58:53,238
‎वैसे भी हम यही चाहते हैं कि लोगों को

605
00:58:53,321 --> 00:58:55,448
‎ज़िंदगी जीने का बेहतर मौका मिले।

606
00:58:56,115 --> 00:59:00,286
‎इसकी तरकीब यह है कि दुनिया पर
‎अपने असर को बढ़ाए बिना

607
00:59:00,370 --> 00:59:03,831
‎दुनिया भर में रहन-सहन के स्तर को बढ़ाना।

608
00:59:03,915 --> 00:59:05,500
‎यह भले ही नामुमकिन लगे,

609
00:59:05,583 --> 00:59:08,336
‎पर इसे मुकम्मल करने के तरीके हैं।

610
00:59:17,762 --> 00:59:21,558
‎जीव जगत मूल रूप से सौर ऊर्जा पर चलता है।

611
00:59:24,185 --> 00:59:25,728
‎पृथ्वी के पेड़-पौधे

612
00:59:25,812 --> 00:59:31,150
‎हर दिन तीन खरब किलोवॉट-घंटों की
‎सौर ऊर्जा को सोखते हैं।

613
00:59:32,151 --> 00:59:38,199
‎यह हमारी ज़रूरत से 20 गुना ऊर्जा है,
‎जो केवल सूरज की रोशनी से मिलती है।

614
00:59:42,704 --> 00:59:46,040
‎सोचिए अगर हम सारे
‎जीवाश्म ईंधनों का इस्तेमाल कम करके

615
00:59:46,624 --> 00:59:51,504
‎अपनी दुनिया को प्रकृति की
‎शाश्वत ऊर्जाओं से चलाएँ।

616
00:59:52,505 --> 00:59:57,594
‎जैसे सूरज की रोशनी, हवा, पानी और भू-ताप।

617
01:00:03,933 --> 01:00:05,852
‎इस सदी की शुरुआत में,

618
01:00:05,935 --> 01:00:11,858
‎मोरक्को ऊर्जा के लिए पूरी तरह से
‎तेल और गैस के आयात पर निर्भर था।

619
01:00:12,692 --> 01:00:16,613
‎आज, वह अपनी ज़रूरत की
‎40 प्रतिशत ऊर्जा अपने देश में बनाता है,

620
01:00:17,363 --> 01:00:23,995
‎शाश्वत ऊर्जा संयंत्रों के जाल से, जिसमें
‎दुनिया का सबसे बड़ा सौर फ़ार्म भी है।

621
01:00:27,999 --> 01:00:29,626
‎सहारा के किनारे पर स्थित,

622
01:00:30,710 --> 01:00:33,338
‎और तारों द्वारा
‎दक्षिणी यूरोप से सीधे जुड़कर,

623
01:00:33,921 --> 01:00:40,345
‎मोरक्को 2050 तक
‎सौर ऊर्जा का निर्यातक हो सकता है।

624
01:00:47,101 --> 01:00:53,816
‎अनुमान है कि बीस सालों में, शाश्वत ऊर्जा
‎दुनिया में बिजली का मुख्य स्रोत होगी।

625
01:00:55,151 --> 01:00:58,071
‎पर हम उन्हें इकलौता स्रोत बना सकते हैं।

626
01:00:59,030 --> 01:01:05,411
‎बेहद अजीब बात है कि हमारे बैंक और पेंशन
‎जीवाश्म ईंधनों पर निवेश कर रहे हैं,

627
01:01:06,371 --> 01:01:08,164
‎जबकि यही चीज़ें उस भविष्य को

628
01:01:08,247 --> 01:01:11,876
‎ख़तरे में डाल रही हैं
‎जिसके लिए हम बचत कर रहे हैं।

629
01:01:14,629 --> 01:01:18,132
‎शाश्वत ऊर्जा का भविष्य
‎फ़ायदों से भरा होगा।

630
01:01:18,883 --> 01:01:22,095
‎हर जगह ऊर्जा और सस्ती हो जाएगी।

631
01:01:23,388 --> 01:01:26,391
‎हमारे शहर और साफ़ और शांत हो जाएँगे।

632
01:01:27,600 --> 01:01:30,770
‎और शाश्वत ऊर्जा कभी ख़त्म नहीं होगी।

633
01:01:46,285 --> 01:01:51,916
‎जीव जगत एक स्वस्थ महासागर के बिना
‎नहीं चल सकता और न ही हम चल सकते हैं।

634
01:01:58,464 --> 01:02:03,553
‎वायुमंडल में कार्बन कम करने के
‎संघर्ष में महासागर हमारा अहम साथी है।

635
01:02:06,514 --> 01:02:10,893
‎वह जितना विविध होगा,
‎उतने ही बख़ूबी इस काम को मुकम्मल करेगा।

636
01:02:28,453 --> 01:02:34,041
‎और ज़ाहिर है, आहार के स्रोत के रूप में
‎महासागर हमारे लिए बेहद अहम है।

637
01:02:36,878 --> 01:02:40,256
‎मछली पकड़ना दुनिया की सबसे बड़ी फ़सल है।

638
01:02:40,339 --> 01:02:43,634
‎और अगर हम ठीक से करें,
‎तो वह बरकरार रह सकती है,

639
01:02:44,719 --> 01:02:48,097
‎क्योंकि दोनों का फ़ायदा है।

640
01:02:49,098 --> 01:02:51,142
‎जलीय प्राकृतिक वास जितना स्वस्थ होगा,

641
01:02:51,225 --> 01:02:55,188
‎मछलियों की तादाद उतनी ही अधिक होगी,
‎और हमारे लिए उतना ही खाना होगा।

642
01:03:02,653 --> 01:03:06,365
‎पलाउ प्रशांत महासागर का एक द्वीप देश है

643
01:03:06,449 --> 01:03:11,287
‎जो मछली और पर्यटन के लिए
‎मूँगों की चट्टानों पर निर्भर है।

644
01:03:15,500 --> 01:03:17,835
‎जब मछलियों की तादाद कम होने लगी,

645
01:03:17,919 --> 01:03:22,089
‎पलाउ में रहने वाले लोगों ने
‎मछली पकड़ना कम कर दिया,

646
01:03:22,173 --> 01:03:26,010
‎और कुछ इलाकों में पूरी तरह बंद कर दिया।

647
01:03:29,263 --> 01:03:33,059
‎संरक्षित मछलियों की संख्या में
‎जल्द ही इतनी बढ़ोतरी हुई

648
01:03:33,142 --> 01:03:36,729
‎कि वे मछली पकड़ने वाले क्षेत्रों तक आ गईं।

649
01:03:42,318 --> 01:03:43,361
‎नतीजतन,

650
01:03:43,444 --> 01:03:47,698
‎"नो फ़िश" वाले क्षेत्रों में स्थानीय
‎मछुआरों के फ़ायदे में इज़ाफ़ा किया,

651
01:03:47,782 --> 01:03:51,953
‎और साथ ही मूँगे की
‎चट्टानें भी बेहतर हो गईं।

652
01:03:56,833 --> 01:04:01,462
‎सोचिए कि अगर हम यही तरीका
‎पूरी दुनिया में इस्तेमाल करें।

653
01:04:02,505 --> 01:04:07,635
‎आकड़ों के हिसाब से हमारे एक-तिहाई
‎तटीय समुद्र के "नो फ़िश" वाले क्षेत्र

654
01:04:07,718 --> 01:04:12,557
‎हमारी मछली की
‎सभी ज़रूरतों के लिए काफ़ी होंगे।

655
01:04:18,271 --> 01:04:20,147
‎अंतरराष्ट्रीय समुद्रों में,

656
01:04:20,231 --> 01:04:25,862
‎यूएन आज तक का सबसे बड़ा "नो फ़िश" वाला
‎क्षेत्र बनाने की कोशिश में है।

657
01:04:28,072 --> 01:04:31,742
‎इस एक ही कदम से, यह खुले समंदर को

658
01:04:31,826 --> 01:04:35,621
‎आर्थिक छूट वाले
‎जहाज़ी बेड़ों से भरे क्षेत्र से

659
01:04:36,205 --> 01:04:41,419
‎निर्जन इलाके में बदल देगा जो
‎जलवायु परिवर्तन से जूझने में मददगार होगी।

660
01:04:43,087 --> 01:04:45,798
‎दुनिया का सबसे बड़ा जैवमंडल विहार।

661
01:05:02,440 --> 01:05:04,525
‎अगर धरती की बात करें,

662
01:05:04,609 --> 01:05:08,279
‎हमें खेती-बाड़ी के क्षेत्र को
‎काफ़ी ज़्यादा कम करना होगा,

663
01:05:08,362 --> 01:05:11,198
‎ताकि निर्जन इलाकों की
‎वापसी के लिए जगह बना सकें।

664
01:05:11,282 --> 01:05:16,329
‎और अपने भोजन में बदलाव लाना ही
‎ऐसा करने का सबसे तेज़ और कारगर तरीका है।

665
01:05:22,001 --> 01:05:24,670
‎प्रकृति में विशाल माँसाहारी दुर्लभ हैं

666
01:05:24,754 --> 01:05:28,424
‎क्योंकि उन सबके
‎भरण-पोषण के लिए बहुत शिकार चाहिए।

667
01:05:35,097 --> 01:05:38,184
‎सेरेंगेटी के हर शिकारी जीव के लिए,

668
01:05:38,267 --> 01:05:41,354
‎सौ से ज़्यादा शिकार जानवर होते हैं।

669
01:05:45,775 --> 01:05:47,735
‎जब हम खाने के लिए गोश्त चुनते हैं,

670
01:05:47,818 --> 01:05:52,949
‎हम भी अनजाने में
‎बहुत बड़े विस्तार की माँग करते हैं।

671
01:05:57,828 --> 01:06:02,875
‎पृथ्वी अरबों बड़े माँसाहारियों का
‎भरण-पोषण नहीं कर सकती।

672
01:06:03,376 --> 01:06:05,127
‎इतनी जगह ही नहीं है।

673
01:06:09,674 --> 01:06:12,760
‎अगर हमारा आहार मुख्य रूप से शाकाहारी हो,

674
01:06:13,761 --> 01:06:17,556
‎तो हमें अभी की तुलना में
‎केवल आधी ज़मीन की ज़रूरत होगी।

675
01:06:19,141 --> 01:06:23,145
‎और तब हम अधिक पेड़-पौधे उगाने लगेंगे,

676
01:06:23,229 --> 01:06:27,024
‎तो हम इस धरती की उपज को
‎काफ़ी हद तक बढ़ा पाएँगे।

677
01:06:32,863 --> 01:06:37,952
‎नीदरलैंड दुनिया के
‎सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है।

678
01:06:39,203 --> 01:06:44,375
‎यहाँ भरपूर पारिवारिक खेत हैं
‎जिनका विस्तार नहीं बढ़ाया जा सकता।

679
01:06:47,294 --> 01:06:52,842
‎तो, डच किसान हर हेक्टेयर का
‎पूरा फ़ायदा उठाने में माहिर हो गए हैं।

680
01:06:55,636 --> 01:06:58,889
‎लगातार, वे इसे टिकाऊ तरीके से कर रहे हैं।

681
01:07:02,184 --> 01:07:08,441
‎दो पीढ़ियों में उपज को
‎दस गुना बढ़ाकर और साथ ही कम पानी,

682
01:07:09,108 --> 01:07:14,697
‎कम कीटनाशक, कम खाद का
‎इस्तेमाल करके, और कम कार्बन छोड़कर।

683
01:07:19,493 --> 01:07:20,703
‎अपने आकार के बावजूद,

684
01:07:20,786 --> 01:07:26,250
‎नीदरलैंड खाद्य पदार्थों में दुनिया का
‎दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है।

685
01:07:30,796 --> 01:07:36,761
‎यह बिल्कुल मुमकिन है कि
‎कम और ज़्यादा तकनीक वाले हल के इस्तेमाल से

686
01:07:36,844 --> 01:07:40,514
‎कम से कम ज़मीन पर
‎ज़्यादा से ज़्यादा खाद्यान्न पैदा कर सकें।

687
01:07:42,725 --> 01:07:46,312
‎हम नई जगहों पर
‎खाद्यान्न की पैदावार शुरू कर सकते हैं।

688
01:07:48,773 --> 01:07:51,692
‎चहारदीवारी के अंदर, शहरों में।

689
01:07:55,029 --> 01:07:58,365
‎ऐसी जगहों पर भी जहाँ ज़मीन है ही नहीं।

690
01:08:12,088 --> 01:08:14,548
‎जैसे-जैसे हम खेती-बाड़ी का तरीका बदलेंगे,

691
01:08:14,632 --> 01:08:18,761
‎हम ज़मीन पर अपने कब्ज़े को पलट देंगे जो हम

692
01:08:18,844 --> 01:08:20,930
‎खेती-बाड़ी की शुरुआत से करते आए हैं,

693
01:08:21,639 --> 01:08:27,728
‎जो कि बेहद ज़रूरी है क्योंकि हमें
‎उस खाली ज़मीन की बहुत ज़रूरत है।

694
01:08:34,944 --> 01:08:39,990
‎पृथ्वी की बहाली के लिए
‎जंगल एक बेहद अहम अंग हैं।

695
01:08:41,617 --> 01:08:46,330
‎कार्बन को कैद करने के लिए
‎वे कुदरत की सबसे मुफ़ीद तकनीक हैं।

696
01:08:48,082 --> 01:08:51,001
‎और वे जैव विविधता के केंद्र हैं।

697
01:08:55,172 --> 01:08:58,175
‎एक बार फिर,
‎ये दोनों चीज़ें एक साथ काम करती हैं।

698
01:08:58,717 --> 01:09:01,804
‎हमारे जंगल जितना और जंगली और विविध होंगे,

699
01:09:01,887 --> 01:09:06,350
‎वायुमंडल से कार्बन सोखने में
‎वे उतने ही कारगर होंगे।

700
01:09:08,018 --> 01:09:12,773
‎हमें इसी वक्त हर जगह
‎जंगलों की कटाई को रोकना होगा...

701
01:09:13,649 --> 01:09:20,322
‎और ताड़ और सोया की खेती केवल
‎पहले से कटे जंगल वाली ज़मीन पर करना होगा।

702
01:09:21,448 --> 01:09:24,118
‎आख़िरकार, ऐसी काफ़ी ज़मीन मिल जाएगी।

703
01:09:26,287 --> 01:09:28,414
‎पर हम उससे बेहतर कर सकते हैं।

704
01:09:32,042 --> 01:09:37,756
‎एक सदी पहले, कोस्टा रिका की तीन-चौथाई से
‎ज़्यादा ज़मीन जंगल से ढँकी थी।

705
01:09:45,472 --> 01:09:51,729
‎फिर 1980 तक, अनियंत्रित तरीके से लकड़ी
‎काटने की वजह से वह ज़मीन एक-चौथाई रह गई।

706
01:09:54,607 --> 01:09:56,567
‎सरकार ने कदम उठाने का फ़ैसला लिया,

707
01:09:56,650 --> 01:10:01,572
‎ज़मींदारों को देशीय पेड़ लगाने के लिए
‎आर्थिक मदद का प्रस्ताव दिया।

708
01:10:06,035 --> 01:10:08,162
‎बस 25 सालों में,

709
01:10:08,245 --> 01:10:13,626
‎एक बार फिर कोस्टा रिका का
‎आधा हिस्सा जंगलों से ढँक गया।

710
01:10:18,881 --> 01:10:23,093
‎ज़रा सोचिए कि अगर हम
‎वैश्विक स्तर पर यह हासिल कर सकें।

711
01:10:25,804 --> 01:10:28,140
‎पेड़ों के वापस आने से

712
01:10:28,224 --> 01:10:31,310
‎आज तक की हमारी गतिविधियों से
‎पैदा हुए कार्बन का

713
01:10:31,393 --> 01:10:35,522
‎दो-तिहाई हिस्सा सोख लिया जाएगा।

714
01:10:43,113 --> 01:10:44,823
‎इन सब चीज़ों में,

715
01:10:45,407 --> 01:10:48,077
‎एक सिद्धांत सबसे ज़्यादा उभरकर आता है।

716
01:10:50,996 --> 01:10:56,335
‎कुदरत हमारी सबसे बड़ी दोस्त है
‎और सबसे बड़ी प्रेरणा भी।

717
01:10:58,671 --> 01:11:02,675
‎हमें बस वही करना होगा
‎जो कुदरत हमेशा से करती आई है।

718
01:11:04,301 --> 01:11:08,555
‎उसने बहुत पहले जीवन का रहस्य जान लिया था।

719
01:11:14,436 --> 01:11:18,440
‎इस दुनिया में, कोई भी
‎प्रजाति तभी फल-फूल सकती है,

720
01:11:19,858 --> 01:11:23,862
‎जब उसके आसपास की हर चीज़ फले-फूले।

721
01:11:29,827 --> 01:11:32,663
‎हम इस सच्चाई को गले लगाकर

722
01:11:32,746 --> 01:11:35,708
‎आज की समस्याओं को हल कर सकते हैं।

723
01:11:38,377 --> 01:11:40,796
‎अगर हम कुदरत का ध्यान रखेंगे,

724
01:11:42,298 --> 01:11:45,301
‎तो कुदरत भी हमारा ध्यान रखेगी।

725
01:11:48,095 --> 01:11:53,475
‎अब समय आ गया है
‎कि हमारी प्रजाति और बढ़ना बंद कर दे।

726
01:11:55,436 --> 01:12:00,774
‎कुदरत के साथ संतुलन बनाकर
‎पृथ्वी पर ज़िंदगी बसाएँ।

727
01:12:03,610 --> 01:12:06,113
‎फलना-फूलना शुरू करें।

728
01:12:09,533 --> 01:12:13,370
‎इस बारे में सोचें तो,
‎हम एक सफ़र पूरा कर रहे हैं।

729
01:12:14,913 --> 01:12:18,000
‎दस हज़ार साल पहले, शिकारियों के तौर पर,

730
01:12:18,709 --> 01:12:23,047
‎हम एक टिकाऊ ज़िंदगी जीते थे
‎क्योंकि वह हमारा एकमात्र विकल्प था।

731
01:12:24,089 --> 01:12:29,553
‎इतने सालों के बाद, एक बार फिर
‎केवल वही एक विकल्प रह गया है।

732
01:12:29,636 --> 01:12:31,930
‎हमें फिर से समझना होगा,

733
01:12:33,015 --> 01:12:34,641
‎कि हम कैसे टिकाऊ रास्ता अपनाएँ।

734
01:12:34,725 --> 01:12:38,645
‎कुदरत से दूर होने के बजाय

735
01:12:38,729 --> 01:12:43,317
‎एक बार फिर कुदरत का हिस्सा बनें।

736
01:12:48,447 --> 01:12:51,325
‎आज रात, हम आपके लिए
‎एक अलग कार्यक्रम लेकर आए हैं।

737
01:12:54,203 --> 01:12:57,456
‎अगर हम पृथ्वी पर
‎ज़िंदगी जीने का तरीका बदल दें,

738
01:12:58,457 --> 01:13:01,293
‎तो एक वैकल्पिक भविष्य दिखने लगता है।

739
01:13:04,880 --> 01:13:06,382
‎इस भविष्य में,

740
01:13:06,965 --> 01:13:13,430
‎धरती का लाभ उठाने के लिए ऐसे तरीके चाहिए
‎जो निर्जन इलाके में बाधा नहीं, मदद बनें।

741
01:13:15,140 --> 01:13:21,105
‎सागरों से मछली पकड़ने के ऐसे तरीके अपनाएँ
‎जो उन्हें जल्दी ही फिर से भरा-पूरा कर दे।

742
01:13:27,694 --> 01:13:32,199
‎और अपने जंगलों को काटने का
‎ऐसा तरीका जो टिकाऊ हो।

743
01:13:35,828 --> 01:13:42,584
‎हम आख़िरकार कुदरत के खिलाफ़ नहीं,
‎उसके साथ मिलकर काम करना सीख जाएँगे।

744
01:13:45,254 --> 01:13:49,716
‎अंत में, जीव जगत की खोज में
‎एक जीवनकाल बिताने के बाद,

745
01:13:49,800 --> 01:13:52,094
‎मुझे एक बात का यकीन है।

746
01:13:53,011 --> 01:13:55,973
‎यह पृथ्वी को बचाने की बात नहीं है।

747
01:13:56,849 --> 01:13:59,435
‎इसका वास्ता खुद को बचाने से है।

748
01:14:04,189 --> 01:14:10,529
‎सच तो यह है कि हमारे साथ या हमारे बिना,
‎प्राकृतिक दुनिया फिर बन ही जाएगी।

749
01:14:20,456 --> 01:14:24,710
‎चेर्नोबिल के खाली होने के 30 साल बाद,

750
01:14:25,377 --> 01:14:29,006
‎जंगल ने यहाँ फिर से बसेरा कर लिया है।

751
01:14:40,267 --> 01:14:44,354
‎आज, जंगल ने पूरे शहर पर कब्ज़ा कर लिया है।

752
01:14:58,285 --> 01:15:02,998
‎यह ऐसे जंगली जानवरों का विहार बन गया है
‎जो बाकी जगह बहुत दुर्लभ हैं।

753
01:15:09,713 --> 01:15:14,760
‎और इस बात का पुख्ता सबूत है
‎कि हम चाहे जितनी बड़ी ग़लती करें,

754
01:15:14,843 --> 01:15:18,222
‎कुदरत आख़िरकार उसे सुधार ही देगी।

755
01:15:22,726 --> 01:15:25,604
‎जीव जगत का अस्तित्व कायम रहेगा।

756
01:15:27,648 --> 01:15:31,401
‎हम मानव इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकते।

757
01:15:34,238 --> 01:15:35,781
‎हम इतनी दूर इसलिए आए हैं

758
01:15:35,864 --> 01:15:39,701
‎क्योंकि हम आज तक के सबसे होशियार जीव हैं।

759
01:15:44,456 --> 01:15:49,169
‎पर आगे बढ़ते रहने के लिए,
‎हमें केवल होशियारी नहीं चाहिए।

760
01:15:51,213 --> 01:15:53,966
‎हमें विवेक का सहारा चाहिए।

761
01:16:07,437 --> 01:16:11,900
‎मनुष्य और पृथ्वी की
‎बाकी प्रजातियों के बीच कई अंतर हैं,

762
01:16:12,484 --> 01:16:17,781
‎पर एक बात जो ज़ाहिर है वह यह कि
‎केवल हम ही भविष्य की कल्पना कर सकते हैं।

763
01:16:19,116 --> 01:16:23,078
‎बहुत लंबे समय से, मैं और
‎शायद आप भी उस भविष्य से डरते आए हैं।

764
01:16:24,079 --> 01:16:28,667
‎पर अब यह बात साफ़ हो रही है
‎कि उसमें केवल अंधेरा और विनाश ही नहीं है।

765
01:16:29,751 --> 01:16:32,170
‎हमारे पास ग़लतियाँ सुधारने का एक मौका है,

766
01:16:32,921 --> 01:16:36,633
‎अपने विकास के सफ़र को पूरा करने,
‎अपने असर को कम करने का,

767
01:16:36,717 --> 01:16:41,388
‎और एक बार फिर कुदरत के साथ
‎तालमेल में रहती प्रजाति बनने का।

768
01:16:42,472 --> 01:16:45,225
‎हमें बस यह करने की इच्छाशक्ति चाहिए।

769
01:16:45,726 --> 01:16:50,606
‎अब हमारे पास अपने लिए
‎एक सटीक घर बनाने का मौका है,

770
01:16:51,148 --> 01:16:57,195
‎और उस समृद्ध, स्वस्थ और लाजवाब दुनिया को
‎बनाने का मौका है, जो विरासत में मिली थी।

771
01:16:58,530 --> 01:17:00,032
‎ज़रा सोचकर देखिए।

772
01:17:45,494 --> 01:17:48,914
‎यह फिल्म डेविड एटेनबोरो की आँखों देखी है।

773
01:17:50,082 --> 01:17:52,084
‎इसे और कौन देखना चाहता है?

774
01:22:35,200 --> 01:22:37,202
‎संवाद अनुवादक: श्रुति शुक्ला



