1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:44,044 --> 00:00:47,590
उफ़, तो मैं कैमरे को कहीं रखने की
जगह तलाश रही थी।

4
00:00:48,215 --> 00:00:49,383
एक मिनट रुको।

5
00:00:51,594 --> 00:00:57,183
आज 23 जुलाई है। और...

6
00:00:58,559 --> 00:01:03,230
इस टेप के शुरू होने के बाद से
बहुत सारी चीज़ें बदल चुकी हैं।

7
00:01:05,775 --> 00:01:08,068
मेरे पति जेल में हैं।

8
00:01:08,152 --> 00:01:10,946
मुझे बाहर आए एक हफ़्ता और एक दिन हुआ है।

9
00:01:11,655 --> 00:01:15,868
मैं 24 मई से हिरासत में थी।

10
00:01:16,619 --> 00:01:21,415
लेकिन मुझे पता है कि अभी मेरे हालात
भले ही बहुत ख़राब लग रहे हों,

11
00:01:21,499 --> 00:01:22,833
लेकिन सब ठीक हो जाएगा।

12
00:01:22,917 --> 00:01:24,543
वो... वो वापस आएंगे।

13
00:01:24,627 --> 00:01:26,712
मोटरसाइकिल।

14
00:01:26,796 --> 00:01:29,465
-वो मेरा...
-वो वापस आएंगे।

15
00:01:29,548 --> 00:01:32,009
पहले से ज़्यादा मज़बूत।

16
00:01:32,092 --> 00:01:36,555
मेरे गर्भ में जुड़वां हैं।
मैं जुड़वों का फ़ोटो लेती हूं।

17
00:01:36,639 --> 00:01:38,474
देखो।

18
00:01:39,141 --> 00:01:41,977
ये 22 हफ़्ते के जुड़वां हैं।

19
00:01:42,061 --> 00:01:45,147
हटो। लॉरेंस, नहीं हटोगे तो...

20
00:01:58,744 --> 00:02:00,871
गुड मॉर्निंग।

21
00:02:01,413 --> 00:02:03,499
छह साल का लड़का।

22
00:02:04,542 --> 00:02:06,961
गुड मॉर्निंग।

23
00:02:07,044 --> 00:02:09,922
आज स्कूल का तुम्हारा पहला दिन है, दोस्त।

24
00:02:10,005 --> 00:02:13,676
ए। ए। ए।

25
00:02:13,759 --> 00:02:15,845
गुड मॉर्निंग, रॉबर्ट।

26
00:02:15,928 --> 00:02:19,640
आज 24 अगस्त है, रैमिंगटन के
किंडरगार्टन का पहला दिन।

27
00:02:19,723 --> 00:02:21,809
तुम किंडरगार्टन में क्या करोगे, रैम?

28
00:02:21,892 --> 00:02:27,147
पूरी कोशिश करूंगा कि वहां जाकर
ख़ूब सारी गर्लफ़्रेंड्स बनाऊं।

29
00:02:35,990 --> 00:02:38,450
गुड मॉर्निंग, बेबी।

30
00:02:39,243 --> 00:02:42,288
आप बर्फ़ गिरते सुन सकते हैं।

31
00:02:42,371 --> 00:02:45,833
और ठंड में वो डिंग-डौंग हैं।

32
00:02:45,916 --> 00:02:48,711
ए, डिंग-अ-लिंग दो और एक।

33
00:02:51,255 --> 00:02:52,298
बहुत ठंड है।

34
00:02:54,925 --> 00:02:56,051
मज़ेदार है!

35
00:03:08,981 --> 00:03:10,482
कितना मज़ा आ रहा है, बेबी।

36
00:03:12,484 --> 00:03:14,570
अरे, यार! ओह, बहुत प्यारा है।

37
00:03:16,906 --> 00:03:18,616
ठीक है।

38
00:03:20,576 --> 00:03:22,494
जल्दी ही शादी करने वाली हो?

39
00:03:22,578 --> 00:03:24,204
-मैं शादीशुदा हूं।
-वाक़ई?

40
00:03:24,288 --> 00:03:26,874
-रैमिंगटन के पिता से।
-कब की?

41
00:03:26,957 --> 00:03:29,543
हमारी शादी को डेढ़ साल हो चुका है।

42
00:03:30,878 --> 00:03:34,381
-लगभग डेढ़ साल।
-तो वो कहां हैं?

43
00:03:34,465 --> 00:03:37,468
अभी वो शहर से बाहर हैं।

44
00:03:39,053 --> 00:03:43,265
देखो, वहां दूसरे बच्चों के साथ
समय मत ख़राब करना, ठीक है?

45
00:03:43,349 --> 00:03:45,601
-ठीक है।
-ध्यान देना।

46
00:03:45,684 --> 00:03:50,481
ध्यान देना। सैंटर, ध्यान देना।
ये तुम्हारा आज का लक्ष्य है।

47
00:03:50,564 --> 00:03:53,067
लेकिन मैं और जैरेड भागते नहीं हैं।

48
00:03:56,195 --> 00:03:59,323
-मेरा सिर कहां है, रैमिंगटन?
-ये रहा।

49
00:03:59,406 --> 00:04:01,408
बच्चे, जल्दी से बड़े हो जाओ।

50
00:04:01,492 --> 00:04:03,619
अपने क्यू वहां रखो...

51
00:04:04,244 --> 00:04:07,164
डैड, ये पतझड़ का सीज़न है।

52
00:04:07,247 --> 00:04:11,418
पेड़ रंग बदलने लगे हैं, आज 18 अक्तूबर है।

53
00:04:11,502 --> 00:04:14,672
आज तारीख़ 18 अक्तूबर है?

54
00:04:16,006 --> 00:04:18,384
मैं तुम्हें ये घर दिखाना चाहती हूं, डैड।

55
00:04:18,467 --> 00:04:21,512
-देखो हम कौन सा लेंगे।
-हां, देखो हम कौन सा लेंगे।

56
00:04:21,595 --> 00:04:24,848
ये तो... बहुत बढ़िया हैं। ये पास-पास हैं।

57
00:04:28,727 --> 00:04:33,857
पॉप्स, ये मैं हूं, मैं ही हूं।
वापस आपके पास।

58
00:04:37,528 --> 00:04:41,490
आज ख़ूबसूरत दिन है, बेबी।
काश तुम मेरे साथ इसका आनंद ले पाते।

59
00:04:41,573 --> 00:04:44,743
मेरी पैसेंजर सीट ख़ाली है।

60
00:04:46,829 --> 00:04:51,500
यार, ज़रा सोचो, जब मैं तुमसे मिली
तो 16 की थी।

61
00:04:51,792 --> 00:04:55,254
सोलह साल की।

62
00:04:57,256 --> 00:05:00,342
मुझे हमेशा से पता था तुममें कुछ बात है।

63
00:05:00,676 --> 00:05:04,596
ओह, यार, आई लव यू, रॉबर्ट।
मैं अपने रॉबर्ट से प्यार करती हूं।

64
00:05:06,098 --> 00:05:09,476
तुम अच्छे हो, तुम्हें एक कहानी पता है।

65
00:05:10,185 --> 00:05:13,397
ये मुस्कुराहट देख रहे हो, रॉबर्ट?

66
00:05:13,480 --> 00:05:18,485
जानते हो जब तुम घर आओगे
तो मैं कितना खुलकर मुस्कुराऊंगी?

67
00:05:19,153 --> 00:05:21,363
यार...

68
00:05:22,865 --> 00:05:24,658
यार, क्या?

69
00:05:24,742 --> 00:05:27,369
मुस्कुराते हुए। मैं और मेरे सारे बच्चे

70
00:05:27,453 --> 00:05:30,122
शायद सारा दिन ऐसे ही घूमेंगे।

71
00:05:30,205 --> 00:05:33,917
जबड़े दुखने लगेंगे।

72
00:05:35,252 --> 00:05:37,337
क्या कहा?

73
00:05:37,421 --> 00:05:40,174
सिबिल फ़ॉक्स ने क्या किया?

74
00:05:42,593 --> 00:05:45,137
शायद मैं समझ गई हूं।

75
00:05:52,186 --> 00:05:53,520
मुझे पसंद है।

76
00:05:54,313 --> 00:05:55,939
"वो इसे बिग ईज़ी कहते हैं।

77
00:05:56,023 --> 00:05:59,651
लेकिन सच कहूं तो, सही परिवहन के बिना,

78
00:05:59,735 --> 00:06:02,613
ये... जब हम "सही परिवहन" कहेंगे,
तो ज़ूम आउट करेंगे

79
00:06:02,696 --> 00:06:04,740
और फिर, "ये बेतहाशा मुश्किल हो सकता है।"

80
00:06:04,823 --> 00:06:05,699
सही।

81
00:06:05,783 --> 00:06:11,205
और फिर जब मैं अपना परिचय दूंगी,
तब मुझ पर वापस आएगा।

82
00:06:11,288 --> 00:06:13,540
"प्रेम और शांति, परिवार,
मैं हूं फ़ॉक्स रिच।

83
00:06:13,624 --> 00:06:17,294
और एक पत्नी और
छह लड़कों की मां होने के नाते...

84
00:06:18,796 --> 00:06:21,673
मैं परिवहन की अहमियत जानती हूं।

85
00:06:21,757 --> 00:06:24,885
एक पत्नी और
छह लड़कों की मां होने के नाते...

86
00:06:25,803 --> 00:06:29,640
रिच मोटर्स ऑफ़ न्यू ऑरलींस में
आपकी निजी ऑटो ख़रीदार के रूप में

87
00:06:29,723 --> 00:06:31,266
सेवा के इस मौक़े की मैं शुक्रगुज़ार हूं।"

88
00:06:31,350 --> 00:06:32,184
बढ़िया।

89
00:06:32,267 --> 00:06:34,436
"मैं जानती हूं आपके और आपके परिवार के

90
00:06:34,520 --> 00:06:36,897
घूमने-फिरने के लिए
सही गाड़ी की ज़रूरत क्या मायने रखती है।

91
00:06:36,980 --> 00:06:41,610
देखिए, सच कहूं तो,
कार घर से ज़्यादा अहम होती है।

92
00:06:41,693 --> 00:06:47,324
क्योंकि आप कार में सो तो सकते हैं
लेकिन अपने घर को आप ड्राइव नहीं कर सकते।"

93
00:06:47,658 --> 00:06:50,119
-तो यही है।
-बढ़िया है।

94
00:06:50,202 --> 00:06:53,455
तो मेरे ख़्याल से हम ये करेंगे
कि आपको ये सब बोलते हुए फ़िल्माएंगे।

95
00:06:53,539 --> 00:06:55,499
-ठीक है।
-और फिर हम साथ में...

96
00:06:55,582 --> 00:06:57,251
फिर आप मेरी ओर भी देख सकती हैं

97
00:06:57,334 --> 00:07:00,170
और हम साथ में दूसरी चीज़ें कर सकते हैं
और पक्का करेंगे कि ये सही हो।

98
00:07:00,254 --> 00:07:02,631
-हम इसे आप पर लाकर ख़त्म कर सकते हैं।
-मैं ये भी चाहती हूं

99
00:07:02,714 --> 00:07:07,136
कि मैं ये देख सकूं कि मैं कैसी लगती हूं,
बालों को लेकर, लिप ग्लॉस को लेकर...

100
00:07:07,219 --> 00:07:10,806
-हां, बिल्कुल, हम ये भी कर सकते हैं।
-और देखते हैं शूट कैसा आता है।

101
00:07:10,889 --> 00:07:12,850
हां। मुझे बस एक सैकंड लगेगा।

102
00:07:12,933 --> 00:07:15,144
-हम आपके लिए लाइटें ठीक करते हैं।
-ठीक है।

103
00:07:15,227 --> 00:07:18,063
तो मैं एक नज़र देखता हूं कि हम यहां
किसके साथ काम कर रहे हैं।

104
00:07:19,439 --> 00:07:23,318
वो इसे बिग ईज़ी कह सकते हैं,
लेकिन सच कहूं तो,

105
00:07:23,402 --> 00:07:25,904
न्यू ऑरलींस में बिना परिवहन के होना

106
00:07:25,988 --> 00:07:28,407
एकदम नारकीय हो सकता है।

107
00:07:30,409 --> 00:07:32,327
-बहुत ख़ूब।
-मुझे अपने कंधे पीछे को करने हैं।

108
00:07:32,411 --> 00:07:34,454
-फिर कोशिश करते हैं।
-एक बार और करते हैं।

109
00:07:34,538 --> 00:07:38,584
या जितनी बार आप चाहें। ज़रा सा आगे को आएं।

110
00:07:52,139 --> 00:07:55,225
मेरा जन्म सिबिल वर्डैड फ़ॉक्स के रूप में

111
00:07:55,309 --> 00:07:58,729
अठारह अगस्त, 1971 को हुआ था।

112
00:08:03,734 --> 00:08:05,152
मेरी मां शिक्षक थीं

113
00:08:05,235 --> 00:08:09,823
और मेरी नानी
हैंक विलियम्स की मां की हाउसकीपर थीं।

114
00:08:19,833 --> 00:08:23,670
मैं एक ऐसे परिवार से थी
जिसमें कुछ करने की, ख़ुद को कुछ बनाने की

115
00:08:23,754 --> 00:08:27,090
ज़बरदस्त इच्छा थी।

116
00:08:31,595 --> 00:08:33,472
मेरी मां ने

117
00:08:35,432 --> 00:08:37,976
बहुत छुटपन में ही मुझे सिखा दिया था

118
00:08:38,060 --> 00:08:41,563
कि अमेरिकी ख़्वाब हक़ीक़त है।

119
00:08:42,231 --> 00:08:43,398
और वो कहतीं,

120
00:08:43,482 --> 00:08:48,403
"सिबिल, कोशिश करो
तो तुम इसे हासिल कर सकती हो।"

121
00:08:49,238 --> 00:08:52,699
तो ये मैं थी एक शहरी युवा लड़की

122
00:08:52,783 --> 00:08:58,664
और मैं कोशिश करने के लिए दृढ़ थी।

123
00:09:04,711 --> 00:09:06,630
ये रिच परिवार है।

124
00:09:06,713 --> 00:09:09,132
इसके बारे में आपका क्या ख़्याल है?

125
00:09:13,595 --> 00:09:17,057
मैं अपने पति रॉबर्ट से तब मिली थी
जब 16 साल की थी।

126
00:09:18,225 --> 00:09:21,436
मैंने अपने हाई स्कूल के
प्रेमी से शादी की थी।

127
00:09:22,312 --> 00:09:24,273
हमने अपना पहला घर ख़रीदा,

128
00:09:24,356 --> 00:09:28,068
अपने पहले बिज़नेस का
डिपॉज़िट जमा कर दिया था।

129
00:09:29,778 --> 00:09:32,489
हम कामयाब होने वाले थे।

130
00:09:34,074 --> 00:09:36,702
हम आंट सैंड्रा के घर के पास पहुंच रहे हैं।

131
00:09:36,785 --> 00:09:40,122
और उन्हें पता भी नहीं कि कौन आ रहा है।

132
00:09:40,956 --> 00:09:43,250
-और वहां वो जा रहे हैं।
-वहां।

133
00:09:55,095 --> 00:09:57,973
सिबिल!

134
00:09:59,558 --> 00:10:02,311
सरप्राइज़!

135
00:10:05,981 --> 00:10:11,820
मुझे पता भी नहीं था कि मेरे परिवार के पास
वो सब कुछ था जो हमें चाहिए था।

136
00:10:13,989 --> 00:10:16,074
हम एक दूसरे के साथ थे।

137
00:10:35,218 --> 00:10:40,223
देखिए, मेरी कहानी अमेरिका के

138
00:10:40,307 --> 00:10:42,225
दो मिलियन से ज़्यादा लोगों की कहानी है

139
00:10:42,309 --> 00:10:47,522
जो ग़रीबों और अश्वेतों की सज़ा
का शिकार बन रहे हैं।

140
00:10:47,606 --> 00:10:52,444
तो मैं आपसे कह रही हूं कि बाहर आएं और
मेरा साथ दें। और एक बात और थी। क्या थी?

141
00:10:52,527 --> 00:10:54,029
ओह, हमारा सीधा प्रसारण होगा।

142
00:10:54,112 --> 00:10:55,739
अगर आप आज रात आ न सकें,

143
00:10:55,822 --> 00:10:58,533
तो मैं कहूंगी कि शाम को सात बजे

144
00:10:58,617 --> 00:11:00,952
मेरे फ़ेसबुक पेज पर सीधा प्रसारण देखें

145
00:11:01,036 --> 00:11:03,622
क्योंकि हम इस अनुभव का
सीधा प्रसारण करेंगे।

146
00:11:03,705 --> 00:11:05,957
देखिए, ये महज़ एक बातचीत नहीं है।

147
00:11:06,041 --> 00:11:09,836
ये यक़ीनन एक अनुभव है,
और मुझे उम्मीद है आप मुझसे वहां मिलेंगे।

148
00:11:09,920 --> 00:11:14,216
टूलेन यूनिवर्सिटी, आज शाम सात बजे,
रॉजर मैमोरियल चैपल पर।

149
00:11:14,299 --> 00:11:16,301
शांति और प्रेम।

150
00:11:49,167 --> 00:11:51,336
ए, फ़टाफ़ट यहां आओ।

151
00:11:55,465 --> 00:11:59,469
इसे हमेशा सही होना चाहिए।
बैल्ट हमेशा सही होनी चाहिए।

152
00:11:59,553 --> 00:12:03,265
हे भगवान, ड्रायर से इस तरह
कपड़े किसने निकाले हैं?

153
00:12:14,109 --> 00:12:16,528
लेडीज़ एंड जैंटलमेन,
कृपया मेरे साथ ज़ोरदार

154
00:12:16,611 --> 00:12:18,864
ग्रीन वेव स्वागत करें

155
00:12:18,947 --> 00:12:21,950
मेरी मां का, जो आज शाम आपकी वक्ता हैं।

156
00:12:22,033 --> 00:12:23,827
फ़ॉक्स रिच।

157
00:12:33,128 --> 00:12:35,505
"मैं शुरू से ही ये बात साफ़ कर दूं।

158
00:12:36,506 --> 00:12:42,053
मैं जानती हूं मैंने बस
अपनी ज़िंदगी बचा ली।"

159
00:12:46,683 --> 00:12:48,435
सोलह सितंबर, 1997,

160
00:12:48,518 --> 00:12:52,189
मेरे पति और मैंने
ग्रैंब्लिंग फ़ेडरल क्रेडिट यूनियन को लूटा।

161
00:12:52,606 --> 00:12:55,859
धत, उस दिन मैंने यही कहा था।
मैंने आख़िर ऐसा क्यों किया?

162
00:12:56,568 --> 00:12:59,404
मैं आख़िर सोच क्या रही थी?

163
00:13:08,163 --> 00:13:13,043
रॉब और मेरा सपना था कि श्रीवपोर्ट का
पहला हिप-हॉप क्लोदिंग स्टोर खोलें।

164
00:13:16,796 --> 00:13:17,631
कल्चर

165
00:13:17,714 --> 00:13:20,800
लेकिन हम ख़र्चे ही पूरे नहीं कर पा रहे थे।

166
00:13:21,676 --> 00:13:25,555
और उस वक़्त की किसी भी और बात से
ज़्यादा मुझे ये याद है

167
00:13:25,639 --> 00:13:28,892
कि मैं नाकाम नहीं होना चाहती थी।

168
00:13:31,019 --> 00:13:33,772
और हम हताश हो गए थे।

169
00:13:34,689 --> 00:13:38,860
हताश लोग हताशाजनक काम करते हैं।

170
00:13:39,694 --> 00:13:41,279
ये एकदम सीधी-साफ़ बात है।

171
00:14:01,883 --> 00:14:06,012
जब मैंने अपने पति और उनके भतीजे को

172
00:14:06,096 --> 00:14:08,348
एक बैंक लूटने के लिए छोड़ा,

173
00:14:09,599 --> 00:14:11,685
तो उनके कार से उतरते ही

174
00:14:11,768 --> 00:14:13,812
मैं जान गई थी...

175
00:14:17,232 --> 00:14:20,986
कि हम एक ऐसी दुनिया में
दाख़िल हो गए हैं...

176
00:14:21,403 --> 00:14:25,991
जिसे हम कभी नहीं भूल पाएंगे।

177
00:14:47,637 --> 00:14:49,389
उस ज़माने में,

178
00:14:49,472 --> 00:14:54,477
हथियारबंद डकैती के लिए
पांच से 99 साल की सज़ा होती थी।

179
00:14:54,561 --> 00:14:58,565
और 15 जून, 1999 को

180
00:14:58,648 --> 00:15:02,110
मेरे पति को 60 साल की सज़ा हो गई

181
00:15:02,193 --> 00:15:05,488
बिना परिवीक्षा, पैरोल या

182
00:15:05,572 --> 00:15:10,493
सज़ा के निलंबन के लाभ के।

183
00:15:21,713 --> 00:15:24,799
इंसानी ज़िंदगी के...

184
00:15:26,843 --> 00:15:30,221
साठ साल।

185
00:15:35,935 --> 00:15:40,106
मेरी ममा ने कहा,
"लफ़ड़ों में पड़ना आसान है।"

186
00:15:49,032 --> 00:15:51,368
बीस साल हो चुके हैं।

187
00:15:51,451 --> 00:15:54,204
दो दशक बीत गए हैं।

188
00:15:54,287 --> 00:15:57,248
दो लंबे दशक बीत गए हैं।

189
00:15:57,332 --> 00:16:01,503
बाहर निकलना मुश्किल है।

190
00:16:07,008 --> 00:16:10,845
ये लगभग दासता के दौर जैसा है।

191
00:16:12,305 --> 00:16:14,265
जिस तरह गोरे लोग आपको वहां रखते हैं

192
00:16:14,349 --> 00:16:19,020
जब तक उन्हें ऐसा न लगे कि
अब आपके बाहर आने का वक़्त आ गया है।

193
00:16:19,104 --> 00:16:22,315
और ये हालत ऐसी ही है।

194
00:16:27,195 --> 00:16:29,197
निजी बदला।

195
00:16:29,280 --> 00:16:30,782
हां।

196
00:16:31,616 --> 00:16:35,662
और देखिए, मैंने अपनी बच्ची से कहा था,
मैंने कहा, "तुम्हें करना ये होगा

197
00:16:36,621 --> 00:16:40,625
कि अपने बालों को सिर पर ऊपर बांधो

198
00:16:40,709 --> 00:16:43,586
जैसे तुम अधपगली हो।

199
00:16:45,255 --> 00:16:51,052
कोई ड्रैस पहनो, पैंट और फ़्लैट जूते पहनो,

200
00:16:51,136 --> 00:16:55,640
और एक अदालत से दूसरी अदालत के चक्कर लगाओ।"

201
00:16:57,434 --> 00:17:00,019
उसने अपने बाल फैलाए

202
00:17:00,228 --> 00:17:04,190
और उन्हें उन गोरों के चेहरे पर
फटकारती रही, ठीक है?

203
00:17:04,274 --> 00:17:07,068
मैंने कहा, "तुम्हें वहां
ऐसे नहीं जाना चाहिए।"

204
00:17:07,152 --> 00:17:11,239
मैंने कहा,
"गोरे तुम्हें पहले ही पसंद नहीं करते है।"

205
00:17:18,747 --> 00:17:20,874
सुना ही नहीं।

206
00:17:32,385 --> 00:17:36,598
मैं सोचती थी कि मेरी बेटी किसी डॉक्टर,

207
00:17:36,681 --> 00:17:40,185
वकील, या किसी इंडियन चीफ़ से शादी करेगी।

208
00:17:41,060 --> 00:17:45,648
और कि कुछ ऐसी चीज़ें हैं
जो वो कभी नहीं करेगी।

209
00:17:45,732 --> 00:17:49,819
ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा नहीं करना चाहिए।

210
00:17:54,741 --> 00:17:57,952
मेरा हमेशा से पक्का विश्वास रहा है

211
00:18:00,205 --> 00:18:03,291
कि बुरे काम का बुरा ही नतीजा होगा।

212
00:18:03,666 --> 00:18:05,960
है ना? नहीं।

213
00:18:06,044 --> 00:18:07,504
नहीं।

214
00:18:07,587 --> 00:18:10,799
बस इतनी सी बात है।

215
00:18:27,774 --> 00:18:31,903
मेरे पास अच्छा क्रेडिट नहीं है,
तो मैं जानना चाह रही थी ये कैसे होगा।

216
00:18:31,986 --> 00:18:35,281
ठीक है, मिस केलिन,
आपको हमारी कौन सी गाड़ी चाहिए?

217
00:18:36,533 --> 00:18:38,201
वो... वो सफ़ेद वाली।

218
00:18:38,284 --> 00:18:43,373
वो कैडिलैक एस.आर.एक्स. 2008 है,
जिसमें एक हज़ार की पेशगी देनी है।

219
00:18:43,456 --> 00:18:45,416
ओह, ठीक है।

220
00:18:46,376 --> 00:18:48,753
इनका क्रेडिट भी ख़राब है और इन्हें

221
00:18:48,837 --> 00:18:51,381
हमारी वो सबसे महंगी कार लेनी है
जो ऑनलाइन मौजूद है।

222
00:18:51,464 --> 00:18:53,424
हां, तो क्या आप अपना आवेदन
जमा करना चाहेंगी

223
00:18:53,508 --> 00:18:56,845
ताकि हम देख सकें कि उस कार पर हम
आपको ठीकठाक दिलवा सकते हैं या नहीं?

224
00:18:56,928 --> 00:19:01,307
और नहीं हो पाया, तो हम यक़ीनन आपको
एक हज़ार पेशगी में कोई और कार दिलवा देंगे।

225
00:19:01,391 --> 00:19:03,226
ठीक है, ये ठीक है।

226
00:19:11,317 --> 00:19:13,695
कल रात मैं अपने पति से बात कर रही थी।

227
00:19:13,778 --> 00:19:16,781
वो मार्च 2013 था

228
00:19:16,865 --> 00:19:20,159
जब मैंने न्यू ऑरलींस आने का फ़ैसला लिया।

229
00:19:21,160 --> 00:19:25,415
दरअसल, ये पांच मार्च के बाद की बात है।

230
00:19:25,498 --> 00:19:30,712
हमें अपने आख़री महंगे वकील का ख़त मिला था।

231
00:19:31,629 --> 00:19:37,343
नक़द 15 हज़ार ख़र्च किए थे

232
00:19:37,427 --> 00:19:39,220
और उसने हमारी ओर से

233
00:19:39,304 --> 00:19:43,766
काग़ज़ी कार्रवाई शुरू करने के बस
कुछ दिन पहले ही हमें एक ख़त भेजा

234
00:19:43,850 --> 00:19:47,395
कि वो हमारे लिए और कुछ नहीं कर सकता।

235
00:19:48,521 --> 00:19:50,398
और मैंने वो ख़त खोला

236
00:19:50,481 --> 00:19:54,611
और बिल्कुल नहीं रोई।

237
00:19:54,694 --> 00:19:58,114
लेकिन जब हमने कार में पीछे देखा,
तो रॉबर्ट रो रहा था।

238
00:19:58,197 --> 00:20:02,327
वहां मैं, लॉरेंस, फ़्रीडम,
जस्टस और रॉबर्ट थे।

239
00:20:02,410 --> 00:20:06,706
और मुझे लगता है हम बाक़ी लोग
इतने आदी हो चुके थे...

240
00:20:07,290 --> 00:20:11,711
मायूसियों के, कि हम ख़ामोशी से बैठे रहे।

241
00:20:11,794 --> 00:20:15,715
और फिर जब हमने ऊपर देखा
तो बच्चा बिलख रहा था।

242
00:20:15,798 --> 00:20:18,343
तो उसने हम सबको उस दुख में वापस खींच लिया

243
00:20:18,426 --> 00:20:21,262
जो हम महसूस नहीं करना चाह रहे थे।

244
00:20:23,014 --> 00:20:27,310
और इतना सारा पैसा ख़र्च करने के बाद भी
कोई नतीजा न निकलना

245
00:20:27,393 --> 00:20:31,689
एक बार फिर परिवार का
सारा पैसा ख़र्च करने के बाद भी...

246
00:20:33,107 --> 00:20:37,111
मैं जानती थी कि अगर ये होगा,
तो ये पूरी तरह मेरी ज़िम्मेदारी होगी।

247
00:20:42,367 --> 00:20:44,285
ब्रदर रॉनी।

248
00:20:44,369 --> 00:20:46,704
हां, मुझे कहानी बताएं।

249
00:20:46,788 --> 00:20:49,832
जज के फ़ैसले से पहले
हमारे पास कुछ घंटे और हैं।

250
00:20:49,916 --> 00:20:53,544
उसने कहा था दो दिन। तो आज दूसरा दिन है।

251
00:20:54,128 --> 00:20:56,089
हां, हां।

252
00:20:57,715 --> 00:21:03,096
-हां, तो हम इस पर काम कर रहे हैं।
-हम इस बार सबसे ज़्यादा क़रीब हैं।

253
00:21:03,471 --> 00:21:06,474
हां, मुझे याद न दिलाएं।
मैं इतना क़रीब कभी नहीं आई।

254
00:21:06,557 --> 00:21:08,935
हम इंतज़ार कर रहे...
और वो जवाब का इंतज़ार कर रहा है।

255
00:21:09,018 --> 00:21:12,438
हम फिर भी... फिर भी प्रार्थना करेंगे
और धीरज रखेंगे।

256
00:21:12,522 --> 00:21:15,400
-हां। हां।
-देखिए, जैसे...

257
00:21:15,900 --> 00:21:20,071
हां, पवित्र आत्मा को भेजें।
पवित्र आत्मा को भेजें।

258
00:21:20,154 --> 00:21:21,739
तो...

259
00:21:22,991 --> 00:21:24,492
ठीक है।

260
00:21:25,368 --> 00:21:30,248
हम एक-एक क़दम रख रहे हैं।

261
00:21:33,251 --> 00:21:35,837
और पांच बजे तक, मुझे कुछ पता चल जाएगा।

262
00:21:35,920 --> 00:21:40,049
या तो ये पता लगेगा कि आज जवाब नहीं मिला
या पता लगेगा...

263
00:21:40,133 --> 00:21:43,428
-कि जवाब क्या है।
-कि जवाब क्या है।

264
00:21:43,678 --> 00:21:46,097
-हमें पता लगेगा कि क्या जवाब है।
-वाक़ई, चार बजे तक।

265
00:21:46,180 --> 00:21:48,349
क्योंकि, देखिए, वो...

266
00:21:48,433 --> 00:21:51,728
शायद अदालत का क्लर्क
क़रीब चार बजे बंद कर देता है।

267
00:21:52,562 --> 00:21:56,899
तो मैं लंच के बाद फ़ोन करूंगी और देखूंगी
कि फ़ैसला दिया गया है तो क्या दिया गया,

268
00:21:56,983 --> 00:22:00,737
और फिर आगे सोचूंगी।

269
00:22:00,820 --> 00:22:02,655
-आपको बताती रहूंगी।
-हां।

270
00:22:02,739 --> 00:22:06,159
-ठीक है, बताती रहना। अपना ध्यान रखना।
-ठीक है। बाइ-बाइ।

271
00:22:32,560 --> 00:22:33,978
जज का ऑफ़िस।

272
00:22:34,062 --> 00:22:36,564
हां, मैं मिस सैंड्रा से
बात करना चाह रही थी।

273
00:22:36,647 --> 00:22:38,566
एक मिनट रुकें।

274
00:22:45,531 --> 00:22:47,283
नहीं, सैंड्रा के लिए है।

275
00:23:35,581 --> 00:23:38,334
सैंड्रा फ़ोन पर हैं।
मैं उनके फ़ोन रखने का इंतज़ार कर रही हूं।

276
00:23:38,417 --> 00:23:40,711
-ओह, शुक्रिया।
-तो आप होल्ड करेंगी?

277
00:23:40,795 --> 00:23:44,423
-हां, मैम, अगर आपको परेशानी न हो।
-ठीक है।

278
00:24:08,781 --> 00:24:09,699
सैंड्रा।

279
00:24:09,782 --> 00:24:13,870
-हाइ, फिर से सिबिल रिचर्डसन बोल रही हूं।
-हाइ।

280
00:24:13,953 --> 00:24:15,997
-आपको कुछ...?
-नहीं, हमारे पास कुछ नहीं है।

281
00:24:16,080 --> 00:24:19,375
-आप सोमवार को पता कर लीजिएगा।
-जी, मैम। बहुत-बहुत शुक्रिया।

282
00:24:19,458 --> 00:24:23,921
-ठीक है। ठीक है। ठीक है। आपका भी।
-आपका वीकएंड अच्छा गुज़रे। बाइ-बाइ।

283
00:24:33,181 --> 00:24:35,349
ठीक है, अभी...

284
00:24:35,433 --> 00:24:40,438
शायद रात के 2:20 हुए हैं।

285
00:24:40,521 --> 00:24:45,318
आज 20 अक्तूबर है, और हम जा रहे हैं...

286
00:24:45,401 --> 00:24:49,614
आज 21 है,
और हम मेरे पति से मिलने जा रहे हैं।

287
00:24:51,032 --> 00:24:55,077
बिग रॉब, अपने डैड से मिलने जाने का
वक़्त हो गया है, बेटे।

288
00:24:57,205 --> 00:24:59,916
मार्कस टेलर, 18 वर्षीय जैसी स्नॉर्ट,

289
00:24:59,999 --> 00:25:02,001
और 23 वर्षीय जॉज़ेफ़ कैनेडी जूनियर पर

290
00:25:02,084 --> 00:25:05,171
लाइल मेयर्स की
प्रथम दर्जे की हत्या का आरोप था।

291
00:25:05,254 --> 00:25:07,715
आज निशानेबाज़ संदिग्ध जॉन मुहम्मद के

292
00:25:07,798 --> 00:25:10,218
वर्जीनिया मुक़द्दमे में
जूरी चयन का तीसरा दिन है।

293
00:25:20,353 --> 00:25:22,188
हर साल के शुरू में,

294
00:25:22,271 --> 00:25:25,691
पिछले 20 साल से हर नए साल के दिन,

295
00:25:25,775 --> 00:25:27,568
हम ये सोचते हुए नया साल शुरू करते हैं

296
00:25:27,652 --> 00:25:32,615
कि ये वो साल होगा जब मेरे पति घर आएंगे।

297
00:25:35,409 --> 00:25:38,788
और अगर थैंक्सगिविंग तक
अदालतों में आपने कुछ नहीं किया

298
00:25:38,871 --> 00:25:41,916
तो आप समझ जाते हैं
कि साल ख़त्म होने वाला है

299
00:25:41,999 --> 00:25:45,253
और आप अभी जेल में ही रहेंगे।

300
00:25:46,671 --> 00:25:49,465
साल भर आपने ख़ुद को जो उम्मीद दी थी,

301
00:25:49,548 --> 00:25:53,010
या... सच कहूं तो, जो झूठ

302
00:25:53,094 --> 00:25:56,389
आपने साल भर ख़ुद से बोला था,

303
00:25:56,472 --> 00:26:00,810
आपको मानना पड़ेगा
कि शायद ये वो साल नहीं था।

304
00:26:00,893 --> 00:26:03,813
लेकिन अगला साल वो साल होगा।

305
00:26:37,263 --> 00:26:41,017
जब मैं रॉब से मिलती थी,
तो वो आ रहे या जा रहे होते थे।

306
00:26:42,935 --> 00:26:45,396
तो मेरे मन में उसके ख़िलाफ़ कुछ नहीं था।

307
00:26:45,479 --> 00:26:47,857
मैं उसे जानती ही नहीं हूं।

308
00:26:54,822 --> 00:26:57,033
उन्होंने ये किया तो था।

309
00:26:57,116 --> 00:27:01,495
अगर उसने वहां

310
00:27:01,579 --> 00:27:06,167
इक़बाले-जुर्म समझौता कर लिया होता
जो 12 साल का था,

311
00:27:06,250 --> 00:27:08,586
तो वो अभी तक बाहर होता।

312
00:27:09,420 --> 00:27:13,382
सिबिल भी अंदर गई थी
और उसने अपने 12 साल मान लिए।

313
00:27:13,466 --> 00:27:16,719
वो बाहर है ना? ठीक है।

314
00:27:20,598 --> 00:27:25,770
ज़िंदगी चलती रहती है
और उम्मीद ज़िंदा रखें।

315
00:27:25,853 --> 00:27:29,732
जैसी जैकसन ने यही कहा था ना?
उम्मीद ज़िंदा रखें।

316
00:27:29,815 --> 00:27:33,694
उम्मीद रखें और एक दिन
जब आप उस अदालत में जाएंगे,

317
00:27:33,778 --> 00:27:36,072
तो बस वही दिन होगा।

318
00:27:43,871 --> 00:27:48,501
कैसी दृढ़ता, कैसा धैर्य,
कैसी उम्मीद, कैसी आस्था

319
00:27:48,584 --> 00:27:53,297
कि वहां बैठें और कोई वकील आपसे कहे
कि आपको 300 साल की जेल हो सकती है

320
00:27:53,381 --> 00:27:58,094
और आपमें इतनी हिम्मत हो कि आप
अपनी बीवी के सामने खड़े होकर उससे कहें,

321
00:27:58,803 --> 00:28:01,097
"सब ठीक हो जाएगा।"

322
00:28:06,394 --> 00:28:10,398
उसने कहा,
"ईश्वर चिड़ियों का ध्यान रखता है, सिबिल।

323
00:28:10,773 --> 00:28:13,734
मैं जानता हूं वो हमारा ध्यान रखेगा।

324
00:28:14,318 --> 00:28:17,446
ईश्वर चिड़ियों का ध्यान रखता है।

325
00:28:18,364 --> 00:28:21,158
मुझे पता है वो हमारा ध्यान रखेगा।"

326
00:28:22,660 --> 00:28:25,454
मेरा बेटा, रैमिंगटन, उस समय सबसे बड़ा था,

327
00:28:25,538 --> 00:28:28,207
तो मैंने उससे कहा,

328
00:28:30,459 --> 00:28:33,629
"वो चाहते हैं मैं जेल जाऊं।

329
00:28:33,712 --> 00:28:37,508
और मैं तुम्हें छोड़कर जाऊंगी
और मैं चाहूंगी

330
00:28:37,591 --> 00:28:41,095
कि तुम अपने भाइयों की देखभाल में
अपनी नानी की मदद करो।"

331
00:28:42,346 --> 00:28:46,016
वो फूट-फूटकर रो पड़ा।

332
00:28:46,851 --> 00:28:49,770
रोने-बिलखने लगा।

333
00:28:49,854 --> 00:28:52,940
"आपने तो कहा था कि आपको नहीं जाना होगा!"

334
00:28:53,023 --> 00:28:56,527
और मैं भी रोते हुए कह रही थी, "जानती हूं।

335
00:28:56,610 --> 00:29:00,406
मुझे लगा था कि वो मुझे नहीं भेजेंगे,
लेकिन वो भेज रहे हैं।

336
00:29:00,489 --> 00:29:02,116
और इसलिए मुझे जाना होगा।

337
00:29:02,199 --> 00:29:06,495
और मैं चाहती हूं कि तुम रो लो,
फिर अपनी आंखें पोंछो,

338
00:29:06,579 --> 00:29:11,208
और यहां आओ, फिर हम उल्टी गिनती करेंगे
कि मुझे कब जाना है।"

339
00:29:11,292 --> 00:29:15,045
"हमें आपके जाने की
उल्टी गिनती क्यों करनी है, ममा?"

340
00:29:15,129 --> 00:29:17,506
मैंने कहा,
"क्योंकि जितनी जल्दी मैं जाऊंगी,

341
00:29:17,590 --> 00:29:22,094
उतनी ही जल्दी घर वापस आऊंगी।"

342
00:29:29,018 --> 00:29:30,769
तुम जैसे बड़े बच्चे के साथ
मैं क्या करूंगी?

343
00:29:30,853 --> 00:29:36,150
और मैं कहूंगा, मां... आप कहेंगी,
"यार, मैं नहीं... तुम इसे ले लोगे?"

344
00:29:36,233 --> 00:29:39,778
और मैं कहूंगा, "ममा, आपको इसे पकड़ने की
ज़रूरत नहीं है। इसे मैं ले लेता हूं।"

345
00:29:39,862 --> 00:29:42,114
-हां?
-क्योंकि मैं आपका किंडरगार्टनर हूं।

346
00:29:42,198 --> 00:29:43,824
हां, मेरे किंडरगार्टनर।

347
00:29:43,908 --> 00:29:46,619
और फिर आप इसे मेरे हाथ में देंगी,
मैं इसे लेने के लिए तैयार रहूंगा।

348
00:29:46,702 --> 00:29:47,578
ठीक है।

349
00:29:47,661 --> 00:29:50,247
आप जहां इसे ले जाने को कहेंगी,
मैं लेकर जाऊंगा।

350
00:29:50,331 --> 00:29:52,374
ठीक है।

351
00:30:00,257 --> 00:30:01,967
क्या?

352
00:30:16,774 --> 00:30:18,567
हां, कर लो।

353
00:30:18,651 --> 00:30:21,153
लेकिन हम क्लास में ऐसे ही हैं।

354
00:30:21,237 --> 00:30:23,531
कल उन्होंने हमारा यही क्रम बनाया था।

355
00:30:24,490 --> 00:30:27,993
बोनीटा, मैगी, मैं, रीगन, ठीक है।

356
00:30:28,077 --> 00:30:31,705
-रुको, तो यहां पर?
-तो तुम मैगी के आगे हो, है ना?

357
00:30:50,266 --> 00:30:52,184
"सबसे प्रभावशाली वो चीज़ें होती हैं

358
00:30:52,268 --> 00:30:56,272
जिन्हें आप न करने का फ़ैसला करते हैं।

359
00:30:56,355 --> 00:30:59,817
आप फ़ैसला करते हैं
कि अपनी सीमाओं से नहीं बंधेंगे,

360
00:30:59,900 --> 00:31:03,988
दूसरों की राय से नहीं बंधेंगे,

361
00:31:04,071 --> 00:31:06,323
भीड़ के पीछे नहीं चलेंगे।

362
00:31:06,407 --> 00:31:08,409
वास्तव में, आपने तय किया है
कि हमारी पीढ़ी की

363
00:31:08,492 --> 00:31:12,204
सबसे आम कमज़ोरियों में नहीं बंधेंगे।

364
00:31:12,288 --> 00:31:15,207
और आपके परिवार शायद ये नहीं समझते,

365
00:31:15,291 --> 00:31:17,459
और आपके दोस्त शायद इसे समझा नहीं सकते,

366
00:31:17,543 --> 00:31:19,628
और शायद ख़ुद आप भी इसे नहीं समझा सकते

367
00:31:19,712 --> 00:31:23,966
लेकिन ये बस ईश्वर की कृपा ही है
कि आप आज यहां हैं।"

368
00:31:30,139 --> 00:31:34,351
नियति से ही आपको ये छवि मिलती है
कि कोई क्या है।

369
00:31:34,435 --> 00:31:36,645
पहले प्रभाव से।

370
00:31:37,229 --> 00:31:41,317
और हमारे समाज में, छवि ही सब कुछ है।

371
00:31:43,694 --> 00:31:46,447
मेरे परिवार की बहुत अच्छी छवि है।

372
00:31:46,530 --> 00:31:50,242
लेकिन उसके पीछे छुपना बहुत चुभता है।

373
00:31:51,452 --> 00:31:52,911
बहुत तकलीफ़ देता है।

374
00:32:33,118 --> 00:32:38,165
वक़्त हमारे जज़्बात से प्रभावित होता है।

375
00:32:38,248 --> 00:32:42,670
ये हमारे क्रियाकलाप से प्रभावित होता है।

376
00:33:05,234 --> 00:33:10,072
वक़्त वो है जब आप तब की फ़ोटो देखते हैं
जब आपके बच्चे छोटे थे...

377
00:33:12,324 --> 00:33:13,450
और फिर आप उन्हें देखते हैं

378
00:33:13,534 --> 00:33:18,747
और देखते हैं
कि उनकी दाढ़ी-मूंछें आ गई हैं।

379
00:33:18,831 --> 00:33:22,167
और कि आपकी सबसे बड़ी उम्मीद ये थी

380
00:33:22,251 --> 00:33:25,129
कि उन्हें जवान होने से पहले

381
00:33:25,212 --> 00:33:29,216
अपने पिता के साथ होने का मौक़ा मिल जाए।

382
00:33:34,096 --> 00:33:38,267
-आज तीन जुलाई है।
-ओह, आप मुझे देख रही हैं!

383
00:33:38,350 --> 00:33:42,604
और मैं फ़्रीडम और जस्टस को
रिकॉर्ड कर रही हूं।

384
00:33:43,188 --> 00:33:45,232
यो, ममा!

385
00:33:46,525 --> 00:33:48,569
-तुम्हारा क्या नाम है?
-जस्टस।

386
00:33:48,652 --> 00:33:51,864
-जस्टस क्या?
-जस्टस फ़्रीडम।

387
00:33:51,947 --> 00:33:57,411
-तुम्हारा नाम जस्टिस नहीं, जस्ट-अस है।
-जस्टस।

388
00:33:58,912 --> 00:34:02,416
फ़्रीडम ने अवर लेडी ब्लैस्ड सेक्रामेंट में

389
00:34:02,499 --> 00:34:05,419
माह के श्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार जीता।

390
00:34:05,502 --> 00:34:09,214
सब फ़्रीडम के लिए ताली बजाएं,
फ़्रीडम के लिए ताली बजाएं।

391
00:34:09,798 --> 00:34:12,301
-तुम अपना...
-जे.जे. को भी माह की ट्रॉफ़ी मिली?

392
00:34:12,384 --> 00:34:15,053
-नहीं। नहीं!
-वो माह का श्रेष्ठ छात्र नहीं था?

393
00:34:15,137 --> 00:34:16,472
क्यों?

394
00:34:16,555 --> 00:34:19,141
-उसने मेहनत नहीं की। वो...
-जे.जे., तुमने नहीं...

395
00:34:19,224 --> 00:34:22,644
तो तुम्हें माह के श्रेष्ठ छात्र का
पुरस्कार नहीं मिला?

396
00:34:22,728 --> 00:34:23,896
मुझे दिखाएं।

397
00:34:23,979 --> 00:34:27,691
नहीं, मैंने कहा तुम्हें माह के
श्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार नहीं मिला?

398
00:34:27,775 --> 00:34:31,612
नहीं मिला? क्यों नहीं मिला?

399
00:34:39,578 --> 00:34:42,456
जब मेरी मां और पिता को बैंक लूटने के लिए

400
00:34:42,539 --> 00:34:47,044
गिरफ़्तार किया गया,

401
00:34:47,127 --> 00:34:52,007
तब उनके जुड़वां हुए, जिनमें से एक मैं हूं,

402
00:34:52,090 --> 00:34:55,177
और दूसरा मेरा जुड़वां भाई फ़्रीडम है।

403
00:34:55,761 --> 00:35:00,557
उन्होंने मेरा नाम जस्टस रखा
क्योंकि उस वक़्त,

404
00:35:00,641 --> 00:35:02,976
शुरुआती दौर में,

405
00:35:03,060 --> 00:35:06,688
बस मेरी मां और मेरे पिता थे।

406
00:35:06,772 --> 00:35:12,277
तो उन्होंने बिना बीच में स्पेस के
मेरा नाम जस्टस रखा।

407
00:35:14,780 --> 00:35:18,283
वक़्त वो है जो आप इसे बनाते हैं।

408
00:35:18,367 --> 00:35:20,077
वक़्त पूर्वाग्रहों से मुक्त है।

409
00:35:20,160 --> 00:35:21,703
वक़्त खो जाता है।

410
00:35:21,787 --> 00:35:24,414
वक़्त उड़ता जाता है।

411
00:35:24,957 --> 00:35:27,876
इन हालात को...

412
00:35:29,086 --> 00:35:31,296
बहुत वक़्त हो गया है।

413
00:35:32,047 --> 00:35:34,424
बहुत लंबा वक़्त।

414
00:35:40,138 --> 00:35:42,724
ये लो, फ़्रीडम, तुम चाबी रखोगे?

415
00:35:46,645 --> 00:35:50,274
-तुम सबके पास बाइबिल नहीं है ना?
-मेरे मोबाइल में एप है।

416
00:35:53,902 --> 00:35:57,781
तुम ठीक हो? गुड मॉर्निंग।

417
00:36:02,035 --> 00:36:04,288
तुमने उन्हें ई-मेल भेजी थी?

418
00:36:11,753 --> 00:36:14,923
-कहां हैं वो?
-सामने, चैक की शर्ट में।

419
00:36:18,927 --> 00:36:21,430
कैसे हो? हैप्पी फ़ादर्स डे।

420
00:36:21,513 --> 00:36:23,473
हां, सर।

421
00:36:23,557 --> 00:36:26,226
मैं बता नहीं सकती
कि आपने मेरी ज़िंदगी पर कितनी कृपा की है।

422
00:36:26,310 --> 00:36:29,396
जब आपने बताया कि अच्छा पति क्या करता है।

423
00:36:29,479 --> 00:36:32,941
पैस्टर, मेरे पति को गए
साढ़े उन्नीस साल हो चुके हैं।

424
00:36:33,025 --> 00:36:35,777
सितंबर में 20 साल हो जाएंगे।

425
00:36:36,528 --> 00:36:42,034
-और आपके पति का क्या नाम है?
-रॉबर्ट रिचर्डसन।

426
00:36:45,662 --> 00:36:48,624
-ठीक है। और अब वो पश्चिमी ओर भी हैं?
-हां।

427
00:36:48,707 --> 00:36:51,877
-हां। वो वॉलनट चार में हैं।
-वॉलनट चार में।

428
00:36:51,960 --> 00:36:53,629
एक बात कहूं? मैं...

429
00:36:53,712 --> 00:36:56,131
जब भी मुमकिन होता है,
मैं शुक्रवार को मिलने जाती हूं

430
00:36:56,214 --> 00:36:58,050
क्योंकि शनिवार और इतवार को
बहुत भीड़ होती है।

431
00:36:58,133 --> 00:37:00,177
लेकिन मैं पिछले हफ़्ते गई थी,
और लगातार गई,

432
00:37:00,260 --> 00:37:02,554
क्योंकि मैंने उससे कहा
कि मैं फ़ादर्स डे पर नहीं आऊंगी।

433
00:37:02,638 --> 00:37:03,889
यहां खचाखच भरा होगा।

434
00:37:03,972 --> 00:37:06,892
हम फ़ादर्स डे पर यहां कभी नहीं आएंगे।
तुम्हें पता है मैं तुम्हें प्यार करती हूं।

435
00:37:06,975 --> 00:37:11,063
-लेकिन एक हफ़्ते बाद मिलूंगी।
-और मेरे शायद नाराज़ थे।

436
00:37:11,146 --> 00:37:12,522
-लाइट नहीं थी।
-जानती हूं।

437
00:37:12,606 --> 00:37:16,902
-तो शुक्रवार को कोई मिलने नहीं आता।
-हां। व्यस्त रहेगा ना?

438
00:37:16,985 --> 00:37:21,448
मैं इसलिए नहीं गई कि ये व्यस्त होगा।
इसलिए नहीं गई कि आज सहन नहीं कर पाई।

439
00:37:21,531 --> 00:37:22,783
-हां, ये मुश्किल है।
-आज नहीं।

440
00:37:22,866 --> 00:37:26,370
हां, मुझे तो यक़ीन ही नहीं हो रहा
कि हम अभी भी यहां हैं।

441
00:37:26,453 --> 00:37:28,288
तो आज न जाना ऐसा होगा...

442
00:37:28,372 --> 00:37:32,292
लेकिन मैं हर साल दुआ मांगती हूं
कि वो अपने बजट में कटौती कर दें।

443
00:37:32,376 --> 00:37:34,753
उनके बजट में कटौती होनी चाहिए
ताकि उन्हें उनको छोड़ना पड़े।

444
00:37:34,836 --> 00:37:37,130
वो सब चीज़ों में कटौती करते हैं।
हमने कैटरीना के दौरान भी ये कहा।

445
00:37:37,214 --> 00:37:39,007
हमने पिछली बाढ़ के दौरान भी ये कहा।

446
00:37:39,091 --> 00:37:43,679
कैटरीना से पहले तेल और गैस के
दाम गिरने पर भी हमने कहा।

447
00:37:43,762 --> 00:37:47,349
मेरे पति और मैं कहते, "ओह, ये वो साल होगा
जब वो ऐसा करेंगे।"

448
00:37:47,432 --> 00:37:50,143
और वो शिक्षा में कटौती करते,
स्वास्थ्य सेवा में कटौती करते।

449
00:37:50,227 --> 00:37:53,105
मगर इस बजट में कटौती नहीं करते हैं।

450
00:37:53,188 --> 00:37:54,481
इस बजट में कटौती नहीं करते हैं।

451
00:37:54,564 --> 00:37:57,275
मेरे ख़्याल से उन्होंने इसे
पूरा पैसा दिया है।

452
00:38:09,579 --> 00:38:11,748
आंकड़ों के मुताबिक़, क़ैदियों के बच्चे

453
00:38:11,832 --> 00:38:14,001
हाई स्कूल भी नहीं कर पाते हैं,

454
00:38:14,084 --> 00:38:16,128
तो मेरा दो साल पहले हाई स्कूल कर लेना

455
00:38:16,211 --> 00:38:19,423
और फिर इतनी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी
में होना बहुत बड़ी बात है।

456
00:38:19,506 --> 00:38:22,718
तो लगता है कि मैं जो कुछ भी करता हूं...
इसीलिए मैं लोगों से बात करता हूं।

457
00:38:22,801 --> 00:38:25,303
-तुम्हारा मेजर का विषय क्या है?
-मेरा विषय रा-शा है।

458
00:38:25,387 --> 00:38:26,888
राजनीति शास्त्र।

459
00:38:26,972 --> 00:38:30,642
तो मेरा कहना ये है कि अगर आप
न्याय प्रणाली में बदलाव लाकर

460
00:38:30,726 --> 00:38:35,355
इसे एक क्षमाशील प्रणाली बनाना चाहते हैं,
तो आपको इसकी कार्य प्रणाली समझनी होगी।

461
00:38:35,439 --> 00:38:38,567
इसलिए मेरे विचार में, मैं जितनी जल्दी
इसकी कार्य प्रणाली समझ लूंगा,

462
00:38:38,650 --> 00:38:43,405
उतनी ही जल्दी मैं किसी नीति का समर्थक
या शायद निर्माता तक बन सकूंगा,

463
00:38:43,488 --> 00:38:47,534
और उन नीतियों में सुधार ला सकूंगा
जो काले लोगों को निशाना बनाती हैं।

464
00:38:50,203 --> 00:38:52,622
बहुत-बहुत शुक्रिया।
हाइ, दोस्त, मेरी शुभकामनाएं।

465
00:38:52,706 --> 00:38:56,877
मेरा एक सवाल है। हां।

466
00:38:56,960 --> 00:39:01,506
कर्स्टेन के अलावा उनमें से दो
कभी सेनेट में नहीं रहे।

467
00:39:01,590 --> 00:39:04,843
-माफ़ करना, मैं दरअसल...
-आप एफ़.वाई.सी. में रहे हैं।

468
00:39:04,926 --> 00:39:07,345
हां... शुक्रिया। तो मैंने...

469
00:39:07,429 --> 00:39:11,224
आपकी बात काटने के लिए सॉरी,
लेकिन मुझे लगता है कि अनुभव होना अहम है।

470
00:39:11,308 --> 00:39:13,143
जो मेरे पास है,
हालांकि मैं दूसरे ही साल में हूं,

471
00:39:13,226 --> 00:39:16,354
मगर मैंने पहले साल की परिषद में काम किया
है। तो मुझे पता है बाथरूम कहां ढूंढ़ूं।

472
00:39:16,438 --> 00:39:19,524
मुझे पता है विधायी प्रक्रियाएं क्या होती
हैं और वो कैसे अमल में लाई जाती हैं।

473
00:39:19,608 --> 00:39:21,276
क्या आपको पता है कि आप जिस बारे में

474
00:39:21,359 --> 00:39:23,862
बात कर रहे हैं, उसका बोर्ड
ऑर्ग सिंक पर पहले ही मौजूद है?

475
00:39:23,945 --> 00:39:26,656
हर क़ानून ऑर्ग सिंक पर पहले ही मौजूद है।

476
00:39:26,740 --> 00:39:30,452
तो जो भी जानने चाहे कि सेनेट में
किस क़ानून पर काम चल रहा है,

477
00:39:30,535 --> 00:39:32,329
वो ऑर्ग सिंक में साइन इन कर सकता है।

478
00:39:32,412 --> 00:39:35,373
रौंडा, पारदर्शिता की बात करें,
तो हमें ईमानदारी से काम लेना चाहिए।

479
00:39:35,457 --> 00:39:37,542
और मुझे ख़ुशी है कि आपने
मेरे सामने ये मुद्दा उठाया,

480
00:39:37,626 --> 00:39:39,753
इसके लिए छात्रों को एक्सेस होनी चाहिए

481
00:39:39,836 --> 00:39:41,546
और हर छात्र को इसके बारे में
पता होना चाहिए।

482
00:39:41,630 --> 00:39:44,091
हम जब भी ऑर्ग सिंक को नेविगेट करते हैं,

483
00:39:44,174 --> 00:39:46,551
तो आपको अच्छी तरह पता है
कि इस कैंपस के छात्र,

484
00:39:46,635 --> 00:39:50,013
ख़ासकर पहले साल के छात्र, ऑर्ग सिंक को
आसानी से नेविगेट नहीं कर पाते हैं।

485
00:39:50,097 --> 00:39:53,308
ये एक निजी मुद्दा है, क्योंकि जब मैं
शुरू में इससे जुड़ना चाहता था,

486
00:39:53,391 --> 00:39:56,561
तो मुझे इससे जुड़ने के लिए
अनिवार्य रूप से दूसरे फ़्लोर पर मोनरो में,

487
00:39:56,645 --> 00:40:00,357
या चौथे फ़्लोर पर भी,
हर बाथरूम में और हर पर्चे को

488
00:40:00,440 --> 00:40:01,525
देखना पड़ता था।

489
00:40:01,608 --> 00:40:05,153
छात्रों का सामना करने के लिए
एस.जी.ए. को ज़्यादा सक्रिय भूमिका

490
00:40:05,237 --> 00:40:07,280
और ज़्यादा व्यक्तिगत भूमिका निभानी होगी
ताकि हम ज़्यादा...

491
00:40:07,364 --> 00:40:09,574
मैं आपसे असहमत नहीं हूं।
मैं कह रही हूं ये मौजूद है।

492
00:40:09,658 --> 00:40:11,576
रिचर्ड को सवाल का जवाब देने दें।

493
00:40:11,660 --> 00:40:15,080
बिल्कुल, और मुझे डिबेट के बाद
आपसे इस पर बात करना अच्छा लगेगा।

494
00:40:34,015 --> 00:40:36,017
हे भगवान।

495
00:40:37,018 --> 00:40:39,187
आज के दिन को ही वो दिन बना दे।

496
00:40:58,039 --> 00:41:00,959
-मैं मार्सी बोल रही हूं।
-हाइ, मिस मार्सी, कैसी हैं?

497
00:41:01,042 --> 00:41:02,002
मैं ठीक हूं। आप कैसी हूं?

498
00:41:02,085 --> 00:41:03,920
ठीक हूं, पूछने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

499
00:41:04,004 --> 00:41:08,300
मैंने सुना है कि आप
जज रॉजर्स की सेक्रेटरी हैं?

500
00:41:08,383 --> 00:41:10,177
-क्या ये सही शब्द है?
-जी हां।

501
00:41:10,260 --> 00:41:11,428
ठीक है, बहुत ख़ूब।

502
00:41:11,511 --> 00:41:13,221
मेरा नाम सिबिल रिचर्डसन है,

503
00:41:13,305 --> 00:41:17,601
और मेरा परिवार, रिचर्डसन परिवार,
मेरे पति के केस के बारे में

504
00:41:17,684 --> 00:41:21,813
जज रॉजर्स के फ़ैसले का इंतज़ार कर रहा है।

505
00:41:21,897 --> 00:41:24,691
और मैं जानती हूं कि उन्होंने
अदालती कार्रवाई के दौरान कहा था

506
00:41:24,774 --> 00:41:27,736
कि वो दो दिन में फ़ैसला दे देंगे।

507
00:41:27,819 --> 00:41:31,239
मैं जानना चाहती थी कि अगर आपको
इस बारे में कोई जानकारी हो

508
00:41:31,323 --> 00:41:32,991
तो क्या आप मुझे बता सकती हैं?

509
00:41:33,074 --> 00:41:35,410
मुझे जानकारी नहीं है।
मैंने कोई फ़ैसला टाइप नहीं किया।

510
00:41:35,493 --> 00:41:38,788
मैं शुक्रवार को ऑफ़िस में नहीं थी,
लेकिन बृहस्पति को मैंने टाइप नहीं किया।

511
00:41:40,457 --> 00:41:41,291
ठीक है।

512
00:41:41,374 --> 00:41:44,127
ठीक है। जी, मैम,
समय देने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।

513
00:41:44,211 --> 00:41:45,587
-स्वागत है।
-बाइ-बाइ।

514
00:41:45,670 --> 00:41:47,088
बाइ-बाइ।

515
00:41:48,590 --> 00:41:49,633
तो यही हैं वो।

516
00:41:49,716 --> 00:41:52,594
मैं इन्हें फिर से कॉल करूंगी,
और टाइप होगा तो इन्हें पता चल जाएगा।

517
00:41:52,677 --> 00:41:54,429
यही टाइप करेंगी।

518
00:41:54,930 --> 00:41:59,142
शायद जज ने आज फ़ैसला लिखा हो।
शायद टाइप करने के लिए कल दें।

519
00:42:05,899 --> 00:42:08,276
गुड आफ़्टरनून। ये वैल का ऑफ़िस है।
मैं कुछ मदद कर सकती हूं?

520
00:42:08,360 --> 00:42:10,070
हाइ, मैं फिर से सिबिल हूं।

521
00:42:10,153 --> 00:42:13,365
क्या आप वैल को वो संदेश दे सकीं?

522
00:42:13,448 --> 00:42:17,160
वो अभी फ़ोन से हटे हैं,
और संदेश उनका इंतज़ार कर रहा है।

523
00:42:19,955 --> 00:42:21,289
ठीक है।

524
00:42:21,373 --> 00:42:25,085
तो जैसे ही वो... एक मिनट होल्ड कीजिए।

525
00:42:31,091 --> 00:42:32,842
-सिबिल?
-जी, मैम।

526
00:42:32,926 --> 00:42:35,470
वो कह रहे हैं कि उन्हें
कोई ख़बर नहीं मिली है,

527
00:42:35,553 --> 00:42:39,849
और जैसे ही उन्हें कोई ख़बर मिलेगी,
वो ज़रूर आपको बताएंगे।

528
00:42:39,933 --> 00:42:42,018
हां, मुझे बस इतना पता है
कि जज ने दो दिन कहा था।

529
00:42:42,102 --> 00:42:45,438
हो सकता है उन्होंने इरादा बदल दिया हो
और कुछ ज़्यादा समय लग गया हो।

530
00:42:45,522 --> 00:42:47,607
ओह, जज लोग झूठ बोल देते हैं।

531
00:42:47,691 --> 00:42:50,026
-नहीं, जानबूझकर नहीं, लेकिन...
-हां।

532
00:42:50,110 --> 00:42:53,154
-ज़रूर उनका इरादा रहा होगा।
-हां।

533
00:42:53,238 --> 00:42:56,449
लेकिन बाक़ी लोगों की तरह,
पता नहीं कब कौन सा काम आ जाए।

534
00:42:56,533 --> 00:42:57,993
हां। हां।

535
00:42:59,577 --> 00:43:01,538
ठीक है। बहुत-बहुत शुक्रिया।

536
00:43:01,621 --> 00:43:03,748
ठीक है, बाइ-बाइ।

537
00:44:21,659 --> 00:44:25,455
मुझे जेल से छूटे 15 साल हो चुके हैं।

538
00:44:27,707 --> 00:44:29,626
आप कभी झूठ नहीं बोलते हैं।

539
00:44:30,210 --> 00:44:34,923
हां, मुझे मेरा हिस्सा दीजिए। थोड़ी और
तालियां दीजिए। हां, मैं शुक्रगुज़ार हूं।

540
00:44:37,801 --> 00:44:40,553
क्योंकि एक चीज़ जिसका मैंने
पक्का इरादा कर लिया वो ये थी कि अब वो

541
00:44:43,848 --> 00:44:47,894
कभी, कभी, कभी,

542
00:44:47,977 --> 00:44:52,732
कभी भी, मुझे इस तरह नहीं पकड़ सकेंगे।

543
00:44:52,816 --> 00:44:55,276
मैं कभी अपनी आज़ादी नहीं छोड़ूंगी।

544
00:44:55,360 --> 00:44:59,322
मैं कभी इतने अमानवीय बर्ताव का शिकार
नहीं बनूंगी।

545
00:44:59,406 --> 00:45:02,492
मैं अपने पति को नहीं छू सकती।
उनके साथ सो नहीं सकती।

546
00:45:02,575 --> 00:45:05,995
उन्हें पकड़ नहीं सकती,
जबकि क़ानूनन वो मेरे हैं।

547
00:45:06,079 --> 00:45:08,415
मुझे अपने बच्चों को अकेले पालना पड़ा।

548
00:45:08,498 --> 00:45:10,750
जब मैं जेल में थी, तो मुझे झुकना और खांसना

549
00:45:10,834 --> 00:45:14,712
और किसी को अपनी गुदा में
झांकने देना पड़ता था।

550
00:45:15,547 --> 00:45:19,759
उन्हें सनक चढ़ती, और वो मुझसे कपड़े उतारने
को कह देते क्योंकि वो देखना चाहते थे।

551
00:45:20,927 --> 00:45:25,223
मैं अपने परिवार से सिर्फ़ तब मिल सकती थी
जब वो इजाज़त देते थे।

552
00:45:26,307 --> 00:45:30,478
मैं अपने पति से
महीने में दो बार मिल सकती थी।

553
00:45:31,813 --> 00:45:37,318
सरकार हमें बस दो बार मिलने दे सकती थी।

554
00:45:39,070 --> 00:45:41,239
और उनसे क़ानून कहता है

555
00:45:41,322 --> 00:45:45,702
कि वो बस दो घंटे को मिलने दें।

556
00:45:52,375 --> 00:45:57,630
आप सलाख़ों के पीछे से 20 साल तक
परिवार की परवरिश करते हैं।

557
00:45:58,047 --> 00:46:03,720
आप एक परिवार को दो दशक तक
इस संस्था में रखें।

558
00:46:05,346 --> 00:46:09,767
आप इस क्रूर और असामान्य सज़ा के बीच

559
00:46:09,851 --> 00:46:14,397
अपनों से और अपने मानसिक स्वास्थ्य से
चिपके रहें।

560
00:46:15,607 --> 00:46:18,109
फिर आप मुझसे बात कर सकते हैं।

561
00:46:20,361 --> 00:46:23,156
फिर आप मुझसे कह सकते हैं

562
00:46:23,239 --> 00:46:28,036
कि अगर मैं अपराध करूंगी,
तो मैं जेल में रहूंगी।

563
00:46:45,595 --> 00:46:48,515
आमीन! हां!

564
00:46:51,351 --> 00:46:54,479
मैं उनकी कुर्सी पर
चार साल की उम्र से नहीं बैठी थी।

565
00:46:55,563 --> 00:47:00,693
मुझे अपने चर्च परिवार के साथ
ये साझा करना था...

566
00:47:00,777 --> 00:47:03,613
आपमें से ज़्यादातर जानते हैं कि इस
सितंबर में उस घटना को सात साल हो जाएंगे

567
00:47:03,696 --> 00:47:06,074
जब मेरे पति और मैंने एक बैंक लूटा था।

568
00:47:06,157 --> 00:47:09,035
और पिछले हफ़्ते,
ईश्वर ने मेरे लिए संभव बनाया

569
00:47:09,118 --> 00:47:13,873
कि मैं उस बैंक की दो औरतों से मिल सकूं।

570
00:47:14,415 --> 00:47:18,795
कभी समझा नहीं था कि हमारे फ़ैसलों का हमारे
आसपास के लोगों पर क्या असर हो सकता है।

571
00:47:18,878 --> 00:47:21,839
उस घटना से पहले,
मुझे लगता था कि मैं एक द्वीप हूं।

572
00:47:21,923 --> 00:47:25,718
मतलब, जो मैं करती हूं वो मुझ तक रहेगा
और किसी और को उससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा।

573
00:47:25,802 --> 00:47:28,513
लेकिन मैंने अपने फ़ैसले का प्रभाव

574
00:47:28,596 --> 00:47:33,351
न केवल अपने परिवार पर देखा
बल्कि मैं कल्पना कर सकती हूं कि इसका

575
00:47:33,434 --> 00:47:38,273
क्या प्रभाव उन महिलाओं पर पड़ा होगा
जो उस दिन बैंक में थीं जब हम वहां गए थे।

576
00:47:38,356 --> 00:47:41,568
और जब मैं उनसे माफ़ी मांग रही थी,
तो एक औरत ने मुझसे कहा,

577
00:47:41,651 --> 00:47:43,361
उसने कहा, "जो फ़ैसले तुमने किए..."

578
00:47:43,444 --> 00:47:45,113
मैंने कहा मैंने अपने परिवार पर
इसका प्रभाव देखा है।

579
00:47:45,196 --> 00:47:48,199
उसने कहा,
"तुमने अपने परिवार से माफ़ी मांगी?

580
00:47:48,283 --> 00:47:49,826
तुमने अपनी मां से माफ़ी मांगी?"

581
00:47:49,909 --> 00:47:51,911
मैंने कहा:

582
00:47:53,705 --> 00:47:58,876
"देखो, मैं जानती हूं मैंने अपनी मां से कहा
कि मैं उन्हें प्यार करती हूं।

583
00:47:58,960 --> 00:48:02,505
मैं जानती हूं मैंने अपनी मां से कहा
कि मैं उनकी क़द्र करती हूं।

584
00:48:02,589 --> 00:48:06,968
लेकिन मुझे अपनी मां से ये कहना याद नहीं

585
00:48:07,051 --> 00:48:11,431
कि वो मेरे फ़ैसलों के लिए
मुझे माफ़ कर दें।"

586
00:48:11,514 --> 00:48:12,473
आमीन।

587
00:48:13,474 --> 00:48:15,059
तो वो महिला बोलती रहीं और मैंने कहा:

588
00:48:15,143 --> 00:48:17,604
"मैं आज घर जाकर ऐसा करूंगी।

589
00:48:17,687 --> 00:48:19,814
मैं इस मीटिंग के फ़ौरन बाद घर जाऊंगी

590
00:48:19,897 --> 00:48:22,358
और मैं माफ़ी मांगूंगी।"

591
00:48:22,442 --> 00:48:24,736
लेकिन वो बोलीं,
"नहीं, तुम इस तरह नहीं कर सकतीं।

592
00:48:24,819 --> 00:48:28,406
मैं चाहती हूं कि तुम उनसे माफ़ी मांगने
का क्षण उसी तरह याद रखो

593
00:48:28,489 --> 00:48:32,410
जैसे तुम ये क्षण याद रखोगी
जब तुम हमारे साथ इस मेज़ पर बैठी हो।"

594
00:48:33,911 --> 00:48:38,041
और मैं इस उलझन में थी कि,
"हे भगवान, मैं ये कैसे करूंगी?"

595
00:48:38,124 --> 00:48:43,379
मैं ऐसा नहीं कर सकती कि अपने अहं को
दरकिनार करूं और झुक जाऊं और उन्हें...

596
00:48:43,463 --> 00:48:46,758
मतलब, बेशक मुझे अहसास है
लेकिन उन शब्दों को बोलना कि:

597
00:48:46,841 --> 00:48:51,054
"प्लीज़ मुझे माफ़ कर दें क्योंकि मैं जानती
हूं कि मेरा फ़ैसला आपका फ़ैसला नहीं है,

598
00:48:51,137 --> 00:48:52,597
और मैं जानती हूं मैंने आपको आहत किया है।"

599
00:48:54,015 --> 00:48:57,894
तो, मैंने मन ही मन सोचा,
"इससे बेहतर क्या तरीक़ा हो सकता है...?"

600
00:48:57,977 --> 00:49:01,606
मुझे माफ़ी न सिर्फ़ अपनी मां से मांगनी थी,

601
00:49:02,607 --> 00:49:05,318
मुझे माफ़ी अपने बच्चों से भी मांगनी थी।

602
00:49:05,401 --> 00:49:08,404
-हां।
-अपने पैस्टर से भी मांगनी थी।

603
00:49:08,488 --> 00:49:12,075
-आमीन।
-अपने चर्च परिवार से भी मांगनी थी।

604
00:49:12,158 --> 00:49:13,201
-हां।
-आमीन।

605
00:49:13,284 --> 00:49:16,329
-क्योंकि आप सबने मेरी परवरिश में मदद की।
-ईश्वर आप पर कृपा करे।

606
00:49:16,412 --> 00:49:22,168
तो, मैं अपने फ़ैसलों के लिए
आप सबसे माफ़ी मांगती हूं।

607
00:49:22,251 --> 00:49:24,128
आमीन।

608
00:49:45,024 --> 00:49:50,321
क़ैद के दौरान, मेरी दुआ ये थी
कि जेल से छूटने के बाद,

609
00:49:50,405 --> 00:49:54,242
ईश्वर मेरी मदद करेगा कि मैं अपनी आवाज़
बेज़बानों के लिए इस्तेमाल कर सकूं।

610
00:49:55,243 --> 00:49:57,453
लेकिन मुझे अच्छी तरह समझ आ गया था

611
00:49:57,537 --> 00:50:01,916
कि हमारी जेल व्यवस्था
सिर्फ़ और सिर्फ़ दासता है।

612
00:50:01,999 --> 00:50:06,421
और मैं ख़ुद को दासप्रथा-विरोधी मानती हूं।

613
00:50:06,504 --> 00:50:09,924
आपके अंदर जो शक्ति काम कर रही है।
नब्ज़ याद है आपको?

614
00:50:10,925 --> 00:50:15,471
जहां हम उस शक्ति को महसूस कर सकते हैं?
जिसने आपको उन तूफ़ानों से निकाला।

615
00:50:15,555 --> 00:50:17,682
वही शक्ति आपको अगले तूफ़ान से निकालेगी।

616
00:50:17,765 --> 00:50:19,600
और अगर आप अभी किसी तूफ़ान में फंसे हैं,
तो उससे भी।

617
00:50:19,684 --> 00:50:22,520
अभी मैं आपको यही बताना चाहती हूं
कि आप इससे नहीं गुज़रते हैं।

618
00:50:22,603 --> 00:50:26,315
आप गुज़रते इससे हैं कि आप इसके दौरान
कैसा इंसान बनने का फ़ैसला करते हैं।

619
00:50:26,399 --> 00:50:29,402
यहां किसी को इससे ज़्यादा कुछ चाहिए?

620
00:50:29,485 --> 00:50:32,655
सिर्फ़ किसी परियोजना और कल्याण चैक से
बात नहीं बनने वाली।

621
00:50:32,739 --> 00:50:35,825
यहां किसी को इससे ज़्यादा कुछ चाहिए?

622
00:50:35,908 --> 00:50:38,369
-मैं सुनना चाहती हूं, "ये मेरी ताक़त है...
-ये मेरी ताक़त है!

623
00:50:38,453 --> 00:50:40,830
और मैं इसे वापस ले रही हूं।"

624
00:50:40,913 --> 00:50:42,373
-मैं इस पर हावी हूं...
-मैं इस पर हावी हूं...

625
00:50:42,457 --> 00:50:44,584
-क्योंकि मैं बहुत रिच हूं।
-क्योंकि मैं बहुत रिच हूं।

626
00:50:44,667 --> 00:50:46,043
-फ़ॉक्स रिच!
-फ़ॉक्स रिच!

627
00:50:46,127 --> 00:50:47,920
-मैं पीछे नहीं हटूंगी...
-मैं पीछे नहीं हटूंगी...

628
00:50:48,004 --> 00:50:49,756
-मैं बहुत रिच हूं।
-मैं बहुत रिच हूं।

629
00:50:49,839 --> 00:50:51,841
दिल से कहिए। क्या आप लोग रिच हैं?

630
00:50:51,924 --> 00:50:54,260
-मैं रिच हूं!
-मैं पीछे नहीं हटूंगी।

631
00:50:54,343 --> 00:50:55,803
-मैं फ़ॉक्स रिच हूं।
-मैं फ़ॉक्स रिच हूं।

632
00:50:55,887 --> 00:50:57,764
-मेरे पास ताक़त है।
-मेरे पास ताक़त है।

633
00:50:57,847 --> 00:51:00,266
-ताक़त मेरे अंदर है।
-ताक़त मेरे अंदर है।

634
00:51:00,349 --> 00:51:04,604
अगर आप ज़िंदगी में पीछे नहीं हटते हैं,
तो मेरा यक़ीन करें,

635
00:51:04,687 --> 00:51:07,356
आप अपने मन की कोई भी चीज़ पा सकते हैं।

636
00:51:07,440 --> 00:51:11,235
बाधा चाहे जैसी भी हो,
आपको बस विश्वास करना है

637
00:51:11,319 --> 00:51:14,113
और अपने एक क़दम के आगे
एक, एक, एक क़दम रखते जाना है,

638
00:51:14,197 --> 00:51:17,116
एक के आगे एक क़दम रखते हुए
मंज़िल की तरफ़ बढ़ते जाना है

639
00:51:17,200 --> 00:51:20,870
और मेरा वादा है कि फिर
आपकी ज़िंदगी बेहतर हो सकती है!

640
00:51:22,371 --> 00:51:24,081
लेकिन आपको विश्वास करना होगा।

641
00:51:25,625 --> 00:51:29,295
आपको बस उन्हें लेना है
और स्वर्ग के द्वारों में पहुंचाना है

642
00:51:29,378 --> 00:51:35,051
जिन्हें देखकर आप कह सकें,
"अगर मैं मर्द होती, तो मैं ऐसी मर्द होती।"

643
00:51:37,470 --> 00:51:41,432
जिन मर्दों को हम डेट करते हैं
वो हमारी पुरुष छवि का प्रतिबिंब होते हैं।

644
00:51:41,516 --> 00:51:46,145
वो... असली मर्द होते हैं।

645
00:51:47,271 --> 00:51:49,565
अगर ये ऊर्जा पुरुष प्रजाति में बंट जाए,

646
00:51:49,649 --> 00:51:53,528
तो मैं उस तरह का मर्द बनना चाहूंगी।

647
00:52:05,957 --> 00:52:09,752
रॉबर्ट के पैरोल की सुनवाई में
तीन हफ़्ते बाक़ी हैं।

648
00:52:09,836 --> 00:52:12,380
इस बार योजना पिछली बार से भिन्न है।

649
00:52:12,463 --> 00:52:17,593
बजाय इसके कि जिम आपके साथ पैरोल बोर्ड जाए,

650
00:52:17,677 --> 00:52:19,554
आपके साथ पैरोल बोर्ड मैं जाऊंगा।

651
00:52:19,637 --> 00:52:22,265
और मेरा ख़्याल है कि आपकी मां भी
हमारे साथ होंगी।

652
00:52:22,348 --> 00:52:23,224
हां।

653
00:52:23,307 --> 00:52:24,141
ठीक है।

654
00:52:25,434 --> 00:52:30,940
मेरे ख़्याल से उन्हें ये बात नापसंद है
कि आप लोग

655
00:52:31,023 --> 00:52:35,027
बजाय एक विनती करने के

656
00:52:35,111 --> 00:52:38,531
आक्रामक रुख़ के साथ
अपने अधिकारों को जताते हुए आ रहे हैं।

657
00:52:38,614 --> 00:52:43,411
लेकिन इन नौजवानों की ज़िंदगियों पर

658
00:52:43,494 --> 00:52:48,583
मां-बाप के रूप में आपका जो प्रभाव रहा है

659
00:52:48,666 --> 00:52:52,712
वो इतना मज़बूत बिंदु है

660
00:52:52,795 --> 00:52:58,134
कि मुझे लगा कि ये बहुत अच्छा रहेगा कि...

661
00:53:08,477 --> 00:53:11,314
तो उनके साथ ये रहा, कोच के साथ।

662
00:53:11,397 --> 00:53:15,610
उन्होंने कहा मैं उस टीम में नहीं खेल सकता।
कि मैं टीम के लिए बड़ा हूं।

663
00:53:16,819 --> 00:53:19,697
-मैं खेल रहा था क्योंकि मैं 11 साल का हूं।
-हां।

664
00:53:19,780 --> 00:53:22,325
बाक़ी बच्चे नौ या दस साल के हैं।

665
00:53:22,408 --> 00:53:27,079
तो उन्होंने कहा... कोच ने
बड़ी टीम के लिए मेरी सिफ़ारिश कर दी।

666
00:53:27,163 --> 00:53:28,456
शिकागो फ़ायर के लिए।

667
00:53:28,539 --> 00:53:31,959
तो मुझे फ़ोन करना है,
उन्होंने कहा मैं कल फ़ोन करूं

668
00:53:32,043 --> 00:53:35,296
और उनसे परीक्षण के लिए समय लूं।

669
00:53:36,505 --> 00:53:40,051
-ये एक प्रीपेड कलेक्ट कॉल है...
-रॉब की।

670
00:53:41,552 --> 00:53:44,847
-जो एक क़ैदी हैं...
-लूइज़ियाना राज्य सुधारगृह में।

671
00:53:44,931 --> 00:53:47,308
इस कॉल की रिकॉर्डिंग और निगरानी होगी।

672
00:53:47,391 --> 00:53:48,726
ये कॉल लूइज़ियाना सुधार

673
00:53:48,809 --> 00:53:51,395
सुविधा विभाग के एक अपराधी की है।

674
00:53:51,479 --> 00:53:55,149
प्रभार स्वीकार करने के लिए, एक दबाएं।
प्रभार अस्वीकार करने के लिए, द...

675
00:53:55,232 --> 00:53:59,695
सेक्युरस का इस्तेमाल करने के लिए धन्यवाद।
अब आप बात शुरू कर सकती हैं।

676
00:53:59,779 --> 00:54:02,239
-हे, लड़की।
-हे!

677
00:54:02,323 --> 00:54:05,910
-कैसी हो?
-अच्छी हूं। तुम्हें इतना समय क्यों लग गया?

678
00:54:07,286 --> 00:54:08,329
पता नहीं।

679
00:54:08,412 --> 00:54:12,541
-बस तुम्हें...
-अब तुम शरारत पर उतर आए हो।

680
00:54:12,625 --> 00:54:15,836
तुम मस्ती में आ गए हो
क्योंकि तुम घर जाने वाले हो

681
00:54:15,920 --> 00:54:18,214
और फ़ोन करने में समय लगा रहे हो।

682
00:54:18,297 --> 00:54:20,758
छूट पर यही होता है।

683
00:54:20,841 --> 00:54:24,595
नहीं। इसीलिए मैं बीच-बीच में तुम्हें ई-मेल
कर रहा हूं, ताकि बात होती रहे।

684
00:54:24,679 --> 00:54:26,889
तुमने घंटों से मुझे ई-मेल नहीं की है।

685
00:54:26,973 --> 00:54:27,890
-क्या?
-डैड हैं?

686
00:54:27,974 --> 00:54:31,268
-हां।
-मैंने तुम्हें ई-मेल किया था, दो बार।

687
00:54:31,352 --> 00:54:34,105
बाथरूम से रॉबर्ट
तुमसे बात करना चाह रहा है।

688
00:54:34,188 --> 00:54:35,564
उन्हें मेरी हाइ बोल दीजिए।

689
00:54:35,648 --> 00:54:37,066
-हाइ।
-वहां क्या कर रहा है वो?

690
00:54:37,149 --> 00:54:40,695
उसे शॉवर में होना चाहिए जो उसने चला रखा है
और मेरा पानी बर्बाद कर रहा है।

691
00:54:40,778 --> 00:54:44,949
-पानी तो मुफ़्त होता है।
-कुछ न... पानी मुफ़्त नहीं होता।

692
00:54:45,032 --> 00:54:47,868
कह रहा है पानी तो मुफ़्त होता है।

693
00:54:49,662 --> 00:54:52,456
मैंने मैनिक्योर और पेडिक्योर कराया।

694
00:54:52,540 --> 00:54:56,002
-अच्छा।
-और मैंने अपने बाल ठीक कराए।

695
00:54:59,130 --> 00:55:00,673
हां। क्या?

696
00:55:00,756 --> 00:55:03,467
मैंने अपने बाल स्ट्रेट कराए,
जिस तरह तुम्हें पसंद हैं।

697
00:55:03,551 --> 00:55:07,054
और मैंने अपने बाल एक डॉमिनिकन हेयर शॉप पर
जाकर ठीक कराए।

698
00:55:07,138 --> 00:55:09,515
और जब मैं कहूंगी
कि उन्हें स्ट्रेट करना आता है...

699
00:55:11,017 --> 00:55:14,895
घर आने के बाद
तुम सबसे पहले कहां जाओगे, मि. रिचर्डसन?

700
00:55:14,979 --> 00:55:17,648
ओह, धत, मुझे नहीं पता।

701
00:55:18,524 --> 00:55:20,943
शायद सामान पैक करूंगा
और डिज़नी वर्ल्ड जाऊंगा।

702
00:55:22,278 --> 00:55:23,237
ये तो अच्छा रहेगा।

703
00:55:23,320 --> 00:55:25,614
चैंपियनशिप जीतने के बाद यही करते हैं।

704
00:55:25,698 --> 00:55:28,284
चैंपियनशिप जीतने पर, सब पूछते हैं,
"अब कहां?"

705
00:55:28,367 --> 00:55:29,660
-"डिज़नी वर्ल्ड।"
-डिज़नी वर्ल्ड।

706
00:55:29,744 --> 00:55:32,163
हां।

707
00:55:33,539 --> 00:55:34,874
तुम उत्साहित हो?

708
00:55:35,583 --> 00:55:36,834
क्या मैं उत्साहित हूं?

709
00:55:36,917 --> 00:55:39,128
शायद होना तो चाहिए।
मगर मेरे पास बहुत सी ख़ुशियां हैं।

710
00:55:39,211 --> 00:55:41,797
मैं रॉबर्ट की मां हूं, इसलिए मुझे

711
00:55:41,881 --> 00:55:45,426
भविष्य के लिए बहुत सी उम्मीदें हैं।

712
00:55:45,509 --> 00:55:47,636
आशाएं हैं।

713
00:55:47,720 --> 00:55:50,973
हमें सब कुछ तो नहीं मिला,
लेकिन कुछ ज़रूर मिल गया।

714
00:55:51,057 --> 00:55:54,810
हम पिछली बार से कुछ आगे बढ़ चुके हैं।

715
00:55:57,313 --> 00:55:59,356
मुझे अपना आदमी चाहिए।

716
00:56:00,357 --> 00:56:01,817
हां, सही।

717
00:56:02,818 --> 00:56:07,073
मुझे और किसी चीज़ से सुकून नहीं मिलेगा।
मेरे भविष्य में और कुछ नहीं है।

718
00:56:07,156 --> 00:56:10,910
मुझे नहीं चाहिए कि "तुम लोग बहुत अच्छे हो,
तुम बहुत अच्छा कर रहे हो।"

719
00:56:10,993 --> 00:56:13,954
मुझे घर पर मेरा परिवार चाहिए।
मुझे मेरा परिवार एक साथ चाहिए।

720
00:56:14,038 --> 00:56:16,040
मुझे चाहिए कि मेरे बच्चों को
उनका बाप मिले।

721
00:56:16,123 --> 00:56:20,336
और मेरे जुड़वों के 18 साल का
होने से पहले चाहिए।

722
00:56:21,962 --> 00:56:24,465
और हमारे पास ऐसा करने की संभावना है।

723
00:56:24,548 --> 00:56:27,551
और तुम्हारे पास ऐसा करवाने की संभावना है।

724
00:56:34,600 --> 00:56:35,768
रॉबर्ट क्या कर रहा है?

725
00:56:35,851 --> 00:56:40,231
वो निकल आया। वो तुम्हारी आवाज़ सुनना
चाहता था। वो शायद उत्साहित हो रहा है।

726
00:56:40,314 --> 00:56:43,818
वो तुम्हारी बातें सुनने के लिए
मेरे पास आकर बैठेगा।

727
00:56:43,901 --> 00:56:45,361
हां।

728
00:56:49,073 --> 00:56:51,951
उफ़, मैंने आज ऊपर बादलों को देखा।

729
00:56:53,661 --> 00:56:56,997
कितने बड़े-बड़े फूले हुए से बादल थे।

730
00:56:57,081 --> 00:57:00,209
जैसे मैं एक से दूसरे पर कूद सकता हूं।

731
00:57:03,129 --> 00:57:07,424
यहां जो पेकान का बग़ीचा है उसके ऊपर।

732
00:57:07,508 --> 00:57:10,803
और मैं उसे देखकर सोच रहा था,
"वाह, ये पेड़ तो 20 साल पहले

733
00:57:10,886 --> 00:57:13,347
इन्होंने तब लगाए थे जब मैं यहां आया था।"

734
00:57:13,430 --> 00:57:15,641
-वाक़ई?
-हां।

735
00:57:15,724 --> 00:57:19,311
सेक्युरस का इस्तेमाल करने के लिए धन्यवाद।
गुडबाइ।

736
00:57:25,860 --> 00:57:28,737
मेरे जुड़वां अगले महीने 18 के हो जाएंगे।

737
00:57:34,118 --> 00:57:35,619
अठारह साल के।

738
00:57:35,703 --> 00:57:40,791
जब उनके डैडी को सज़ा हुई,
तो मैं तीन महीने के गर्भ से थी।

739
00:57:43,127 --> 00:57:47,548
उन्हें क़तई अंदाज़ा नहीं है

740
00:57:47,631 --> 00:57:52,052
कि घर में बाप होने का क्या मतलब होता है।

741
00:57:53,053 --> 00:57:55,431
कि बाप क्या करते हैं।

742
00:58:01,353 --> 00:58:03,939
जस्टस, ज़रा हथौड़ा लाओगे?

743
00:58:08,319 --> 00:58:10,029
शुक्रिया।

744
00:58:10,112 --> 00:58:11,197
ये क्या है?

745
00:58:11,280 --> 00:58:13,073
इसे फेंको।

746
00:58:13,157 --> 00:58:15,618
ओह, जस्टस, तुम मुझसे लंबे हो।

747
00:58:15,701 --> 00:58:17,953
वहां उस छेद में।

748
00:58:27,504 --> 00:58:30,424
-शुक्रिया। तुम मर्द हो। मैं आभारी हूं।
-मैं कोशिश करता हूं।

749
00:58:44,521 --> 00:58:47,274
-आज किस का बर्थडे है?
-फ़्रीडम का।

750
00:58:47,358 --> 00:58:51,028
आज फ़्रीडम का बर्थडे है, ममा।

751
00:58:51,111 --> 00:58:53,614
-हां।
-हां, हां, हां।

752
00:58:53,697 --> 00:58:57,326
और जे.जे. का बर्थडे!

753
00:58:57,409 --> 00:58:59,870
हैप्पी बर्थडे, जे.जे.।

754
00:59:01,413 --> 00:59:03,415
ये लो, अपने डैड से बात करो।

755
00:59:03,499 --> 00:59:05,793
यहां पार्टी है, डैडी।

756
00:59:05,876 --> 00:59:08,337
-यहां पार्टी है।
-हाइ, मिस मूर, तुम्हें शांति और प्रेम।

757
00:59:08,420 --> 00:59:11,298
आप कैसी हैं? आपको भी शांति और प्रेम।

758
00:59:11,382 --> 00:59:13,801
-माफ़ी चाहती हूं मैं लेट हो गई।
-कोई बात नहीं।

759
00:59:14,802 --> 00:59:18,055
हम समझते हैं क्योंकि आप व्यस्त रहती हैं।

760
00:59:18,138 --> 00:59:19,306
हाइ।

761
00:59:19,390 --> 00:59:22,393
-हाइ। कैसे हो?
-हाइ!

762
00:59:22,476 --> 00:59:24,561
हाइ!

763
00:59:24,645 --> 00:59:26,647
तुम मेरे डैडी से बात करोगी?

764
00:59:26,730 --> 00:59:29,066
नहीं, वो तुमसे बात करना चाहते थे।

765
00:59:30,234 --> 00:59:32,111
अगर तुम्हारी बात हो चुकी है,
तो फ़ोन मुझे देदो।

766
00:59:32,194 --> 00:59:34,947
-नहीं। मैं बात कर रहा हूं।
-हां, ये रहा, उससे लेलो।

767
00:59:35,030 --> 00:59:37,491
ये मेरे डैडी हैं। मेरे डैडी हैं।

768
00:59:37,574 --> 00:59:39,576
-ये लीजिए।
-शुक्रिया।

769
00:59:39,660 --> 00:59:40,494
ठीक है।

770
00:59:42,705 --> 00:59:47,918
लगता है जैसे लोगों को श्रेणीबद्ध करना

771
00:59:48,002 --> 00:59:51,505
हमारी ज़रूरत या मजबूरी है।

772
00:59:51,588 --> 00:59:53,632
श्रेणी प्रणाली बनाना।

773
00:59:53,716 --> 00:59:57,886
तो हमारे सामने सवाल ये है कि

774
00:59:57,970 --> 01:00:02,308
क्या ये मानव समाज की अपरिहार्य विशेषता है?

775
01:00:02,391 --> 01:00:06,061
यहां तक कि जेल के अंदर, क़ैदियों में भी

776
01:00:06,145 --> 01:00:11,483
जहां इस मायने में सब बराबर हैं
कि सभी ने कोई अपराध किया है।

777
01:00:11,567 --> 01:00:12,735
फिर भी हम देखते हैं

778
01:00:12,818 --> 01:00:16,488
कि एक तरह की दर्जाबंदी बन जाती है।

779
01:01:00,157 --> 01:01:02,284
आज बृहस्पति है।

780
01:01:03,285 --> 01:01:06,997
कल उसके भाई और भाभी ने फ़ोन करके कहा

781
01:01:07,081 --> 01:01:09,917
कि इस हफ़्ते उनके घर में
कुछ प्लंबिंग की समस्या हो गई,

782
01:01:10,000 --> 01:01:14,129
और उनके घर में पानी भर गया
और वो नहीं आ पाएंगे।

783
01:01:15,089 --> 01:01:17,633
और अंगोला में उनके पास बहुत लोग नहीं हैं।

784
01:01:17,716 --> 01:01:22,346
तो, क्या तुम्हारे लिए उसके साथ
अंगोला में होना बहुत मुश्किल होगा?

785
01:01:23,347 --> 01:01:24,807
हां।

786
01:01:24,890 --> 01:01:26,767
तुम ये कर सकते हो?

787
01:01:27,476 --> 01:01:29,144
हे भगवान।

788
01:01:29,228 --> 01:01:31,939
हे भगवान, तुम मुझे चिल्लाने को
मजबूर कर दोगे।

789
01:01:32,022 --> 01:01:33,690
शुक्रिया।

790
01:01:55,337 --> 01:01:57,423
इसका मतलब है, "स्वागत है।"

791
01:01:57,506 --> 01:01:59,383
तुम्हें अच्छा याद है।

792
01:02:04,263 --> 01:02:05,180
स्पैलिंग क्या है?

793
01:02:11,395 --> 01:02:12,813
कैसा चल रहा है?

794
01:02:12,896 --> 01:02:16,859
ठीक है, तो ये है सा वा, और ये है...

795
01:02:16,942 --> 01:02:19,528
फ़्रेंच में अहम ये है
कि आप बोल कैसे रहे हैं।

796
01:02:19,611 --> 01:02:21,572
तो, "सा वा?"

797
01:02:21,655 --> 01:02:24,450
सवाल के रूप में इसका मतलब है,
"आप कैसे हैं?"

798
01:02:24,533 --> 01:02:29,204
लेकिन अगर आप कथन के रूप में "सा वा" बोलते
हैं, तो बस इसका मतलब है, अच्छा।

799
01:02:30,205 --> 01:02:34,460
तो अगर मैं कहूं, "सा वा?"
और आप कहें, "सा वा।"

800
01:02:34,543 --> 01:02:36,670
-या आप कह सकती हैं...
-अच्छे हो? मतलब, "तुम अच्छे हो?"

801
01:02:36,753 --> 01:02:39,089
हां, या कह सकते हैं "सा वा बिएन, एत तॉ?"

802
01:02:39,173 --> 01:02:41,425
मतलब, "ठीक हूं, और आप?"

803
01:02:41,508 --> 01:02:43,552
क्या बात है, तुम तो अच्छा सीख रहे हो।
देखूं तो।

804
01:02:43,635 --> 01:02:46,180
फिर से बोलना। फिर से बोलना।
ये तो सैक्सी है, लड़के।

805
01:02:48,265 --> 01:02:50,684
तुम इस तरह से बात करोगे, जे,
तो सारी लड़कियां तुम्हारी हो जाएंगी।

806
01:02:50,767 --> 01:02:54,313
-फ़्रीडम तुमसे टक्कर नहीं ले पाएगा।
-अभी हमारा बहुत कोर्स बाक़ी है।

807
01:02:56,857 --> 01:02:59,318
गुड मॉर्निंग, मैम। मैडम।

808
01:03:01,653 --> 01:03:03,197
बच्चे जुझारू हैं।

809
01:03:04,781 --> 01:03:09,703
मेरे ख़्याल से बड़े...
वो बड़े होते जा रहे हैं।

810
01:03:09,786 --> 01:03:15,292
और मुझे लगता है अब वो ज़िंदगी को
ज़्यादा समझने लगे हैं।

811
01:03:16,293 --> 01:03:20,047
कि वो ज़िंदगी से कुछ

812
01:03:21,048 --> 01:03:22,674
हासिल करना चाहते हैं।

813
01:03:22,758 --> 01:03:25,719
अपने लिए सकारात्मक ज़िंदगी चाहते हैं।

814
01:03:27,221 --> 01:03:30,724
-ओह, रॉबर्ट।
-और मुझे लगता है ये सब सिबिल की वजह से है।

815
01:03:32,309 --> 01:03:35,229
मुझे लगता है इसकी बुनियाद उसी ने रखी।

816
01:03:37,940 --> 01:03:41,818
और मैं हमेशा से उन ब्लैक औरतों को
जानती हूं जो रॉक करती हैं।

817
01:03:41,902 --> 01:03:44,488
मेरी परवरिश उन ब्लैक औरतों ने की
जो रॉक करती हैं।

818
01:03:44,571 --> 01:03:47,824
मेरी मां ब्लैक औरत हैं जो रॉक करती हैं।

819
01:03:47,908 --> 01:03:50,911
मेरी बहनें ब्लैक औरतें हैं
जो रॉक करती हैं।

820
01:03:52,412 --> 01:03:56,333
और मुझे ये अहसास होने में कुछ वक़्त लगा
कि मैं रॉक करती हूं।

821
01:03:56,416 --> 01:04:00,295
मुझे यहां पहुंचने में, यहां खड़ी होने में
काफ़ी समय लग गया।

822
01:04:01,296 --> 01:04:06,134
ब्लैक औरतें होने के नाते,
हम लोगों के लिए बहुत मुश्किलें हैं।

823
01:04:06,218 --> 01:04:12,182
और ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है
कि दुनिया ब्लैक औरतों को रॉक करते देखे।

824
01:04:12,266 --> 01:04:15,018
बहुत-बहुत शुक्रिया। गुडनाइट।

825
01:04:23,902 --> 01:04:25,320
शुक्रिया।

826
01:04:29,366 --> 01:04:32,494
हे भगवान, ये बड़ा भावुक क्षण है, यार,

827
01:04:32,578 --> 01:04:36,582
कि मैं कल तुम्हें
अपनी बांहों में ले सकूंगी।

828
01:04:44,089 --> 01:04:49,136
कि मैं कल रात यहां बैठी
तुम्हारे साथ रिकॉर्डिंग कर सकूंगी।

829
01:04:58,520 --> 01:05:01,523
ओह, बेबी।

830
01:05:07,696 --> 01:05:11,783
काश मैं तुम्हारे पास आ सकती।

831
01:05:39,645 --> 01:05:40,479
हैलो।

832
01:05:40,562 --> 01:05:42,314
-हे, मिस जूडी।
-हाइ।

833
01:05:42,397 --> 01:05:44,524
आपको जेल से कोई संदेश मिला आज?

834
01:05:44,608 --> 01:05:46,068
अभी तक तो नहीं।

835
01:05:46,151 --> 01:05:47,819
-अभी तक नहीं?
-नहीं।

836
01:05:47,903 --> 01:05:50,155
ठीक है। आपको आज कॉल करने का मौक़ा मिला?

837
01:05:50,238 --> 01:05:52,991
-नहीं।
-नहीं? ठीक है।

838
01:05:53,075 --> 01:05:56,453
-ठीक है, मैं आपकी आभारी हूं।
-ठीक है। शुक्रिया।

839
01:05:57,454 --> 01:06:01,917
वो कैसे कह सकती हैं कि उन्हें आज कुछ
नहीं मिला और उन्होंने कॉल तक नहीं किया?

840
01:06:08,715 --> 01:06:12,719
इन लोगों के दिलों में दूसरे इंसानों के लिए
कोई सम्मान ही नहीं है।

841
01:06:12,803 --> 01:06:14,721
ये चीज़ पागल कर देती है।

842
01:06:14,805 --> 01:06:20,686
आप चाहे कितने भी समझदार या होशमंद
क्यों न हों,

843
01:06:20,769 --> 01:06:24,648
ये चीज़ आपका दिमाग़ ख़राब कर देती है।

844
01:06:25,899 --> 01:06:30,028
मैं ये नहीं करने वाली।
मैं ये क़तई नहीं करने वाली।

845
01:06:34,074 --> 01:06:37,077
कामयाबी सबसे अच्छा बदला है।

846
01:06:37,160 --> 01:06:39,204
मैं मंदबुद्धि बच्चों जैसी हो रही हूं।

847
01:06:39,287 --> 01:06:41,123
कामयाबी सबसे अच्छा बदला है।

848
01:06:41,206 --> 01:06:43,041
तुम उनसे निबटोगी, फ़ॉक्स।
तुम उनसे निबटोगी।

849
01:06:43,125 --> 01:06:46,044
तुम उन्हें दिखाओगी की वो इंसानों के साथ
ऐसा बर्ताव नहीं कर सकते।

850
01:06:46,128 --> 01:06:47,921
कामयाबी सबसे अच्छा बदला है।

851
01:06:48,004 --> 01:06:50,799
बस तुम डटी रहो क्योंकि जब तुम उसे
घर ले आओगी, तो वो भुगतेंगे।

852
01:06:50,882 --> 01:06:52,676
वो भुगतेंगे। वो भुगतेंगे।

853
01:06:52,759 --> 01:06:55,053
वो भुगतेंगे! उन्हें भुगतना ही होगा!

854
01:06:55,137 --> 01:06:56,763
साला।

855
01:06:56,847 --> 01:07:01,101
वो अपने परिवार के साथ घर पर हो सकता था।
सिर्फ़ इसलिए कि वो टाल-मटोल कर रहे हैं।

856
01:07:02,519 --> 01:07:04,479
उन्हें कोई जल्दी ही नहीं है।

857
01:07:05,897 --> 01:07:09,151
बस एक और अश्वेत ही तो जेल से निकलने की
कोशिश कर रहा है।

858
01:07:09,234 --> 01:07:10,777
"फिर वो सब निकलने की कोशिश करेंगे।

859
01:07:10,861 --> 01:07:14,614
मैंने एक केस की दुबारा सुनवाई कर ली,
तो फिर वो सब निकलने की कोशिश करेंगे।"

860
01:07:14,698 --> 01:07:16,992
तुम्हें पता है
उन्होंने हमारे वकील से यही कहा था?

861
01:07:17,075 --> 01:07:21,079
आप उस सिस्टम से किसी को निकालना ही
नहीं चाहते जिसे होना ही नहीं चाहिए?

862
01:07:25,000 --> 01:07:28,086
"देखिए, मैंने ये मामला खोल दिया,
तो हर कोई यहां आकर

863
01:07:28,170 --> 01:07:30,338
अपने मामले दुबारा खुलवाना चाहेगा।"

864
01:07:33,049 --> 01:07:35,010
हद है।

865
01:07:37,262 --> 01:07:42,058
ठीक है, अब क्या है? मुझे... तो तुम...?

866
01:07:43,268 --> 01:07:46,813
जॉनैथन को सिस्टम पर लगाएं, और फिर,
क्या कोई मुझे...?

867
01:08:07,334 --> 01:08:10,796
मैं चाहती हूं कि जब तक
नन्हा रॉबर्ट 18 साल का हो...

868
01:08:12,923 --> 01:08:16,676
मेरा परिवार इस स्तर के दुख से

869
01:08:16,760 --> 01:08:19,095
जितना हो सके दूर चला जाए।

870
01:08:20,472 --> 01:08:25,894
इतनी दूर कि मुझे याद तक न रहे
कि हम कितने दुखी थे।

871
01:09:10,188 --> 01:09:13,608
उस सबके नाम पर जो पवित्र है,
हम तुम्हें प्रणाम करते हैं, बहन।

872
01:09:13,692 --> 01:09:17,404
उस सबके नाम पर जो पवित्र है, हम तुम्हें
धन्यवाद करते हैं तुम्हारे हौसले के लिए,

873
01:09:17,487 --> 01:09:21,867
तुम्हारा मार्गदर्शन करने वाली
आत्मा मार्गदर्शक, तुम्हारी ओरी, के लिए।

874
01:09:21,950 --> 01:09:23,410
धन्यवाद।

875
01:09:23,493 --> 01:09:26,162
और मैं तुम्हारे पूरे परिवार को
धन्यवाद देती हूं।

876
01:09:26,246 --> 01:09:27,831
अब हम कहेंगे, "इशे।"

877
01:09:27,914 --> 01:09:29,207
इशे।

878
01:09:29,291 --> 01:09:31,167
कृपया जूते उतार दें

879
01:09:34,713 --> 01:09:36,172
हम उत्तर से धन्यवाद देते हैं।

880
01:09:40,886 --> 01:09:43,263
हम पश्चिम से धन्यवाद देते हैं।

881
01:09:55,734 --> 01:09:57,193
पूर्व से।

882
01:09:58,111 --> 01:09:59,613
दक्षिण से।

883
01:10:00,864 --> 01:10:05,327
अपने पति को परिस्थितियों से लड़ने की
शक्ति देने के लिए तुम्हें धन्यवाद।

884
01:10:56,419 --> 01:10:58,046
कर्टिस रे।

885
01:10:58,755 --> 01:11:00,715
अभी अंगोला से फ़ोन आया था, बेबी,

886
01:11:00,799 --> 01:11:03,593
कि वो 30 मिनट में उसके काग़ज़ात
तैयार कर लेंगे।

887
01:11:03,677 --> 01:11:08,223
तो वो उसे मेरे वहां पहुंचने से पहले
छुड़ा लेंगे, लेकिन लीमो तो चल भी चुकी है।

888
01:11:09,349 --> 01:11:12,352
तुम्हारे पेट में तितलियां नहीं
उड़ रही होंगी, मेरे में तो उड़ रही हैं।

889
01:11:43,133 --> 01:11:44,217
नेवर
गिव अप

890
01:11:44,300 --> 01:11:49,097
यार, तुम जल्दी यहां आओ!
तुम जल्दी यहां आओ, रॉबर्ट!

891
01:14:43,354 --> 01:14:47,901
मैं दिन भर आपके साथ घूमता रहा हूं,
मगर अब भी ये वास्तविक नहीं लग रहा।

892
01:14:47,984 --> 01:14:51,988
-कोई बात नहीं, बेटा।
-ईश्वर अच्छा है, ईश्वर अच्छा है।

893
01:14:53,531 --> 01:14:54,782
हां।

894
01:14:55,575 --> 01:14:57,577
-हे भगवान।
-हां जी, सब ठीक है।

895
01:14:57,660 --> 01:14:58,494
आई लव यू।

896
01:14:58,578 --> 01:15:00,038
-सब ठीक है।
-आई लव यू टू।

897
01:15:00,121 --> 01:15:03,499
और मैं चाहता हूं कि अब के बाद
आप उस औरत से ठीक से प्यार करें।

898
01:15:03,583 --> 01:15:04,417
आमीन!

899
01:15:04,500 --> 01:15:06,377
-आमीन!
-हां!

900
01:15:06,461 --> 01:15:10,423
और हमारी बाक़ी ज़िंदगी बहुत अच्छी बीतेगी।

901
01:15:14,886 --> 01:15:16,846
जब वो लव की बात करते हैं,

902
01:15:16,930 --> 01:15:19,724
तो तुमने कहा कि ईश्वर ने
चर्च को बनाने से पहले

903
01:15:19,807 --> 01:15:21,184
परिवार को बनाया।

904
01:15:21,267 --> 01:15:24,812
लेकिन परिवार को बनाने से पहले,
उसने उसे बनाया जिसे मैं

905
01:15:24,896 --> 01:15:29,442
सृष्टि का सबसे शक्तिशाली बल मानता हूं,
और तब उसने लव को बनाया।

906
01:15:29,525 --> 01:15:32,820
अगर लव किसी चीज़ का लघुरूप हो सकता है,
तो लाइफ़्स ओनली वैलिड एक्सप्रैशन का होगा।

907
01:15:39,619 --> 01:15:42,622
मैं जेल में चार चीज़ों की
समझ के साथ गया था,

908
01:15:42,705 --> 01:15:45,166
और ये मुझे अंकल वर्नन से मिली थीं।

909
01:15:45,250 --> 01:15:48,211
मैंने कहा कि जब मैं जेल जाऊंगा,
तो मैं मर्दों की तरह मुक़ाबला करूंगा।

910
01:15:49,212 --> 01:15:53,675
कि मैं झूठ के सामने सच बोलूंगा।
कि मैं अंत तक मज़बूत रहूंगा।

911
01:15:53,758 --> 01:15:57,637
ईश्वर जानता है मैं कभी हार नहीं मानूंगा,
क्योंकि तुम सब लड़ने लायक़ हो।

912
01:15:58,680 --> 01:16:00,306
-आमीन।
-आई लव यू।

913
01:16:05,353 --> 01:16:08,231
तुम्हें देखकर हमेशा अच्छा लगता है।

914
01:16:08,314 --> 01:16:09,649
हां।

915
01:16:15,071 --> 01:16:17,490
रैमी, मेरे जूते उतारो।

916
01:16:20,285 --> 01:16:23,162
-किसी और के जूतों में।
-कैल्विन क्लाइन के।

917
01:16:23,246 --> 01:16:24,789
-सीधी बात है।
-मैंने ये इसी तरह सीखा।

918
01:16:24,872 --> 01:16:26,582
उन्होंने कहा मेरा एक बाड़ा था।

919
01:16:26,666 --> 01:16:28,543
बाड़ा?

920
01:16:31,963 --> 01:16:34,590
मैं ईश्वर की आभारी हूं
कि मेरे चारों तरफ़ जुझारू लोग हैं।

921
01:16:40,471 --> 01:16:45,476
मैं ऐसे लोगों के समुदाय के लिए कृतज्ञ हूं
जो हमसे प्यार करने को तैयार हैं।

922
01:16:46,477 --> 01:16:48,688
-हां।
-सब चीज़ों के दौरान।

923
01:16:48,771 --> 01:16:49,897
सब चीज़ों के दौरान।

924
01:16:49,981 --> 01:16:52,567
और सब चीज़ों से गुज़र के ही
हम वहां पहुंचेंगे।



