1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:13,430 --> 00:00:16,265
हैलो, बॉस्टन सेंटर, टीएमयू। यहाँ एक समस्या हो गई है।

4
00:00:16,350 --> 00:00:18,894
एक अपहृत विमान न्यूयॉर्क की ओर बढ़ रहा है।

5
00:00:19,895 --> 00:00:24,441
11 सितंबर, 2001 को, अमरीका पर हमला हुआ।

6
00:00:25,067 --> 00:00:27,986
-यह असल में है या कोई प्रशिक्षण है?
-नहीं, यह प्रशिक्षण नहीं है।

7
00:00:28,070 --> 00:00:31,365
हज़ारों अमरीकियों को मारना,
पर्ल हार्बर में मरे लोगों की संख्या से कहीं ज़्यादा।

8
00:00:31,448 --> 00:00:33,408
यह हरकत युद्ध की चुनौती थी।

9
00:00:33,492 --> 00:00:36,620
मुझे एकदम ऐसा लगा कि हमने वास्तव में
पाप को उसके असली स्वरूप में देख लिया है।

10
00:00:37,329 --> 00:00:41,917
यह हमारे देश को बुरी तरह नुकसान पहुँचाने के लिए
एक पूरी तरह से सुनियोजित हमला था।

11
00:00:42,626 --> 00:00:44,127
हमारे न्यूज़कक्ष में अभी-अभी ख़बर आई है:

12
00:00:44,211 --> 00:00:46,797
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा कर
एक विमान ध्वस्त हो गया है।

13
00:00:46,880 --> 00:00:50,384
वह एक निर्णायक 24 घंटे थे
जिन्होंने एक राष्ट्रपति काल को,

14
00:00:50,467 --> 00:00:51,510
देश को

15
00:00:51,593 --> 00:00:52,761
और दुनिया को एक नए आकार में ढाल दिया।

16
00:00:52,845 --> 00:00:54,847
हमारे सामने कभी भी इस तरह का संकट नहीं आया था।

17
00:00:54,930 --> 00:00:56,306
बेशक़ हम सब को तक़लीफ़ हो रही थी।

18
00:00:57,307 --> 00:00:59,142
हम सब बुरी तरह डरे हुए थे।

19
00:01:04,815 --> 00:01:06,275
बीस साल बाद,

20
00:01:06,358 --> 00:01:09,653
सरकार के मुख्य लोग
एक ऐतिहासिक दिन की यादों को पुनः ताज़ा कर रहे हैं।

21
00:01:09,736 --> 00:01:11,947
वह 747 कुछ गड़बड़ लग रहा है।

22
00:01:12,030 --> 00:01:14,408
हर विमान एक मिसाइल बन गया था।

23
00:01:14,491 --> 00:01:17,035
वे कैपिटल की ओर उड़ रहे हैं! सब लोग निकल जाओ...

24
00:01:17,119 --> 00:01:21,290
वे वाशिंगटन पर हमला करने आ रहे हैं।
उनका एक लक्ष्य व्हाइट हाउस भी हो सकता है।

25
00:01:21,832 --> 00:01:24,626
इस असामान्य दिन के हर पल को प्रस्तुत करते हुए...

26
00:01:24,710 --> 00:01:27,546
अंदरूनी दायरे का भी अभ्यंतर समूह,

27
00:01:27,629 --> 00:01:31,717
और पायलट चिंतित है कि कोई
अंदर से वार करके एयर फ़ोर्स वन को

28
00:01:31,800 --> 00:01:33,051
गिराने की कोशिश कर सकता है।

29
00:01:33,135 --> 00:01:35,387
...और विशेष नए इंटरव्यू...

30
00:01:35,470 --> 00:01:37,264
हम टीवी पर देख रहे थे।

31
00:01:37,347 --> 00:01:38,974
धरती के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र की

32
00:01:39,057 --> 00:01:41,935
शक्ति के केंद्र से कुछ नहीं किया जा सकता था।

33
00:01:42,019 --> 00:01:45,147
हमें राष्ट्रपति को वहाँ से निकालना ज़रूरी था।
वहाँ उन पर आसानी से हमला हो सकता था।

34
00:01:46,064 --> 00:01:50,485
यह 11 सितंबर, 2001 की
ऐसी कहानी है जैसी पहले कभी नहीं बताई गई।

35
00:01:50,569 --> 00:01:53,947
क्या हम कुछ चूक गए?
क्या हम कड़ियों को बेहतर तरीके से जोड़ सकते थे?

36
00:01:54,031 --> 00:01:56,700
आपकी सत्ता के दौरान 3,000 लोगों की मौत हो गई।

37
00:01:56,783 --> 00:01:59,244
देखा जाए तो
आपने अपनी ज़िम्मेदारी ठीक तरह नहीं निभाई।

38
00:01:59,328 --> 00:02:00,829
अमरीका पर हमला हो रहा है।

39
00:02:01,538 --> 00:02:03,332
और मैं एक बच्चे को पढ़ते हुए देख रहा था।

40
00:02:03,957 --> 00:02:08,377
एक भावना जिस पर काबू पाना उनके लिए
ज़्यादा से ज़्यादा मुश्किल होता गया, वह था गुस्सा।

41
00:02:08,877 --> 00:02:12,049
पहला विमान एक दुर्घटना थी। दूसरा वाला हमला था।

42
00:02:12,132 --> 00:02:14,218
और तीसरा विमान युद्ध की घोषणा थी।

43
00:02:21,350 --> 00:02:25,687
9/11
इन्साइड द प्रेसिडेंट्स वॉर रूम

44
00:02:32,277 --> 00:02:37,866
ग्यारह सितंबर 2001

45
00:02:49,711 --> 00:02:54,174
सुबह के 6:40 बजे - लॉन्गबोट की
फ़्लोरिडा

46
00:02:54,258 --> 00:02:55,509
अरे। बस वॉर्म अप कर रहे हैं।

47
00:02:55,592 --> 00:02:57,219
आ जाओ, स्ट्रेच। आ जाओ।

48
00:02:58,679 --> 00:02:59,721
आ जाओ, स्ट्रेच। चलो चलें!

49
00:02:59,805 --> 00:03:01,348
"आ जाओ, स्ट्रेच। चलो चलें!"

50
00:03:03,559 --> 00:03:05,394
उन्होंने मुझे यह उपनाम दिया था।

51
00:03:05,477 --> 00:03:08,647
और इसलिए मैंने अपना कॉफ़ी का कप
और शायद अपना नोटपैड नीचे रखा और निकल गया...

52
00:03:08,730 --> 00:03:10,399
रिचर्ड कायल
संवाददाता, ब्लूमबर्ग 1997-2006

53
00:03:10,482 --> 00:03:12,067
...और उनके पास पहुँच गया और हम निकल पड़े।

54
00:03:13,402 --> 00:03:15,863
वह साढ़े बाइस मिनट में पाँच किलोमीटर दौड़ते हैं?

55
00:03:17,739 --> 00:03:20,617
वह सच में एक अद्भुत अनुभव था।

56
00:03:22,536 --> 00:03:25,289
सीक्रेट सर्विस का एक एजेंट एकदम हमारे पीछे भाग रहा था,

57
00:03:25,372 --> 00:03:29,835
और एक और साइकिल पर,
सबमशीन गन के साथ, हमारे आगे था।

58
00:03:32,212 --> 00:03:34,047
बुश को पता चला कि स्ट्रेच कायल

59
00:03:34,131 --> 00:03:37,467
एक एनसीएए अखिल-अमरीकी क्रॉस-कन्ट्री धावक था।

60
00:03:37,551 --> 00:03:40,429
और फिर, उन्होंने कहा, "मुझे यक़ीन नहीं हो रहा
मैंने उसे अपने साथ भागने के लिए आमंत्रित किया।"

61
00:03:40,512 --> 00:03:42,014
एंडी कार्ड
व्हाइट हाउस चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ 2001-2006

62
00:03:42,097 --> 00:03:43,348
बुश परिवार के लोग बहुत प्रतिस्पर्धात्मक हैं।

63
00:03:43,432 --> 00:03:45,559
वे अपने पोते-पोतियों को चेकर्स में
ख़ुद को हराने नहीं देते।

64
00:03:45,642 --> 00:03:47,144
तो यहाँ उन्होंने ऐसे व्यक्ति को आमंत्रित किया है

65
00:03:47,227 --> 00:03:49,646
जो उन्हें लगता है,
उन्हें गोल्फ़ कोर्स पर दौड़ में हरा देगा,

66
00:03:49,730 --> 00:03:51,565
और उनका सारा ध्यान वहीं पर था।

67
00:03:52,733 --> 00:03:54,693
सब मिला कर, आप कितनी दूर गए?

68
00:03:54,776 --> 00:03:56,486
-क़रीब साढ़े चार।
-साढ़े चार मील?

69
00:03:56,570 --> 00:04:00,073
इसने मुझे नई ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित किया।

70
00:04:00,574 --> 00:04:02,326
मुझे पता था यह वापस आ कर
आप लोगों को सब बताएगा तो...

71
00:04:03,493 --> 00:04:05,662
हाँ। जब से हम निकले, इन्होंने अपनी गति बनाए रखी।

72
00:04:05,746 --> 00:04:07,247
-धन्यवाद, स्ट्रेच।
-टैक्स कटौतियों की बात करेंगे?

73
00:04:07,331 --> 00:04:08,332
अभी नहीं।

74
00:04:10,125 --> 00:04:11,835
मुझे याद है मैंने उनसे कहा,

75
00:04:11,919 --> 00:04:15,005
"जब आप दौड़ कर वापस आएँगे,
हम सीआईए की ब्रीफ़िंग लेंगे,

76
00:04:15,088 --> 00:04:16,923
और फिर हमें ऐमा ई. बुकर स्कूल जाना है,

77
00:04:17,007 --> 00:04:18,550
तो आज का दिन आराम से निकल जाना चाहिए।"

78
00:04:18,634 --> 00:04:20,719
...डिग्री सुबह 8:00 बजे।
आज है मंगलवार, 11 सितंबर।

79
00:04:20,802 --> 00:04:22,179
सुबह के 8:00 बजे - लोअर मैनहटन
न्यूयॉर्क

80
00:04:22,262 --> 00:04:24,223
प्राइमरी दिवस। न्यूयॉर्क शहर में चुनाव हो रहे हैं।

81
00:04:24,306 --> 00:04:27,226
चूँकि तूफ़ान एरिन किनारे से दूर रहेगा, आज धूप निकलेगी।

82
00:04:27,309 --> 00:04:30,479
डेन्वर में सोमवार रात की फ़ुटबॉल में
जाएन्ट्स अपनी शुरुआती गेम हार गए हैं। यैन्कीस...

83
00:04:30,562 --> 00:04:33,065
सितंबर 11 की सुबह की जो चीज़
मुझे सबसे ज़्यादा याद है...

84
00:04:33,148 --> 00:04:35,526
ऐन कॉम्पटन
संवाददाता, एबीसी न्यूज़ 1974-2014

85
00:04:35,609 --> 00:04:37,361
...वह है उस दिन का शानदार मौसम।

86
00:04:38,278 --> 00:04:42,491
गरमी, कोई उमस नहीं, आसमान एकदम साफ़ था।

87
00:04:42,574 --> 00:04:45,744
उस तरह का अच्छा मौसम
सबको एक नई ऊर्जा से भर देता है।

88
00:04:48,121 --> 00:04:51,041
जब गरमियाँ ख़त्म होने वाली होती हैं।

89
00:04:52,334 --> 00:04:54,837
अगस्त की उमस ख़त्म हो चुकी होती है।

90
00:04:54,920 --> 00:04:57,047
अभी पतझड़ की शुरुआत नहीं हुई होती।

91
00:04:58,757 --> 00:05:03,220
अब जब भी वैसा मौसम होता है,
मुझे वह दिन ज़रूर याद आ जाता है।

92
00:05:16,942 --> 00:05:20,612
गुड मॉर्निंग। अमेरीकन 11 आपके साथ है।
विमान 1-9-0 से 2-3-0 की ऊँचाई पर जा रहा है।

93
00:05:20,696 --> 00:05:22,781
अमेरीकन 11, 20 डिग्री दाएँ घूमो।

94
00:05:23,782 --> 00:05:27,411
ग्यारह सितंबर वाले दिन, मैं शुरू में
व्हाइट हाउस के अपने ऑफ़िस में...

95
00:05:27,494 --> 00:05:28,871
डिक चेनी - अमरीका के उप राष्ट्रपति
2001-2009

96
00:05:29,454 --> 00:05:31,373
...सीआईए से ब्रीफ़िंग ले रहा था।

97
00:05:31,999 --> 00:05:36,712
कोई रिपोर्ट आई थी कि अल-क़ायदा
कुछ करने की तैयारी कर रही थी।

98
00:05:38,422 --> 00:05:42,593
मुझे लगता है उस समय
हमारे पास इतनी ठोस जानकारी नहीं थी

99
00:05:42,676 --> 00:05:44,887
कि हम कह सकते, "अच्छा, वे लोग यह करने वाले हैं।"

100
00:05:45,512 --> 00:05:48,765
अमेरीकन 11, ऊँचाई पर जाओ।
फ़्लाइट की ऊँचाई 3-5-0 बनाए रखो।

101
00:05:51,059 --> 00:05:52,895
अमेरीकन 11। बॉस्टन।

102
00:05:55,314 --> 00:05:57,900
यह बॉस्टन है। मैंने अमेरीकन को 20 डिग्री बाएँ मुड़वाया
और पायलट को ऊँचा जाने को कहने वाला था।

103
00:05:57,983 --> 00:05:59,651
वह अब जवाब नहीं दे रहा।

104
00:06:00,903 --> 00:06:03,906
वह गरमियाँ, शायद लोगों ने उसे
गपशप वाली गरमियाँ कहा था। सन् 2001 की गरमियाँ।

105
00:06:03,989 --> 00:06:05,991
टोनी ज़ॉटो
उप राष्ट्रपति की सीक्रेट सर्विस की टुकड़ी के सदस्य

106
00:06:07,159 --> 00:06:10,787
हमने उस सुबह 10:00 बजे की
सुपरवाइज़रों की एक मीटिंग रखी हुई थी,

107
00:06:10,871 --> 00:06:15,709
और एजेंट सुरक्षा प्रयोजन के लिए
मेरी कार्यसूची में एक चीज़ थी यह कहना,

108
00:06:15,792 --> 00:06:17,336
"अगर आप अपने परिवार के साथ हवाई यात्रा करने वाले हैं,

109
00:06:17,419 --> 00:06:19,546
एक ख़ुफ़िया सूचना विमानों के अपहरणों की आ रही है।

110
00:06:19,630 --> 00:06:23,133
तो आजकल जो चल रहा है, उसका ध्यान रखना।"

111
00:06:23,217 --> 00:06:24,218
पर...

112
00:06:26,011 --> 00:06:27,971
क्या यह अमेरीकन 11 संपर्क करने की कोशिश कर रहा है?

113
00:06:28,055 --> 00:06:29,306
हमारे पास कुछ विमान हैं।

114
00:06:29,389 --> 00:06:33,477
बस शांत रहो और सब ठीक रहेगा।
हम एयरपोर्ट वापस जा रहे हैं।

115
00:06:33,560 --> 00:06:35,479
अमेरीकन 11,
क्या तुम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हो?

116
00:06:38,315 --> 00:06:42,110
जहाँ अमेरिकन एयरलाइन्स फ़्लाइट 11 का अपहरण हो गया था,

117
00:06:42,194 --> 00:06:45,697
फ़्लोरिडा में दैनिक
ख़ुफ़िया जानकारी की ब्रीफ़िंग मिलने के बाद

118
00:06:45,781 --> 00:06:48,825
राष्ट्रपति एक प्राथमिक स्कूल जाने के लिए निकले थे।

119
00:06:48,909 --> 00:06:50,911
ब्रीफ़िंग में कुछ भी असामान्य नहीं था।

120
00:06:50,994 --> 00:06:53,163
जॉर्ज डब्ल्यू बुश - अमरीका के राष्ट्रपति
2001-2009

121
00:06:53,247 --> 00:06:55,123
किसी भी प्रकार के ख़तरे की जानकारी तो कतई नहीं थी।

122
00:06:55,207 --> 00:06:58,418
ब्रीफ़िंग में आतंकवाद के बारे में कुछ भी नहीं था।

123
00:06:59,419 --> 00:07:04,091
पर निस्संदेह, उन बैठकों में
अल-क़ायदा का मसला सबसे ऊपर हुआ करता था।

124
00:07:05,092 --> 00:07:08,345
यह स्पष्टता नहीं थी कि कहाँ, कब और कैसे होगा।

125
00:07:08,428 --> 00:07:10,514
माइकल मॉरेल - राष्ट्रपति का
सीआईए का ख़ुफ़िया जानकारी देने वाला 2001-2002

126
00:07:10,597 --> 00:07:15,477
बस आपको बहुत सारी बातचीत सुनाई पड़ती थी
कि कुछ बड़ा होने वाला है।

127
00:07:20,274 --> 00:07:22,442
एपी नेटवर्क न्यूज़। मैं हूँ रीटा फ़ोले।

128
00:07:22,526 --> 00:07:23,819
सुबह के 8:47 बजे - लोअर मैनहटन
न्यूयॉर्क

129
00:07:23,902 --> 00:07:26,738
पता चला है कि न्यूयॉर्क में एक विमान
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा कर ध्वस्त हो गया है।

130
00:07:26,822 --> 00:07:29,157
अब हम लाइव चलते हैं न्यूयॉर्क
और हमारी रॉबिन वेलेन्स्की के पास।

131
00:07:29,241 --> 00:07:30,742
रॉबिन, हमें तुम क्या बता सकती हो?

132
00:07:30,826 --> 00:07:32,953
टावर 1 की इमारत की ऊपरी मंज़िल से

133
00:07:33,036 --> 00:07:35,289
बहुत ज़्यादा धुआँ निकल रहा है।

134
00:07:35,372 --> 00:07:38,250
मीलों दूर से धुआँ नज़र आ रहा है।

135
00:07:38,333 --> 00:07:41,920
लग रहा है कि विमान इमारत के अंदर ही है।

136
00:07:42,004 --> 00:07:45,382
हमने सॉलिसिटर जनरल के दफ़्तर में टीवी चालू किए।

137
00:07:45,465 --> 00:07:49,303
विवरण काफ़ी उलझन भरा था।
लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हुआ है।

138
00:07:49,386 --> 00:07:51,013
थियोडोर बी. ओल्सन
अमरीका के सॉलिसिटर जनरल 2001-2004

139
00:07:51,096 --> 00:07:52,931
जब आख़िरकार उन्होंने अंदाज़ा लगाया कि यह एक विमान था,

140
00:07:53,015 --> 00:07:55,475
उन्होंने सोचा कि शायद वह एक दुर्घटना थी।

141
00:07:55,559 --> 00:07:58,645
माफ़ करना। आपको जाना होगा।
जाओ! यह जगह खाली करो। चलो।

142
00:07:58,729 --> 00:08:01,190
चलो। सज्जनों, चलो यहाँ से। जाओ, जाओ।

143
00:08:02,691 --> 00:08:05,861
मेरी पत्नी, बारबरा, ने उसी सुबह एक फ़्लाइट पकड़ी थी।

144
00:08:06,945 --> 00:08:09,364
उसने अपना जाना 10 सितंबर से स्थगित कर दिया था

145
00:08:09,448 --> 00:08:13,702
क्योंकि मेरा जन्मदिन 11 सितंबर को था,
और वह एक और दिन इंतज़ार करके जाना चाहती थी।

146
00:08:14,870 --> 00:08:17,748
मुझे एक आशंका सी सताने लगी।

147
00:08:18,498 --> 00:08:22,044
उसके विमान का क्या हुआ? वह विमान कहाँ पर है?

148
00:08:27,799 --> 00:08:31,345
जिस समय राष्ट्रपति का
मोटरों का काफ़िला स्कूल पहुँच रहा था,

149
00:08:32,135 --> 00:08:35,307
न्यूयॉर्क से ये भयंकर समाचार आने शुरू हो गए थे।

150
00:08:36,892 --> 00:08:40,604
मुझे याद नहीं पड़ता कि स्कूल का रास्ता ज़्यादा लंबा था।

151
00:08:40,687 --> 00:08:43,524
पर रास्ते में, मैंने न्यूयॉर्क में
अपने एक बहुत क़रीबी दोस्त को फ़ोन किया,

152
00:08:43,607 --> 00:08:46,777
उसे बताने के लिए कि मैं राष्ट्रपति के साथ भागने गया था।

153
00:08:46,860 --> 00:08:51,073
और जैसे ही उसने फ़ोन उठाया,
उसकी आवाज़ कुछ अजीब सी लगी।

154
00:08:51,156 --> 00:08:53,408
उसने कहा कि एक विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा गया है।

155
00:08:54,743 --> 00:08:59,498
उसने कहा, "मेरे जीजा ने हाल ही में
उस इमारत में एक नए दफ़्तर में जाना शुरू किया है।

156
00:08:59,581 --> 00:09:01,166
हम सब उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।"

157
00:09:04,670 --> 00:09:05,671
पत्रकारों की वैन में,

158
00:09:05,754 --> 00:09:09,675
हमारे साथ जो सीक्रेट सर्विस एजेंट था,
उसने अपना दो-तरफ़ा रेडियो ऑन छोड़ दिया था।

159
00:09:09,758 --> 00:09:12,094
और उस पर हमने किसी को कहते सुना

160
00:09:12,177 --> 00:09:15,973
कि राष्ट्रपति के स्कूल पहुँचने के बाद,
कोंडोलिज़ा राइस एक सुरक्षित लाइन पर

161
00:09:16,056 --> 00:09:17,432
राष्ट्रपति से बात करने का इंतज़ार कर रही हैं।

162
00:09:17,933 --> 00:09:21,520
अचानक, हवा में जैसे तनाव की लहर दौड़ गई थी।

163
00:09:23,814 --> 00:09:25,899
सुबह के 8:54 बजे
ऐमा ई. बुकर ऐलीमेंट्री स्कूल

164
00:09:25,983 --> 00:09:27,109
सारासोटा, फ़्लोरिडा

165
00:09:28,110 --> 00:09:31,238
राष्ट्रपति ने हाथ मिलाने ख़त्म किए
और वह प्रतीक्षा कक्ष में चले गए।

166
00:09:31,321 --> 00:09:33,115
प्रतीक्षा कक्ष में सुरक्षित फ़ोन लगाए हुए थे।

167
00:09:33,198 --> 00:09:34,449
एरी फ़्लेशर
व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेट्री 2001-2003

168
00:09:34,533 --> 00:09:38,328
सीक्रेट सर्विस उसकी सुरक्षा करती है।
राष्ट्रपति जहाँ भी जाते हैं, वे लगाए जाते हैं।

169
00:09:38,412 --> 00:09:41,748
और कोंडी राइस, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, फ़ोन पर थीं।

170
00:09:42,958 --> 00:09:45,711
मेरे सहायक ने आकर मुझे बताया,
"एक विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा गया है।"

171
00:09:45,794 --> 00:09:47,212
कोंडोलिज़ा राइस
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार 2001-2005

172
00:09:47,296 --> 00:09:49,756
मैंने कहा, "यह बहुत अजीब दुर्घटना है।"
और मैंने राष्ट्रपति को फ़ोन किया।

173
00:09:49,840 --> 00:09:51,466
हाँ, मुझे लगा वह पायलट की ग़लती से हुआ है।

174
00:09:51,550 --> 00:09:56,638
एक बेवकूफ़ पायलट की ग़लती से ज़्यादा की
तो मैं कल्पना भी नहीं कर पाया।

175
00:09:56,722 --> 00:09:58,515
दूसरे शब्दों में, केवल एक दुर्घटना है।

176
00:09:59,558 --> 00:10:03,061
उन्हें बताया गया था कि एक छोटा दो इंजन वाला
प्रॉपेलर विमान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के

177
00:10:03,145 --> 00:10:04,313
एक टावर से टकरा गया है।

178
00:10:04,897 --> 00:10:09,568
मुझे चिंता तो हुई पर मुझे वह
राष्ट्रीय सुरक्षा पर ख़तरा नहीं लगा।

179
00:10:09,651 --> 00:10:13,822
और मुझे नहीं लगा कि इससे राष्ट्रपति के
दिन की योजना में कोई बाधा पड़नी चाहिए।

180
00:10:14,698 --> 00:10:17,784
किसी भी
सीक्रेट सर्विस एजेंट के दिमाग़ में पहली बात आती है,

181
00:10:17,868 --> 00:10:19,536
"राष्ट्रपति पर कोई ख़तरा तो नहीं है?"

182
00:10:19,620 --> 00:10:20,913
डेव विलकिन्सन
राष्ट्रपति की सीक्रेट सर्विस की टुकड़ी के सदस्य

183
00:10:20,996 --> 00:10:23,790
"राष्ट्रपति की ओर
किसी भी तरह से दिलचस्पी का संकेत है?"

184
00:10:23,874 --> 00:10:27,794
यही निष्कर्ष निकाला गया
कि उस समय राष्ट्रपति को कोई ख़तरा नहीं है।

185
00:10:27,878 --> 00:10:30,756
तो हमने तय किया कि उनका कार्यक्रम जारी रखा जाए।

186
00:10:31,465 --> 00:10:33,175
गुड मॉर्निंग। हैलो।

187
00:10:33,258 --> 00:10:34,510
-हैलो।
-कैसे हो तुम?

188
00:10:34,593 --> 00:10:35,969
मुझे याद है जब वह अंदर आए।

189
00:10:36,053 --> 00:10:38,680
सात साल की उम्र में भी आपको पता होता है
कि राष्ट्रपति कौन है, है ना?

190
00:10:38,764 --> 00:10:40,766
मुझे याद है उस छोटी आयु में भी...

191
00:10:40,849 --> 00:10:42,059
शंताल गरेरो
स्कूल छात्रा

192
00:10:42,142 --> 00:10:44,102
...मैं बहुत ज़्यादा विस्मय से भरी हुई
और अभिभूत महसूस कर रही थी,

193
00:10:44,186 --> 00:10:45,729
जैसे कि मैं डिज़नी वर्ल्ड वगैरह कहीं जा रही हूँ।

194
00:10:45,812 --> 00:10:48,232
और मैंने अपना हाथ अपने दिल पर रखा।

195
00:10:48,315 --> 00:10:51,777
जैसे आप उस छोटी उम्र में
देशभक्ति की बातों के बारे में सोचते समय करते हो।

196
00:10:51,860 --> 00:10:55,280
आप हर रोज़ निष्ठा की प्रतिज्ञा करते हो।
और मैंने वास्तव में अपना हाथ अपने दिल पर रखा।

197
00:10:55,364 --> 00:10:57,074
-तैयार हो जाओ।
-"केन।"

198
00:10:57,157 --> 00:10:58,992
-हाँ, "केन।" तैयार हो जाओ।
-"कैन।"

199
00:10:59,076 --> 00:11:00,202
हाँ, "कैन।" तैयार हो जाओ।

200
00:11:00,285 --> 00:11:02,663
मैं यहाँ वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के एकदम नीचे खड़ा हूँ।

201
00:11:02,746 --> 00:11:04,915
पता चला है यह एक यात्री विमान था।

202
00:11:04,998 --> 00:11:06,708
जो हम देख रहे हैं, उससे लग रहा है

203
00:11:06,792 --> 00:11:09,711
कि विमान वास्तव में एक ओर से घुस कर
शायद दूसरी ओर से निकल गया है।

204
00:11:09,795 --> 00:11:11,046
ऐसा हो सकता है।

205
00:11:11,129 --> 00:11:12,506
सुबह के 9:00 बजे लोअर मैनहटन
न्यूयॉर्क

206
00:11:12,589 --> 00:11:16,844
वह इतनी ज़ोर से टकराया
कि आसपास का सारा क्षेत्र सच में हिल गया।

207
00:11:16,927 --> 00:11:19,012
अब हमारे साथ लाइन पर जुड़ रहे हैं एक चश्मदीद गवाह

208
00:11:19,096 --> 00:11:20,806
जो एम्पायर स्टेट बिल्डिंग में हैं।

209
00:11:20,889 --> 00:11:22,391
बॉब ब्रैडली, आपको क्या नज़र आ रहा है?

210
00:11:22,474 --> 00:11:24,017
मैंने एक विमान देखा।

211
00:11:24,101 --> 00:11:27,896
ऐसा नहीं लग रहा था कि वह अनियंत्रित है
या विमान में कोई समस्या है।

212
00:11:27,980 --> 00:11:30,524
वह झटके नहीं खा रहा था।
बल्कि सीधे ही इमारत में चला गया।

213
00:11:30,607 --> 00:11:32,442
जैसे कि वह इमारत में ही उड़ कर जाना चाहता था।

214
00:11:33,652 --> 00:11:35,445
यह सुनिश्चित करना मेरी ज़िम्मेदारी है

215
00:11:35,529 --> 00:11:38,490
कि हमने राष्ट्रपति के लिए सभी संचार माध्यम
ठीक तरह से स्थापित किए हुए हैं।

216
00:11:38,574 --> 00:11:40,033
कैप्टेन डेबरा लीअर - डायरेक्टर
व्हाइट हाउस परिस्थिति कक्ष 2001-2003

217
00:11:40,659 --> 00:11:44,037
मैंने अपनी टीम से पूछा
अगर कहीं से टेलीविज़न मिल सकता था।

218
00:11:45,914 --> 00:11:50,419
मैं अपने वरिष्ठ ड्यूटी अफ़सर से बात करने के लिए
व्हाइट हाउस परिस्थिति कक्ष में फ़ोन लगा रही थी।

219
00:11:50,502 --> 00:11:54,423
तो मैं उनसे हैंडसेट पर बात कर रही थी

220
00:11:54,506 --> 00:11:58,510
और जैसे बाकी का देश देख रहा था, मैंने भी देखा

221
00:11:58,594 --> 00:12:02,973
जब 9:03 पर दूसरा विमान

222
00:12:03,056 --> 00:12:05,809
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दूसरे टावर से टकराया।

223
00:12:17,070 --> 00:12:22,910
हे भगवान! हे भगवान!

224
00:12:23,911 --> 00:12:27,581
-हे भगवान।
-ओह, नहीं।

225
00:12:27,664 --> 00:12:29,124
हे भगवान!

226
00:12:29,208 --> 00:12:34,588
जब दूसरा विमान टकराया,
कमरे में सभी के तेज़ साँस लेने की आवाज़ गूँजी।

227
00:12:36,548 --> 00:12:38,467
एक साथ दो चीज़ों का एहसास हुआ था, है ना?

228
00:12:38,550 --> 00:12:40,761
एक, तात्कालिक मृतकों की संख्या।

229
00:12:42,513 --> 00:12:46,725
और फिर इस तथ्य का एहसास
कि यह तो अमरीका पर हमला था।

230
00:12:56,235 --> 00:12:59,112
दूसरी चीज़ जो उस समय
मेरे दिमाग़ में चल रही थी, वह यह थी...

231
00:13:00,948 --> 00:13:04,868
"क्या संभावना है कोई विमान आकर इस स्कूल से टकराएगा

232
00:13:04,952 --> 00:13:06,161
जहाँ पर हम हैं?"

233
00:13:11,542 --> 00:13:13,168
-तैयार हो जाओ।
-"स्माइल।"

234
00:13:13,252 --> 00:13:14,586
हाँ, "स्माइल।"

235
00:13:14,670 --> 00:13:16,964
इसे ठीक तरह बोलो। तैयार हो जाओ।

236
00:13:17,047 --> 00:13:18,674
"स्माइल।"

237
00:13:18,757 --> 00:13:20,259
-कौन सा शब्द है?
-"स्माइल।"

238
00:13:20,342 --> 00:13:22,845
हाँ, "स्माइल।" ये शब्द पढ़ो...

239
00:13:22,928 --> 00:13:26,640
अब अचानक मुझे एहसास हुआ जब मैं राष्ट्रपति के साथ खड़ा था,

240
00:13:28,225 --> 00:13:32,229
कि केवल वही हैं जिन्हें अब तक नहीं पता
कि एक दूसरा विमान आकर इमारत से टकरा गया है।

241
00:13:34,606 --> 00:13:37,943
ऐसा लगा मानो एक युग बीत गया।
हालाँकि शायद दो मिनट ही गुज़रे होंगे।

242
00:13:38,026 --> 00:13:41,905
और तब चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ ने निर्णय लिया
और वह अंदर आ कर

243
00:13:41,989 --> 00:13:44,074
सीधे उनके पास गए और उनके कान में फुसफुसा कर बता दिया।

244
00:13:44,783 --> 00:13:47,119
एंडी कार्ड मेरे पीछे आया और बोला,

245
00:13:47,202 --> 00:13:50,372
"एक दूसरा विमान दूसरे टावर से टकरा गया है।
अमरीका पर हमला हो रहा है।"

246
00:13:51,540 --> 00:13:53,375
और मैं एक बच्चे को पढ़ते हुए देख रहा था।

247
00:13:55,169 --> 00:14:00,257
मैं उन्हें गौर से देख रहा था
और उनका मुँह जैसे खिंचा और कसा हुआ था।

248
00:14:02,968 --> 00:14:06,805
एक छोटे से पल के लिए,
उनकी आँखों में चौंकने का भाव आया।

249
00:14:06,889 --> 00:14:08,348
तुम प्रत्यक्ष टीवी पर देख रहे हो...

250
00:14:08,432 --> 00:14:10,475
डैन बार्टलेट - व्हाइट हाउस
उप-निदेशक संचार व्यवस्था 2001-2002

251
00:14:10,559 --> 00:14:13,395
कि अमरीका के राष्ट्रपति के दिमाग़ में क्या चल रहा है।

252
00:14:14,188 --> 00:14:16,815
वह जो भी सोचते थे
कि राष्ट्रपति के रूप में उन्हें कैसा होना चाहिए,

253
00:14:16,899 --> 00:14:18,567
वह तुम्हारी आँखों के सामने बदल रहा था।

254
00:14:19,318 --> 00:14:21,069
यह सब वास्तविक समय में हो रहा था।

255
00:14:21,153 --> 00:14:24,198
-"पर।" तैयार हो जाओ।
-"पर यह..."

256
00:14:24,281 --> 00:14:27,784
अगर आप किसी संकट के समय किसी संस्था के प्रमुख हैं,

257
00:14:27,868 --> 00:14:32,956
तो सबसे ज़रूरी है कि आप एक
दिशा निर्धारित करें और घबराएँ नहीं।

258
00:14:34,249 --> 00:14:36,418
मैं नहीं चाहता था कि मैं झटके से कुरसी से उठूँ

259
00:14:36,502 --> 00:14:38,462
और बच्चों से भरी क्लास को डरा दूँ।

260
00:14:38,545 --> 00:14:39,755
तो मैंने इंतज़ार किया।

261
00:14:42,216 --> 00:14:45,636
हम चाहते थे कि राष्ट्रपति को वहाँ से
तुरंत निकाल कर कहीं और ले जाएँ।

262
00:14:45,719 --> 00:14:47,721
ऐडी मेरिनज़ेल - राष्ट्रपति की
सीक्रेट सर्विस की टुकड़ी के सदस्य 2001-2005

263
00:14:47,804 --> 00:14:49,431
वहाँ उन पर आसानी से हमला हो सकता था।

264
00:14:50,974 --> 00:14:54,937
मेरा मतलब, अगर कोई दोनों टावरों से
विमान टकराने की योजना बना सकता था,

265
00:14:55,020 --> 00:14:58,273
तो वह यह तो पता लगा ही सकता था
कि राष्ट्रपति कहाँ हैं।

266
00:15:03,779 --> 00:15:08,075
हमें यह मान कर चलना होगा
कि यह स्थिति और बिगड़ सकती है,

267
00:15:08,867 --> 00:15:12,955
तो मैं अपने लोगों को स्टेज के बाईं ओर बुला रहा था

268
00:15:13,038 --> 00:15:16,208
और हम वह इमारत खाली करने की योजना बना रहे थे।

269
00:15:16,291 --> 00:15:20,337
"पर एक दिन एक कार का लुटेरा आया"...

270
00:15:20,420 --> 00:15:23,632
मुझे पता था इसके लिए राष्ट्रपति को मनाना मुश्किल होगा,

271
00:15:23,715 --> 00:15:26,009
क्योंकि, ज़ाहिर सी बात है, वह वहाँ से जाना नहीं चाहेंगे।

272
00:15:27,302 --> 00:15:32,015
शांत व्यवहार दिखाने के अलावा,
संकट के समय का एक सबक़ है, कुछ कहना।

273
00:15:32,975 --> 00:15:37,229
देश भर के लोग अविश्वास
और दहशत से भरे हुए सकते में थे।

274
00:15:38,063 --> 00:15:41,942
ऐसी स्थिति में हमेशा ही एक रिक्तता पैदा होती है
और उस रिक्तता में जो आता है,

275
00:15:42,025 --> 00:15:46,238
वह इस मामले में, भावनाओं का रेला बनकर उमड़ा।

276
00:15:48,031 --> 00:15:52,536
इनको अपनी कुरसियों के नीचे रखो
और आज यहाँ आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

277
00:15:53,203 --> 00:15:57,708
तो मैं उठ कर शांति से वहाँ से निकला
और वापस प्रतीक्षा कक्ष में चला गया।

278
00:15:58,876 --> 00:16:00,169
मैं उस बारे में बाद में बात करूँगा।

279
00:16:00,252 --> 00:16:03,714
पहली चीज़ मैंने यह कही,
"एफ़बीआई डायरेक्टर को फ़ोन मिलाओ,

280
00:16:03,797 --> 00:16:05,382
एक लाइन पर उप राष्ट्रपति के साथ संपर्क करो

281
00:16:05,465 --> 00:16:07,885
और एक लाइन पर
व्हाइट हाउस परिस्थिति कक्ष से संपर्क करो।"

282
00:16:07,968 --> 00:16:11,471
और डैन बार्टलेट से मैंने कहा,
"राष्ट्रपति के लिए कुछ टिप्पणियाँ लिखवाओ।"

283
00:16:12,764 --> 00:16:16,351
हम हाथ-पैर मार रहे थे कि जल्दी से जल्दी
जितनी संभव हो उतनी जानकारी इकट्ठा करें

284
00:16:16,435 --> 00:16:20,314
ताकि राष्ट्रपति जो बोलें, उससे दिखा सकें

285
00:16:20,397 --> 00:16:24,902
कि जो हो रहा है, उस पर उनका संपूर्ण नियंत्रण है।

286
00:16:26,486 --> 00:16:27,905
और हममें से किसी को ऐसा कोई अनुभव नहीं था।

287
00:16:27,988 --> 00:16:31,533
ऐसा नहीं था कि ऐसी कोई चीज़ है, जिसे वे कहें,
"अच्छा, अब यह हो रहा है।

288
00:16:31,617 --> 00:16:35,162
इसे खोलो और तुम्हें निर्देश मिल जाएँगे
कि ऐसी स्थिति से कैसे निबटना है।"

289
00:16:35,871 --> 00:16:36,997
ऐसा कुछ नहीं था।

290
00:16:40,459 --> 00:16:44,171
मैंने राष्ट्रपति से पूछा,
"सबसे पहले आप किससे बात करना चाहेंगे?"

291
00:16:44,755 --> 00:16:47,549
और मैंने कहा, "सर, उप राष्ट्रपति लाइन पर हैं।"

292
00:16:48,926 --> 00:16:51,386
वह पहली बातचीत मुख्य तौर पर इस बारे में थी,

293
00:16:51,470 --> 00:16:54,389
"क्या हम इसे एक आतंकवादी हमला कहेंगे?"

294
00:16:56,183 --> 00:16:58,810
वह और मैं दोनों सहमत थे
कि यह आतंकवादी हमला ही प्रतीत होता है।

295
00:16:59,853 --> 00:17:04,441
और उससे उसके बाद आने वाली
सभी चीज़ों के लिए एक आधार बन गया।

296
00:17:05,817 --> 00:17:07,319
मेरे और डिक चेनी के सामने,

297
00:17:07,402 --> 00:17:11,323
यह स्पष्ट था कि यह हमारे देश को
बुरी तरह नुकसान पहुँचाने के लिए

298
00:17:11,406 --> 00:17:13,406
एक पूरी तरह सुनियोजित हमला था।

299
00:17:18,372 --> 00:17:19,623
मैं अपने दफ़्तर में था।

300
00:17:19,704 --> 00:17:21,083
सुबह के 9:16 बजे - न्याय विभाग
वाशिंगटन, डी.सी.

301
00:17:21,165 --> 00:17:24,211
मेरे सहायक ने आकर मुझे कहा,
"बारबरा फ़ोन पर आपसे बात करना चाहती हैं।"

302
00:17:24,294 --> 00:17:26,713
मैंने चैन की साँस ली कि वह ज़िंदा है।

303
00:17:26,797 --> 00:17:31,218
पर तभी उसने मुझसे कहा
उसके विमान का अपहरण कर लिया गया है

304
00:17:31,301 --> 00:17:33,595
और फिर लाइन कट गई।

305
00:17:33,679 --> 00:17:34,680
अमेरिकन एयरलाइन्स77

306
00:17:34,763 --> 00:17:36,223
मैं जॉन थॉमस, ऑप्स मैनेजर बोल रहा हूँ।

307
00:17:36,306 --> 00:17:39,726
मेरे विचार में हमें यह बात सबको तुरंत बतानी होगी।

308
00:17:39,810 --> 00:17:43,063
अमेरिकन 77
चार्ल्स्टन, पश्चिमी वर्जिनिया के पश्चिम में था

309
00:17:43,146 --> 00:17:44,648
जब वह हमारे रेडार से गायब हो गया।

310
00:17:44,731 --> 00:17:46,984
हमें अब लगता है कि शायद
उस विमान का अपहरण हो गया होगा।

311
00:17:47,067 --> 00:17:48,485
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की घटनाओं से लगता है

312
00:17:48,569 --> 00:17:51,363
कि शायद एक और विमान
हमारे नियंत्रण से बाहर कहीं घूम रहा है।

313
00:17:52,406 --> 00:17:56,827
राष्ट्रपति बुश बारबरा को जानते थे।
उससे दो दिन पहले ही वह टेलीविज़न पर...

314
00:17:56,910 --> 00:17:57,870
बारबरा ओल्सन
वकील

315
00:17:57,953 --> 00:17:58,954
...उनके समर्थन में बोल रही थी।

316
00:17:59,037 --> 00:18:02,791
राष्ट्रपति बुश सही हैं। बच्चों को पढ़ना सीखना ही होगा
नहीं तो उनका भविष्य अंधकारमय होगा।

317
00:18:02,875 --> 00:18:06,503
शिक्षा का विषय उनकी कार्यसूची का
सबसे महत्वपूर्ण अंश है। उनके पास...

318
00:18:06,587 --> 00:18:11,175
और उनके प्रशासन के
सभी नेता लोग जानते थे बारबरा कौन है।

319
00:18:12,759 --> 00:18:14,970
इस तीसरे अपहरण से अनजान,

320
00:18:15,053 --> 00:18:19,224
राष्ट्रपति और उनके सहायक अभी भी
पहले दो हमलों की जानकारी इकट्ठी करने के लिए

321
00:18:19,308 --> 00:18:20,851
हाथ-पैर मार रहे थे।

322
00:18:21,560 --> 00:18:23,187
सब लोग फ़ोन पर फ़ोन कर रहे थे,

323
00:18:23,270 --> 00:18:25,230
पता करने की कोशिश कर रहे थे क्या हो रहा था।

324
00:18:25,898 --> 00:18:28,358
अमूमन, किसी महत्वपूर्ण, घटित हो रही घटना के समय,

325
00:18:28,442 --> 00:18:31,945
प्रेस को ऐसी बहुत सी चीज़ों की जानकारी होती है
जो सरकार को नहीं होती,

326
00:18:32,029 --> 00:18:34,114
क्योंकि प्रेस के कैमरे सब जगह होते हैं।

327
00:18:35,282 --> 00:18:41,330
टीवी स्टेशन अब जो प्रसारित कर रहे थे,
वह बहुत ज़रूरी जानकारी थी।

328
00:18:43,457 --> 00:18:45,709
एक पुनःप्रसारण शुरू हुआ,

329
00:18:45,792 --> 00:18:48,670
और राष्ट्रपति ने झटके से घूम कर उधर देखा
जहाँ डैन इशारा कर रहा था,

330
00:18:48,754 --> 00:18:50,297
जब विमान टावर से टकराया।

331
00:18:50,797 --> 00:18:54,760
और तुम तनाव महसूस कर सकते थे
जब लोग फ़ोन करना बंद कर रहे थे,

332
00:18:54,843 --> 00:18:57,679
अचानक से देखने के लिए, चूँकि हम पहली बार देख रहे थे।

333
00:18:59,515 --> 00:19:01,266
सब लोग स्तब्ध थे।

334
00:19:01,350 --> 00:19:03,852
और हमारा बेहद शांत, ख़ूबसूरत दिन

335
00:19:03,936 --> 00:19:06,897
ऐसा दिन बन गया जिसमें हमारी दुनिया
अप्रत्याशित रूप से बदल गई।

336
00:19:09,942 --> 00:19:13,695
जहाँ एक ओर राष्ट्रपति
न्यूयॉर्क के हमलों की दहशत से रूबरू हो रहे थे...

337
00:19:15,989 --> 00:19:17,950
अमरीका के आकाश में संकट गहराता जा रहा था।

338
00:19:18,033 --> 00:19:19,910
सुबह के 9:25 बजे - हवाई यातायात संचालन
नियंत्रण केंद्र - वर्जीनिया

339
00:19:21,203 --> 00:19:22,788
हमने उस समय कुछ ऐसे कदम उठाए

340
00:19:22,871 --> 00:19:25,874
जिससे उड़ान भरने वाले विमानों की संख्या को
सीमित कर दिया।

341
00:19:26,458 --> 00:19:28,710
मैंने देश में सब विमानों के उड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया।

342
00:19:28,794 --> 00:19:31,213
उस समय क़रीब 4,000 विमान हवा में थे।

343
00:19:31,296 --> 00:19:33,423
बेन स्लाइनी - राष्ट्रीय ऑपरेशन्स मैनेजर
केंद्रीय वायुयान चालन प्रशासन 2001-2002

344
00:19:33,507 --> 00:19:38,971
मैं जानता था, कम से कम मेरा अनुमान था
कि यह किसी एक अकेले पागल अपहरणकर्ता का काम नहीं था।

345
00:19:39,054 --> 00:19:41,932
यह कुछ लोगों के समूह ने मिल-जुल कर किया है।

346
00:19:42,015 --> 00:19:42,850
यूनाइटेड एयरलाइन्स93

347
00:19:42,933 --> 00:19:46,019
जब हवाई यातायात नियंत्रक
एक अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहे थे,

348
00:19:46,103 --> 00:19:48,313
एक चौथे विमान की कॉकपिट में अतिक्रमण हुआ।

349
00:19:48,397 --> 00:19:50,607
यूनाइटेड 93।
वह विमान आपसे थोड़ा दाईं ओर है।

350
00:19:50,691 --> 00:19:52,442
क़रीब 19 किलोमीटर पूर्व जाता हुआ, 3-7-0।

351
00:19:52,526 --> 00:19:54,695
ऐसा कुछ दिखाई नहीं दे रहा। हम ढूँढ रहे हैं। यूनाइटेड 93।

352
00:19:54,778 --> 00:19:55,779
अरे!

353
00:20:00,450 --> 00:20:02,077
मेडे...

354
00:20:02,953 --> 00:20:04,413
तुम्हें यूनाइटेड 93 दिखा?

355
00:20:04,496 --> 00:20:05,789
लगता है वह नीचे चला गया है।

356
00:20:05,873 --> 00:20:07,457
यूनाइटेड 93, पुष्टि करो 3-5-0।

357
00:20:07,541 --> 00:20:09,710
क्या शार्डौं के दक्षिण में तुम्हें यूनाइटेड 93 नज़र आया?

358
00:20:09,793 --> 00:20:11,920
कुछ अजीब आवाज़ें
सुनाई दी हैं। हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं।

359
00:20:12,004 --> 00:20:13,589
-तुम्हारा संपर्क हुआ?
-नहीं।

360
00:20:14,548 --> 00:20:18,385
जहाँ यूनाइटेड 93 अपहृत होने वाला अगला विमान था,

361
00:20:18,468 --> 00:20:21,013
राष्ट्रपति बुश देश को संबोधित करने के लिए आए,

362
00:20:21,096 --> 00:20:23,974
अभी भी हमलों के संपूर्ण स्वरूप के बारे में अनिश्चित।

363
00:20:24,057 --> 00:20:27,352
देवियों और सज्जनों,
यह अमरीका के लिए एक मुश्किल की घड़ी है।

364
00:20:28,312 --> 00:20:30,647
आज हमें एक राष्ट्रीय त्रासदी का सामना करना पड़ा है।

365
00:20:31,315 --> 00:20:33,233
मैं हवाई यातायात नियंत्रण केंद्र,

366
00:20:33,317 --> 00:20:35,569
पश्चिमी क्षेत्र से ड्यूटी पर टीएमओ बोल रहा हूँ।

367
00:20:35,652 --> 00:20:40,282
मैं चाहता हूँ सभी यातायात प्रबंधन इकाइयाँ इस समय उड़ रहे

368
00:20:40,365 --> 00:20:42,242
सभी विमानों की सूची बनाएँ।

369
00:20:42,326 --> 00:20:45,662
सुनिश्चित करो कि ऐसा कोई विमान नहीं है
जिसके बारे में पता ना हो।

370
00:20:45,746 --> 00:20:49,249
मैंने अपने स्टाफ़ से कहा कि देश के सभी संस्थानों से कहें,

371
00:20:49,333 --> 00:20:53,086
कि वे हमें ऐसे किसी भी विमान के बारे में बताएँ
जो उन्हें संदेहास्पद लगता है।

372
00:20:53,170 --> 00:20:57,299
मैंने वास्तव में उस समय
हवाई क्षेत्र बंद करने के बारे में सोचा,

373
00:20:57,382 --> 00:21:02,095
पर उससे होने वाली उथल-पुथल के बारे में
सोच कर मैं झिझक गया।

374
00:21:03,347 --> 00:21:08,227
दो विमान
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकरा कर ध्वस्त हो गए हैं।

375
00:21:08,310 --> 00:21:09,937
बारबरा ने फिर मुझे फ़ोन किया,

376
00:21:10,020 --> 00:21:13,690
और मुझे उसे उन दो विमानों के बारे में बताना पड़ा

377
00:21:13,774 --> 00:21:15,901
जिन्हें वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराया गया था।

378
00:21:15,984 --> 00:21:18,612
हमने कुछ प्यार भरी बातें कीं

379
00:21:18,695 --> 00:21:20,364
और लाइन फिर से कट गई।

380
00:21:25,536 --> 00:21:27,663
और अब, आप मेरे साथ कुछ पल का मौन रखें।

381
00:21:32,334 --> 00:21:35,128
कृपया बैठ जाइए। बैठे रहिए।

382
00:21:35,212 --> 00:21:36,964
विमान में बम है।

383
00:21:37,047 --> 00:21:39,132
क्लीवलैंड केंद्र जवाब दें। आपकी बात स्पष्ट नहीं है।

384
00:21:39,216 --> 00:21:40,217
कृपया दोहराइए, धीरे-धीरे।

385
00:21:40,300 --> 00:21:45,222
यूनाइटेड 93 में एक बम हो सकता है।

386
00:21:45,305 --> 00:21:46,932
क्या आप कुछ और जानकारी दे सकती हैं

387
00:21:47,015 --> 00:21:48,183
कि आपको क्यों लगता है वहाँ बम हो सकता है?

388
00:21:48,267 --> 00:21:50,060
वह हमारी रेडियो आवृत्ति पर चिल्लाकर कह रहा है।

389
00:21:50,143 --> 00:21:51,186
ठीक है।

390
00:21:51,687 --> 00:21:54,565
मैं एक कक्षा से, जहाँ एक बच्चा पढ़ रहा था,

391
00:21:54,648 --> 00:21:59,194
बहुत थोड़े समय में उस मनःस्थिति में पहुँच गया था
कि अमरीका पर हमला हो रहा है।

392
00:22:00,362 --> 00:22:04,157
भगवान पीड़ितों का, उनके परिवारों
और अमरीका का भला करे। बहुत-बहुत धन्यवाद।

393
00:22:11,206 --> 00:22:14,751
हमें राष्ट्रपति को सारासोटा से निकाल कर
किसी सुरक्षित जगह ले जाना होगा।

394
00:22:14,835 --> 00:22:17,588
हमें जितनी जल्दी हो सके, विमान तक पहुँचना होगा

395
00:22:17,671 --> 00:22:22,384
क्योंकि राष्ट्रपति के लिए
इस समय सबसे सुरक्षित स्थान होगा,

396
00:22:22,467 --> 00:22:26,138
जब तक हमें पता नहीं चल जाता क्या हो रहा है,
उन्हें हवा में ले जाना।

397
00:22:27,181 --> 00:22:30,851
हम तुरंत वहाँ से निकले, अपने मोटरों के काफ़िले में गए,

398
00:22:30,934 --> 00:22:34,104
और आधिकारिक निर्णय लिया गया:
हम बहुत तेज़ गति से जाएँगे।

399
00:22:34,188 --> 00:22:38,483
सभी चौराहों पर बैरियर लगाकर उन्हें बंद कर दिया जाएगा

400
00:22:38,567 --> 00:22:42,070
ताकि किसी भी तरह के
आत्मघाती हमलों आदि की चिंता ना करनी पड़े।

401
00:22:44,323 --> 00:22:47,784
मुझे वास्तव में एहसास तब हुआ जब मैं
लेमोज़ीन में बैठ कर एयर फ़ोर्स वन की ओर जा रहा था।

402
00:22:47,868 --> 00:22:51,038
मुझे तुरंत कड़ी सुरक्षा के दायरे में डाल दिया गया था।

403
00:22:51,872 --> 00:22:54,625
हम बंदूक से निकली गोली की तरह जा रहे थे।

404
00:22:54,708 --> 00:22:57,085
और मैंने अपनी बाईं ओर देखा तो मुझे पता चला,

405
00:22:57,169 --> 00:23:00,214
हमें चार पुलिस की गाड़ियों ने घेरा हुआ था,
दो आगे और दो पीछे।

406
00:23:00,297 --> 00:23:01,757
कार्ल रोव - राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार 2001-2007

407
00:23:01,840 --> 00:23:03,217
एक तरह से, दोनों ओर से रक्षा कर रहे थे।

408
00:23:03,300 --> 00:23:04,676
सीक्रेट सर्विस ने कहा,

409
00:23:04,760 --> 00:23:07,471
"हमें चिंता थी कि कोई कार बम
हमारे मोटरों के काफ़िले को ना रोके,

410
00:23:07,554 --> 00:23:10,807
और हम चाहते थे बम 15-20 फीट और दूर फटे

411
00:23:10,891 --> 00:23:13,560
ताकि राष्ट्रपति को बचने का ज़्यादा मौक़ा मिले।"

412
00:23:15,229 --> 00:23:16,772
काफ़ी गंभीर विचार था।

413
00:23:19,858 --> 00:23:22,402
राष्ट्रपति की सुरक्षा की चिंता बढ़ने के साथ...

414
00:23:24,613 --> 00:23:27,157
उप राष्ट्रपति की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई।

415
00:23:27,241 --> 00:23:29,117
सुबह के 9:36 बजे - व्हाइट हाउस
वाशिंगटन, डी.सी.

416
00:23:30,244 --> 00:23:31,453
दरवाज़ा ज़ोर से खुला,

417
00:23:31,537 --> 00:23:36,750
और मेरा एक सीक्रेट सर्विस एजेंट,
जिमी स्कॉट, तेज़ी से अंदर आया।

418
00:23:36,834 --> 00:23:40,963
उसने अपना एक हाथ, दायाँ, मेरे पीछे मेरी बेल्ट पर रखा,

419
00:23:41,046 --> 00:23:42,673
दूसरा हाथ मेरे कंधे पर रखा,

420
00:23:42,756 --> 00:23:47,302
और लगभग मुझे उठा कर, मुझे दरवाज़े की ओर लेकर चला।

421
00:23:48,011 --> 00:23:51,723
एजेंट ने मुझे बताया था कि एक विमान आ रहा है।

422
00:23:51,807 --> 00:23:53,892
पर यह स्पष्ट नहीं था वह कितनी दूर था...

423
00:23:53,976 --> 00:23:55,435
लुइस 'स्कूटर' लिबी - उप राष्ट्रपति का
चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ 2001-2005

424
00:23:55,519 --> 00:23:57,354
...पर 500 मील प्रति घंटे की गति से,
ज़्यादा समय नहीं लगता

425
00:23:57,437 --> 00:23:58,939
किसी चीज़ को तुम्हारे दरवाज़े तक पहुँचने में।

426
00:23:59,606 --> 00:24:01,233
हंट्रैस आइडी।
मैं आपकी क्या मदद कर सकती हूँ?

427
00:24:01,316 --> 00:24:05,320
हमारी नई रिपोर्ट, विमान को व्हाइट हाउस के
दक्षिणपूर्व में क़रीब साढ़े नौ कि.मी. दूर देखा गया।

428
00:24:05,404 --> 00:24:06,905
व्हाइट हाउस के
दक्षिणपूर्व में क़रीब साढ़े नौ कि.मी. दूर?

429
00:24:06,989 --> 00:24:08,615
हाँ। साढ़े नौ दक्षिणपूर्व।

430
00:24:09,283 --> 00:24:11,285
जिमी मुझे वेस्ट विंग में सीढ़ियों से नीचे

431
00:24:11,368 --> 00:24:13,787
बाहर हॉल में ले गया।

432
00:24:13,871 --> 00:24:16,707
एजेंट को आदेश था कि हमें नीचे

433
00:24:16,790 --> 00:24:19,668
पीईओसी, आपातकालीन केंद्र की ओर ले जाए।

434
00:24:20,169 --> 00:24:22,421
मैं जिमी को जानता था
और मुझे पता था ये लोग प्रशिक्षित हैं।

435
00:24:22,504 --> 00:24:25,549
और अगर वह इस तरह चल रहा है,
तो बेहतर होगा मैं उसके पीछे जाऊँ।

436
00:24:25,632 --> 00:24:27,509
वैसे भी, मेरे पास कोई ज़्यादा विकल्प नहीं था।

437
00:24:28,260 --> 00:24:29,428
विमान दूर जा रहा है।

438
00:24:29,511 --> 00:24:30,929
व्हाइट हाउस से दूर जा रहा है?

439
00:24:31,013 --> 00:24:32,222
-हाँ।
-दूसरी ओर जा रहा है।

440
00:24:32,306 --> 00:24:34,057
तुम्हें पता है किस तरह का विमान है, या वह कौन है?

441
00:24:34,141 --> 00:24:36,602
कुछ नहीं। मेरे पास कोई सुराग नहीं है। कुछ नहीं पता।

442
00:24:36,685 --> 00:24:39,855
बहुत उलझन थी कि क्या हो रहा है,

443
00:24:39,938 --> 00:24:42,441
बहुत उलझन थी कि विमान कहाँ पर हैं।

444
00:24:42,524 --> 00:24:43,859
उस समय, समस्या का एक हिस्सा था

445
00:24:43,942 --> 00:24:47,362
किसी तरह जान पाना कि यह हमला कितना बड़ा होने वाला है?

446
00:24:47,863 --> 00:24:50,449
अब एक अनजान विमान के कैपिटल के ऊपर होने के कारण,

447
00:24:50,532 --> 00:24:55,787
हवाई यातायात नियंत्रकों ने कॉल साइन
गोफ़र 06 वाले एक मालवाहक विमान से कहा कि वह

448
00:24:55,871 --> 00:24:57,331
पता करने की कोशिश करे वह कौन सा विमान है।

449
00:24:57,831 --> 00:25:00,250
गोफ़र 06, वह विमान तुमसे ग्यारह बजे की दिशा में

450
00:25:00,334 --> 00:25:02,252
क़रीब 8 कि.मी. दूर,
तेज़ी से उड़ता हुआ उत्तर दिशा की ओर जा रहा है।

451
00:25:02,336 --> 00:25:03,921
प्रकार और ऊँचाई अज्ञात।

452
00:25:04,004 --> 00:25:06,840
गोफ़र 06।
हमें विमान नज़र आ रहा है, बारह बजे की दिशा में।

453
00:25:06,924 --> 00:25:08,383
पता चला किस प्रकार का विमान है? दिखा?

454
00:25:08,467 --> 00:25:10,219
वह 757 लग रहा है, सर।

455
00:25:11,345 --> 00:25:14,056
पहली चीज़ दिमाग़ में यह आई,

456
00:25:14,139 --> 00:25:16,725
कि वे केवल न्यूयॉर्क ही नहीं,
वाशिंगटन पर भी हमला करने वाले हैं।

457
00:25:16,808 --> 00:25:19,436
वह विमान अभी भी नीचे जा रहा है,

458
00:25:19,520 --> 00:25:22,231
और लगता है, नीचे जाना बंद करके
अब उत्तरपूर्वी दिशा में जा रहा है।

459
00:25:22,731 --> 00:25:25,359
तुम्हारे पास यह कहने का भी समय नहीं है कि,
"हे भगवान। हमारे साथ क्या हो रहा है?"

460
00:25:25,442 --> 00:25:27,986
हर विमान एक मिसाइल बन गया था।

461
00:25:30,405 --> 00:25:34,660
सुबह के 9:37 बजे - पेंटागन
वाशिंगटन, डी.सी.

462
00:25:42,960 --> 00:25:46,088
-वाशिंगटन, गोफ़र 06 बोल रहा हूँ।
-गोफ़र 06, बोलो।

463
00:25:46,171 --> 00:25:48,841
लगता है वह विमान पेंटागन से टकरा गया है, सर।

464
00:25:53,887 --> 00:25:56,223
-दिखा वहाँ क्या हुआ?
-हाँ। वह पेंटागन में चला गया।

465
00:25:56,306 --> 00:25:57,683
लगता है वह पेंटागन में चला गया।

466
00:25:58,308 --> 00:25:59,476
विमान इमारत के अंदर चला गया।

467
00:26:01,895 --> 00:26:04,731
मैं परिस्थिति कक्ष में गई

468
00:26:04,815 --> 00:26:07,276
ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्यों से मिल सकूँ...

469
00:26:07,943 --> 00:26:10,153
-पीछे जाते रहो।
-...पीछे। पीछे जाते रहो।

470
00:26:11,280 --> 00:26:16,159
कॉलिन पॉवेल
अमेरिकी राज्य संगठन की मीटिंग के लिए पेरू गए हुए थे।

471
00:26:16,243 --> 00:26:20,205
उन्होंने कहा, जॉर्ज टेनेट, सीआईए के निदेशक,
पहले ही बंकर में जा चुके थे।

472
00:26:20,289 --> 00:26:22,499
और उन्होंने कहा,
"हम सेक्रेट्री रम्सफ़ेल्ड से संपर्क नहीं कर पा रहे।

473
00:26:22,583 --> 00:26:24,501
उनके फ़ोन की घंटी बजे जा रही है, बजे जा रही है।"

474
00:26:24,585 --> 00:26:27,671
और हमने टेलीविज़न पर देखा,
एक विमान पेंटागन से टकरा गया था।

475
00:26:30,090 --> 00:26:33,802
फिर मैंने राष्ट्रपति को फ़ोन किया।
उन्होंने कहा, "मैं वापस आ रहा हूँ।"

476
00:26:33,886 --> 00:26:37,139
और मैंने कुछ ऐसा किया जो मैंने उससे पहले
कभी नहीं किया था और आगे भी नहीं करूँगी।

477
00:26:37,222 --> 00:26:39,391
मैंने अमरीका के राष्ट्रपति से ऊँची आवाज़ में बात की।

478
00:26:39,474 --> 00:26:42,186
मैंने कहा, "आप जहाँ हैं वहीं रहिए।
हम पर हमला हो रहा है।"

479
00:26:42,769 --> 00:26:45,564
अच्छा, सभी यूनिट जो पेंटागन की ओर जा रहे हैं,

480
00:26:45,647 --> 00:26:46,773
ध्यान रखना।

481
00:26:46,857 --> 00:26:48,942
यह संभावित आतंकवादी हमला हो सकता है।

482
00:26:49,860 --> 00:26:53,488
उस समय मुझे एहसास हुआ कि हम तो युद्ध कर रहे हैं।

483
00:26:53,989 --> 00:26:57,075
पहला विमान एक दुर्घटना थी, दूसरा वाला हमला था,

484
00:26:57,159 --> 00:26:59,620
और तीसरा विमान युद्ध की घोषणा थी।

485
00:27:00,829 --> 00:27:01,955
हे भगवान।

486
00:27:02,039 --> 00:27:04,666
हम वाशिंगटन की लाइव तस्वीर देख रहे हैं

487
00:27:04,750 --> 00:27:07,669
और पेंटागन से धुआँ निकल रहा है।

488
00:27:08,837 --> 00:27:13,217
मैं पेंटागन से तीन कि.मी. दूर,
एक सरकारी दफ़्तर में बैठा हूँ।

489
00:27:13,884 --> 00:27:16,386
मुझे पता था क्या होने वाला है और फिर मैंने वह देख लिया।

490
00:27:16,470 --> 00:27:20,182
और फिर मुझे पता चल गया कि मेरा सबसे बड़ा डर सच था।

491
00:27:20,682 --> 00:27:24,686
कि वह वही अमेरिकन एयरलाइन्स का
विमान होगा जिसमें बारबरा थी।

492
00:27:25,938 --> 00:27:28,857
हमें नहीं पता कि यह किसी बम का नतीजा है

493
00:27:28,941 --> 00:27:30,692
या यह एक और विमान है

494
00:27:30,776 --> 00:27:35,280
जिसने अमरीका की शक्ति के
एक प्रतीक पर निशाना लगाया है।

495
00:27:36,114 --> 00:27:37,908
बहुत ही बेबस सा महसूस हो रहा था,

496
00:27:37,991 --> 00:27:41,745
कि इस तरह की समझ ना आने वाली चीज़
इस देश के साथ हो गई है।

497
00:27:41,828 --> 00:27:46,667
बहुत ही दहशत भरा भयंकर एहसास था।

498
00:27:52,089 --> 00:27:55,759
जब मुझे ख़बर मिली कि अमेरिकन 77
पेंटागन से टकरा गया है,

499
00:27:55,843 --> 00:27:58,011
तब फिर उस समय मैंने सब कुछ बंद कर दिया।

500
00:27:59,680 --> 00:28:03,517
आदेश था कि सभी विमानों को
अपने सबसे नज़दीकी एयरपोर्ट पर उतारा जाए,

501
00:28:03,600 --> 00:28:05,894
चाहे उनका अंतिम गंतव्य स्थान जो भी हो।

502
00:28:06,395 --> 00:28:09,022
सब लोग,
आदेश सुनने के लिए तैयार रहिए। यह नियंत्रण केंद्र है।

503
00:28:09,106 --> 00:28:11,692
नियंत्रण केंद्र का आपसे निवेदन है,
कि जितनी जल्दी हो सके,

504
00:28:11,775 --> 00:28:14,570
वे चाहते हैं सभी विमान ज़मीन पर आ जाएँ।

505
00:28:14,653 --> 00:28:19,366
सभी विमान, चाहे उनका गंतव्य स्थान जो भी हो,
जितनी जल्दी हो सके, लैंड कर जाएँ।

506
00:28:20,284 --> 00:28:24,746
हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण पाने के लिए
यह अंतिम कदम था जो मैं ले सकता था।

507
00:28:24,830 --> 00:28:27,708
मैंने सोचा, "अगर हम सबको आकाश से निकाल लेंगे,

508
00:28:27,791 --> 00:28:29,960
तो जो थोड़े बच जाएँगे, उनसे निबटा जा सकता है।"

509
00:28:30,043 --> 00:28:33,922
मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था
कि बहुत ज़्यादा बचेंगे जिनसे समस्या होगी।

510
00:28:34,756 --> 00:28:36,341
अब ऐसा प्रतीत हो रहा है,

511
00:28:36,425 --> 00:28:39,887
शायद इस देश पर हमला हो रहा है,

512
00:28:39,970 --> 00:28:42,014
किसी अज्ञात शक्ति द्वारा।

513
00:28:42,097 --> 00:28:44,183
मैं कहूँगा, निस्संदेह।

514
00:28:44,266 --> 00:28:46,768
अब यहाँ हम तस्वीरें देख रहे हैं।

515
00:28:46,852 --> 00:28:50,022
वाशिंगटन को देख रहे हैं,
हम ऐग्ज़ेक्टिव ऑफ़िस बिल्डिंग से देख रहे हैं,

516
00:28:50,105 --> 00:28:52,524
जिसे व्हाइट हाउस के साथ खाली करवाया जा रहा है...

517
00:28:52,608 --> 00:28:56,069
नदी के पार हमें पेंटागन से उठते
धुएँ के गुबार दिखाई दे रहे हैं।

518
00:28:56,528 --> 00:29:00,616
मुझे याद है घर से देखते हुए,
चारों तरफ़ हड़बड़ाहट नज़र आ रही थी।

519
00:29:00,699 --> 00:29:02,534
केरन ह्यूज़
राष्ट्रपति की काउन्सलर 2001-2002

520
00:29:02,618 --> 00:29:05,537
मुझे पता था मुझे दफ़्तर पहुँचना है
पर यह समझ नहीं आ रहा था वहाँ कैसे पहुँचूँ।

521
00:29:06,121 --> 00:29:08,540
वे डाउनटाउन वाशिंगटन को पूरा बंद कर रहे थे।

522
00:29:08,624 --> 00:29:12,836
मैं अपनी चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ से फ़ोन पर बात कर रही थी,
जो व्हाइट हाउस में मेरा दफ़्तर चलाती थी,

523
00:29:12,920 --> 00:29:17,299
और उसने कहा, "केरन, मुझे जाना होगा।
वे हमें यहाँ से निकल जाने के लिए कह रहे हैं।"

524
00:29:17,382 --> 00:29:18,592
तो मैंने कहा, "तो फिर जाओ!"

525
00:29:20,093 --> 00:29:22,012
अनुमान यह लगाया जा रहा था

526
00:29:22,095 --> 00:29:24,223
कि उनका एक निशाना व्हाइट हाउस भी हो सकता है।

527
00:29:24,306 --> 00:29:29,061
और सीक्रेट सर्विस ने
सभी को वहाँ से चले जाने के लिए कहा।

528
00:29:29,144 --> 00:29:32,356
-सब लोग, पीछे हटो।
-जो ज़रूरी लोग नहीं हैं, जाओ! बाहर निकलो!

529
00:29:32,940 --> 00:29:34,399
यह असली ख़तरा है। चलो यहाँ से।

530
00:29:35,442 --> 00:29:38,570
आवाज़ों की उग्रता और तीव्रता बढ़ती गई।

531
00:29:38,654 --> 00:29:40,447
जेनिफ़र मिलरवाइज़ - व्हाइट हाउस की
सहायक प्रेस सेक्रेट्री 2001-2001

532
00:29:40,531 --> 00:29:42,866
हमें बार-बार कह रहे थे, जल्दी चलो, निकलो यहाँ से।

533
00:29:47,079 --> 00:29:49,373
भीड़ मत लगाओ। अपने-अपने घर जाओ।

534
00:29:49,456 --> 00:29:52,501
मुझे याद है मेरी एक महिला से नज़र मिली

535
00:29:52,584 --> 00:29:55,546
जो सीक्रेट सर्विस का हिस्सा थी,
और मुझे याद है वह मुझ पर चिल्लाई,

536
00:29:55,629 --> 00:29:57,548
"अपने ऊँची एड़ी के जूते निकालो और भागो।"

537
00:29:59,049 --> 00:30:01,635
वह 747 ठीक नहीं लग रहा।

538
00:30:01,718 --> 00:30:05,264
बारह बजे की दिशा में बिल्कुल ऊपर है।
वह तेज़ी से मोड़ रहा है। उफ़।

539
00:30:05,347 --> 00:30:06,890
-रुको ज़रा।
-वे कैपिटल की ओर उड़ रहे हैं!

540
00:30:06,974 --> 00:30:09,560
सब लोग कैपिटल से दूर भागो।

541
00:30:09,643 --> 00:30:13,730
वाशिंगटन की सड़कों पर,
सड़क के बीच में कारें रुकी हुई थीं...

542
00:30:13,814 --> 00:30:15,440
मैरी मेटलिन - उप राष्ट्रपति की
काउन्सलर 2001-2002

543
00:30:15,524 --> 00:30:16,692
...चलते इंजन, दरवाज़े खुले हुए थे।

544
00:30:16,775 --> 00:30:19,820
लोग चारों ओर भाग रहे थे। बहुत धुआँ था।

545
00:30:23,282 --> 00:30:24,408
जैसे "मैड मैक्स" फ़िल्म का कोई दृश्य हो।

546
00:30:24,491 --> 00:30:27,077
...आप सब, पीछे होकर दूर हटिए।

547
00:30:27,160 --> 00:30:29,955
समझ रहे हैं? आपको पीछे होकर दूर जाना होगा।

548
00:30:30,789 --> 00:30:34,459
जहाँ अमरीका के इतिहास में
पहली बार उसका हवाई क्षेत्र बंद किया गया था,

549
00:30:35,252 --> 00:30:36,837
और कैपिटल को डर ने जकड़ा हुआ था,

550
00:30:37,588 --> 00:30:40,757
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर एक नया ख़तरा
चिंता का कारण बन गया था।

551
00:30:41,967 --> 00:30:44,136
जैसे ही हम एयरपोर्ट पहुँचे,

552
00:30:44,219 --> 00:30:49,183
हमें जानकारी मिलने लगी
कि एयर फ़ोर्स वन को भी निशाना बनाया जा सकता है।

553
00:30:52,227 --> 00:30:56,315
रनवे के आख़िर में कोई हो सकता है
जो शायद ख़तरा बन जाए।

554
00:30:57,357 --> 00:30:59,318
स्टिंगर मिसाइल या किसी तरह की

555
00:30:59,401 --> 00:31:01,361
उच्च शक्ति वाली राइफ़ल के साथ भी कोई हो सकता है।

556
00:31:03,864 --> 00:31:05,949
बहुत अफ़रा-तफ़री थी

557
00:31:06,033 --> 00:31:09,536
कि सबको जल्दी से जल्दी विमान में चढ़ाया जाए।

558
00:31:09,620 --> 00:31:12,998
वे हम पर चिल्ला रहे थे, "जल्दी करो,"
ताकि हम जल्दी से विमान में चढ़ें।

559
00:31:15,417 --> 00:31:19,880
मुझे याद है सीढ़ियाँ चढ़ते हुए डर लग रहा था,

560
00:31:19,963 --> 00:31:22,007
और फिर एक बेमेल सा ख़्याल आया,

561
00:31:22,758 --> 00:31:25,928
"पहले कभी मुझे
किसी राष्ट्रपति के साथ होने में डर नहीं लगा।"

562
00:31:31,517 --> 00:31:35,521
मुझे याद है एयर फ़ोर्स के कुछ जवानों ने
विमान के दरवाज़े पर मेरा अभिवादन किया

563
00:31:35,604 --> 00:31:37,356
और वे बुरी तरह घबराए हुए थे।

564
00:31:40,692 --> 00:31:42,653
तो कर्नल टिलमैन ने मुझसे कहा,

565
00:31:42,736 --> 00:31:45,239
"मैं घूम कर दूसरी दिशा में उड़ा सकता हूँ,

566
00:31:45,322 --> 00:31:50,786
पर कभी किसी 747 ने
इतने सीधे कोण पर उड़ान नहीं भरी होगी,

567
00:31:50,869 --> 00:31:53,580
और सुनिश्चित करना कि राष्ट्रपति बैठे हों।"

568
00:31:54,456 --> 00:31:56,500
मैंने कहा, "वह सब मैं देख लूँगा। तुम बस यह करो।"

569
00:31:57,751 --> 00:31:59,878
निर्णय लिया गया
कि रनवे के आख़िर के ख़तरे से बचने के लिए

570
00:31:59,962 --> 00:32:02,089
विमान को घुमा दिया जाए

571
00:32:02,923 --> 00:32:04,550
और उसे उसकी सबसे अधिक क्षमता पर उड़ाया जाए।

572
00:32:04,633 --> 00:32:06,343
कर्नल मार्क टिलमैन
कमांडर, एयर फ़ोर्स वन 2001-2009

573
00:32:06,426 --> 00:32:09,596
तो हमने उसे फ़ुल पावर पर डाला।
विमान बहुत हल्का था, कम से कम यात्री।

574
00:32:09,680 --> 00:32:12,266
ध्येय था कि हवा में पहुँचें और तेज़ी से वहाँ से निकल जाएँ।

575
00:32:13,267 --> 00:32:18,105
मेरी सीट क़रीब 18 मीटर दूर थी और मैं वहाँ खड़ी थी,

576
00:32:18,188 --> 00:32:20,858
और केवल मैं ही थी जिसने बैठ कर
सीट-बेल्ट नहीं लगाई हुई थी।

577
00:32:21,984 --> 00:32:24,570
तो मैं वहाँ राष्ट्रपति के साथ खड़ी थी,

578
00:32:24,653 --> 00:32:29,241
और इंजनों की ज़ोर से आवाज़ और हम
उस ऊँची आवाज़ के साथ रनवे पर तेज़ी से निकल गए।

579
00:32:30,075 --> 00:32:33,078
और मैं सोच रही थी, "यह अविश्वसनीय है।
विमान ऐसे टेकऑफ़ नहीं करता।"

580
00:32:33,161 --> 00:32:39,751
और मैंने अपना पैर राष्ट्रपति की मेज़ के साथ टिकाया
और मेरी पीठ दीवार के साथ लगाई

581
00:32:39,835 --> 00:32:42,254
और ख़ुद को उसके साथ दबा लिया।

582
00:32:42,337 --> 00:32:45,048
राष्ट्रपति अपनी बाँह के सहारे झुके हुए थे।

583
00:32:45,132 --> 00:32:51,013
और हम ऐसे कोण पर टेकऑफ़ कर रहे थे
जैसा मैं फिर कभी अनुभव नहीं करना चाहती।

584
00:32:52,806 --> 00:32:55,100
मुझे भारहीनता महसूस हुई।

585
00:32:56,310 --> 00:32:59,229
मैं बुरी तरह डरी हुई थी।

586
00:33:04,818 --> 00:33:07,279
वह सब के लिए बहुत भावपूर्ण अनुभव था।

587
00:33:08,155 --> 00:33:10,616
मैंने शांत और संतुलित रहने की कोशिश की।

588
00:33:11,116 --> 00:33:14,119
पर कुछ लोग तेज़ साँसें ले रहे थे या...

589
00:33:14,203 --> 00:33:16,079
"पर हम करेंगे क्या?"

590
00:33:16,163 --> 00:33:19,333
और एक-दूसरे को देख कर सबका डर बढ़ता जा रहा था,

591
00:33:19,917 --> 00:33:23,378
और मैं नहीं चाहता था
उससे उस निर्णय लेने पर कोई असर हो

592
00:33:23,462 --> 00:33:25,589
जो राष्ट्रपति को लेने पड़ने थे।

593
00:33:25,672 --> 00:33:27,883
तो हमने कुछ लोगों को तो दूर रखा।

594
00:33:29,384 --> 00:33:31,011
मैं बस जानकारी इकट्ठी करने की कोशिश कर रहा था

595
00:33:31,094 --> 00:33:33,931
ताकि फिर मैं उचित निर्णय लेना शुरू कर सकूँ।

596
00:33:35,015 --> 00:33:38,101
राष्ट्रपति ने मुझसे कहा,
"मैं चाहता हूँ, तुम जॉर्ज टेनेट को फ़ोन करो"...

597
00:33:38,185 --> 00:33:40,187
वह सीआईए के निदेशक, मेरे बॉस हैं...

598
00:33:40,270 --> 00:33:45,192
"और जॉर्ज से कहो अगर उसे
कुछ भी पता चलता है कि यह किसने किया है

599
00:33:45,275 --> 00:33:48,445
तो सबसे पहले मुझे बताए।"

600
00:33:50,113 --> 00:33:52,991
जबकि राष्ट्रपति
हमलों की जानकारी पाने के लिए अधीर थे,

601
00:33:53,659 --> 00:33:55,911
उनके सामने एक नई चुनौती आ गई।

602
00:33:56,662 --> 00:33:58,914
उस दिन एयर फ़ोर्स वन पर संचार उपकरणों के साथ

603
00:33:58,997 --> 00:34:00,541
हमें बहुत समस्याएँ आईं।

604
00:34:01,124 --> 00:34:04,378
जिस फ़ोन से राष्ट्रपति का उप राष्ट्रपति
और व्हाइट हाउस के नीचे बने बंकर में बैठे

605
00:34:04,461 --> 00:34:08,297
बाकी लोगों के साथ संपर्क होना था,
वह बार-बार ख़राब होता रहा।

606
00:34:09,299 --> 00:34:12,427
मुझे याद है राष्ट्रपति का बार-बार
निराशा के साथ फ़ोन को कान से दूर करना।

607
00:34:15,222 --> 00:34:18,391
तो हमारे पास सारा समय संचार व्यवस्था नहीं थी।

608
00:34:18,475 --> 00:34:19,851
लाइव
फ़ॉक्स न्यूज़ अलर्ट

609
00:34:19,935 --> 00:34:23,647
टीवी का रिसेप्शन।
एयर फ़ोर्स वन में सैटलाइट टीवी नहीं था।

610
00:34:24,147 --> 00:34:25,940
तो हमें टीवी की कवरेज तभी मिलती थी

611
00:34:26,024 --> 00:34:30,737
जब हम शहरों के ऊपर से उड़ते थे
जहाँ ज़मीन पर लगे एन्टीना के

612
00:34:30,821 --> 00:34:33,614
सिगनल इतने ज़ोरदार और ताक़तवर होते थे

613
00:34:33,699 --> 00:34:36,201
कि हम 40,000 फ़ीट ऊपर आकाश में
वह सिगनल पकड़ पाएँ।

614
00:34:37,119 --> 00:34:40,330
जब हम इन अलग-अलग स्थानीय टीवी क्षेत्रों से गुज़रते थे

615
00:34:40,414 --> 00:34:43,041
और टीवी चलता था, तो तस्वीर झिलमिलाती थी और...

616
00:34:43,125 --> 00:34:46,253
उसमें अजीब चीज़ यह थी
कि वह स्थिर तस्वीर नहीं थी।

617
00:34:47,337 --> 00:34:49,672
टीवी चलता था तो हम सब का पूरा ध्यान उस पर होता था

618
00:34:49,755 --> 00:34:52,217
क्योंकि हमें नई, ताज़ी जानकारी मिल रही होती थी।

619
00:34:53,217 --> 00:34:55,679
और फिर, जब हम आगे उड़ जाते थे
और सिगनल ख़त्म हो जाता था,

620
00:34:55,762 --> 00:34:58,307
तो टीवी की स्क्रीन धुँधली हो जाती थी।

621
00:35:00,058 --> 00:35:03,729
कमाल की बात है कि जानकारी पाने के लिए
सबसे बुरी जगह वह थी

622
00:35:03,812 --> 00:35:07,316
जहाँ पर जानकारी मिलने के तरीके विशेष तौर पर
स्थापित किए होने चाहिए थे

623
00:35:07,399 --> 00:35:10,360
ताकि अमरीका के राष्ट्रपति को
बेहतरीन जानकारी मिल सके।

624
00:35:11,695 --> 00:35:13,071
अब, संयोगवश,

625
00:35:13,155 --> 00:35:15,782
हमले शुरू होने के केवल 73 मिनट बाद,

626
00:35:16,825 --> 00:35:19,745
एयर फ़ोर्स वन पर टेलीविज़न का सिगनल
इतनी देर के लिए स्थिर हो गया

627
00:35:19,828 --> 00:35:21,413
कि उस पर तस्वीर पूरी तरह बन सके।

628
00:35:23,874 --> 00:35:28,378
सुबह के 9:59 बजे - लोअर मैनहटन
न्यूयॉर्क

629
00:35:29,087 --> 00:35:31,924
दूसरा टेक। दूसरा टेक, दो में, एक।

630
00:35:32,007 --> 00:35:34,551
इस समय हम वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के तले के
इतना क़रीब ही जा सकते हैं।

631
00:35:34,635 --> 00:35:38,639
आप देख सकते हैं यहाँ फ़ायरमैन,
पुलिस अफ़सर, एफ़बीआई एजेंट वगैरह मौजूद हैं।

632
00:35:38,722 --> 00:35:40,599
और आप दोनों टावरों को देख सकते हैं...

633
00:35:40,682 --> 00:35:45,771
एक ज़ोरदार धमाके के साथ हम पर
मलबे की बौछार शुरू हो गई है। हमें यहाँ से निकलना होगा!

634
00:35:47,272 --> 00:35:48,732
ओह, नहीं!

635
00:35:48,815 --> 00:35:51,401
-हे भगवान!
-ओह, नहीं!

636
00:35:54,530 --> 00:35:55,948
हे भगवान!

637
00:35:57,199 --> 00:36:00,827
अरे, बाप रे। अरे, यार।

638
00:36:00,911 --> 00:36:02,287
अरे, यार!

639
00:36:04,748 --> 00:36:07,626
-ओह, य... अरे।
-भागो! जल्दी करो!

640
00:36:08,669 --> 00:36:10,295
अपने पीछे ध्यान दो।

641
00:36:13,674 --> 00:36:15,092
अरे, बाप रे।

642
00:36:24,893 --> 00:36:28,730
वे तस्वीरें मेरे दिमाग़ में छप चुकी हैं।

643
00:36:30,065 --> 00:36:33,068
एयर फ़ोर्स वन पर विमान के उड़ने के अलावा
और कोई आवाज़ नहीं थी।

644
00:36:37,573 --> 00:36:38,866
मैं काँप गया था।

645
00:36:40,534 --> 00:36:41,577
और वह बहुत भयानक था।

646
00:36:42,160 --> 00:36:44,872
-जहाँ हो वहीं रहो।
-जहाँ हो वहीं रहो, यार।

647
00:36:44,955 --> 00:36:46,415
जहाँ हो वहीं रहो।

648
00:36:47,416 --> 00:36:50,294
हम सब स्तंभित थे।

649
00:36:50,377 --> 00:36:54,214
तुम केवल दहशत से भरे हुए देख सकते थे
और कोई कुछ नहीं बोला।

650
00:36:55,757 --> 00:36:57,176
केवल यह विचार कि उस एक क्षण में

651
00:36:57,259 --> 00:37:00,053
कितनी मौतें हो गईं होंगी।

652
00:37:02,514 --> 00:37:07,978
मैंने जो देखा, वह था एक ऐसा आदमी
जो अपनी विभिन्न भावनाओं को काबू में रखने की

653
00:37:08,061 --> 00:37:10,647
पूरी कोशिश कर रहा था।

654
00:37:13,358 --> 00:37:18,155
एक भावना जिस पर शायद काबू पाना उनके लिए
ज़्यादा से ज़्यादा मुश्किल होता गया,

655
00:37:18,238 --> 00:37:19,239
वह था गुस्सा।

656
00:37:21,283 --> 00:37:22,826
इस विचार का दिमाग़ में घूमते जाना...

657
00:37:24,703 --> 00:37:26,371
"तुम्हें लगता है यह करके तुम बच जाओगे?"

658
00:37:28,665 --> 00:37:30,542
मुझे पता था अगर हम पर हमला हो रहा है,

659
00:37:30,626 --> 00:37:33,670
तो राष्ट्रपति होने के नाते मेरा काम था देश की रक्षा करना।

660
00:37:34,296 --> 00:37:38,467
और तब तक तो मुझे यह भी नहीं पता था ये लोग कौन हैं।

661
00:37:38,550 --> 00:37:41,512
करने वाले कामों की सूची में एक था
उन्हें उनके किए की सज़ा देना।

662
00:37:45,390 --> 00:37:47,559
मैं डीसी अपने घर जाना चाहता था।

663
00:37:47,643 --> 00:37:49,436
मैं कमांडर इन चीफ़ हूँ

664
00:37:49,520 --> 00:37:53,774
और जहाँ यह सारी मुठभेड़ चल रही थी,
मैं वहाँ उसके बीच होना चाहता था।

665
00:37:54,691 --> 00:37:56,360
मैंने कहा, "हम यह नहीं कर सकते।

666
00:37:57,903 --> 00:38:02,199
जब तक हम व्हाइट हाउस
और डीसी को सुरक्षित ना कर लें,

667
00:38:02,282 --> 00:38:04,701
हमें किसी और जगह जाना पड़ेगा।"

668
00:38:04,785 --> 00:38:09,957
उन्हें किसी असुरक्षित जगह लेकर जाने का तो
सवाल ही पैदा नहीं होता था।

669
00:38:10,040 --> 00:38:13,293
मैंने सुझाव दिया कि हम पूर्व नहीं, पश्चिम की ओर चलें।

670
00:38:13,377 --> 00:38:18,924
अचानक मुझे विमान घूमता हुआ महसूस हुआ,
उत्तरपूर्वी दिशा से दूसरी ओर।

671
00:38:19,591 --> 00:38:23,762
और मैंने एंडी को बुलाकर कहा,
"एंडी, चलो, डीसी चलते हैं।"

672
00:38:23,846 --> 00:38:26,306
उसने कहा, "सही यही होगा कि हम ना जाएँ।"

673
00:38:27,432 --> 00:38:30,811
राष्ट्रपति से कहा कि हम बार्क्सडेल एयर फ़ोर्स बेस चलेंगे,

674
00:38:30,894 --> 00:38:33,063
और जो हो रहा है,
उस पर थोड़ी और जानकारी प्राप्त करेंगे।

675
00:38:33,146 --> 00:38:35,274
हम अमरीकी लोगों के लिए
कोई संदेश रिकॉर्ड कर सकते हैं।

676
00:38:35,941 --> 00:38:37,401
पहले ही एक स्थापित प्रक्रिया के तहत

677
00:38:37,484 --> 00:38:40,237
उन्हें अत्यंत सावधान रहने को कह दिया गया है।

678
00:38:41,613 --> 00:38:44,825
पर राष्ट्रपति अटल थे
कि वह वाशिंगटन वापस जाना चाहते हैं।

679
00:38:44,908 --> 00:38:46,159
वह मुझे कह रहे थे,

680
00:38:46,243 --> 00:38:49,997
"मैं अमरीका का राष्ट्रपति हूँ।
हम वाशिंगटन, डीसी वापस जाएँगे।"

681
00:38:50,080 --> 00:38:53,917
और मैंने कहा, "आपको यह फैसला अभी नहीं लेना चाहिए।

682
00:38:54,001 --> 00:38:56,336
मुझे नहीं लगता आपको अभी यह फैसला लेना चाहिए।

683
00:38:56,420 --> 00:38:57,713
हमें पहले और जानकारी प्राप्त करनी होगी।"

684
00:38:57,796 --> 00:39:00,841
और उन्होंने कहा, "मैं यह फैसला अभी ले रहा हूँ।"

685
00:39:01,967 --> 00:39:04,136
मेरी राष्ट्रपति से बात हुई

686
00:39:04,219 --> 00:39:09,183
और उनके लिए मेरी सलाह थी कि वह अभी वापस ना आएँ।

687
00:39:10,058 --> 00:39:12,436
वाशिंगटन और न्यूयॉर्क पर हमला हो रहा था

688
00:39:12,519 --> 00:39:16,398
और यह ज़रूरी था कि हम दोनों,
राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति,

689
00:39:16,982 --> 00:39:18,567
अलग-अलग जगह पर रहें।

690
00:39:19,651 --> 00:39:23,030
विमान में एंडी कार्ड ने और फ़ोन पर मैंने

691
00:39:23,113 --> 00:39:25,407
उन्हें किसी तरह मनाया।

692
00:39:25,490 --> 00:39:26,617
"अभी नहीं। अभी नहीं।"

693
00:39:26,700 --> 00:39:28,660
क्योंकि हमें कुछ पता नहीं था।

694
00:39:30,204 --> 00:39:33,207
मेरे मन में और उनके मन में भी,
किसी तरह का संदेह नहीं था

695
00:39:33,290 --> 00:39:35,334
कि मैं कमांडर इन चीफ़ हूँ।

696
00:39:35,417 --> 00:39:39,505
इसलिए यह बहुत ज़रूरी था
कि मेरी टीम में ऐसे लोग हों जो समझें

697
00:39:39,588 --> 00:39:42,841
कि चेन ऑफ़ कमांड क्या है और राष्ट्रपति की क्या भूमिका है।

698
00:39:43,425 --> 00:39:44,676
पर, कहने की ज़रूरत नहीं है,

699
00:39:44,760 --> 00:39:48,931
सुरक्षा बलों के लिए सरकार की निरंतरता
बहुत ज़रूरी चीज़ थी।

700
00:39:50,015 --> 00:39:52,226
हम बस ख़ुश थे कि राष्ट्रपति सहमत हो गए

701
00:39:52,309 --> 00:39:56,522
कि वह वाशिंगटन, डीसी
वापस जाने के मुद्दे पर ज़िद नहीं पकड़ेंगे,

702
00:39:56,605 --> 00:40:01,902
और इस पर भी कि जब हम बार्क्सडेल जाएँगे
तो हमें फिर से इकट्ठा होने का मौक़ा मिलेगा

703
00:40:02,486 --> 00:40:06,657
और हम कोई योजना तैयार कर सकते हैं कि हम क्या करेंगे।

704
00:40:07,449 --> 00:40:09,159
वह विमान हमारे नीचे है।

705
00:40:09,243 --> 00:40:11,245
नंबर 56865,
क्लीवलैंड सेंटर, सुन लिया।

706
00:40:11,328 --> 00:40:14,164
मुझे आपसे कुछ पूछना है। एक बोइंग 757 है।

707
00:40:14,248 --> 00:40:17,751
आपको क्या वह ऊपर नज़र आ रहा है, सर,
और अगर आप मुझे उसकी ऊँचाई बता सकें?

708
00:40:17,835 --> 00:40:19,127
दक्षिणपूर्वी दिशा में जा रहा है।

709
00:40:19,211 --> 00:40:20,420
हमें मिल गया।

710
00:40:20,504 --> 00:40:22,965
वह हमसे पीछे है और केवल 1000 फ़ीट हमारे ऊपर है।

711
00:40:23,841 --> 00:40:25,384
यूनाइटेड एयरलाइन्स93

712
00:40:25,467 --> 00:40:29,513
अब केवल एक ज्ञात अपहृत विमान आकाश में है।

713
00:40:30,180 --> 00:40:33,475
नियंत्रक एक और विमान से बात करके उसका पता लगा रहे हैं।

714
00:40:33,559 --> 00:40:36,186
अच्छा, वह नीचे आ रहा है।
वह अब हमारी ऊँचाई के क़रीब आ रहा है।

715
00:40:36,270 --> 00:40:37,521
अब वह हमें दिखाई दे रहा है, हाँ।

716
00:40:37,604 --> 00:40:40,107
नंबर 56865, मेरी सलाह है, उस विमान से दूर रहो।

717
00:40:40,190 --> 00:40:42,025
जितनी तेज़ हो सके, उत्तर दिशा की ओर जाओ।

718
00:40:43,485 --> 00:40:46,530
पर केवल नियंत्रक ही
सीमित जानकारी के साथ नहीं जूझ रहे थे।

719
00:40:46,613 --> 00:40:49,658
व्हाइट हाउस के बंकर के
अंदर बैठे लोगों की भी यही स्थिति थी।

720
00:40:50,284 --> 00:40:52,327
चारों तरफ़ युद्ध के समय की अनिश्चितता का माहौल था।

721
00:40:53,245 --> 00:40:55,163
उन विमानों के बारे में अलग-अलग फ़्लाइट नंबर...

722
00:40:55,247 --> 00:40:57,249
जॉशुआ बोल्टन - व्हाइट हाउस
डिप्टी चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ 2001-2004

723
00:40:57,332 --> 00:40:58,876
...इधर-उधर बताए जा रहे थे जिन पर संदेह था।

724
00:40:58,959 --> 00:41:02,713
हमें नियमित सूचनाएँ मिल रही थीं
कि कितने विमान अभी भी हवा में हैं,

725
00:41:02,796 --> 00:41:04,756
कितनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

726
00:41:04,840 --> 00:41:06,633
कोई विमान यहाँ आ रहा है, कोई वहाँ जा रहा है।

727
00:41:06,717 --> 00:41:10,429
मुझे ख़बर मिली कि स्टेट डिपार्टमेंट में
एक कार बम फट गया है।

728
00:41:11,013 --> 00:41:13,390
बहुत सी ख़बरें इधर-उधर फैली हुई थीं,

729
00:41:13,473 --> 00:41:15,225
और उनमें से ज़्यादातर सही नहीं थीं।

730
00:41:16,018 --> 00:41:17,227
अब वह क्या कर रहा है, सर?

731
00:41:17,311 --> 00:41:20,480
लगता है वह थोड़ा उत्तर दिशा की ओर मुड़ रहा है।
क्या आपको भी यही लग रहा है?

732
00:41:21,023 --> 00:41:24,401
यही है। लगता है अब वह डोल रहा है।

733
00:41:24,943 --> 00:41:27,779
बंकर में सबसे ज़्यादा चिंता

734
00:41:27,863 --> 00:41:32,075
यह थी कि पता नहीं आतंकवादियों ने
कितने विमानों को हथियार बना लिया है

735
00:41:32,159 --> 00:41:35,204
और वे अमरीका में अन्य निशानों की ओर बढ़ रहे होंगे,

736
00:41:35,787 --> 00:41:37,456
और हम उन सबसे कैसे निबटें।

737
00:41:37,539 --> 00:41:39,416
क्योंकि हमें कुछ पता नहीं था।

738
00:41:40,167 --> 00:41:42,085
वह दायें-बायें हो रहा है।

739
00:41:42,169 --> 00:41:43,212
धन्यवाद, सर।

740
00:41:44,546 --> 00:41:47,090
यह आपको किसी निर्देश-पुस्तिका में लिखा नहीं मिलेगा

741
00:41:47,174 --> 00:41:49,801
कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

742
00:41:50,511 --> 00:41:54,056
वास्तव में, उस समय हम बस अपनी समझ से
जो ठीक लग रहा था, वह कर रहे थे।

743
00:41:54,139 --> 00:41:56,058
नॉर्मन मिनेटा
परिवहन सचिव 2001-2006

744
00:41:56,850 --> 00:41:59,144
मैं उप राष्ट्रपति के ठीक सामने बैठा था

745
00:41:59,228 --> 00:42:01,313
जब सहायक सैनिक अधिकारी अंदर आया

746
00:42:01,396 --> 00:42:06,944
और उसने बताया कि एक और विमान
दक्षिण में वाशिंगटन की ओर जा रहा है।

747
00:42:07,027 --> 00:42:09,488
माना गया कि वह एक अपहृत फ़्लाइट है।

748
00:42:09,571 --> 00:42:12,241
मेरे ख़्याल से वह यूनाइटेड 93 निकली।

749
00:42:13,742 --> 00:42:19,915
उसने उप राष्ट्रपति से सैन्य विमानों द्वारा
हमले की अनुमति मांगी।

750
00:42:20,832 --> 00:42:22,835
उस समय उप राष्ट्रपति ने एक बहुत फ़ौजी वाक्य बोला।

751
00:42:22,918 --> 00:42:24,837
लेफ़्टि. कमांडर डग कॉक्रेन - उप राष्ट्रपति के
सहायक सैनिक अधिकारी 2001-2003

752
00:42:24,920 --> 00:42:26,630
"टेक द ट्रैक।"

753
00:42:27,798 --> 00:42:29,883
कमरे में मौजूद सब लोगों को पता था इसका क्या मतलब है।

754
00:42:30,509 --> 00:42:32,135
"उस विमान को गोली मार दो।"

755
00:42:33,178 --> 00:42:37,391
कमरे में चुप्पी छा गई जब तक लोग समझ रहे थे,

756
00:42:37,933 --> 00:42:40,310
कि क्या आदेश दिया गया है।

757
00:42:41,270 --> 00:42:44,231
मैंने फ़ोन पर राष्ट्रपति जी से बात की।

758
00:42:44,314 --> 00:42:46,900
हमने जो करने का तय किया था,
उसके लिए उनकी स्वीकृति प्राप्त की।

759
00:42:47,901 --> 00:42:49,945
हमें नहीं पता था आकाश में और कितने विमान हैं,

760
00:42:50,028 --> 00:42:51,613
कितनों का अपहरण हो चुका है।

761
00:42:51,697 --> 00:42:53,198
मैंने वह निर्णय लिया।

762
00:42:54,241 --> 00:42:56,159
क्या मैं उस निर्णय से ख़ुश था? नहीं।

763
00:42:56,243 --> 00:42:58,954
पर क्या मैंने वह निर्णय सहजता से लिया? हाँ।

764
00:42:59,663 --> 00:43:01,915
यूनाइटेड 93।
क्या उसकी कोई जानकारी मिली अब तक?

765
00:43:01,999 --> 00:43:03,292
हाँ, वह नीचे चला गया है।

766
00:43:03,375 --> 00:43:04,793
-नीचे चला गया?
-हाँ।

767
00:43:04,877 --> 00:43:06,670
वह कब उतरा? क्योंकि हमारे पास पुष्टि...

768
00:43:06,753 --> 00:43:08,422
वह उतरा नहीं है।

769
00:43:08,505 --> 00:43:09,631
वह नीचे वाला नीचे गया है?

770
00:43:09,715 --> 00:43:12,092
हाँ, कैंप डेविड से पूर्वोत्तर में कहीं।

771
00:43:12,759 --> 00:43:16,597
एक वॉच स्टैंडर्ड अंदर आया और बोला,

772
00:43:16,680 --> 00:43:19,391
"लक्ष्य को ख़त्म कर दिया गया है।"

773
00:43:19,474 --> 00:43:22,519
और उप राष्ट्रपति ने कहा, "विमान गिर गया?"

774
00:43:22,603 --> 00:43:25,063
और उसने कहा, "लक्ष्य को ख़त्म कर दिया गया है।"

775
00:43:25,147 --> 00:43:29,568
उप राष्ट्रपति ने मेरी ओर देख कर पूछा,
"क्या उस विमान को हमने गिराया?"

776
00:43:30,194 --> 00:43:31,945
और मैंने कहा, "मुझे नहीं पता।"

777
00:43:34,781 --> 00:43:39,995
हमारे पास यह मानने का हर कारण था
कि हमने ही उस विमान को गिराया है।

778
00:43:40,996 --> 00:43:43,624
जिस समय बंकर के वासी
यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे थे

779
00:43:43,707 --> 00:43:47,753
कि क्या यूनाइटेड 93
उनकी अपनी कार्यवाही से गिराया गया है,

780
00:43:47,836 --> 00:43:50,506
अचानक उनका ध्यान फिर न्यूयॉर्क की ओर गया।

781
00:43:50,589 --> 00:43:52,633
एक घंटा पहले, पेट्रोल पंपों पर लोग थे

782
00:43:52,716 --> 00:43:54,801
जो शहर से उठते धुएँ को देखने के लिए मुड़े।

783
00:43:54,885 --> 00:43:55,886
सुबह के 10:28 बजे - लोअर मैनहटन
न्यूयॉर्क

784
00:43:55,969 --> 00:43:57,846
लोग दुकानों आदि से देखने के लिए निकल रहे थे।

785
00:43:57,930 --> 00:43:59,723
अब लोग बड़े-बड़े झुँडों में इकट्ठे हो रहे थे।

786
00:43:59,806 --> 00:44:03,227
एक कोने में मैंने कुछ लोगों को
सच में हाथ जोड़ कर दुआ माँगते देखा।

787
00:44:03,310 --> 00:44:05,354
जिस समय मैं मैनहटन पुल पर खड़ा था, जो बंद है...

788
00:44:05,437 --> 00:44:06,980
वह पैदल आने-जाने वालों के लिए खुला था।

789
00:44:07,064 --> 00:44:10,943
कुछ लोग उसके पार चल रहे हैं,
पर ऐसा कोई तरीका नहीं जिससे वे...

790
00:44:11,527 --> 00:44:15,155
जब मैं देख रहा था, कुछ ऐसा... ऐसा लगा जैसे इमारत ढह...

791
00:44:15,239 --> 00:44:16,448
क्या वह इमारत ढह रही है?

792
00:44:16,532 --> 00:44:18,492
क्या यह वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दूसरी इमारत ढह रही है?

793
00:44:18,575 --> 00:44:22,287
हाँ, यह दूसरा टावर है। यह दूसरा...

794
00:44:32,381 --> 00:44:36,677
उसमें कोई अंदर विस्फ़ोट भी नहीं हुआ।
वह बस जैसे पिघल ही गई।

795
00:44:40,097 --> 00:44:44,518
मेरा दिमाग़ समझ नहीं पा रहा था जो मैं देख रही थी।

796
00:44:46,478 --> 00:44:50,399
यह अमरीका पर एक बहुत बड़ा हमला था।

797
00:44:51,859 --> 00:44:57,197
और यह साफ़ था कि बहुत सी जानें जाएँगी।

798
00:44:58,824 --> 00:45:00,701
वह बहुत कठोर पल था।

799
00:45:00,784 --> 00:45:04,746
हम टीवी पर देख रहे थे,
और धरती के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र की

800
00:45:04,830 --> 00:45:08,166
शक्ति के केंद्र से कुछ नहीं किया जा सकता था।

801
00:45:11,712 --> 00:45:14,089
पर उस कमरे से, हमें पता लगाना था

802
00:45:14,173 --> 00:45:17,676
कि और कुछ होने से रोकने के लिए हम क्या करें।

803
00:45:19,219 --> 00:45:21,513
राष्ट्रीय त्रासदी की इस घड़ी में,

804
00:45:21,597 --> 00:45:23,682
एयर फ़ोर्स वन से लेकर बंकर तक,

805
00:45:24,266 --> 00:45:26,935
सरकार नियंत्रण वापस अपने हाथ में
लेने के लिए जद्दो-जहद कर रही थी।

806
00:45:27,769 --> 00:45:31,607
वहाँ के संचार उपकरण अनुपयुक्त थे>

807
00:45:31,690 --> 00:45:32,858
अगर हमारे पास स्क्रीन होती...

808
00:45:32,941 --> 00:45:34,151
हमें पता नहीं चल रहा था बाहर क्या हो रहा है

809
00:45:34,234 --> 00:45:36,653
क्योंकि अगर हमारे पास दृश्य होता था
तो कोई आवाज़ नहीं होती थी।

810
00:45:36,737 --> 00:45:38,405
अगर आवाज़ होती थी, तो दृश्य नहीं होता था।

811
00:45:39,072 --> 00:45:40,282
और वह बहुत ख़ौफ़नाक था।

812
00:45:40,365 --> 00:45:44,494
देश को समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है
और हमें भी समझ नहीं आ रहा था।

813
00:45:45,162 --> 00:45:48,707
और वह बहुत डरावना समय था।

814
00:45:50,292 --> 00:45:53,086
सरकार उस तरह के समय के लिए तैयार नहीं थी।

815
00:45:54,338 --> 00:45:58,050
वह बंकर भी बहुत पुराना था।

816
00:45:58,133 --> 00:46:02,262
वहाँ का फ़र्नीचर और प्रौद्योगिकी
कम से कम 20 साल पुराने थे।

817
00:46:04,348 --> 00:46:08,644
मुझे याद है बंकर के कमांडर मुझे एक ओर लेकर गए

818
00:46:08,727 --> 00:46:12,648
जब बंकर की ऑक्सीजन ख़तरनाक तरीके से कम होने लगी

819
00:46:12,731 --> 00:46:14,399
क्योंकि वहाँ बहुत ज़्यादा लोग थे।

820
00:46:15,484 --> 00:46:18,904
सब लोग ऊँघने लगे। मुझ लगा, "यहाँ कुछ तो गड़बड़ है।"

821
00:46:18,987 --> 00:46:22,115
हमारी ऑक्सीजन ख़त्म हो गई थी

822
00:46:22,199 --> 00:46:25,118
और हम अपनी ही कार्बन डाइऑक्साइड
अपनी साँस में ले रहे थे या ऐसा कुछ।

823
00:46:25,202 --> 00:46:26,912
हम, जैसे, ख़ुद को ही ज़हर दे रहे थे।

824
00:46:29,039 --> 00:46:33,252
अंत में बहुत से लोग वहाँ से निकल कर कहीं और चले गए।

825
00:46:33,335 --> 00:46:34,753
सब लोगों की उस जगह ज़रूरत नहीं थी।

826
00:46:35,838 --> 00:46:39,633
जब प्रशासन बंकर की कमियों से जूझ रहा था,

827
00:46:39,716 --> 00:46:42,594
एयर फ़ोर्स वन पर आने वाले एक ख़तरे की सूचना आई

828
00:46:42,678 --> 00:46:45,138
जिसे तुरंत राष्ट्रपति को बताया गया।

829
00:46:45,222 --> 00:46:46,849
एएफ़-1

830
00:46:46,932 --> 00:46:50,227
एक फ़ोन आया जिसमें कहा गया, "अगली बारी ऐंजल की है।"

831
00:46:50,894 --> 00:46:53,355
और ऐंजल एयर फ़ोर्स वन के लिए कूट शब्द है।

832
00:46:54,982 --> 00:46:56,567
सबके अंदर जैसे सिहरन सी दौड़ गई।

833
00:46:57,568 --> 00:46:59,820
एयर फ़ोर्स वन के लिए कूट शब्द किसे पता है?

834
00:47:01,363 --> 00:47:05,033
तो जब एयर फ़ोर्स वन के पायलट,
कर्नल टिलमैन, ने इसके बारे में सुना,

835
00:47:05,117 --> 00:47:08,912
उसने कॉकपिट की ओर जाने वाली सीढ़ियों के नीचे
एक एयर फ़ोर्स के सुरक्षा अधिकारी को

836
00:47:08,996 --> 00:47:11,206
तैनात कर दिया,

837
00:47:11,290 --> 00:47:14,001
और उसे हिदायत दी गई कि ऊपर कोई नहीं आएगा।

838
00:47:15,419 --> 00:47:17,129
सोचो ज़रा।

839
00:47:17,212 --> 00:47:20,007
अंदरूनी दायरे का भी अभ्यंतर समूह,

840
00:47:20,090 --> 00:47:24,011
और पायलेट चिंतित था
कि राष्ट्रपति के अपने क़रीबी लोगों में से कोई

841
00:47:24,094 --> 00:47:27,431
अंदर से वार करके एयर फ़ोर्स वन को
गिराने की कोशिश कर सकता है।

842
00:47:30,767 --> 00:47:34,021
हम समझने की कोशिश कर रहे थे
कि हम पर कैसे हमला हो सकता था।

843
00:47:34,521 --> 00:47:37,274
इस समय, हमें सबसे ख़राब स्थिति की कल्पना करनी थी।

844
00:47:37,357 --> 00:47:40,694
किसी ना किसी तरह, हम पर हवा में हमला होना था।
तो हमें उसके लिए तैयार रहना था।

845
00:47:42,279 --> 00:47:44,740
एक बार जब हमें पता चल गया
कि राष्ट्रपति उनका लक्ष्य हैं,

846
00:47:44,823 --> 00:47:46,408
तो हमें रत्ती भर भी मौक़ा नहीं देना था।

847
00:47:47,659 --> 00:47:49,703
हम सोचते हैं, हमने सारे हथियार ले लिए हैं, ठीक है ना।

848
00:47:49,786 --> 00:47:52,080
मेरा मतलब, हम जो कर सकते थे, हमने सब कर लिया था।

849
00:47:52,164 --> 00:47:53,165
पर क्या पता चलता है।

850
00:47:54,082 --> 00:47:55,834
राष्ट्रपति विमान में आगे की ओर बैठे थे।

851
00:47:55,918 --> 00:47:59,379
विमान के बीच में सीक्रेट सर्विस और स्टाफ़ के लोग थे,

852
00:47:59,463 --> 00:48:02,090
और मीडिया के लोग
और बाकी मेहमान विमान में पीछे की ओर थे।

853
00:48:02,174 --> 00:48:05,886
तो हमने एजेंट विमान में सामने बुलाए

854
00:48:05,969 --> 00:48:08,597
और राष्ट्रपति के केबिन के पास खड़ा कर दिया

855
00:48:08,680 --> 00:48:11,391
और उन्हें सुनिश्चित करना था
कि कोई विमान में आगे ना आ पाए।

856
00:48:12,476 --> 00:48:16,522
व्हाइट हाउस के सबसे वरिष्ठ स्टाफ़ के लोगों को भी
वहाँ आने की अनुमति नहीं थी

857
00:48:16,605 --> 00:48:18,398
जब तक राष्ट्रपति उन्हें ख़ुद वहाँ ना बुलाएँ।

858
00:48:20,192 --> 00:48:22,903
हालाँकि विमान के ऊपर सुरक्षा कड़ी कर दी गई,

859
00:48:22,986 --> 00:48:26,532
पर बाहर से होने वाले हमले का अभी भी डर था।

860
00:48:28,575 --> 00:48:31,036
वैसे एयर फ़ोर्स वन किसी तयशुदा रास्ते पर नहीं जा रहा।

861
00:48:31,119 --> 00:48:32,120
अच्छा।

862
00:48:32,204 --> 00:48:34,456
हमें नहीं पता उन्होंने कहाँ जाने का निर्णय लिया है

863
00:48:34,540 --> 00:48:36,583
पर उनके साथ अभी भी कोई लड़ाकू विमान नहीं है।

864
00:48:36,667 --> 00:48:38,168
-अभी भी नहीं?
-हाँ।

865
00:48:38,252 --> 00:48:39,378
बाप रे।

866
00:48:44,258 --> 00:48:45,717
उस समय,

867
00:48:46,885 --> 00:48:48,303
निशाना हम पर सधा हुआ था।

868
00:48:48,387 --> 00:48:53,892
और हमें इस पूरे हमले की सीमा अभी भी नहीं मालूम थी।

869
00:48:55,394 --> 00:49:01,191
हमें नहीं पता था हम इसके शुरू में हैं,
बीच में हैं या इसके अंत के क़रीब हैं।

870
00:49:03,610 --> 00:49:06,780
ज़्यादातर लोग कहेंगे
कि आप अपने आपको सबसे अधिक सुरक्षित

871
00:49:06,864 --> 00:49:09,157
अमरीका के राष्ट्रपति के साथ महसूस करेंगे।

872
00:49:09,241 --> 00:49:11,410
यह पहली बार था कि उस पर भी सवाल उठ गया।

873
00:49:11,952 --> 00:49:14,830
तुम सोच रहे हो, "शायद यह इस समय
सबसे अच्छी जगह नहीं है।"

874
00:49:18,709 --> 00:49:20,836
और फिर अचानक, हमें एक रेडियो कॉल आई।

875
00:49:20,919 --> 00:49:24,214
वे दो एफ़-16 विमान थे।
"हम तुम्हारी सुरक्षा के लिए हैं।"

876
00:49:24,298 --> 00:49:27,593
और वह बहुत ज़ोरदार भावना थी क्योंकि वे हमारे लोग हैं

877
00:49:27,676 --> 00:49:30,095
और वे आकर विमान के साथ उड़ना शुरू हो गए।

878
00:49:32,681 --> 00:49:35,142
मैं एक घुटने पर बैठा हुआ था,

879
00:49:35,225 --> 00:49:40,439
मेरी बाँह खिड़कियों के नीचे बनी ताक पर थी
और बाहर देख रहा था।

880
00:49:42,649 --> 00:49:46,361
मुझे पता है लोगों को लगता होगा
कि एयर फ़ोर्स वन के साथ हमेशा ही लड़ाकू विमान चलते हैं,

881
00:49:46,445 --> 00:49:48,822
पर अमरीका के अंदर ऐसा बहुत कम होता है।

882
00:49:50,073 --> 00:49:51,283
और, मेरा मतलब...

883
00:49:51,366 --> 00:49:53,452
गॉर्डन जॉन्ड्रो - व्हाइट हाउस
सहायक प्रेस सेक्रेट्री 2001-2003

884
00:49:56,330 --> 00:49:57,623
उससे मुझे अचानक स्थिति का एहसास हुआ।

885
00:49:59,499 --> 00:50:01,502
यह केवल ऐसा नहीं था कि...

886
00:50:01,585 --> 00:50:05,839
वह कुछ ऐसा नहीं था जिस पर मैंने कभी विचार किया था।

887
00:50:05,923 --> 00:50:08,717
एयर फ़ोर्स वन को साथ में एक लड़ाकू विमान क्यों चाहिए?

888
00:50:13,597 --> 00:50:16,141
पता चला कि वह सारी ग़लतियों की श्रृंखला थी।

889
00:50:16,975 --> 00:50:20,687
फ़ोन करने वाले ने "ऐंजल" शब्द बोला ही नहीं था।
उसने कहा था, "अगली बारी एयर फ़ोर्स वन की है।"

890
00:50:21,271 --> 00:50:25,234
एक ख़ुफ़िया अधिकारी ने वह किया
जो उनके लिए नित्य की आदत थी।

891
00:50:25,317 --> 00:50:27,152
उसने "ऐंजल" शब्द इस्तेमाल किया

892
00:50:27,236 --> 00:50:30,113
और वह सूचना व्हाइट हाउस के नीचे बने बंकर में भेज दी,

893
00:50:30,197 --> 00:50:31,532
जहाँ पर उप राष्ट्रपति थे,

894
00:50:31,615 --> 00:50:34,743
और उन्होंने वह सूचना राष्ट्रपति को दे दी,
यह कहते हुए कि, "अगली बारी ऐंजल की है।"

895
00:50:36,703 --> 00:50:40,541
आप सोच भी नहीं सकते कितनी जानकारी ग़लत होती है

896
00:50:40,624 --> 00:50:43,961
जब आप किसी संकट की घड़ी से गुज़र रहे होते हैं,
कोई सोचने-समझने की हालत में नहीं होता,

897
00:50:44,044 --> 00:50:48,382
और लोग हर जानकारी आगे भेज देते हैं कि कहीं सच ना हो।

898
00:50:54,137 --> 00:50:57,266
हमारे पास एक सूचना आई है कि आज सुबह एक बड़ा विमान

899
00:50:57,349 --> 00:51:00,894
पश्चिमी पेन्सिल्वेनिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया,
एक बोइंग 767 जेट।

900
00:51:00,978 --> 00:51:03,772
हमें नहीं पता कि क्या यह किसी तरह उससे संबंधित है

901
00:51:03,856 --> 00:51:07,109
जो न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में हुआ है।

902
00:51:07,192 --> 00:51:11,780
जहाँ जनता को पता चलता है कि एक
चौथा विमान, यूनाइटेड 93, दुर्घटनाग्रस्त हो गया है,

903
00:51:11,864 --> 00:51:14,199
प्रशासन अभी भी पता करने की कोशिश कर रहा है

904
00:51:14,283 --> 00:51:16,243
कि क्या वह
उनकी किसी कार्यवाही की वजह से ध्वस्त हुआ है।

905
00:51:16,326 --> 00:51:20,414
मुझे याद है उप राष्ट्रपति
फ़ोन पर पेंटागन से बात करते हुए कह रहे थे,

906
00:51:20,497 --> 00:51:24,334
"तुम्हें पता होना चाहिए तुमने किसी
असैनिक विमान पर हमला किया है या नहीं।"

907
00:51:24,418 --> 00:51:27,296
और वे बस कहते रहे, "हम पुष्टि नहीं कर सकते।"

908
00:51:28,797 --> 00:51:33,135
पेंटागन ने इस चीज़ की हर तरह से जाँच-पड़ताल की होगी

909
00:51:33,218 --> 00:51:36,513
ताकि सुनिश्चित कर सकें कि हमें सही जवाब मिल रहा है।

910
00:51:37,973 --> 00:51:41,852
आख़िरकार, हमें बताया गया,
"नहीं, हमने उस पर गोली नहीं दागी।"

911
00:51:43,061 --> 00:51:45,272
यूनाइटेड 93, दरअसल, गोली मार देने का

912
00:51:45,355 --> 00:51:48,025
कोई आदेश दिए जाने से भी पहले ध्वस्त हो गया था।

913
00:51:48,775 --> 00:51:53,030
वह यात्री थे, सरकार नहीं
जिन्होंने अपहरणकर्ताओं से मुकाबला किया था।

914
00:51:53,864 --> 00:51:57,951
जैसा कि बाद में पता चला, विमान में बैठे हुए यात्री

915
00:51:58,035 --> 00:52:01,705
हमसे कहीं तेज़ी से और प्रभावशाली ढंग से हरकत में आए।

916
00:52:02,915 --> 00:52:06,168
लोगों का केबिन पर धावा बोलना, अपनी जान कुरबान करना,

917
00:52:06,251 --> 00:52:08,462
बहुत से अन्य लोगों की जानें बचाने के लिए।

918
00:52:08,545 --> 00:52:13,175
और मुझे अभी भी
इस तरह के व्यक्तित्व पर अचंभा होता है।

919
00:52:15,093 --> 00:52:18,722
मैं जब भी इस बारे में सोचता हूँ, अपने आँसू नहीं रोक पाता

920
00:52:18,805 --> 00:52:23,477
कि उन लोगों ने उस दिन शैंक्सविल में
कितना बड़ा बलिदान दिया था।

921
00:52:36,907 --> 00:52:38,492
जिम कालस्ट्रोम,

922
00:52:38,575 --> 00:52:42,037
एफ़बीआई के न्यूयॉर्क के दफ़्तर में एक भूतपूर्व अफ़सर,
अब हमारे साथ बात कर रहे हैं।

923
00:52:42,120 --> 00:52:43,622
जिम, क्या ख़्याल है आपका?

924
00:52:43,705 --> 00:52:47,793
मेरे मन में सबसे पहला विचार आता है भयंकर जानी नुकसान का।

925
00:52:47,876 --> 00:52:50,128
मृतकों की संख्या बहुत ज़्यादा है।

926
00:52:50,212 --> 00:52:52,464
यह ऐसा दिन है, आज से 50 साल बाद,

927
00:52:52,548 --> 00:52:54,007
जिसके बारे में हमारे बच्चों को पढ़ाया जाएगा,

928
00:52:54,091 --> 00:52:58,387
जब अमरीकी धरती पर हमने आतंकवाद के साथ युद्ध किया।

929
00:52:59,012 --> 00:53:01,056
मुझे एहसास हुआ, वैसे, जब आप यह कह रहे थे,

930
00:53:01,139 --> 00:53:03,141
इस समय कुछ और भी बहुत महत्वपूर्ण है।

931
00:53:03,225 --> 00:53:05,602
और एक बार फिर कहूँगा, मैं इसे
सनसनीख़ेज़ नहीं बनाना चाह रहा।

932
00:53:05,686 --> 00:53:07,271
अमरीका के राष्ट्रपति कहाँ हैं?

933
00:53:07,354 --> 00:53:09,898
अमरीका के राष्ट्रपति ने...
मुझे पता है हम नहीं जानते वह कहाँ हैं।

934
00:53:09,982 --> 00:53:12,568
पर जल्दी ही, सारा देश जानना चाहेगा वह कहाँ हैं।

935
00:53:15,529 --> 00:53:18,448
अमरीका का सबसे बड़ा शहर तहस-नहस हो गया है,

936
00:53:19,616 --> 00:53:21,743
इसका सैन्य मुख्यालय जल रहा है

937
00:53:22,828 --> 00:53:26,081
और इसके राष्ट्रपति इस समय घर से बहुत दूर हैं।

938
00:53:26,164 --> 00:53:28,083
वाशिंगटन
बार्क्सडेल एयर फ़ोर्स बेस

939
00:53:30,502 --> 00:53:32,045
सुबह के 11:45 बजे
बार्क्सडेल एयर फ़ोर्स बेस लुइज़ियाना

940
00:53:32,129 --> 00:53:35,048
डीसी जाने के बजाय, हम श्रीवपोर्ट, लुइज़ियाना गए।

941
00:53:36,550 --> 00:53:38,927
सच कहूँ, तो उस दिन कुछ हँसी के पल भी थे,

942
00:53:39,011 --> 00:53:41,013
और उनमें से एक था जब हमने लैंड किया,

943
00:53:41,096 --> 00:53:46,143
मुझे लगा हम "डॉ. स्ट्रैंगललव" फ़िल्म के
किसी सेट से आ रहे हैं।

944
00:53:46,226 --> 00:53:48,228
वे बॉम्बर विमान का अभ्यास कर रहे थे।

945
00:53:48,312 --> 00:53:51,148
तो, वहाँ लदे हुए बॉम्बर विमान थे।

946
00:53:51,231 --> 00:53:53,525
और हमें किसी तरह की गाड़ी में बिठाया गया।

947
00:53:55,194 --> 00:53:57,696
राष्ट्रपति के लिए कोई बख़्तरबंद लेमोज़ीन नहीं थी।

948
00:53:57,779 --> 00:54:03,785
स्वतंत्र दुनिया के नेता को सुरक्षा तक
ले जाने के लिए एक नीली डॉज मिनीवैन आकर रुकी।

949
00:54:04,953 --> 00:54:08,248
मुझे नहीं लगता मैंने कभी भी अमरीका के किसी भी
राष्ट्रपति को मिनीवैन में कहीं जाते हुए देखा है।

950
00:54:11,543 --> 00:54:16,548
और एक सैन्य ड्राइवर था जो शायद इतना डरा हुआ था

951
00:54:16,632 --> 00:54:18,675
कि वह बस तेज़ी से गाड़ी वहाँ से भगा ले गया।

952
00:54:20,093 --> 00:54:23,180
हम सड़क पर भागे जा रहे थे

953
00:54:23,263 --> 00:54:25,307
और मैंने गाड़ी चलाने वाले सार्जेंट से कहा,

954
00:54:25,390 --> 00:54:27,309
"यार, मुझे नहीं लगता इस बेस पर कोई अल-क़ायदा है,

955
00:54:27,392 --> 00:54:30,521
तो हम थोड़ा आराम से चल कर भी मुख्यालय पहुँच सकते हैं।"

956
00:54:31,355 --> 00:54:33,899
पूरा दिन, सबसे ज़्यादा ख़तरे में मैं वहीं था।

957
00:54:37,528 --> 00:54:39,696
और हम कमांडर के दफ़्तर पहुँचे,

958
00:54:39,780 --> 00:54:41,073
और वहाँ अंदर गए।

959
00:54:41,156 --> 00:54:42,574
उसके पास बहुत अच्छी संचार व्यवस्था थी।

960
00:54:42,658 --> 00:54:44,868
हमने वाशिंगटन, डीसी से संपर्क किया।

961
00:54:45,994 --> 00:54:48,497
उस समय हुईं बातचीत वास्तव में यह समझने के लिए थीं,

962
00:54:48,580 --> 00:54:50,165
"और क्या ख़ुफ़िया जानकारी मिल रही है?

963
00:54:50,249 --> 00:54:51,500
हमें और क्या पता होना चाहिए?

964
00:54:51,583 --> 00:54:55,254
हमारे कोई दुश्मन
इसका फ़ायदा उठाने की कोशिश तो नहीं कर रहे?"

965
00:54:56,880 --> 00:54:59,174
यह बहुत अनिश्चितता का समय था।

966
00:54:59,258 --> 00:55:02,386
और जब हमने अपनी मोर्चा-बंदी शुरू की,

967
00:55:02,469 --> 00:55:05,097
हम सुनिश्चित करना चाहते थे कि रूसी समझ जाएँ

968
00:55:05,180 --> 00:55:07,641
कि हम अपने हथियार उनकी ओर नहीं साध रहे।

969
00:55:09,560 --> 00:55:13,522
मुझे चिंता थी कि उस दिन रूसियों का
कोई अभ्यास चल रहा था।

970
00:55:13,605 --> 00:55:17,943
और हम नहीं चाहते थे कि जो यहाँ हो रहा है,

971
00:55:18,026 --> 00:55:19,486
उसके बारे में उन्हें कोई ग़लतफ़हमी हो जाए।

972
00:55:20,654 --> 00:55:23,699
अगर हमने अपनी सेना को सचेत किया
और रूसियों ने उनकी सेना को सचेत किया,

973
00:55:23,782 --> 00:55:25,242
और फिर हम सचेत करें, फिर वह करें,

974
00:55:25,325 --> 00:55:28,453
तो ज़्यादा समय नहीं लगेगा असली युद्ध को शुरू होते

975
00:55:28,537 --> 00:55:30,122
जब चीज़ें ख़ुद-ब-ख़ुद होती चली जाएँगी।

976
00:55:32,249 --> 00:55:36,295
सुरक्षा की प्रक्रियाएँ काफ़ी हद तक यंत्रवत होती हैं।

977
00:55:37,171 --> 00:55:40,215
उन्हें ऐसा बनाया जाता है
कि मानवीय भूल की कम से कम गुँजाइश हो,

978
00:55:40,299 --> 00:55:45,512
और ज़ाहिर है उसका साथ में एक असर यह भी होता है
कि मनुष्य इस सारी प्रक्रिया से तब भी बाहर हो जाते हैं

979
00:55:45,596 --> 00:55:49,057
जब उनका इसके बीच में होना ज़रूरी होता है।

980
00:55:50,767 --> 00:55:54,938
तो मैंने फ़ोन पर राष्ट्रपति पुतिन से बात की और

981
00:55:55,022 --> 00:55:59,818
मैंने कहा, "राष्ट्रपति जी,
हमारे सैन्य बलों को हम सचेत कर रहे हैं।"

982
00:55:59,902 --> 00:56:02,821
और उन्होंने कहा, "चिंता मत कीजिए।
हमारे सैन्य बल शांत रहेंगे।

983
00:56:02,905 --> 00:56:04,448
हमने हमारे अभ्यास रद्द कर दिए हैं।"

984
00:56:04,531 --> 00:56:07,576
और मुझे याद है, मुझे ख़्याल आया,
बल्कि मैं अपने-आप से ही हँसी,

985
00:56:07,659 --> 00:56:11,872
"बेशक़ आप जानते हैं हमारे सैन्य बलों को
सचेत रहने को कहा जा रहा है। आप यह देख सकते हैं।"

986
00:56:11,955 --> 00:56:16,960
पर उस क्षण में मुझे एहसास हुआ
कि शीत युद्ध वाक़ई समाप्त हो चुका है।

987
00:56:17,044 --> 00:56:20,172
पुतिन ने सही प्रतिक्रिया दी थी।

988
00:56:24,510 --> 00:56:26,094
इतने बड़े संकट के समय,

989
00:56:26,178 --> 00:56:30,057
यह ज़रूरी है कि नेता लोग लगातार
जनता को आश्वासन देते रहें।

990
00:56:30,140 --> 00:56:34,520
और मुझे नहीं लगता यह कभी भी
ज़रूरत से ज़्यादा हो सकता है।

991
00:56:36,104 --> 00:56:38,023
किसी भी संकट के तुरंत बाद।

992
00:56:38,690 --> 00:56:40,609
और इसलिए, यह बहुत ज़रूरी था

993
00:56:40,692 --> 00:56:45,405
कि मैं जानकारी इकट्ठी करने के दौरान भी
नियमित तौर पर लोगों से बात करता रहूँ।

994
00:56:48,492 --> 00:56:51,954
मैं उनको एक संवाददाता की नज़र के साथ-साथ
एक अमरीकी की हैसियत से भी देख रहा था।

995
00:56:52,996 --> 00:56:54,957
मैं अमरीकी लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूँ...

996
00:56:56,834 --> 00:56:59,545
कि केंद्रिय सरकार के सभी... सभी संसाधन...

997
00:56:59,628 --> 00:57:03,340
मैं जितना उनके शब्दों को सुन रहा था,
उतना ही उनके चेहरे को भी देख रहा था।

998
00:57:05,634 --> 00:57:08,512
और मुझे लगता है उस कमरे के
ज़्यादातर लोगों के लिए यह सच होगा,

999
00:57:08,595 --> 00:57:09,847
चाहे वे संवाददाता हों या ना हों।

1000
00:57:12,099 --> 00:57:14,518
मैं यह नहीं कहूँगा वह त्रस्त लग रहे थे,

1001
00:57:15,310 --> 00:57:19,690
पर जो हो रहा था, उसकी गंभीरता
उनके चेहरे पर साफ़ नज़र आ रही थी।

1002
00:57:21,817 --> 00:57:23,193
भगवान भला करे।

1003
00:57:27,239 --> 00:57:29,241
फिर हम फिर चल पड़े।

1004
00:57:31,493 --> 00:57:34,162
पर एबीसी की ऐन कॉम्पटन फ़ोन पर हैं।

1005
00:57:34,246 --> 00:57:37,416
हमें शायद जल्दबाज़ी में यहाँ से
निकलना पड़े... क्या हम जाने लगे हैं?

1006
00:57:37,499 --> 00:57:40,252
अच्छा, पीटर, हम जा रहे हैं, और मुझे लगता है...

1007
00:57:40,335 --> 00:57:43,422
-तुम लोग कहाँ जा रहे हो, ऐनी?
-पीटर, मुझे बिल्कुल नहीं पता।

1008
00:57:43,922 --> 00:57:46,133
अभी भी वाशिंगटन लौटने का हठ करते हुए,

1009
00:57:46,884 --> 00:57:50,262
राष्ट्रपति बुश ने बार्क्सडेल से
जल्दी से निकलने का आदेश दिया।

1010
00:57:50,846 --> 00:57:52,681
मुझे एयर फ़ोर्स वन में घुसना याद है।

1011
00:57:52,764 --> 00:57:54,433
उन्होंने तेज़ी से दरवाज़े बंद कर दिए।

1012
00:57:56,476 --> 00:57:57,769
और हम उड़ गए।

1013
00:58:00,564 --> 00:58:02,733
मैं वाशिंगटन वापस जाना चाहता था।

1014
00:58:02,816 --> 00:58:04,693
और उसका विरोध किया जा रहा था।

1015
00:58:04,776 --> 00:58:07,446
वह मुझसे कह रहे थे, "हम वाशिंगटन, डीसी वापस जाएँगे,"

1016
00:58:07,529 --> 00:58:09,531
और एक तरह से मुझे आदेश दे रहे थे।

1017
00:58:09,615 --> 00:58:10,824
और मैं कह रहा था,

1018
00:58:10,908 --> 00:58:14,912
"मुझे नहीं लगता आपको यह फैसला अभी लेना चाहिए,"
एक बार फिर से,

1019
00:58:14,995 --> 00:58:18,957
जो मैं उनसे बार-बार दोहरा रहा था।

1020
00:58:19,666 --> 00:58:22,878
बाप रे, वह मुझसे नाराज़ हो गए।
वह मुझसे बहुत ज़्यादा गुस्सा हो गए।

1021
00:58:24,880 --> 00:58:27,174
शायद मैं उस पर थोड़ा-बहुत चिल्लाया होऊँगा।

1022
00:58:27,257 --> 00:58:29,009
पर मैं घर जाना चाहता था।

1023
00:58:29,801 --> 00:58:34,348
पर सुरक्षा तंत्र के लोग मुझसे कह रहे थे
कि यह असुरक्षित है।

1024
00:58:35,390 --> 00:58:38,685
मुझे याद है वह बोले,
"मैं इन लोगों से डर कर नहीं भागूँगा।"

1025
00:58:39,269 --> 00:58:41,355
वह लड़ना चाहते थे। वह लड़ने के लिए तैयार थे।

1026
00:58:42,564 --> 00:58:45,526
सुपरवाइज़र होने के नाते, आपमें
राष्ट्रपति को ना कहने की हिम्मत होनी चाहिए।

1027
00:58:46,610 --> 00:58:50,155
नियम यह है, कि एयर फ़ोर्स वन का उड़ना
सीक्रेट सर्विस की इच्छानुसार होता है।

1028
00:58:50,239 --> 00:58:53,575
तो हमें उन्हें समझाना पड़ा कि यह हमारा काम है

1029
00:58:54,243 --> 00:58:57,829
कि हम अमरीका के राष्ट्रपति को सुरक्षित रखें,

1030
00:58:57,913 --> 00:59:00,666
और यह निर्णय आप नहीं ले सकते।

1031
00:59:02,626 --> 00:59:04,211
हाँ, वह गुस्से से बेकाबू हो रहे थे।

1032
00:59:06,630 --> 00:59:10,300
और उन्हें बात पसंद नहीं आई
पर ना चाहते हुए भी वह मान गए।

1033
00:59:12,094 --> 00:59:14,513
सबसे महत्वपूर्ण चीज़ यह है कि फिर हम वहाँ जा सके

1034
00:59:14,596 --> 00:59:17,891
जहाँ हमें और बेहतर सुरक्षा
और संचार व्यवस्था मिल सकती थी।

1035
00:59:19,017 --> 00:59:21,687
ऑफ़ुट एयर फ़ोर्स बेस
एक घंटा 15 मिनट दूर उत्तर दिशा में है,

1036
00:59:21,770 --> 00:59:24,314
और वहाँ पर ऐसी सुविधाएँ हैं
जो हमें एक सुरक्षित वीडियो कॉन्फ़्रेंस के ज़रिये

1037
00:59:24,398 --> 00:59:27,150
सरकार के सारे उच्च अधिकारियों को

1038
00:59:27,234 --> 00:59:29,570
एक साथ लाना संभव बनाएँगीं।

1039
00:59:29,653 --> 00:59:31,280
राष्ट्रपति इस बारे में ख़ुश नहीं थे

1040
00:59:31,363 --> 00:59:34,575
और उन्होंने यह बात साफ़ कर दी
कि यह अंतिम बार टालमटोल होगा।

1041
00:59:34,658 --> 00:59:36,201
तो जितनी जल्दी हो जाए सो बेहतर।

1042
00:59:41,290 --> 00:59:45,169
अब राष्ट्रपति आज अपना समय कैसे बिताते हैं,

1043
00:59:45,252 --> 00:59:47,546
वह क्या करते हुए नज़र आते हैं,
यह सब बहुत महत्वपूर्ण है।

1044
00:59:47,629 --> 00:59:50,007
केवल पूरे देश के लिए ही नहीं, अपितु उनके लिए भी।

1045
00:59:50,090 --> 00:59:51,466
यह उनके लिए नाज़ुक समय है।

1046
00:59:51,550 --> 00:59:56,471
उन्होंने कहा यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है।
यह नए राष्ट्रपति के लिए भी परीक्षा की घड़ी है।

1047
00:59:57,222 --> 00:59:59,725
सबसे ज़रूरी चीज़ जो उन्हें करनी होगी,
ज़्यादातर अमरीकियों के लिए,

1048
00:59:59,808 --> 01:00:02,102
वह यह है कि राष्ट्रपति को यह दिखाना होगा
कि वह नियंत्रण में हैं,

1049
01:00:02,186 --> 01:00:04,938
कि वह सारी स्थिति पर काबू पाने का इरादा रखते हैं,

1050
01:00:05,022 --> 01:00:09,443
और जैसा कि उन्होंने कहा, वह इसके लिए ज़िम्मेदार
लोगों को ढूँढेंगे और उन्हें सज़ा देंगे।

1051
01:00:14,823 --> 01:00:17,576
मैंने देखा कि अमरीका की क्या प्रतिक्रिया थी।

1052
01:00:17,659 --> 01:00:20,162
स्वभाववश मैं गुस्सैल आदमी नहीं हूँ,

1053
01:00:20,245 --> 01:00:23,040
पर मैं क्रोधित था कि लोगों ने अमरीकियों को मारा है।

1054
01:00:24,958 --> 01:00:27,503
पर गुस्से में तुम विवेकपूर्ण निर्णय नहीं ले सकते।

1055
01:00:28,378 --> 01:00:30,547
राष्ट्रपति होने के नाते, यह बहुत ज़रूरी है
कि तुम तब तक निर्णय ना लो

1056
01:00:30,631 --> 01:00:35,260
जब तक तुम पूरे वातावरण को
और सभी तथ्यों को ठीक तरह नहीं समझ लेते।

1057
01:00:37,262 --> 01:00:39,389
राष्ट्रपति ने मुझे अपने दफ़्तर में बुलाया।

1058
01:00:40,390 --> 01:00:41,558
अकेले, उन्होंने कहा।

1059
01:00:42,976 --> 01:00:46,647
राष्ट्रपति ने फिर मेरी ओर देखा और पूछा,
"माइकल, यह किसने किया है?"

1060
01:00:49,608 --> 01:00:52,194
मैंने उन्हें बताया कि मैंने
ऐसी कोई ख़ुफ़िया जानकारी नहीं देखी है

1061
01:00:52,736 --> 01:00:55,531
जिससे हमें दोषी का पता चल सके,

1062
01:00:55,614 --> 01:00:58,617
तो उन्हें मैं केवल
अपना सबसे बढ़िया अनुमान ही बता सकता हूँ।

1063
01:00:58,700 --> 01:01:03,372
जो किसी ख़ुफ़िया जानकारी का
बारीकी से किया हुआ विश्लेषण नहीं होगा।

1064
01:01:03,455 --> 01:01:06,041
और उन्होंने कहा, "मैं चेतावनी समझ गया, अब आगे बोलो।"

1065
01:01:06,834 --> 01:01:09,378
यह एकदम जॉर्ज बुश के तरीके का काम था।

1066
01:01:10,087 --> 01:01:14,341
तो मैंने कहा, "राष्ट्रपति जी, दो देश हैं

1067
01:01:14,842 --> 01:01:17,010
जिनमें यह करने की क़ाबिलियत है।

1068
01:01:17,094 --> 01:01:18,929
ईरान और इराक।

1069
01:01:19,012 --> 01:01:21,932
पर उनमें से किसी को भी
इससे कोई फ़ायदा नहीं होने वाला,

1070
01:01:22,015 --> 01:01:24,268
तो मुझे नहीं लगता यह उनमें से किसी ने किया है।"

1071
01:01:24,351 --> 01:01:28,063
मैंने उन्हें बताया कि मेरे विचार में
जब हमारी जाँच-पड़ताल पूरी हो जाएगी,

1072
01:01:28,146 --> 01:01:32,317
तो हमें मिलेगी अल-क़ायदा और हमें मिलेगा बिन लादेन।

1073
01:01:32,401 --> 01:01:35,362
और मैंने उनसे कहा,
"राष्ट्रपति जी, मुझे इस बात का इतना यक़ीन है

1074
01:01:35,445 --> 01:01:37,489
कि मैं इस पर अपने बच्चों का भविष्य भी
दाँव पर लगा सकता हूँ।"

1075
01:01:40,492 --> 01:01:44,955
फिर वह वहाँ बस ऐसे ही बैठे रहे, लगभग पाँच मिनट तक।

1076
01:01:48,917 --> 01:01:50,252
मेरा काम बदल गया।

1077
01:01:52,504 --> 01:01:56,300
मैं इसे दूसरे शब्दों में कहता हूँ।
मेरा काम शीशे की तरह साफ़ हो गया।

1078
01:01:57,301 --> 01:02:02,890
मैंने सोचा, "अगर यह अल-क़ायदा है तो हमें क्या करना होगा,
उन्हें उनके किए की सज़ा दिलवाने के लिए?"

1079
01:02:09,062 --> 01:02:11,148
दोपहर के 2:50 बजे - ऑफ़ुट एयर फ़ोर्स बेस
नेब्रास्का

1080
01:02:11,231 --> 01:02:15,569
जब हम ऑफ़ुट पहुँचे
तो सबसे पहली चीज़ जो राष्ट्रपति ने कही, वह थी,

1081
01:02:15,652 --> 01:02:17,738
"मैं वाशिंगटन वापस जाना चाहता हूँ, अभी।"

1082
01:02:19,656 --> 01:02:23,577
तो सोचा गया,
"पहले बंकर में चलते हैं, सारी जानकारी ले लें।"

1083
01:02:24,203 --> 01:02:26,747
पर जिस क्षण से वह पहुँचे, उनके दिमाग़ में बस यही था।

1084
01:02:26,830 --> 01:02:28,248
"मैं वाशिंगटन वापस जाना चाहता हूँ।"

1085
01:02:29,041 --> 01:02:30,959
ऐन कॉम्पटन जो पूरा दिन राष्ट्रपति के साथ रही हैं,

1086
01:02:31,043 --> 01:02:33,879
वह नेब्रास्का से फ़ोन पर हमारे साथ हैं।

1087
01:02:33,962 --> 01:02:35,547
और उनसे बात हो सकती है,
तो हम उन्हें खोना नहीं चाहेंगे।

1088
01:02:35,631 --> 01:02:36,924
ऐनी, मेरी आवाज़ सुनाई दे रही है?

1089
01:02:37,007 --> 01:02:39,885
-हाँ, पीटर, मैं सुन रही हूँ, और...
-तुम लोग नेब्रास्का में क्या कर रहे हो?

1090
01:02:39,968 --> 01:02:42,804
वह, हमें नहीं पता था हम कहाँ हैं
जब तक हम नीचे नहीं उतरे।

1091
01:02:42,888 --> 01:02:46,642
राष्ट्रपति बुश यहाँ सामरिक कमान में आए हैं,

1092
01:02:46,725 --> 01:02:49,311
और यहाँ आ कर वह गायब हो गए हैं, पीटर।

1093
01:02:49,394 --> 01:02:53,106
एक लाल ईंटों की बनी हुई,
छोटी इमारत में से कहीं नीचे,

1094
01:02:53,190 --> 01:02:54,983
किसी भूमिगत बंकर में चले गए हैं

1095
01:02:55,067 --> 01:02:59,112
जहाँ पर राष्ट्रपति टेलीकॉन्फ़्रेंस से
राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक मीटिंग की

1096
01:02:59,196 --> 01:03:00,656
अध्यक्षता करेंगे।

1097
01:03:01,573 --> 01:03:03,700
वह ऑफ़ुट एयर फ़ोर्स बेस पर थे

1098
01:03:03,784 --> 01:03:06,411
और यह सब चल रहा था और वह वापस नहीं आ पा रहे थे।

1099
01:03:06,495 --> 01:03:08,914
और वह ख़ुद को जैसे कैद में महसूस कर रहे थे।

1100
01:03:10,207 --> 01:03:13,001
मुझे उनकी हताशा की भावना ऐसी ही लगी।

1101
01:03:13,669 --> 01:03:17,130
वह वहाँ नहीं जा पा रहे थे जहाँ उन्हें होना चाहिए था।

1102
01:03:18,423 --> 01:03:19,758
सारी सुबह,

1103
01:03:19,842 --> 01:03:23,554
राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों के कारण
उन्हें ठीक तरह से जानकारी नहीं मिल पाई।

1104
01:03:24,221 --> 01:03:27,057
पर अब, ज़मीन से 75 फ़ीट नीचे

1105
01:03:27,140 --> 01:03:30,018
और पहले विमान के टकराने के छः घंटे बाद,

1106
01:03:30,102 --> 01:03:32,563
उन्हें आख़िरकार नवीनतम जानकारी मिली।

1107
01:03:33,730 --> 01:03:39,194
जॉर्ज टेनेट स्क्रीन पर थे
और वह राष्ट्रपति को ब्रीफ़िंग दे रहे थे

1108
01:03:39,278 --> 01:03:43,031
उस सारी जानकारी के बारे में जिसके बारे में हमने

1109
01:03:43,115 --> 01:03:45,117
पिछले कुछ घंटों में ही पता लगाया था।

1110
01:03:45,200 --> 01:03:46,952
क्या हमें पता था यह अल-क़ायदा ने किया है?

1111
01:03:47,035 --> 01:03:48,787
हमें लगा था कि हमें पता है।

1112
01:03:48,871 --> 01:03:52,666
सीआईए निदेशक ने इस बात की पुष्टि की कि हमें पता है।

1113
01:03:53,667 --> 01:03:57,963
जॉर्ज ने कहा, "हमें पता है यह अल-क़ायदा ने किया है।"

1114
01:03:58,046 --> 01:04:02,176
उसने कहा, "राष्ट्रपति जी,
हम इसकी पुष्टि सुबह तक करेंगे, पर हम जानते हैं।"

1115
01:04:02,259 --> 01:04:04,595
और राष्ट्रपति ने कहा, "तुम्हें यह कैसे पता है?"

1116
01:04:04,678 --> 01:04:06,555
और तब जॉर्ज ने कहा

1117
01:04:06,638 --> 01:04:11,602
कि यात्रियों की सूची में वे लोग थे
जो हमारी नज़र रखे जाने वालों की सूची में थे।

1118
01:04:14,188 --> 01:04:16,106
12 अल्हज़मी नवफ़

1119
01:04:16,190 --> 01:04:18,692
राष्ट्रपति ने घूमकर मुझे देखा।

1120
01:04:18,775 --> 01:04:19,610
20 अल्मिह्दनर ख़ालिद

1121
01:04:19,693 --> 01:04:23,113
और मैं उनके चेहरे के भाव देखकर समझ सकता था
कि वह कह रहे थे,

1122
01:04:23,197 --> 01:04:26,825
"मुझे लगा मैंने तुमसे कहा था
कि कुछ पता चले तो सबसे पहले मुझे बताया जाए।"

1123
01:04:27,409 --> 01:04:29,745
और उनकी नज़र में मेरे लिए निराशा थी।

1124
01:04:31,872 --> 01:04:35,334
राष्ट्रपति बुश जैसे स्क्रीन से निकलकर
बाहर ही आ गए और उन्होंने कहा,

1125
01:04:35,417 --> 01:04:37,503
"हमारा आतंक के साथ युद्ध शुरू हो गया है

1126
01:04:37,586 --> 01:04:41,298
और आज से, यह हमारे प्रशासन की प्राथमिकता होगी।"

1127
01:04:43,050 --> 01:04:45,135
सबसे पहली चीज़ उन्होंने हम सब से यही कही।

1128
01:04:46,386 --> 01:04:49,097
मेरे लिए यह सुनिश्चित करना ज़रूरी था
कि उन्हें पता हो कि किसका आदेश चलेगा।

1129
01:04:49,181 --> 01:04:51,099
मैं यह नहीं जता रहा कि कोई बगावत कर रहा था,

1130
01:04:51,183 --> 01:04:55,854
पर टीमें तभी बेहतर काम करती हैं जब नेता,
ऐसे मामले में, दृढ़तापूर्वक बात करते हैं।

1131
01:04:55,938 --> 01:04:59,107
और मैं उन्हें बताना चाहता था
कि हमें उससे निपटने के लिए कोई योजना चाहिए

1132
01:04:59,191 --> 01:05:01,276
और सबको उसमें योगदान देना होगा।

1133
01:05:02,444 --> 01:05:06,657
मुझे याद है उन्होंने एफ़बीआई निदेशक से कहा,

1134
01:05:06,740 --> 01:05:08,700
"तुम्हारा काम बदल गया है।

1135
01:05:09,660 --> 01:05:15,499
एफ़बीआई में तुम लोगों को आदत है,
अपराध होने के बाद बुरे लोगों को पकड़ना।

1136
01:05:15,582 --> 01:05:20,838
तुम्हारा काम अब होगा आतंकवादियों को
अगला हमले करने से रोकना।"

1137
01:05:22,589 --> 01:05:24,883
मैंने जॉर्ज टेनेट के कार्यकारी सहायक को फ़ोन किया

1138
01:05:24,967 --> 01:05:28,303
तो उसने मुझे बताया कि सीआईए ने अल-क़ायदा पर
जो जानकारी उस दिन तैयार की है,

1139
01:05:28,387 --> 01:05:31,974
उसे इमारत से बाहर लेकर जाने पर प्रतिबंध है।

1140
01:05:32,850 --> 01:05:37,145
और मैंने बहुत ऊँची आवाज़ में
कुछ गालियों का प्रयोग करते हुए कहा,

1141
01:05:37,229 --> 01:05:40,232
"अमरीका के राष्ट्रपति को दिखाने पर प्रतिबंध है?"

1142
01:05:41,692 --> 01:05:43,402
दूसरी तरफ़ एक बहुत लंबा विराम।

1143
01:05:43,986 --> 01:05:45,946
और मैंने कहा, "उसे मेरे पास तुरंत भेजो।"

1144
01:05:46,029 --> 01:05:47,614
और मैंने फ़ोन नीचे पटक दिया।

1145
01:05:52,286 --> 01:05:56,790
राष्ट्रपति ने जॉर्ज से विशेष रूप से पूछा
कि क्या उसे लगता है और हमले होंगे।

1146
01:05:57,499 --> 01:06:01,879
और जॉर्ज टेनेट ने राष्ट्रपति से कहा,
"मुझे लगता है आज के लिए ख़त्म हो गया है।"

1147
01:06:03,630 --> 01:06:08,719
जब राष्ट्रपति ने
वह सारी जानकारी सुन ली जो उन्हें दी गई

1148
01:06:08,802 --> 01:06:10,929
और उन्होंने जो सवाल पूछने थे, वह पूछ लिए,

1149
01:06:11,013 --> 01:06:15,142
वह खड़े हुए, उन्होंने अपना हाथ मेज़ पर मारा,

1150
01:06:15,225 --> 01:06:17,186
और उन्होंने कहा, "हम अब घर जाएँगे।"

1151
01:06:19,980 --> 01:06:22,107
मैंने वाशिंगटन वापस जाने का निर्णय लिया।

1152
01:06:23,483 --> 01:06:25,611
योजना थी कि राष्ट्र के नाम एक भाषण देना होगा।

1153
01:06:26,904 --> 01:06:29,740
और चीज़ यह है कि नेब्रास्का के बीच में किसी बंकर से

1154
01:06:29,823 --> 01:06:34,203
राष्ट्र के नाम भाषण देना मेरी नज़र में सही नेतृत्व नहीं है।

1155
01:06:35,537 --> 01:06:38,081
मैंने कहा, "अगर मैं राष्ट्र के नाम भाषण दूँगा,

1156
01:06:38,165 --> 01:06:41,293
तो वह वाशिंगटन, डीसी से होगा। मैं घर आ रहा हूँ।"

1157
01:06:45,631 --> 01:06:50,219
वापस आते हुए,
राष्ट्रपति एयर फ़ोर्स वन पर वापस आए थे,

1158
01:06:50,302 --> 01:06:52,471
वह पहले सीक्रेट सर्विस के केबिन में रुके,

1159
01:06:52,554 --> 01:06:54,806
उनका धन्यवाद किया, उनका कंधा थपथपाया।

1160
01:06:54,890 --> 01:06:57,476
और फिर वह प्रेस के केबिन के दरवाज़े पर रुके।

1161
01:06:57,559 --> 01:07:01,271
उन्होंने हाथ हिलाकर उन्हें अपनी कापियाँ परे रखने को कहा।
नहीं चाहते थे उनके हवाले से कुछ कहा जाए।

1162
01:07:01,355 --> 01:07:04,233
और फिर उन्होंने कहा,
"हम उन हत्यारों को नहीं छोड़ेंगे।"

1163
01:07:06,735 --> 01:07:09,821
और मैं एयर फ़ोर्स वन की खिड़की से बाहर देख रही थी,

1164
01:07:09,905 --> 01:07:12,950
और वह बहुत सुंदर, सुनहरी दोपहर थी।

1165
01:07:13,575 --> 01:07:16,245
और एक एहसास था कि सबसे बुरा वक़्त ख़त्म हो गया है।

1166
01:07:17,996 --> 01:07:20,374
वह दिन बहुत उदासी भरा था।

1167
01:07:22,125 --> 01:07:25,879
और मुझे पता था कि माँ और डैडी
मेरे बारे में सोच कर चिंतित होंगे।

1168
01:07:25,963 --> 01:07:27,756
और मैंने आख़िरकार उनसे संपर्क किया।

1169
01:07:28,382 --> 01:07:30,092
माँ फ़ोन पर आईं,

1170
01:07:30,175 --> 01:07:32,094
और मैंने कहा, "माँ, आप हैं कहाँ, वैसे?"

1171
01:07:32,177 --> 01:07:33,929
उन्होंने कहा, "हम मिलवॉकी के बाहर हैं।"

1172
01:07:34,012 --> 01:07:36,139
मैंने कहा, "आप मज़ाक कर रही हैं।
आप लोग वहाँ क्या कर रहे हैं?"

1173
01:07:36,223 --> 01:07:37,975
उन्होंने कहा, "तुमने हमारा विमान रुकवा दिया।"

1174
01:07:39,017 --> 01:07:41,562
और इसलिए... वह ख़ास माँ वाली चीज़ थी।

1175
01:07:41,645 --> 01:07:44,022
और क्या मुझे उनकी चिंता थी? बिल्कुल।

1176
01:07:44,106 --> 01:07:46,358
पर एक बार जब मुझे पता लग गया
वे सुरक्षित हैं, तो मैं ठीक था।

1177
01:07:48,527 --> 01:07:51,071
राष्ट्रपति को थोड़ी राहत की भावना महसूस हुई,

1178
01:07:51,154 --> 01:07:54,533
यह भावना, "मुझे वाशिंगटन वापस जाने की ख़ुशी है।"

1179
01:07:54,616 --> 01:07:58,370
मुझे लगता है बहुत से लोगों को राहत महसूस हुई
कि यह सब ख़त्म हो गया है।

1180
01:07:58,453 --> 01:08:01,707
और मैं सोच रहा था, "मुझे समझ नहीं आ रहा
कि क्या हम सच में जानते हैं क्या हो रहा है?"

1181
01:08:01,790 --> 01:08:04,793
मेरा मतलब, हमें ऐसा लगता है कि यह ख़त्म हो गया है।

1182
01:08:05,627 --> 01:08:08,547
एफ़-16 हमारे साथ चल ज़रूर रहे हैं,

1183
01:08:08,630 --> 01:08:11,383
पर क्या मुझे सच में पता है
कि पूरी आतंकवादी वारदात ख़त्म हो गई है?

1184
01:08:12,926 --> 01:08:15,262
सीक्रेट सर्विस की चिंता और गहरी हो गई

1185
01:08:15,345 --> 01:08:17,345
जब अचानक कुछ नई ख़ुफ़िया जानकारी मिली,

1186
01:08:18,055 --> 01:08:19,349
जिसने तनाव फिर से बढ़ा दिया।

1187
01:08:21,977 --> 01:08:22,978
वापसी के दौरान,

1188
01:08:23,060 --> 01:08:27,816
सीआईए मुख्यालय ने एयर फ़ोर्स वन को
कुछ काग़ज़ात सुरक्षित तरीके से फ़ैक्स किए।

1189
01:08:28,901 --> 01:08:30,652
उसमें कुछ जानकारी थी

1190
01:08:30,736 --> 01:08:35,616
जो हमें एक यूरोपीय ख़ुफ़िया एजेंसी ने भेजी थी

1191
01:08:35,698 --> 01:08:42,162
जिसमें बताया गया था कि उस सुबह जो हुआ,
वह अमरीकी धरती के ख़िलाफ़ किए जाने वाले हमलों की

1192
01:08:42,247 --> 01:08:43,457
दो लहरों में से पहला था।

1193
01:08:45,917 --> 01:08:50,087
क्या यह सब हमें वाशिंगटन वापस लाने की
उनकी योजना का हिस्सा था

1194
01:08:50,171 --> 01:08:52,799
ताकि दूसरी लहर लाई जा सके?

1195
01:08:54,384 --> 01:08:59,264
राष्ट्रपति ने अभी-अभी अमरीकी इतिहास में
अमरीका पर हुआ

1196
01:08:59,348 --> 01:09:00,682
सबसे बुरा हमला झेला था।

1197
01:09:01,433 --> 01:09:04,685
और यहाँ उनका ख़ुफ़िया जानकारी देने वाला
उन्हें ऐसी जानकारी दे रहा था

1198
01:09:04,770 --> 01:09:07,856
जो यह संभावना जता रही थी
कि शायद एक दूसरा हमला हो सकता है।

1199
01:09:09,024 --> 01:09:13,028
उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे महसूस हो
कि इससे उन्हें कोई धक्का लगा है

1200
01:09:13,111 --> 01:09:16,198
पर उनके चेहरे के भाव से यह पता चल रहा था।

1201
01:09:18,283 --> 01:09:22,371
मैंने और हमलों के बारे में चिंता करने में
बहुत समय बिताया। बहुत ज़्यादा समय।

1202
01:09:22,453 --> 01:09:24,206
हम काफ़ी सुरक्षित महसूस करते थे।

1203
01:09:25,165 --> 01:09:26,750
और अचानक...

1204
01:09:29,294 --> 01:09:33,465
हत्यारों का एक दल एक झटके में
हमारी तथाकथित रक्षा-पंक्ति को चीर कर

1205
01:09:33,549 --> 01:09:37,094
तीन हज़ार लोगों को मार गया।

1206
01:09:40,095 --> 01:09:42,890
जहाँ राष्ट्रपति को आने वाले हमलों की
संभावना ने चिंतामग्न किया हुआ था,

1207
01:09:44,475 --> 01:09:46,770
शुरुआती हमलों के प्रभाव अभी भी फैल रहे थे।

1208
01:09:46,854 --> 01:09:48,397
शाम के 5:20 बजे - लोअर मैनहटन
न्यूयॉर्क

1209
01:09:48,479 --> 01:09:52,359
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के परिसर में
एक और इमारत के ढहने के आसार थे।

1210
01:09:52,984 --> 01:09:55,237
यह लो। यह गई।

1211
01:09:56,697 --> 01:09:57,698
बाप रे।

1212
01:09:58,699 --> 01:10:01,994
क्या हम... क्या यह... क्या वहाँ लोग थे नीचे?

1213
01:10:05,914 --> 01:10:09,126
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की एक तीसरी इमारत अब ढह गई है,

1214
01:10:09,209 --> 01:10:11,378
जो 47-मंज़िला इमारत नंबर सात है।

1215
01:10:11,461 --> 01:10:13,881
सीबीएस न्यूज़ के संवाददाता कैमी मक्कॉर्मिक वहाँ पर हैं।

1216
01:10:13,964 --> 01:10:15,841
अचानक सब लोग चीखने लगे,

1217
01:10:15,924 --> 01:10:18,635
लोग भागने लगे, भगदड़ मच गई क्योंकि ऐसा लगा...

1218
01:10:18,719 --> 01:10:22,014
ऐसा लगा जैसे धूल की एक दीवार
हमारी ओर बढ़ी चली आ रही है।

1219
01:10:23,807 --> 01:10:26,560
न्यूयॉर्क की सड़कों पर फैली दहशत

1220
01:10:26,643 --> 01:10:30,480
एयर फ़ोर्स वन में बैठे
कई लोगों की मनःस्थिति से मेल खा रही थी।

1221
01:10:30,564 --> 01:10:34,026
अज्ञात स्थिति के कारण,

1222
01:10:34,109 --> 01:10:38,363
मुझे कुछ पल की सच में चिंता हुई
कि मैं अपने परिवार को फिर कभी नहीं देख पाऊँगी।

1223
01:10:41,658 --> 01:10:45,287
इतने स्तरों पर सावधानियाँ बरती जा रही थीं

1224
01:10:45,370 --> 01:10:49,708
कि उससे मुझे और यक़ीनन,
कई और लोगों को भी चिंता हुई होगी

1225
01:10:49,791 --> 01:10:51,919
कि दिन के अंत तक पता नहीं हम लोग बचेंगे या नहीं।

1226
01:10:53,754 --> 01:10:58,342
मुझे याद है कर्नल डिक टब,
जो व्हाइट हाउस के डॉक्टर हैं,

1227
01:10:58,425 --> 01:11:02,054
वह सभी के पास जा-जाकर हमें कुछ गोलियाँ दे रहे थे।

1228
01:11:02,137 --> 01:11:04,806
मैंने उनकी ओर देखा। मैंने पूछा, "डॉक, यह क्या है?"

1229
01:11:04,890 --> 01:11:06,850
उन्होंने कहा, "यह सिप्रो है। तुम बस यह खा लो।"

1230
01:11:07,809 --> 01:11:11,480
सिप्रो एन्थ्रैक्स के विरुद्ध अभिरक्षक है।

1231
01:11:11,563 --> 01:11:13,565
पर हमारा हर चीज़ के लिए तैयार रहना ज़रूरी था।

1232
01:11:14,733 --> 01:11:15,859
तो मैंने गोलियाँ ले लीं।

1233
01:11:17,110 --> 01:11:18,946
मैंने इधर-उधर देखा और मैंने कहा,

1234
01:11:19,029 --> 01:11:21,865
"मैंने किसी और को सारी गोलियाँ लेते नहीं देखा।"

1235
01:11:21,949 --> 01:11:23,867
तो मैंने फिर नीचे देखा और उसे उठा लिया,

1236
01:11:23,951 --> 01:11:28,038
और उस पर लिखा था,
"अगले सात दिन तक हर रोज़ एक गोली लेना।"

1237
01:11:28,121 --> 01:11:29,540
मैंने तो वह सारी गोलियाँ खा ली थीं।

1238
01:11:30,791 --> 01:11:37,381
और मैंने अपने-आप से बोला... मैंने कहा,
"मूर्ख। तुमने ख़ुद को मार डाला है।"

1239
01:11:37,464 --> 01:11:39,466
मैंने सच में सोचा मैंने ख़ुद को मार डाला है।

1240
01:11:40,259 --> 01:11:44,429
ज़ाहिर है, मैं इस सब के बाद ठीक ही रहा।

1241
01:11:44,513 --> 01:11:50,936
तो यह मज़ाक बार-बार दोहराया गया कि मैंने 11 सितंबर को
एयर फ़ोर्स वन पर ज़्यादा दवा लेकर मरने की कोशिश की।

1242
01:11:54,147 --> 01:11:57,818
जहाँ हमलों की दूसरी लहर के बारे में चिंता बरकरार थी,

1243
01:11:58,777 --> 01:12:01,613
एयर फ़ोर्स वन पर और भी बुरी ख़बर पहुँची।

1244
01:12:02,406 --> 01:12:06,994
पेंटागन विमान दुर्घटना के बारे में एक विशेष जानकारी।

1245
01:12:07,077 --> 01:12:10,747
हमें पता चला है
कि बारबरा ओल्सन भी उस विमान में सवार थीं।

1246
01:12:10,831 --> 01:12:11,999
बारबरा ओल्सन
1955-2001

1247
01:12:12,082 --> 01:12:16,461
सीएनएन पर एक नियमित समालोचक
और सॉलिसिटर जनरल टेड ओल्सन की पत्नी।

1248
01:12:17,588 --> 01:12:23,010
जब मीडिया पर ख़बर आई
कि टेड ओल्सन की पत्नी, बारबरा ओल्सन नहीं रहीं,

1249
01:12:23,635 --> 01:12:29,141
उस पल में ख़ुद को संभालना मुश्किल हो गया।

1250
01:12:30,350 --> 01:12:31,602
वह...

1251
01:12:34,563 --> 01:12:35,856
बहुत व्यक्तिगत बन गया।

1252
01:12:41,612 --> 01:12:44,573
व्हाइट हाउस में काम करने वाले ज़्यादातर लोग टेड ओल्सन

1253
01:12:44,656 --> 01:12:46,033
और बारबरा ओल्सन को जानते थे।

1254
01:12:46,617 --> 01:12:50,913
मुझे याद है हैरियट मायर्स उसकी अच्छी दोस्त थी।

1255
01:12:50,996 --> 01:12:53,540
और जब हमने यह ख़बर सुनी,
इतना कुछ जो हो रहा था, उसके बावजूद

1256
01:12:53,624 --> 01:12:56,126
मैंने देखा राष्ट्रपति हैरियट के पास गए
और उसके दुख के समय में

1257
01:12:56,210 --> 01:12:58,545
उसे सांत्वना देने के लिए अपना हाथ उसके कंधे पर रखा।

1258
01:13:04,760 --> 01:13:07,137
उस रात मैं मध्यरात्रि के क़रीब बिस्तर पर गया,

1259
01:13:07,221 --> 01:13:11,808
तो तकिये पर बारबरा की लिखी हुई एक पर्ची थी।

1260
01:13:14,311 --> 01:13:19,149
"टेड, मैं तुम्हें इतना प्यार करती हूँ
जितना मैंने नहीं सोचा था संभव हो सकता है।"

1261
01:13:26,698 --> 01:13:30,702
"तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त, प्रेमी, मेरे सब कुछ हो।

1262
01:13:30,786 --> 01:13:33,872
इकसठवें जन्मदिन की बधाई हो।

1263
01:13:35,249 --> 01:13:39,628
और जान लो कि जब तुम यह पढ़ रहे हो,
तो मैं तुम्हारे बारे में सोच रही हूँ।

1264
01:13:39,711 --> 01:13:45,425
अच्छी तरह सोना, और मैं तुम्हारे साथ
शुक्रवार को तुम्हारा जन्मदिन मनाऊँगी।

1265
01:13:45,509 --> 01:13:46,969
ढेर सारा प्यार, बारबरा।"

1266
01:13:51,181 --> 01:13:52,516
सारासोटा-ब्रैडन्टन एयरपोर्ट

1267
01:13:52,599 --> 01:13:55,269
फ़्लोरिडा से निकलने के क़रीब नौ घंटे बाद

1268
01:13:56,186 --> 01:13:59,314
और 4,800 किलोमीटर से ज़्यादा उड़ने के बाद...

1269
01:13:59,398 --> 01:14:00,607
बार्क्सडेल एयर फ़ोर्स बेस

1270
01:14:00,691 --> 01:14:01,692
ऑफ़ुट एयर फ़ोर्स बेस

1271
01:14:01,775 --> 01:14:04,278
...राष्ट्रपति आख़िरकार
एन्ड्रूस एयर फ़ोर्स बेस पर पहुँचे...

1272
01:14:04,361 --> 01:14:05,362
संयुक्त बेस एन्ड्रूस

1273
01:14:05,445 --> 01:14:07,614
...जो वाशिंगटन के एकदम बाहर है।

1274
01:14:10,200 --> 01:14:13,453
हमेशा का नियम था
एयर फ़ोर्स वन से उतर कर मैरीन वन में चढ़ना।

1275
01:14:13,537 --> 01:14:16,665
हमेशा एक गौरव और ख़ुशी की भावना महसूस होती थी।
अब नहीं।

1276
01:14:18,792 --> 01:14:22,337
केवल एक सर्द, सख्त तनाव महसूस हो रहा था।

1277
01:14:25,591 --> 01:14:29,845
हवा में भय का स्पष्ट एहसास था।

1278
01:14:32,347 --> 01:14:34,141
हमारे पास दो मैरीन वन हैं।

1279
01:14:34,224 --> 01:14:35,976
उनमें से एक जैसे नक़ली है।

1280
01:14:36,059 --> 01:14:38,604
तुम्हें पता नहीं होना चाहिए कि राष्ट्रपति किसमें सवार हैं।

1281
01:14:38,687 --> 01:14:40,856
मैं दूसरे वाले में था,

1282
01:14:40,939 --> 01:14:45,402
और मैं चाहता था कोई चिह्न हो जिस पर लिखा हो
"नहीं, वह दूसरे वाले में हैं।"

1283
01:14:48,405 --> 01:14:51,408
हम पेड़ों की ऊँचाई पर उड़ रहे थे, आड़े-तिरछे जाते हुए,

1284
01:14:53,076 --> 01:14:57,164
क्योंकि इससे किसी स्टिंगर मिसाइल से
हमें मारना मुश्किल होगा, शायद।

1285
01:14:59,708 --> 01:15:02,503
और हम टेढ़े-मेढ़े जाते हुए पोटोमैक नदी के पास पहुँचे,

1286
01:15:02,586 --> 01:15:06,006
और वहाँ पेंटागन से धुआँ निकलता नज़र आ रहा था।

1287
01:15:10,219 --> 01:15:14,264
वह बहुत ही अजीब सा पल था
क्योंकि कैपिटल एकदम खाली था,

1288
01:15:14,348 --> 01:15:18,936
सिवाय मुख्य सड़कों पर सैन्य नाकों के।

1289
01:15:19,561 --> 01:15:22,272
और पृष्ठभूमि में पेंटागन सुलग रहा था।

1290
01:15:23,148 --> 01:15:25,025
और वह एक युद्ध क्षेत्र था।

1291
01:15:26,193 --> 01:15:29,780
और वह दृश्य मैं कभी नहीं भुला पाऊँगा।

1292
01:15:30,989 --> 01:15:34,368
इसका मतलब था मैं एक युद्ध के समय का राष्ट्रपति था
और युद्ध क्षेत्र में जा रहा था।

1293
01:15:37,246 --> 01:15:39,373
राष्ट्रपति ने अपनी खिड़की से बाहर देखा

1294
01:15:39,456 --> 01:15:43,502
और वह बोले, "दुनिया की
सबसे शक्तिशाली इमारत जल रही है।

1295
01:15:43,585 --> 01:15:46,129
यह तुमने अभी-अभी 21वीं सदी का युद्ध देखा है।"

1296
01:15:48,924 --> 01:15:52,386
उन्होंने यह ऊँची आवाज़ में बोला
पर किसी ख़ास व्यक्ति से नहीं।

1297
01:15:52,469 --> 01:15:54,471
वह ख़ुद को मानसिक तौर पर शांत कर रहे थे।

1298
01:15:57,266 --> 01:16:00,227
यह एक अलग तरह का युद्ध था।

1299
01:16:00,310 --> 01:16:05,774
अतीत में, अमरीका ने देशों के ख़िलाफ़ युद्ध लड़े थे।

1300
01:16:05,858 --> 01:16:10,070
उनकी कोई राजधानी होती थी। उनकी सेना होती थी...
थल सेना या जल सेना।

1301
01:16:10,153 --> 01:16:14,533
इस मामले में, हम एक छाया देश के ख़िलाफ़ युद्ध कर रहे थे।

1302
01:16:16,702 --> 01:16:19,246
शाम के 6:56 बजे - व्हाइट हाउस
वाशिंगटन, डी.सी.

1303
01:16:19,329 --> 01:16:21,164
राष्ट्रपति और मैंने उनके उस रात

1304
01:16:21,248 --> 01:16:23,417
राष्ट्र के नाम संदेश देने की बात की थी।

1305
01:16:24,418 --> 01:16:25,961
मुझे याद है उन्हें ऐसा महसूस हो रहा था

1306
01:16:26,044 --> 01:16:28,839
कि ऐसा लग रहा था वे देश भर में चारों ओर बचते भाग रहे थे

1307
01:16:28,922 --> 01:16:33,760
और यह ऐसी शक्ति और आश्वासन नहीं दर्शा रहा था
जिसकी लोगों को ज़रूरत थी।

1308
01:16:33,844 --> 01:16:35,762
और इसलिए, वह उसके कारण बहुत हताश थे।

1309
01:16:38,098 --> 01:16:41,894
राष्ट्रपति के लिए ज़रूरी है
कि वह दृढ़ तरीके से आगे बढ़े...

1310
01:16:46,231 --> 01:16:47,482
दुश्मन का सामना करने के लिए।

1311
01:16:53,614 --> 01:16:55,240
जब आप ओवल ऑफ़िस से कुछ कहते हैं,

1312
01:16:56,575 --> 01:16:57,743
तो वह बहुत बड़ी बात होती है।

1313
01:16:59,328 --> 01:17:01,246
हमने उस पर काम करना काफ़ी जल्दी शुरू कर दिया।

1314
01:17:03,373 --> 01:17:07,503
राष्ट्रपति के देश के नाम भाषणों के लिए,
आमतौर पर ज़्यादा समय मिलता है,

1315
01:17:07,586 --> 01:17:10,005
कई दिन मिल जाते हैं, उसे तैयार करने के लिए।

1316
01:17:10,088 --> 01:17:12,049
और इसे कुछ ही घंटों में तैयार करना था।

1317
01:17:14,801 --> 01:17:20,807
देश के नाम संदेश देने की तैयारी करते समय
कई तनावपूर्ण क्षण आए।

1318
01:17:22,643 --> 01:17:25,145
साफ़ था, थके हुए और तनावग्रस्त लोग

1319
01:17:25,229 --> 01:17:27,564
समझने की कोशिश कर रहे थे कि अगले कदम क्या लें।

1320
01:17:28,565 --> 01:17:32,653
यह हमारी धरती पर,

1321
01:17:32,736 --> 01:17:35,822
अमरीका की स्वतंत्र मातृभूमि पर,

1322
01:17:35,906 --> 01:17:37,366
सन् 1812 के युद्ध के बाद पहला हमला था।

1323
01:17:39,952 --> 01:17:43,580
मुझे एकदम ऐसा लगा कि हमने वास्तव में
पाप को उसके असली स्वरूप में देख लिया है।

1324
01:17:44,373 --> 01:17:48,961
और हर क्षण, ऐसा लग रहा था
कि कहीं एक और हमला ना हो जाए।

1325
01:17:51,713 --> 01:17:54,132
देश अभी भी सदमे में था।

1326
01:17:54,216 --> 01:18:00,806
और उसके बारे में बहुत वास्तविक जद्दो-जहद या तनाव था,
क्या वह आश्वासननायक इन चीफ़ होंगे?

1327
01:18:01,682 --> 01:18:06,228
या कमांडर इन चीफ़ होंगे?
क्या हम युद्ध के नगाड़े बजाना शुरू कर दें?

1328
01:18:08,188 --> 01:18:11,984
उस भाषण में, शुरू में उनकी पसंद से ज़्यादा आश्वासन था।

1329
01:18:12,067 --> 01:18:14,736
वह उसमें थोड़ी अधिक कड़ाई चाहते थे,
और उन्हें वह दी गई।

1330
01:18:16,029 --> 01:18:18,574
राष्ट्रपति को मुख्य तौर पर
दिशा निर्धारित करनी होती है,

1331
01:18:18,657 --> 01:18:20,909
और जॉर्ज बुश ने वही किया।

1332
01:18:21,618 --> 01:18:22,995
उन्हें पता था वह क्या चाहते हैं।

1333
01:18:24,371 --> 01:18:29,585
बदलाव लाने ज़रूरी थे ताकि आइंदा हमारे साथ
फिर कभी वह ना हो जो 11 सितंबर को हुआ था।

1334
01:18:29,668 --> 01:18:31,253
जोख़िम कम से कम किया जा सके।

1335
01:18:33,172 --> 01:18:36,300
राष्ट्रपति का काम है,
अमरीकी लोगों को किसी भी हानि से बचाना।

1336
01:18:36,383 --> 01:18:38,260
आज, हमारे साथी नागरिकों ...हमारे जीने के तरीके...

1337
01:18:38,343 --> 01:18:39,678
हमारी स्वतंत्रता पर हमला किया गया...

1338
01:18:39,761 --> 01:18:42,472
कुछ राष्ट्रपतियों को उसकी चिंता करने की
ज़रूरत नहीं होती, और कुछ को करनी पड़ती है।

1339
01:18:42,556 --> 01:18:44,892
पता चला मुझे उसकी चिंता करनी थी।

1340
01:18:46,935 --> 01:18:48,187
दो मिनट।

1341
01:18:50,189 --> 01:18:52,274
मेरे लिए बहुत भावुकतापूर्ण था,

1342
01:18:52,357 --> 01:18:55,402
राष्ट्रपति को ओवल ऑफ़िस में वापस आते हुए देखना।

1343
01:18:57,487 --> 01:18:58,697
वह कुछ अलग थे।

1344
01:19:00,490 --> 01:19:03,869
वह अब एक युद्ध के समय के राष्ट्रपति थे।

1345
01:19:09,750 --> 01:19:10,751
मरी हुई मक्खी।

1346
01:19:10,834 --> 01:19:13,045
-एक मिनट।
-धन्यवाद।

1347
01:19:13,629 --> 01:19:15,964
मुझे याद है मैं सोच रहा था,

1348
01:19:16,048 --> 01:19:19,051
"उफ़, मैं तीन दिन पहले ही इस ऑफ़िस में,
ओवल ऑफ़िस में था।

1349
01:19:19,134 --> 01:19:20,802
और कमाल हो गया।

1350
01:19:20,886 --> 01:19:26,892
वही परदे हैं। वही कालीन है।
पर कुछ भी पहले जैसा नहीं है।"

1351
01:19:31,355 --> 01:19:32,940
नमस्कार।

1352
01:19:33,023 --> 01:19:37,194
आज, हमारे साथी नागरिकों, एक सोची-समझी

1353
01:19:37,277 --> 01:19:39,863
और घातक आतंकवादी हमलों की श्रृंखला के द्वारा

1354
01:19:39,947 --> 01:19:43,617
हमारे जीने के तरीके, हमारी स्वतंत्रता पर हमला किया गया।

1355
01:19:44,826 --> 01:19:49,081
पीड़ित विमानों में थे या अपने दफ़्तरों में थे।

1356
01:19:49,164 --> 01:19:54,253
अनेक सेक्रेट्री, व्यवसायी पुरुष और महिलाएँ,
सैन्य और सरकारी कर्मचारी,

1357
01:19:54,336 --> 01:19:57,256
अनेकों माता, पिता, दोस्त, पड़ोसी।

1358
01:19:58,298 --> 01:20:02,886
कुछ चीज़ें थीं जो हमें लगा उन्हें उसी समय कहनी चाहिए।

1359
01:20:02,970 --> 01:20:06,390
ऐसी चीज़ें जो कहने का उन्हें दूसरा मौक़ा नहीं मिलेगा।

1360
01:20:06,473 --> 01:20:08,183
और बुश सिद्धांत,

1361
01:20:08,267 --> 01:20:12,020
"अगर तुम एक आतंकवादी को शरण देते हो,
तो हम तुम्हें भी आतंकवादी ही मानेंगे,"

1362
01:20:12,104 --> 01:20:13,730
ऐसी ही एक चीज़ थी।

1363
01:20:15,065 --> 01:20:16,817
हम समझ रहे थे कि यह काफ़ी दिलेर है।

1364
01:20:16,900 --> 01:20:18,777
कि इसके काफ़ी प्रभाव होंगे।

1365
01:20:19,444 --> 01:20:22,739
और इसलिए मैं वह वाक्य बाहर निकाल कर

1366
01:20:22,823 --> 01:20:26,034
उनके पास वह लेकर गई और उनसे कहा,
"क्या आप यह कहना चाहते हैं?"

1367
01:20:26,118 --> 01:20:29,872
और उन्होंने कहा, "हाँ। अब मुझे यह कहना ही होगा।"

1368
01:20:30,789 --> 01:20:35,043
उन लोगों की तलाश जारी है
जो इन दुष्ट कार्यों के लिए उत्तरदायी हैं।

1369
01:20:35,127 --> 01:20:36,545
मैंने निर्देश दिया है कि हमारे

1370
01:20:36,628 --> 01:20:39,298
ख़ुफ़िया जाँच और कानून प्रवर्तन समुदायों के संपूर्ण संसाधन

1371
01:20:39,381 --> 01:20:43,260
इन हमलों के लिए ज़िम्मेदार लोगों को
ढूँढने और उन्हें सज़ा देने के लिए लगा दिए जाएँ।

1372
01:20:44,511 --> 01:20:49,600
हम कोई अंतर नहीं करेंगे
उन आतंकवादियों में जिन्होंने ये हरकत की

1373
01:20:49,683 --> 01:20:51,018
और उनमें जो इन्हें शरण देंगे।

1374
01:20:52,644 --> 01:20:58,233
राष्ट्रपति के भाषण देने से
कुछ मिनट पहले तक भी यह तय नहीं था

1375
01:20:58,317 --> 01:21:01,403
कि भाषण में बुश सिद्धांत को शामिल किया जाए या नहीं,

1376
01:21:01,486 --> 01:21:04,656
क्योंकि यह बहुत बड़ी बात है,

1377
01:21:04,740 --> 01:21:09,119
अमरीका के लिए ऐसी घोषणा करना
कि अगर आप आतंकवाद को पनाह दे रहे हैं,

1378
01:21:09,203 --> 01:21:12,122
तो अब आप अमरीका के दुश्मन हैं।

1379
01:21:13,999 --> 01:21:17,377
हज़ारों अमरीकियों को मारना,
पर्ल हार्बर में मरे लोगों की संख्या से कहीं ज़्यादा।

1380
01:21:18,712 --> 01:21:19,963
यह हरकत युद्ध की चुनौती थी।

1381
01:21:22,090 --> 01:21:23,675
वह काम मैंने किया था।

1382
01:21:23,759 --> 01:21:28,931
मैं चाहता था अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए
हमें चाहे जितना भी आक्रामक होना पड़े, हम हों।

1383
01:21:29,014 --> 01:21:30,807
और वह लक्ष्य था देश को सुरक्षित रखना।

1384
01:21:30,891 --> 01:21:33,227
बेशक़ हम सब को बहुत तक़लीफ़ हो रही थी।
हम सब बुरी तरह डरे हुए थे।

1385
01:21:33,310 --> 01:21:34,728
कॉलिन पॉवेल
राज्य सचिव 2001-2005

1386
01:21:34,811 --> 01:21:38,440
युद्ध ऐसी चीज़ है
जिससे तुम जितना हो सके बचना चाहते हो।

1387
01:21:39,775 --> 01:21:42,110
पर हम एक आक्रामक देश हैं।

1388
01:21:43,195 --> 01:21:45,572
ख़ास तौर पर जब हम पर कोई आक्रमण करता है।

1389
01:21:47,866 --> 01:21:51,453
जब मुझसे ऐसी कुछ चीज़ों के बारे में पूछा जाता है
जो हमने बहुत तेज़ी से कीं,

1390
01:21:51,537 --> 01:21:54,790
मैं लोगों से कहना चाहती हूँ,
"हमारी जगह तुम होते तो क्या करते?"

1391
01:21:56,208 --> 01:21:58,544
हमारे पास बहुत ज़्यादा सलाह-मशवरे का समय नहीं था

1392
01:21:58,627 --> 01:22:00,671
कि हम इसे किस तरह से संभालेंगे।

1393
01:22:02,965 --> 01:22:05,050
हममें से कोई भी इस दिन को कभी नहीं भूलेगा,

1394
01:22:05,133 --> 01:22:08,345
फिर भी हम आगे बढ़कर स्वतंत्रता

1395
01:22:08,428 --> 01:22:12,641
और हमारी दुनिया में जो अच्छा और सही है,
उसकी रक्षा करेंगे।

1396
01:22:13,308 --> 01:22:17,688
धन्यवाद। शुभ रात्रि।
और भगवान अमरीका का भला करे।

1397
01:22:20,440 --> 01:22:23,777
उस समय कोई नहीं जानता था कि इस सब का कहाँ अंत होगा।

1398
01:22:25,904 --> 01:22:30,200
पर, चाहे जैसे भी हो,
हम एक राष्ट्र के तौर पर युद्ध करने जा रहे थे।

1399
01:22:33,412 --> 01:22:36,707
कैसे, कहाँ और वह क्या होगा,

1400
01:22:36,790 --> 01:22:39,293
उसमें कितना समय लगेगा,

1401
01:22:39,376 --> 01:22:43,088
उसके लिए कितना बड़ा या छोटा प्रयास करना होगा,
यह सब चीज़ें कोई नहीं जानता था।

1402
01:22:46,842 --> 01:22:49,678
हमने वह सब किया था जो हमें पता था करना चाहिए।

1403
01:22:49,761 --> 01:22:53,473
पर आपकी सत्ता के दौरान 3,000 लोगों की मौत हुई।

1404
01:22:54,975 --> 01:22:58,312
क्या हम कुछ चूक गए?
क्या हम कड़ियों को बेहतर तरीके से जोड़ सकते थे?

1405
01:22:58,395 --> 01:23:00,314
यह तुम्हें अंदर से खाता रहता है।

1406
01:23:00,397 --> 01:23:02,357
और तुम कभी उससे उबर नहीं पाते।

1407
01:23:02,441 --> 01:23:05,068
क्योंकि देखा जाए तो
आपने अपनी ज़िम्मेदारी ठीक तरह से नहीं निभाई।

1408
01:23:05,152 --> 01:23:06,862
वह हमला हो गया।

1409
01:23:09,489 --> 01:23:11,783
मैंने इसके बारे में बहुत सोचा।

1410
01:23:12,284 --> 01:23:13,785
अगर हम इससे ज़्यादा कुछ कर सकते थे,

1411
01:23:13,869 --> 01:23:16,205
तो मैं चाहूँगा, कोई बताए वह क्या है।

1412
01:23:18,498 --> 01:23:21,210
तुम्हें जो ख़ुफ़िया जानकारी मिली है,
तुम उसी के अनुसार काम कर सकते हो।

1413
01:23:22,711 --> 01:23:27,007
केवल एक बार, आतंकवादियों के विमान इस्तेमाल करने का
कुछ सरसरी तौर पर ज़िक्र हुआ था,

1414
01:23:27,090 --> 01:23:29,718
पर वह ऐसी जानकारी नहीं थी
जिस पर कोई ठोस कदम उठाया जा सकता।

1415
01:23:33,680 --> 01:23:36,475
अच्छा, बहुत-बहुत धन्यवाद। चलिए, अब चलें।

1416
01:23:36,558 --> 01:23:38,352
धन्यवाद। चलिए।

1417
01:23:40,646 --> 01:23:43,190
ठीक है। बहुत दुखद दिन था।

1418
01:23:45,400 --> 01:23:46,401
धन्यवाद।

1419
01:23:57,538 --> 01:24:02,459
चौदह सितंबर 2001

1420
01:24:02,543 --> 01:24:03,752
फ़ेमा - राज्य पुलिस - एनवाइपीडी

1421
01:24:03,836 --> 01:24:06,505
अपने राष्ट्रपति काल के सबसे लंबे तीन दिनों के पश्चात,

1422
01:24:06,588 --> 01:24:09,174
पहली बार अपनी आँखों से उस तबाही का दृश्य देखने,

1423
01:24:09,258 --> 01:24:13,554
जॉर्ज बुश डाउनटाउन मैनहटन गए।

1424
01:24:15,722 --> 01:24:20,018
जब हम न्यूयॉर्क पहुँचने वाले थे,
शायद 8-10 कि.मी. दूर से ही,

1425
01:24:21,562 --> 01:24:24,398
धुआँ दक्षिण दिशा में उड़ रहा था।

1426
01:24:26,608 --> 01:24:30,612
और उस हेलिकॉप्टर के केबिन में

1427
01:24:30,696 --> 01:24:34,199
बहुत-बहुत गंदी गंध भर गई।

1428
01:24:36,410 --> 01:24:39,371
जले हुए प्लास्टिक, जले हुए रबर की।

1429
01:24:39,454 --> 01:24:42,624
और... और...

1430
01:24:45,335 --> 01:24:46,712
इन्सानी लाशों की।

1431
01:24:49,798 --> 01:24:51,258
किसी ने भी एक शब्द भी नहीं बोला,

1432
01:24:51,341 --> 01:24:56,471
और मैरीन वन के पायलट ने
उस धुएँ के गुबार का चक्कर लगाया।

1433
01:24:58,932 --> 01:25:02,936
और हमें नीचे देखने पर राहत कार्यकर्ता दिखाई दे रहे थे।

1434
01:25:04,146 --> 01:25:08,442
और फिर हम जाकर वॉल स्ट्रीट के पास लैंड किए।

1435
01:25:11,403 --> 01:25:13,906
यूनाइटेड स्टेट्स मैरीन कॉर्प्स

1436
01:25:13,989 --> 01:25:18,619
आपातकालीन सेवा कर्मियों के अलावा हम लोग पहले थे

1437
01:25:18,702 --> 01:25:21,538
जो ग्राउंड ज़ीरो पर गए थे।

1438
01:25:29,338 --> 01:25:31,882
वह लगभग पॉम्पई की तरह था।

1439
01:25:35,886 --> 01:25:40,140
धूल से सना सैंडविच का एक ठेला ऐसे ही पड़ा था।

1440
01:25:40,224 --> 01:25:41,433
उसमें सैंडविच अभी भी पड़े थे।

1441
01:25:43,268 --> 01:25:47,940
मेज़ों पर अभी भी कई दिन पहले का खाना पड़ा था।

1442
01:25:49,691 --> 01:25:52,361
ऐसा लग रहा था मानो समय अचानक रुक गया था।

1443
01:25:58,450 --> 01:26:00,494
वह नरक में जाने की तरह था।

1444
01:26:01,620 --> 01:26:05,749
चारों ओर धुँध सी... मौत की दुर्गंध फैली हुई थी।

1445
01:26:07,125 --> 01:26:09,294
चारों ओर इकट्ठे पानी में से चल कर जाना...

1446
01:26:10,879 --> 01:26:14,508
उसने बहुत-बहुत ज़्यादा असर डाला।

1447
01:26:23,934 --> 01:26:28,814
ग्रांउड ज़ीरो से निकलने के बाद
हम जेकब जाविट्स सेंटर गए।

1448
01:26:29,648 --> 01:26:32,776
और हम रुके और सीक्रेट सर्विस ने दरवाज़ा खोला।

1449
01:26:32,860 --> 01:26:35,737
राष्ट्रपति बाहर निकले और एडवांस मैन वहाँ था,

1450
01:26:35,821 --> 01:26:37,406
और राष्ट्रपति ने कहा, "यह क्या है?"

1451
01:26:38,198 --> 01:26:42,452
"हमने उन पुलिसवालों, फ़ायरमैन और आपातकालीन कर्मियों के

1452
01:26:42,536 --> 01:26:46,874
कुछ परिवारों को बुलाया है जो ग्राउंड ज़ीरो पर लापता हैं।

1453
01:26:49,334 --> 01:26:51,211
हमने सोचा आप उनसे कुछ बात कर सकते हैं।"

1454
01:26:55,090 --> 01:26:58,385
वह कई तरीकों से अत्यधिक निराशामय था

1455
01:26:58,468 --> 01:27:00,971
क्योंकि वहाँ पर ऐसे परिवार थे

1456
01:27:01,054 --> 01:27:04,183
जो अपने प्रियजनों के
मलबे से बाहर निकलने का इंतज़ार कर रहे थे।

1457
01:27:05,142 --> 01:27:08,645
और मैंने अभी वह मलबा देखा था
और मुझे पता था वहाँ से कोई बाहर नहीं आएगा।

1458
01:27:11,106 --> 01:27:14,818
तो मेरा वहाँ काम था
कि उन लोगों को जहाँ तक हो सके, सांत्वना दूँ

1459
01:27:14,902 --> 01:27:18,906
जो असंभव की आस लगाए बैठे थे।

1460
01:27:21,325 --> 01:27:23,702
अंतिम व्यक्ति जिससे मैं मिला, वह थी आर्लीन हावर्ड।

1461
01:27:25,120 --> 01:27:27,664
आर्लीन के पास एक बैज था।

1462
01:27:29,708 --> 01:27:33,879
उनका बेटा, जॉर्ज उस दिन छुट्टी पर था,

1463
01:27:33,962 --> 01:27:36,465
पर जब वह सब शुरू हुआ, वह आ गया।

1464
01:27:36,548 --> 01:27:40,719
वह उठा, उसने अपनी वरदी पहनी,
उन इमारतों में गया और मर गया।

1465
01:27:41,887 --> 01:27:45,641
और आर्लीन ने वह बैज उसकी लाश से,
उसके मृत शरीर से उतारा था,

1466
01:27:45,724 --> 01:27:48,268
और उसने वह अमरीका के राष्ट्रपति को दिया और कहा,

1467
01:27:48,352 --> 01:27:50,103
"मैं"...

1468
01:27:50,187 --> 01:27:51,855
"मैं चाहती हूँ आप हमेशा याद रखें।"

1469
01:27:55,692 --> 01:27:59,196
इसका मतलब था कभी नहीं भूलना।
इन पीड़ितों को कभी नहीं भूलना।

1470
01:28:00,864 --> 01:28:03,617
बीस साल लगे,

1471
01:28:03,700 --> 01:28:08,080
बहुत से लोगों के लिए उस तारीख़ को अर्थहीन बनने में।

1472
01:28:10,499 --> 01:28:14,795
पर जिन लोगों ने उसे भुगता था,
उनके लिए वह अर्थहीन नहीं है।

1473
01:28:14,878 --> 01:28:18,131
और वह बैज हमें याद दिलाता है
कि वह तारीख़ अर्थहीन नहीं है।

1474
01:28:21,051 --> 01:28:24,721
व्यक्तिगत तौर पर, मुझे लगता है
इसने मेरे विश्वास को और दृढ़ किया।

1475
01:28:24,805 --> 01:28:27,516
और इससे अमरीकी लोगों पर तो मेरा विश्वास
निश्चित तौर पर दृढ़ हुआ,

1476
01:28:27,599 --> 01:28:30,102
क्योंकि मैंने अमरीका को अपने सबसे अच्छे रूप में देखा।

1477
01:28:35,315 --> 01:28:42,197
सितंबर 11 के आतंकवादी हमलों में 2977 लोग मारे गए

1478
01:28:43,824 --> 01:28:47,995
दो मई, 2011 को यूएस नेवी सील्स ने
अल-क़ायदा के नेता - ओसामा बिन लादेन को

1479
01:28:48,078 --> 01:28:49,663
मार गिराया

1480
01:28:51,206 --> 01:28:55,502
इन आतंकवादी हमलों का नतीजा था
अफ़गानिस्तान में 20 वर्ष तक चला युद्ध...

1481
01:28:55,586 --> 01:28:57,087
अमरीका का अब तक का सबसे लंबा युद्ध।

1482
01:28:59,590 --> 01:29:06,221
सितंबर 11 के हमलों के पीड़ितों की याद में

1483
01:30:04,321 --> 01:30:06,323
उपशीर्षक अनुवादक: मृणाल अग्रवाल



