1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:29,447 --> 00:00:33,409
चलिए सब खड़े हो जाइए। जल्दी कीजिए।

4
00:00:34,827 --> 00:00:39,498
तो 2019 लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड...
की विजेता हैं...

5
00:00:39,665 --> 00:00:41,917
इकतीस ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित...

6
00:00:42,001 --> 00:00:43,919
आज सुबह दो ऑस्कर के लिए नामित हुईं।

7
00:00:44,003 --> 00:00:48,090
एक विश्वस्तरीय सुपरस्टार,
जिन्होंने नौ ग्रैमी अवार्ड जीते हैं

8
00:00:48,257 --> 00:00:50,217
और करीब पाँच करोड़ एलबम बेचे हैं।

9
00:00:50,301 --> 00:00:52,344
हॉलीवुड वॉक ऑफ़ फ़ेम की एक सितारा।

10
00:00:52,428 --> 00:00:55,431
उन्होंने औरतों के नाम
एक नए राष्ट्रीय गान की रचना की।

11
00:00:55,514 --> 00:01:01,437
हिप हॉप और आरएंडबी की
निर्विवाद मल्लिका, मेरी जे. ब्लाइज़।

12
00:01:11,655 --> 00:01:14,241
ठीक है। बढ़िया।

13
00:01:15,284 --> 00:01:18,245
करियर के इस मुकाम पर पहुँचकर
बहुत अच्छा लग रहा है,

14
00:01:18,329 --> 00:01:22,500
और मैंने संगीत, टीवी, लोगों के
कल्याण के लिए इतना कुछ किया है...

15
00:01:22,583 --> 00:01:25,169
ठोड़ी थोड़ा और उठाइए। बढ़िया।

16
00:01:25,252 --> 00:01:27,463
चेहरे को मेरी ओर कीजिए।

17
00:01:27,546 --> 00:01:32,092
मैं करीब-करीब वह सब कुछ कर चुकी हूँ,
जो हमेशा से करना चाहती थी।

18
00:01:32,885 --> 00:01:35,012
बढ़िया! वैसे ही रहना है, मेरी।

19
00:01:35,888 --> 00:01:41,018
पर सफलता तब मिलती है, जब आप
अंदरूनी तौर से सफलता महसूस करते हैं।

20
00:01:41,101 --> 00:01:44,188
लंबे समय तक मुझे पता ही न था
कि मैं जीवन में सफल हूँ

21
00:01:44,271 --> 00:01:47,650
क्योंकि मैं अंदरूनी तौर से बिखरी हुई थी।

22
00:01:47,733 --> 00:01:51,195
क्योंकि जिस जगह मेरी परवरिश हुई,
वहाँ का माहौल

23
00:01:51,278 --> 00:01:54,615
कुछ ऐसा था कि
"ऐसे सपने और ऐसी उम्मीदें मत पालो।"

24
00:01:55,449 --> 00:01:59,161
और इसलिए मेरा मकसद यही रहा है

25
00:01:59,245 --> 00:02:03,624
कि मैं औरतों में आत्मविश्वास जगाऊँ

26
00:02:03,707 --> 00:02:09,046
और खुद पर भी अपना यकीन जगाते हुए
खुलकर जिऊँ, और लोगों को,

27
00:02:09,129 --> 00:02:11,590
ख़ासकर औरतों को
अपनी संघर्ष भरी जीत दिखाऊँ।

28
00:02:25,145 --> 00:02:28,232
मेरे 13 एलबम हैं, मगर मेरा दूसरा एलबम,

29
00:02:28,315 --> 00:02:31,986
माय लाइफ़ सबसे अहम है,
क्योंकि मेरे दिल में बहुत कुछ था,

30
00:02:32,069 --> 00:02:35,823
जिसमें बहुत कुछ दुखदायी था
और बहुत कुछ बाहर निकालना था।

31
00:02:38,325 --> 00:02:41,078
बार्कलेज़ सेंटर

32
00:02:46,458 --> 00:02:49,503
माय लाइफ़ शायद मेरी ज़िंदगी के
सबसे गमगीन दौर का

33
00:02:49,587 --> 00:02:51,922
सबसे गमगीन एलबम था।

34
00:02:53,132 --> 00:02:56,176
उसके बाद भी मेरे जीवन में कई गमगीन दौर आए,

35
00:02:56,260 --> 00:02:58,470
लेकिन उस दौर ने मेरा जीवन बदल दिया।

36
00:02:58,554 --> 00:03:02,433
मुझे यह फ़ैसला करना ही था।
कि मुझे जीना है या मर जाना है।

37
00:03:02,516 --> 00:03:05,811
अधिकांश समय मैं उदास रहा करती थी
और जीना नहीं चाहती थी।

38
00:03:05,895 --> 00:03:08,188
क्योंकि मुझे खुद से प्यार नहीं था।

39
00:03:10,524 --> 00:03:14,153
मुझे नहीं पता न था कि इतने सारे
लोग ऐसा ही महसूस करते हैं।

40
00:03:14,320 --> 00:03:15,237
स्टार्ज़ - मेरी

41
00:03:15,321 --> 00:03:18,324
कैसी हो, जान? मैं ठीक हूँ। तुम कैसी हो?

42
00:03:18,407 --> 00:03:20,993
उनके लिए यह एलबम बहुत मायने रखता था।

43
00:03:21,076 --> 00:03:22,870
वे मुझे याद दिलाते हैं

44
00:03:22,953 --> 00:03:25,956
कि ऐसी तकलीफ़ों से
बस मैं ही नहीं गुज़र रही।

45
00:03:26,040 --> 00:03:28,584
आप मेरी प्रेरणा हैं। बहुत-बहुत शुक्रिया।

46
00:03:28,667 --> 00:03:30,336
कोई बात नहीं, यार।

47
00:03:33,964 --> 00:03:37,968
इस बेपनाह प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

48
00:03:41,180 --> 00:03:43,432
आप जानते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है।

49
00:03:43,515 --> 00:03:45,684
मेरी ज़िंदगी कोई झूठ नहीं है।

50
00:03:46,810 --> 00:03:50,022
और इससे मेरा दिल भर आया है।
बहुत-बहुत शुक्रिया।

51
00:04:01,742 --> 00:04:05,621
उसका अपनी कमज़ोरी
और हिम्मत को साझा करना...

52
00:04:06,664 --> 00:04:09,750
मेरे लिए, मेरी बेटियों के लिए,
चाहता हूँ कि वे यह समझें।

53
00:04:09,833 --> 00:04:12,586
वे समझें कि वे अपने एहसास जता सकती हैं।

54
00:04:12,670 --> 00:04:16,757
उसकी छवि, मतलब, उसकी कहानी,
जिस तरह से वह उसे बयान करती है,

55
00:04:16,840 --> 00:04:18,634
बिना अपनी खामियाँ छुपाए,

56
00:04:18,717 --> 00:04:24,223
बेबाकी के साथ, निडरता के साथ,
अपनी शख्सियत सामने रखना।

57
00:04:24,306 --> 00:04:28,018
उसने लोगों को यह कहने की सहजता दी,
"मैं जैसी भी हूँ, ठीक हूँ।"

58
00:04:29,645 --> 00:04:34,316
और मैं हमेशा से देखना चाहती थी
कि औरतें अच्छा जीवन जिएँ, हिम्मती बनें,

59
00:04:34,400 --> 00:04:36,610
सुंदर बनें, आत्मविश्वास रखें।

60
00:04:38,612 --> 00:04:41,865
माय लाइफ़ एलबम को जारी किए
25 साल हो चुके हैं,

61
00:04:41,949 --> 00:04:44,493
और अब मैं प्रशंसकों से बातें करने लगी हूँ।

62
00:04:44,618 --> 00:04:46,245
मैं तुम्हारे साथ हूँ, मेरी!

63
00:04:46,328 --> 00:04:49,248
और यह एक ऐसी जगह है
जहाँ मैं ज़िंदा बची रही।

64
00:04:49,331 --> 00:04:54,253
तो वह कहानी सुनाने के लिए
मेरा यहाँ होना बेहद ज़रूरी था।

65
00:04:59,216 --> 00:05:04,221
मेरी जे ब्लाइजेज़
माय लाइफ़

66
00:06:20,047 --> 00:06:24,343
मेरी ज़िंदगी, मेरी ज़िंदगी
सुनहरी धूप में मेरी ज़िंदगी...

67
00:06:26,386 --> 00:06:31,934
माय लाइफ़ का सफ़र रॉय एयर्स के गीत
एव्रीबडी लव्स द सनशाइन से शुरू हुआ।

68
00:06:32,017 --> 00:06:35,270
पता नहीं उस गीत में क्या था,
पर उसमें कुछ तो था

69
00:06:35,354 --> 00:06:38,857
जिसने मेरी अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया।

70
00:06:38,941 --> 00:06:42,319
सबको सुनहरी धूप पसंद है...

71
00:06:42,402 --> 00:06:46,824
वह पहला ऐसा संगीत था, जिसने
मेरे बाल मन पर अमिट छाप छोड़ दी,

72
00:06:47,366 --> 00:06:51,286
क्योंकि उसे सुनकर मैं यह भूल जाती थी
कि हम कहाँ रहते हैं।

73
00:06:57,376 --> 00:07:00,546
वह आवाज़ मुझे दीवाना कर देती थी।

74
00:07:01,755 --> 00:07:05,968
मेरी ज़िंदगी, मेरी ज़िंदगी
सुनहरी धूप में मेरी ज़िंदगी...

75
00:07:09,847 --> 00:07:12,599
"सुनहरी धूप में" कुछ ऐसा था...

76
00:07:12,683 --> 00:07:16,937
"सुनहरी धूप में मेरी ज़िंदगी" सुनकर
मेरा मन करता था...

77
00:07:17,729 --> 00:07:21,024
वह गीत सुनकर मुझे... माफ़ कीजिएगा।

78
00:07:21,108 --> 00:07:26,905
उस रिकॉर्ड से मुझे ऐसा लगा जैसे...
जैसे मैं कुछ हासिल कर सकती हूँ।

79
00:07:27,406 --> 00:07:30,617
मगर वह मेरी पहुँच से बाहर है।
पर कुछ हासिल कर सकती हूँ।

80
00:07:30,701 --> 00:07:34,955
"सुनहरी धूप में मेरी ज़िंदगी" में
कुछ ऐसा था, जो मुझे चाहिए था।

81
00:07:42,796 --> 00:07:47,593
वह देखो जो मैंने देखा है

82
00:07:47,676 --> 00:07:50,804
जब मैंने पहली बार वह गीत सुना था,
तब हम यहाँ थे।

83
00:07:50,888 --> 00:07:53,640
इस छोटी लड़की ने वह गीत सुना था।

84
00:07:53,724 --> 00:07:54,641
मेरी का भांजा

85
00:07:54,725 --> 00:07:56,810
डैडी यही सुना करते थे। हाँ।

86
00:07:56,894 --> 00:07:58,729
डैड के लिए संगीत ही ज़िंदगी थी।

87
00:07:58,812 --> 00:07:59,688
मेरी की बहन

88
00:07:59,771 --> 00:08:01,148
वह पक्का करते थे

89
00:08:01,231 --> 00:08:06,236
कि हम उनके हर पसंदीदा संगीत को
अपने भीतर जज़्ब कर लें।

90
00:08:06,320 --> 00:08:09,990
-दोनों ही, वह और माँ।
-डैड के पास ग्रेटफुल डेड के एलबम थे।

91
00:08:10,073 --> 00:08:14,494
हम उनके संगीत के खज़ाने को खंगालते,
तो उसमें हर किस्म का संगीत मिलता।

92
00:08:14,578 --> 00:08:17,289
चाहे वह हेवी फंक हो या रॉक एंड रोल।

93
00:08:17,372 --> 00:08:21,251
मैंने सोचा, "हेवी फंक और रॉक एंड रोल?
यह क्या है?"

94
00:08:21,335 --> 00:08:23,378
डैडी वही सुना करते थे, हाँ।

95
00:08:23,462 --> 00:08:26,632
आज तुम जो करती हो,
उसी की वजह से तो करती हो,

96
00:08:26,715 --> 00:08:28,967
यह तुम्हारे अतीत और जड़ों का ही असर है।

97
00:08:29,051 --> 00:08:30,761
-हाँ।
-हाँ।

98
00:08:30,844 --> 00:08:32,971
-यह तो हेस्टिंग परिवार है।
-वाह।

99
00:08:33,055 --> 00:08:34,848
मैं चार की थी और लोतान्या पाँच की।

100
00:08:34,932 --> 00:08:37,643
और जब हम सात साल के थे,
तो श्लोबॉम रहने चले गए।

101
00:08:41,730 --> 00:08:43,398
माता-पिता का तलाक हो चुका था।

102
00:08:43,482 --> 00:08:47,277
और मेरे डैड मेरे लिए एक दोस्त की तरह थे।

103
00:08:47,361 --> 00:08:48,904
मुझे उनसे बहुत प्यार था।

104
00:08:48,987 --> 00:08:53,450
इसलिए उनके गुज़र जाने पर
मुझे बहुत दुख हुआ।

105
00:08:54,076 --> 00:08:58,413
हम एक लड़ाई-झगड़े वाली जगह रहने
चले गए और हम दो बच्चियों का

106
00:08:58,497 --> 00:09:01,917
अकेले पालन-पोषण करना
मेरी माँ के लिए बहुत मुश्किल था।

107
00:09:02,960 --> 00:09:05,796
-माँ। मेरी माँ।
-मेरी प्यारी माँ को देखो।

108
00:09:05,879 --> 00:09:08,799
हालाँकि हमें प्यार तो मिला,
पर मुझे, माँ और बहन को

109
00:09:08,882 --> 00:09:12,511
पहले ही दिन से
अपने मोहल्ले के बच्चों से लड़ते रहना पड़ा।

110
00:09:12,594 --> 00:09:16,431
पता नहीं उस माहौल में
उन्होंने यह कैसे किया।

111
00:09:16,515 --> 00:09:19,518
वह नर्स थीं। वह अपने परिवार की
देखभाल करना चाहती थीं।

112
00:09:19,601 --> 00:09:22,729
वह गाती थीं। मेरी माँ
घर में घूम-घूमकर गाया करती थीं,

113
00:09:22,813 --> 00:09:24,481
नाचा करती थीं।

114
00:09:24,564 --> 00:09:27,484
तो मेरी ने वहीं से नाचना सीखा।

115
00:09:30,737 --> 00:09:35,617
वह स्टेपल सिंगर्स, ग्लैडिस नाइट
या अरीथा फ्रैंकलीन के गाने बजाकर,

116
00:09:35,701 --> 00:09:38,954
क्लीन अप वुमन गुनगुनाते हुए
घर में चहलकदमी करती थीं।

117
00:09:39,079 --> 00:09:40,664
सोल ट्रेन

118
00:09:40,747 --> 00:09:45,252
एक सफ़ाई करने वाली औरत
वह औरत होती है

119
00:09:46,086 --> 00:09:49,548
जिसे वह प्यार मिलता है
जो हम लड़कियाँ पीछे छोड़ आती हैं...

120
00:09:50,632 --> 00:09:54,928
मेरी माँ जो करतीं, उनके जैसी ही लगतीं।
वह मुझे बहुत सुंदर लगती थीं।

121
00:09:55,012 --> 00:09:58,098
मैं हमेशा उनके जैसी बनना,
उनके जैसी दिखना चाहती थी।

122
00:09:58,181 --> 00:09:59,933
मैं उनकी तरह गाना चाहती थी।

123
00:10:02,477 --> 00:10:05,022
मैं बालों वाला ब्रश लेकर
आईने के सामने खड़ी होकर

124
00:10:05,105 --> 00:10:08,400
उन सबकी नकल किया करती,
जिनके गाने माँ सुना करती थीं।

125
00:10:16,950 --> 00:10:20,579
पर मैं हर किसी को बताती नहीं चलती थी
कि मैं गायिका बनूँगी।

126
00:10:20,662 --> 00:10:23,957
मैं बस ज़ोर-ज़ोर से गाती थी।
बस गाना गाती थी।

127
00:10:26,168 --> 00:10:30,422
मगर मैं बड़े सपने नहीं देखती थी
या एक पल के लिए भी यह नहीं सोचती थी,

128
00:10:30,505 --> 00:10:32,716
"ठीक है, मैं इतनी बड़ी स्टार बनूँगी।"

129
00:10:32,799 --> 00:10:36,178
क्योंकि हमारा माहौल तो कुछ और ही कहता था।

130
00:10:36,261 --> 00:10:39,097
हमारा माहौल कहता था कि जो है बस यही है।

131
00:10:41,141 --> 00:10:43,310
मैं वह छोटी लड़की थी, जो विज्ञापनों,

132
00:10:43,393 --> 00:10:46,229
टीवी के कार्यक्रमों
और फ़िल्मों के कुछ ख़ास कलाकारों

133
00:10:46,313 --> 00:10:50,692
और चीज़ों को देखकर तमन्ना किया करती
कि काश मेरे पास कुछ ख़ास चीज़ें होतीं।

134
00:10:51,568 --> 00:10:53,320
मगर उस मोहल्ले में, आपके पास

135
00:10:53,403 --> 00:10:57,074
कुछ होने का मतलब था लोगों की
जलन और गुस्से का शिकार बनना।

136
00:10:57,157 --> 00:10:59,576
चाहे वह आपकी मुस्कुराहट हो या कोई सपना।

137
00:11:03,080 --> 00:11:04,790
अगर मैं कभी सपने देखती भी थी,

138
00:11:04,873 --> 00:11:08,210
तो देखना छोड़ दिया,
ख़ासकर जब हम किशोरावस्था में आ गए।

139
00:11:08,293 --> 00:11:09,419
हालात और बुरे हो गए।

140
00:11:09,503 --> 00:11:13,632
तो मैंने सोचा, "मैं इन लोगों के सामने
ज़्यादा नहीं मुस्कुराऊँगी।

141
00:11:13,715 --> 00:11:18,178
"वे मुझे कभी मुस्कुराते नहीं देखेंगे।"
किशोर काल में मैं कभी नहीं मुस्कुराई।

142
00:11:19,596 --> 00:11:23,642
शायद लोग जनता आवास में रहने वाले
परिवारों की यह परेशानी नहीं समझते

143
00:11:23,725 --> 00:11:25,268
कि उनके लिए वह जेल है।

144
00:11:25,352 --> 00:11:28,438
वह मानो जेल के अंदर एक जेल,
फिर उसके अंदर एक जेल हो।

145
00:11:30,524 --> 00:11:34,569
वहाँ लोग एक-दूसरे को चोट पहुँचाते हैं।

146
00:11:36,530 --> 00:11:39,032
लोग यातना भरी ज़िंदगी जीते हैं।

147
00:11:39,116 --> 00:11:42,619
और मर्द हम औरतों पर बहुत अत्याचार करते थे।

148
00:11:42,702 --> 00:11:46,706
मुझे पीटी जाती हुई औरतों की
चीखें याद हैं।

149
00:11:47,249 --> 00:11:50,794
मेरी माँ भी उनमें से एक थीं।
तो मुझे उनका दर्द याद है।

150
00:11:50,877 --> 00:11:53,380
उनका और पड़ोसियों का दर्द मेरे साथ ही रहा।

151
00:11:53,463 --> 00:11:57,259
उस माहौल में जीने वाले
हर इंसान का दर्द मेरे साथ ही रहा।

152
00:11:57,926 --> 00:11:59,928
और फिर मेरा अपना दर्द तो था ही।

153
00:12:03,348 --> 00:12:07,519
यहाँ आना मेरा फ़ैसला न था
बुरा बर्ताव झेलना मेरा फ़ैसला न था

154
00:12:07,602 --> 00:12:11,440
छेड़छाड़ झेलना मेरा फ़ैसला न था
कैद किए जाना मेरा फ़ैसला न था

155
00:12:11,523 --> 00:12:13,942
प्यार से महरूम रखा जाना मेरा फ़ैसला न था

156
00:12:14,025 --> 00:12:19,698
डैडी, डैडी, डैडी, क्यों?

157
00:12:19,781 --> 00:12:21,616
आपने हमें क्यों छोड़ दिया?

158
00:12:26,997 --> 00:12:29,249
वैसे माहौल में बड़े होने का मतलब था

159
00:12:29,332 --> 00:12:32,586
कि एक छोटी बच्ची के साथ
बहुत कुछ हो सकता है।

160
00:12:32,669 --> 00:12:36,673
और आप ऐसे किसी भी सहारे का आसरा
ले लेते हैं, जो आपको आपकी उदासी से,

161
00:12:36,756 --> 00:12:39,259
आपके अवसाद से, आपके प्रति नफ़रत से,

162
00:12:39,342 --> 00:12:41,678
अपनी खुद की नफ़रत से ध्यान भटका सके।

163
00:12:41,761 --> 00:12:46,057
तो आप नशा करने लगते हैं, वह हर काम
करने लगते हैं जिससे अच्छा महसूस हो।

164
00:12:46,641 --> 00:12:49,269
हमने वही किया।
हम पीने लगे, घाट पर जाने लगे।

165
00:12:49,352 --> 00:12:52,147
मैं अपने दोस्तों मशी
और पिजी के साथ घाट पर जाया करती

166
00:12:52,230 --> 00:12:55,150
और दारू के नशे में
हम अपना दर्द भुला दिया करते।

167
00:12:56,193 --> 00:12:59,029
क्योंकि समझ नहीं आता था
कि हम यहाँ क्यों रह रहे हैं।

168
00:12:59,112 --> 00:13:02,115
हम यहाँ कैसे आए?
हमें यहाँ नहीं होना चाहिए था।

169
00:13:02,199 --> 00:13:06,786
मेरी माँ को तकलीफ़ें नहीं झेलनी थीं।
उन्हें अकेला नहीं होना चाहिए था।

170
00:13:06,870 --> 00:13:10,707
उन्हें ऐसे माहौल में नहीं होना चाहिए था,

171
00:13:10,790 --> 00:13:12,751
ऐसा नर्क नहीं झेलना चाहिए था।

172
00:13:14,211 --> 00:13:16,379
गीत गाने से मैं यह सब भूल जाती थी।

173
00:13:18,798 --> 00:13:22,844
गीत गाने से
मैं हमारी तकलीफ़ों को भूल जाती थी।

174
00:13:24,262 --> 00:13:27,682
उससे मैं यह भूल जाती थी
कि मुझे क्या कुछ झेलना पड़ता है।

175
00:13:27,766 --> 00:13:30,435
बचपन में भी मैं कई तरह के डर की शिकार थी।

176
00:13:30,519 --> 00:13:35,482
मैं हमेशा उदासी और गम में डूबी रहती,
पर गाना गाने से आज़ादी महसूस होती थी।

177
00:13:35,565 --> 00:13:39,361
और मेरे पास बस वही था।
मैं उसी के सहारे जी रही थी।

178
00:13:40,278 --> 00:13:46,201
मुझे तुमसे मिलना ही था, मेरी जान

179
00:13:46,284 --> 00:13:49,871
इससे पहले मैं कभी इतनी तेज़ नहीं भागी

180
00:13:49,955 --> 00:13:53,083
मैं चर्च के भीतर जा घुसी

181
00:13:53,166 --> 00:13:56,211
तुम अकेले बैठे इंतज़ार कर रहे थे

182
00:13:56,294 --> 00:14:00,173
तुम पलटे और मुझे यह कहते हुए देखा

183
00:14:00,257 --> 00:14:05,637
मुबारक हो...

184
00:14:05,720 --> 00:14:07,764
उसे गाना गाने से कभी डर नहीं लगा।

185
00:14:07,847 --> 00:14:11,351
मुझे याद है कि वह बाहर गाया करती थी।
वह कभी शर्माती नहीं थी।

186
00:14:11,434 --> 00:14:16,189
हमेशा तुम ही मेरे जीवनसाथी रहोगे

187
00:14:22,696 --> 00:14:27,325
और कभी-कभी मॉल में
एक छोटा सा स्टूडियो होता था।

188
00:14:27,409 --> 00:14:29,869
वहाँ आप अपने लिए एक टेप बना सकते थे।

189
00:14:29,953 --> 00:14:33,081
वह एक स्टूडियो ही होता था, पर मॉल में।

190
00:14:33,164 --> 00:14:35,709
आप थोड़े पैसे देकर
अपना एक टेप बना सकते थे।

191
00:14:35,792 --> 00:14:37,586
वह वहाँ गई। मेरी कज़िन साथ गई।

192
00:14:37,669 --> 00:14:40,839
और मैंने कॉट अप इन द रैप्चर गाया।

193
00:14:40,922 --> 00:14:44,342
और वह टेप लेकर वापस घर आई।

194
00:14:44,426 --> 00:14:47,554
हमने वह सुना।
हमने कहा, "तुम्हारी आवाज़ अच्छी है।"

195
00:14:47,637 --> 00:14:49,222
मेरे सौतेले पिता ने उसे सुना

196
00:14:49,306 --> 00:14:51,891
और कहा, "मैं इसे अपने दोस्त को दूँगा।

197
00:14:51,975 --> 00:14:54,394
"वह संगीत का ही काम करता है,
वह एक गायक है।"

198
00:14:54,477 --> 00:14:55,770
वह इंसान जेफ़ रेड थे।

199
00:14:55,854 --> 00:14:58,440
उस वक्त जब मैंने वह नमूना सुना...

200
00:14:58,523 --> 00:15:00,650
जेफ़ रेड
अपटाउन रिकार्ड्स के पूर्व कलाकार

201
00:15:00,734 --> 00:15:02,694
...तो मुझे एक पीढ़ी का दर्द सुनाई दिया।

202
00:15:02,777 --> 00:15:06,364
उसके साथ यही बात थी।
क्योंकि वह 1989 के बारे में था।

203
00:15:06,448 --> 00:15:09,534
वह कोकीन की लत का अंतिम दौर था।

204
00:15:09,618 --> 00:15:14,247
और उस वक्त के बहुत सारे बच्चे
अपनी परवरिश खुद ही कर रहे थे।

205
00:15:14,331 --> 00:15:18,668
और जब मेरी ने गीत गाना शुरू किया,
तो वह उस दौर से

206
00:15:18,752 --> 00:15:23,214
बाहर निकल रहे बच्चों के दिलों को छू गई।

207
00:15:24,591 --> 00:15:26,259
अपटाउन रिकार्ड्स
एमसीए रिकार्ड्स

208
00:15:26,343 --> 00:15:27,761
अपटाउन में एक हुनर खोजी था।

209
00:15:27,844 --> 00:15:30,680
वह हर दिन मुझे तंग करता,
मेरे दरवाज़े पर दस्तक देता।

210
00:15:30,764 --> 00:15:34,517
मैंने पूछा, "ऐसा क्या काम है, कर्ट?"
उसने कहा,"इसे सुनो तो सही।"

211
00:15:34,601 --> 00:15:36,519
आंद्रे हैरेल
अपटाउन रिकार्ड्स संस्थापक

212
00:15:36,603 --> 00:15:39,939
उसने मेरी का गाना लगाया,
वह अनीता बेकर का गाना गा रही थी।

213
00:15:40,023 --> 00:15:44,736
और मैंने कहा, "यह कौन है?"

214
00:15:44,819 --> 00:15:46,821
"वह 19 साल की है।"

215
00:15:48,531 --> 00:15:50,283
"वह कहाँ रहती है?""योंकर्स।"

216
00:15:50,742 --> 00:15:52,619
मैंने कहा, "मैं कल आ रहा हूँ।"

217
00:15:54,412 --> 00:15:57,040
मुझे वह दिन ऐसे याद है मानो कल की बात हो।

218
00:15:57,123 --> 00:16:01,586
वह नीचे थे और शायद
काले रंग की एक बीएमडब्ल्यू से आए थे।

219
00:16:03,296 --> 00:16:07,258
मुझे याद है कि मैं चार दरवाज़े वाली
एक बीएमडब्ल्यू 750 चला रहा था

220
00:16:07,842 --> 00:16:09,844
और मैंने जनता आवास में गाड़ी रोकी।

221
00:16:09,928 --> 00:16:14,307
और मैं आसमानी रंग की पतलून,
सफ़ेद गूची जूते,

222
00:16:14,391 --> 00:16:18,520
काले-सफ़ेद धब्बों वाली शर्ट
और एक बड़ा चश्मा पहने हुए था।

223
00:16:19,604 --> 00:16:22,649
उन्होंने काले-सफ़ेद धब्बों वाली
एक शर्ट पहन रखी थी,

224
00:16:22,732 --> 00:16:26,361
और मुझे उनकी फ़िक्र हो रही थी,
क्योंकि वह बहुत ही अमीर थे

225
00:16:26,444 --> 00:16:29,864
और ऐसे इलाके में आए थे, जो बहुत भयावह था।

226
00:16:29,948 --> 00:16:33,827
मैंने कहा, "आ जाइए, आंद्रे।"
सड़क के दूसरी ओर से इशारा कर रही थी।

227
00:16:33,910 --> 00:16:37,455
तो हम लिफ्ट में चढ़ गए, ऊपर आए और...

228
00:16:38,957 --> 00:16:39,958
उन्होंने कहा, "गाओ।"

229
00:16:40,083 --> 00:16:45,422
जब हम मिले, मुझे हमेशा से पता था

230
00:16:45,505 --> 00:16:49,968
तेरे लिए मेरे दिल में वह एहसास जगेगा...

231
00:16:50,051 --> 00:16:53,555
शायद मेरी माँ वहीं खड़ी थीं।
शायद चारों तरफ़ लोग ही लोग थे,

232
00:16:53,638 --> 00:16:57,434
मगर मुझे बस उनका चेहरा और अपना काम याद है,

233
00:16:57,517 --> 00:17:00,562
क्योंकि मैंने गाने के लिए
बाकी सब कुछ भुला दिया था।

234
00:17:00,645 --> 00:17:03,481
और मैंने अनीता बेकर का
पूरा रैप्चर एलबम गा डाला।

235
00:17:11,865 --> 00:17:15,660
और वह बस मुझे एकटक देखे जा रहे थे
और कह रहे थे, "हे भगवान!"

236
00:17:16,327 --> 00:17:20,039
मुझे याद है कि मैंने मेरी,
उसकी माँ और उसकी बहन से कहा था,

237
00:17:20,123 --> 00:17:24,210
"आपकी बेटी मेरी को
उसके गाने के बदले में रॉयल्टी मिलेगी।

238
00:17:24,294 --> 00:17:29,632
"उसका रॉक एंड रोल की जानी-मानी
शख्सियतों के साथ उठना-बैठना होगा।"

239
00:17:29,716 --> 00:17:31,843
मैंने सोचा, "हाँ। ज़रूर।"

240
00:17:31,926 --> 00:17:35,221
क्योंकि किसी भी पल
कोई आपके पैरों तले की ज़मीन खींच लेगा।

241
00:17:35,305 --> 00:17:37,432
हम ऐसे ही माहौल में रहते थे।

242
00:17:37,515 --> 00:17:40,435
उसे भले विश्वास हो न हो
कि यह मुमकिन हो सकता है,

243
00:17:40,518 --> 00:17:43,772
पर मुझे यकीन था
कि अपने हुनर को देखते हुए उसे पता होगा

244
00:17:43,855 --> 00:17:47,317
कि वह उस घर में रहने के लिए नहीं,
कुछ बड़ा करने के लिए बनी है।

245
00:17:47,400 --> 00:17:51,404
मुझे तुमसे बेइंतहा प्यार है, जान

246
00:17:52,322 --> 00:17:57,452
तुम मेरे प्यार को
आज़ादी के पंख लगा देती हो, अनीता...

247
00:17:57,535 --> 00:18:01,122
मैंने उससे कहा कि हम करार करेंगे।
अपटाउन रिकार्ड्स में स्वागत है।

248
00:18:01,206 --> 00:18:02,415
हमेशा के लिए

249
00:18:02,499 --> 00:18:04,000
हमेशा के लिए

250
00:18:09,881 --> 00:18:12,342
इस उमंग में डूबे रहेंगे कि...

251
00:18:12,425 --> 00:18:13,760
गाओ न, यार।

252
00:18:15,553 --> 00:18:19,390
चलो, गाती रहो।

253
00:18:30,068 --> 00:18:33,196
रोना मत, देखो अब तुम रोना मत

254
00:18:33,279 --> 00:18:36,866
वादा है मेरा न आँसू बहाऊँगी
मुझे तुमसे प्यार है

255
00:18:36,950 --> 00:18:38,743
मुझे तुमसे प्यार है

256
00:18:41,371 --> 00:18:42,580
शुक्रिया।

257
00:18:43,039 --> 00:18:46,167
-अनीता बेकर मेरे लिए फ़रिश्ता है।
-और ज़ोर से। धन्यवाद।

258
00:18:46,251 --> 00:18:51,714
ज़िंदगी जैसी बनाएँगे वह वैसी ही होगी

259
00:18:54,175 --> 00:18:56,344
सेलेरिस
लेकवुड की एक रंगशाला

260
00:18:59,681 --> 00:19:04,727
मेरे लिए पहले यह सही रहेगा।
अगर काम बन जाए, तो अगला यह वाला।

261
00:19:04,811 --> 00:19:09,315
मेरे इर्द-गिर्द के बहुत लोगों को पता था
कि आगे क्या होने वाला है।

262
00:19:09,399 --> 00:19:11,484
उन्हें मेरी काबिलियत पता थी।

263
00:19:11,568 --> 00:19:14,237
एटलांटा प्रशंसक मेलमिलाप
लेकवुड रंगशाला

264
00:19:14,320 --> 00:19:17,824
कैसी हो? हैलो। हैलो, लड़कियो।

265
00:19:17,907 --> 00:19:19,242
मैं 14 साल की थी।

266
00:19:19,325 --> 00:19:24,289
सुना है अपने पहले वीडियो, यू रीमाइंड मी
में उसने गुलाबी रंग का बस्टियर पहना था।

267
00:19:24,372 --> 00:19:25,915
और वह बेमिसाल था।

268
00:19:25,999 --> 00:19:28,877
मैं जहाँ से आती हूँ,
उस जैसी जगह की किसी औरत को

269
00:19:28,960 --> 00:19:32,213
उसके पूरे जोशो-जुनून में देखना
कमाल का अनुभव है।

270
00:19:32,297 --> 00:19:33,673
इससे मुझमें उम्मीद जगी।

271
00:19:33,756 --> 00:19:36,843
बचपन से आप मेरे लिए एक प्रेरणा रही हैं।

272
00:19:36,926 --> 00:19:39,721
-बेशक आप यह हमेशा सुनती होंगी।
-शुक्रिया।

273
00:19:39,804 --> 00:19:42,015
ठीक है, दोस्तो, इधर देखिए।

274
00:19:42,098 --> 00:19:44,851
-बढ़िया! बहुत सुंदर!
-बहुत-बहुत शुक्रिया।

275
00:19:44,934 --> 00:19:48,187
उन्हें लगता था मैं जितना सोचती हूँ
उससे ज़्यादा हुनरमंद हूँ।

276
00:19:48,271 --> 00:19:50,273
हैलो। कैसी हो?

277
00:19:50,356 --> 00:19:54,277
-वे मुझे मुझसे पहले से जानते थे।
-मुझे भी गले लगना है। तुमसे प्यार है।

278
00:19:54,360 --> 00:19:56,946
-हम आपके दो सबसे बड़े प्रशंसक हैं।
-धन्यवाद।

279
00:19:57,572 --> 00:20:00,658
जब मैं पहली बार मेरी से मिला,
तो अपटाउन में काम करता था।

280
00:20:00,742 --> 00:20:03,286
वह मेरे दफ़्तर में आई।
उसने बिना साज़ के गाया।

281
00:20:03,369 --> 00:20:04,370
शॉन "डीडी" कॉम्स

282
00:20:09,876 --> 00:20:11,502
उसमें एक कर्कशापन था,

283
00:20:11,586 --> 00:20:16,341
मानो उसमें बस्ती का लहज़ा, दर्द

284
00:20:17,091 --> 00:20:19,636
और वह सब कुछ था जो वहाँ चल रहा था,

285
00:20:19,719 --> 00:20:22,555
क्योंकि सड़कों पर
यहाँ-वहाँ, हर जगह बस दर्द था।

286
00:20:34,651 --> 00:20:38,613
और बहुत सी अश्वेत लड़कियाँ

287
00:20:38,696 --> 00:20:41,366
यह समझ सकती थीं कि वह कहाँ से आई है।

288
00:20:41,449 --> 00:20:43,660
उनके लिए कोई आवाज़ उठाने वाला नहीं था।

289
00:20:45,036 --> 00:20:48,665
श्लोबॉम जनता आवास की
उस लड़की का मार्गदर्शन करना,

290
00:20:48,748 --> 00:20:52,335
जिसके स्वभाव में ही विरोध हो,
जिसके चेहरे पर कटे का निशान हो।

291
00:20:52,418 --> 00:20:55,380
उसे किसी ने काटा था, और मतलब, यार,

292
00:20:55,463 --> 00:20:59,217
मैंने सोचा "यह बहुत आगे तक जाएगी,

293
00:20:59,300 --> 00:21:03,221
"क्योंकि इसकी आवाज़ सबसे अलग है।"

294
00:21:03,930 --> 00:21:06,808
उन्हें मुझ पर जितना यकीन था
उतना मुझे भी नहीं था।

295
00:21:06,891 --> 00:21:10,520
मुझे पता न था कि मेरे पास क्या है,
मैं कौन हूँ, पर उन्हें पता था,

296
00:21:10,603 --> 00:21:13,856
और उन्होंने मुझे यकीन दिलाया
कि मैं एक सच्ची कलाकार हूँ,

297
00:21:13,940 --> 00:21:17,318
और मुझे उस प्रेरणा की,
उस हौसला-अफ़जाई की ज़रूरत थी।

298
00:21:17,402 --> 00:21:21,197
मुझे यह सुनने की ज़रूरत थी,
"तुम कर लोगी। मुझे तुम पर नाज़ है।"

299
00:21:21,280 --> 00:21:25,493
उन्होंने मुझे जो दिया, उसकी ज़रूरत थी,
क्योंकि मैं बहुत घबराई हुई थी।

300
00:21:26,869 --> 00:21:29,706
जब मेरी श्लोबॉम जनता आवास से
निकलकर बाहर आई,

301
00:21:29,789 --> 00:21:33,042
तब एक तरफ़ जहाँ उसका मन
अतीत में कहीं भटक रहा था...

302
00:21:33,126 --> 00:21:34,252
नैस

303
00:21:34,335 --> 00:21:36,713
...वहीं दूसरी तरफ़ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में

304
00:21:36,796 --> 00:21:41,884
वह मौके का फ़ायदा उठाते हुए दुनिया
तक अपनी आवाज़ पहुँचाना चाहती थी।

305
00:21:42,552 --> 00:21:45,179
पफ़ के लिए अभी उसके करियर की शुरुआत थी,

306
00:21:45,263 --> 00:21:51,060
और वह एक अलग पहचान बनाकर
अपटाउन में नाम कमाना चाहता था।

307
00:21:51,144 --> 00:21:54,480
और हम उसका हौसला बढ़ाते...
"आगे बढ़ो, ऐसा ही करो।

308
00:21:54,564 --> 00:21:57,275
"हम सब कुछ मुहैया कराएँगे,
ताकि तुम झंडे गाड़ सको।"

309
00:22:00,069 --> 00:22:02,363
तुम्हारे जाने से पहले मैंने कहा था

310
00:22:02,447 --> 00:22:05,074
कि पूरे दिल से गाना, विश्वास के साथ गाना।

311
00:22:05,158 --> 00:22:06,576
और तुमने वैसे ही गाया।

312
00:22:06,659 --> 00:22:08,411
-यही अच्छी बात है।
-अच्छा।

313
00:22:08,494 --> 00:22:12,957
मुझे पता ही न था कि क्या कर रही हूँ,
क्योंकि मैं तो बस जीना चाहती थी।

314
00:22:13,041 --> 00:22:15,293
मतलब, मुझे अपने परिवार को बचाना था।

315
00:22:15,376 --> 00:22:19,714
उन्हें जनता आवास से निकालकर
एक अच्छा जीवन देना था।

316
00:22:19,797 --> 00:22:22,592
और मैं सच में
अपनी ज़िंदगी के लिए गा रही थी।

317
00:22:23,551 --> 00:22:25,636
तुम्हें उससे पहले वाली पंक्ति में,

318
00:22:25,720 --> 00:22:28,181
कोरस के अंत में थोड़ा संयम से गाना होगा।

319
00:22:28,264 --> 00:22:29,390
अच्छा, ठीक है।

320
00:22:29,474 --> 00:22:31,809
मैं पफ़ी के साथ मेरी से स्टूडियो में मिली।

321
00:22:31,893 --> 00:22:34,812
हमने काफ़ी समय साथ बिताया,
बहनों जैसा रिश्ता बन गया।

322
00:22:34,896 --> 00:22:37,023
मिसा हिल्टन
एमसीएम वैश्विक रचनात्मक सहयोगी

323
00:22:38,232 --> 00:22:43,071
मिसा मेरी गर्लफ़्रेंड थी,
मेरे पहले बेटे जस्टिन की माँ।

324
00:22:43,154 --> 00:22:45,448
और मिसा बहुत अच्छी थी।

325
00:22:45,531 --> 00:22:49,911
उसकी जुल्फ़ें, उसके बाल बनाने का अंदाज़,
उसके छोटे कटे बाल

326
00:22:49,994 --> 00:22:52,497
और उसकी चाल-ढाल की बात ही अलग थी।

327
00:22:52,580 --> 00:22:56,334
मैंने उससे कहा, "तुम्हें मेरी की
स्टाइलिस्ट बन जाना चाहिए।"

328
00:22:56,417 --> 00:22:58,961
हमारे करियर की शुरुआत में,

329
00:22:59,045 --> 00:23:01,881
फ़ैशन के संस्थानों में
जगह बनाना मुश्किल था।

330
00:23:01,964 --> 00:23:04,342
एक तो हमारी उम्र बहुत कम थी।

331
00:23:04,425 --> 00:23:07,095
फिर हम लड़कियाँ थीं,

332
00:23:07,178 --> 00:23:10,807
और ऊपर से हम अश्वेत थे।
कम उम्र की अश्वेत लड़कियाँ।

333
00:23:14,185 --> 00:23:19,357
इसलिए मेरी के लिए
मुझे नए किस्म का रूप तैयार करना पड़ा।

334
00:23:19,440 --> 00:23:23,111
और मैंने जो उसमें देखा,
वह खुद अपने-आप में नहीं देखती थी,

335
00:23:23,194 --> 00:23:25,696
जिसे वह अब तक खुद में देख नहीं पा रही थी।

336
00:23:25,780 --> 00:23:27,532
उन्होंने मेरी कीमत पहचानी।

337
00:23:27,615 --> 00:23:31,828
उसने और पफ़ी ने मिलकर मुझे एक
ऐसा रूप दिया, जो मिसाल बन गया।

338
00:23:36,332 --> 00:23:40,711
वह स्पष्ट तौर पर एक अश्वेत,
सच्चा और दिल को छू जाने वाला रूप था।

339
00:23:40,795 --> 00:23:43,339
हमें लगा जैसे हम एक बदलाव ला रहे हों

340
00:23:43,422 --> 00:23:46,509
और उस बदलाव का नाम था उम्दा बस्ती।

341
00:23:46,592 --> 00:23:49,637
और मेरी जे. ब्लाइज़
उस बदलाव की मल्लिका थी।

342
00:23:52,265 --> 00:23:56,310
सबसे पहले मेरी ने ही लड़कों पर आधारित
रैप दृश्य में अपने ही तरह का...

343
00:23:56,394 --> 00:23:59,021
डेनियल स्मिथ
पूर्व प्रमुख संपादक - वाइब पत्रिका

344
00:23:59,105 --> 00:24:01,315
...एक आरएंडबी, हिप हॉप अंदाज़ डाला।

345
00:24:01,399 --> 00:24:03,985
मुझे सच्चा प्यार चाहिए

346
00:24:04,068 --> 00:24:05,444
सच्चा प्यार

347
00:24:07,071 --> 00:24:09,991
मुझे तलाश है सच्चे प्यार की

348
00:24:10,074 --> 00:24:14,036
ऐसे आरएंडबी गायक बहुत कम ही थे
जो हिप हॉप की धुन पर गाते हों,

349
00:24:14,120 --> 00:24:16,414
इसलिए बस इसी बात से लगता था कि...

350
00:24:16,497 --> 00:24:17,456
मेथड मैन

351
00:24:17,540 --> 00:24:20,918
"अच्छा, हम इस पर थिरक सकते हैं,
हम इस पर नाच सकते हैं।"

352
00:24:21,002 --> 00:24:23,796
"और भले ही यह
हमारी माँ के लायक संगीत नहीं है,

353
00:24:23,880 --> 00:24:27,133
"पर चूँकि वह गा रही है,
तो शायद माँ को भी यह पसंद आए।"

354
00:24:27,216 --> 00:24:31,012
तलाश है सच्चे प्यार की

355
00:24:32,597 --> 00:24:35,183
मैं बस्ती से थी और मुझे लगता था कि...

356
00:24:35,266 --> 00:24:36,225
ताराजी पी. हेंसन

357
00:24:36,309 --> 00:24:38,186
...लड़कों का प्रतिनिधित्व तो है।

358
00:24:38,269 --> 00:24:40,104
उनकी व्यथा-कथा तो सब जानते हैं।

359
00:24:40,188 --> 00:24:45,109
पर जब औरतों की बात आती है,
तो मेरी व्यथा तो कहीं नहीं दिखती।

360
00:24:46,235 --> 00:24:49,906
अश्वेत महिला कलाकारों के लिए
उस वक्त यही परंपरा थी

361
00:24:49,989 --> 00:24:53,284
कि ऊँचे सुर में गाते हुए
अपनी आवाज़ में एक लय लाएँ।

362
00:24:53,367 --> 00:24:56,579
आप जानते हैं कि अगला गाना
कौन सा है। हर कोई जानता है।

363
00:24:56,662 --> 00:24:58,372
मेरी कहती थी, "मुझे नहीं पता।"

364
00:25:00,208 --> 00:25:05,046
तुम...

365
00:25:05,129 --> 00:25:07,506
तुम मुझे याद दिलाते हो, हाँ

366
00:25:07,590 --> 00:25:08,674
आप सब भी गाइए।

367
00:25:08,758 --> 00:25:10,968
तुम मुझे याद दिलाते हो

368
00:25:11,052 --> 00:25:17,016
ऐसी मीठी यादें

369
00:25:18,601 --> 00:25:20,811
राल्फ़ - वीडियो म्यूज़िक बॉक्स के रचयिता

370
00:25:20,895 --> 00:25:23,981
रविवार का दिन।
कोई अंगरक्षक नहीं। भीड़ सामने थी।

371
00:25:25,191 --> 00:25:26,943
मतलब, हम सबको लग रहा था...

372
00:25:28,152 --> 00:25:30,154
बहुत मज़ा आएगा।

373
00:25:30,238 --> 00:25:32,365
क्योंकि गाना बन चुका है, वह बज रहा है।

374
00:25:32,448 --> 00:25:34,617
आपको हिप हॉप की समझ है, तो आप समझ जाएँगे।

375
00:25:34,700 --> 00:25:38,663
भले ही अभी वह पॉप स्टार न हो,
पर वह जल्दी ही बन जाएगी।

376
00:25:41,999 --> 00:25:44,502
हमने कुछ ऐसा किया जो किसी ने नहीं किया था,

377
00:25:44,585 --> 00:25:47,880
इसलिए प्रशंसकों का दीवानापन
और औरतों के साथ

378
00:25:47,964 --> 00:25:50,091
उसके जुड़ाव की बात ही निराली थी।

379
00:25:50,841 --> 00:25:55,930
तुम मुझे उस प्यार की याद दिलाते
हो जो कभी मेरे जीवन में था

380
00:25:56,013 --> 00:25:58,266
हमने कहा, "इस लड़की की
आवाज़ बेमिसाल है।"

381
00:25:58,349 --> 00:25:59,850
मिशेल लिसाथ
मेरी की सहेली

382
00:25:59,934 --> 00:26:02,061
"यह है कौन?" फिर हमने वीडियो देखा।

383
00:26:03,145 --> 00:26:04,605
हमने सोचा, "हे भगवान।

384
00:26:04,689 --> 00:26:08,609
"वह उल्टी टोपी,
वे फ़ौजी जूते और वह टेनिस स्कर्ट।"

385
00:26:08,693 --> 00:26:14,156
और हमें ऐसा लगा जैसे हमारी बस्ती की
आदर्श शहरी लड़की यही तो है।

386
00:26:14,240 --> 00:26:16,367
हम बिल्कुल उसके जैसे बनना चाहते थे।

387
00:26:17,702 --> 00:26:20,246
मैंने कुछ ऐसा देखा
जो पहले कभी नहीं देखा था,

388
00:26:20,329 --> 00:26:21,998
पर हम जानते थे कि उसका वजूद है।

389
00:26:22,081 --> 00:26:23,916
पता था उसका वजूद है। वह मैं थी।

390
00:26:24,000 --> 00:26:26,877
तो उसने हमें एक चेहरा दिया, एक नाम दिया।

391
00:26:26,961 --> 00:26:29,505
एक कहानी दी। उसने हमें मायने दिए।

392
00:26:30,715 --> 00:26:34,260
मानो वह कह रही हो,
"मेरा एक वजूद है और मैं खूबसूरत हूँ।

393
00:26:34,969 --> 00:26:37,763
"और मैं हिप हॉप तो हूँ, पर मैं मेरी हूँ।

394
00:26:37,847 --> 00:26:40,349
"मैं योंकर्स वासियों को साथ ला रही हूँ।

395
00:26:40,433 --> 00:26:44,103
"भले, बुरे, सबको।
मैं मेरी हूँ और मैं यही कर रही हूँ।"

396
00:26:44,186 --> 00:26:48,357
और एक सच्ची अश्वेत औरत को देखकर
हमारी खुशी की कोई सीमा नहीं थी।

397
00:26:48,441 --> 00:26:49,358
एलिसिया कीज़

398
00:26:49,442 --> 00:26:53,070
अपनी पहचान को लेकर, अपनी खामियों को लेकर,

399
00:26:53,154 --> 00:26:56,365
अपने दमदार नज़रिए को लेकर

400
00:26:56,449 --> 00:26:58,409
मुझे अच्छा महसूस होने लगा।

401
00:26:58,492 --> 00:27:04,290
मुझे लगा कि मैं अपनी असलियत जी
सकती हूँ और यह बहुत अच्छी बात थी।

402
00:27:04,373 --> 00:27:07,877
कमाल की बात थी। और दरअसल,
मैं कुछ और बनना भी नहीं चाहती थी।

403
00:27:07,960 --> 00:27:12,965
मतलब, आप सपने देखने वाली
एक आम लड़की होते हुए भी

404
00:27:13,049 --> 00:27:14,842
ख़ास हो सकती हैं।

405
00:27:14,925 --> 00:27:16,177
और पहले हमें ऐसा...

406
00:27:16,260 --> 00:27:19,472
हमें अब भी ऐसा कम ही देखने को मिलता है।

407
00:27:19,555 --> 00:27:23,559
अब भी। तो 13 साल की उम्र में मेरे लिए,

408
00:27:23,642 --> 00:27:28,481
यह एक तरह की इजाज़त थी, जो मुझे चाहिए थी।

409
00:27:53,339 --> 00:27:56,300
माय लाइफ़ फैन लिसनिंग पार्टी
ब्रूकलिन, न्यू यॉर्क

410
00:27:56,384 --> 00:27:58,928
-हैलो, दोस्तो।
-हैलो।

411
00:27:59,011 --> 00:28:04,016
तुम जानते हो कि हमारे पास सब कुछ था

412
00:28:04,100 --> 00:28:09,814
-तुम और मैं
-हमारे बीच का वह प्यार याद करो

413
00:28:10,189 --> 00:28:11,649
हाँ...

414
00:28:11,732 --> 00:28:14,318
उस वक्त लोग खिड़कियों पर
स्पीकर रख दिया करते थे।

415
00:28:14,402 --> 00:28:15,403
हाँ।

416
00:28:15,486 --> 00:28:17,738
पूरे ब्लॉक में आवाज़ गूँजती थी।

417
00:28:17,822 --> 00:28:21,409
और फिर मैंने रेमनिस सुना और मैं रुक गया।

418
00:28:21,492 --> 00:28:23,869
सोचा, "यह कौन है?" मैंने लोगों से पूछा।

419
00:28:23,953 --> 00:28:26,288
"यह कौन है?"
"नई कलाकार मेरी जे. ब्लाइज़।"

420
00:28:26,372 --> 00:28:28,290
तो मैं द विज़ के पास गया।

421
00:28:28,374 --> 00:28:30,543
-द विज़ दुकान याद है?
-हाँ।

422
00:28:30,626 --> 00:28:34,588
मैंने वह कैसेट उठाया। मुझे वह अच्छा लगा।
मैंने उसे बार-बार बजाया।

423
00:28:34,672 --> 00:28:37,007
मैं व्हाट्स द 411? सुना करती थी और

424
00:28:37,091 --> 00:28:39,677
इसे तभी हेडफ़ोन लगा देती थी
जब यह 15 माह की थी।

425
00:28:39,760 --> 00:28:41,595
और यह इतना बुरा था...

426
00:28:41,679 --> 00:28:45,599
इसे सचमुच लगता था कि मेरी
हमारे परिवार का एक हिस्सा है और यह...

427
00:28:45,683 --> 00:28:49,645
बड़ी होने पर यह पूछने लगी, "मेरी कहाँ है?"

428
00:28:52,314 --> 00:28:53,983
मेरी!

429
00:28:54,108 --> 00:28:55,359
हैलो, मेरी!

430
00:28:55,443 --> 00:28:58,154
लगता है जैसे उसे निजी तौर पर जानती हूँ।

431
00:28:58,237 --> 00:29:02,616
मैं उसके संगीत से उसे समझ पाती हूँ।
और मैं बस उसे गले लगाना चाहती हूँ।

432
00:29:04,285 --> 00:29:07,621
उन्नीस साल की उम्र में वह जहाँ थी,
वहाँ से एक लंबी छलाँग लगाकर

433
00:29:07,705 --> 00:29:11,167
वह उस मुकाम पर पहुँच गई,
जहाँ मैनहटन के डाउनटाउन में

434
00:29:11,250 --> 00:29:14,587
वह सितारों के साथ घूमने लगी
और खुद एक सितारा बनने लगी।

435
00:29:15,546 --> 00:29:19,133
उसी दौर में, उसका जोडेसी के
के-सी के साथ रिश्ता बना

436
00:29:19,216 --> 00:29:21,302
और वे साथ घूमने-फिरने लगे।

437
00:29:21,385 --> 00:29:25,389
के-सी भावुक गानों के लिए जाना जाता था।

438
00:29:25,473 --> 00:29:28,809
आठ या नौ साल की उम्र से ही
वह लिटिल सेड्रिक कहलाने लगा था

439
00:29:28,893 --> 00:29:32,313
और फिर वह जोडेसी का के-सी बन गया।

440
00:29:32,396 --> 00:29:34,148
और मुझे पता है कि बतौर कलाकार

441
00:29:34,231 --> 00:29:38,569
मेरी के लिए यह एक ज़रूरी चुनौती थी,
कला और ध्वनि, दोनों पहलुओं से।

442
00:29:45,701 --> 00:29:48,746
क्योंकि वह घर में गाना गाते हुए बड़ी हुई

443
00:29:48,829 --> 00:29:52,082
और अब वह एक लड़के के साथ थी,
तो वे घर में ही गा सकते थे।

444
00:29:52,166 --> 00:29:54,418
वह सुन सकती थी कि उसमें कितना दम है।

445
00:30:01,884 --> 00:30:03,052
मुझे वह पसंद था।

446
00:30:03,135 --> 00:30:08,098
और जब मुझे कोई पसंद होता है, तो होता है।
मैं उससे प्यार कर बैठी।

447
00:30:08,182 --> 00:30:11,435
-मैं तुमसे प्यार करूँगी
-करोगी न, जान?

448
00:30:11,519 --> 00:30:14,897
-मैं तुम्हें खुश कर दूँगी
-मुझे छोड़कर तो न जाओगी?

449
00:30:14,980 --> 00:30:20,903
-मैं तुम्हें नहीं छोड़ूँगी
-चलो इसे आसान बना देते हैं

450
00:30:23,697 --> 00:30:24,823
शुक्रिया!

451
00:30:32,623 --> 00:30:36,877
तो मुझे लगता है
कि जहाँ पफ़ ने उसमें उत्साह भरा,

452
00:30:36,961 --> 00:30:39,713
वहीं के-सी और जोडेसी से मिले अनुभव ने

453
00:30:39,797 --> 00:30:43,968
उसमें आत्मविश्वास जगाया
कि "मैं इतनी अच्छी हूँ।

454
00:30:44,051 --> 00:30:46,345
"लेकिन ये लोग बेमिसाल हैं।"

455
00:30:46,428 --> 00:30:48,931
तो लगता है कुल मिलाकर इन सब चीज़ों ने

456
00:30:49,014 --> 00:30:51,016
एक तो उसमें आत्मविश्वास जगाया,

457
00:30:51,100 --> 00:30:55,521
और दूसरी बात, शायद उसे
उलझन में भी डाल दिया।

458
00:30:59,525 --> 00:31:03,696
सब कुछ इतनी जल्दी-जल्दी हुआ
कि मुझे पता तक नहीं चला।

459
00:31:05,030 --> 00:31:07,866
मतलब, मैं बहुत जल्दी टूर करने लगी।

460
00:31:09,159 --> 00:31:13,163
मेरे ढेर सारे गाने बिकने लगे
और मैं प्लैटिनम पार्टियाँ करने लगी।

461
00:31:14,373 --> 00:31:18,085
मानो मैं बस चलती जा रही थी,
बिना यह जाने कि क्या हो रहा है।

462
00:31:19,128 --> 00:31:22,131
मैं वहाँ मौजूद तो थी, पर बस शरीर से।

463
00:31:22,214 --> 00:31:23,299
मायामी बीच
केवल निकास

464
00:31:25,426 --> 00:31:27,219
मतलब, एक बच्ची को

465
00:31:27,303 --> 00:31:29,805
जनता आवास से निकालना,
20 लाख एलबम बेचना।

466
00:31:29,888 --> 00:31:31,473
जमार्को मिलर
मेरी का कज़िन

467
00:31:31,557 --> 00:31:34,768
अब आपको यहाँ जाना है, वहाँ जाना है।
आप सोचते हैं, "क्या?"

468
00:31:34,852 --> 00:31:37,938
चीज़ें आगे बढ़ती ही गईं

469
00:31:38,022 --> 00:31:42,985
और इतनी तेज़ी से आगे बढ़ीं
कि मैं जानती थी कि वह खुश थी,

470
00:31:43,068 --> 00:31:45,738
पर यह भी जानती थी
कि यह थोड़ा डरावना भी है।

471
00:31:47,031 --> 00:31:51,452
यह कुछ ऐसा था कि "तो यह क्या है?

472
00:31:51,535 --> 00:31:54,038
"यह कैसा रहेगा? पर इससे डर लग रहा है।

473
00:31:54,121 --> 00:31:56,415
"यह जो भी हो, मुझे बहुत डर लग रहा है।"

474
00:31:56,498 --> 00:31:59,126
तो मैं खुद से ही बेतहाशा डरी हुई हूँ।

475
00:31:59,209 --> 00:32:02,254
तो मुझे ऐसा कुछ भी चलेगा
जिससे मुझे राहत मिले,

476
00:32:02,338 --> 00:32:04,965
अगर थोड़ा और पीना पड़े, कोकीन लेना पड़े,

477
00:32:05,049 --> 00:32:10,220
चाहे जैसे भी चैन मिले
और इन अनुभवों को हज़म कर पाऊँ।

478
00:32:15,768 --> 00:32:21,690
आपको कभी दिखावा नहीं करना चाहिए

479
00:32:26,820 --> 00:32:28,989
यह चीज़ तो श्लोबॉम जैसा दिख रही है।

480
00:32:30,199 --> 00:32:31,367
श्लोबॉम जैसी लगती है।

481
00:32:31,450 --> 00:32:34,787
ये जनता आवास हैं न?
सारे जनता आवास ऐसे ही दिखते हैं।

482
00:32:34,870 --> 00:32:37,039
शायद श्लोबॉम बदतर दिखता है।

483
00:32:39,958 --> 00:32:43,587
मुझे रेडियो पर पहली बार
अपनी आवाज़ सुनना याद है।

484
00:32:43,671 --> 00:32:46,006
शायद मैंने कहा था, "शुक्रिया, भगवान।"

485
00:32:46,799 --> 00:32:50,803
मुझे पता था कि मैं अपनी माँ और अपनी बहन को

486
00:32:50,886 --> 00:32:53,138
जनता आवास से बाहर निकाल लूँगी।

487
00:32:53,222 --> 00:32:56,141
पर मुझे खुश होना याद नहीं है।

488
00:32:56,225 --> 00:32:59,603
बेशक हमारे पूरे परिवार के लिए
यह एक बड़ा बदलाव था।

489
00:32:59,687 --> 00:33:01,271
ब्रूस मिलर
मेरी का भाई

490
00:33:01,355 --> 00:33:03,941
जनता आवास की रोज़मर्रा की

491
00:33:04,024 --> 00:33:06,443
जद्दोजहद से हटकर,

492
00:33:06,527 --> 00:33:10,239
रेडियो पर एक दिन

493
00:33:10,322 --> 00:33:13,117
मेरी के गाने सुनना बड़ी बात थी,

494
00:33:13,200 --> 00:33:15,244
पर हम तब भी जनता आवास में रहते थे।

495
00:33:15,327 --> 00:33:21,250
फिर हमें पता चला
कि "हम एक उपनगर में रहने जा रहे हैं।"

496
00:33:21,959 --> 00:33:24,336
वह बहुत बड़ी बात थी। वह बड़ा बदलाव था।

497
00:33:25,295 --> 00:33:27,756
-हैलो।
-हैलो, आप कैसी हैं, मैडम?

498
00:33:27,840 --> 00:33:29,967
-मेरा नाम फ्रैंक हिगिंस है।
-मेरी।

499
00:33:30,050 --> 00:33:33,220
मैं खुद को तब सफल मानती हूँ,
जब मैं अंदरूनी तौर से

500
00:33:34,096 --> 00:33:36,432
इतनी खुशी महसूस कर पाऊँ

501
00:33:36,515 --> 00:33:39,601
कि जान सकूँ कि मैं कामयाब हूँ,

502
00:33:39,685 --> 00:33:42,396
कि जान सकूँ कि मैंने कुछ बड़ा किया है,

503
00:33:42,479 --> 00:33:45,274
यह जानने लायक सुरक्षा हो
कि मैं बड़ी शख्सियत हूँ,

504
00:33:45,357 --> 00:33:48,777
या मैंने कुछ बड़ा किया है,
तो अब मैं इसे समझ सकती हूँ।

505
00:33:48,861 --> 00:33:50,654
तब मैं इसे नहीं समझती थी,

506
00:33:50,738 --> 00:33:53,615
क्योंकि दिल से
मैं खुद को बड़ा नहीं समझती थी।

507
00:33:54,324 --> 00:33:57,661
यह कुछ ऐसा है कि, "मुझे पता है
कि तुम मुझे ऐसा समझते हो।

508
00:33:57,745 --> 00:33:59,288
"मेरा जीवन मस्त लगता है।"

509
00:33:59,371 --> 00:34:00,456
जिमी आयोविन

510
00:34:00,539 --> 00:34:02,833
"पर पता है, मेरे जीवन में भी परेशानी है।

511
00:34:02,916 --> 00:34:05,627
"और मैं कामयाब होने, परेशानी को दूर भगाने

512
00:34:05,711 --> 00:34:07,588
"और उबरने की हर कोशिश करता हूँ।"

513
00:34:07,671 --> 00:34:10,591
"आपके पास इतना पैसा है, तो..."
यह बेकार की बात है।

514
00:34:10,674 --> 00:34:14,595
ऐसे कई धनवानों को जानता हूँ
जिनके पास सब कुछ था, पर सब गँवा बैठे।

515
00:34:14,678 --> 00:34:19,224
इससे उनके एहसास नहीं बदल जाते।

516
00:34:19,308 --> 00:34:21,727
मेरे जीवन में जो कुछ भी हो रहा था,

517
00:34:22,186 --> 00:34:25,063
उसका मज़ा नहीं ले पा रही थी।
कामयाबी का भी नहीं।

518
00:34:26,356 --> 00:34:30,527
और मैं एक ऐसे रिश्ते में थी
जिसमें हम दोनों ही कम उम्र के थे,

519
00:34:30,611 --> 00:34:33,071
हम दोनों ही बेहद कामयाब थे।

520
00:34:33,489 --> 00:34:34,406
जोडेसी

521
00:34:34,490 --> 00:34:37,034
मैं उससे प्यार करती थी, पर हममें से कोई भी

522
00:34:37,117 --> 00:34:39,745
हमारे जीवन की सफलता को
संभालने लायक नहीं था।

523
00:34:40,996 --> 00:34:44,666
इसलिए हमारा रिश्ता बहुत गमगीन हो गया,

524
00:34:45,501 --> 00:34:47,169
बुरे बर्तावों से भर गया।

525
00:34:49,254 --> 00:34:53,592
हम बहुत हद तक बस एक-दूसरे को ठग रहे थे।

526
00:34:55,677 --> 00:34:59,306
पर मैं फिर भी
यह सोचते हुए कोशिश करती रही

527
00:34:59,932 --> 00:35:02,434
कि "मैं ज़्यादा सोचूँगी ही नहीं।

528
00:35:02,518 --> 00:35:05,103
"मैं खुद को एकदम दबा दूँगी,

529
00:35:05,187 --> 00:35:08,607
"ताकि मैं खुद को ख़ास न समझूँ
और तुम्हारे साथ रह सकूँ।"

530
00:35:13,570 --> 00:35:15,989
जब मैं पहली बार मेरी से मिला,
तो कसम से...

531
00:35:16,073 --> 00:35:17,950
विंडमार्क स्टूडियो
सैंटा मोनिका, सीए

532
00:35:18,033 --> 00:35:21,078
तुमने एक मखमली टोपी के साथ
एक स्वेटसूट पहन रखा था।

533
00:35:21,161 --> 00:35:23,205
और टिम्बरलैंड्स भी...

534
00:35:23,288 --> 00:35:25,290
कोने में बैठा मैं सोच रहा था।

535
00:35:25,374 --> 00:35:26,959
चकी थॉम्पसन
माय लाइफ़ निर्माता

536
00:35:27,042 --> 00:35:28,877
"मैं इससे कुछ नहीं कहूँगा।"

537
00:35:28,961 --> 00:35:31,630
"तुम सबका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हो।"

538
00:35:31,713 --> 00:35:34,258
प्रोडक्शन का काम मेरे लिए नया था।

539
00:35:34,341 --> 00:35:36,468
उस वक्त तक मेरे कुछ ही गाने आए थे

540
00:35:36,552 --> 00:35:38,762
और तब पफ़ ने आकर मुझसे कहा,

541
00:35:38,846 --> 00:35:43,058
"मुझे मेरी के साथ रिकॉर्ड करना है।
अगर करना चाहते हो, तो चलो करते हैं।"

542
00:35:43,141 --> 00:35:45,602
बहुत से लोग मेरे पास आकर कह रहे थे,

543
00:35:45,686 --> 00:35:48,397
"एक बार की कामयाबी वाली
मनहूसियत चाहते हो?"

544
00:35:48,480 --> 00:35:50,649
एक बार की कामयाबी वाली मनहूसियत,

545
00:35:50,732 --> 00:35:55,362
मतलब किसी का पहले एलबम से अधिक
सफल एलबम दोबारा न आना।

546
00:35:57,239 --> 00:36:00,617
वही वह वक्त था जब मैंने
चकी और बब से हाथ मिलाया।

547
00:36:00,701 --> 00:36:03,620
बब का जलवा कोई नहीं रोक सकता।

548
00:36:03,704 --> 00:36:07,916
मैं 23 साल का था
और कई कलाकारों के लिए लिखता था,

549
00:36:08,000 --> 00:36:12,004
और फिर पफ़ ने आकर कहा,
"ओए, मुझे मेरी के लिए कुछ गीत चाहिए।"

550
00:36:12,087 --> 00:36:14,214
मैंने कहा, "अच्छा, ठीक है।"

551
00:36:14,298 --> 00:36:17,759
जब हम पहली बार मिले, तब वह ज़बरदस्त लगी।

552
00:36:17,843 --> 00:36:21,013
लिफ्ट का दरवाज़ा खुला,
उसके साथ कोई सिक्यूरिटी न थी,

553
00:36:21,096 --> 00:36:22,806
मैं अपने अंदाज़ में बढ़ा...

554
00:36:22,890 --> 00:36:26,560
कहा, "ए, हम इतिहास रचने वाले हैं।
हम बेमिसाल संगीत बनाएँगे।"

555
00:36:26,643 --> 00:36:29,813
उसने यूँ किया। "अच्छा? देखते हैं।"

556
00:36:29,897 --> 00:36:33,108
मैंने कहा, "ठीक है, बढ़िया।
मैंने कहा,"देख लेना।

557
00:36:33,191 --> 00:36:36,612
"देख लेना, मेरी,
तुम सारा खेल ही बदल दोगी।"

558
00:36:36,695 --> 00:36:38,822
और आगे जो हुआ, वह सबके सामने है।

559
00:36:38,906 --> 00:36:42,618
मैं हमेशा वहीं जाती थी,
जहाँ का माहौल मेरे बस में हो,

560
00:36:42,701 --> 00:36:46,830
क्योंकि मुझे लोगों पर भरोसा नहीं था,
इसलिए मैं अनजान लोगों से घिरे रहना

561
00:36:46,914 --> 00:36:48,749
पसंद नहीं करती थी।

562
00:36:48,832 --> 00:36:51,043
और हम बहुत ही करीब थे।

563
00:36:51,126 --> 00:36:52,502
कैसे हो?

564
00:36:52,586 --> 00:36:57,174
मैं मेरी को बड़े कलाकार के रूप में
नहीं देख रहा था।

565
00:36:57,257 --> 00:37:00,636
मैंने उसे अपनी एक दूर की बहन की तरह समझा,

566
00:37:00,719 --> 00:37:05,140
और मैं बस यह पक्का करना चाहता था
कि उसे उस गीत से एक शाही,

567
00:37:05,223 --> 00:37:09,895
मगर बस्ती से जुड़ा हुआ एहसास हो,
जो हम उसे...

568
00:37:09,978 --> 00:37:12,314
या जो मैं उसे देने वाला था।

569
00:37:12,397 --> 00:37:17,069
और उस वक्त, जो 1990 के दशक की शुरुआत थी,

570
00:37:17,152 --> 00:37:19,988
उस वक्त बनने वाले बहुत सारे संगीत में

571
00:37:20,072 --> 00:37:23,033
बीते हुए 20 सालों की झलक थी,
मतलब 1970 के दशक की...

572
00:37:23,116 --> 00:37:24,326
मार्विन गे
आई वांट यू

573
00:37:24,409 --> 00:37:27,579
...जो अश्वेत शोषण से भरी
फ़िल्मों का दौर था,

574
00:37:27,663 --> 00:37:30,666
और सड़क-छाप संगीत के जोश
और सड़क-छाप जीवन को...

575
00:37:30,749 --> 00:37:31,708
सुपर फ्लाई

576
00:37:31,792 --> 00:37:33,210
...हमने आत्मसात कर लिया।

577
00:37:33,293 --> 00:37:34,461
मेरी जेन गर्ल्स

578
00:37:34,544 --> 00:37:37,923
हम एक ही बस्ती से हैं,
या जो भी तुम उसे कहना चाहो,

579
00:37:38,006 --> 00:37:41,510
और वहाँ के सारे लोग अच्छे नहीं होते।

580
00:37:41,593 --> 00:37:43,845
तो जब आपको कोई अच्छा आदमी मिलता है,

581
00:37:43,929 --> 00:37:46,848
तो लगता है, "यार," मेरी बात समझ आ रही है?

582
00:37:46,932 --> 00:37:48,850
"इस दुनिया में अच्छाई भी है।"

583
00:37:48,934 --> 00:37:50,852
तो मैं झूठ नहीं बोलूँगा।

584
00:37:50,936 --> 00:37:53,105
जब वह पहला 411 एलबम आया,

585
00:37:53,188 --> 00:37:56,358
और मैं जानता हूँ
कि पफ़ उस अंदाज़ को बढ़ावा दे रहा था,

586
00:37:56,441 --> 00:37:58,402
और ज़्यादा ही बढ़ावा दे रहा था?

587
00:37:58,860 --> 00:38:03,198
मैंने कहा, "ठहरो, जो,
इसमें इससे कहीं ज़्यादा हुनर है।"

588
00:38:03,281 --> 00:38:07,119
तो मैं उन गीतों और संगीत से
जो बात समझाना चाहता था...

589
00:38:07,202 --> 00:38:09,371
मेरा दिमाग वहीं घूम रहा था।

590
00:38:09,454 --> 00:38:13,208
तुम उस बारे में बिल्कुल सही थे।
तुमने उदासी की सही नस पकड़ी थी।

591
00:38:13,291 --> 00:38:16,545
तुम उस सड़क के बारे में सही थे,
जहाँ से मैं आई थी।

592
00:38:16,628 --> 00:38:19,756
तुमने मेरे बारे में जो भी समझा था,
सही समझा था।

593
00:38:19,840 --> 00:38:24,094
व्हाट्स द 411? बेमिसाल था, अच्छा था।
बेहतरीन था। उसमें सब कुछ था।

594
00:38:24,177 --> 00:38:27,305
पर मैं जब तक अपने जीवन के
माय लाइफ़ वाले हिस्से में आई,

595
00:38:27,389 --> 00:38:29,474
तो मेरी ऐसी-तैसी हो चुकी थी,

596
00:38:29,558 --> 00:38:32,644
और मैं चाहती थी कि इस बात को
कोई संगीत के ज़रिए समझे।

597
00:38:32,728 --> 00:38:37,232
और तुमने यह बात समझी।

598
00:38:37,315 --> 00:38:40,819
उसकी सच्चाई व्हाट्स द 411? से ज़्यादा
माय लाइफ़ में बाहर आई।

599
00:38:40,902 --> 00:38:44,656
व्हाट्स द 411? बहुत ज़बरदस्त बना,

600
00:38:44,740 --> 00:38:48,952
पर जब हम सच्चाई के एक नए स्तर पर पहुँचे,

601
00:38:49,036 --> 00:38:51,246
तब माय लाइफ़ एकदम अलग ही चीज़ थी।

602
00:38:51,329 --> 00:38:54,666
बी विद यू गाने ने
फिर से उस एहसास को जगा दिया।

603
00:38:54,750 --> 00:38:57,753
जब मैंने वह सुना,
तो पफ़ ने जर्सी में मेरे घर आकर कहा,

604
00:38:57,836 --> 00:39:00,464
"मुझे तुमको कुछ सुनाना है।"

605
00:39:00,547 --> 00:39:03,383
वह बहुत बेसब्र और बेचैन था।

606
00:39:03,467 --> 00:39:06,636
तो मैं पफ़ के साथ कार में बैठी
और वह संगीत शुरू हुआ...

607
00:39:08,013 --> 00:39:11,391
और उस गीत ने मेरे मर्म को
झकझोर कर रख दिया।

608
00:39:12,601 --> 00:39:16,480
और मैं बस...
शायद मैंने वहीं लिखना शुरू कर दिया।

609
00:39:16,855 --> 00:39:21,610
जो दिल में है कह दो

610
00:39:21,693 --> 00:39:25,030
यह सब कुछ उसी गीत से शुरू हुआ।

611
00:39:25,113 --> 00:39:28,575
इस एलबम में खुद को बयान करने की
वह मेरी शुरुआत थी।

612
00:39:29,493 --> 00:39:31,745
हम दिन भर उस पर लगे रहते थे।

613
00:39:31,828 --> 00:39:34,289
वह उसकी पहली बड़ी चीज़ थी, पहला गीत था।

614
00:39:34,372 --> 00:39:37,459
तो हम उसे दिन भर बजाते रहते।
घर में बस वही बजता था।

615
00:39:37,542 --> 00:39:39,294
कुछ और नहीं बजता था, मतलब,

616
00:39:39,377 --> 00:39:42,255
वह बस लिखती रहती,
कागज़ों को फेंकती रहती, लिखती रहती।

617
00:39:42,339 --> 00:39:44,549
मुझे याद है जब हम वह गीत बना रहे थे,

618
00:39:44,633 --> 00:39:49,346
तो वह हमारी ज़िंदगी का
एक सबसे बदहवास वक्त था।

619
00:39:49,429 --> 00:39:52,307
मिसा से मेरा रिश्ता टूटने की कगार पर था।

620
00:39:52,390 --> 00:39:56,228
मेरी की भी के-सी के साथ खटपट चल रही थी।

621
00:39:56,311 --> 00:39:59,523
और हम न्यू यॉर्क के
एक ऐसे स्टूडियो में थे,

622
00:39:59,606 --> 00:40:04,319
जिससे बाहर का नज़ारा दिखता था
और बाहर बारिश हो रही थी...

623
00:40:11,660 --> 00:40:13,078
और वह उन दिनों में से एक था,

624
00:40:13,161 --> 00:40:15,705
जब आप आँखों में आँसू लिए घूमते हैं,

625
00:40:15,789 --> 00:40:19,709
मतलब हम वे बच्चे थे, जिनका दिल टूट गया था।

626
00:40:19,793 --> 00:40:24,506
और मैं सच्चे मन से कहता हूँ
कि मिसा मेरी जान थी।

627
00:40:24,589 --> 00:40:26,633
के-सी उसकी जान था।

628
00:40:26,716 --> 00:40:30,137
हम दोनों स्टूडियो में
एक-दूसरे को देखते हुए रो रहे थे।

629
00:40:34,808 --> 00:40:37,435
हमारे बीच एक दर्द का भी रिश्ता बन गया।

630
00:40:37,519 --> 00:40:39,229
उसके बाद से हमने तय कर लिया,

631
00:40:39,312 --> 00:40:42,232
"भाड़ में जाए सब, नहीं,
हम दर्द से जूझकर उबरेंगे।"

632
00:40:43,108 --> 00:40:46,319
मुझसे यह सहा नहीं जाता

633
00:40:46,403 --> 00:40:49,906
कि तू मेरा साथ नहीं चाहता

634
00:40:50,699 --> 00:40:54,703
तू मुझे उदास क्यों देखना चाहता है?

635
00:40:54,786 --> 00:41:00,458
तो माय लाइफ़ का जो पूरा एलबम है,
उसमें बस यही है कि, "मुझसे प्यार कर।"

636
00:41:00,542 --> 00:41:05,338
"मत जा। मुझे तेरी ज़रूरत है।"
वह मदद की पुकार थी।

637
00:41:05,797 --> 00:41:08,967
मैंने अपने सारे दिन

638
00:41:09,050 --> 00:41:12,554
और सारी रातें तेरे साथ गुज़ारीं

639
00:41:12,637 --> 00:41:16,641
बता मुझे
अब मैं क्या करूँ

640
00:41:16,725 --> 00:41:19,227
तेरे बिन...

641
00:41:19,311 --> 00:41:21,521
"यकीन कर तुझे चोट नहीं पहुँचाऊँगी।

642
00:41:21,605 --> 00:41:24,107
"तेरे बिन जीना नहीं गँवारा। मत जा।"

643
00:41:24,191 --> 00:41:27,360
वह इन सब चीज़ों से गुज़र रही थी।

644
00:41:27,444 --> 00:41:31,114
तो हम उस बारे में लिखने वाले थे।
हम उसे बाहर लाने वाले थे।

645
00:41:32,866 --> 00:41:35,160
क्वाड स्टूडियोज़
न्यू यॉर्क, एनवाई

646
00:41:35,243 --> 00:41:36,494
बब!

647
00:41:38,955 --> 00:41:42,667
हैलो, जान। तुमसे प्यार है, जान।

648
00:41:42,751 --> 00:41:44,544
तुम कैसे हो?

649
00:41:45,837 --> 00:41:48,506
-मिलकर अच्छा लगा, यार।
-मिलकर अच्छा लगा, जान।

650
00:41:48,590 --> 00:41:50,717
तुम्हारे साथ उन गानों पर काम करने से

651
00:41:50,800 --> 00:41:53,970
राहत मिलती थी, जिसकी ज़रूरत थी।
और नेवर वाना लिव से...

652
00:41:54,054 --> 00:41:56,139
रोना आता है। और डोंट गो से भी।

653
00:41:56,223 --> 00:41:57,057
रोना मत।

654
00:41:57,140 --> 00:41:58,934
-नहीं रो रही।
-रोना मत।

655
00:41:59,017 --> 00:42:01,937
-कोशिश करूँगी कि न रोऊँ।
-मैं बता रहा हूँ,

656
00:42:02,020 --> 00:42:05,690
मैं अपने आँसू थामे हुए हूँ
क्योंकि हम बूथ में रोए थे।

657
00:42:05,774 --> 00:42:07,400
हाँ, मुझे याद है।

658
00:42:07,484 --> 00:42:09,319
कभी नहीं भूलूँगा। ऐसे, देखो।

659
00:42:09,402 --> 00:42:11,988
-मुझे याद है।
-हम ऐसे थे।

660
00:42:12,072 --> 00:42:15,283
मैंने कहा था,
"मेरी, सब ठीक है। हम ठीक हैं।"

661
00:42:15,367 --> 00:42:18,203
-पर उस गीत का अपना एक असर था।
-हाँ।

662
00:42:18,286 --> 00:42:22,624
हमारी आँखों से आँसू बह रहे थे और मुझे
बस तुम्हारा सिर हिलाना दिख रहा था।

663
00:42:22,707 --> 00:42:25,168
और मुझे अपने पेट में हो रहा दर्द याद है।

664
00:42:25,252 --> 00:42:27,671
वह गम और खुशी का मिला-जुला एहसास था।

665
00:42:27,754 --> 00:42:29,881
समझा नहीं सकती। सुनने में अजीब लगता है।

666
00:42:29,965 --> 00:42:33,051
-नहीं, ऐसा नहीं है।
-मैं यही सब महसूस कर रही थी।

667
00:42:33,134 --> 00:42:35,512
उस गीत के शुरू होने के साथ ही।

668
00:42:35,595 --> 00:42:38,056
नहीं रह सकती...

669
00:42:38,139 --> 00:42:39,266
वह कुछ यूँ था...

670
00:42:40,141 --> 00:42:44,521
तेरे बिन नहीं रह सकती, जान

671
00:42:44,604 --> 00:42:48,483
वह पूरे दिल से गाती चली गई।
उस गाने का मर्म साफ़ था।

672
00:42:48,566 --> 00:42:52,070
उसे कोई भी समझ सकता था।
उसमें कुछ भी छुपा हुआ नहीं था।

673
00:42:52,153 --> 00:42:55,615
जो एहसास थे, बस उसी को बयान किया गया था।

674
00:42:55,699 --> 00:43:01,246
प्यार कमाल की चीज़ है

675
00:43:01,329 --> 00:43:05,542
मुझे वह मिल गया जो चाहिए था

676
00:43:06,584 --> 00:43:10,088
मैंने तेरे लिए इतनी रातें प्रार्थना की

677
00:43:10,171 --> 00:43:14,759
और फिर मेरी प्रार्थना सच हो गई

678
00:43:15,677 --> 00:43:19,764
अब जब मेरे पास जवाब है

679
00:43:20,515 --> 00:43:24,394
तो मैं एक कामना करूँगी

680
00:43:24,477 --> 00:43:28,148
तेरे पीछे सात समंदर पार भी आऊँगी

681
00:43:29,983 --> 00:43:33,153
मुझे अकेले नहीं रहना

682
00:43:34,112 --> 00:43:38,867
-तो, जान, चलो हम साथ रहें
-साथ रहें

683
00:43:38,950 --> 00:43:42,454
चाहे कैसे भी हालात आएँ, हाँ...

684
00:43:42,537 --> 00:43:43,872
क्या बात है!

685
00:43:43,955 --> 00:43:45,415
चलो एक खुशहाल घर बनाएँ...

686
00:43:45,498 --> 00:43:48,460
-क्योंकि मैं गिड़गिड़ा रही थी।
-हाँ, तुमने सच कहा था।

687
00:43:48,543 --> 00:43:52,172
क्योंकि तू मेरे लिए बहुत ख़ास है, जान

688
00:43:52,255 --> 00:43:56,718
इसलिए मैं तेरी हमसफ़र बनना चाहती हूँ...

689
00:43:59,721 --> 00:44:00,722
मैंने कहा...

690
00:44:00,805 --> 00:44:02,515
हाँ, इस गीत का यही असर है।

691
00:44:02,599 --> 00:44:05,352
यह मुझे भावुक कर रहा है। और फिर डोंट गो।

692
00:44:05,977 --> 00:44:08,229
मुझे नहीं लगा था कि इससे कुछ होगा।

693
00:44:08,313 --> 00:44:10,690
मुझे लगा था कि शायद मैं मर जाऊँगी।

694
00:44:11,649 --> 00:44:14,110
मैं भी अपने ही गम में डूबा हुआ था।

695
00:44:14,194 --> 00:44:18,323
पहले से कहीं ज़्यादा पी रहा था
और सोच रहा था, "मेरे पास पैसा है।

696
00:44:18,406 --> 00:44:21,618
"मैं जवान और अमीर हूँ,
दुनिया भर में घूमता हूँ।"

697
00:44:21,701 --> 00:44:24,245
और फिर भी मैं गम में डूबा हुआ हूँ।

698
00:44:25,580 --> 00:44:27,707
तो मुझे यही ठीक लगा कि

699
00:44:28,541 --> 00:44:31,711
"चलो, दिल की बात कह देते हैं।"
मेरी बात समझ रहे हैं?

700
00:44:31,795 --> 00:44:33,129
"मैं भी दुखी हूँ।"

701
00:44:34,172 --> 00:44:38,885
शायद बस एक संगीत ही था,
जो हमें भटकने से रोके हुए था।

702
00:44:38,968 --> 00:44:41,388
-क्योंकि बस वही अच्छा लगता था...
-हाँ।

703
00:44:41,471 --> 00:44:43,598
...चाहे आप खुश हों या गमगीन।

704
00:44:43,681 --> 00:44:47,018
संगीत ने बचा लिया, क्योंकि
उस समय सब कुछ बहुत बुरा था।

705
00:44:47,102 --> 00:44:50,605
-सब कुछ कड़वाहट भरा था।
-गमगीन माहौल था।

706
00:44:50,688 --> 00:44:52,107
बहुत ही गमगीन माहौल था।

707
00:44:54,359 --> 00:44:58,279
जब मैं पहली बार मेरी से मिली,
तब हम एक ही समय पर उन भाइयों के

708
00:44:58,363 --> 00:45:00,407
कारण एक ही हालात से गुज़र रहे थे।

709
00:45:00,490 --> 00:45:02,158
जोडेसी

710
00:45:02,242 --> 00:45:05,787
उन्होंने वादा किया था
कि हमें प्यार और खुशहाल जीवन मिलेगा,

711
00:45:05,870 --> 00:45:10,875
हम कहीं और रहने लगेंगे, बच्चे होंगे,
एक परिवार होगा, सब एकदम सही होगा।

712
00:45:11,793 --> 00:45:13,253
पर सब सही नहीं था।

713
00:45:14,212 --> 00:45:15,046
द वर्ड

714
00:45:15,130 --> 00:45:16,214
आपसे एक सवाल है।

715
00:45:16,297 --> 00:45:18,258
जोडेसी पहले इस शो पर आए थे

716
00:45:18,341 --> 00:45:21,344
और टेरी ने के-सी से
वह सवाल पूछा था। आप खुद देखिए।

717
00:45:21,428 --> 00:45:23,138
आप कइयों के दिल तोड़ देंगे,

718
00:45:23,221 --> 00:45:26,015
क्योंकि सुना है
आप मेरी से शादी करने वाले हैं।

719
00:45:26,099 --> 00:45:29,561
-नहीं, यार। चलो भी।
-नहीं!

720
00:45:29,644 --> 00:45:32,063
यह एक अफ़वाह है। मेरी बात समझ रहे हो न?

721
00:45:32,147 --> 00:45:34,315
यह अमेरिका के लिए एक अफ़वाह है...

722
00:45:34,399 --> 00:45:37,444
सब लोग सुन लें
कि के-सी की शादी नहीं हो रही।

723
00:45:38,278 --> 00:45:41,072
तो कोई सगाई नहीं हुई?

724
00:45:41,156 --> 00:45:43,700
ऐसा ही है, हाँ। जो भी हो। आगे बढ़ते हैं।

725
00:45:43,783 --> 00:45:46,161
-ठीक है। लेकिन...
-यकीन नहीं हो रहा।

726
00:45:46,244 --> 00:45:50,039
जब ऐसा हुआ, तो मैंने कहा, "उसे लात मारो

727
00:45:50,123 --> 00:45:51,541
"और किसी और को ढूँढ लो।"

728
00:45:51,624 --> 00:45:54,419
मैं इस तरह की बहन थी, जो यह सब कहती थी।

729
00:45:54,502 --> 00:45:56,504
मैंने कहा, "तुम इससे बेहतर हो

730
00:45:56,588 --> 00:45:59,549
"और इसके लिए नहीं बनी।"
माफ़ करना, मैं शरीफ़ नहीं हूँ।

731
00:45:59,632 --> 00:46:00,633
मैं नहीं...

732
00:46:00,717 --> 00:46:03,761
मैं शराफ़त दिखाने वाली बहन नहीं हूँ।

733
00:46:03,845 --> 00:46:06,514
मैं यह कहने वाली बहन थी कि, "एक बात कहूँ?

734
00:46:06,598 --> 00:46:09,142
"तुम ऐसे पेश आने वाले लोगों से दूर ही रहो।

735
00:46:09,225 --> 00:46:13,354
"तुम्हें बेहतर इंसान मिल सकता है।"
पर प्यार करने वाले कहाँ समझते हैं।

736
00:46:13,438 --> 00:46:14,856
उन्हें यह समझ नहीं आता।

737
00:46:14,939 --> 00:46:17,108
उसे बस कोई प्यार करने वाला चाहिए था।

738
00:46:17,817 --> 00:46:21,779
वह वक्त उदासी से भरा हुआ था

739
00:46:21,863 --> 00:46:26,242
और एक के बाद एक घटनाएँ होती चली गईं। यह...

740
00:46:26,326 --> 00:46:30,330
एक बार वह गुस्से में तमतमाता हुआ
हमारे यहाँ आया।

741
00:46:30,413 --> 00:46:33,500
वह नाराज़ था। पता नहीं वह क्यों नाराज़ था,

742
00:46:33,583 --> 00:46:36,669
और उसने मेरी पर हाथ छोड़ दिया।

743
00:46:36,753 --> 00:46:41,424
मुझे अपनी ज़िंदगी के लिए
कई बार हाथ-पैर चलाने पड़े हैं, क्योंकि

744
00:46:41,508 --> 00:46:43,760
अपनी माँ की तरह मैं भी हार नहीं मानती।

745
00:46:43,843 --> 00:46:47,180
मेरी माँ को भी काफ़ी मारपीट सहनी पड़ी थी,

746
00:46:47,263 --> 00:46:52,852
तो मैंने बचपन में
उन्हें लड़ते हुए देखा था।

747
00:46:54,020 --> 00:46:59,317
तो जब यह मेरे साथ होना शुरू हुआ,
तो मुझे बस माँ की ही याद आई।

748
00:47:02,237 --> 00:47:07,742
मेरे पास वक्त ही वक्त है
क्योंकि तुम कहीं दूर चले गए, यार

749
00:47:08,910 --> 00:47:10,161
मेरे पास नहीं...

750
00:47:10,245 --> 00:47:13,081
यह इतना आसान या शीशे की तरह साफ़ नहीं है

751
00:47:13,164 --> 00:47:17,085
कि जब आपको डर महसूस हो,
आप सब छोड़-छाड़कर निकल जाएँ,

752
00:47:17,168 --> 00:47:21,965
क्योंकि आपको लगता है
कि आपको इससे बेहतर नहीं मिल सकता,

753
00:47:22,048 --> 00:47:27,804
और आपका प्यार,
जो बस एक बेवकूफ़ी भरा आकर्षण था,

754
00:47:27,887 --> 00:47:30,098
बस वही बचा रह जाता है।

755
00:47:30,181 --> 00:47:33,810
और चाहे जितना भी बुरा हो जाए,
आप उस इंसान को

756
00:47:33,893 --> 00:47:38,606
जाने देना नहीं चाहते, क्योंकि आपको
लगता है कि उसी से आपके मायने हैं,

757
00:47:38,690 --> 00:47:43,111
या वह आपको महसूस कराता है...

758
00:47:43,695 --> 00:47:46,990
कि वह आपको चाहता है,
पर यह सबसे बड़ा पागलपन है।

759
00:47:47,115 --> 00:47:51,494
मुझे कभी समझ नहीं आने वाला
कि हम इतना लंबा क्यों टिके रहते हैं।

760
00:47:51,578 --> 00:47:56,541
शायद ऐसा इस डर के कारण है
कि जो है बस यही है।

761
00:47:58,251 --> 00:48:03,214
मैं गम के साए में डूबती जा रही हूँ

762
00:48:04,382 --> 00:48:07,844
क्योंकि तू मेरे साथ नहीं है, जान

763
00:48:08,553 --> 00:48:13,683
मेरी दुनिया उजड़ गई है

764
00:48:13,766 --> 00:48:16,603
मेरी दुनिया उजड़ गई है

765
00:48:16,728 --> 00:48:18,813
पता नहीं मैं खुद के साथ क्या करूँ

766
00:48:18,896 --> 00:48:22,400
मेरे पास बहुत वक्त है
मेरे पास वक्त ही वक्त है

767
00:48:22,525 --> 00:48:24,944
अरे, हाँ
हाँ, हाँ, हाँ, हाँ, हाँ

768
00:48:25,028 --> 00:48:28,114
हाँ, हाँ, हाँ, हाँ, हाँ
हाँ, हाँ, हाँ

769
00:48:28,197 --> 00:48:31,576
अब पता नहीं मैं क्या करूँ

770
00:48:31,659 --> 00:48:35,538
अगर मैंने कभी तुझे खो दिया

771
00:48:35,622 --> 00:48:39,375
तो मैं गम के साए में डूब जाऊँगी

772
00:48:39,459 --> 00:48:44,547
हाँ, मैंने कहा गम के साए में डूब जाऊँगी
डूबती ही चली जाऊँगी

773
00:48:44,631 --> 00:48:48,092
अरे, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, नहीं, हाँ

774
00:48:48,176 --> 00:48:51,471
प्लीज़ मुझे माफ़ कर दो, जान, हाँ

775
00:48:51,554 --> 00:48:54,599
पर मुझे अफ़सोस नहीं है, अफ़सोस नहीं है

776
00:48:54,682 --> 00:48:57,810
मुझे अफ़सोस नहीं है
नहीं है, नहीं है, नहीं है

777
00:48:57,894 --> 00:49:00,980
नहीं है, नहीं है, नहीं है
नहीं है, नहीं है

778
00:49:01,064 --> 00:49:04,525
मुझे अफ़सोस नहीं है

779
00:49:12,033 --> 00:49:17,038
बस एक चीज़ आपकी मुश्किलें आसान
कर सकती हैं, खुद से प्यार करना सीखिए।

780
00:49:17,121 --> 00:49:19,374
और उस वक्त न प्यार था, न खुद से प्यार।

781
00:49:23,294 --> 00:49:27,548
बस एक अंधकार था, एक बड़ा अंधा कुआँ।

782
00:49:27,632 --> 00:49:32,387
और उस रिश्ते से पैदा हुए अवसाद ने
पूरी ज़िंदगी याद दिला दी

783
00:49:32,470 --> 00:49:36,182
और ऐसे कई दुखों को उभार दिया
जिनसे मैं कभी निपट नहीं पाई,

784
00:49:36,265 --> 00:49:40,353
ऐसी घटनाओं से उपजे दुख
जो मेरे साथ बचपन में घटी थीं।

785
00:49:41,437 --> 00:49:44,524
तो वह एक छोटी सी चिंगारी थी,

786
00:49:44,607 --> 00:49:48,528
जो धीरे-धीरे अपने रास्ते की चीज़ों को
निगलते हुए बड़ी होती चली गई

787
00:49:48,611 --> 00:49:51,322
और सीधे मेरे जीवन को जलाने चली आई।

788
00:49:51,406 --> 00:49:55,660
और उसने मुझे अंधकार से भरी
एक गमगीन दुनिया में ला पटका।

789
00:50:00,123 --> 00:50:03,042
मैं नशे में अपनी ज़िंदगी को
डुबो देना चाहती थी,

790
00:50:03,126 --> 00:50:05,712
मरने तक ड्रग्स लेती रहना चाहती थी।

791
00:50:07,213 --> 00:50:10,842
ज़्यादातर समय उदासी में ही डूबी रहती थी
और जीना नहीं चाहती थी।

792
00:50:12,802 --> 00:50:14,262
माँ से दूर ही रह रही थी,

793
00:50:14,345 --> 00:50:16,597
क्योंकि अपनी यह दशा छुपाना चाहती थी।

794
00:50:16,681 --> 00:50:19,350
मैं नहीं चाहती थी
कि मेरी बहन या कोई भी मुझे

795
00:50:19,434 --> 00:50:24,230
इस हाल में देखे,
क्योंकि मैं खुद को संभाल नहीं पा रही थी।

796
00:50:29,360 --> 00:50:32,113
भीतर-ही-भीतर वह चीखने का एहसास,

797
00:50:32,196 --> 00:50:35,575
पर आपके इर्द-गिर्द
हर किसी का ऐसा बर्ताव होता है,

798
00:50:35,658 --> 00:50:38,953
"सब ठीक है," क्योंकि आप
सबको अपना हाल नहीं बता सकते।

799
00:50:39,036 --> 00:50:41,706
और आप चीखते तो हैं,
पर कोई आवाज़ नहीं निकलती।

800
00:50:48,296 --> 00:50:49,672
मुझे उससे प्रेरणा मिली

801
00:50:49,756 --> 00:50:52,133
जब उसने कागज़ और कलम उठाकर

802
00:50:52,216 --> 00:50:54,844
अपना हाल-ए-बयान लिखना शुरू कर दिया।

803
00:50:57,805 --> 00:51:00,725
मतलब, वह अपने दिल के लिए लड़ रही थी।

804
00:51:01,893 --> 00:51:04,520
उस एलबम को बनाकर
वह अपने दिल के लिए लड़ रही थी।

805
00:51:09,358 --> 00:51:13,237
मेरी ज़िंदगी सुनहरी धूप में नहीं है।
मेरी ज़िंदगी नर्क है।

806
00:51:13,321 --> 00:51:17,366
मेरी ज़िंदगी ऐसी है कि अपने दिमाग से
वे बातें निकाल नहीं पा रही...

807
00:51:17,450 --> 00:51:18,659
जो मेरे साथ हुई थीं।

808
00:51:18,743 --> 00:51:21,746
अपने साथ हुए यौन शोषण को भुला नहीं पाती।

809
00:51:22,830 --> 00:51:25,458
बचपन से, पाँच साल की उम्र से ही,

810
00:51:25,541 --> 00:51:28,085
जो चीज़ें मेरे साथ हुईं,
उनकी चर्चा नहीं करूँगी।

811
00:51:28,169 --> 00:51:30,880
एक छोटी सी लड़की के साथ बहुत कुछ होता रहा।

812
00:51:42,350 --> 00:51:44,602
पर मैंने इसी लिए तो वह कलम उठाई थी।

813
00:51:44,685 --> 00:51:47,188
और इसी लिए वह सब मेरे अंदर भरा था,

814
00:51:47,271 --> 00:51:50,900
और मैं उसे बोलों का रूप दे पाई...

815
00:51:50,983 --> 00:51:53,694
गीत का रूप दे पाई।
मैं उसे गा पाई और लिख पाई।

816
00:51:57,907 --> 00:51:59,742
जीने का बस वही एक तरीका था।

817
00:51:59,826 --> 00:52:04,372
जो मैं झेल रही थी,
उसे झेलने का बस वही एक तरीका था।

818
00:52:07,834 --> 00:52:09,794
अगर मेरी ज़िंदगी को देखो

819
00:52:09,877 --> 00:52:11,629
और मेरी नज़रों से देखो

820
00:52:11,712 --> 00:52:14,382
बस तुम्हें इतना करना है

821
00:52:14,465 --> 00:52:15,925
अगर मेरी ज़िंदगी को देखो

822
00:52:16,008 --> 00:52:18,803
-और मेरी नज़रों से देखो
-धीरे-धीरे, एक-एक करके

823
00:52:18,886 --> 00:52:21,097
यह तुम पर है, तुम क्या करोगे?

824
00:52:21,222 --> 00:52:23,266
बस करो!

825
00:52:23,933 --> 00:52:26,811
अभी यह मुझे बहुत डरा रहा है।

826
00:52:26,894 --> 00:52:28,312
अभी यह मुझे

827
00:52:28,396 --> 00:52:30,523
-बहुत डरा रहा है।
-नहीं, यार।

828
00:52:30,606 --> 00:52:33,734
"धीरे-धीरे, एक-एक करके।

829
00:52:33,818 --> 00:52:36,571
"यह तुम पर है। तुम क्या करोगे?"

830
00:52:36,654 --> 00:52:38,114
हॉलीवुड बोल
लॉस एंजेलिस

831
00:52:38,197 --> 00:52:40,032
मेरी साथियो, देखो मुझे

832
00:52:40,116 --> 00:52:42,952
मुझे तुम सबको कुछ बताना है
और कुछ कहना है

833
00:52:43,035 --> 00:52:47,164
देखो, कभी-कभी बहुत अकेलापन महसूस होता है

834
00:52:47,248 --> 00:52:48,791
पर वह मेरा फ़ैसला है

835
00:52:49,667 --> 00:52:52,503
मैं नर्क झेलने की बजाय

836
00:52:53,462 --> 00:52:55,923
अकेले ही रहना पसंद करूँगी

837
00:52:56,007 --> 00:52:59,343
मैं खुद को अंधेरे में रखने की बजाय

838
00:52:59,427 --> 00:53:01,721
आग में झुलसना पसंद करूँगी, यारो

839
00:53:01,804 --> 00:53:06,350
इससे पहले कि मैं मौत को गले लगाती,
मैं इसी गीत के बोल सोच रही थी।

840
00:53:06,434 --> 00:53:09,562
क्योंकि वह समय ही ऐसा था
कि मैं ऐसा महसूस कर रही थी।

841
00:53:09,645 --> 00:53:13,900
मैं संभलने की बात कर रही हूँ
हाँ

842
00:53:13,983 --> 00:53:17,820
मैं आज़ाद होने के लिए लिख रही थी,

843
00:53:17,904 --> 00:53:20,573
ताकि मैं खुली घूम सकूँ
और इतने बंधन में न रहूँ

844
00:53:20,656 --> 00:53:23,200
और कहीं फँसकर न रहूँ।

845
00:53:23,326 --> 00:53:26,037
और मैं अपनी ज़िंदगी के लिए ही लिख रही थी।

846
00:53:26,120 --> 00:53:28,748
जल जाने दो, जल जाने दो
जल जाने दो, जल जाने दो

847
00:53:28,831 --> 00:53:32,627
जल जाने दो, जल जाने दो
जल जाने दो, जल जाने दो, जल जाने दो

848
00:53:32,710 --> 00:53:35,254
चाहे सच जो भी हो,
चाहे उससे कितनी भी तकलीफ़ हो,

849
00:53:35,338 --> 00:53:38,549
पर सच का सामना करने से ही
पीड़ा की वजह समझ आती है।

850
00:53:38,633 --> 00:53:40,551
घाव भरने के लिए उसे महसूस करना होगा।

851
00:53:40,635 --> 00:53:45,139
अगर मेरी ज़िंदगी को देखो
और मेरी नज़रों से देखो

852
00:53:46,432 --> 00:53:51,020
अगर मेरी ज़िंदगी को देखो
और मेरी नज़रों से देखो

853
00:53:51,103 --> 00:53:52,647
जलने दो, जलने दो...

854
00:53:52,730 --> 00:53:57,860
अगर मेरी ज़िंदगी को देखो
और मेरी नज़रों से देखो

855
00:53:58,694 --> 00:54:03,824
मेरी ज़िंदगी बिल्कुल तुम जैसी है

856
00:54:08,454 --> 00:54:10,206
अगर मेरी ज़िंदगी को देखो

857
00:54:10,289 --> 00:54:13,417
-और मेरी नज़रों से देखो
-मुझे उसे जलने देना होगा

858
00:54:13,501 --> 00:54:15,294
मुझे उसे जलने देना होगा

859
00:54:15,378 --> 00:54:18,506
कभी-कभी जलने देना होता है
कभी-कभी ऐसा करना पड़ता है

860
00:54:18,589 --> 00:54:21,634
मुझे उसे जलने ही देना था
जलकर खाक हो जाने ही देना था

861
00:54:21,717 --> 00:54:23,386
और नई शुरुआत होने ही देनी थी

862
00:54:33,729 --> 00:54:38,401
आपको तसल्ली मिल जाएगी

863
00:54:38,484 --> 00:54:40,319
मैं बस यह बताना चाहती थी

864
00:54:40,403 --> 00:54:44,907
कि अगर कभी लगा हो कि आपके
काम से किसी की जान नहीं बच रही,

865
00:54:44,991 --> 00:54:48,411
तो यह जान लीजिए कि आपने मेरी जान बचाई है।

866
00:54:48,494 --> 00:54:52,915
मैंने कूदने की कोशिश की, पर नहीं कूद पाई,
क्योंकि आपकी आवाज़ सुनाई दी,

867
00:54:52,999 --> 00:54:57,253
"एक भली औरत को दबाया नहीं जा सकता।"
आपका शुक्रिया। और मुझे आपसे प्यार है।

868
00:54:57,378 --> 00:54:58,963
इधर आ जाओ। आओ।

869
00:55:02,967 --> 00:55:04,677
-शुक्रिया।
-हिम्मत बनाए रखना।

870
00:55:04,760 --> 00:55:06,637
-हाँ।
-और तुम सुंदर लग रही हो।

871
00:55:06,721 --> 00:55:08,639
-शुक्रिया।
-कोई बात नहीं।

872
00:55:08,723 --> 00:55:11,976
मेरी गम की उस गहराई में
चली गई थी, जहाँ हम...

873
00:55:12,059 --> 00:55:15,021
कई बार हम अपनी पीड़ा को स्वीकार नहीं करते

874
00:55:15,104 --> 00:55:17,106
और हम उसका सामना नहीं करना चाहते।

875
00:55:17,189 --> 00:55:22,903
इतना खुलकर सच बोलने
और दुनिया को बताने से डर लगता है।

876
00:55:22,987 --> 00:55:24,447
मेरी जे ब्लाइज़

877
00:55:24,530 --> 00:55:26,323
मतलब, "मैं दुखी हूँ। उलझन में हूँ।

878
00:55:26,407 --> 00:55:29,827
"पता नहीं मैं क्या करूँ।
बहुत गम में हूँ। अकेली हूँ।"

879
00:55:31,829 --> 00:55:34,290
शायद बड़ा होना
अपने-आप में तकलीफ़देह बात है।

880
00:55:34,373 --> 00:55:37,835
बहुत तकलीफ़देह।
और यह पता करना कि आप कौन हैं,

881
00:55:37,918 --> 00:55:41,088
और फिर उसी वक्त लोगों का
आपको यह बताना कि आप कौन हैं,

882
00:55:41,172 --> 00:55:43,466
इससे झुंझलाहट होती है। तो...

883
00:55:45,426 --> 00:55:48,637
माय लाइफ़ कुछ ऐसा था कि, "अरे, क्या कोई...

884
00:55:48,721 --> 00:55:51,557
"कोई है जो ठीक मेरी तरह महसूस करती हो।"

885
00:55:51,640 --> 00:55:54,060
क्योंकि जब आप कुछ झेल रहे होते हैं,

886
00:55:54,143 --> 00:55:56,771
तो अकेलापन लगने लगता है,
जैसे कोई समझ नहीं रहा,

887
00:55:56,854 --> 00:56:00,024
जैसे कोई इस अनुभव से गुज़र ही नहीं सकता।

888
00:56:00,107 --> 00:56:03,360
और फिर लगता है जैसे मेरी मेरे साथ है।

889
00:56:03,444 --> 00:56:05,613
वह कह रही है, "तुम अकेली नहीं हो।

890
00:56:05,696 --> 00:56:08,282
-"तुम इससे उबर सकती हो।"
-तुम अकेली नहीं हो।

891
00:56:08,365 --> 00:56:12,536
तो ऐसा लगा जैसे माय लाइफ़
हौसला बढ़ाने वाला गीत है,

892
00:56:12,620 --> 00:56:14,538
जो आपको आगे बढ़ते हुए

893
00:56:14,622 --> 00:56:17,792
अपनी मुश्किलों को
पीछे छोड़ देने को कह रहा है।

894
00:56:17,875 --> 00:56:20,336
मैं हमेशा से उन लोगों में से एक थी,

895
00:56:20,419 --> 00:56:23,339
जो सच नहीं बता पाते।

896
00:56:23,422 --> 00:56:26,383
ख़ासकर तब जब उसमें दर्द छुपा हो

897
00:56:26,467 --> 00:56:31,639
या मुझे एक मजबूत औरत होने का
ढकोसला करना पड़ा हो।

898
00:56:31,722 --> 00:56:34,642
और अंदरूनी तौर से मैं बस टूट रही थी।

899
00:56:34,725 --> 00:56:37,478
मेरे अंदर एक बहुत बड़ा खालीपन था

900
00:56:37,561 --> 00:56:42,399
और मैं सोचती थी, "यार, यह कब बदलेगा?"

901
00:56:42,483 --> 00:56:47,446
और वह हिस्सा, जब वह कहती है,
"आपको दिखावा करने की ज़रूरत नहीं है,"

902
00:56:47,530 --> 00:56:50,157
मैंने सोचा, "ज़रूरत नहीं है?"

903
00:56:50,241 --> 00:56:53,494
मतलब, "क्या आप
अपनी सच्चाई ज़ाहिर कर सकते हैं?"

904
00:56:55,079 --> 00:56:57,832
-मुझे वह बहुत पसंद है।
-मुझे भी।

905
00:56:57,915 --> 00:57:00,251
जब मैं 13, 14 साल का था,

906
00:57:00,334 --> 00:57:03,963
तब माय लाइफ़ जैसे गाने ही
मुझे संभाले रखते थे।

907
00:57:04,046 --> 00:57:05,131
हाँ।

908
00:57:05,214 --> 00:57:08,134
और मैं बहुत कुछ झेल रहा था।

909
00:57:08,217 --> 00:57:10,636
एक बच्चे को बहुत कुछ क्यों झेलना पड़ता है?

910
00:57:10,761 --> 00:57:15,099
दरअसल, बड़े होते हुए
मैंने कई सदमे और बुरे बर्ताव झेले हैं।

911
00:57:15,182 --> 00:57:17,852
तो यह...

912
00:57:18,769 --> 00:57:21,230
ख़ासकर माय लाइफ़ गीत ने

913
00:57:21,313 --> 00:57:24,150
मेरी ज़िंदगी में पहली बार मुझे महसूस कराया

914
00:57:24,233 --> 00:57:26,569
कि मेरा जैसा कोई और भी है।

915
00:57:26,652 --> 00:57:32,116
और मैं यह भी बताना चाहता हूँ
कि अपनी ज़िंदगी में एक बार,

916
00:57:32,199 --> 00:57:35,786
शायद तब मैं 16 साल का था,
मैं आत्महत्या करने वाला था।

917
00:57:35,870 --> 00:57:36,871
वह...

918
00:57:36,954 --> 00:57:42,084
मेरे बड़े आकार के कारण, मैं जैसा हूँ
उसके कारण लोग मुझे तंग किया करते थे।

919
00:57:42,168 --> 00:57:45,421
और समलैंगिक वगैरह होने के कारण।

920
00:57:45,504 --> 00:57:47,965
और यह सब बर्दाश्त के बाहर हो रहा था।

921
00:57:48,549 --> 00:57:52,553
और माय लाइफ़ गीत ने

922
00:57:52,636 --> 00:57:56,557
मुझे ऐसा करने से रोका।

923
00:57:56,640 --> 00:57:58,267
-बहुत अच्छी बात है।
-हाँ।

924
00:57:58,350 --> 00:58:00,019
-शानदार बात है।
-हाँ।

925
00:58:03,522 --> 00:58:07,401
मैं प्रशंसकों को समझाना चाहती हूँ
कि वे मेरे लिए बहुत अहम हैं,

926
00:58:07,484 --> 00:58:12,281
क्योंकि उस वक्त मुझे नहीं लगता था
कि यह दिन देखने के लिए मैं ज़िंदा रहूँगी।

927
00:58:12,364 --> 00:58:14,283
नहीं लगा था कि ज़िंदा बचूँगी।

928
00:58:16,160 --> 00:58:20,998
पर जब बात हद से बाहर हो गई,
तब एक दिन कुछ अलग हुआ।

929
00:58:21,081 --> 00:58:24,835
रात भर जागने के बाद
मैं अपने लिविंग रूम में बैठी हुई थी।

930
00:58:24,919 --> 00:58:30,341
और ऐसा लगा जैसे खिड़की खुली
और बहुत सारे बादल अंदर घुस आए।

931
00:58:30,424 --> 00:58:32,801
मैं पूरी तरह से नशे में थी।

932
00:58:34,428 --> 00:58:35,888
मेरी धड़कन तेज़ हो गई।

933
00:58:35,971 --> 00:58:37,181
रविवार की सुबह थी।

934
00:58:37,264 --> 00:58:39,350
मुझे हमेशा रविवार की सुबह अजीब लगता है।

935
00:58:39,433 --> 00:58:42,645
लगता है जैसे भगवान देख सकते हैं
कि मैं क्या कर रही हूँ।

936
00:58:42,728 --> 00:58:46,565
और मैंने सोचा, "मुझे यह नहीं करना।
मुझे यह बंद करना होगा।"

937
00:58:47,691 --> 00:58:50,945
आप या तो मौत चुनते हैं या जीवन।
मैंने जीवन चुना।

938
00:58:51,028 --> 00:58:55,908
और मेरे लिए मैं अहम नहीं थी,
बल्कि मेरे प्रशंसक अहम थे।

939
00:58:56,659 --> 00:58:59,411
उन्होंने ही तो एलबम खरीदकर मेरी बात सुनी।

940
00:58:59,495 --> 00:59:00,871
उन्होंने कहा, "मैं भी।"

941
00:59:00,955 --> 00:59:03,249
और बस एक रिश्ते की शुरुआत हो चली।

942
00:59:03,332 --> 00:59:05,709
और शायद मुझे बस यही चाहिए था।

943
00:59:05,793 --> 00:59:09,380
कि कोई मेरी बात को समझे।

944
00:59:11,257 --> 00:59:13,550
क्योंकि लगता था कि कोई समझता ही नहीं।

945
00:59:15,803 --> 00:59:20,349
उन्होंने मुझे जूझने की शक्ति दी
और अपने सफ़र में

946
00:59:20,432 --> 00:59:22,851
तकलीफ़ों को झेलते हुए जीने की इच्छा।

947
00:59:22,935 --> 00:59:26,397
हमने एक-दूसरे को प्रेरणा देकर एक बेमिसाल

948
00:59:26,480 --> 00:59:28,565
और दमदार काम किया था,

949
00:59:28,649 --> 00:59:34,613
एक-दूसरे के दिल में
एक और दिन देखने की इच्छा जगाकर।

950
00:59:36,073 --> 00:59:40,494
तो मैं लोगों को बताना चाहती हूँ कि वे...

951
00:59:40,577 --> 00:59:43,580
जब आप खुद को अकेला समझते हैं,
तब आप अकेले नहीं होते।

952
00:59:44,123 --> 00:59:46,834
हम सब लड़ाके हैं। सब के सब।

953
00:59:47,835 --> 00:59:51,755
आपको एक लड़ाई लड़नी है
और इस लड़ाई में हम सब साथ हैं।

954
00:59:51,839 --> 00:59:53,632
मेरी जे ब्लाइज़

955
00:59:53,716 --> 00:59:54,633
चलो, दोस्तो।

956
00:59:54,717 --> 00:59:58,012
-मैंने तुझसे कहा था
-मैंने एक बार पहले तुझसे कहा था

957
00:59:58,095 --> 01:00:00,014
कि मुझे तुझसे प्यार है

958
01:00:00,097 --> 01:00:01,765
और मुझे तेरी ज़रूरत है

959
01:00:01,849 --> 01:00:05,436
पर एक बार फिर कहती हूँ

960
01:00:05,519 --> 01:00:09,189
तू मेरा जिगरी यार है

961
01:00:09,273 --> 01:00:12,276
मैं कभी नहीं जाऊँगी

962
01:00:12,359 --> 01:00:14,111
तो मुझे कसकर पकड़ लो

963
01:00:14,194 --> 01:00:15,988
पूरी रात के लिए

964
01:00:16,071 --> 01:00:19,325
अपने कोमल एहसास के साथ मुझे प्यार करो

965
01:00:19,408 --> 01:00:24,413
कभी भी और कहीं भी

966
01:00:24,496 --> 01:00:26,665
उसका हुनर, उसकी गायकी, जैसे वह गाती है...

967
01:00:26,749 --> 01:00:27,624
टायलर पेरी

968
01:00:27,708 --> 01:00:30,544
...जिस भाव से वह दिल से गाती है,
वह सदमे की देन है।

969
01:00:31,587 --> 01:00:33,130
-हाँ
-मेरे साथ रहो

970
01:00:33,213 --> 01:00:34,715
मानो एक ऐसा गुब्बारा हो,

971
01:00:34,798 --> 01:00:37,051
जिसमें आप सदमा और दर्द भर रहे हों।

972
01:00:37,134 --> 01:00:39,219
और वह इतना भर चुका है कि खाली करना होगा।

973
01:00:39,303 --> 01:00:43,057
और आप उसमें सुई चुभोकर
सारा मलाल बाहर निकाल सकते हैं।

974
01:00:43,140 --> 01:00:46,393
और अगर आप मेरी को गुस्सा दिलाएँगे,
तो वह यही करेगी।

975
01:00:46,477 --> 01:00:49,438
अगर आपने उस पर हमला किया,
तो आपको सबक सिखाने के लिए

976
01:00:49,521 --> 01:00:51,648
वह सब कुछ खाक कर देगी। मुझे पता है।

977
01:00:51,732 --> 01:00:56,070
पर जब आप उस गुब्बारे को आहिस्ते से पकड़कर

978
01:00:56,153 --> 01:00:58,322
थोड़ा-थोड़ा करके हवा निकालते हैं,

979
01:00:58,405 --> 01:01:00,074
ताकि सब कुछ तबाह न हो जाए,

980
01:01:00,157 --> 01:01:04,370
तब आपको असली रूप दिखता है।
जैसे कोई छोटी सी रोती हुई बच्ची हो।

981
01:01:04,453 --> 01:01:08,248
मगर यह बहुत अच्छी बात है
क्योंकि इससे ज़ख्म भरते हैं।

982
01:01:08,332 --> 01:01:10,417
प्लीज़, जान, मेरा हाथ थाम लो

983
01:01:10,501 --> 01:01:13,545
मुझे कोई और नहीं चाहिए

984
01:01:13,629 --> 01:01:17,049
पर अगर तुम कसकर थामना चाहते हो

985
01:01:17,132 --> 01:01:22,221
तो तुम्हें डर को भगाना होगा

986
01:01:23,847 --> 01:01:25,432
...आपकी भावनाएँ।

987
01:01:28,936 --> 01:01:33,190
वह कौन है? वह मेरी बच्ची है।
ज़रा मेरी बच्ची को देखो।

988
01:01:33,273 --> 01:01:34,525
हे भगवान।

989
01:01:34,608 --> 01:01:36,402
शीर्षक वाला गाना, माय लाइफ़।

990
01:01:36,485 --> 01:01:38,362
-खुद को देखो।
-जानती हूँ।

991
01:01:38,445 --> 01:01:40,864
-अपने गाल देखो।
-अब मैं कंकाल हो गई हूँ।

992
01:01:40,948 --> 01:01:43,367
नहीं। तुम बहुत प्यारी हो।

993
01:01:44,827 --> 01:01:46,829
इस नज़र के साथ अभी जैसी लग रही हो।

994
01:01:46,912 --> 01:01:48,872
...पर फिर, भावनाओं की मदद लेना।

995
01:01:48,956 --> 01:01:51,208
मैंने यह तब लिखा था जब मैं...

996
01:01:51,291 --> 01:01:53,502
पहली बार जर्सी आई थी।

997
01:01:53,585 --> 01:01:56,755
तभी मैंने दूसरा एलबम शुरू किया था।

998
01:01:56,839 --> 01:01:59,925
और मैंने उसे कुछ चीज़ों पर
ग़ौर करते हुए लिखा था,

999
01:02:00,759 --> 01:02:02,636
मैं जब छोटी थी,

1000
01:02:02,719 --> 01:02:06,432
तब भी लोगों को, जोड़ों को
तकलीफ़ें झेलते हुए देखा करती थी।

1001
01:02:06,515 --> 01:02:10,602
मेरा चेहरा बता रहा है कि शायद
मुझे इंटरव्यू लेने वाली पसंद नहीं थी।

1002
01:02:10,686 --> 01:02:13,355
और मैं उसे सब कुछ नहीं बताना चाहती थी।

1003
01:02:13,439 --> 01:02:15,691
मैं उसे नहीं बताना चाहती थी

1004
01:02:15,774 --> 01:02:19,445
कि मैं क्या झेल रही हूँ,
क्योंकि उससे उसका कोई वास्ता नहीं था।

1005
01:02:19,528 --> 01:02:21,655
और उस समय मैं बहुत बदमाश थी।

1006
01:02:21,738 --> 01:02:25,659
तो अगर मुझे कुछ बुरा महसूस हुआ होगा,

1007
01:02:25,742 --> 01:02:27,536
तो मैंने बातें छुपाई होंगी।

1008
01:02:27,619 --> 01:02:30,372
उसे नहीं बताना चाहती थी
कि इस सबकी वजह क्या है।

1009
01:02:30,456 --> 01:02:32,332
इससे तुम्हारा कोई वास्ता नहीं।

1010
01:02:32,499 --> 01:02:34,626
-आप समझ रही हैं?
-क्या?

1011
01:02:34,710 --> 01:02:36,962
-पर आप क्या झेल रही हैं?
-जो भी हो।

1012
01:02:37,045 --> 01:02:39,965
आप मेरी बात समझ रही हैं?
चाहे वह जो भी हो।

1013
01:02:40,048 --> 01:02:42,593
यही मेरी बच्ची है और मैं इसी को बचाती हूँ।

1014
01:02:42,718 --> 01:02:44,219
वहाँ जो वह लड़की है,

1015
01:02:44,303 --> 01:02:47,681
और पाँच साल की छोटी मेरी,
आज उन्हें बचाती हूँ।

1016
01:02:47,764 --> 01:02:49,600
-आप मेरी बात समझ रही हैं?
-नहीं।

1017
01:02:49,683 --> 01:02:51,768
जाने दीजिए, आपको समझ नहीं आ रहा।

1018
01:02:55,063 --> 01:02:57,107
पर अपने भीतर झाँकती हूँ।

1019
01:02:57,191 --> 01:02:59,651
क्योंकि लोगों ने कभी गहराई में नहीं देखा।

1020
01:03:02,696 --> 01:03:06,825
हमेशा से ही मेरा अंतर्मन
चीज़ों को भाँप लेता था

1021
01:03:06,909 --> 01:03:11,121
और वह मुझे बचाव की स्थिति में ले आता था।

1022
01:03:11,205 --> 01:03:13,373
और वहाँ मैं वही कर रही हूँ।

1023
01:03:13,457 --> 01:03:15,542
क्योंकि मैं खुद को नहीं जानती थी।

1024
01:03:16,418 --> 01:03:18,754
यार, इससे मुझे रोना आ रहा है।

1025
01:03:19,463 --> 01:03:23,592
खुद को नहीं जानती थी।
नहीं जानती थी कि मैं यह वाली मेरी हूँ,

1026
01:03:23,675 --> 01:03:27,095
जिसमें इतनी हिम्मत होगी और जो यह सब करेगी।

1027
01:03:27,179 --> 01:03:29,097
मैं खुद को नहीं जानती थी।

1028
01:03:29,181 --> 01:03:32,726
तो शायद यही होता है
जब आप ऐसे माहौल में बड़े होते हैं,

1029
01:03:32,809 --> 01:03:34,853
जहाँ बच्चियाँ महफूज़ नहीं होतीं।

1030
01:03:36,021 --> 01:03:38,899
-वहाँ महफूज़ नहीं होतीं...
-जहाँ स्थिति भाँपनी पड़े।

1031
01:03:38,982 --> 01:03:40,025
हाँ।

1032
01:03:40,108 --> 01:03:42,486
और इसलिए मेरा अंतर्मन ही भगवान है।

1033
01:03:44,488 --> 01:03:46,448
खुद को नहीं जानती थी।

1034
01:03:47,282 --> 01:03:50,577
पर मैं तो मैं ही थी।
इसीलिए मैंने जो किया, वह कर सकी।

1035
01:03:50,661 --> 01:03:52,746
मैं हमेशा से यही इंसान थी।

1036
01:03:53,705 --> 01:03:55,249
बस मुझे पता नहीं था।

1037
01:03:57,543 --> 01:03:59,044
बात बस इतनी सी है

1038
01:03:59,836 --> 01:04:03,924
कि आपको भीतर से पता होता है कि भगवान है।

1039
01:04:09,346 --> 01:04:10,556
प्यार ही भगवान है।

1040
01:04:11,306 --> 01:04:15,310
भगवान आपका वह रूप है जो यह तय करता है...

1041
01:04:15,394 --> 01:04:18,105
कि आप क्या करना चाहते हैं,
क्या बनना चाहते हैं।

1042
01:04:19,064 --> 01:04:23,026
अगर मैं डरी हुई भी हूँ,
तो मुझे डरते हुए ही आगे बढ़ना होगा।

1043
01:04:23,110 --> 01:04:26,446
असल बात तो आगे बढ़ने की है,
और एक बार जब आप

1044
01:04:26,530 --> 01:04:30,659
डर की दहलीज़ पार कर जाते हैं,
तो बस, किस्सा ख़त्म।

1045
01:04:30,742 --> 01:04:32,160
आप कुछ भी कर सकते हैं।

1046
01:04:34,913 --> 01:04:37,082
आज रात, हम जश्न मनाएँगे...
माय लाइफ़

1047
01:04:37,165 --> 01:04:38,750
पच्चीसवीं सालगिरह
एमजेबी

1048
01:04:38,834 --> 01:04:40,586
माय लाइफ़ एलबम को

1049
01:04:41,420 --> 01:04:43,755
पच्चीसवीं सालगिरह मुबारक हो!

1050
01:04:45,382 --> 01:04:46,216
शुरू करते हैं।

1051
01:04:46,300 --> 01:04:52,139
ओह, जान, आज की रात नहीं

1052
01:04:52,222 --> 01:04:54,850
मुझे लड़ाई-झगड़ा नहीं करना

1053
01:04:54,933 --> 01:04:58,478
बस सब ठीक करना है

1054
01:04:59,187 --> 01:05:02,649
ओह, करने हैं कई काम

1055
01:05:02,733 --> 01:05:05,402
आना है बेहद पास तुम्हारे

1056
01:05:05,485 --> 01:05:07,904
चाहती हूँ कि तुम मेरे अंदर...

1057
01:05:08,280 --> 01:05:11,700
जो भी तुम करना चाहो

1058
01:05:13,243 --> 01:05:15,704
बस सब्र रखो और...

1059
01:05:15,787 --> 01:05:18,540
मैं तुम्हें संभाल लूँगी

1060
01:05:20,500 --> 01:05:23,837
मेरे 16, 17 साल के होने
और सबसे मुश्किल दौर से गुज़रने तक

1061
01:05:23,920 --> 01:05:26,214
मुझे माय लाइफ़ के बारे में पता न था।

1062
01:05:26,298 --> 01:05:29,926
मैं बोल को समझते हुए सुनता था।
लगा, "यह मेरी आंटी ने लिखा है।"

1063
01:05:30,010 --> 01:05:33,430
लगा कि वैसे तो आपने इसे
लोगों के लिए और अपने लिए लिखा है,

1064
01:05:33,513 --> 01:05:36,141
पर मैं जब भी सुनता,
तो लगता यह मेरे लिए है।

1065
01:05:36,224 --> 01:05:39,478
लेकिन, लिटिल ज़ी,
मैंने इसे लोगों के लिए नहीं लिखा था।

1066
01:05:39,561 --> 01:05:42,272
-मैंने इसलिए लिखा क्योंकि लिखना था।
-अच्छा।

1067
01:05:42,356 --> 01:05:44,191
वह पूरा एलबम मदद की गुहार थी।

1068
01:05:44,274 --> 01:05:45,901
-आंटी को मदद चाहिए थी।
-अच्छा।

1069
01:05:45,984 --> 01:05:49,488
तो जो भी तुम महसूस करते हो,
वह मैं गहराई से महसूस कर रही थी।

1070
01:05:49,571 --> 01:05:51,281
मैं खुश रहना चाहती थी।

1071
01:05:51,365 --> 01:05:54,242
चाहे जो हो, मैं सोचती,
"मैं खुश रहना चाहती हूँ।"

1072
01:05:54,326 --> 01:05:56,495
"काश यह इंसान मुझसे प्यार करे।"

1073
01:05:56,578 --> 01:05:58,955
पता न था कि मैं
खुद से प्यार करना चाहती थी।

1074
01:05:59,039 --> 01:06:00,415
-हाँ।
-सही कहा।

1075
01:06:00,499 --> 01:06:03,085
अपने जीवन के इस पड़ाव पर आकर एहसास हुआ

1076
01:06:03,168 --> 01:06:08,006
कि मुझे इन सब चीज़ों को झेलने के बाद
कड़वाहट लेकर नहीं निकलना था।

1077
01:06:08,090 --> 01:06:10,801
मुझे बेहतर इंसान बनकर
माफ़ी देते हुए निकलना था।

1078
01:06:10,884 --> 01:06:15,347
तो अब समझना यह है कि जीवन
वैसा ही होता है जैसा आप उसे बनाते हैं।

1079
01:06:19,309 --> 01:06:22,938
सुनहरी धूप में मेरी ज़िंदगी

1080
01:06:23,021 --> 01:06:27,693
दुख की एक ख़ास बात यह है
कि उससे उबरने के बाद खुशी मिलती है।

1081
01:06:27,776 --> 01:06:31,113
और उस एलबम में जो दुख दिखता है,
उसकी ख़ास बात यह है कि...

1082
01:06:31,196 --> 01:06:32,739
वह अपने मकसद में कामयाब रहा।

1083
01:06:32,823 --> 01:06:34,408
-कैसे हो?
-मिलकर अच्छा लगा।

1084
01:06:34,491 --> 01:06:37,828
समय निकालने के लिए शुक्रिया।
मुझे बहुत अच्छा लगा।

1085
01:06:40,038 --> 01:06:42,332
दुनिया का यह कहना कि तेरी कोई औकात नहीं,

1086
01:06:42,416 --> 01:06:46,420
और फिर उससे उबरकर यह साबित करना
बड़ी बात है कि मैं मायने रखती हूँ,

1087
01:06:47,295 --> 01:06:52,092
कि मेरी कहानी मायने रखती है,
कि मेरी कहानी में दम है।

1088
01:06:53,385 --> 01:06:55,262
और नहीं, मैं हार्वर्ड नहीं गई।

1089
01:06:56,430 --> 01:07:00,809
पर फिर भी मेरे पास एक कहानी है,
जो किसी की ज़िंदगी बदलकर रख देगी।

1090
01:07:04,354 --> 01:07:07,399
अरे, यार, तुम्हारी बात है निराली

1091
01:07:07,482 --> 01:07:09,025
-मुझे खुश कर देते हो
-हाँ...

1092
01:07:09,109 --> 01:07:11,278
टाइडल एक्स सीआरडब्ल्यूएन
न्यू यॉर्क, एनवाई

1093
01:07:11,361 --> 01:07:14,656
-मुझे खुश कर देते हो
-इतनी खुशी

1094
01:07:15,991 --> 01:07:18,827
मेरी दुनिया में

1095
01:07:20,912 --> 01:07:24,291
तुम मेरी जान बनो

1096
01:07:24,916 --> 01:07:29,629
-तुम मेरे जान बनो
-और मैं तेरी जानू

1097
01:07:32,174 --> 01:07:33,175
हाँ।

1098
01:07:33,258 --> 01:07:35,719
पता नहीं मैं क्या करूँगी

1099
01:07:36,178 --> 01:07:38,138
तेरे बिन

1100
01:07:39,055 --> 01:07:41,516
अपनी ज़िंदगी में, यार

1101
01:07:42,225 --> 01:07:45,103
हाँ।

1102
01:07:47,189 --> 01:07:50,066
यह मज़ेदार है। उस गीत,
उस एलबम में बहुत ज़्यादा

1103
01:07:50,192 --> 01:07:52,944
गम और पीड़ा है। फिर भी वह आशावादी लगता है।

1104
01:07:53,028 --> 01:07:55,614
वह सकारात्मक है, उसमें नयापन है... लगा...

1105
01:07:55,697 --> 01:07:57,699
सकारात्मक है, पर पहली पंक्ति है,

1106
01:07:57,783 --> 01:08:01,453
"अगर समय सही है,
तो मुझे लड़ाई-झगड़ा नहीं करना।"

1107
01:08:01,536 --> 01:08:03,038
किसी भी तरह का झगड़ा।

1108
01:08:03,121 --> 01:08:04,623
ऑल नाइट लॉन्ग में ऐसा है,

1109
01:08:04,706 --> 01:08:08,168
"जान, आज की रात नहीं।
मुझे लड़ाई-झगड़ा नहीं..." तो...

1110
01:08:08,251 --> 01:08:12,714
मैं गमगीन हालात में सकारात्मक रहने की
कोशिश कर रही थी। मैं कोशिश कर रही थी

1111
01:08:12,798 --> 01:08:15,967
कि जैसे भी हो सके,
थोड़ी मौज़-मस्ती कर लूँ।

1112
01:08:16,092 --> 01:08:18,804
सबसे प्रेरणादायक गीतों में
एक है वह पहला सिंगल,

1113
01:08:18,887 --> 01:08:21,181
बी हैपी, जिसमें तुम दावा करती हो

1114
01:08:21,264 --> 01:08:22,974
कि "मुझे यहीं होना था।

1115
01:08:23,058 --> 01:08:25,644
"मैं इसके काबिल नहीं,
इसे पाने के काबिल हूँ।"

1116
01:08:25,727 --> 01:08:27,354
सबसे दमदार गीतों में से एक,

1117
01:08:27,437 --> 01:08:30,941
"किसी से कैसे प्यार कर सकती हूँ
जब खुद से इतना प्यार न कर पाऊँ कि

1118
01:08:31,024 --> 01:08:32,025
"सही समय जान सकूँ।"

1119
01:08:32,108 --> 01:08:33,318
हाँ।

1120
01:08:33,401 --> 01:08:34,569
मुझे यही लग रहा था।

1121
01:08:34,653 --> 01:08:37,697
मैं वैसा ही... आज भी। समझ रहे हैं?

1122
01:08:37,781 --> 01:08:39,991
आज हम वहीं खड़े हैं।

1123
01:08:40,075 --> 01:08:45,038
जीवन का यही उद्देश्य है
कि हर दिन खुश रहने की कोशिश की जाए।

1124
01:08:45,747 --> 01:08:47,999
हम बस यही कोशिश कर सकते हैं।

1125
01:08:49,334 --> 01:08:52,003
अपनी पीड़ा बयान न कर पाने की स्थिति में,

1126
01:08:52,087 --> 01:08:53,755
कुछ लोग ऐसा बंदूक से करते हैं।

1127
01:08:53,839 --> 01:08:55,549
कुछ लोग ड्रग्स से करते हैं।

1128
01:08:55,632 --> 01:08:59,553
कुछ लोगों के पास अपनी बात रखने का
कोई ज़रिया ही नहीं होता

1129
01:08:59,636 --> 01:09:01,888
और वे कम उम्र में ही गुज़र जाते हैं।

1130
01:09:01,972 --> 01:09:03,890
बेचैनी वगैरह की वजह से।

1131
01:09:03,974 --> 01:09:06,226
पर जब आपको कोई ज़रिया मिल जाता है,

1132
01:09:06,309 --> 01:09:08,520
तब आप खुलकर अपनी बात रख सकते हैं,

1133
01:09:08,603 --> 01:09:11,481
और आपके आस-पास खड़े कई लोग कहेंगे,

1134
01:09:11,565 --> 01:09:13,942
"हे भगवान। मुझे भी ऐसा ही लगता है।

1135
01:09:14,067 --> 01:09:15,777
"मुझे और सुनना है, आगे बताओ।"

1136
01:09:15,861 --> 01:09:17,988
बार्कलेज़ सेंटर

1137
01:09:20,740 --> 01:09:23,827
बार्कलेज़ सेंटर - ब्रूकलिन, एनवाई

1138
01:09:23,910 --> 01:09:25,328
हाँ।

1139
01:09:25,412 --> 01:09:27,998
आप में से कितने लोग
आज रात खुश होना चाहते हैं?

1140
01:09:29,124 --> 01:09:31,293
अगर आप सचमुच खुश होना चाहते हैं,

1141
01:09:31,376 --> 01:09:35,463
तो आपको यह गीत ऊँची आवाज़ में गाना होगा,

1142
01:09:36,464 --> 01:09:38,550
क्योंकि मैं यही कोशिश कर रही हूँ।

1143
01:09:39,426 --> 01:09:43,597
मैं किसी और से कैसे प्यार कर सकती हूँ

1144
01:09:44,514 --> 01:09:49,519
जब मैं खुद से ही इतना प्यार नहीं करती

1145
01:09:49,603 --> 01:09:54,399
कि यह जान सकूँ कि कब छोड़ देना चाहिए

1146
01:09:58,612 --> 01:09:59,613
गाइए

1147
01:09:59,696 --> 01:10:01,698
-मैं बस इतना चाहती हूँ
-हाँ

1148
01:10:01,781 --> 01:10:04,159
-कि मैं खुश रहूँ
-ओह, हाँ

1149
01:10:04,242 --> 01:10:09,789
आत्म-प्रेम का मतलब है
अपनी आवाज़, अपनी अंतरात्मा को

1150
01:10:09,873 --> 01:10:11,708
स्वीकार करना।

1151
01:10:11,791 --> 01:10:14,210
और अपनी भलाई के बारे में सोचना,

1152
01:10:14,294 --> 01:10:17,797
न कि वह करना जिसमें दूसरों को
आपकी भलाई दिखती है।

1153
01:10:17,881 --> 01:10:20,508
तो खुद से प्यार करना आसान है।

1154
01:10:20,592 --> 01:10:23,345
खुद से प्यार किए बिना
किसी से प्यार नहीं कर सकते।

1155
01:10:23,428 --> 01:10:25,055
इस पर अमल करना मुश्किल है।

1156
01:10:25,430 --> 01:10:27,849
यह ऐसे ही क्यों होना चाहिए?

1157
01:10:27,933 --> 01:10:32,103
तुम्हें मेरे दिमाग से
खेलने की क्या ज़रूरत है?

1158
01:10:32,187 --> 01:10:33,980
हर समय

1159
01:10:34,064 --> 01:10:35,440
मेरे साथ गाओ...

1160
01:10:35,523 --> 01:10:38,568
मेरी अब भी उस सफ़र में हमारे साथ है।

1161
01:10:38,652 --> 01:10:42,781
वह पीछे नहीं हटेगी।
और इस सफ़र पर उसने अपनी ज़िंदगी को

1162
01:10:42,864 --> 01:10:45,033
हमारे लिए एक मिसाल बनाया है।

1163
01:10:45,784 --> 01:10:49,663
मैं बस खुश रहना चाहती हूँ, हाँ

1164
01:10:59,005 --> 01:11:01,549
माय लाइफ़ सच में एक वरदान था।

1165
01:11:01,633 --> 01:11:06,346
और मैं तो कहूँगा कि सच बयान करके
इसने हमें जो ताकत दी है,

1166
01:11:06,429 --> 01:11:10,433
उसने हमारी ज़िंदगी बदल दी।

1167
01:11:11,267 --> 01:11:14,646
अगर आप आज रात यहाँ हैं
और मेरी जे. ब्लाइज़ के प्रशंसक हैं,

1168
01:11:14,729 --> 01:11:18,900
तो आपने मुश्किलें झेली हैं,
आपने मुसीबतें झेली हैं

1169
01:11:18,984 --> 01:11:20,944
और आपने खुद को साबित किया है।

1170
01:11:21,027 --> 01:11:22,404
और यकीन मानिए, आगे...

1171
01:11:22,487 --> 01:11:27,367
आगे और भी मुश्किलें
और मुसीबतें वगैरह आएँगी।

1172
01:11:27,450 --> 01:11:32,080
पर अभी मुझे उन दीवानों से बात करनी है,

1173
01:11:32,163 --> 01:11:35,000
जो 1991 से मेरे हर अच्छे-बुरे वक्त में

1174
01:11:36,251 --> 01:11:40,088
मेरे साथ रहे,
तो मुझे उन प्रशंसकों से बात करनी है

1175
01:11:41,006 --> 01:11:44,300
जिन्होंने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा।

1176
01:11:44,384 --> 01:11:46,469
मुझे अभी आप सबकी ज़रूरत है।

1177
01:11:50,390 --> 01:11:52,726
शुक्रिया!

1178
01:11:53,685 --> 01:11:56,604
शुक्रिया!

1179
01:11:57,147 --> 01:11:59,357
शुक्रिया!

1180
01:12:29,554 --> 01:12:32,015
-मज़ाक कर रही हो? तुमसे प्यार है।
-अरे, यार!

1181
01:12:32,098 --> 01:12:33,725
-मुझे पसंद आया!
-यार!

1182
01:12:33,808 --> 01:12:35,101
मैं कोशिश कर रही हूँ!

1183
01:12:35,185 --> 01:12:36,603
-हाँ!
-क्या यह तुम हो?

1184
01:12:36,686 --> 01:12:38,438
-मैं ही हूँ!
-अच्छा, हाँ!

1185
01:12:38,521 --> 01:12:40,899
प्रभु की जय। आपके पवित्र रूप की जय।

1186
01:12:40,982 --> 01:12:43,276
-शुक्रिया, यीशु।
-परमात्मा, आपकी

1187
01:12:43,359 --> 01:12:44,778
उपस्थिति के लिए धन्यवाद।

1188
01:12:44,861 --> 01:12:46,988
एक बेमिसाल रात के लिए शुक्रिया।

1189
01:12:47,072 --> 01:12:49,032
कोई एतराज़ न हो, तो आमीन कहें।

1190
01:12:49,115 --> 01:12:50,784
आमीन!

1191
01:12:59,834 --> 01:13:04,089
हर दिन हमारा दल बढ़ रहा है और मेरी
उन्हें अपने प्रशंसकों तक पहुँचाती है।

1192
01:13:04,172 --> 01:13:07,217
हाँ, आज का दिन बुरा था, पर कल एक नया सवेरा

1193
01:13:07,300 --> 01:13:08,676
एक नई शुरुआत लेकर आएगा।

1194
01:13:09,302 --> 01:13:11,513
अब भी बहुत कुछ झेलना बाकी है,

1195
01:13:11,596 --> 01:13:15,475
जो मैंने अब तक नहीं झेला है।
पर मैं झेलते हुए आगे बढ़ रही हूँ।

1196
01:13:15,558 --> 01:13:17,769
मेरे प्रशंसक भी मुसीबत से गुज़र रहे हैं।

1197
01:13:17,852 --> 01:13:19,687
हम एक-दूसरे की पीड़ा कम कर रहे हैं,

1198
01:13:19,771 --> 01:13:22,941
हम एक-दूसरे को अपनी ताकत देते हैं,

1199
01:13:23,024 --> 01:13:24,943
यानि एक-दूसरे की मदद करते हैं।

1200
01:13:25,026 --> 01:13:26,945
हम यह सालों से करते आ रहे हैं।

1201
01:13:27,028 --> 01:13:28,571
-हैलो, मेरी।
-तुमसे प्यार है!

1202
01:13:28,655 --> 01:13:32,951
आपसे प्यार है, मेरी। जब मैं छह साल की थी
और चलने और बोलने लायक थी,

1203
01:13:33,034 --> 01:13:34,828
तबसे आप मेरी दिलो-जान हैं।

1204
01:13:36,121 --> 01:13:37,497
आओ चलें।

1205
01:13:39,582 --> 01:13:41,543
आप हमेशा से गायिका बनना चाहती थीं?

1206
01:13:41,626 --> 01:13:44,129
या आप कुछ और भी करना चाहती थीं?

1207
01:13:44,212 --> 01:13:47,090
बूथ में जाकर एक गीत बनाने से पहले?

1208
01:13:47,173 --> 01:13:48,675
मुझे पता था कि मैं...

1209
01:13:48,758 --> 01:13:52,303
मैं गा सकती हूँ और मैं गाना
चाहती थी। पर मैं सच में...

1210
01:13:52,387 --> 01:13:54,639
मेरा ध्यान बस गाने पर ही नहीं था,

1211
01:13:54,722 --> 01:13:56,349
क्योंकि मुझे नहीं लगता था

1212
01:13:56,432 --> 01:13:58,893
कि मुझ जैसी कोई इंसान गायिका बन सकती है।

1213
01:13:58,977 --> 01:14:00,937
-समझ रहे हो? हम जैसे लोग।
-हाँ।

1214
01:14:01,020 --> 01:14:04,023
चूँकि आपने इस एलबम पर मेहनत की है,

1215
01:14:04,107 --> 01:14:08,069
तो क्या आपको अच्छा लगता है कि आपने...

1216
01:14:08,153 --> 01:14:11,239
अपने लिए कुछ किया? खुद ही खुद के लिए किया?

1217
01:14:11,322 --> 01:14:14,284
यह सोचकर अच्छा लगता है,
क्योंकि इस तरह का काम करना

1218
01:14:14,367 --> 01:14:18,621
एक चुनौती थी, क्योंकि मुझमें वह
आत्मविश्वास न था कि किसी को

1219
01:14:18,705 --> 01:14:20,039
सुनाकर पूछूँ, "पसंद आया?"

1220
01:14:20,123 --> 01:14:22,834
और जब मुझमें आत्मविश्वास जागा,

1221
01:14:22,917 --> 01:14:26,462
तो कुछ लोगों को सुनाया,
उन्हें पसंद आया और मुझे खुशी मिली।

1222
01:14:26,546 --> 01:14:28,381
तो मैं लिखती रही और यह करती रही।

1223
01:14:28,464 --> 01:14:31,176
क्या आपको यह पता था, आंद्रे,
जब यह बड़ी हो रही थी?

1224
01:14:31,259 --> 01:14:33,303
मैंने मेरी को बड़े होते हुए देखा...

1225
01:14:33,386 --> 01:14:36,598
जब यह गाने लिख रही थी,
मैं इसके गाने सुन रहा था,

1226
01:14:36,681 --> 01:14:40,185
मुझे लग रहा था कि मेरे एक
पक्की कलाकार बन रही है।

1227
01:14:40,268 --> 01:14:42,103
मतलब, यह सब खुद इसी की देन है।

1228
01:14:42,187 --> 01:14:45,106
मेरी जे. ब्लाइज़ इसकी भावनाओं की देन है।

1229
01:14:45,190 --> 01:14:47,233
इससे इसको यह मानने का

1230
01:14:47,317 --> 01:14:50,111
विश्वास मिलता है कि,
"मैं मेरी जे. ब्लाइज़ हूँ।"

1231
01:14:50,195 --> 01:14:52,405
और यह बात आप सबको सही लगती है न?

1232
01:14:54,657 --> 01:14:59,537
जन्मदिन मुबारक हो

1233
01:14:59,621 --> 01:15:05,585
जन्मदिन मुबारक हो, प्यारी मेरी

1234
01:15:05,668 --> 01:15:10,423
जन्मदिन मुबारक हो

1235
01:15:18,890 --> 01:15:21,059
मल्लिका के लिए दो-दो केक।

1236
01:15:21,142 --> 01:15:22,518
दूसरा केक किसके लिए है?

1237
01:15:22,602 --> 01:15:25,104
तुम्हारे लिए। ताकि चुन सको। इसकी हकदार हो।

1238
01:15:25,188 --> 01:15:27,982
-वनीला या चॉकलेट, जान।
-इसे चुनने को मिला है।

1239
01:15:29,317 --> 01:15:33,071
मेरी, जब मैं तुमसे मिला था,
तब तुम 18 साल की थी।

1240
01:15:33,154 --> 01:15:36,115
मैंने तुम्हारी आवाज़ सुनी,
तुम्हारे दिल में झाँका

1241
01:15:36,199 --> 01:15:39,619
और मैंने देखा कि तुममें सच्चा हुनर है,
पर तुम परेशान हो।

1242
01:15:39,702 --> 01:15:42,747
पर तुम्हारा जो दिलचस्प पहलू है, वह यह है

1243
01:15:43,706 --> 01:15:48,461
कि किस तरह से तुम
अपनी परेशानियों को सुरों में पिरोकर

1244
01:15:48,544 --> 01:15:51,965
लोगों के सामने ही उनका सामना करती हो
और उनसे उबर आती हो।

1245
01:15:52,048 --> 01:15:54,842
और तुम्हारा यूँ उबरना
हमारे लिए एक प्रेरणा है।

1246
01:15:54,926 --> 01:15:57,762
तो यह तुम्हारे नाम, मेरी।

1247
01:15:57,845 --> 01:15:59,681
तुम सचमुच एक मल्लिका हो।

1248
01:15:59,806 --> 01:16:01,683
सही कहा!

1249
01:16:02,767 --> 01:16:04,811
-चीयर्स।
-बहुत-बहुत शुक्रिया!

1250
01:16:08,106 --> 01:16:11,317
आप सबको शुक्रिया कहना चाहती हूँ
कि आपने मेरा साथ दिया

1251
01:16:11,401 --> 01:16:14,862
और यकीन किया कि मैं और एक साल
और एक जन्मदिन तक टिकी रहूँगी

1252
01:16:14,946 --> 01:16:17,407
क्योंकि मुझे ऐसा नहीं लगा था।

1253
01:16:17,490 --> 01:16:18,700
जीवन सुधर रहा है,

1254
01:16:18,783 --> 01:16:22,328
पर उन अच्छे कामों के बीच,
जो भगवान ने किया और कर रहे हैं,

1255
01:16:22,412 --> 01:16:23,621
मुसीबतें आती रहेंगी।

1256
01:16:23,705 --> 01:16:27,667
पर मैं जीवन और अच्छाई को चुनती हूँ

1257
01:16:27,750 --> 01:16:30,169
और मैं मेरी के ऊपर मेहनती करती रहूँगी,

1258
01:16:30,253 --> 01:16:32,964
आध्यात्मिक, मानसिक, शारीरिक, हर तौर पर।

1259
01:16:33,047 --> 01:16:38,094
पहली बात, मेरी ही मेरी बच्ची है,
मेरी नन्ही मेरी और मेरी बड़ी मेरी,

1260
01:16:38,177 --> 01:16:40,847
मेरी उलझी हुई मेरी, मेरी हर तरह की मेरी।

1261
01:16:40,930 --> 01:16:43,516
तो हमें यहाँ तक पहुँचने में काफ़ी समय लगा।

1262
01:16:43,599 --> 01:16:47,228
और जब हम... हम करीब 50 लोग हैं
और हम बेशक नखरे करेंगे।

1263
01:16:47,312 --> 01:16:50,440
यह तो बस शुरुआत है।
आपने तो अभी कुछ भी नहीं देखा!

1264
01:16:50,523 --> 01:16:52,859
तो सबका शुक्रिया। मैं शुक्रगुज़ार हूँ

1265
01:16:52,942 --> 01:16:55,862
और मैं फिर कभी
किसी को अपनी ताकत या खुशी...

1266
01:16:55,945 --> 01:16:58,323
-हाँ।
-...छीनने नहीं दूँगी।

1267
01:17:00,825 --> 01:17:02,785
इंसान होना आसान नहीं है।

1268
01:17:03,202 --> 01:17:05,997
पर शायद मुझमें बड़े बदलावों के साथ

1269
01:17:07,040 --> 01:17:08,958
मेरा विकास हुआ है।

1270
01:17:09,042 --> 01:17:11,544
पर जो कभी नहीं बदला, वह है मेरा दिल।

1271
01:17:11,627 --> 01:17:14,297
दिल से मैं योंकर्स की वही छोटी लड़की हूँ।

1272
01:17:14,380 --> 01:17:19,177
दिल से मैं वही किशोरी हूँ, जो मुसीबतों
को जीतकर सफलता पाना चाहती थी।

1273
01:17:19,260 --> 01:17:22,638
मेरा दिल उस माहौल को कभी नहीं भूलेगा
जहाँ मैं पली-बढ़ी,

1274
01:17:22,722 --> 01:17:24,557
और लौटकर दूसरों की मदद करना भी।

1275
01:17:24,640 --> 01:17:30,271
तो विकास का मतलब है, दूसरों पर अच्छा
असर डालने के लिए अपनी सच्चाई को

1276
01:17:30,772 --> 01:17:32,648
और अपने-आपको न छुपाना।

1277
01:17:36,736 --> 01:17:38,905
-कोई इच्छा माँगी?
-हाँ।

1278
01:17:40,698 --> 01:17:42,450
तुमने कोई इच्छा नहीं माँगी।

1279
01:17:42,533 --> 01:17:44,327
-कोई इच्छा माँगो।
-कैसे पता?

1280
01:17:44,410 --> 01:17:46,788
दो इच्छाएँ माँगो, मैं महसूस कर सकता हूँ।

1281
01:17:46,871 --> 01:17:50,625
अच्छा, मुझे इच्छा माँगना पसंद नहीं,
तो मेरा यही विश्वास रहेगा

1282
01:17:50,708 --> 01:17:55,088
कि मेरे दिल में जो भी कामना है,
वह ज़रूर पूरी होगी।

1283
01:17:56,464 --> 01:17:58,800
-आमीन।
-आमीन!

1284
01:18:04,097 --> 01:18:06,516
मैं यह फ़िल्म
आंद्रे हैरेल को समर्पित करती हूँ।

1285
01:18:06,599 --> 01:18:09,685
आपकी बहुत याद आती है
और आपको दिलो-जान से चाहती हूँ।

1286
01:18:09,769 --> 01:18:13,981
आपकी चमक इतनी तेज़ थी कि उसे
हमारे साथ साझा करना ही था।

1287
01:18:14,065 --> 01:18:16,692
मुझ पर भरोसा करने और
मौका देने के लिए धन्यवाद।

1288
01:18:16,776 --> 01:18:17,985
आपको कभी न भूलूँगी।

1289
01:18:18,069 --> 01:18:20,154
सदा प्यार,
आपकी बेटी। मेरी जे. ब्लाइज़।

1290
01:21:57,747 --> 01:21:59,749
संवाद अनुवादक श्रेय रवि

1291
01:21:59,832 --> 01:22:01,834
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल



