1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:35,786 --> 00:00:40,207
आज, डब्लूएचओ ने कोविड-19 को
सर्वव्यापी महामारी घोषित किया है।

4
00:00:40,290 --> 00:00:44,127
आज मैं "घर पर रहें, सुरक्षित रहें"
कार्यकारी आदेश जारी कर रही हूँ।

5
00:00:44,211 --> 00:00:46,672
…हमारे सभी निवासियों को घर पर रहने के

6
00:00:46,755 --> 00:00:49,424
निर्देश दिए जाते हैं।

7
00:00:49,508 --> 00:00:53,262
आज शाम से,
मुझे एक साधारण हिदायत देनी होगी।

8
00:00:53,345 --> 00:00:55,264
आपको घर पर ही रहना होगा।

9
00:00:57,558 --> 00:01:02,354
मार्च 2020।
पूरे देश में एक घातक वायरस फैल गया।

10
00:01:02,437 --> 00:01:04,982
अगर संभव हो
तो घर पर रहें

11
00:01:05,065 --> 00:01:08,819
रातों-रात, हमारी ज़िंदगियाँ थम गईं।

12
00:01:14,533 --> 00:01:16,201
पर हमारे थमते ही...

13
00:01:17,536 --> 00:01:22,583
प्राकृतिक दुनिया में शानदार बदलाव आने लगे।

14
00:01:25,919 --> 00:01:27,546
साफ़ हवा।

15
00:01:29,923 --> 00:01:31,550
साफ़ पानी।

16
00:01:33,135 --> 00:01:38,974
और जानवर ऐसे फल-फूलने लगे
जो हमने सदियों से नहीं देखा था।

17
00:01:41,894 --> 00:01:46,607
लॉकडाउन के शुरुआत से
पाँच महाद्वीपों में फ़िल्माते हुए...

18
00:01:48,692 --> 00:01:52,154
हमने प्रकृति की
शानदार प्रतिक्रिया रिकॉर्ड की।

19
00:02:01,121 --> 00:02:04,833
विशाल समुद्री जीव नए तरीकों से
अपनों शावकों से संपर्क करने लगे...

20
00:02:08,920 --> 00:02:13,675
और चीता ने अपने शावकों की
जीवित रहने की संभावनाएं बढ़ा दी...

21
00:02:14,343 --> 00:02:17,429
माँ बनने हेतु उसके लिए
यह सबसे अच्छा समय है।

22
00:02:18,430 --> 00:02:24,019
लुप्तप्राय पेंगुइन को प्रजनन
के लिए अब तक का सबसे अनुकूल मौसम मिला।

23
00:02:26,939 --> 00:02:32,152
वन्यजीवों की ज़िंदगियों और दुनिया में
झाँकने और हमारे साथ संपर्क न होने से

24
00:02:32,778 --> 00:02:37,199
उनका जीवन कैसा हो सकता है
यह देखने का यह अनोखा अवसर है।

25
00:02:37,950 --> 00:02:41,578
यह बड़े अनुपात का एक वैश्विक प्रयोग है।

26
00:02:43,163 --> 00:02:47,459
इस साल पृथ्वी बदल गई।

27
00:02:50,462 --> 00:02:56,677
द इयर अर्थ चेंज्ड

28
00:03:00,222 --> 00:03:04,351
वर्णनकर्ता
डेविड एटनबरो

29
00:03:05,894 --> 00:03:11,483
लॉकडाउन के चंद घंटों में ही,
हममें से कइयों ने वह सन्नाटा महसूस किया।

30
00:03:11,567 --> 00:03:12,818
रेडियो सिटी म्यूज़िक हॉल

31
00:03:14,236 --> 00:03:19,199
वैश्विक ट्रैफ़िक का शोर
लगभग 70 प्रतिशत कम होने पर,

32
00:03:19,283 --> 00:03:22,452
एक नई धुन सुनाई दी...

33
00:03:25,581 --> 00:03:26,999
पक्षियों की।

34
00:03:31,503 --> 00:03:33,547
सैन फ्रांसिस्को
यूएसए

35
00:03:33,630 --> 00:03:35,257
मेट्रो आबादी 4.7 मिलियन

36
00:03:35,340 --> 00:03:37,426
सिर पर सफ़ेद धारी वाले यह गौरैए

37
00:03:37,509 --> 00:03:41,346
कुछ हैरतअंगेज़ काम करके
इस सन्नाटे के अनुरूप ढलते हैं।

38
00:03:43,640 --> 00:03:46,476
गोल्डन गेट ब्रिज के साये में रहने के कारण,

39
00:03:46,560 --> 00:03:50,480
उनके गाने गाड़ियों के शोर से दब जाते थे।

40
00:03:52,482 --> 00:03:57,362
पर 1950 के बाद से यहाँ के
ट्रैफ़िक में सबसे ज़्यादा कमी आने के कारण,

41
00:03:58,614 --> 00:04:04,244
शोधकर्ता उनके संभोग कॉल के
नए सुरों को सुनकर चकित रह गए...

42
00:04:06,788 --> 00:04:11,877
और उम्मीद है कि पक्षियों को
प्रजनन के लिए बेहतरीन मौसम मिलेगा।

43
00:04:17,548 --> 00:04:20,552
और केवल शोर का स्तर ही नहीं गिरा।

44
00:04:22,304 --> 00:04:28,310
दुनिया भर में वायु प्रदूषण
तेज़ गति से गिरा।

45
00:04:30,229 --> 00:04:31,438
कुछ ही दिनों में,

46
00:04:31,522 --> 00:04:36,944
लॉस एंजिल्स ने 40 वर्षों में
सबसे अच्छी वायु गुणवत्ता का अनुभव किया।

47
00:04:39,112 --> 00:04:44,243
चीन में, वायुमंडल में
विषाक्त गैसों का स्तर आधा हो गया।

48
00:04:46,245 --> 00:04:52,125
और जबकि भारत आमतौर पर दुनिया के
सबसे प्रदूषण ग्रस्त देशों में से एक है…

49
00:04:53,585 --> 00:04:56,213
लॉकडाउन के 12 दिन बाद ही...

50
00:04:56,713 --> 00:04:59,216
जालंधर - भारत
आबादी - एक मिलियन

51
00:04:59,299 --> 00:05:01,510
एक शानदार दृश्य उजागर हुआ।

52
00:05:01,593 --> 00:05:04,471
हम नाश्ता कर रहे थे,

53
00:05:04,555 --> 00:05:06,014
और मेरे पिताजी भागे-भागे आए।

54
00:05:06,098 --> 00:05:07,391
अंशुल चोपड़ा

55
00:05:07,474 --> 00:05:10,060
उन्होंने कहा, "ऊपर आओ। पहाड़ दिख रहे हैं।"

56
00:05:10,143 --> 00:05:12,521
शौकिया फ़ोटोग्राफर अंशुल

57
00:05:12,604 --> 00:05:15,858
तुरंत इस कोलाहल की वजह जानने भागे।

58
00:05:16,817 --> 00:05:19,236
लोग छतों पर खड़े चिल्ला रहे थे,

59
00:05:19,319 --> 00:05:21,822
"वाह। पहाड़।"

60
00:05:21,905 --> 00:05:24,533
और मैं रुका, और मैंने देखा।

61
00:05:27,327 --> 00:05:30,455
पहली बार, साफ़ आसमान के कारण,

62
00:05:30,539 --> 00:05:32,124
हम हिमालय देख पा रहे थे।

63
00:05:33,041 --> 00:05:35,210
दो सौ किलोमीटर दूर,

64
00:05:35,294 --> 00:05:38,046
पृथ्वी की सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला,

65
00:05:38,130 --> 00:05:41,842
जो 30 सालों से धुंध के पीछे छुपी थी,

66
00:05:41,925 --> 00:05:43,468
अचानक नज़र आई।

67
00:05:44,469 --> 00:05:45,888
मुझे विश्वास ही नहीं हुआ।

68
00:05:45,971 --> 00:05:49,725
हिमालय प्रदूषण के पीछे ही छुपा हुआ था।

69
00:05:51,935 --> 00:05:56,523
अंशुल की फ़ोटो
पूरी दुनिया में वायरल हो गई।

70
00:05:57,608 --> 00:05:59,276
यह एक स्पष्ट चित्रण है

71
00:05:59,359 --> 00:06:04,865
कि जिस पल हम थमे,
दुनिया फिर से साँस लेने लगी।

72
00:06:10,495 --> 00:06:13,832
लॉकडाउन हफ़्तों तक चला।

73
00:06:13,916 --> 00:06:16,043
चार हफ़्ते

74
00:06:16,126 --> 00:06:20,172
और यात्रा पर प्रतिबंध ने
हलचल और सीमित कर दी।

75
00:06:21,131 --> 00:06:24,468
आप जिन छुट्टियों की
योजना बना रहे थे, उन्हें रद्द कर दें।

76
00:06:24,551 --> 00:06:27,346
यात्रियों की संख्या
और बुकिंग कम हो गए हैं।

77
00:06:27,429 --> 00:06:29,556
हवाई यात्रा तेज़ी से घटी है।

78
00:06:29,640 --> 00:06:32,726
विश्वभर में 90 प्रतिशत गिरावट आई है।

79
00:06:33,519 --> 00:06:35,187
अप्रैल 2020 में,

80
00:06:35,270 --> 00:06:40,526
पिछले साल के
अप्रैल के मुक़ाबले 114 मिलियन कम

81
00:06:40,609 --> 00:06:42,778
अंतरराष्ट्रीय पर्यटक आए।

82
00:06:44,571 --> 00:06:50,827
स्पेन में, पर्यटकों की संख्या
सात मिलियन से शून्य हो गई।

83
00:06:53,664 --> 00:06:55,666
फ़्लोरिडा - यूएसए
आबादी 22 मिलियन

84
00:06:55,749 --> 00:07:00,546
और फ़्लोरिडा में,
बसंत ऋतु में भरे रहने वाले तट…

85
00:07:01,505 --> 00:07:03,131
निर्जन पड़े रहे।

86
00:07:06,385 --> 00:07:11,056
क्या यह एक लुप्तप्राय समुद्री जीव के लिए
उसकी संख्या बढ़ाने का

87
00:07:11,139 --> 00:07:12,933
अवसर हो सकता है?

88
00:07:21,066 --> 00:07:24,611
हर दो या तीन सालों में
मादा कछुए अंडे देने के लिए

89
00:07:24,695 --> 00:07:27,739
उन तटों पर आती हैं

90
00:07:27,823 --> 00:07:29,658
जहाँ वे ख़ुद जन्मी थीं।

91
00:07:32,077 --> 00:07:36,498
विश्वभर में, कछुओं की संख्या
तेज़ी से गिर रही है,

92
00:07:36,582 --> 00:07:41,128
क्योंकि वे इन व्यस्त तटों पर
आने से कतरा रही हैं।

93
00:07:46,091 --> 00:07:47,301
पर इस साल...

94
00:07:48,760 --> 00:07:49,970
परिस्थिति अलग है।

95
00:07:53,140 --> 00:07:56,518
स्थानीय शोधकर्ताओं के साथ
काम करते हुए हमारे कैमरामैन,

96
00:07:56,602 --> 00:07:59,938
क़िस्मतवाले थे कि उन्हें
यहाँ जूनो बीच में फ़िल्मा सके...

97
00:08:01,190 --> 00:08:05,819
दुनिया में लॉगरहेड कछुओं के
सबसे घने घोंसले वाले स्थलों में से एक।

98
00:08:10,866 --> 00:08:12,826
इस साल के घोंसले बनाने के
मौसम की शुरुआत में,

99
00:08:14,578 --> 00:08:18,081
मादाएँ अपने जीवन में पहली बार

100
00:08:18,916 --> 00:08:21,752
शांति से घोंसला बना पाई है।

101
00:08:38,018 --> 00:08:40,020
और अगले कुछ हफ़्तों में,

102
00:08:40,102 --> 00:08:42,397
ढेरों मादा कछुओं ने भी वही किया।

103
00:08:47,694 --> 00:08:50,572
यह माना गया था कि कछुए के प्रजनन के लिए

104
00:08:50,656 --> 00:08:53,659
इंसानी उपस्थिति एक बड़ी समस्या है।

105
00:08:56,286 --> 00:09:00,374
पर पहली बार
वैज्ञानिक इस प्रभाव के पैमाने को

106
00:09:00,457 --> 00:09:02,459
सटीक रूप से माप सकते हैं।

107
00:09:08,006 --> 00:09:11,260
हर सुबह, शोधकर्ताओं के इस दल ने

108
00:09:11,343 --> 00:09:14,972
घोंसले की ओर जाती हुई
पगडंडियों की गिनती की।

109
00:09:18,350 --> 00:09:20,185
पिछले दस सालों में,

110
00:09:20,269 --> 00:09:23,438
लॉगरहेड के घोंसले बनाने की सफलता

111
00:09:23,522 --> 00:09:26,650
बस 40 प्रतिशत रह गई थी।

112
00:09:27,401 --> 00:09:31,864
क्या इस बार उन्हें निर्जन तट पर
ज़्यादा सफलता मिली?

113
00:09:32,614 --> 00:09:34,783
जब इंसानों के लिए तट वर्जित कर दिए गए,

114
00:09:34,867 --> 00:09:38,412
वह संख्या 61 प्रतिशत तक बढ़ी,
जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

115
00:09:38,495 --> 00:09:39,955
जस्टिन पेरॉल्ट
कछुआ शोधकर्ता

116
00:09:41,707 --> 00:09:44,376
यह नाटकीय सुधार है।

117
00:09:51,425 --> 00:09:56,138
और हर सफल घोंसले का मतलब है
और 100 या उससे ज़्यादा शावक,

118
00:09:56,221 --> 00:10:00,767
और प्रत्येक में प्रजनन करने वाला
वयस्क बनने की क्षमता है।

119
00:10:03,145 --> 00:10:06,565
इंसानी उपस्थिति के मुक़ाबले,
तट वर्जित होने के कारण

120
00:10:06,648 --> 00:10:09,109
यह जानवर सफलतापूर्वक वह कर सके

121
00:10:09,943 --> 00:10:13,614
जो वे करोड़ों सालों से करते आ रहे हैं।

122
00:10:42,226 --> 00:10:44,478
छह हज़ार किलोमीटर दूर,

123
00:10:44,561 --> 00:10:46,355
अमरीका के विपरीत तट पर...

124
00:10:49,900 --> 00:10:54,780
महाकाय समुद्री जीवों को
लहरों के नीचे की नई शांति ने

125
00:10:55,697 --> 00:10:57,824
नया अवसर दिया।

126
00:10:59,993 --> 00:11:01,995
दक्षिण पूर्वी अलास्का
यूएसए

127
00:11:02,079 --> 00:11:03,580
सालाना पर्यटक: 1.3 मिलियन

128
00:11:03,664 --> 00:11:07,334
हर साल, 10,000 से ज़्यादा हंपबैक व्हेल

129
00:11:07,417 --> 00:11:08,710
खाने के लिए...

130
00:11:10,796 --> 00:11:14,633
हवाई से अलास्का की इन खाड़ियों में आती हैं।

131
00:11:23,183 --> 00:11:25,769
आमतौर पर, वे यह इलाका जहाज़ों के साथ

132
00:11:25,853 --> 00:11:29,690
साझा करती हैं जिनमें सालाना
एक मिलियन पर्यटक सवार रहते हैं।

133
00:11:36,280 --> 00:11:39,366
पर अब, सारे सफ़र रद्द होने के कारण...

134
00:11:40,284 --> 00:11:45,163
पानी के नीचे 25 गुना ज़्यादा सन्नाटा है।

135
00:11:46,832 --> 00:11:51,837
इस सन्नाटे में,
वैज्ञानिकों ने माइक्रोफ़ोन के इस्तेमाल से

136
00:11:51,920 --> 00:11:54,381
एक शानदार बदलाव रिकॉर्ड किया।

137
00:11:55,132 --> 00:11:58,427
हंपबैक एक दूसरे से
अधिक बार और नए तरीकों से

138
00:12:00,637 --> 00:12:02,806
बातें कर रही हैं।

139
00:12:04,725 --> 00:12:07,144
वैसे, यह काफ़ी रोमांचक था
और सच में इन व्हेल के...

140
00:12:07,227 --> 00:12:08,812
क्रिस्टीन गैब्रिएल
व्हेल शोधकर्ता

141
00:12:08,896 --> 00:12:11,315
...इस लंबे मुखर आदान-प्रदान को सुनकर
काफ़ी अच्छा लगा।

142
00:12:11,982 --> 00:12:14,651
एक आवाज़ निकालती है,
और फिर एक माँ और शावक।

143
00:12:14,735 --> 00:12:16,570
मैंने यह कभी सुना नहीं था।

144
00:12:18,113 --> 00:12:21,074
कल्पना कीजिए, अगर आप
अपने दोस्त से बात करने की कोशिश में हैं,

145
00:12:21,158 --> 00:12:22,492
और आप भीड़ भरे बार में हैं।

146
00:12:22,576 --> 00:12:25,162
यह कठिन होगा, आप ज़्यादा बात नहीं करेंगे,
और जब करेंगे, तो चिल्लाकर कहेंगे।

147
00:12:25,245 --> 00:12:26,246
सूज़ी टियरलिंक
व्हेल शोधकर्ता

148
00:12:26,330 --> 00:12:28,999
पर अगर आप किसी अच्छे,
शांत कॉफ़ी शॉप में हों

149
00:12:29,082 --> 00:12:30,751
जहाँ ज़्यादा शोर नहीं है,

150
00:12:30,834 --> 00:12:34,880
तो आप विस्तृत
और उत्पादक बातचीत कर सकते हैं।

151
00:12:38,842 --> 00:12:41,720
पर इससे भी आश्चर्यजनक चीज़ हुई।

152
00:12:45,182 --> 00:12:50,270
व्हेल बिना किसी रुकावट के
अधिक दूरी से संचार करने में सक्षम हैं।

153
00:12:50,854 --> 00:12:55,067
और इसकी तरह कुछ माँएँ,
अपने शावकों को अकेले छोड़ रही हैं।

154
00:12:55,901 --> 00:12:58,403
एक अत्यंत दुर्लभ दृश्य।

155
00:13:01,823 --> 00:13:03,825
अब वह खाने जा सकती है,

156
00:13:03,909 --> 00:13:09,164
क्योंकि ज़रूरत पड़ने पर
वह अपने शावक को सुन सकती है।

157
00:13:15,546 --> 00:13:18,841
एक नई माँ को पेट भरकर खाना चाहिए,

158
00:13:20,092 --> 00:13:24,096
और सबसे अच्छा तरीका है
अन्य वयस्कों के साथ शिकार पर जाना।

159
00:13:30,143 --> 00:13:32,271
व्हेल डूबकी लगाती हैं...

160
00:13:34,439 --> 00:13:36,984
और बुलबुलों की गोल दीवार बनाती हैं...

161
00:13:39,152 --> 00:13:42,030
और इस तरह मछलियों को समूह में
इकट्ठा करके...

162
00:13:44,825 --> 00:13:47,786
उन्हें हज़ारों की संख्या में निगलती हैं।

163
00:13:53,333 --> 00:13:56,545
यह प्रकृति के सबसे शानदार
नज़ारों में से एक है।

164
00:14:10,017 --> 00:14:12,186
सन्नाटे से आश्वस्त होकर,

165
00:14:12,269 --> 00:14:17,024
हंपबैक माँएँ ज़्यादा बार
इकट्ठे शिकार कर पाईं।

166
00:14:18,025 --> 00:14:20,402
इस साल,
उन्होंने पूरी जगह में अकेले राज किया।

167
00:14:20,485 --> 00:14:24,114
वे जो भी चाहें, जहाँ भी चाहें,
जब भी चाहें कर रही हैं।

168
00:14:24,781 --> 00:14:26,283
पिछले सालों में,

169
00:14:26,366 --> 00:14:30,370
केवल सात प्रतिशत शावक ही वयस्क हो पाए।

170
00:14:31,538 --> 00:14:35,709
पर इस मौसम में,
यह संभव है कि और कई बच जाएँ।

171
00:14:37,836 --> 00:14:40,964
उम्मीद है, इन कुछ कठिन सालों के बाद
जो व्हेलों के लिए बुरे बीते...

172
00:14:41,048 --> 00:14:42,299
जैनेट निल्सन
व्हेल शोधकर्ता

173
00:14:42,382 --> 00:14:45,761
…इस महामारी ने
उन्हें अत्यंत ज़रूरी राहत प्रदान की है।

174
00:14:49,348 --> 00:14:54,561
समुद्री शोर में यह बदलाव
केवल अलास्का तक ही सीमित नहीं है।

175
00:14:57,064 --> 00:15:02,903
लॉकडाउन के पहले तीन महीनों में
वैश्विक जहाज़ी ट्रैफ़िक 17 प्रतिशत कम हुआ,

176
00:15:03,695 --> 00:15:07,115
जिससे समुद्री जीवों के जीवन में सुधार आया।

177
00:15:07,199 --> 00:15:10,160
हॉराकी गल्फ़
न्यू ज़ीलैण्ड

178
00:15:11,453 --> 00:15:13,539
न्यूज़ीलैण्ड के डॉलफिन

179
00:15:13,622 --> 00:15:16,250
तीन गुना ज़्यादा दूर
संचार करने में सक्षम हुए।

180
00:15:20,003 --> 00:15:21,338
सालिश सी
कनाडा

181
00:15:21,421 --> 00:15:26,552
और वैंकुवर में शोधकर्ताओं ने
चार गुना कम जहाज़ी शोर रिकॉर्ड किया,

182
00:15:27,219 --> 00:15:30,264
जिससे व्हेल शिकार करने हेतु सोनार का

183
00:15:30,347 --> 00:15:33,016
बेहतर उपयोग कर सके।

184
00:15:48,407 --> 00:15:51,201
महामारी को फैले तीन महीने हो चुके हैं।

185
00:15:51,285 --> 00:15:52,452
तीन महीने

186
00:15:52,536 --> 00:15:57,332
अमरीका में, लगभग आधे कर्मचारी
घरों से काम कर रहे हैं।

187
00:15:57,416 --> 00:16:01,044
और दुनियाभर में,
एक चौथाई व्यवसाय बंद हो गए।

188
00:16:03,005 --> 00:16:06,925
रेस्टोरेंट और दुकानें बंद रहेंगी।

189
00:16:07,885 --> 00:16:12,514
फ़िलहाल, खुदरा व्यापार बंद है।

190
00:16:13,599 --> 00:16:17,311
अभी यह परित्यक्त लगता है।
जैसे आसपास कोई नहीं है।

191
00:16:18,395 --> 00:16:20,731
विश्वभर के मुख्य शहरों में,

192
00:16:20,814 --> 00:16:24,985
छियानवे प्रतिशत आबादी कम हुई।

193
00:16:27,196 --> 00:16:29,531
शहरी केंद्रों के निर्जन होने के कारण...

194
00:16:29,615 --> 00:16:31,450
शहर में रहने का लाभ उठाते हुए

195
00:16:31,533 --> 00:16:35,370
जानवरों की उल्लेखनीय तस्वीरें उभरकर आईं।

196
00:16:37,039 --> 00:16:39,041
सेंट लूसिया
दक्षिण अफ़्रीका

197
00:16:39,124 --> 00:16:42,169
गैस स्टेशन की यात्रा पर निकला एक हिप्पो।

198
00:16:46,173 --> 00:16:47,424
तेल अवीव
इज़राइल

199
00:16:47,508 --> 00:16:50,219
स्थानीय पार्क में मज़े कर रहे गीदड़।

200
00:16:53,847 --> 00:16:55,057
सेंटिआगो
चिली

201
00:16:55,140 --> 00:16:58,101
यहाँ तक कि फुटपाथ पर चलने वाला एक प्यूमा।

202
00:17:06,068 --> 00:17:10,196
पर एक जानवर सरलता से
इस परित्यक्त शहरी जीवन का

203
00:17:10,280 --> 00:17:12,657
आदी होता है।

204
00:17:16,869 --> 00:17:19,205
नारा
जापान

205
00:17:19,289 --> 00:17:22,084
सालाना पर्यटक 13 मिलियन

206
00:17:25,253 --> 00:17:29,591
तेरह सौ सालों से नारा शहर सिका हिरनों के

207
00:17:29,675 --> 00:17:32,845
एक दल का घर रहा है।

208
00:17:36,223 --> 00:17:39,059
उनके अधिकांश मैदानों को शहर ने

209
00:17:39,142 --> 00:17:41,812
अपनी चपेट में ले लिया।

210
00:17:41,895 --> 00:17:45,440
इन शर्मीले जानवरों ने एक उपाय ढूँढ निकाला।

211
00:17:48,735 --> 00:17:55,367
हिरनों ने नारा के मंदिर में आने वाले 13
मिलियन वार्षिक पर्यटकों का सहारा लिया।

212
00:17:56,952 --> 00:17:59,955
और यह सीखा कि थोड़ा सम्मान दिखाने से...

213
00:18:02,082 --> 00:18:03,917
उन्हें स्वादिष्ट लाभ प्राप्त होगा।

214
00:18:08,463 --> 00:18:13,010
चावल के क्रैकर उनके आहार का
एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया।

215
00:18:22,978 --> 00:18:25,522
पर महामारी ने सब बदल दिया।

216
00:18:32,154 --> 00:18:35,699
उनका पसंदीदा खाना रातों-रात गायब हो गया।

217
00:18:40,996 --> 00:18:44,208
न कोई लोग न कोई क्रैकर।

218
00:18:53,133 --> 00:18:56,678
चिंता है कि हिरन भूखे मरेंगे।

219
00:18:56,762 --> 00:19:00,974
पर कुछ वयस्क हिरनों के पास एक योजना है।

220
00:19:06,104 --> 00:19:10,025
वे एक दल को मंदिर के परिसर से
बाहर ले जाते हैं।

221
00:19:10,526 --> 00:19:12,945
और उन्हें पता है वे कहाँ जा रहे हैं।

222
00:19:21,161 --> 00:19:23,789
वे एक मुख्य सड़क से गुज़र कर जा रहे हैं...

223
00:19:26,124 --> 00:19:29,336
शहर के कंक्रीट के जंगल की गहराई में।

224
00:19:40,889 --> 00:19:44,643
पर इस शहरी वीराने में
उन्हें खाना कहाँ मिलेगा?

225
00:19:52,734 --> 00:19:55,153
डेढ़ मील जाने के बाद...

226
00:19:56,989 --> 00:19:58,991
यह दल रुक जाता है।

227
00:20:04,454 --> 00:20:09,459
यह इलाका उनके चरने का मैदान हुआ करता था।

228
00:20:10,586 --> 00:20:12,713
अविश्वसनीय रूप से, वयस्क हिरन को

229
00:20:12,796 --> 00:20:16,592
यह जगह याद है जहाँ वे चरा करते थे।

230
00:20:23,807 --> 00:20:26,268
और यह उनकी ज़रूरत का सबकुछ प्रदान करता है:

231
00:20:26,852 --> 00:20:30,439
ताज़ी घास, पत्ते और औषधि।

232
00:20:35,152 --> 00:20:36,570
अगले कुछ हफ़्तों तक,

233
00:20:36,653 --> 00:20:41,992
वे इन बचे हुए इलाकों में चरते रहे।

234
00:20:44,286 --> 00:20:48,207
और लोगों के न होने का एक और फ़ायदा था।

235
00:20:50,250 --> 00:20:55,589
वैज्ञानिकों ने यह जाना कि इस नए आहार ने
हिरनों को न केवल स्वस्थ बनाया...

236
00:20:57,674 --> 00:21:01,678
पर कम पर्यटकों का मतलब है
कम प्लास्टिक कूड़ा,

237
00:21:02,346 --> 00:21:04,056
जिससे हिरन मर सकते हैं।

238
00:21:09,728 --> 00:21:13,273
भले ही यह लगे कि
हमारी मौजूदगी से जानवरों को लाभ होता है...

239
00:21:16,109 --> 00:21:19,738
पर कई मामलों में,
हमारे बिना वे बेहतर जीवन जीते हैं।

240
00:21:30,958 --> 00:21:33,085
लॉक डाउन के चार महीने बाद,
हम जहाँ से भी हटे...

241
00:21:33,168 --> 00:21:35,128
बुएनोस एरिस - अर्जेंटीना
आबादी 15.2 मिलियन

242
00:21:35,212 --> 00:21:39,633
...जो जगह खाली की,
वहाँ पर वन्यजीवों को नए अवसर मिले।

243
00:21:46,765 --> 00:21:48,225
अर्जेंटीना में…

244
00:21:49,268 --> 00:21:51,562
आमतौर पर शर्मीले कैपीबारा

245
00:21:51,645 --> 00:21:55,524
उनके पूर्व झील पर बने
इस धनी उपनगर के मानव-निर्मित बगीचे पर...

246
00:21:57,317 --> 00:22:00,821
हमला करते हैं।

247
00:22:04,032 --> 00:22:08,829
जो असल में उनका था उसका मज़ा
उठाने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।

248
00:22:27,472 --> 00:22:28,682
वैसे…

249
00:22:30,392 --> 00:22:31,727
लगभग।

250
00:22:39,234 --> 00:22:44,781
हमारी बढ़ती ग़ैरमौजूदगी के साथ,
जानवरों का साहस बढ़ता जाता है।

251
00:22:46,366 --> 00:22:49,995
और जब अफ़्रीका में
सफ़ारी का मौसम रद्द हुआ...

252
00:22:50,954 --> 00:22:52,497
मपुमलंगा - दक्षिण अफ़्रीका
सालाना पर्यटक

253
00:22:52,581 --> 00:22:55,417
…एक घातक शिकारी ने
सामान्य परिस्थितियाँ बदल डालीं।

254
00:22:58,086 --> 00:23:01,006
यह लग्जरी लॉज खाली पड़ा है।

255
00:23:02,841 --> 00:23:07,554
पर नए अतिथियों को
यहाँ आने में ज़्यादा समय नहीं लगा।

256
00:23:14,811 --> 00:23:18,065
वेर्वेट बंदरों ने पूल के बग़ल में
जगह आरक्षित कर ली।

257
00:23:24,112 --> 00:23:26,615
जबकि इम्पाला और नायला हिरनों ने

258
00:23:27,407 --> 00:23:29,993
सलाद बार का फ़ायदा उठाया।

259
00:23:34,039 --> 00:23:36,124
पर एक पूरी तरह से...

260
00:23:38,168 --> 00:23:42,589
वयस्क तेंदुआ पास ही मंडरा रहा है।

261
00:23:49,763 --> 00:23:54,685
इस निशाचर शिकारी का दिन में आना

262
00:23:54,768 --> 00:23:57,062
सच में हैरतअंगेज़ है।

263
00:23:57,145 --> 00:23:59,898
केवल हमारे लिए दल के लिए ही नहीं।

264
00:24:00,524 --> 00:24:02,192
हिलो मत, दोस्तों।

265
00:24:41,356 --> 00:24:42,941
रसल मैकलाफलिन
वाइल्डलाइफ फ़ोटोग्राफर

266
00:24:43,025 --> 00:24:46,195
मेरे जीवन में कुछ डराने वाले पल ज़रूर आए,
पर यह सबसे ज़्यादा डरावना है।

267
00:24:50,699 --> 00:24:52,117
अफ़्रीका में इंसानों ने

268
00:24:52,201 --> 00:24:56,538
तेंदुओं का 60 प्रतिशत से ज़्यादा क्षेत्र
हथिया लिया है,

269
00:24:57,122 --> 00:24:59,875
जिससे शिकार करना
ज़्यादा चुनौतीपूर्ण हो गया है।

270
00:25:02,503 --> 00:25:05,088
पर बिना पर्यटकों के,

271
00:25:05,672 --> 00:25:08,425
इस तेंदुए को एक बेहतर अवसर मिला,

272
00:25:09,134 --> 00:25:13,180
और इसने अपने बर्ताव में
शानदार परिवर्तन किया।

273
00:25:17,059 --> 00:25:19,895
वह दिन में ही शिकार करने लगा है।

274
00:25:29,821 --> 00:25:32,157
शायद उसे थोड़ा समय लगे...

275
00:25:35,244 --> 00:25:36,912
पर एक नई रणनीति को...

276
00:25:38,455 --> 00:25:40,457
कारगर होने में...

277
00:25:41,041 --> 00:25:42,251
ज़्यादा समय नहीं लगेगा।

278
00:25:49,800 --> 00:25:51,593
पिछले 25 सालों में

279
00:25:51,677 --> 00:25:55,597
अफ़्रीका में तेंदुओं की संख्या
30 प्रतिशत गिरी है।

280
00:25:56,557 --> 00:26:02,271
पर जितना-मर्ज़ी-खाओ वाले
लॉकडाउन बुफे का भरपूर फ़ायदा उठाते हुए

281
00:26:02,354 --> 00:26:04,356
यह तेंदुआ काफ़ी फल-फूल रहा है।

282
00:26:05,023 --> 00:26:08,694
यह उसका अपना लॉज बन गया है।
उसका अपना राज्य।

283
00:26:24,835 --> 00:26:27,921
महामारी शुरू हुए छह महीने हो चुके हैं।

284
00:26:28,005 --> 00:26:29,965
छह महीने

285
00:26:30,048 --> 00:26:35,262
सितंबर तक, 40 से ज़्यादा देशों ने
प्रतिबंध लगाए रखे,

286
00:26:37,222 --> 00:26:41,393
जिससे तीन बिलियन से
ज़्यादा लोगों की गतिविधि स्थिर रही।

287
00:26:42,311 --> 00:26:43,645
लाइव खेल,

288
00:26:43,729 --> 00:26:49,484
कॉन्सर्ट और उत्सव सहित बड़ी सभाएँ,

289
00:26:49,568 --> 00:26:54,573
तब तक शुरू नहीं होंगी
जब तक कोई वैक्सीन नहीं बन जाता।

290
00:26:56,408 --> 00:26:59,161
जबकि हम अपनी
नई ज़िंदगी के आदी हो रहे हैं,

291
00:26:59,995 --> 00:27:03,207
प्रकृति के कायाकल्प जारी हैं।

292
00:27:04,917 --> 00:27:06,168
गंगा
भारत

293
00:27:06,251 --> 00:27:08,462
भारत में, गंगा नदी में

294
00:27:08,545 --> 00:27:12,674
ऑक्सीजन के स्तर में 80 प्रतिशत वृद्धि हुई।

295
00:27:15,177 --> 00:27:16,386
अटलांटिक कोस्ट
मोरक्को

296
00:27:16,470 --> 00:27:18,847
और अफ़्रीका के अटलांटिक कोस्ट पर,

297
00:27:19,348 --> 00:27:25,270
पानी तुरंत साफ़ होने लगा।

298
00:27:29,900 --> 00:27:34,363
और लोगों के घरों में रहने के कारण

299
00:27:34,446 --> 00:27:37,366
जानवरों की पूरी नई पीढ़ी को
फ़ायदा हो रहा है।

300
00:27:37,449 --> 00:27:38,992
केप टाउन
दक्षिण अफ़्रीका

301
00:27:39,076 --> 00:27:40,077
आबादी 4.7 मिलियन

302
00:27:40,160 --> 00:27:42,579
यहाँ दक्षिण अफ़्रीकी तट पर,

303
00:27:42,663 --> 00:27:47,000
कुछ गर्वित नए माता-पिता
सुबह की सैर पर निकले हैं।

304
00:27:53,549 --> 00:27:56,385
अफ़्रीकी जैकैस पेंगुइन।

305
00:28:05,561 --> 00:28:09,022
उन्होंने हमारे बग़ल में ही घर बनाया है।

306
00:28:26,540 --> 00:28:28,500
प्रजनन के मौसम के दौरान,

307
00:28:28,584 --> 00:28:32,421
वे हर सुबह मछली पकड़ने समुद्र में जाते हैं।

308
00:28:39,970 --> 00:28:42,389
उनके शावक काफ़ी मांग करते हैं।

309
00:28:43,765 --> 00:28:48,687
उन्हें अपने वजन की तुलना में
15 प्रतिशत मछली रोज़ाना चाहिए।

310
00:28:51,523 --> 00:28:55,319
सौभाग्यवश,
जैकैस पेंगुइन माहिर शिकारी हैं...

311
00:28:56,153 --> 00:28:58,572
और एंकोवी और स्क्विड के
शोलों को खाने के लिए

312
00:28:59,406 --> 00:29:03,076
अस्सी मीटर की गहराई तक
गोता लगाने में सक्षम हैं।

313
00:29:09,333 --> 00:29:13,378
पर भूखे शावकों तक खाना ले जाना
एक समस्या है।

314
00:29:18,675 --> 00:29:22,513
पिछले सालों में,
यह तट लोगों से भरे होते थे।

315
00:29:23,639 --> 00:29:26,517
और जिस समय पेंगुइन लौटते थे...

316
00:29:27,226 --> 00:29:29,478
उन्हें उनका रास्ता अवरोधित मिलता था।

317
00:29:30,812 --> 00:29:34,399
ज़्यादातर पेंगुइन,
सूर्यास्त तक इंतज़ार करते थे...

318
00:29:36,527 --> 00:29:38,487
जब इंसानी भीड़ घर चली जाती थी।

319
00:29:47,788 --> 00:29:51,834
पर इस साल, तट निर्जन है।

320
00:29:59,758 --> 00:30:02,427
अब पेंगुइन अपने पुराने नियम छोड़कर

321
00:30:02,511 --> 00:30:06,390
समुद्र में केवल कुछ घंटे बिताने के बाद
अपने शावकों के लिए

322
00:30:07,349 --> 00:30:10,143
पेट भरकर मछली लेकर लौट आते हैं।

323
00:30:16,900 --> 00:30:22,531
और चूँकि अब भी पूरा दिन बचा है,
वे दोबारा समुद्र में जा सकते हैं।

324
00:30:28,453 --> 00:30:33,584
इन शावकों को दिन में
दो या तीन बार खिलाया जा रहा है।

325
00:30:36,420 --> 00:30:39,339
वे न केवल ज़्यादा स्वस्थ हैं
और तेज़ी से बढ़ रहे हैं,

326
00:30:39,423 --> 00:30:44,970
पर इनकी तरह कई परिवार
सफलतापूर्वक जुड़वों का पालन कर रहे हैं

327
00:30:46,930 --> 00:30:49,099
और भी अच्छी ख़बरें हैं।

328
00:30:49,183 --> 00:30:50,684
अगले कुछ हफ़्तों में,

329
00:30:50,767 --> 00:30:56,148
कुछ माता-पिता सफलतापूर्वक बच्चों की
दूसरी पीढ़ी का पोषण कर रहे हैं,

330
00:30:56,690 --> 00:31:00,194
और पिछले एक दशक में
यह पहली बार देखा गया है।

331
00:31:03,572 --> 00:31:06,909
सालों तक,
हमने यही माना कि इंसान और पेंगुइन

332
00:31:06,992 --> 00:31:08,911
बिना परेशानी के एक-साथ जी रहे थे।

333
00:31:12,706 --> 00:31:17,169
पर सच तो यह है कि
हम उनका जीवन कठिन बना रहे थे।

334
00:31:21,548 --> 00:31:24,426
और यह जानते हुए कि पिछले 30 सालों में

335
00:31:24,510 --> 00:31:28,597
अफ़्रीकी पेंगुइन की संख्या
70 प्रतिशत घट गई है...

336
00:31:30,599 --> 00:31:33,018
उन्हें जितनी संभव हो, मदद की ज़रूरत है।

337
00:31:42,069 --> 00:31:46,406
केवल शहरी जानवर ही फल-फूल नहीं रहे हैं।

338
00:31:48,075 --> 00:31:51,495
अब तक, इस साल के प्रतिबंधों का प्रभाव

339
00:31:51,578 --> 00:31:55,123
दुनिया के सबसे जंगली स्थानों पर भी
महसूस किया जा रहा है।

340
00:31:55,207 --> 00:31:57,417
मासाई मारा - केन्या
सालाना पर्यटक 300,000

341
00:31:57,501 --> 00:32:01,296
एक बड़ी बिल्ली ने अपने शावक की
रक्षा करने की क्षमता में बदलाव लाया है।

342
00:32:04,508 --> 00:32:05,759
चीता।

343
00:32:11,014 --> 00:32:13,851
पृथ्वी का सबसे तेज़ जीव।

344
00:32:30,200 --> 00:32:31,660
पर उनमें एक कमजोरी है।

345
00:32:31,743 --> 00:32:36,999
अपनी बनावट के कारण, वे शेरों
और लकड़बग्घों जैसे अपने प्रतिद्वंद्वी

346
00:32:38,959 --> 00:32:41,420
शिकारियों की तरह शक्तिशाली नहीं हैं।

347
00:32:46,133 --> 00:32:48,635
वे ख़ुशी से चीते का खाना चुरा लेंगे
और उसके शावक को

348
00:32:49,386 --> 00:32:51,722
मारने से भी नहीं हिचकिचाएँगे।

349
00:33:02,733 --> 00:33:05,444
इसलिए चीते ध्यान आकर्षित नहीं करना चाहते।

350
00:33:08,155 --> 00:33:10,157
पर दो शावक होने के कारण,

351
00:33:10,949 --> 00:33:14,995
इस माँ को उन्हें खिलाने के लिए
हर दो या तीन दिनों में शिकार करना होगा।

352
00:33:31,720 --> 00:33:33,013
जबकि वह शिकार करती है,

353
00:33:33,096 --> 00:33:37,059
उसके छह-महीने के शावक
लंबी घास में छिपे रहते हैं।

354
00:33:40,145 --> 00:33:45,859
पर शिकार करने के तुरंत बाद,
वह दुविधा में पड़ती है।

355
00:33:50,781 --> 00:33:53,158
वह उनसे कई सौ मीटर दूर है,

356
00:33:53,617 --> 00:33:56,328
और लाश खींचने के लिए बहुत बड़ी है।

357
00:33:58,247 --> 00:34:02,459
अगर वह उसे छोड़ कर गई,
तो मुर्दाखोर उसे चुरा लेंगे।

358
00:34:05,963 --> 00:34:09,466
उसका उपाय है
धीमी गुर्राहट इस्तेमाल करके...

359
00:34:10,634 --> 00:34:12,386
...शावकों को आने को कहना।

360
00:34:15,179 --> 00:34:16,389
उसे सावधान रहना होगा।

361
00:34:17,099 --> 00:34:19,476
अगर उसने ज़ोर से या ज़्यादा बार गुर्राया,

362
00:34:19,560 --> 00:34:23,146
तो दुश्मनों को
रक्षाहीन शावकों पता चल जाएगा।

363
00:34:26,483 --> 00:34:28,569
यहाँ इसी पल में चीता को

364
00:34:28,652 --> 00:34:32,114
अपने शावकों को बुलाने में परेशानी होती थी।

365
00:34:36,284 --> 00:34:38,704
लॉकडाउन से पहले,

366
00:34:38,786 --> 00:34:42,666
मासाई मारा में आने वाले
पर्यटकों के लिए चीता को

367
00:34:42,748 --> 00:34:44,751
शिकार करते देखना एक प्राथमिकता थी।

368
00:34:45,585 --> 00:34:49,965
पर शिकार करने के बाद भीड़ से
घिरे रहना माँ के लिए समस्या थी।

369
00:34:51,842 --> 00:34:54,094
काफ़ी कोलाहल होता था।
गाड़ियाँ चलती रहती थीं।

370
00:34:54,178 --> 00:34:55,387
सलीम मेंडेला
चीता शोधकर्ता

371
00:34:55,971 --> 00:34:59,349
रेडियो पर बातें करते हुए गाइड,
एक-दूसरे से बातें करते हुए लोग।

372
00:35:00,893 --> 00:35:02,936
यह शोर

373
00:35:03,020 --> 00:35:05,397
मादा चीता की पुकारें दबा देता था।

374
00:35:06,064 --> 00:35:07,816
वह शोर

375
00:35:07,900 --> 00:35:12,321
प्राकृतिक आवाज़ को दबा देता है
जिस पर चीता निर्भर रहते हैं।

376
00:35:15,699 --> 00:35:20,662
बार-बार बुलाने पर मजबूर होकर,
वे संकट को आमंत्रित करते हैं।

377
00:35:30,589 --> 00:35:32,174
पर इस साल…

378
00:35:32,257 --> 00:35:36,220
यह माँ लगभग शून्य इंसानी हलचल का
अनुभव कर रही है।

379
00:35:41,517 --> 00:35:45,020
खुले मैदान में
केवल कुछ ही बार बुलाने पर...

380
00:35:49,066 --> 00:35:50,943
उसके शावक सुन लेते हैं...

381
00:35:57,282 --> 00:35:59,201
और माँ के पास आते हैं।

382
00:36:03,664 --> 00:36:06,333
हमने जाना कि
माँएँ बार-बार नहीं बुलाती हैं।

383
00:36:06,416 --> 00:36:09,753
एक या दो बार,
और बच्चे तुरंत जवाब देते हैं।

384
00:36:12,214 --> 00:36:13,924
लोगों की ग़ैरमौजूदगी में,

385
00:36:14,007 --> 00:36:17,386
शोधकर्ता देख रहे हैं कि
चीता के बच्चे का बेहतर जी रहे हैं।

386
00:36:19,847 --> 00:36:23,725
कोविड से पहले,
तीन में से केवल एक ही शावक बचता था।

387
00:36:23,809 --> 00:36:25,811
पर अभी हमें कई शावक मिल रहे हैं

388
00:36:25,894 --> 00:36:28,021
जो तीन महीने से ज़्यादा बड़े हैं,

389
00:36:28,105 --> 00:36:29,815
जिससे हमें आशा मिली

390
00:36:29,898 --> 00:36:33,026
कि इस बार ज़्यादा शावक बचेंगे,

391
00:36:33,110 --> 00:36:34,778
यानी और चीते होंगे।

392
00:36:37,739 --> 00:36:41,952
चूँकि पूरे अफ़्रीका में
अब केवल 7,000 वयस्क चीता ही बचे हैं...

393
00:36:43,954 --> 00:36:45,831
हर एक शावक कीमती है।

394
00:37:05,309 --> 00:37:08,395
जबकि यह साल मनुष्यों के लिए
चुनौतीपूर्ण बना रहा है...

395
00:37:08,478 --> 00:37:09,813
बविंडी नैशनल पार्क
यूगांडा

396
00:37:09,897 --> 00:37:11,565
...अधिक से अधिक लुप्तप्राय जानवरों की

397
00:37:11,648 --> 00:37:15,485
जीवित रहने की संभावना को बढ़ावा मिला।

398
00:37:20,532 --> 00:37:23,535
सन् 2020 में कम विघ्नों के कारण,

399
00:37:23,619 --> 00:37:24,912
यहाँ पहाड़ी गोरिल्लों ने

400
00:37:24,995 --> 00:37:28,665
सामान्य से दुगुनी संख्या में
बच्चों को जन्म दिया।

401
00:37:34,588 --> 00:37:36,089
इंग्लैंड के दक्षिण तट पर...

402
00:37:36,173 --> 00:37:37,174
डॉर्सेट
इंग्लैंड

403
00:37:37,257 --> 00:37:42,679
…एक दशक में पहली बार
इतनी ज़्यादा संख्या में नज़र आए

404
00:37:43,180 --> 00:37:48,602
क्योंकि उन्हें यहाँ आने वाली नावों के
लंगरों से परशानी नहीं हो रही है।

405
00:37:54,024 --> 00:37:55,359
लाइकिपिया
केन्या

406
00:37:55,442 --> 00:37:58,695
और केन्या में,
सन 1999 के बाद पहली बार

407
00:37:59,363 --> 00:38:02,699
सींगों के लिए कोई गैंडा नहीं मारा गया।

408
00:38:11,416 --> 00:38:14,086
लॉकडाउन शुरू हुए एक साल हो गया है।

409
00:38:14,169 --> 00:38:15,337
बारह महीने

410
00:38:15,420 --> 00:38:20,217
ऐसा साल जिसमें हम में से कइयों ने
प्राकृतिक दुनिया का आनंद लिया।

411
00:38:20,926 --> 00:38:25,848
ऐसा साल जिसमें वह दुनिया
कई अद्भुत तरीकों से बदली।

412
00:38:29,059 --> 00:38:32,187
कार्बन डाइऑक्साइड का
वार्षिक वैश्विक उत्सर्जन

413
00:38:32,271 --> 00:38:35,023
छह प्रतिशत से अधिक गिर गया है,

414
00:38:35,107 --> 00:38:37,568
जो आज तक नहीं हुआ था।

415
00:38:39,486 --> 00:38:43,824
और पृथ्वी की सतह के नीचे भी
काफ़ी परिवर्तन आया है।

416
00:38:44,825 --> 00:38:48,620
यात्रा और इंडस्ट्री में कंपन की कमी से,

417
00:38:48,704 --> 00:38:53,458
इतिहास में पहली बार
सतह के नीचे इतनी शांति आई।

418
00:38:57,796 --> 00:39:00,716
पर इस लॉकडाउन का असर
हमेशा के लिए नहीं रहेगा।

419
00:39:02,217 --> 00:39:05,637
प्रकृति के साथ बेहतर सह-अस्तित्व के
तरीके खोजने के लिए

420
00:39:05,721 --> 00:39:09,474
हम इस पल से क्या प्रेरणा ले सकते हैं?

421
00:39:14,396 --> 00:39:17,900
भारत में, कुछ लोग पहले से ही
ग्रह पर सबसे अधिक

422
00:39:17,983 --> 00:39:19,693
लुप्तप्राय प्रजातियों में से एक के साथ

423
00:39:19,776 --> 00:39:24,156
अधिक सामंजस्यपूर्वक रूप से रहने के
मौके का फायदा उठा रहे हैं।

424
00:39:27,659 --> 00:39:32,164
असम - भारत
आबादी 36 मिलियन

425
00:39:33,582 --> 00:39:35,626
एक पूर्ण विकसित एशियाई हाथी को

426
00:39:35,709 --> 00:39:40,380
दिन में 150 किलो खाना खाने की ज़रूरत है।

427
00:39:41,590 --> 00:39:45,010
पर केवल पाँच प्रतिशत
प्राकृतिक वास बच जाने

428
00:39:45,594 --> 00:39:48,972
और उनका ज़्यादातर जंगल
खेती के लिए इस्तेमाल होने के कारण...

429
00:39:49,056 --> 00:39:53,685
यहाँ के हाथी जीने के लिए
अक्सर खेत लूटते हैं।

430
00:40:05,989 --> 00:40:10,035
जवाब में, यह किसान अपने खेतों की
रक्षा करने की कोशिश करते हैं।

431
00:40:11,453 --> 00:40:17,376
पर फिर भी नियमित तौर पर चावल की
आधी फसल खो देते हैं जिस पर वे निर्भर हैं।

432
00:40:30,138 --> 00:40:32,057
हम पूरी रात

433
00:40:32,140 --> 00:40:33,892
उन्हें जंगल की ओर खदेड़ने में बिता देते थे।

434
00:40:33,976 --> 00:40:35,394
पर वे वापस लौट आते थे...

435
00:40:35,477 --> 00:40:36,478
भास्कर बोरा

436
00:40:36,562 --> 00:40:39,606
...और हमें यह दोबारा करना पड़ता था।

437
00:40:53,745 --> 00:40:57,040
और केवल खेत ही जोखिम में नहीं हैं।

438
00:41:00,043 --> 00:41:03,630
हाथियों ने गांवों में भी भोजन की तलाश में

439
00:41:03,714 --> 00:41:06,341
कई लोगों को रौंद कर ख़त्म भी किया।

440
00:41:11,054 --> 00:41:12,055
पूरे देश में,

441
00:41:12,139 --> 00:41:15,809
लगभग 400 इंसान और 100 हाथी

442
00:41:15,893 --> 00:41:18,896
हर साल इन झगड़ों में मरते हैं।

443
00:41:25,819 --> 00:41:28,864
एक समुदाय इस समस्या को

444
00:41:28,947 --> 00:41:30,657
नए तरीके से सुलझा रहा है।

445
00:41:31,241 --> 00:41:34,411
लॉकडाउन के कारण घर लौट चुके शहर के मज़दूर

446
00:41:34,995 --> 00:41:37,289
एक स्थानीय संरक्षण ट्रस्ट द्वारा

447
00:41:37,372 --> 00:41:41,627
प्रायोजित परियोजना के लिए
आवश्यक अतिरिक्त मदद प्रदान कर सकते हैं।

448
00:41:43,253 --> 00:41:45,130
जंगली हाथियों के लिए
वृक्षारोपण करने के लिए...

449
00:41:45,214 --> 00:41:46,215
मेघना हज़ारिका
संरक्षणकर्ता

450
00:41:46,298 --> 00:41:50,010
...लॉकडाउन के दौरान
हमें एक बड़ा अवसर मिला।

451
00:41:51,803 --> 00:41:54,890
जंगल के छोर पर, उन्होंने हाथियों के लिए

452
00:41:54,973 --> 00:42:00,020
तेज़ी से बढ़ने वाले पौधे लगाए।

453
00:42:02,814 --> 00:42:07,402
पूरे समुदाय के 500 से
ज़्यादा लोग मदद के लिए इकट्ठा हुए।

454
00:42:07,486 --> 00:42:08,529
दुलु बोरा
संरक्षणकर्ता

455
00:42:09,279 --> 00:42:11,031
केवल कुछ ही महीनों में,

456
00:42:11,114 --> 00:42:17,329
उन्होंने लगभग 400 एकड़, 1.6 स्क्वायर
वर्ग किलोमीटर ज़मीन की स्थिति बदल डाली।

457
00:42:19,373 --> 00:42:22,459
और अब, हाथियों को खदेड़ने के बजाए

458
00:42:22,543 --> 00:42:25,379
वे हाथियों के स्वागत के लिए
एक समारोह आयोजित कर रहे हैं।

459
00:42:34,346 --> 00:42:36,598
उनकी फसल तैयार है।

460
00:42:38,225 --> 00:42:41,854
पर क्या हाथी उनके लिए बोई गई घास खाएँगे...

461
00:42:43,897 --> 00:42:46,650
या वे किसानों के खेत लूटेंगे?

462
00:42:51,530 --> 00:42:53,532
जब लोग घर वापस लौटते हैं...

463
00:42:54,950 --> 00:42:58,537
जंगल के छोर पर हलचल होती है।

464
00:43:06,712 --> 00:43:11,925
एक के बाद एक,
हाथी पेड़ों की आड़ से बाहर निकलते हैं।

465
00:43:14,928 --> 00:43:16,263
माँएँ।

466
00:43:17,764 --> 00:43:19,266
शावक।

467
00:43:19,349 --> 00:43:24,354
छब्बीस भूखे हाथियों का पूरा झुंड।

468
00:43:26,690 --> 00:43:28,358
पर वे कहाँ तक जाएँगे?

469
00:43:33,739 --> 00:43:36,575
जंगल के छोर पर ही रहकर...

470
00:43:38,076 --> 00:43:42,915
उन्होंने उनके लिए बोए पौधे
खाने का निर्णय लिया।

471
00:43:46,126 --> 00:43:48,795
पहले, हम उन्हें खदेड़ा करते थे।

472
00:43:48,879 --> 00:43:50,881
पर अब, हालात बदल गए हैं।

473
00:43:50,964 --> 00:43:54,259
अच्छा लगता है... हमें ख़ुशी होती है।

474
00:43:59,181 --> 00:44:01,767
जैसे-जैसे फसल काटने का समय आता है...

475
00:44:01,850 --> 00:44:06,438
हाथी न ही किसानों के खेतों में आते हैं

476
00:44:07,064 --> 00:44:08,982
और न ही गांव में।

477
00:44:12,486 --> 00:44:14,613
अगर हम हाथियों से प्यार करें

478
00:44:14,696 --> 00:44:17,574
तो वे भी हम से प्यार करेंगे।

479
00:44:21,203 --> 00:44:22,955
पौधों का एक बफर ज़ोन

480
00:44:23,038 --> 00:44:25,165
एक काफ़ी पुराने संघर्ष का दीर्घकालिक समाधान

481
00:44:25,249 --> 00:44:27,459
प्रदान कर रहा है।

482
00:44:29,920 --> 00:44:32,005
और इसे अपनाने के बारे में

483
00:44:32,089 --> 00:44:36,844
पड़ोस के गाँव स्थानीय
संरक्षण संगठन से बातचीत करने लगे हैं।

484
00:44:50,274 --> 00:44:53,026
पिछले साल के बारे में सोचते हुए...

485
00:44:53,110 --> 00:44:56,530
जो हम में से कइयों के लिए
मुश्किल रहा है...

486
00:44:56,613 --> 00:45:01,201
हम वन्यजीवों और हमारा भविष्य
सुरक्षित करने के लिए...

487
00:45:01,285 --> 00:45:02,911
क्या सीख सकते हैं?

488
00:45:05,622 --> 00:45:09,001
हमें यह सोचना होगा कि
हम कैसे एक साथ जीएँ।

489
00:45:10,085 --> 00:45:14,214
यह एहसास दिला सकते हैं कि
हम वन्यजीवों के साथ जगह साझा कर सकते हैं।

490
00:45:14,882 --> 00:45:16,508
और यह ना मान कर बैठें

491
00:45:16,592 --> 00:45:19,344
कि लॉकडाउन ख़त्म होने पर
हम वही चीज़ें फिर दोहराएँगे।

492
00:45:21,263 --> 00:45:25,184
प्रकृति की प्रतिक्रिया की
आश्चर्यजनक गति और विविधता...

493
00:45:25,267 --> 00:45:29,021
दिखाती है कि हमारे जीवन में
मामूली बदलाव करके भी...

494
00:45:29,104 --> 00:45:33,650
हम प्राकृतिक दुनिया में
बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

495
00:45:37,487 --> 00:45:41,158
हर गर्मियों में
हम छोटे लॉकडाउन लागू कर सकते हैं।

496
00:45:41,241 --> 00:45:44,077
रात को तट बंद कर सकते हैं।
दिन को बंद करने की ज़रूरत नहीं है।

497
00:45:44,161 --> 00:45:47,039
काफ़ी छोटे बदलाव जो हम ला सकते हैं

498
00:45:47,122 --> 00:45:50,417
ताकि सुनिश्चित कर सकें कि
इंसान और वन्यजीव एक साथ फल-फूल सकें।

499
00:45:51,627 --> 00:45:54,546
अगर हम जहाज़ों को धीरे

500
00:45:54,630 --> 00:45:58,342
और समूह में जाने को कहें, तो उसका
कम असर पड़ेगा और इससे पानी के नीचे के

501
00:45:58,425 --> 00:46:01,428
शोर को नियंत्रित करके
व्हेलों को बचा सकते हैं।

502
00:46:02,304 --> 00:46:05,057
हम पार्क के अधिकारीयों को सुझाव दे रहे हैं

503
00:46:05,140 --> 00:46:10,437
कि पर्यटक और टूर गाइड उचित बर्ताव करे

504
00:46:10,521 --> 00:46:12,981
जिससे यह जानवर फल-फूल सकें।

505
00:46:14,066 --> 00:46:18,403
इस शानदार साल ने,
जिसने पृथ्वी को बदला,

506
00:46:18,987 --> 00:46:22,741
न केवल यह सिखाया कि हम वन्यजीवों को
फल-फूलने में मदद कर सकते हैं,

507
00:46:23,534 --> 00:46:25,661
पर यह भी सिखाया कि अगर हमने ऐसा किया,

508
00:46:26,245 --> 00:46:30,165
तो हम ग्रह के स्वास्थ्य को भी
बदल सकते हैं।

509
00:46:31,375 --> 00:46:33,544
अभी यह ज़रूरी है

510
00:46:33,627 --> 00:46:37,965
कि हम प्रदूषण कम करने की
हर संभव कोशिश करें।

511
00:46:38,715 --> 00:46:42,302
हम प्रकृति से अलग नहीं हैं...

512
00:46:44,096 --> 00:46:48,725
हमने जाना कि हमारी ज़िंदगियाँ उससे गहराई से

513
00:46:48,809 --> 00:46:51,311
जुड़ी हुई हैं।

514
00:46:53,355 --> 00:46:55,816
अगर हमें भविष्य में फल-फूलना है,

515
00:46:55,899 --> 00:46:58,902
तो यह अभी ज़रूरी है

516
00:46:59,736 --> 00:47:02,573
कि हम सभी अन्य जीवों के साथ

517
00:47:04,491 --> 00:47:06,869
पृथ्वी को साझा करने के तरीके ढूँढें।

518
00:48:11,517 --> 00:48:13,519
उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता



