1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:50,342 --> 00:00:53,471
शुरू में कुछ नहीं होता।

4
00:00:56,223 --> 00:01:01,145
ऐसी कोई धारणा नहीं होती
कि एक रोबोट अन्वेषक

5
00:01:01,228 --> 00:01:03,856
दूसरी दुनिया की किसी सतह पर चल पाएगा।

6
00:01:08,611 --> 00:01:12,656
और फिर, धीरे-धीरे आप सोचने लगते हैं।

7
00:01:13,657 --> 00:01:17,244
आप काम करना शुरू करते हैं।
बनाना शुरू करते हैं।

8
00:01:20,331 --> 00:01:22,708
और वे मशीनें जीवंत हो उठती हैं।

9
00:01:36,180 --> 00:01:42,144
सन् 2003 में, ऑपरट्यूनिटी और स्पिरिट नामक
जुड़वा रोबोट बहनों को मंगल भेजा गया।

10
00:01:43,896 --> 00:01:48,025
उनके 90 दिनों तक रहने की उम्मीद की गई थी।

11
00:02:13,884 --> 00:02:17,763
कई लोग कहा करते थे,
"वे तो सिर्फ़ रोबोट हैं।"

12
00:02:19,557 --> 00:02:22,268
पर जब हमने पहली बार उन्हें चालू किया,

13
00:02:22,351 --> 00:02:26,438
तो वे किसी ग्रह पर जाने वाले
किसी मामूली रोबोट से कहीं बढ़कर थे।

14
00:02:38,075 --> 00:02:39,910
ऑपरट्यूनिटी - हैज़कैम
प्रणाली सही - तापमान -40 डिग्री सेल्सियस

15
00:02:39,994 --> 00:02:41,203
आवक...

16
00:02:41,287 --> 00:02:44,248
जगाने वाला गाना। बज रहा है...

17
00:02:44,331 --> 00:02:49,086
नासा : गुड मॉर्निंग, ऑपरट्यूनिटी।
अब उठ जाओ!

18
00:02:49,169 --> 00:02:51,881
बॉय मर्करी

19
00:02:52,006 --> 00:02:55,384
तिल-तिल आगे बढ़ते हुए

20
00:02:55,968 --> 00:02:58,512
लड़की नाच रही है देखो

21
00:02:58,596 --> 00:03:02,683
गंदी और धूल भरी राह में

22
00:03:03,434 --> 00:03:06,687
अगर चाहते हो तो घूमो

23
00:03:06,812 --> 00:03:10,190
पूरी दुनिया में तुम घूमो

24
00:03:10,316 --> 00:03:13,777
अगर चाहते हो तो घूमो

25
00:03:13,861 --> 00:03:17,406
बिना पंख के बिन पहियों के

26
00:03:17,531 --> 00:03:20,242
अगर चाहते हो तो घूमो

27
00:03:20,326 --> 00:03:24,496
मंगल पर उतरने के बाद,
रोवर का अपना जीवनकाल होता है।

28
00:03:25,247 --> 00:03:27,666
उसकी नसों में ऊर्जा दौड़ रही होती है।

29
00:03:28,918 --> 00:03:31,629
और उसे प्यार की ज़रूरत होती है।

30
00:03:35,090 --> 00:03:37,927
इसलिए हम उसकी हिफ़ाज़त की
पूरी कोशिश करते हैं।

31
00:03:40,262 --> 00:03:43,724
पर कभी-कभी वह अपना दिमाग चलाती है।

32
00:03:44,058 --> 00:03:49,980
ऑपी :
चलना बंद हो गया। खतरे का पता लगा है।

33
00:03:50,981 --> 00:03:55,903
नासा :
तुम आगे बढ़ सकती हो।

34
00:03:56,111 --> 00:04:00,699
वह बस तुम्हारी परछाई है।

35
00:04:09,249 --> 00:04:11,627
इसलिए, हाँ, वह महज़ एक रोबोट है।

36
00:04:12,920 --> 00:04:17,049
पर इस रोबोट के ज़रिए हम साथ मिलकर
एक असाधारण रोमांच पर निकले हैं।

37
00:04:18,092 --> 00:04:20,552
और वह परिवार का सदस्य बन जाती है।

38
00:05:00,718 --> 00:05:06,682
गुड नाइट
ऑपी

39
00:05:28,287 --> 00:05:33,584
जेट प्रोपल्शन लैबोरोटरी (जेपीएल)
पासाडेना, सीए

40
00:05:37,755 --> 00:05:41,300
मिशन कंट्रोल
नासा का मंगल कार्यक्रम

41
00:05:41,717 --> 00:05:43,343
नासा

42
00:05:43,427 --> 00:05:44,553
जेनिफ़र ट्रॉस्पर
मिशन मैनेजर

43
00:05:44,636 --> 00:05:47,056
जब हम रात को आसमान की ओर देखते हैं,

44
00:05:47,973 --> 00:05:50,059
तो एक बात हम सबके दिमाग में आती है,

45
00:05:51,977 --> 00:05:55,314
वह यह कि क्या हम
इस ब्रह्माण्ड में वाकई अकेले हैं।

46
00:05:57,524 --> 00:06:02,029
और हम हमारी इस सबसे बड़ी पहेली को
समझने की कोशिश करते हैं।

47
00:06:05,032 --> 00:06:06,408
सदियों से,

48
00:06:07,159 --> 00:06:12,831
मंगल आसमान में चमचमाता
एक रहस्यमय लाल बिंदु है।

49
00:06:12,915 --> 00:06:14,958
रॉब मैनिंग
प्रमुख प्रणाली इंजीनियर

50
00:06:15,334 --> 00:06:18,253
उसने लाखों लोगों की
कल्पनाओं को और मज़बूत किया।

51
00:06:21,465 --> 00:06:24,176
दूर दराज़ की उस जगह में क्या चल रहा होगा?

52
00:06:28,222 --> 00:06:30,849
पूरे मंगल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य

53
00:06:31,683 --> 00:06:35,729
यह सवाल रहा है,
"क्या सच में कभी मंगल पर जीवन था?"

54
00:06:36,355 --> 00:06:38,816
इसलिए, मंगल मिशनों के खासकर शुरू में...

55
00:06:38,899 --> 00:06:39,900
ऐश्ली स्ट्रूप
रोवर चालक

56
00:06:39,983 --> 00:06:41,652
...हम पानी का पता लगा रहे थे।

57
00:06:42,986 --> 00:06:46,949
वह इसलिए क्योंकि कम से कम पृथ्वी पर,
हमें जहाँ भी पानी नज़र आता है

58
00:06:49,243 --> 00:06:50,619
वहाँ जीवन होता है।

59
00:06:57,459 --> 00:07:01,713
इसलिए सवाल यह है,
"क्या मंगल पर पानी था?

60
00:07:02,339 --> 00:07:04,216
"और किस तरह का पानी?

61
00:07:04,758 --> 00:07:07,719
"और क्या वह जीवन को
बनाए रखने के काम आता था?"

62
00:07:12,224 --> 00:07:14,977
इसलिए '70 के
दशक के बीच के दो वाइकिंग मिशन,

63
00:07:15,060 --> 00:07:18,147
उस समय एक तरह से खोज का प्रतीक थे।

64
00:07:18,897 --> 00:07:21,984
नासा ने दो ऑर्बिटर और दो लैंडर भेजे,

65
00:07:22,568 --> 00:07:25,737
जो हमें मंगल की एक बिल्कुल नई छवि दिखाते।

66
00:07:37,166 --> 00:07:38,876
हाँ, यह अच्छी वाली है।

67
00:07:46,592 --> 00:07:48,760
स्टीव स्क्वायर्स
प्रमुख वैज्ञानिक

68
00:07:48,844 --> 00:07:50,929
अजीब लगता है कि 40 साल पुराने

69
00:07:51,013 --> 00:07:53,724
कुछ पिक्सेल से जुड़ी इतनी गहरी यादें हैं।

70
00:07:55,309 --> 00:07:56,268
पर मेरी हैं, यार।

71
00:07:57,311 --> 00:07:59,521
मुझे याद है जब इन्हें पहली बार देखा था।

72
00:08:03,859 --> 00:08:06,361
वाइकिंग मिशन के समय मैं सक्रिय रूप से

73
00:08:06,820 --> 00:08:09,198
भाग लेने वाला भूवैज्ञानिक था।

74
00:08:09,281 --> 00:08:12,951
मैं मैदान में जाता
और भूविज्ञान से जुड़े काम करता।

75
00:08:14,369 --> 00:08:15,871
बड़ा दिलचस्प विज्ञान था,

76
00:08:16,914 --> 00:08:19,666
पर मुझे जिस बात से निराशा होती थी,

77
00:08:20,292 --> 00:08:23,086
वह यह थी कि खोज करने लायक
नई जगहें नहीं थीं।

78
00:08:25,839 --> 00:08:29,927
पर फिर, मैंने वाइकिंग ऑर्बिटर की
तस्वीरों को लेकर काम करना शुरू किया।

79
00:08:30,719 --> 00:08:34,264
और इन तस्वीरों की मदद से
मैं मंगल को देखा करता,

80
00:08:36,016 --> 00:08:38,894
और मुझे कुछ नहीं पता था
कि मैं क्या देख रहा था।

81
00:08:38,977 --> 00:08:41,188
मज़ेदार बात यह थी कि किसी को पता न था।

82
00:08:44,233 --> 00:08:47,027
यह वह सब देखना था,
जो पहले कभी किसी ने नहीं देखा था।

83
00:08:49,071 --> 00:08:51,907
और मैं समझ गया
कि मैं अंतरिक्ष की खोज करूँगा।

84
00:08:53,909 --> 00:08:57,037
दो वाइकिंग ऑर्बिटर जब मंगल को देखा करते,

85
00:08:57,120 --> 00:08:59,248
तो कहते, "बड़ी अजीब बात है।

86
00:08:59,831 --> 00:09:02,876
"पहले के पानी के
बहाव के संकेत हो सकते हैं।

87
00:09:04,419 --> 00:09:08,840
"क्या मंगल पर कभी हरियाली थी,
जहाँ जीवन और नीले महासागर थे?"

88
00:09:08,924 --> 00:09:10,092
रॉब मैनिंग
प्रमुख प्रणाली इंजीनियर

89
00:09:12,552 --> 00:09:16,932
हमारे बस में होता तो खुद वहाँ जाते।
पर हम नहीं जा सकते।

90
00:09:18,350 --> 00:09:21,311
और भूवैज्ञानिक के रूप में
अपनी तैयारी से मैं समझ गया

91
00:09:21,436 --> 00:09:25,482
कि मंगल की सतह पर अगर हम रोवर उतार सके,

92
00:09:25,565 --> 00:09:27,901
और वह उस पर घूम-फिर सके,

93
00:09:27,985 --> 00:09:30,737
और पत्थरों को करीब से देख सके,

94
00:09:30,821 --> 00:09:34,408
तो शायद हमें मंगल के
इतिहास का सच पता चल सकता है।

95
00:09:38,704 --> 00:09:41,456
इसलिए '80 के दशक के बीच से

96
00:09:41,540 --> 00:09:44,876
मैं दस सालों तक नासा को
प्रस्ताव लिखकर भेजता रहा।

97
00:09:44,960 --> 00:09:46,795
पर सभी प्रस्ताव विफल हो गए।

98
00:09:49,214 --> 00:09:51,466
और मुझे इस बात का अफ़सोस हो रहा था

99
00:09:51,550 --> 00:09:54,594
कि शायद मैंने अपने करियर के
पूरे दस साल बर्बाद कर दिए

100
00:09:54,678 --> 00:09:56,179
और दिखाने लायक कुछ नहीं था।

101
00:09:58,265 --> 00:10:01,560
पर फिर, हमने जेपीएल में एक टीम तैयार की।

102
00:10:01,643 --> 00:10:05,397
स्टीव स्क्वायर्स ने जिस रोवर की
कल्पना की थी, क्या हम उसे लेकर

103
00:10:06,231 --> 00:10:10,110
हमारी बनाई लैंडिंग प्रणाली का
इस्तेमाल कर सकते थे?

104
00:10:10,777 --> 00:10:12,279
लैंडर नमूना

105
00:10:12,362 --> 00:10:16,992
तो, हमने प्रस्ताव तैयार किया
और नासा के आगे पेश किया।

106
00:10:18,618 --> 00:10:21,330
और आखिरकार हमें वह फ़ोन आया

107
00:10:22,748 --> 00:10:24,791
जिसने हमारा सपना साकार कर दिया।

108
00:10:24,875 --> 00:10:28,670
मुझे इस बात का एलान करते हुए
बेहद खुशी हो रही है

109
00:10:28,754 --> 00:10:31,381
कि हम दोबारा मंगल पर जाएँगे,
इस बार पूरे जोश से।

110
00:10:31,465 --> 00:10:32,466
मिस्टर स्कॉट हबार्ड
मंगल कार्यक्रम निदेशक, नासा मुख्यालय

111
00:10:32,549 --> 00:10:35,177
जुड़वा को लेकर। मंगल के जुड़वा रोवर।

112
00:10:35,260 --> 00:10:36,345
स्पिरिट
ऑपरट्यूनिटी

113
00:10:36,428 --> 00:10:39,181
हमने उनके नाम स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी रखे।

114
00:10:40,015 --> 00:10:43,060
दस सालों तक प्रस्ताव भेजने के बाद

115
00:10:43,143 --> 00:10:46,730
आखिरकार वह नतीजा निकला
जिसका मैं सपना देख रहा था।

116
00:10:48,106 --> 00:10:52,361
पर शायद उस समय, अगर मुझे यह पता होता,

117
00:10:52,444 --> 00:10:56,073
कि उस मोड़ से मंगल की सतह तक पहुँचना

118
00:10:56,156 --> 00:10:58,367
कितना कठिन सफ़र होने वाला है,

119
00:10:58,450 --> 00:11:00,744
तो मुझे उतनी खुशी न होती जितनी कि हुई।

120
00:11:06,416 --> 00:11:09,044
अगर आप सब बैठ जाएँ,
तो हम शुरू करना चाहेंगे?

121
00:11:09,127 --> 00:11:10,128
मंगल खोजी रोवर मिशन प्रणाली
महत्वपूर्ण डिज़ाइन समीक्षा

122
00:11:10,212 --> 00:11:12,589
अच्छा। मैं यहाँ प्रोजेक्ट इंजीनियर हूँ।

123
00:11:12,672 --> 00:11:15,634
ताकि उड़ान और मिशन प्रणाली के तालमेल से

124
00:11:15,717 --> 00:11:17,844
वह बड़ी तस्वीर बने।

125
00:11:17,928 --> 00:11:20,430
जल्दी से, लॉन्च, परिभ्रमण
और ईडीएल के बारे...

126
00:11:20,514 --> 00:11:23,600
हमारा प्रमुख लक्ष्य दो स्वायत्त

127
00:11:23,683 --> 00:11:27,562
सौर शक्ति से चलने वाले रोवर तैयार करना था,

128
00:11:28,063 --> 00:11:31,733
जो मंगल पर 90 सॉल,
मतलब तीन महीनों तक टिक पाते।

129
00:11:33,360 --> 00:11:36,947
और हम उम्मीद कर रहे थे
कि उनमें कम से कम एक सफल हो।

130
00:11:38,156 --> 00:11:43,453
पर हमें पता था कि अगर इसे ठीक से न कर पाए,
तो लॉन्च की तारीख निकल जाएगी।

131
00:11:44,913 --> 00:11:47,249
मिशन टू मार्स कार्यक्रम,

132
00:11:47,332 --> 00:11:50,335
दरअसल ग्रहों की
निश्चित स्थिति पर निर्भर करता है।

133
00:11:50,419 --> 00:11:52,879
और अगर लॉन्च का वह मौका निकल जाए,

134
00:11:52,963 --> 00:11:56,508
तो अगला वाला तकरीबन 26 महीने बाद आता है।

135
00:11:56,633 --> 00:11:58,468
पृथ्वी
मंगल

136
00:11:58,552 --> 00:12:03,181
दो रोवर का डिज़ाइन बनाकर, उन्हें तैयार
और जाँच करके दो रॉकेट में डालने के लिए

137
00:12:03,265 --> 00:12:05,016
इतना समय काफ़ी नहीं है।

138
00:12:06,476 --> 00:12:09,396
और टीम पर हद से ज़्यादा दबाव है।

139
00:12:10,021 --> 00:12:12,566
हमें एक बढ़िया टीम तैयार करनी थी जो इसे...

140
00:12:12,649 --> 00:12:13,483
लॉन्च में
दो साल बाकी

141
00:12:13,567 --> 00:12:15,819
...अंजाम देने के लिए दिन-रात काम करती।

142
00:12:19,448 --> 00:12:21,741
बचपन से, मुझे स्टार ट्रेक में दिलचस्पी थी।

143
00:12:22,909 --> 00:12:24,786
मैं जॉर्डी ला फ़ोर्ज बनना चाहता था।

144
00:12:24,870 --> 00:12:26,496
इंजीनियरिंग विभाग,
मैं ला फ़ोर्ज बोल रहा हूँ।

145
00:12:26,580 --> 00:12:29,207
सभी परिवाहक की
बिजली बंद कर दो। मैं आ रहा हूँ।

146
00:12:29,291 --> 00:12:30,959
काम के बारे में पता नहीं था।

147
00:12:31,042 --> 00:12:34,504
मुझे पता था कि वे "इंजीनियर" थे,
पर उसका मतलब पता नहीं था।

148
00:12:34,671 --> 00:12:38,508
बस इतना पता था कि जो हमेशा
चीज़ें ठीक करता है, मुझे वही बनना है।

149
00:12:41,219 --> 00:12:45,599
स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी का निर्माण
दरअसल आपस में सोच-विचार से हुआ।

150
00:12:47,767 --> 00:12:50,729
"ठीक है, हम 90 दिनों का
मिशन रखना चाहते हैं।

151
00:12:50,812 --> 00:12:53,815
"और इसके सबूत खोजना चाहते हैं
कि पहले वहाँ पानी था।

152
00:12:53,899 --> 00:12:56,109
"अच्छा, इसके लिए हमें क्या करना होगा?"

153
00:12:56,193 --> 00:12:59,154
और फिर, अलग-अलग इंजीनियरों की इस टीम को

154
00:12:59,237 --> 00:13:02,657
वे रोवर तैयार करने होंगे।

155
00:13:06,203 --> 00:13:07,913
यह मेरा पहला मिशन था।

156
00:13:08,997 --> 00:13:11,500
और यह बहुत ही रोमांचक था,

157
00:13:11,583 --> 00:13:14,419
जो ऐसा काम है,
जो पहले कभी किसी ने नहीं किया।

158
00:13:14,503 --> 00:13:16,296
मेरी परवरिश घाना में हुई थी।

159
00:13:16,379 --> 00:13:19,299
बचपन में मुझे रेडियो बहुत अच्छा लगता था।

160
00:13:20,175 --> 00:13:24,012
और मुझमें एक कौतूहल था।
"रेडियो के अंदर लोग होते हैं क्या?"

161
00:13:24,596 --> 00:13:27,933
एक दिन मैंने एक रेडियो खोला
और किसी को न पाकर निराश हो गया।

162
00:13:28,016 --> 00:13:28,850
अशीते ट्रेबी-ओल्लेनू
रोबोटिक्स इंजीनियर

163
00:13:28,934 --> 00:13:31,520
इसलिए मुझे इंजीनियरिंग से लगाव है।

164
00:13:33,021 --> 00:13:34,731
रोवर के डिज़ाइन के लिए

165
00:13:36,399 --> 00:13:40,779
सोच-विचारकर यह फ़ैसला लिया गया
कि उसमें इंसानों वाले लक्षण होंगे।

166
00:13:44,908 --> 00:13:47,327
मैदान में काम करने वाला भूवैज्ञानिक

167
00:13:47,410 --> 00:13:51,540
पत्थर को उठाएगा
और अंदर देखने के लिए उसे तोड़ डालेगा।

168
00:13:52,374 --> 00:13:55,043
इसलिए रोबोट के बाज़ू होने चाहिए,

169
00:13:55,585 --> 00:13:58,630
जिसमें कई उपकरण हों, ताकि वह नाप ले सके

170
00:13:58,713 --> 00:14:02,509
और सूक्ष्म तस्वीरें ले सके...
स्विस फौजी चाकू की तरह।

171
00:14:07,973 --> 00:14:10,517
रोवर के कैमरे का रेज़ोल्यूशन

172
00:14:10,600 --> 00:14:13,311
एक इंसान की बिल्कुल
सही-सही नज़र जितना होता है।

173
00:14:13,395 --> 00:14:15,063
कस्सीनी
विम्स

174
00:14:15,146 --> 00:14:19,025
तो अचानक वे काफ़ी हद तक
आँखों जैसे लगने लगते हैं।

175
00:14:21,778 --> 00:14:24,614
और फिर, रोवर की ऊँचाई पाँच फ़ुट दो इंच थी।

176
00:14:24,698 --> 00:14:27,158
वह एक आम इंसान का कद होता है।

177
00:14:30,245 --> 00:14:33,707
तो जब रोवर चलते हुए
तस्वीरें खींचता, तो ऐसा लगता

178
00:14:33,790 --> 00:14:36,793
कि एक इंसान सतह पर चल रहा है।

179
00:14:39,921 --> 00:14:41,840
यह तारों से भरा एक बक्सा है, है न?

180
00:14:44,050 --> 00:14:47,971
पर आखिर में
एक प्यारा सा रोबोट बनकर तैयार होता है...

181
00:14:48,054 --> 00:14:48,930
डग एलिसन
कैमरा संचालन इंजीनियर

182
00:14:49,014 --> 00:14:50,307
...जिसका एक चेहरा है।

183
00:14:52,642 --> 00:14:55,562
तो हमारे पास कमाल के विज्ञान उपकरण थे।

184
00:14:56,730 --> 00:14:59,691
पर जब आप वह सब रोवर में डालते हैं,

185
00:14:59,774 --> 00:15:01,109
तो ढाँचा बड़ा हो जाता है।

186
00:15:01,192 --> 00:15:03,028
लॉन्च में
18 महीने बाकी

187
00:15:03,111 --> 00:15:06,656
फिर मंगल पर उतरने के लिए,
वह एक बड़ी समस्या हो जाएगी।

188
00:15:06,740 --> 00:15:09,326
पर मैं सोच रहा हूँ

189
00:15:09,409 --> 00:15:12,912
कि छह छोटी नायलॉन की रस्सियाँ
एयरबैग से जोड़ दी जाएँ।

190
00:15:12,996 --> 00:15:17,751
और मुश्किल यह है कि इस काम को
करने के कई अलग-अलग तरीके हैं।

191
00:15:17,834 --> 00:15:22,213
हमें नहीं पता कि कौन सा सबसे अच्छा है।
और हमें एक ही मौका मिलेगा।

192
00:15:22,297 --> 00:15:26,259
तो, हमारी लैंडिंग प्रणाली में
फूले हुए बड़े एयरबैग थे,

193
00:15:26,968 --> 00:15:29,888
और वे उसे सतह पर उछालते।

194
00:15:30,930 --> 00:15:33,099
शुरुआत में ही सबसे बड़ी यह मुश्किल थी

195
00:15:33,183 --> 00:15:37,646
कि हम हिसाब लगाने लगे कि स्पिरिट
और ऑपरट्यूनिटी का वज़न कितना होगा।

196
00:15:37,729 --> 00:15:40,815
और क्या वे एयरबैग उस वज़न को संभाल पाएँगे?

197
00:15:43,151 --> 00:15:44,736
इसलिए हम परीक्षण करने लगे।

198
00:15:44,819 --> 00:15:46,738
-यह क्या...
-यह तो कमाल है।

199
00:15:46,821 --> 00:15:49,282
-इसमें कोई मुश्किल नहीं।
-यह अच्छा पत्थर है।

200
00:15:49,366 --> 00:15:50,867
-हाँ।
-यह पत्थर अच्छा लगा।

201
00:15:50,950 --> 00:15:51,910
हाँ।

202
00:15:51,993 --> 00:15:54,037
और मंगल पर जिस तरह के पत्थर मिलते,

203
00:15:54,120 --> 00:15:57,290
उन्हें लेकर हम एयरबैग की जाँच करते।

204
00:15:57,374 --> 00:15:59,084
हमने पहली बार गिराए।

205
00:16:01,086 --> 00:16:04,047
इन एयरबैगों में बड़े-बड़े छेद हो गए।

206
00:16:04,130 --> 00:16:08,385
वे पत्थरों में फँसकर फट जाते,
और हमने कहा, "यह ठीक नहीं है।

207
00:16:08,468 --> 00:16:09,719
"बिल्कुल ठीक नहीं है।"

208
00:16:10,970 --> 00:16:12,972
पैराशूट की कहानी ही अलग थी।

209
00:16:13,056 --> 00:16:14,057
लॉन्च में
एक साल बाकी

210
00:16:14,140 --> 00:16:16,184
तीन, दो, एक।

211
00:16:16,267 --> 00:16:19,896
जब हमने रॉकेट के आकार वाले
अंतरिक्ष उपकरण को लेकर जाँच की,

212
00:16:19,979 --> 00:16:22,816
और हेलीकॉप्टर में से उसे आसमान से गिराया,

213
00:16:22,899 --> 00:16:26,778
तो पहले वाले पैराशूट के चिथड़े हो गए।

214
00:16:29,572 --> 00:16:30,782
दूसरा वाला...

215
00:16:33,410 --> 00:16:34,744
उसके भी चिथड़े हो गए।

216
00:16:36,413 --> 00:16:39,582
और हमें एहसास हुआ कि हमारे पास
ढंग का पैराशूट नहीं था।

217
00:16:39,666 --> 00:16:42,627
बदकिस्मती से, अभी-अभी जो पैराशूट फटा,

218
00:16:42,711 --> 00:16:45,839
हम वही पैराशूट
मंगल पर ले जाने की सोच रहे थे।

219
00:16:45,922 --> 00:16:47,006
मुद्दे की बात कीजिए।

220
00:16:47,090 --> 00:16:49,384
आप गंभीर मुसीबत में हैं।

221
00:16:49,467 --> 00:16:51,636
आपको इसमें से प्रेरणा कैसे मिलती है?

222
00:16:52,178 --> 00:16:53,596
किस बात की चिंता है?

223
00:16:53,680 --> 00:16:57,183
ये लोग मेरे पास खतरों की एक सूची लेकर आए,

224
00:16:57,267 --> 00:16:59,436
और मैंने उन खतरों को मिलाकर देखा।

225
00:16:59,519 --> 00:17:02,939
इनमें हर तरह के अनुमान हैं,
जो गलत साबित हो सकते हैं।

226
00:17:03,022 --> 00:17:04,649
मैं आपकी चिंता समझता हूँ।

227
00:17:04,733 --> 00:17:09,529
मन ही मन में आपको लगता है,
"यह करोड़ों की राष्ट्रीय सम्पत्ति है।

228
00:17:09,612 --> 00:17:12,031
"यह सब पूरी तरह से बर्बाद हो सकता है।"

229
00:17:13,908 --> 00:17:16,911
लॉन्च में
दस महीने बाकी

230
00:17:20,415 --> 00:17:21,583
अच्छा, हम तैयार हैं।

231
00:17:21,666 --> 00:17:22,500
कंपन जाँच

232
00:17:22,584 --> 00:17:23,710
शुरू करते हैं।

233
00:17:23,793 --> 00:17:27,464
स्पिरिट जाँच

234
00:17:33,219 --> 00:17:36,014
हमने स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी को
इस इरादे से बनाया

235
00:17:36,097 --> 00:17:39,058
कि वे एक जैसे दिखने वाले जुड़वा होंगे।

236
00:17:40,852 --> 00:17:45,023
और शुरू में वे वैसे ही लगते थे,
पर जल्द ही ऐसा नहीं रह गया।

237
00:17:49,235 --> 00:17:50,820
पूर्ण
स्तर

238
00:17:51,780 --> 00:17:52,989
अच्छा, सब ठीक है।

239
00:17:53,072 --> 00:17:55,533
फिटिंग और जाँच के दौरान,

240
00:17:55,617 --> 00:17:59,454
हमेशा स्पिरिट की पहले जाँच होती थी।
और वह विफल रहती थी।

241
00:17:59,537 --> 00:18:01,998
-पीछे हटो। एक बार।
-एक बुश गायब है।

242
00:18:02,624 --> 00:18:03,875
एक बुश गायब है?

243
00:18:03,958 --> 00:18:05,376
छत पर देखो।

244
00:18:06,586 --> 00:18:09,088
और फिर ऑपरट्यूनिटी की बारी आती।

245
00:18:09,172 --> 00:18:10,256
ऑपरट्यूनिटी जाँच - स्पिरिट जाँच

246
00:18:10,340 --> 00:18:11,424
मज़ा आ रहा है? अच्छा।

247
00:18:11,508 --> 00:18:12,383
ऑपरट्यूनिटी जाँच

248
00:18:12,467 --> 00:18:14,803
तीन, दो, एक।

249
00:18:16,179 --> 00:18:17,138
रुको।

250
00:18:18,389 --> 00:18:19,724
शुक्रिया।

251
00:18:19,808 --> 00:18:23,478
और हर जाँच में, ऑपरट्यूनिटी
एकदम सफल होकर निकलती।

252
00:18:25,563 --> 00:18:29,108
तो इस ग्रह से निकलने से पहले भी
स्पिरिट में खराबी थी,

253
00:18:29,192 --> 00:18:31,277
ऑपरट्यूनिटी एकदम सटीक निकली।

254
00:18:31,528 --> 00:18:35,114
लॉन्च में
सात महीने बाकी

255
00:18:35,198 --> 00:18:39,369
तो, हमारे रोवर की जाँच
और निर्माण में इतना समय लगाने के बाद,

256
00:18:40,870 --> 00:18:43,581
अब ऑपी को ज़मीन पर उतारने का समय आ गया है।

257
00:18:47,585 --> 00:18:49,337
यह पहली बार है

258
00:18:50,213 --> 00:18:52,757
जब हम रोवर में जान डालेंगे।

259
00:18:54,175 --> 00:18:55,260
चलेगी।

260
00:19:02,016 --> 00:19:03,059
उसके पहले कदम।

261
00:19:05,645 --> 00:19:06,813
रोंगटे खड़े हो रहे हैं!

262
00:19:07,522 --> 00:19:10,233
क्योंकि ऐसा लगा जैसे, "यह ज़िंदा है!"

263
00:19:15,613 --> 00:19:18,616
वह आपको किसी
जीती-जागती चीज़ से कम नहीं लगती।

264
00:19:21,244 --> 00:19:25,665
एक असली, जीता-जागता रोबोट जिसकी
आप मंगल जाने की और वह सब करने की

265
00:19:25,790 --> 00:19:28,751
कल्पना कर सकते हैं,
जो आपने वहाँ करने का सपना देखा।

266
00:19:30,128 --> 00:19:33,882
देखा जाए तो किसी महत्वहीन
माँ-बाप की संतान के जन्म जैसा है,

267
00:19:33,965 --> 00:19:35,842
पर वैसा ही कुछ लगता है।

268
00:19:39,178 --> 00:19:41,681
पर आपको लगता है कि यह बात साफ़ नहीं है

269
00:19:41,764 --> 00:19:45,226
कि आपका बच्चा इस रोमांचक
और खतरनाक दुनिया के लिए तैयार है।

270
00:19:47,729 --> 00:19:50,273
हम जो भी परीक्षण करना चाहते थे,
वे कर लिए?

271
00:19:52,108 --> 00:19:53,318
बिल्कुल नहीं।

272
00:19:56,029 --> 00:19:58,448
पर आखिर में समय कम ही पड़ जाता है।

273
00:19:59,908 --> 00:20:01,326
और उड़ान का समय आ गया।

274
00:20:06,456 --> 00:20:08,583
लॉन्च की सुबह
केनेडी स्पेस सेंटर

275
00:20:08,666 --> 00:20:11,127
हम सुबह के 5:30 बजे यहाँ पहुँच गए हैं।

276
00:20:11,210 --> 00:20:14,005
पर, हमारे लिए यह बहुत सारे समय,

277
00:20:14,088 --> 00:20:17,967
कई घंटों और कई बिना नींद की
रातों की मेहनत है, तो देखते हैं।

278
00:20:18,760 --> 00:20:21,554
यकीन नहीं होता।
पता नहीं यह हो भी पाएगा या नहीं।

279
00:20:21,638 --> 00:20:24,557
एक घबराहट सी महसूस हो रही है।

280
00:20:33,983 --> 00:20:35,360
प्लांटर्स

281
00:20:35,443 --> 00:20:36,402
खुशकिस्मत मूँगफली।

282
00:20:38,446 --> 00:20:40,239
तो, स्पिरिट पहले लॉन्च होगी।

283
00:20:40,323 --> 00:20:41,658
स्पिरिट लॉन्च
10 जून, 2003

284
00:20:41,741 --> 00:20:43,826
और तीन हफ़्ते बाद ऑपरट्यूनिटी।

285
00:20:43,910 --> 00:20:44,744
ऑपरट्यूनिटी लॉन्च
7 जुलाई, 2003

286
00:20:44,827 --> 00:20:48,706
डेल्टा लॉन्च कंट्रोल से बोल रहे हैं, आठ
मिनट, 40 सेकेंड में लॉन्च, गिनती चालू...

287
00:20:48,790 --> 00:20:52,710
मैं जेपीएल में स्पिरिट के लिए
कंट्रोल रूम में थी।

288
00:20:53,836 --> 00:20:56,422
जब मुझे कोई काम मिला होता है,
तब अच्छा लगता है।

289
00:20:57,507 --> 00:20:59,384
क्योंकि तब मैं ध्यान लगा पाती हूँ।

290
00:20:59,467 --> 00:21:02,011
और भावुक होना थोड़ा मुश्किल होता है,

291
00:21:02,095 --> 00:21:04,889
क्योंकि आपको किसी चीज़ पर
ध्यान लगाना होता है।

292
00:21:04,973 --> 00:21:08,685
स्पिरिट मर-ए अंतरिक्षयान के लिए
यह अंतिम जाँच है।

293
00:21:08,768 --> 00:21:10,561
मैं ओहायो के खेतों से आई हूँ।

294
00:21:11,312 --> 00:21:13,940
मेरा बचपन भेड़, सूअर, गायों के साथ बीता।

295
00:21:14,607 --> 00:21:17,485
मेरे पापा ने
आर्मी कॉर्प्स ऑफ़ इंजीनियर्स में

296
00:21:18,903 --> 00:21:20,863
शुरुआती रॉकेट पर काम किया था

297
00:21:20,947 --> 00:21:23,574
और वह कमाल की कहानियाँ सुनाया करते थे।

298
00:21:25,243 --> 00:21:30,415
पर मेरे आस-पास की लड़कियाँ अंतरिक्ष
इंजीनियरिंग जैसे काम नहीं करती थीं।

299
00:21:32,667 --> 00:21:34,627
इसलिए मैं सोच भी नहीं सकती थी

300
00:21:34,711 --> 00:21:38,381
कि मुझे कभी मंगल पर
एक रोवर भेजने का मौका मिलेगा।

301
00:21:39,674 --> 00:21:41,926
-मर-2 लॉन्च के लिए तैयार है।
-समझ गया।

302
00:21:42,301 --> 00:21:45,847
लॉन्च में दस सेकेंड बाकी।
आप घबराने लगते हैं।

303
00:21:46,806 --> 00:21:52,145
नौ, आठ, सात, छह, पाँच, चार,

304
00:21:52,228 --> 00:21:54,731
-तीन, दो, एक।
-तीन, दो, एक।

305
00:21:54,814 --> 00:21:57,525
इंजन चालू। और उड़ान भरो।

306
00:21:57,608 --> 00:21:59,235
ऑपरट्यूनिटी - स्पिरिट

307
00:21:59,318 --> 00:22:01,779
आप उस रॉकेट को सुनते हैं...

308
00:22:04,699 --> 00:22:07,243
फटना नहीं चाहिए,

309
00:22:07,326 --> 00:22:10,496
फटना नहीं चाहिए।

310
00:22:15,460 --> 00:22:18,546
भार राहत एकीकृत। यान जवाब दे रहा है।

311
00:22:18,629 --> 00:22:22,216
उड़ान परिवर्तन के बाद,
यान बढ़िया तरीके से संभल रहा है।

312
00:22:23,426 --> 00:22:25,928
पता नहीं मैं रोया था या नहीं, पर शायद...

313
00:22:26,012 --> 00:22:31,476
इस रॉकेट के साथ
मेरी उम्मीदें और सपने जुड़े हैं।

314
00:22:31,559 --> 00:22:35,688
और इसे बयान करना बहुत मुश्किल है।

315
00:22:37,315 --> 00:22:40,818
पर आपको लगता है
कि आपकी सारी मेहनत रॉकेट में समाई है।

316
00:22:48,034 --> 00:22:49,952
मैंने इस बच्चे की परवरिश की है।

317
00:22:50,036 --> 00:22:51,412
हाँ!

318
00:22:51,496 --> 00:22:53,498
ऐसा ही लगता है।

319
00:22:55,208 --> 00:22:57,668
और अब उस बच्चे के दमकने का पल है।

320
00:23:00,088 --> 00:23:02,673
पर विदा लेना मुश्किल था।

321
00:23:04,258 --> 00:23:07,595
मैंने अपने जीवन के 16 साल उन रोवर को दिए।

322
00:23:09,764 --> 00:23:14,185
और फिर उन्हें रॉकेट पर फिट करके
अंतरिक्ष में छोड़ देते हैं

323
00:23:15,061 --> 00:23:17,271
और आप उन्हें फिर कभी नहीं देख पाएँगे।

324
00:23:22,318 --> 00:23:25,696
ऑपरट्यूनिटी के लिए
मैं अपने परिवार के साथ थी,

325
00:23:25,780 --> 00:23:28,366
और हम उसी लॉन्चपैड से देख रहे थे

326
00:23:28,449 --> 00:23:31,077
जहाँ से मेरे पापा ने
अपने मिशन लॉन्च किए थे।

327
00:23:33,579 --> 00:23:35,373
और उसके बाद उनका देहांत हो गया था।

328
00:23:37,083 --> 00:23:41,295
और उनसे ज़्यादा गर्वित पिता
और कोई नहीं होता।

329
00:23:42,755 --> 00:23:46,717
मेरे लिए, मेरी माँ के लिए,
मेरे परिवार के लिए बहुत ही भावुक समय था,

330
00:23:46,801 --> 00:23:52,807
यह देखना कि कैसे उन्होंने मुझे अंतरिक्ष
अन्वेषण करने के लिए प्रोत्साहित किया।

331
00:24:10,658 --> 00:24:14,912
दोनों रोवर को मंगल तक पहुँचने में
साढ़े छह महीने लगे।

332
00:24:18,457 --> 00:24:21,794
स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी में सिर्फ़
तीन सप्ताह की दूरी था।

333
00:24:21,878 --> 00:24:24,463
इसलिए खगोलीय रूप से
उनमें उतना फ़ासला नहीं था।

334
00:24:25,423 --> 00:24:29,051
तो मंगल तक जाने के लिए
एक तय मार्ग है। और आगे बढ़ते हुए हम यह

335
00:24:29,135 --> 00:24:32,096
ध्यान रखना चाहते हैं
कि मंगल के उसी मार्ग पर चलते जाएँ।

336
00:24:32,180 --> 00:24:35,975
पृथ्वी
मंगल

337
00:24:36,058 --> 00:24:39,854
यह ऐसा है जैसे आप लॉस एंजेलिस में हों
और बकिंग्हम पैलेस के

338
00:24:39,937 --> 00:24:44,150
एक दरवाज़े के हैंडल पर गॉल्फ़ की गेंद
मारना चाहते हैं। हमारी वही कोशिश है।

339
00:24:44,817 --> 00:24:45,943
ऑपरट्यूनिटी - स्पिरिट

340
00:24:46,027 --> 00:24:49,947
उसे मौन अवधि कहा जाता है।
साढ़े छह महीनों की मौन अवधि।

341
00:24:50,072 --> 00:24:51,157
कुछ नहीं हो रहा था।

342
00:24:51,824 --> 00:24:54,702
यह पूरी तरह से सच नहीं है।

343
00:24:58,164 --> 00:25:03,961
आज तक जितने भी सौर विस्फोट देखे गए हैं,
उनमें से सबसे बड़ा आकर हमसे टकराया।

344
00:25:05,379 --> 00:25:09,842
और हमने सूरज के तेज़ और कणों की
एक बड़ी सी पिचकारी निकलकर

345
00:25:09,926 --> 00:25:11,719
हमारे अंतरिक्षयान की ओर जाते देखी।

346
00:25:20,019 --> 00:25:22,146
सौर विस्फोट के दौरान

347
00:25:22,230 --> 00:25:26,150
सूरज प्लाज़्मा की बौछार करता रहता है।

348
00:25:28,486 --> 00:25:32,573
प्लाज़्मा इलेक्ट्रॉन का
उच्च चार्ज वाला बादल होता है।

349
00:25:34,492 --> 00:25:38,204
और उच्च ऊर्जा वाले वे कण,
जो किसी इंसान को खत्म कर सकते हैं,

350
00:25:38,829 --> 00:25:41,249
सीधे हमारे रोवर से जाकर टकराते रहे।

351
00:25:42,500 --> 00:25:45,086
एकदम अंदर, कंप्यूटर तक।

352
00:25:50,174 --> 00:25:51,759
यान के लिए अच्छा नहीं था।

353
00:25:55,554 --> 00:25:58,391
हमने जो सॉफ़्टवेयर फिट किया था,
वह बेकार हो चुका था।

354
00:26:01,185 --> 00:26:03,187
और दोनों रोवर दोबारा चालू करने पड़े।

355
00:26:07,316 --> 00:26:10,736
तो हमने अपने
बुद्धिमान रोबोट से सोने को कहा।

356
00:26:11,654 --> 00:26:13,531
यह बहुत ही डरावना है।

357
00:26:15,741 --> 00:26:19,745
तो, आप यानों में
नया सॉफ़्टवेयर डाल रहे हैं

358
00:26:20,538 --> 00:26:23,541
और उसके हिसाब से बदल रहे हैं,
कंट्रोल, ऑल्ट, डिलीट।

359
00:26:23,624 --> 00:26:24,834
इस आशा में कि कारगर हो।

360
00:26:36,887 --> 00:26:37,972
कारगर रहा।

361
00:26:38,723 --> 00:26:40,099
वे दोबारा चालू हुए।

362
00:26:41,684 --> 00:26:45,604
और अपने कंप्यूटर साफ़ करने में
हमें कुछ हफ़्ते लगे।

363
00:26:47,898 --> 00:26:50,609
तब तक सूरज शांत हो चुका था,

364
00:26:50,693 --> 00:26:54,280
सॉफ़्टवेयर डाल दिया गया
और हम मंगल पर उतरने के लिए तैयार थे।

365
00:27:00,328 --> 00:27:06,167
लेकिन उस समय तक, मंगल तक के
दो-तिहाई मिशन विफल रह चुके थे।

366
00:27:08,336 --> 00:27:10,254
मंगल अंतरिक्षयानों का श्मशान था।

367
00:27:10,755 --> 00:27:11,797
जब हमने उड़ान भरी।

368
00:27:14,300 --> 00:27:15,509
चार साल पहले

369
00:27:15,593 --> 00:27:19,472
कुछ साल पहले, नासा ने
मंगल तक दो मिशन लॉन्च किए थे।

370
00:27:19,555 --> 00:27:22,141
मार्स पोलर लैंडर
और मार्स क्लाइमेट ऑर्बिटर।

371
00:27:24,894 --> 00:27:25,978
दोनों विफल रहे।

372
00:27:27,855 --> 00:27:29,899
एक वातावरण में जलकर राख हो गया,

373
00:27:29,982 --> 00:27:32,193
दूसरा सतह से जाकर टकरा गया।

374
00:27:33,444 --> 00:27:36,405
मार्स क्लाइमेट ऑर्बिटर में
संपर्क को लेकर त्रुटि हुई।

375
00:27:36,489 --> 00:27:40,659
हम अंग्रेज़ी में
दी गई चीज़ों को बदल रहे थे,

376
00:27:40,743 --> 00:27:42,995
हमें लगा कि वह मैट्रिक इकाई में था।

377
00:27:43,079 --> 00:27:45,831
और यह बहुत ही शर्म की बात है।

378
00:27:45,915 --> 00:27:48,584
देवियो और सज्जनो,
वाह्य अंतरिक्ष से एक बड़ी खबर है।

379
00:27:48,667 --> 00:27:54,423
वैज्ञानिकों का यह स्पष्ट दावा है
कि नासा में बुद्धिमान नहीं रहे।

380
00:27:54,507 --> 00:27:55,508
हाँ।

381
00:27:56,842 --> 00:28:00,429
इसलिए, सभी की नज़रें हम पर थीं।

382
00:28:03,349 --> 00:28:08,062
हमारी टीम को लगा
कि स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी को

383
00:28:08,145 --> 00:28:10,773
उद्धार वाला मिशन बनना होगा।

384
00:28:13,275 --> 00:28:16,320
टीम का हिस्सा होने के नाते, हमें ऐसा लगा

385
00:28:17,571 --> 00:28:20,032
कि अगर यह लैंडिंग कामयाब न हुई,

386
00:28:20,991 --> 00:28:23,160
तो शायद नासा नहीं रहेगा।

387
00:28:23,244 --> 00:28:26,038
नासा - जेट प्रोपल्शन लैबोरोटरी
कैलिफ़ोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी

388
00:28:26,122 --> 00:28:29,166
नमस्ते, दोस्तो। और जेपीएल की
आज की रात में आपका स्वागत है,

389
00:28:29,250 --> 00:28:33,546
जो रोमांचक
और कई घटनाओं से भरी होने वाली है।

390
00:28:33,629 --> 00:28:36,799
यह स्पिरिट के
मंगल पर उतरने का सीधा प्रसारण है।

391
00:28:36,882 --> 00:28:38,592
ऑपरट्यूनिटी के
मंगल पर उतरने का सीधा प्रसारण है।

392
00:28:38,676 --> 00:28:39,510
ऑपरट्यूनिटी लैंडिंग - 24 जनवरी, 2004
स्पिरिट लैंडिंग - 3 जनवरी, 2004

393
00:28:39,593 --> 00:28:43,848
और आज रात नैविगेशन टीम का
कहना है, "सभी प्रणालियाँ तैयार हैं।"

394
00:28:48,269 --> 00:28:52,106
स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी तीन हफ़्तों के
अंतर पर मंगल के दो छोरों पर

395
00:28:52,189 --> 00:28:53,274
उतरने वाले थे।

396
00:28:55,818 --> 00:28:57,278
हद से ज़्यादा घबराहट है।

397
00:28:58,112 --> 00:29:02,366
मुझे नहीं पता कि मैंने किस समय
रक्तचाप की दवाएँ लेना शुरू किया।

398
00:29:03,617 --> 00:29:05,953
और फ़्लाइट डेक की ओर से नमस्ते।

399
00:29:06,036 --> 00:29:10,624
हमारी मौजूदा रफ़्तार
18,220 किलोमीटर प्रति घंटा है,

400
00:29:10,708 --> 00:29:13,878
इस रफ़्तार में संयुक्त राज्य जितनी दूरी
12 मिनटों में तय की जा सकती है।

401
00:29:14,628 --> 00:29:17,256
हमारी यही सलाह है कि आराम से बैठिए
और लैंडिंग का मज़ा लीजिए।

402
00:29:17,339 --> 00:29:18,799
जेपीएल निदेशक - नासा प्रबंधक

403
00:29:20,676 --> 00:29:22,803
तो प्रवेश, अवतरण, लैंडिंग।

404
00:29:23,846 --> 00:29:27,850
लगभग 86 घटनाएँ होती हैं
और अगर एक में भी गड़बड़ हो जाए...

405
00:29:29,977 --> 00:29:31,437
तो हम रोवरों को खो देंगे।

406
00:29:33,105 --> 00:29:35,774
इससे ज़्यादा डरावनी चीज़ और कोई नहीं।

407
00:29:35,858 --> 00:29:38,986
क्योंकि रोवर का यह कहना,
"ए, मैं यह कर रही हूँ," इस बात को

408
00:29:39,069 --> 00:29:41,614
पृथ्वी तक पहुँचने में दस मिनट लगते हैं।

409
00:29:44,575 --> 00:29:46,243
आप बस उम्मीद कर सकते हैं

410
00:29:47,828 --> 00:29:49,663
कि वे सही-सलामत रहें, और कुछ नहीं।

411
00:29:50,289 --> 00:29:52,500
हम इसे छह मिनटों का आतंक कहते हैं।

412
00:29:53,250 --> 00:29:58,339
यह वह समय है जब अंतरिक्षयान मंगल के
वातावरण के ऊपरी सतह में प्रवेश करता है

413
00:29:58,422 --> 00:30:03,719
फिर वह सभी स्वायत्त काम खुद से करता है,
जो उसे सुरक्षित रूप से ज़मीन पर

414
00:30:03,802 --> 00:30:06,055
उतरने के लिए करना होता है।

415
00:30:06,138 --> 00:30:10,351
वातावरण में प्रवेश कर रहे हैं,
तीन, दो, एक।

416
00:30:13,103 --> 00:30:16,649
छह मिनटों के आतंक में
हर बात का खतरा होता है।

417
00:30:16,732 --> 00:30:18,984
इस समय यान मंगल के
वातावरण के ऊपरी सतह पर है।

418
00:30:19,068 --> 00:30:20,486
अधिकतम ताप का समय है।

419
00:30:20,569 --> 00:30:21,403
ऑपरट्यूनिटी - स्पिरिट

420
00:30:21,487 --> 00:30:24,657
ऊष्मा कवच का तापमान
1600 डिग्री सेल्सियस से अधिक होगा।

421
00:30:27,201 --> 00:30:28,202
पैराशूट खुल गया।

422
00:30:30,287 --> 00:30:31,455
और धीमा पड़ रहा है।

423
00:30:31,539 --> 00:30:33,707
मौजूदा रफ़्तार 718 किलोमीटर प्रति घंटा है।

424
00:30:33,791 --> 00:30:36,126
इस समय हम उम्मीद करते हैं
कि यान सबसॉनिक हो जाएगा।

425
00:30:38,629 --> 00:30:41,549
ऊष्मा कवच नामक चीज़ बहुत गर्म होती है

426
00:30:41,632 --> 00:30:43,259
और आपको उसे हटाना होता है।

427
00:30:45,678 --> 00:30:47,596
पर अब, मुश्किल काम शुरू होता है।

428
00:30:48,681 --> 00:30:52,893
लैंडर को 20 मीटर की रस्सी से
नीचे तक उतरना होगा।

429
00:30:54,520 --> 00:30:58,065
तो, अब एक पैराशूट,
पिछला खोल और एक लैंडर है।

430
00:31:00,484 --> 00:31:01,819
ऑपरट्यूनिटी - स्पिरिट

431
00:31:01,902 --> 00:31:03,237
एयरबैग फूल जाते हैं।

432
00:31:07,992 --> 00:31:10,953
चालीस फ़ुट पर
पिछला खोल उल्टे रॉकेट छोड़ता है।

433
00:31:11,579 --> 00:31:14,206
रोवर की रफ़्तार घटाकर शून्य कर देता है

434
00:31:14,290 --> 00:31:15,958
और आखिरी बची रस्सी काट देता है।

435
00:31:25,259 --> 00:31:27,136
इस समय कोई सिग्नल नहीं है।

436
00:31:27,219 --> 00:31:30,431
बीच-बीच में सिग्नल मिला था,
जिससे उछलने का पता चला।

437
00:31:30,514 --> 00:31:34,101
हालाँकि इस समय
अंतरिक्षयान की ओर से सिग्नल नहीं है।

438
00:31:34,768 --> 00:31:35,978
कृपया इंतज़ार करें।

439
00:31:42,651 --> 00:31:44,236
स्पिरिट गायब हो जाती है।

440
00:31:46,530 --> 00:31:48,365
कोई सिग्नल नहीं मिलता।

441
00:31:49,992 --> 00:31:51,160
बिल्कुल नहीं।

442
00:31:53,245 --> 00:31:55,497
और फिर लगता है, "शायद वह टकरा गई हो।"

443
00:32:02,588 --> 00:32:03,589
शांति।

444
00:32:05,341 --> 00:32:07,301
सब सिग्नल का इंतज़ार करते हैं।

445
00:32:08,302 --> 00:32:10,220
सब किसी चीज़ का इंतज़ार करते हैं।

446
00:32:16,018 --> 00:32:18,979
मुझे लगा कि हमने जो किया, सब बेकार गया।

447
00:32:20,481 --> 00:32:22,483
कि शायद मिशन बेकार हो गया।

448
00:32:30,824 --> 00:32:32,701
-दिखाई दे रहा है?
-क्या दिख रहा है?

449
00:32:32,785 --> 00:32:34,119
दिखाई दे रहा है?

450
00:32:35,913 --> 00:32:37,331
वह रहा!

451
00:32:39,875 --> 00:32:43,879
बायीं तरफ़ वाले
ध्रुवीकरण चैनल में तेज़ सिग्नल है...

452
00:32:43,962 --> 00:32:45,464
जिससे पता चलता है कि...

453
00:32:48,842 --> 00:32:50,886
हम मंगल पर पहुँच गए, दोस्तो।

454
00:33:00,896 --> 00:33:04,108
आप हमें ऊपर-नीचे उछलते देखते हैं।
खुशी से नहीं उछल रहे।

455
00:33:05,317 --> 00:33:06,819
हम राहत से उछल रहे हैं।

456
00:33:09,780 --> 00:33:12,658
दोनों रोवर हिफ़ाज़त से
मंगल की सतह पर जाकर उतरे।

457
00:33:23,085 --> 00:33:27,631
सॉल एक
4 जनवरी, 2004

458
00:33:27,715 --> 00:33:31,593
स्पिरिट रोवर डायरी। 4 जनवरी, 2004।

459
00:33:32,219 --> 00:33:33,429
पहला सॉल।

460
00:33:34,012 --> 00:33:36,807
तो, स्पिरिट ड्रामेबाज़ है।

461
00:33:36,890 --> 00:33:39,768
पर दस मिनटों की तनाव भरी चुप्पी के बाद

462
00:33:39,852 --> 00:33:42,938
हमारा रोवर हिफ़ाज़त से
मंगल की सतह पर जाकर उतरा है।

463
00:33:47,443 --> 00:33:50,112
देवियो और सज्जनो,
आप खुशकिस्मत हैं कि इस समय

464
00:33:50,195 --> 00:33:52,906
पृथ्वी के सबसे रोमांच भरे
कमरों में से एक में बैठे हैं।

465
00:33:54,116 --> 00:33:57,327
जब ऑपरट्यूनिटी उतरी,
तब मैं हाई स्कूल में पढ़ती थी।

466
00:33:58,162 --> 00:33:58,996
ऐबिगेल फ़्रेमन
डिप्टी प्रोजेक्ट वैज्ञानिक

467
00:33:59,079 --> 00:34:02,249
जब ऑपी ने पहली तस्वीरें भेजीं,
तब विश्व के 16 छात्रों में

468
00:34:03,542 --> 00:34:07,379
एक मैं थी जिसे मिशन कंट्रोल रूम में
वैज्ञानिक टीम के साथ

469
00:34:07,463 --> 00:34:10,048
शामिल होने के लिए चुना गया।

470
00:34:10,132 --> 00:34:13,302
सभी नैवकैम
अब नीचे उतर रहे हैं। सभी नैवकैम।

471
00:34:19,725 --> 00:34:21,351
हम मंगल पर पहुँच गए हैं।

472
00:34:29,860 --> 00:34:31,779
जब वे पहली तस्वीरें आती हैं...

473
00:34:33,197 --> 00:34:35,657
वह राहत,

474
00:34:35,741 --> 00:34:38,744
मेरे रक्तचाप का कम होना।

475
00:34:42,664 --> 00:34:44,416
फिर हम सब सातवें आसमान पर थे।

476
00:34:54,468 --> 00:34:56,178
मेरा बच्चा पहुँच गया है।

477
00:34:56,804 --> 00:34:57,888
यह...

478
00:35:02,142 --> 00:35:03,560
मंगल पर स्वागत है।

479
00:35:08,774 --> 00:35:12,027
ऑपरट्यूनिटी रोवर डायरी। पहला सॉल।

480
00:35:14,112 --> 00:35:16,907
यान से आने वाला सिग्नल एकदम ठोस है।

481
00:35:18,075 --> 00:35:20,494
ऑपरट्यूनिटी मंगल पर पहुँच गई है।

482
00:35:47,437 --> 00:35:50,023
ऑपरट्यूनिटी मरिडियानी प्लेन्स में,
एक छोटे से

483
00:35:50,107 --> 00:35:51,567
गड्ढे में जाकर उतरी।

484
00:35:53,110 --> 00:35:56,446
और वह बहुत बड़ी उपलब्धि थी।

485
00:35:58,490 --> 00:36:04,204
हैंडकैम, नैवकैम और हैज़कैम से
कमाल की तस्वीरें आ रही हैं।

486
00:36:08,458 --> 00:36:10,794
हम यह क्या देख रहे हैं?

487
00:36:14,715 --> 00:36:17,009
मैं कोई वैज्ञानिक विश्लेषण नहीं दूँगा

488
00:36:17,092 --> 00:36:19,553
क्योंकि मैंने ज़िंदगी में
कभी ऐसा कुछ नहीं देखा।

489
00:36:21,096 --> 00:36:22,431
जैसी कि हमने उम्मीद की थी।

490
00:36:22,514 --> 00:36:25,642
बाप रे! माफ़ कीजिए, मैं बस...

491
00:36:30,564 --> 00:36:31,899
मेरे पास शब्द नहीं हैं।

492
00:36:36,069 --> 00:36:39,823
चारों ओर गहरे रंग की रेत थी।

493
00:36:42,117 --> 00:36:47,205
और दूर, हल्के रंग के पत्थर पड़े थे।

494
00:36:48,665 --> 00:36:50,751
वे ऊपर-नीचे उछल रहे थे और कह रहे थे,

495
00:36:50,834 --> 00:36:53,754
"बाप रे, यह आधार शैल है,
आधार शैल दिखाई दे रही है।"

496
00:36:53,837 --> 00:36:58,175
ज़ाहिर है, मुझे उसका मतलब नहीं पता था।
नहीं पता था कि उसकी क्या अहमियत है।

497
00:36:58,258 --> 00:37:01,511
शायद उस रात मुझे ज़रा भी नींद नहीं आई।
बहुत ही रोमांचक था।

498
00:37:01,595 --> 00:37:02,763
ऑपरट्यूनिटी रोवर डायरी

499
00:37:02,846 --> 00:37:04,890
आधार शैल एक भूवैज्ञानिक सच है।

500
00:37:06,183 --> 00:37:09,603
यही वह चीज़ है जो आपको बता सकती है
कि बहुत समय पहले

501
00:37:09,686 --> 00:37:12,272
यहाँ, इस जगह पर पर क्या हुआ था।

502
00:37:22,574 --> 00:37:25,452
दुनिया भर के सैकड़ों लोगों ने

503
00:37:25,535 --> 00:37:27,245
इस प्रोजेक्ट पर काम किया है।

504
00:37:28,538 --> 00:37:32,918
और इस पल को अंजाम देने के लिए
सब कुछ अचूक तरीके से करना पड़ा।

505
00:37:48,392 --> 00:37:49,935
स्पिरिट ज़िंदा है,

506
00:37:50,018 --> 00:37:52,229
ऑपरट्यूनिटी सुरक्षित तरीके से उतरी,

507
00:37:52,312 --> 00:37:55,899
और मरिडियानी में
हमारे सामने असली आधार शैल है।

508
00:37:57,401 --> 00:37:59,820
अब सोने का समय है।

509
00:37:59,903 --> 00:38:04,157
नासा : गुड नाइट, ऑपरट्यूनिटी।
नासा : गुड नाइट, स्पिरिट।

510
00:38:04,241 --> 00:38:05,742
नासा जेट प्रोपल्शन लैबोरोटरी
कैलिफ़ोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नॉलोजी

511
00:38:05,826 --> 00:38:10,247
हैलो, दोस्तो। मंगल पर पहुँचने वाले
रोवर के लिए यह बहुत बड़ा दिन है।

512
00:38:10,789 --> 00:38:16,837
वह रोबोटिक भूवैज्ञानिक बनकर उस काम के लिए
तैयार है जिसके लिए उसे डिज़ाइन किया गया।

513
00:38:18,046 --> 00:38:22,259
प्रथा अनुसार। हमारा सुबह का
जगाने वाला गाना चालू होने वाला है।

514
00:38:31,018 --> 00:38:32,352
अपनी मोटर चालू करो

515
00:38:32,436 --> 00:38:34,479
ऑपी :
गुड मॉर्निंग।

516
00:38:34,563 --> 00:38:35,397
काम शुरू कर रही हूँ।

517
00:38:35,480 --> 00:38:36,690
हाइवे पर दौड़ चलो

518
00:38:36,773 --> 00:38:39,151
मानवीय अंतरिक्ष उड़ान में एक परंपरा

519
00:38:39,818 --> 00:38:42,529
यह रही है कि टीम को जगाया जाए।

520
00:38:42,612 --> 00:38:45,615
टीम को जगाने वाला गाना।
जिसके लिए वे गाना बजाएँगे।

521
00:38:45,699 --> 00:38:48,702
ऐसे, "उठो, यार,
काम शुरू करने का समय हो गया।"

522
00:38:51,288 --> 00:38:54,708
बेधड़क होने को ही जन्म हुआ

523
00:38:54,791 --> 00:38:58,086
मंगल के दिन को हम सॉल कहते हैं,

524
00:38:58,170 --> 00:39:01,339
जो पृथ्वी के दिन से
लगभग 40 मिनट लंबा होता है।

525
00:39:01,423 --> 00:39:05,469
इसलिए, हर रोज़ आपका काम
तकरीबन एक घंटे आगे बढ़ता रहता है।

526
00:39:06,344 --> 00:39:08,263
हम सब मंगल के समयानुसार चल रहे थे।

527
00:39:09,264 --> 00:39:11,349
और उस तरह से जीना कठिन था

528
00:39:11,433 --> 00:39:15,353
क्योंकि आज वाली रोज़मर्रा की
तैयारी वाली मुलाकात दोपहर को शुरू होगी।

529
00:39:15,437 --> 00:39:19,524
और ढाई हफ़्ते बाद
हमारा दिन आधी रात को शुरू होगा।

530
00:39:21,026 --> 00:39:23,528
इसलिए, हम थके हुए थे।
समय के फ़र्क का असर था।

531
00:39:24,529 --> 00:39:26,156
और हमें भी जागना था।

532
00:39:37,042 --> 00:39:39,294
और अब हम 90 सॉल की रेस का हिस्सा थे,

533
00:39:39,377 --> 00:39:43,256
जहाँ हमें मंगल के बारे में
अधिक से अधिक जानकारी इकट्ठा करनी थी।

534
00:39:45,467 --> 00:39:49,096
हमने स्पिरिट के लैंडिंग वाली जगह,
गूसेव क्रेटर को चुना,

535
00:39:49,179 --> 00:39:53,350
जिसे देखकर लगा कि उसमें
किसी सूखी हुई नदी का बहुत बड़ा सा तल था।

536
00:39:53,892 --> 00:39:56,144
और हम वहाँ इस उम्मीद में गए

537
00:39:56,228 --> 00:40:00,440
कि पहले रहे पानी और जीवन के सबूत मिलेंगे।

538
00:40:00,524 --> 00:40:01,775
गूसेव क्रेटर

539
00:40:01,858 --> 00:40:06,154
मतलब, किसी समय गूसेव क्रेटर में
ज़रूर कोई झील रही होगी।

540
00:40:07,447 --> 00:40:08,824
स्पिरिट :
ज्वालामुखीय चट्टान।

541
00:40:10,951 --> 00:40:12,494
स्पिरिट :
और ज्वालामुखीय चट्टान।

542
00:40:12,577 --> 00:40:16,540
पर स्पिरिट को सिर्फ़
भारी मात्रा में लावा वाली चट्टानें मिलीं।

543
00:40:21,378 --> 00:40:24,214
स्पिरिट :
और ज़्यादा ज्वालामुखीय चट्टान।

544
00:40:24,297 --> 00:40:28,093
इन चट्टानों पर
पानी के होने के कोई सबूत नहीं मिले।

545
00:40:35,142 --> 00:40:37,185
स्पिरिट

546
00:40:37,435 --> 00:40:39,229
और मंगल के दूसरी तरफ़,

547
00:40:40,730 --> 00:40:44,818
ऑपरट्यूनिटी की लैंडिंग वाली जगह ऐसी थी
जो हमने पहले कभी नहीं देखी थी।

548
00:40:44,901 --> 00:40:46,319
ऑपरट्यूनिटी

549
00:40:48,738 --> 00:40:51,116
ऑपरट्यूनिटी, सॉल आठ।

550
00:40:51,199 --> 00:40:55,579
हमें रोवर के ठीक सामने की
मिट्टी की पहली तस्वीरें मिली हैं।

551
00:40:56,204 --> 00:40:59,666
हमने आज तक मंगल पर
इतनी अजीब चीज़ नहीं देखी।

552
00:41:02,377 --> 00:41:06,298
तो पता चला कि इस जगह पर मंगल की सतह

553
00:41:06,381 --> 00:41:12,387
अनगिनत संख्या में
छोटी-छोटी गोल चीज़ों से ढकी हुई है।

554
00:41:18,810 --> 00:41:21,146
और बाहरी चट्टान को चीरने के बाद...

555
00:41:21,229 --> 00:41:22,105
ऑपरट्यूनिटी - सूक्ष्म-इमेजर
प्रणाली सही - तापमान -15 डिग्री सेल्सियस

556
00:41:22,189 --> 00:41:25,442
...ये छोटी-छोटी गोल चीज़ें
पत्थर में लगी हुई थीं,

557
00:41:25,525 --> 00:41:27,235
केक में किशमिश की तरह।

558
00:41:30,155 --> 00:41:32,616
मिनि-टेस संलग्न...

559
00:41:36,036 --> 00:41:39,164
और पता चला कि इन
छोटी-छोटी किशमिश की संरचना में

560
00:41:39,247 --> 00:41:41,124
हीमाटाइट नामक धातु शामिल है।

561
00:41:41,208 --> 00:41:42,584
हीमाटाइट की पहचान

562
00:41:42,667 --> 00:41:45,879
एक ऐसा खनिज,
जो अक्सर पानी की मौजूदगी में बनता है।

563
00:41:52,093 --> 00:41:54,721
मंगल पर कभी पानी था, इस बात के

564
00:41:55,847 --> 00:42:01,061
मुनासिब निष्कर्ष पर पहुँचने के लिए
खनिज विद्या और भू-रसायन से

565
00:42:01,144 --> 00:42:03,146
हमें जिस भी चीज़ की ज़रूरत थी,

566
00:42:03,980 --> 00:42:07,567
वह वहाँ ईगल क्रेटर की दीवारों में थी।

567
00:42:09,110 --> 00:42:12,906
पर इस वातावरण में काफ़ी एसिड है।

568
00:42:14,741 --> 00:42:17,369
यह ऐसी जगह नहीं है जहाँ जीवन पनप सकता था।

569
00:42:18,620 --> 00:42:21,581
इसलिए, हाँ, वहाँ तरल पानी था।

570
00:42:21,665 --> 00:42:25,085
पर यह ऐसा पानी नहीं था
जिसे आप या मैं पीना चाहेंगे।

571
00:42:30,548 --> 00:42:32,801
वह बैटरी के एसिड जैसा था।

572
00:42:35,553 --> 00:42:37,555
आप वहाँ कदम नहीं रखना चाहेंगे।

573
00:42:37,639 --> 00:42:40,558
अगर रखा तो शायद पैर बचेंगे ही नहीं।

574
00:42:46,439 --> 00:42:51,444
आपको अच्छा, बहता हुआ, उदासीन पीएच वाला
धरती के नीचे का पानी चाहिए।

575
00:42:54,197 --> 00:42:57,325
इसलिए जीवन संभव होने का
पता लगाने के लिए...

576
00:42:59,619 --> 00:43:02,038
आपको ज़रा सफ़र पर निकलना होगा।

577
00:43:02,122 --> 00:43:04,874
सॉल 57

578
00:43:04,958 --> 00:43:10,672
पर, मुश्किल यह है
कि ये रोवर केवल 90 दिनों तक बचे रहेंगे।

579
00:43:21,474 --> 00:43:24,853
वांडी वर्मा
रोवर चालक

580
00:43:24,936 --> 00:43:29,065
रोवर चालक वे लोग होते हैं,
जो मंगल पर रोवर को चलाते हैं।

581
00:43:32,986 --> 00:43:34,487
बहुत ही मज़ेदार काम है।

582
00:43:34,571 --> 00:43:37,407
पर उसे चलाने के लिए
स्टीयरिंग इस्तेमाल नहीं कर सकते...

583
00:43:37,490 --> 00:43:38,366
रोवर
योजनाकार

584
00:43:38,450 --> 00:43:41,911
...क्योंकि मंगल तक सिग्नल पहुँचने में

585
00:43:41,995 --> 00:43:43,955
चार से 20 मिनट तक लगते हैं।

586
00:43:44,831 --> 00:43:46,374
इसलिए हम आदेश भेजते हैं,

587
00:43:46,833 --> 00:43:48,418
फिर जाकर सो जाते हैं।

588
00:43:50,211 --> 00:43:53,214
और फिर रोवर उस दिन की सैर करेगा

589
00:43:53,298 --> 00:43:55,633
और उसकी सैर खत्म होने के बाद

590
00:43:55,717 --> 00:43:59,512
हम वापस आकर उसके नतीजे देखते हैं
और फिर से तैयारी करते हैं।

591
00:44:01,014 --> 00:44:02,974
मेरी परवरिश भारत में हुई

592
00:44:03,058 --> 00:44:05,727
और जब मैं लगभग सात साल की थी,

593
00:44:05,810 --> 00:44:09,022
तब किसी ने मुझे
अंतरिक्ष अन्वेषण पर एक किताब दी थी,

594
00:44:09,105 --> 00:44:10,690
और मैं एकदम दीवानी हो गई।

595
00:44:12,734 --> 00:44:15,695
तुमने देखा शुरू में
हम उस पत्थर के कितने करीब गए?

596
00:44:15,779 --> 00:44:18,656
मिशन के दौरान,
मैं जुड़वा बच्चों की माँ बनने वाली थी,

597
00:44:19,282 --> 00:44:23,286
इसलिए, जुड़वा रोवर से
मेरा एक अलग रिश्ता बना।

598
00:44:24,120 --> 00:44:29,501
इन दोनों का विचार जिनमें एक गहरा संबंध है
और जिनमें इतनी समानता है,

599
00:44:29,584 --> 00:44:33,171
फिर भी इनका जीवन
एक-दूसरे से एकदम अलग होगा।

600
00:44:35,840 --> 00:44:38,093
रोवर की अपनी अलग खासियत है,

601
00:44:38,176 --> 00:44:42,305
और मेरे लिए यह बताना मुश्किल है
कि कौन सा ज़्यादा पसंद है।

602
00:44:42,931 --> 00:44:44,057
एक को नहीं चुन सकती।

603
00:44:44,140 --> 00:44:46,643
जुड़वा बच्चों वाली बात है।

604
00:44:54,943 --> 00:44:58,613
गूसेव क्रेटर में,
स्पिरिट काफ़ी ठंड वाले हिस्से में थी।

605
00:44:59,531 --> 00:45:03,159
ऑपरट्यूनिटी भूमध्य रेखा पर थी,
जो मंगल पर छुट्टी मनाने जैसी जगह है।

606
00:45:04,702 --> 00:45:08,206
इसलिए, स्पिरिट का
आगे का मिशन काफ़ी कठिन था।

607
00:45:12,210 --> 00:45:16,965
तो, स्पिरिट को एक पत्थर मिला
जिसे हमने "एडिरॉनडैक" नाम दिया।

608
00:45:17,048 --> 00:45:21,594
स्पिरिट - नैवकैम
प्रणाली सही - तापमान -60 डिग्री सेल्सियस

609
00:45:21,678 --> 00:45:22,929
उसने पत्थर को छुआ।

610
00:45:28,726 --> 00:45:30,437
और मिशन सेंटर पर जवाब नहीं भेजा।

611
00:45:30,520 --> 00:45:31,396
स्पिरिट (मर-ए) डॉपलर डिस्प्ले
पृथ्वी प्राप्ति समय (यूटीसी)

612
00:45:31,479 --> 00:45:35,108
स्टेशन 43 मर-2 ए। अब ऑनलाइन।

613
00:45:35,191 --> 00:45:38,194
हाँ, सर। मुझे हमारे डिस्प्ले पर
कुछ दिखाई नहीं दे रहा।

614
00:45:38,278 --> 00:45:40,905
इस समय कोई सिग्नल नहीं मिल रहा है?

615
00:45:44,868 --> 00:45:46,411
नहीं।

616
00:45:46,494 --> 00:45:47,537
समझ गया।

617
00:45:51,958 --> 00:45:54,169
मैं स्पिरिट के मिशन मैनेजरों में एक थी।

618
00:45:54,752 --> 00:45:58,173
इसलिए, मैं कई दिनों तक घर नहीं गई।

619
00:46:00,717 --> 00:46:04,304
मिशन सपोर्ट इलाके में हम सब उदास थे

620
00:46:04,387 --> 00:46:08,766
जहाँ हम स्पिरिट को आदेश दे रहे थे और
उससे जानकारी हासिल करने की कोशिश में थे।

621
00:46:08,892 --> 00:46:11,769
और ज़ाहिर है कि हम
दोबारा कॉनफ़िगर कर रहे हैं...

622
00:46:12,353 --> 00:46:15,982
और मार्क ऐड्लर उस दिन का
जगाने वाला गाना चुन रहे थे।

623
00:46:16,065 --> 00:46:17,150
मार्क ऐड्लर
मिशन मैनेजर

624
00:46:17,942 --> 00:46:21,154
और मैंने कहा, "हे भगवान,
हमें जगाने वाला गाना बजाना होगा?"

625
00:46:21,237 --> 00:46:23,156
मुझे बस स्पिरिट की चिंता हो रही थी।

626
00:46:24,240 --> 00:46:27,869
उस समय जगाने वाले गाने में
मुझे "मज़ा" दिखाई नहीं दे रहा था।

627
00:46:30,538 --> 00:46:32,332
सभी स्टेशन, मिशन से बोल रहा हूँ।

628
00:46:32,415 --> 00:46:35,793
आज परंपरा को छोड़ने का दिन नहीं है।

629
00:46:35,877 --> 00:46:37,253
इसलिए, हम गाना बजाएँगे।

630
00:46:46,846 --> 00:46:49,224
कहाँ गए वे खुशहाल दिन

631
00:46:49,307 --> 00:46:51,935
लगता है अब नहीं मिलेंगे

632
00:46:52,977 --> 00:46:56,981
मैंने तुम तक पहुँचने की कोशिश की
पर तुम्हारा दिल दिमाग बंद है

633
00:46:59,359 --> 00:47:02,445
क्या हो गया हमारे प्यार को?

634
00:47:03,279 --> 00:47:05,907
काश मैं समझ पाऊँ

635
00:47:07,033 --> 00:47:11,538
वह कितना मीठा होता था
वह कितना प्यार होता था

636
00:47:15,041 --> 00:47:20,088
तो जानेमन जब तुम मेरे पास होते हो
तो क्या मेरी पुकार नहीं सुन सकते

637
00:47:22,924 --> 00:47:24,634
वह प्यार जो तुमने दिया मुझे

638
00:47:24,717 --> 00:47:28,137
और कुछ नहीं बचा सकता मुझे

639
00:47:29,597 --> 00:47:31,474
जब तुम चले जाओगे

640
00:47:31,599 --> 00:47:35,436
यद्यपि कोशिश करती हूँ
पर मैं कैसे ज़िंदा रहूँगी

641
00:47:41,859 --> 00:47:43,820
मुझ लगा, "कमाल का गाना है।"

642
00:47:45,071 --> 00:47:46,239
ऐबा, "एसओएस।"

643
00:47:52,870 --> 00:47:56,666
हमें एक बीप की आवाज़ सुनाई दी।
पर स्पिरिट काफ़ी बीमार रोवर है।

644
00:47:58,251 --> 00:48:02,463
यान पर उसकी जो फ़्लैश मेमोरी है,
वह किसी तरह से खराब हो गई है।

645
00:48:02,547 --> 00:48:05,425
इसलिए, पिछले दो महीनों से वह जाग रही है,

646
00:48:05,508 --> 00:48:08,177
बार-बार बंद हो जाती है
और फिर चालू हो जाती है।

647
00:48:08,761 --> 00:48:11,139
वह रात भर जागती रहती है,
उस किशोर बच्ची की तरह

648
00:48:11,222 --> 00:48:13,933
जो अपना वीडियो गेम खेलना नहीं छोड़ सकती।

649
00:48:14,017 --> 00:48:16,477
मतलब, वह लगातार चलती जा रही थी,

650
00:48:16,561 --> 00:48:18,938
जब तक उसकी बैटरी पूरी तरह से
खत्म नहीं हो गई।

651
00:48:21,399 --> 00:48:25,278
इसलिए हमने कहा,
"इसे बंद करने की कोशिश करते हैं।"

652
00:48:26,571 --> 00:48:29,616
पर हमने उसे बंद करने का हल्का सा आदेश दिया

653
00:48:29,699 --> 00:48:31,284
और वह बंद नहीं हो रही थी।

654
00:48:32,368 --> 00:48:35,580
इसलिए हम थोड़ा घबराने लगे क्योंकि अब

655
00:48:35,663 --> 00:48:38,416
हमें स्पिरिट को
"बंद हो जा, नामुराद" कहना होगा।

656
00:48:38,499 --> 00:48:41,044
यह ऐसा आदेश है कि चाहे जो भी हो जाए,

657
00:48:41,127 --> 00:48:42,712
यह रोवर को बंद कर देता है।

658
00:48:42,795 --> 00:48:44,339
एक चार दो दशमलव अल्फ़ा।

659
00:48:44,422 --> 00:48:47,091
वह उसे 24 घंटों के लिए बंद कर देगा।

660
00:48:54,098 --> 00:48:57,560
हम बताने ही वाले थे
कि स्पिरिट बंद हो गई है।

661
00:48:57,644 --> 00:48:58,519
डीसी-0-5। डीसी।

662
00:48:58,603 --> 00:49:00,730
पर फिर, अचानक...

663
00:49:00,813 --> 00:49:03,274
बोलो, टेलीकॉम।
पक्की खबर है कि सिग्नल आ रहा है।

664
00:49:03,358 --> 00:49:05,735
ऑपरट्यूनिटी (मर-बी) डॉपलर डिस्प्ले

665
00:49:05,818 --> 00:49:08,738
कुछ रातों तक लगातार जागने के बाद

666
00:49:08,821 --> 00:49:11,157
रोवर अब चैन से सो रही है।

667
00:49:13,368 --> 00:49:14,952
स्पिरिट ठीक हो गई है।

668
00:49:15,870 --> 00:49:17,955
बेरोकटोक चलने वाली मशीन की तरह।

669
00:49:20,750 --> 00:49:22,669
सॉल 78

670
00:49:22,752 --> 00:49:24,170
यह एक तरह का अनुमान है।

671
00:49:24,253 --> 00:49:27,674
सौर सरणियों पर जो धूल जमेगी, उसके चलते

672
00:49:27,757 --> 00:49:30,426
इन यानों का जीवनकाल सीमित हो जाएगा।

673
00:49:30,510 --> 00:49:33,763
आप ऐसा समझ सकते हैं
कि 90 सॉल बाद वारंटी खत्म हो जाएगी।

674
00:49:33,846 --> 00:49:36,599
अच्छा, मिशन को उतने समय तक
चालू रखने का इरादा है।

675
00:49:36,683 --> 00:49:38,810
उम्मीद है कम से कम 90 सॉल तक टिकेगी,

676
00:49:38,893 --> 00:49:41,979
उससे कितना ज़्यादा चलती है,
यह बात मंगल पर निर्भर है।

677
00:49:44,941 --> 00:49:47,944
हमें इस बात की चिंता थी
कि मंगल पर 90 सॉल के बाद

678
00:49:48,778 --> 00:49:53,199
स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी में
उतनी ऊर्जा नहीं रहेगी

679
00:49:53,282 --> 00:49:55,993
और उसी तरह रोवर खत्म हो जाएँगे।

680
00:50:24,355 --> 00:50:27,734
और फिर हमने धूल वाले शैतान देखे
और इस बात की चिंता होने लगी

681
00:50:27,817 --> 00:50:30,778
कि उनका स्पिरिट
और ऑपरट्यूनिटी पर क्या असर पड़ेगा।

682
00:50:36,617 --> 00:50:40,663
हमने यह तस्वीर कुछ सप्ताह पहले ली थी
और लाली और धूल काफ़ी बढ़ रही थी।

683
00:50:40,747 --> 00:50:43,458
सौर पैनल मुश्किल से दिखाई देते थे।

684
00:50:44,250 --> 00:50:46,419
पर धूल वाले शैतान के बाद जो सुबह हुई,

685
00:50:46,502 --> 00:50:48,963
ऐसा लगा मानो किसी ने कॉलिन छिड़क दिया हो।

686
00:50:50,423 --> 00:50:54,093
और सौर पैनल उतने ही साफ़ थे
जितने कि उस दिन थे, जब हम उतरे थे।

687
00:51:00,892 --> 00:51:04,937
पता चला कि ये धूल वाले शैतान
इन रोवरों के सबसे अच्छे दोस्त थे।

688
00:51:09,650 --> 00:51:12,320
वे हमारी जान बचाने वाली मशीनों से
कम नहीं थे।

689
00:51:12,945 --> 00:51:14,947
वे सही समय पर आए

690
00:51:15,573 --> 00:51:19,994
और हममें थोड़ा सा ऑक्सीजन छोड़ा
और हमें दोबारा अपनी ताकत मिली।

691
00:51:22,622 --> 00:51:23,539
हमारे नाम।

692
00:51:23,623 --> 00:51:26,125
सॉल 91

693
00:51:28,336 --> 00:51:31,631
हमने मिशन की सफलता की
मुख्य ज़रूरतें पूरी कर ली थीं। 90 सॉल।

694
00:51:31,714 --> 00:51:32,548
स्पिरिट टीम
91 सॉल मुबारक हो

695
00:51:35,176 --> 00:51:39,680
और हमें लगने लगता है कि शायद
ये रोवर अनिश्चित समय तक टिके रहेंगे

696
00:51:39,764 --> 00:51:42,558
क्योंकि धूल वाले शैतान
हमारे लिए मददगार साबित हुए।

697
00:51:42,642 --> 00:51:46,646
तो, चलो, सफ़र शुरू करते हैं,
तेज़ी से आगे बढ़कर मंगल को देखते हैं।

698
00:51:46,729 --> 00:51:51,984
ऑपरट्यूनिटी - स्पिरिट

699
00:51:52,068 --> 00:51:55,488
दोनों रोवर लेकर हमने 90 सॉल
पूरे किए और खूब मज़े किए।

700
00:51:57,323 --> 00:51:59,158
तो, हमने दोनों रोवर की रेस करवाई।

701
00:51:59,242 --> 00:52:01,452
दोनों रोवर एक-दूसरे का मुकाबला कर रहे थे,

702
00:52:01,536 --> 00:52:04,288
यह देखने के लिए कि एक सॉल में
कौन अधिक आगे जाता है।

703
00:52:05,122 --> 00:52:08,584
स्पिरिट के लिए सॉल 99। टीले की ओर चलो।

704
00:52:08,668 --> 00:52:10,211
स्पिरिट रोवर डायरी

705
00:52:10,294 --> 00:52:12,880
स्पिरिट को लेकर हमें एक बात की निराशा थी,

706
00:52:12,964 --> 00:52:16,342
उसकी जिस जगह पर लैंडिंग हुई,
वह हमारी सोच से अलग थी।

707
00:52:16,968 --> 00:52:21,180
पर स्पिरिट गलत दिशा में बढ़ी
और दूर टीले दिखाई देने लगे,

708
00:52:21,264 --> 00:52:23,140
जिनका नाम कोलंबिया हिल्स रखा गया,

709
00:52:23,224 --> 00:52:26,310
इसलिए, अगर पीने लायक पानी का
कोई संभावित सबूत है,

710
00:52:26,394 --> 00:52:28,437
तो शायद वह उन टीलों में मिलेगा।

711
00:52:30,273 --> 00:52:32,441
और ग्रह के दूसरी तरफ़,

712
00:52:33,192 --> 00:52:37,405
हमारी खुशकिस्मत रोवर ऑपरट्यूनिटी
एक बिल्कुल नए रोमांच पर निकल पड़ी थी।

713
00:52:38,781 --> 00:52:41,033
ऑपरट्यूनिटी रोवर डायरी।

714
00:52:41,117 --> 00:52:45,121
हमें और ज़्यादा आधार शैल की ज़रूरत है,
जो ज़मीन के अंदर गहराई में हो।

715
00:52:45,663 --> 00:52:50,376
सबसे नज़दीकी चीज़ पूरब की ओर स्थित,
वह बड़ा गड्ढा है जिसका नाम इंड्योरेंस है।

716
00:52:51,377 --> 00:52:54,005
गड्ढे की खूबसूरत बात यह होती है

717
00:52:54,088 --> 00:52:56,549
कि वह घटनाओं का
समय-निर्धारित क्रम होता है,

718
00:52:56,632 --> 00:52:58,759
जिसमें पुराने पत्थर नीचे की तरफ़

719
00:52:58,843 --> 00:53:02,763
तथा नए और नए पत्थरों का
ऊपर की तरफ़ ढेर लगता जाता है।

720
00:53:05,099 --> 00:53:07,310
नीचे की तरफ़ वैज्ञानिक सोना होता है।

721
00:53:08,185 --> 00:53:13,441
पर हमारा यह इरादा कभी न था कि किसी रोवर को
इतने खड़े ढाल से नीचे उतारा जाए।

722
00:53:17,862 --> 00:53:20,656
जब आप इंड्योरेंस जैसी जगह पर हों,
तो दूसरे ग्रह पर

723
00:53:20,740 --> 00:53:23,034
किसी रोबोट को मारना बहुत आसान है।

724
00:53:23,117 --> 00:53:27,121
मेरा इरादा यह है कि हमें जितनी ज़रूरत है,
उतना ही नीचे उतरेंगे।

725
00:53:27,455 --> 00:53:29,582
वैज्ञानिकों और इंजीनियरों में यह तनाव

726
00:53:29,665 --> 00:53:32,335
होता है कि वैज्ञानिक
अटपटी चीज़ें करना चाहते हैं।

727
00:53:32,418 --> 00:53:36,464
"मुझे 35 डिग्री ढाल पर चलाना है
क्योंकि पत्थर काफ़ी दिलचस्प है।"

728
00:53:36,547 --> 00:53:40,217
और इंजीनियर कहते हैं,
"नहीं, उसमें खतरा है, आप ऐसा नहीं कर सकते।

729
00:53:40,301 --> 00:53:43,054
"आप जो करना चाहते हैं,
यह सरासर पागलपन है।"

730
00:53:43,137 --> 00:53:47,183
सच कहूँ तो, अगर हम यकीन के साथ
इन पत्थरों पर वापस न चढ़ पाएँ,

731
00:53:47,266 --> 00:53:49,352
तो हम इस गड्ढे में नहीं उतरेंगे।

732
00:53:52,855 --> 00:53:58,319
इसलिए हमने एक बड़ा जाँच आधार तैयार किया,
साथ में ठीक रोवर के जितना बड़ा नमूना भी।

733
00:54:00,237 --> 00:54:01,572
यहाँ थोड़ी फिसलन है।

734
00:54:02,365 --> 00:54:05,534
हमने आकृति और मिट्टी की
नकल करने की कोशिश की...

735
00:54:07,703 --> 00:54:10,247
अच्छा, जब आप पहली बार जाँच आधार पर जाकर

736
00:54:10,331 --> 00:54:12,375
ऊपर की ओर चलाते हैं...

737
00:54:12,458 --> 00:54:14,126
वह एकदम से नीचे उतर आती है।

738
00:54:17,088 --> 00:54:19,465
इसलिए, हम थोड़ा-थोड़ा करके नीचे गए,

739
00:54:19,548 --> 00:54:22,218
मैट्रिक में कहते हैं,
एक-एक सेंटीमीटर नीचे गए...

740
00:54:24,929 --> 00:54:27,264
बड़ी सावधानी से सैर की तैयारी की,

741
00:54:27,348 --> 00:54:30,559
ताकि ऑपरट्यूनिटी
ज़्यादा मुश्किल में न पड़े।

742
00:54:42,947 --> 00:54:46,492
तो अगली सुबह लौटकर हमने तस्वीरें देखीं...

743
00:54:47,159 --> 00:54:50,413
और कमरे के अलग-अलग कोनों से
हैरत भरी आवाज़ें सुनाई दीं।

744
00:54:51,122 --> 00:54:54,291
गड्ढे के किनारे के आस-पास की जो सतह थी,

745
00:54:54,375 --> 00:54:57,128
उसकी पकड़ हमारी उम्मीद जितनी अच्छी नहीं थी

746
00:54:57,211 --> 00:55:00,172
और वह टीले से नीचे फिसलने लगी...

747
00:55:01,215 --> 00:55:04,176
एक बड़े से पत्थर की ओर।

748
00:55:04,260 --> 00:55:09,223
ऑपरट्यूनिटी - हैज़कैम
प्रणाली सही - तापमान -30 डिग्री सेल्सियस

749
00:55:12,518 --> 00:55:16,355
पर, हमने रोवर में "स्वायत्तता" नामक
एक चीज़ डाली थी।

750
00:55:18,107 --> 00:55:21,444
हम रोवर को खुद भी सोचने देते हैं।

751
00:55:22,278 --> 00:55:25,239
क्योंकि रोवर को हमसे ज़्यादा

752
00:55:25,322 --> 00:55:28,117
मंगल की स्थिति के बारे में पता है।

753
00:55:30,119 --> 00:55:32,955
तो, जब ऑपरट्यूनिटी गड्ढे में जा उतरी...

754
00:55:35,249 --> 00:55:37,918
उसने देखा वह कुछ ज़्यादा ही
नीचे को फिसल रही थी

755
00:55:38,627 --> 00:55:44,592
और अपने सौर पैनल के सिरे से
कुछ ही सेंटीमीटर की दूरी पर जाकर रुकी।

756
00:55:46,093 --> 00:55:49,096
उस बड़े पत्थर से जाकर टकराने में
इतनी सी दूरी बची थी...

757
00:55:49,764 --> 00:55:53,267
जिसके चलते ऑपरट्यूनिटी का मिशन
वहीं समाप्त हो सकता था।

758
00:55:55,394 --> 00:55:59,273
हम सभी का कलेजा मुँह में आ गया,
मगर उसकी स्वायत्तता ने हमें बचा लिया।

759
00:56:00,649 --> 00:56:03,235
और हमें अपनी भाग्यशाली रोवर पर
बहुत गर्व हुआ।

760
00:56:09,575 --> 00:56:10,785
हमने ऑपरट्यूनिटी की

761
00:56:11,535 --> 00:56:15,372
एक बहुत बड़ी तस्वीर निकलवाई।

762
00:56:15,498 --> 00:56:19,001
उत्तर से लेकर दक्षिण तक का हिस्सा,
जिसे कक्षा से लिया गया था।

763
00:56:19,627 --> 00:56:22,296
उसमें ईगल क्रेटर दिखा,
जहाँ हम जाकर उतरे थे...

764
00:56:22,379 --> 00:56:23,422
इंड्योरेंस क्रेटर
ईगल क्रेटर

765
00:56:23,506 --> 00:56:25,758
...इंड्योरेंस क्रेटर जहाँ ऑपरट्यूनिटी थी,

766
00:56:25,841 --> 00:56:27,927
और हमने उसे मेज़ पर फैलाया।

767
00:56:29,970 --> 00:56:31,597
एकदम सिरे की तरफ़,

768
00:56:31,680 --> 00:56:34,433
एक बड़ा सा गड्ढा था
जो कई किलोमीटर दक्षिण की ओर था

769
00:56:34,517 --> 00:56:36,310
जिसका नाम विक्टोरिया क्रेटर रखा।

770
00:56:40,106 --> 00:56:42,399
विक्टोरिया क्रेटर

771
00:56:42,483 --> 00:56:44,110
और पता है कि बेकार बात है,

772
00:56:44,193 --> 00:56:46,904
तो उन्होंने कहा,
"मिशन तीन महीनों के लिए होना था।"

773
00:56:46,987 --> 00:56:48,739
और कहते हैं, "तो, एक गड्ढा है,

774
00:56:48,823 --> 00:56:51,117
"शायद वहाँ पहुँचने में दो साल लगेंगे..."

775
00:56:51,992 --> 00:56:53,244
पर हम फिर भी गए।

776
00:56:53,994 --> 00:56:55,788
तो, सबसे पहली बात...

777
00:57:10,928 --> 00:57:14,306
सॉल 445

778
00:57:14,682 --> 00:57:18,227
मिशन शुरू हुए 1.5 साल

779
00:57:18,310 --> 00:57:22,565
तो, विक्टोरिया क्रेटर मीलों दूर था।

780
00:57:30,656 --> 00:57:34,451
पर एकदम सीधा रास्ता था।
रास्ते में कोई टीले या पहाड़ नहीं थे।

781
00:57:34,535 --> 00:57:35,536
ऑपरट्यूनिटी - नैवकैम
प्रणाली सही - तापमान -15 डिग्री सेल्सियस

782
00:57:35,619 --> 00:57:37,830
बस धूल की लहरें थीं।

783
00:57:40,583 --> 00:57:43,377
इसलिए, हमने "बेरोक चलना" शुरू किया।

784
00:57:48,674 --> 00:57:50,384
तो, हमने ऑपरट्यूनिटी से बात की,

785
00:57:50,467 --> 00:57:53,470
कहा, "तुम्हारी आँखों पर पट्टी है,
यकीन करो, चलती रहो।"

786
00:57:58,893 --> 00:58:00,477
और हम बेरोक चलते रहे,

787
00:58:00,561 --> 00:58:04,356
जितनी बार चक्का घूमता है,
उससे बढ़त का पता लगाते हैं।

788
00:58:09,528 --> 00:58:12,364
तो, सैर के दौरान चक्के घूमे थे।

789
00:58:14,950 --> 00:58:16,577
पर हैरत की बात यह थी...

790
00:58:19,830 --> 00:58:21,832
कि ऑपी अपनी जगह से नहीं हिली।

791
00:58:23,751 --> 00:58:24,710
समस्या : धँसे चक्के

792
00:58:24,793 --> 00:58:27,046
जहाँ वह फँस गई है, वहाँ पर जाओ।

793
00:58:27,129 --> 00:58:30,633
इस जगह के बाद, वह खास आगे नहीं बढ़ पाई।

794
00:58:30,716 --> 00:58:33,260
लेकिन रोवर को लगा
कि वह योजना मुताबिक चल रही थी,

795
00:58:33,344 --> 00:58:35,512
मानो यहाँ तक पहुँच गई हो।

796
00:58:35,596 --> 00:58:40,893
तो, पूरा दिन, ऑपरट्यूनिटी
बस एक ही जगह पर अपने चक्के घुमाती रही

797
00:58:40,976 --> 00:58:43,979
और काफ़ी गहराई में उतरती चली गई।

798
00:58:49,735 --> 00:58:51,487
नासा :
चलना बंद करो।

799
00:58:51,779 --> 00:58:55,115
ऑपी :
अच्छा। चलना बंद कर दिया।

800
00:58:56,116 --> 00:58:57,576
ऐसा किसी किताब में नहीं लिखा,

801
00:58:57,660 --> 00:59:00,871
"अध्याय चार :
मंगल रोवर को रेत के टीलों में से निकालना।"

802
00:59:00,955 --> 00:59:03,707
इसलिए जेपीएल में
रेत के टीलों की नकल तैयार की,

803
00:59:03,791 --> 00:59:05,125
और उस पर रोवर फँसाया।

804
00:59:07,086 --> 00:59:09,004
इंजीनियरिंग के नज़रिए से,

805
00:59:09,672 --> 00:59:12,883
रोमांचक था,
क्योंकि हमें चुनौतियाँ पसंद हैं।

806
00:59:14,426 --> 00:59:16,136
वह चोर बालू जैसा था।

807
00:59:16,887 --> 00:59:21,267
और छह हफ़्ते लगाकर यह सीखने की कोशिश की
कि ऑपरट्यूनिटी को कैसे निकाला जाए।

808
00:59:22,893 --> 00:59:26,689
पर ढाल में बिल्कुल पकड़ नहीं थी।

809
00:59:27,690 --> 00:59:30,150
एक तरह से मैदे पर चलाने जैसा था।

810
00:59:32,486 --> 00:59:37,032
इंजीनियरों ने तय किया कि एक ही चारा है,
उसे उल्टा करके तेज़ी से रफ़्तार बढ़ाना।

811
00:59:40,661 --> 00:59:43,163
नासा : उल्टी दिशा।
अधिकतम रफ़्तार।

812
00:59:43,372 --> 00:59:47,376
ऑपी :
अच्छा। चक्के घुमाते हुए।

813
00:59:56,385 --> 00:59:59,054
लेकिन मंगल पर बात और बिगड़ती जा रही थी।

814
00:59:59,138 --> 01:00:01,640
ऐसा लगा
कि हम और गहराई में जा रहे थे।

815
01:00:02,099 --> 01:00:03,517
शायद यही इसका अंत हो।

816
01:00:05,769 --> 01:00:07,771
सॉल 483।

817
01:00:08,397 --> 01:00:10,316
ऊर्जा काफ़ी घट गई है।

818
01:00:10,983 --> 01:00:14,611
इस समय, हम मुश्किल से टिक पा रहे हैं।

819
01:00:38,052 --> 01:00:40,387
ऑपी :
दो मीटर बढ़ी।

820
01:00:40,471 --> 01:00:41,513
मैं निकल आई!

821
01:00:41,597 --> 01:00:43,057
सॉल 484।

822
01:00:44,350 --> 01:00:47,186
दूर तक सैर की संभावना अब फिर से बन गई है।

823
01:00:55,152 --> 01:00:56,528
हमने कहा, "अच्छा।

824
01:00:56,612 --> 01:00:59,948
"अब से हमें ज़रा और संभलकर चलना चाहिए।"

825
01:01:00,032 --> 01:01:02,368
इसलिए हम बड़े ध्यान से दक्षिण की ओर बढ़े

826
01:01:02,451 --> 01:01:05,537
और आखिरकार विक्टोरिया क्रेटर तक जा पहुँचे।

827
01:01:06,455 --> 01:01:09,875
मिशन शुरू हुए
2.5 साल बीते

828
01:01:13,087 --> 01:01:15,672
एक पार्टी में
हम में से कुछ लोग मेज़ को घेरे

829
01:01:15,756 --> 01:01:17,633
मार्गरीटा पी रहे थे।

830
01:01:19,134 --> 01:01:22,679
और किसी ने यह बात सुझाई,
"अच्छा, एक शर्त लगाते हैं।"

831
01:01:22,763 --> 01:01:26,392
एक कॉकटेल नैपकिन उठाया
और सभी ने अपने-अपने नाम लिखे।

832
01:01:26,475 --> 01:01:28,685
और सभी को 20 डॉलर देने थे।

833
01:01:28,769 --> 01:01:29,603
इंटर प्लेनेटरी बिल्डिंग सोसाइटी
मर 2003

834
01:01:29,686 --> 01:01:30,771
और हमने कहा, "अच्छा।"

835
01:01:30,854 --> 01:01:34,900
"किसे लगता है कि अगले साल
शून्य, एक या दो रोवर बचेंगे?"

836
01:01:34,983 --> 01:01:36,110
शुभ आरंभ
स्पिरिट - ऑपरट्यूनिटी

837
01:01:36,902 --> 01:01:38,946
हमने वही कॉकटेल नैपकिन संभालकर रखा।

838
01:01:39,696 --> 01:01:43,325
और एक के बाद एक, हर साल यही करते रहे।

839
01:01:46,286 --> 01:01:50,874
हर साल प्रोजेक्ट के
प्रमुख वैज्ञानिक स्टीव स्क्वायर्स

840
01:01:51,625 --> 01:01:55,045
वोट दिया करते कि अगले साल
दोनों ही रोवर नहीं बचेंगे।

841
01:01:55,129 --> 01:01:59,591
मेरा यह तर्क था कि किसी रोज़
आखिरकार मेरी जीत होगी

842
01:01:59,675 --> 01:02:04,096
और जब मेरी जीत होती, तो वह बात
मुझे दुख के समय खुश कर जाती।

843
01:02:05,264 --> 01:02:07,349
मैंने उसका ठीक उल्टा वोट दिया।

844
01:02:07,433 --> 01:02:09,685
कि दोनों रोवर बचे रहेंगे।

845
01:02:11,311 --> 01:02:15,315
तो, शर्त के मामले में, इतने सालों तक
मैं काफ़ी सही साबित हुआ।

846
01:02:24,908 --> 01:02:28,745
इस समय हमारी मेहनती मज़दूर रोवर स्पिरिट

847
01:02:28,829 --> 01:02:30,998
कोलंबिया हिल्स में घूम रही थी।

848
01:02:33,417 --> 01:02:36,378
पर वह यांत्रिकी मुश्किलों का
सामना कर रही थी।

849
01:02:40,591 --> 01:02:43,802
और फिर सामने का दाहिना चक्का बेकार हो गया।

850
01:02:52,936 --> 01:02:56,398
किसी ने कहा, "यह काफ़ी हद तक
किराने की दुकान वाली गाड़ी लगती है

851
01:02:56,482 --> 01:02:59,943
"जिसे चक्का फँसने के बाद,
धकेलने से ज़्यादा खींचना आसान है।"

852
01:03:01,403 --> 01:03:03,864
हमने कहा, "खींचो, हाँ! पीछे को चलते हैं।"

853
01:03:08,994 --> 01:03:12,956
इसलिए स्पिरिट कोलंबिया हिल्स में से
धीरे-धीरे पीछे चलती गई,

854
01:03:13,040 --> 01:03:16,293
और इस दौरान
अपने टूटे चक्के को घसीटते हुए जाती रही।

855
01:03:17,211 --> 01:03:21,006
और बहुत बुरा हाल था,
क्योंकि सर्दियाँ आ रही थीं।

856
01:03:26,970 --> 01:03:31,975
तो, मंगल की सर्दी
पृथ्वी की सर्दी से दो गुना लंबी होती है।

857
01:03:33,268 --> 01:03:35,062
इसलिए ठंड बहुत बढ़ जाती है।

858
01:03:35,812 --> 01:03:40,526
ठंड इतनी बढ़ जाती है कि काफ़ी हद तक
आपकी ऊर्जा आपके पुर्ज़ों को

859
01:03:40,609 --> 01:03:43,820
एक निश्चित तापमान से
ऊपर रखने में ही लग जाती है,

860
01:03:43,904 --> 01:03:45,864
वरना उसके टूटने की संभावना होती है।

861
01:03:47,115 --> 01:03:50,536
स्पिरिट वाली जगह पर
हमें इस बात की सख्त ज़रूरत थी

862
01:03:50,619 --> 01:03:53,121
कि सौर सरणियों को सूरज की ओर झुकाया जाए।

863
01:03:54,414 --> 01:03:58,710
पर उसके लिए एकमात्र उपाय यह था
कि पूरे यान को झुकाया जाए।

864
01:04:10,305 --> 01:04:12,808
पूरी सर्दियाँ, स्पिरिट को

865
01:04:12,891 --> 01:04:16,687
बचे रहने के लिए उल्टी दिशा में

866
01:04:19,273 --> 01:04:22,276
पथरीले, ऊँचे-नीचे मैदान पर चढ़ना था।

867
01:04:30,617 --> 01:04:34,705
सिर्फ़ अलग-अलग मौसम ही नहीं थे,
आँधियाँ भी थीं।

868
01:04:35,497 --> 01:04:36,582
सॉल 1220

869
01:04:36,665 --> 01:04:39,960
कभी-कभी आँधियाँ
वैश्विक तूफ़ान में बदल जाती हैं।

870
01:04:40,043 --> 01:04:41,753
मिशन शुरू हुए
3.5 साल बीते

871
01:04:41,837 --> 01:04:44,464
और इस वाली का
ऑपरट्यूनिटी पर सबसे गहरा असर पड़ा।

872
01:04:47,134 --> 01:04:49,928
सॉल 1226।

873
01:04:50,971 --> 01:04:53,557
ऑपरट्यूनिटी अपनी जान बचाने की
कोशिश कर रही है।

874
01:04:55,058 --> 01:04:58,895
मंगल ने ऑपरट्यूनिटी वाली जगह पर
आसमान में रिकार्ड उच्च स्तर की

875
01:04:58,979 --> 01:05:01,815
धूल उड़ाकर ज़बरदस्त तरीके से हमला किया।

876
01:05:08,614 --> 01:05:12,618
इसलिए हमें रोवर के अंदर की
निर्णय लेने की प्रणाली में बदलाव करना पड़ा

877
01:05:12,701 --> 01:05:15,579
ताकि जब ऊर्जा काफ़ी हद तक घटने लगे,

878
01:05:17,956 --> 01:05:21,918
तो ऑपरट्यूनिटी अपनी बैटरियों को
बचाने के लिए खुद बंद हो सके।

879
01:05:22,002 --> 01:05:24,963
ऑपी :
सभी प्रणालियों को बंद किया जा रहा है।

880
01:05:30,844 --> 01:05:32,429
कोई यह खुलकर नहीं कहना चाहता था

881
01:05:32,512 --> 01:05:35,599
कि हमें लगा कि मिशन
कभी भी समाप्त हो सकता था।

882
01:05:37,017 --> 01:05:40,395
हमें आँधी दिखाई दे रही थी,
कक्षा से उसका पता चल रहा था।

883
01:05:42,856 --> 01:05:46,234
कि उसके साफ़ होने में हफ़्तों लगे।

884
01:05:47,944 --> 01:05:52,532
जिस समय जानकारी के आने का
पूर्वानुमान किया गया था,

885
01:05:52,616 --> 01:05:56,203
वह 20:40 यूटीसी था,
पर अब थोड़ी देर हो रही है।

886
01:05:57,037 --> 01:06:01,291
इसलिए आज सुबह के
जगाने वाले गानों को लेकर कई सुझाव आए,

887
01:06:01,375 --> 01:06:04,961
इसलिए, मुझे लगा कि जब तक
जानकारी आती है, मैं उन्हें सुनाती हूँ।

888
01:06:18,266 --> 01:06:22,646
और फिर हमें इंतज़ार करना था
और देखना था कि हम बचते हैं या नहीं।

889
01:06:24,481 --> 01:06:26,858
यह देखो सूरज निकला है

890
01:06:28,485 --> 01:06:30,320
यह देखो सूरज निकला है

891
01:06:30,404 --> 01:06:33,490
और मैं कहता हूँ ठीक है

892
01:06:37,536 --> 01:06:43,250
मेरी नन्हीं जान, ठंडा, सुनसान
जाड़ा बहुत लंबा था

893
01:06:45,252 --> 01:06:51,174
मेरी नन्हीं जान, लगता है यह
सालों से यहाँ पर है

894
01:06:52,384 --> 01:06:54,344
यह देखो सूरज निकला है

895
01:06:56,179 --> 01:06:58,056
यह देखो सूरज निकला है

896
01:06:58,140 --> 01:07:01,351
और मैं कहता हूँ यह है ठीक बात

897
01:07:05,731 --> 01:07:11,737
मेरी नन्हीं जान, चेहरों पर
मुस्कान लौट रही है

898
01:07:12,696 --> 01:07:15,824
मेरी नन्हीं जान, ऐसा लगता है...

899
01:07:15,907 --> 01:07:20,620
शायद इस बात की किसी को उम्मीद नहीं थी
कि रोवर उन मुसीबतों को झेल पाएँगे।

900
01:07:20,704 --> 01:07:22,539
यह देखो सूरज निकला है

901
01:07:24,207 --> 01:07:26,251
यह देखो सूरज निकला है

902
01:07:26,334 --> 01:07:31,006
आपको ऐसा लगता है, "इस समय
मंगल हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।"

903
01:07:31,089 --> 01:07:34,426
हमने सब कुछ झेला। एक तरह से हम अजेय हैं।

904
01:07:36,845 --> 01:07:38,513
पर मिशन अभी पूरा नहीं हुआ था।

905
01:07:39,973 --> 01:07:42,392
हमें अभी भी
वह जगह खोज लेने की उम्मीद थी,

906
01:07:42,476 --> 01:07:44,186
जहाँ शायद जीवन पनपा होगा।

907
01:07:44,770 --> 01:07:48,774
जहाँ उदासीन पीएच वाला ऐसा पानी था,
जिसे शायद आप पी सकते थे।

908
01:07:58,825 --> 01:08:00,619
-स्क्वायर्स।
-यहाँ आकर अच्छा लगा।

909
01:08:00,702 --> 01:08:02,537
-हमारे साथ जुड़ने का बहुत-बहुत शुक्रिया।
-हाँ।

910
01:08:02,621 --> 01:08:07,292
इस समय मंगल पर जो रोवर हैं,
यह उनमें से एक का नमूना है।

911
01:08:07,375 --> 01:08:09,878
-ठीक कहा।
-यह कौन सा है, स्पिरिट या ऑपरट्यूनिटी?

912
01:08:09,961 --> 01:08:12,172
दोनों एक जैसे दिखने वाले जुड़वा हैं।
वे एक जैसे हैं।

913
01:08:12,255 --> 01:08:14,174
तो, आप दोनों बच्चों में
फ़र्क नहीं बता सकते?

914
01:08:14,257 --> 01:08:15,717
आप बेकार पिता हैं, यही कहना चाहते हैं।

915
01:08:18,428 --> 01:08:21,014
तो, स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी के मिशन ने

916
01:08:21,723 --> 01:08:26,102
लोगों में एक अहम जगह पा ली थी।

917
01:08:27,187 --> 01:08:28,063
मंगल मिशन
आज सीएनएन पर - माइल्स ओ'ब्रायन

918
01:08:28,146 --> 01:08:30,315
आज फिर से मंगल पर काफ़ी भीड़-भाड़ है।

919
01:08:30,398 --> 01:08:32,651
रोवर स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी
अभी भी टिके हुए हैं।

920
01:08:32,734 --> 01:08:34,820
अभी तक वे पंद्रह किलोमीटर का
फ़ासला तय कर चुके हैं...

921
01:08:34,903 --> 01:08:35,737
मंगल पर विजयी लैंडिंग

922
01:08:35,821 --> 01:08:37,572
...और 156,000 से अधिक तस्वीरें खींची हैं।

923
01:08:37,656 --> 01:08:38,865
रोवर का खुलना,
मंगल खोज को लेकर नए रास्ते खोले

924
01:08:38,949 --> 01:08:41,701
अंतरिक्ष विज्ञान में
नासा लाजवाब काम करता है।

925
01:08:41,785 --> 01:08:42,744
वैज्ञानिक मंगल की तस्वीरों पर अध्ययनरत
लैंडिंग ने जीवन की तलाश शुरू की

926
01:08:42,828 --> 01:08:47,332
पर आठ साल के बच्चे को गामा-रे
स्पेक्ट्रोस्कोपी समझाइए। मुश्किल है।

927
01:08:49,626 --> 01:08:51,419
पर एक रोबोट भूवैज्ञानिक,

928
01:08:52,170 --> 01:08:55,173
कोई भी समझ सकता है कि दरअसल वह क्या है।

929
01:08:56,842 --> 01:08:59,261
और अब, खोज और रोमांच

930
01:08:59,344 --> 01:09:03,348
एक विशाल साझा मानव अनुभव बन सकते हैं।

931
01:09:04,266 --> 01:09:05,183
यह क्या कर रहा है?

932
01:09:06,476 --> 01:09:08,979
रोवर चमत्कार बन गए।

933
01:09:09,729 --> 01:09:10,605
हाइनेकेन

934
01:09:10,689 --> 01:09:14,276
वे विश्व में खोज और कौतूहल
और दिलचस्पी का प्रतीक बन गए।

935
01:09:14,359 --> 01:09:17,195
मंगल रोवर आज रात तुम जहाँ भी हो,
भगवान तुम्हारा भला करे।

936
01:09:17,279 --> 01:09:21,867
और जितनी देर तक रोवर टिके रहेंगे,
भविष्य में उतनी ज़्यादा खोज की संभावना...

937
01:09:21,950 --> 01:09:23,535
कोहनी। इसकी कलाई है।

938
01:09:23,618 --> 01:09:27,914
...दुनिया भर में लोग
इन रोवर से काफ़ी जुड़ने लगे थे।

939
01:09:29,583 --> 01:09:32,711
पर स्पिरिट के फँसने के पहले तक

940
01:09:32,794 --> 01:09:37,549
शायद हम में से किसी ने यह नहीं समझा
कि जनता पर हमारा क्या असर पड़ रहा था।

941
01:09:37,632 --> 01:09:41,428
मिशन मैनेजर

942
01:09:42,012 --> 01:09:45,140
मेरे दूसरे रूप स्पिरिट की एक मुश्किल थी।

943
01:09:45,473 --> 01:09:48,310
सॉल 1900

944
01:09:48,810 --> 01:09:50,645
उसका एक चक्का पहले ही खराब था।

945
01:09:50,729 --> 01:09:52,230
मिशन शुरू हुए
पाँच साल बीते

946
01:09:52,314 --> 01:09:54,691
और वह थोड़ी सी धँस गई थी

947
01:09:56,192 --> 01:09:58,778
और फिर, एक और चक्का खराब हो गया,

948
01:09:58,862 --> 01:10:00,947
और सर्दियाँ करीब आ रही थीं।

949
01:10:04,034 --> 01:10:08,830
स्पिरिट को जानते हुए,
मुझे लगा कि वह कोई उपाय निकाल लेगी।

950
01:10:12,125 --> 01:10:13,668
पत्थरों का यह जो ढेर है,

951
01:10:14,377 --> 01:10:18,006
शायद हम इसी पर फँसे हुए हैं।

952
01:10:19,007 --> 01:10:22,761
और मंगल और जाँच आधार, दोनों पर,
हमारे चलाते समय यह धँस जाता है।

953
01:10:24,846 --> 01:10:29,768
यह जो पहली स्लाइड है,
यह स्पिरिट की ऊर्जा ज़रूरतों का विवरण है।

954
01:10:30,310 --> 01:10:33,063
लाल रंग की संख्याएँ वे संख्याएँ हैं

955
01:10:33,146 --> 01:10:36,942
जहाँ हमारे पास अतिरिक्त समय तक
बने रहने के लिए पर्याप्त ऊर्जा नहीं होगी।

956
01:10:38,985 --> 01:10:41,404
इसलिए अब जो करना था, बहुत जल्द करना था।

957
01:10:41,488 --> 01:10:46,117
हम काफ़ी धीमी गति से आगे बढ़ रहे थे
पर हमें सर्दियों से जूझना था।

958
01:10:46,993 --> 01:10:51,539
और हमें जनता की चिट्ठियाँ और फ़ोन आने लगे।

959
01:10:52,916 --> 01:10:54,918
इस बात का एहसास होने लगा

960
01:10:55,001 --> 01:10:58,380
कि हमें किसी भी तरह स्पिरिट को बचाना होगा।

961
01:10:58,922 --> 01:11:02,133
फ़्री
स्पिरिट

962
01:11:02,217 --> 01:11:05,220
और जनता ने इस अभियान का नाम
"फ़्री स्पिरिट" रखा।

963
01:11:06,930 --> 01:11:08,598
और इस चीज़ ने हमें यह दिखाया

964
01:11:08,682 --> 01:11:14,396
कि इंसानों का रोबोट से
एक रिश्ता और संबंध बन सकता है।

965
01:11:15,814 --> 01:11:18,316
सॉल 2196।

966
01:11:19,192 --> 01:11:22,028
स्पिरिट को सर्दी की
नींद के लिए तैयार किया गया है।

967
01:11:23,071 --> 01:11:24,656
बिस्तर में सुला दिया गया है।

968
01:11:25,281 --> 01:11:28,076
अब हम ध्यान से
सिग्नल के आने का इंतज़ार करेंगे...

969
01:11:28,576 --> 01:11:30,203
या फिर उसके न आने का।

970
01:11:32,831 --> 01:11:37,419
जब रोवर का तापमान घटने लगता है,
वह और संपर्क नहीं कर सकती।

971
01:11:41,840 --> 01:11:44,134
और फिर, या तो वह अगली सुबह उठेगी

972
01:11:44,718 --> 01:11:46,511
या फिर कभी नहीं उठेगी।

973
01:11:51,474 --> 01:11:53,143
जब सूरज फिर से निकला,

974
01:11:54,811 --> 01:11:57,605
हमने सुना, सुनने की कोशिश की

975
01:11:58,690 --> 01:12:02,694
कि कोई फुसफुसाहट,
कोई आवाज़... कुछ भी सुनाई दे।

976
01:12:05,196 --> 01:12:06,197
कुछ सुनाई नहीं दिया।

977
01:12:11,244 --> 01:12:14,122
कई तरह से,

978
01:12:14,205 --> 01:12:17,459
ऐसा लगा जैसे
हम किसी दोस्त को जाते देख रहे थे।

979
01:12:19,335 --> 01:12:23,757
लोगों को यह अजीब लगता है क्योंकि सुनकर
लगेगा कि किसी इंसान की बात कर रही हूँ,

980
01:12:23,840 --> 01:12:25,800
पर भले ही वह कोई इंसान नहीं थी,

981
01:12:25,884 --> 01:12:28,678
फिर भी हमारे जीवन का
एक बहुत बड़ा हिस्सा थी।

982
01:12:31,723 --> 01:12:34,392
स्पिरिट हमारी मज़बूत और साहसी रोवर थी,

983
01:12:34,517 --> 01:12:37,312
और उसकी दुनिया में उसे अपने जैसा बनना था।

984
01:12:38,063 --> 01:12:41,024
शायद इसलिए
कि मैं स्पिरिट की मिशन मैनेजर थी

985
01:12:41,107 --> 01:12:43,610
और चाहती थी कि वह मेरे जैसी हो, पर...

986
01:12:43,693 --> 01:12:47,238
मुझे लगता है कि मैं
स्पिरिट को उस तरह से समझती थी।

987
01:12:52,577 --> 01:12:55,622
इतनी मेहनत के बाद शायद वह थोड़ा सा

988
01:12:55,705 --> 01:12:57,582
थक भी गई थी।

989
01:13:02,545 --> 01:13:07,717
स्पिरिट : मिशन समाप्त
3 जनवरी, 2004 - 25 मई, 2011

990
01:13:14,057 --> 01:13:15,934
चुपचाप रहना बेहतर है...

991
01:13:16,518 --> 01:13:22,524
किसी भी तरह, अगर आज हम
तकरीबन 100 मीटर तक की सैर कर पाएँ...

992
01:13:22,607 --> 01:13:24,317
उस रेखा की आगे कल्पना करके देखिए...

993
01:13:24,400 --> 01:13:28,947
डिज़ाइन तैयार करने में, शुरू में
जो लोग शामिल थे, इस समय तक उनमें से

994
01:13:29,030 --> 01:13:30,657
कुछ ही टीम में बचे थे।

995
01:13:31,616 --> 01:13:36,204
तो इंजीनियरों की अगली पीढ़ी
ऑपरट्यूनिटी को चला रही है।

996
01:13:40,917 --> 01:13:44,921
मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे
ऑपरट्यूनिटी पर काम करने का मौका मिलेगा।

997
01:13:47,632 --> 01:13:50,093
जब मैं आठवीं कक्षा में थी,

998
01:13:50,176 --> 01:13:54,347
तब मैंने स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी की
लैंडिंग का समाचार पढ़ा था।

999
01:13:56,099 --> 01:13:59,102
मैं टेक्सस में दूर कहीं रहने वाली
छोटे शहर की लड़की थी।

1000
01:13:59,185 --> 01:14:00,019
बेका सॉसलंड-सेगरफ़्रेड
उड़ान निदेशक

1001
01:14:00,979 --> 01:14:03,523
पर मुझे पता था कि मैं वही करना चाहती थी।

1002
01:14:03,606 --> 01:14:06,192
दूसरे ग्रहों पर जीवन खोजने में
मदद करना चाहती थी।

1003
01:14:07,402 --> 01:14:09,320
इतिहास का हिस्सा बनें!

1004
01:14:09,404 --> 01:14:11,239
जब मैं लगभग 17 साल की थी,

1005
01:14:11,322 --> 01:14:14,742
तब स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी के लिए
नामकरण प्रतियोगिता हुई थी।

1006
01:14:15,743 --> 01:14:17,412
मूजिगा कूपर
ग्रह सुरक्षा इंजीनियर

1007
01:14:17,495 --> 01:14:20,874
मैंने रॉम्यूलस
और रीमस नामों का सुझाव दिया था।

1008
01:14:22,250 --> 01:14:25,628
उनके पिता का नाम मंगल था,
जो युद्ध का देवता हैं।

1009
01:14:27,005 --> 01:14:29,132
पता नहीं कि मैं क्या सोच रही थी।

1010
01:14:29,674 --> 01:14:34,429
पर उस समय मेरा झुकाव मंगल और

1011
01:14:34,512 --> 01:14:36,097
अंतरिक्ष अन्वेषण की ओर हुआ।

1012
01:14:38,308 --> 01:14:42,520
और उसने आखिरकार मुझे नासा के
मंगल कार्यक्रम तक का रास्ता दिखाया।

1013
01:14:43,980 --> 01:14:46,107
जब मैंने जेपीएल में काम शुरू किया,

1014
01:14:47,150 --> 01:14:49,819
तब ऑपरट्यूनिटी एक पुरानी रोवर थी

1015
01:14:49,903 --> 01:14:53,823
जो अपने मिशन के कार्यकाल से
कई गुना अतिरिक्त समय में काम कर रही थी।

1016
01:14:54,949 --> 01:14:58,953
लेकिन उसी की वजह से
मैंने अंतरिक्ष इंजीनियरिंग में कदम रखा।

1017
01:14:59,495 --> 01:15:03,208
पता था कि ऑपरट्यूनिटी से ही
अपने करियर की शुरुआत करना चाहती थी।

1018
01:15:03,291 --> 01:15:06,377
सभी स्टेशन,
मैं आपकी टीडीएल से बोल रही हूँ।

1019
01:15:06,461 --> 01:15:09,589
लगभग पाँच मिनट में
हम अंतराल विवरण शुरू करेंगे।

1020
01:15:20,225 --> 01:15:22,852
अब जब स्पिरिट नहीं रही,

1021
01:15:23,603 --> 01:15:26,606
तो ऑपरट्यूनिटी को लेकर
यह सवाल उठता है, "आगे क्या करें?"

1022
01:15:28,066 --> 01:15:30,860
जब तक वह चल रही है,
ऐसे ही परीक्षण करते रहें?

1023
01:15:31,861 --> 01:15:35,406
या फिर अपनी कमर कस लें
और पूरी रफ़्तार के साथ इसके बाद

1024
01:15:35,490 --> 01:15:38,409
उस बड़े गड्ढे तक पहुँचने की कोशिश करें?

1025
01:15:38,493 --> 01:15:40,912
विक्टोरिया क्रेटर

1026
01:15:40,995 --> 01:15:46,209
मीलों दूर, इंडेवर नामक
एक बहुत बड़ा गड्ढा है।

1027
01:15:46,960 --> 01:15:49,087
ऑपरट्यूनिटी ने अब तक जितने भी

1028
01:15:49,170 --> 01:15:52,131
पत्थर देखे थे,
उसमें वे सबसे पुराने पत्थर होंगे।

1029
01:15:52,215 --> 01:15:53,800
इंडेवर क्रेटर

1030
01:15:53,883 --> 01:15:55,885
पर वहाँ तक पहुँचने में कई साल लगते,

1031
01:15:56,719 --> 01:15:58,471
और शायद हम वहाँ तक न पहुँच पाएँ,

1032
01:15:58,554 --> 01:16:02,392
पर वहीं आगे की अच्छी चीज़ें
देखने को मिलतीं, इसलिए कोशिश तो बनती थी।

1033
01:16:03,309 --> 01:16:07,772
सॉल 1784। मिशन शुरू हुए पाँच साल बीते।

1034
01:16:07,855 --> 01:16:09,274
मिशन शुरू हुए
पाँच साल बीते

1035
01:16:09,357 --> 01:16:12,568
ऑपरट्यूनिटी
इंडेवर क्रेटर की ओर बढ़ रही है,

1036
01:16:12,652 --> 01:16:16,239
जितना हो सके, लगातार
और देर तक सफ़र करते हुए।

1037
01:16:17,740 --> 01:16:20,952
इस सप्ताह उसने
उल्टी आकाशगंगा वाली लॉटरी जीती

1038
01:16:21,035 --> 01:16:24,205
और उस पर एक तरह से बिजली गिरी।

1039
01:16:24,289 --> 01:16:28,876
आज उससे एक ब्रह्मांडीय किरण टकराई
जिसने कुछ दिनों तक उसे रोककर रखा।

1040
01:16:29,585 --> 01:16:33,589
पर वह ठीक है
और दोबारा सैर पर निकल पड़ी है।

1041
01:16:34,507 --> 01:16:39,053
सॉल 2042। मिशन शुरू हुए छह साल बीते।

1042
01:16:39,137 --> 01:16:40,013
मिशन शुरू हुए
छह साल बीते

1043
01:16:40,096 --> 01:16:43,308
ऑपरट्यूनिटी अब उल्का खोजने वाली बन गई है।

1044
01:16:44,100 --> 01:16:48,771
इंडेवर तक के सफ़र पर,
अब तक उसने तीन उल्काओं की खोज की।

1045
01:16:48,855 --> 01:16:50,898
ऑपरट्यूनिटी - हैज़कैम
प्रणाली सही - तापमान -20 डिग्री सेल्सियस

1046
01:16:51,733 --> 01:16:54,319
सॉल 2213।

1047
01:16:55,403 --> 01:17:00,033
मंगल पर ऑपी की यह चौथी सर्दी है
और इस बार सबसे ज़्यादा ठंड है।

1048
01:17:00,908 --> 01:17:04,912
इसलिए, ऊर्जा बचाने के लिए
रोवर अधिक समय तक सोती रहती है

1049
01:17:05,038 --> 01:17:07,248
ताकि उसके इलेक्ट्रॉनिक पुर्ज़े गर्म रहें।

1050
01:17:08,082 --> 01:17:09,334
इंडेवर क्रेटर

1051
01:17:09,417 --> 01:17:11,919
तो, हम लगातार भागते जा रहे हैं।

1052
01:17:12,003 --> 01:17:15,757
कभी काफ़ी फ़ासला तय कर लेते
और कभी ज़्यादा आगे नहीं बढ़ पाते।

1053
01:17:15,840 --> 01:17:17,216
पर हम बढ़ते जा रहे हैं।

1054
01:17:18,176 --> 01:17:19,844
मिशन शुरू हुए सात साल बीते।

1055
01:17:19,927 --> 01:17:21,054
मिशन शुरू हुए
सात साल बीते

1056
01:17:21,137 --> 01:17:23,765
ऑपरट्यूनिटी इंडेवर क्रेटर से तकरीबन

1057
01:17:23,848 --> 01:17:25,516
केवल दो किलोमीटर दूर है।

1058
01:17:26,309 --> 01:17:29,228
वह स्पिरिट पॉइंट पर जाकर उतरेगी,

1059
01:17:29,312 --> 01:17:32,815
जिसे ऑपी की मूक बहन का नाम दिया गया है।

1060
01:17:36,944 --> 01:17:37,820
समाप्त

1061
01:17:37,904 --> 01:17:42,909
जेट प्रोपल्शन लैबोरोटरी में
पहले मंगल मैराथन पर आपका स्वागत है।

1062
01:17:45,620 --> 01:17:50,625
ऑपरट्यूनिटी रोवर ने डेढ़ हफ़्ता पहले
मंगल पर मैराथन जितना फ़ासला

1063
01:17:50,708 --> 01:17:52,377
तय कर लिया है।

1064
01:17:56,089 --> 01:17:58,132
बधाई हो, दोस्तो!

1065
01:17:58,883 --> 01:18:04,430
तो, इस मोड़ पर हम अपनी वारंटी से
कहीं आगे निकल आए हैं

1066
01:18:04,514 --> 01:18:07,517
और बढ़ाई गई वारंटी
और फ़ोन कॉल जिससे पता चलता है,

1067
01:18:07,600 --> 01:18:11,145
"हम आपको और वारंटी देंगे।"
हम उससे भी आगे निकल आए हैं।

1068
01:18:16,692 --> 01:18:20,071
और ऑपी के बूढ़े होने के संकेत
दिखाई देने लगे हैं।

1069
01:18:22,031 --> 01:18:25,410
तारों के बीच में जो धूल जमा हुई,

1070
01:18:25,493 --> 01:18:28,413
वह उसके सफ़ेद बाल थे।

1071
01:18:33,126 --> 01:18:35,378
ऑपरट्यूनिटी के बाज़ू में,

1072
01:18:35,461 --> 01:18:38,256
कंधे के एक जोड़ में गठिया नज़र आने लगा।

1073
01:18:47,932 --> 01:18:51,144
हमें यह एहसास हुआ कि अगर उसे हिलाते रहें,

1074
01:18:51,227 --> 01:18:54,355
तो वह ऐसी जगह दम तोड़ देगी
जहाँ हम नहीं चाहेंगे।

1075
01:18:58,860 --> 01:19:02,363
इसलिए बाकी के मिशन के लिए
हमने बाज़ू को रोवर के

1076
01:19:02,447 --> 01:19:04,157
सामने लाकर छोड़ दिया।

1077
01:19:07,410 --> 01:19:09,495
और गठिया होने के चलते,

1078
01:19:10,163 --> 01:19:14,333
ऑपरट्यूनिटी को सामने के
दायें चक्के में भी समस्या आने लगी।

1079
01:19:18,921 --> 01:19:22,758
उसे चलाते समय, यह बात ध्यान में रखनी थी
कि वह बार-बार मुड़ जाएगी

1080
01:19:22,842 --> 01:19:25,219
और आप उसे कैसे ठीक करेंगे।

1081
01:19:30,850 --> 01:19:33,269
जब वह और ज़्यादा बूढ़ी होती चली गई,

1082
01:19:33,352 --> 01:19:36,939
तो ऑपी की याददाश्त जाती रही।

1083
01:19:44,614 --> 01:19:46,407
वह सो जाती थी

1084
01:19:49,243 --> 01:19:52,914
और विज्ञान से जुड़ी जितनी भी जानकारी थी,

1085
01:19:52,997 --> 01:19:56,167
और जागने से पहले
वह जो कुछ करती, उसे भूल जाती थी।

1086
01:19:59,670 --> 01:20:04,050
और जिस समय
ऑपरट्यूनिटी की याददाश्त जाने लगी थी,

1087
01:20:06,260 --> 01:20:09,472
उसी समय मेरी दादी माँ में
ऑल्ज़ाइमर्स का पता चला था।

1088
01:20:10,389 --> 01:20:15,686
और अपनी खुद की दादी माँ को
कुछ और बनते देखना...

1089
01:20:17,146 --> 01:20:18,356
एक...

1090
01:20:18,439 --> 01:20:19,357
साइकिल।

1091
01:20:19,440 --> 01:20:24,237
वह एहसास बहुत ही मुश्किल था।

1092
01:20:28,074 --> 01:20:32,286
इसलिए जब मैंने देखा
कि ऑपरट्यूनिटी भी खत्म होती जा रही है,

1093
01:20:34,205 --> 01:20:38,209
तो हमें इस नए परिप्रेक्ष्य में
काम करने का तरीका निकालना था,

1094
01:20:38,292 --> 01:20:40,503
जहाँ वह चीज़ों को भूल रही थी।

1095
01:20:46,217 --> 01:20:51,138
और उसे जगाए रखकर हम यह सफलतापूर्वक कर पाए।

1096
01:20:51,222 --> 01:20:52,348
नासा :
आज सोना नहीं है।

1097
01:20:52,431 --> 01:20:53,558
जानकारी भेजने के लिए जागती रहो।

1098
01:20:53,641 --> 01:20:57,019
ताकि इससे पहले कि वह सो जाए
और अपने किए सभी काम भूल जाए,

1099
01:20:57,103 --> 01:20:58,896
वैज्ञानिकों को जानकारी भेज सके।

1100
01:20:58,980 --> 01:21:01,941
ऑपी :
जानकारी भेज रही हूँ।

1101
01:21:06,070 --> 01:21:11,033
पर मुझे लगता है कि ऑपरट्यूनिटी की मदद से
मैं अपनी दादी माँ की बीमारी से

1102
01:21:11,117 --> 01:21:13,578
और अच्छे से निपट पाई।

1103
01:21:15,955 --> 01:21:19,959
और जीवन के उस हिस्से को समझ पाई।

1104
01:21:25,673 --> 01:21:28,134
पर वह फिर भी सबसे अच्छी संतान थी,

1105
01:21:29,176 --> 01:21:35,141
और अपने मिशन को पूरा करने के लिए
उसने अपनी तरफ़ से कोई कमी नहीं छोड़ी

1106
01:21:35,266 --> 01:21:39,270
कि वह उदासीन पानी ढूँढ़ सके
जिसके चलते मंगल पर जीवन मुमकिन हो।

1107
01:21:46,235 --> 01:21:48,779
कई सालों की यात्रा के बाद,

1108
01:21:48,863 --> 01:21:53,284
हमें दूर, इंडेवर क्रेटर का किनारा
आखिरकार दिखाई देने लगा।

1109
01:21:59,040 --> 01:22:02,043
हालाँकि इसकी चौड़ाई
16 किलोमीटर से अधिक थी।

1110
01:22:03,586 --> 01:22:07,256
जब हम एकदम किनारे पर पहुँचे, तो अचानक...

1111
01:22:17,475 --> 01:22:20,936
जब ऑपी इंडेवर के किनारे पर पहुँची,
तो सब कुछ बदल गया।

1112
01:22:23,439 --> 01:22:26,651
ऐसा लगा कि एक बिल्कुल
नए मिशन की शुरुआत हो गई थी।

1113
01:22:28,736 --> 01:22:31,197
खोज करने के लिए बिल्कुल नया वातावरण था,

1114
01:22:31,906 --> 01:22:35,409
जो लाखों, करोड़ों साल
पुराना इतिहास समेटे था।

1115
01:22:38,913 --> 01:22:41,040
इसलिए मिशन का यह हिस्सा बहुत पसंद है।

1116
01:22:41,582 --> 01:22:42,583
मिशन शुरू हुए
नौ साल बीते

1117
01:22:42,667 --> 01:22:46,796
सॉल 3300। मिशन शुरू हुए नौ साल बीते।

1118
01:22:47,463 --> 01:22:50,299
ऑपरट्यूनिटी बीमारी की हालत में

1119
01:22:50,383 --> 01:22:53,052
"एस्परांस" नामक पत्थर की जाँच कर रही है,

1120
01:22:53,135 --> 01:22:57,098
जिसमें एक प्राचीन रहने लायक वातावरण के
सुराग हो सकते हैं।

1121
01:23:05,231 --> 01:23:06,982
एपीएक्सएस संलग्न...

1122
01:23:09,777 --> 01:23:14,699
यह वह चिकनी मिट्टी है जो पूर्णतया उदासीन
पीएच पानी द्वारा काफ़ी बदली गई है...

1123
01:23:14,782 --> 01:23:15,616
चिकनी मिट्टी के खनिज पहचाने गए

1124
01:23:16,283 --> 01:23:19,620
...जो जीवन के लिए
सबसे अनुकूल परिस्थितियाँ दिखाती है,

1125
01:23:19,704 --> 01:23:21,914
जो ऑपरट्यूनिटी को मिली है।

1126
01:23:25,334 --> 01:23:27,461
यह एक बहुत बड़ी खोज थी।

1127
01:23:27,545 --> 01:23:28,963
ऑपरट्यूनिटी - पैनकैम
प्रणाली सही - तापमान -27 डिग्री सेल्सियस

1128
01:23:29,046 --> 01:23:30,506
पानी।

1129
01:23:30,589 --> 01:23:35,094
पीने लायक, उदासीन पानी
जो एक समय मंगल की सतह पर था।

1130
01:23:42,643 --> 01:23:44,353
और वहाँ सिर्फ़ पानी नहीं था

1131
01:23:44,437 --> 01:23:47,898
बल्कि वह शायद प्राचीन सूक्ष्मजीवों को भी
ज़िंदा रख सकता था।

1132
01:23:48,649 --> 01:23:50,359
इसलिए, यह क्रांतिकारी बात है।

1133
01:23:52,820 --> 01:23:56,407
उसने हमें दिखाया कि बहुत ही प्राचीन मंगल

1134
01:23:57,158 --> 01:24:02,663
जीवन के पनपने के लिए
कहीं ज़्यादा अनुकूल था।

1135
01:24:04,749 --> 01:24:06,542
हमें इसी चीज़ की तलाश थी।

1136
01:24:07,334 --> 01:24:09,920
इसी वजह से हम मंगल पर गए थे।

1137
01:24:10,838 --> 01:24:16,010
ऑपी ने इस चीज़ की खोज की
कि पृथ्वी की तरह मंगल पर भी

1138
01:24:16,093 --> 01:24:17,887
पानी था।

1139
01:24:19,180 --> 01:24:20,264
वहाँ महासागर थे।

1140
01:24:20,347 --> 01:24:22,933
उसके प्राचीन इतिहास में
पानी की बड़ी भूमिका थी।

1141
01:24:23,017 --> 01:24:24,727
उसने ग्रह को पूरी तरह बदल दिया।

1142
01:24:25,728 --> 01:24:30,733
मिशन शुरू हुए
दस साल बीते

1143
01:24:30,816 --> 01:24:32,109
मिशन शुरू हुए
11 साल बीते

1144
01:24:32,193 --> 01:24:35,446
और ऑपरट्यूनिटी ने सालों तक
इंडेवर क्रेटर की खोज की।

1145
01:24:35,529 --> 01:24:36,530
मिशन शुरू हुए
12 साल बीते

1146
01:24:36,614 --> 01:24:40,326
असाधारण चीज़ों की खोज की,
जो पानी की कहानी बताती हैं।

1147
01:24:40,409 --> 01:24:42,369
मिशन शुरू हुए
13 साल बीते

1148
01:24:42,453 --> 01:24:47,416
तो हम एक ग्रह पर समय में पीछे जा सकते थे,
जिस पर शायद जीवन रहा होगा।

1149
01:24:52,213 --> 01:24:56,175
कई लोग पूछते हैं कि मुझे ऐसा क्यों लगता है
कि मंगल की खोज करना ज़रूरी है।

1150
01:24:57,635 --> 01:25:00,846
और मुझे लगता है
कि स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी की

1151
01:25:00,930 --> 01:25:02,932
कहानी से इस क्यों के

1152
01:25:03,015 --> 01:25:05,559
कुछ जवाब पता चलेंगे।

1153
01:25:07,394 --> 01:25:08,604
मंगल पर पानी था।

1154
01:25:09,772 --> 01:25:11,440
वह पानी कहाँ चला गया?

1155
01:25:11,524 --> 01:25:13,692
और क्या हम इस जानकारी की मदद से

1156
01:25:13,776 --> 01:25:16,737
यह समझ सकते हैं
कि कैसे पृथ्वी पर भी वही हो सकता है?

1157
01:25:18,531 --> 01:25:20,533
क्या हम उसमें अपनी भूमिका समझ सकते हैं?

1158
01:25:21,408 --> 01:25:25,704
क्या हम ऐसा कुछ कर रहे हैं
जो यहाँ पृथ्वी पर उस बदलाव को

1159
01:25:26,831 --> 01:25:29,250
और बढ़ावा दे सकता है?

1160
01:25:30,584 --> 01:25:33,295
क्योंकि उसे दोबारा नहीं बदल सकते।

1161
01:25:54,358 --> 01:25:55,442
मिशन शुरू हुए
14 साल बीते

1162
01:25:55,526 --> 01:25:57,778
तो मिशन शुरू हुए 14 साल हो चुके हैं

1163
01:25:57,862 --> 01:26:01,156
और 5000 सॉल एक ही बार पूरे होते हैं।

1164
01:26:01,240 --> 01:26:02,908
यह बहुत बड़ा पड़ाव है।

1165
01:26:04,535 --> 01:26:08,163
एक ऐसी रोवर है जो बूढ़ी हो रही है।
वह भुलक्कड़ है, उसे गठिया है।

1166
01:26:08,247 --> 01:26:11,125
कैमरे अभी भी चल रहे हैं।
हम क्या कर सकते हैं?

1167
01:26:12,751 --> 01:26:16,088
सॉल 5000 से कुछ दिन पहले,
मैंने मज़ाक-मज़ाक में कह दिया,

1168
01:26:16,547 --> 01:26:18,173
"हमें एक सेल्फ़ी लेनी चाहिए।"

1169
01:26:20,843 --> 01:26:23,637
तो ऑपी की नज़रों से
हम मंगल को देखते आए हैं,

1170
01:26:25,431 --> 01:26:27,892
पर हमने ऑपी को नहीं देखा।

1171
01:26:29,184 --> 01:26:31,729
साल 2003 में
उसके ग्रह से जाने के बाद नहीं।

1172
01:26:31,812 --> 01:26:34,565
हमें कुछ जानकारी समझनी बाकी है...

1173
01:26:34,648 --> 01:26:37,192
तो सॉल 5000 की तैयारी चल रही है

1174
01:26:37,276 --> 01:26:40,195
और एक विज्ञान प्रमुख आगे आकर कहते हैं,

1175
01:26:40,279 --> 01:26:42,740
"इंजीनियरिंग टीम की एक गुज़ारिश है।

1176
01:26:42,823 --> 01:26:44,658
"वे सेल्फ़ी लेना चाहते हैं।"

1177
01:26:44,742 --> 01:26:46,869
और एक सन्नाटा सा छा गया।

1178
01:26:46,952 --> 01:26:49,288
क्योंकि पूरी विज्ञान टीम कहती है,

1179
01:26:49,705 --> 01:26:50,789
"क्या कहा?"

1180
01:26:51,957 --> 01:26:55,544
रोबोट की सराहना करने की
कोशिश में, रोबोट के बाज़ू में

1181
01:26:56,295 --> 01:27:00,007
जो बची-खुची जान है,
शायद वह भी खत्म हो जाए।

1182
01:27:02,051 --> 01:27:04,762
हमने विज्ञान टीम को
राज़ी करने की कोशिश की।

1183
01:27:07,932 --> 01:27:11,977
लेकिन यह मुश्किल है
क्योंकि उसका कंधा टूटा हुआ था।

1184
01:27:13,312 --> 01:27:18,359
हमें कोई ऐसा तरीका निकालना था
ताकि कंधा हिलाए बिना ही रोवर को

1185
01:27:18,901 --> 01:27:20,694
अलग-अलग दिशा से देख पाएँ।

1186
01:27:22,780 --> 01:27:25,532
बहुत अच्छा नहीं था,
पर उतना तो कर ही सकते थे।

1187
01:27:26,533 --> 01:27:30,454
और मुझे लगता है कि यह
विज्ञान टीम का इंजीनियरिंग टीम को

1188
01:27:30,537 --> 01:27:33,666
"शुक्रिया" कहने का तरीका था।
"यह हमारी तरफ़ से।

1189
01:27:33,749 --> 01:27:36,418
"आराम से सेल्फ़ी लीजिए। आप इसके हकदार हैं।

1190
01:27:36,502 --> 01:27:40,005
"आपने हमारे लिए जिस रोबोट को
चालू रखा, एक नज़र उसे देखते हैं।"

1191
01:27:51,892 --> 01:27:55,938
और इंजीनियरों ने
17 अलग-अलग दिशाओं से तस्वीरें लीं।

1192
01:27:58,107 --> 01:28:00,192
उस छोटी सी पूर्वदर्शन तस्वीर के आधार पर

1193
01:28:00,275 --> 01:28:03,278
कि उनके मुताबिक
माइक्रोस्कोप क्या देख रहा था।

1194
01:28:04,530 --> 01:28:07,116
और ऑपरट्यूनिटी के धीमे, पुराने कंप्यूटर से

1195
01:28:10,953 --> 01:28:15,416
महज़ एक तस्वीर लेने में
एक मिनट लग जाता है।

1196
01:28:20,838 --> 01:28:23,132
हमने कहा, "दोबारा करो। कुछ नहीं है।

1197
01:28:23,215 --> 01:28:25,426
"दोबारा करो। कुछ नहीं है। दोबारा करो।"

1198
01:28:25,509 --> 01:28:27,344
बस! सारी तस्वीरें दिख गईं।

1199
01:28:27,428 --> 01:28:30,097
छोटे-छोटे 64 पिक्सेल वाली तस्वीरें।

1200
01:28:32,474 --> 01:28:35,477
पर तस्वीरें धुँधली थीं और उल्टी थीं।

1201
01:28:37,563 --> 01:28:40,357
पर फिर हमने उन्हें ठीक किया।

1202
01:28:41,775 --> 01:28:43,944
और ऑपरट्यूनिटी की तस्वीर हमारे सामने थी।

1203
01:28:45,487 --> 01:28:49,116
हाँ, वह छोटी, श्याम-श्वेत और धुँधली थी,

1204
01:28:49,199 --> 01:28:53,996
पर उस समय, 14 से अधिक सालों में पहली बार,

1205
01:28:55,039 --> 01:28:56,498
हमने अपने रोवर को देखा।

1206
01:29:05,215 --> 01:29:11,180
सॉल 5000

1207
01:29:12,973 --> 01:29:15,517
चार्ल्स इलाची मिशन कंट्रोल सेंटर

1208
01:29:17,227 --> 01:29:19,813
ऑपरट्यूनिटी पर काम करने वाले सभी लोगों को

1209
01:29:19,897 --> 01:29:24,109
उस दिन के मंगल के
मौसम की जानकारी वाले ई-मेल मिलते थे।

1210
01:29:25,778 --> 01:29:30,032
तो, एक दिन मैंने देखा तो
ऑपरट्यूनिटी वाली जगह पर काफ़ी धूल थी

1211
01:29:30,115 --> 01:29:32,117
और बादल घिरे हुए थे।

1212
01:29:34,953 --> 01:29:40,167
तो यह तस्वीर सॉल 5106 को ली गई थी

1213
01:29:40,250 --> 01:29:43,504
और आपको सूरज साफ़ चमकता दिखाई दे रहा है।

1214
01:29:44,213 --> 01:29:48,550
पर तीन ही सॉल बाद, आप देख सकते हैं
कि सूरज एकदम गायब हो गया है।

1215
01:29:50,385 --> 01:29:51,386
हाँ।

1216
01:29:52,971 --> 01:29:54,640
यह काफ़ी डरावनी बात है।

1217
01:29:57,935 --> 01:30:01,396
एक आँधी ऑपी की ओर बढ़ रही है।

1218
01:30:02,898 --> 01:30:05,818
हमने मंगल पर और भी आँधियाँ झेली हैं।

1219
01:30:05,901 --> 01:30:07,528
ऑपरट्यूनिटी ने उन्हें झेला है।

1220
01:30:08,487 --> 01:30:12,950
पर उसके शुरू होने के कुछ दिन बाद,
शायद लोगों को यह समझ में आने लगा

1221
01:30:13,033 --> 01:30:16,328
कि आज तक हमने जो अनुभव किया,
यह उससे काफ़ी अलग था।

1222
01:30:18,205 --> 01:30:20,958
सॉल 5111।

1223
01:30:21,041 --> 01:30:22,543
सॉल 5111

1224
01:30:22,626 --> 01:30:26,839
जिस आँधी ने ऑपरट्यूनिटी को घेर रखा है,
वह और तेज़ हो गई है।

1225
01:30:31,635 --> 01:30:36,431
कम-ऊर्जा दोष का पूर्वानुमान करते हुए,
अंतरिक्षयान की आपात स्थिति घोषित की गई।

1226
01:30:42,229 --> 01:30:44,398
मेरी बैटरी कम बची है

1227
01:30:44,481 --> 01:30:46,441
और अंधेरा हो रहा है।

1228
01:30:46,525 --> 01:30:50,779
ऑपरट्यूनिटी - पैनकैम
प्रणाली बीमार - तापमान -28 डिग्री सेल्सियस

1229
01:30:56,994 --> 01:30:59,204
और फिर सिग्नल आना बंद हो गया।

1230
01:31:01,999 --> 01:31:06,086
पर हम सबने कहा, "हमें पता है
क्या करना है। आँधियों की एक किताब है।

1231
01:31:06,170 --> 01:31:08,630
"और ऑपरट्यूनिटी के साथ संपर्क बनाने की

1232
01:31:08,714 --> 01:31:11,091
"हम पूरी-पूरी कोशिश करेंगे।"

1233
01:31:11,175 --> 01:31:12,634
ऑपरट्यूनिटी माहिर

1234
01:31:12,718 --> 01:31:15,512
इस समय, जगाने वाले गाने और नहीं बजते थे।

1235
01:31:16,180 --> 01:31:20,893
पर हमने इस परंपरा को दोबारा शुरू किया,
इस उम्मीद में कि गानों से फ़ायदा होगा।

1236
01:31:23,145 --> 01:31:26,940
और हम जब भी रोवर को
जगाने की कोशिश करते, तो उन्हें बजाते थे।

1237
01:31:41,205 --> 01:31:43,790
सॉल 5176।

1238
01:31:44,541 --> 01:31:48,754
ऑपरट्यूनिटी से संपर्क टूटे
60 सॉल से अधिक बीत चुके हैं।

1239
01:31:49,796 --> 01:31:52,382
आसमान को साफ़ होने में
कई हफ़्ते लग सकते हैं।

1240
01:31:53,842 --> 01:31:57,471
डेटा नियंत्रक

1241
01:31:59,556 --> 01:32:01,892
गोल्डस्टोन 14
हवा की गति 2.47 किलोमीटर प्रति घंटा

1242
01:32:01,975 --> 01:32:04,519
सॉल 5210।

1243
01:32:04,603 --> 01:32:07,898
संपर्क टूटने के लगभग 100 सॉल बाद,

1244
01:32:07,981 --> 01:32:12,361
टीम इस उम्मीद में है
कि ऑपरट्यूनिटी से कोई सिग्नल आएगा।

1245
01:32:24,581 --> 01:32:26,792
सॉल 5292।

1246
01:32:26,875 --> 01:32:27,876
सॉल 5292

1247
01:32:27,960 --> 01:32:32,297
ऑपरट्यूनिटी से हमारा संपर्क टूटे
छह महीनों से अधिक हो चुके हैं।

1248
01:32:32,381 --> 01:32:35,008
आँधी आखिरकार खत्म हो चुकी है।

1249
01:32:36,051 --> 01:32:39,179
इसलिए मुझे उम्मीद थी कि वह जाग उठेगी।

1250
01:32:39,263 --> 01:32:40,847
और कहेगी, "हम ज़िंदा हैं।"

1251
01:32:46,186 --> 01:32:47,604
पर वह नहीं हुआ।

1252
01:32:50,023 --> 01:32:54,945
उसमें कभी-कभी जाग उठने की स्वायत्तता है

1253
01:32:55,028 --> 01:32:57,406
और हमें पता है कि वह अलार्म कब बजने लगेगा,

1254
01:32:57,489 --> 01:33:00,158
ताकि हम वैज्ञानिक
उससे संपर्क करने की कोशिश करें।

1255
01:33:00,242 --> 01:33:03,954
इसलिए, हर रोज़ उस समय
हम लगातार कोशिश किया करते।

1256
01:33:04,037 --> 01:33:04,955
ऑपरट्यूनिटी रोवर डायरी

1257
01:33:05,038 --> 01:33:09,126
समय निकला जा रहा है
और शरद ऋतु आने वाली है,

1258
01:33:09,209 --> 01:33:12,212
हमने और ठोस तरीके से
आदेश देने शुरू किए हैं।

1259
01:33:14,006 --> 01:33:18,593
हम हर रोज़ ध्यान लगाकर सुनते हैं
कि ऑपरट्यूनिटी हमसे बात करे।

1260
01:33:27,811 --> 01:33:31,523
इसलिए नासा ने एलान किया
कि हम एक आखिरी बार...

1261
01:33:31,606 --> 01:33:32,941
अंतरिक्ष उड़ान संचालन सुविधा
230

1262
01:33:33,025 --> 01:33:36,486
...ऑपरट्यूनिटी से बात करके
उसे जगाने की कोशिश करेंगे।

1263
01:33:36,570 --> 01:33:38,697
सॉल 5352
12 फ़रवरी, 2019

1264
01:33:44,703 --> 01:33:48,790
हम डार्क रूम में अपना काम शुरू कर रहे थे।

1265
01:33:48,874 --> 01:33:51,501
यही वह जगह है जहाँ पंद्रह सालों तक

1266
01:33:51,585 --> 01:33:54,379
दोनों रोवरों को सभी आदेश भेजे गए।

1267
01:34:01,887 --> 01:34:05,682
ऐसा लगा, "बस जाग उठो। हम सब ठीक कर देंगे।

1268
01:34:08,018 --> 01:34:10,228
"और हम दोबारा खोज शुरू करेंगे।"

1269
01:34:28,580 --> 01:34:32,959
सेकेंड गुज़रे, एक मिनट गुज़रा,
और उस समय तक हमें समझ में आ गया...

1270
01:34:36,213 --> 01:34:40,592
और लैंडिंग वाली रात एकदम साफ़-साफ़

1271
01:34:40,675 --> 01:34:42,177
मेरे ज़हन में थी,

1272
01:34:42,928 --> 01:34:47,224
जब मैं 16 साल की उम्र में
उसी कमरे में खड़ी थी

1273
01:34:47,307 --> 01:34:50,394
और यह एहसास हो रहा था
कि मुझे जीवन में क्या करना था।

1274
01:35:01,988 --> 01:35:04,991
पर यह सफ़र खत्म हो चुका था...

1275
01:35:07,369 --> 01:35:09,663
और अचानक मुझे एक झटका सा लगा।

1276
01:35:15,919 --> 01:35:17,421
संचालन टीम ने कहा,

1277
01:35:17,504 --> 01:35:20,006
"सुनो, हम आपको
इस बात का मौका देना चाहते हैं

1278
01:35:20,090 --> 01:35:22,509
"कि रोवर को जगाने वाला
आखिरी गाना आप चुनें।"

1279
01:35:24,177 --> 01:35:26,596
मैंने उसे जगाने वाला गीत
कभी नहीं चुना था।

1280
01:35:26,680 --> 01:35:29,808
और मैं ऐसा कुछ चुनना चाहता था,
जो उस मौके के लिए सही हो।

1281
01:35:30,934 --> 01:35:34,479
और आखिर में मैंने जो गाना चुना,

1282
01:35:34,563 --> 01:35:38,483
वह एक रिश्ते के खत्म होने को लेकर था।

1283
01:35:39,234 --> 01:35:40,444
और वह...

1284
01:35:45,490 --> 01:35:49,870
और हमारा जो रिश्ता था, उसका आभार जताना है।

1285
01:35:55,208 --> 01:35:57,210
मर प्रोजेक्ट समाप्त हो चुका है।

1286
01:36:00,130 --> 01:36:05,552
मैं तुमको देखूँगी

1287
01:36:07,095 --> 01:36:12,934
सभी परिचित जगहों पर

1288
01:36:13,602 --> 01:36:15,187
मुझे आपको बताने की ज़रूरत नहीं,

1289
01:36:15,270 --> 01:36:19,483
इन यानों से
हमारा एक जज़्बाती रिश्ता बन जाता है, है न?

1290
01:36:19,566 --> 01:36:22,819
आप "प्यार" जैसा शब्द
सोच-समझकर इस्तेमाल करते हैं,

1291
01:36:22,903 --> 01:36:25,405
पर हमें इन रोवरों से प्यार है।

1292
01:36:27,365 --> 01:36:29,493
एक पिता के रूप में, मुझे गर्व है।

1293
01:36:30,619 --> 01:36:32,621
हमने इतिहास के पन्नों को दोबारा लिखा।

1294
01:36:33,705 --> 01:36:35,957
पर इंसान के रूप में मुझे बेहद दुख है।

1295
01:36:36,041 --> 01:36:37,834
क्योंकि वह एक दोस्त थी।

1296
01:36:44,382 --> 01:36:48,386
पूरा प्रोजेक्ट
प्यार के उस बंधन में बँधा था।

1297
01:36:50,138 --> 01:36:51,556
आप रोवर से प्यार करते हैं

1298
01:36:52,682 --> 01:36:56,019
और उन लोगों से भी प्यार करते हैं
जिनके साथ मिलकर उसे बनाया।

1299
01:36:56,102 --> 01:36:58,813
उन लोगों से भी प्यार करते हैं
जिनके साथ उसे चलाया

1300
01:36:58,897 --> 01:37:02,567
और जिन्होंने इतने सालों तक प्यार से
आपके साथ उसकी सेवा की।

1301
01:37:04,361 --> 01:37:06,029
हम सभी के लिए

1302
01:37:06,112 --> 01:37:10,242
वह जीवन भर का सौभाग्य था।

1303
01:37:11,451 --> 01:37:14,371
और वैसे साहसी काम का मौका
दूसरी बार नहीं मिलता।

1304
01:37:14,454 --> 01:37:20,418
मैं तुमको देखूँगी

1305
01:37:21,586 --> 01:37:26,800
सॉल 5352। मिशन शुरू हुए 15 साल बीते।

1306
01:37:28,009 --> 01:37:29,594
उस पहले दिन से लेकर

1307
01:37:29,678 --> 01:37:33,598
जब उसने ईगल क्रेटर में उतरकर
एक बड़ी उपलब्धि हासिल की,

1308
01:37:33,682 --> 01:37:38,270
ऑपरट्यूनिटी को प्यार से
"द लकी रोवर" कहा गया है।

1309
01:37:39,187 --> 01:37:44,818
और अब, 13,744 आदेश फ़ाइलें पाकर

1310
01:37:44,901 --> 01:37:48,655
नब्बे सॉल की उसकी

1311
01:37:48,738 --> 01:37:52,909
शुरुआती सेवानिवृत्ति उम्र के आगे
5262 सॉल तक टिके रहने के बाद

1312
01:37:52,993 --> 01:37:57,747
ऑपरट्यूनिटी का असाधारण सफ़र
अब खत्म हो गया है।

1313
01:37:58,498 --> 01:38:02,127
गुड नाइट, ऑपरट्यूनिटी। बहुत खूब।

1314
01:38:02,586 --> 01:38:07,757
मैं चाँद की ओर देखूँगी

1315
01:38:08,925 --> 01:38:13,305
पर मैं देख रही होऊँगी

1316
01:38:13,388 --> 01:38:17,809
तुमको ही

1317
01:38:31,364 --> 01:38:33,283
मंगल तक की
उल्टी गिनती

1318
01:38:33,366 --> 01:38:36,119
खोज की यह नौका,

1319
01:38:36,202 --> 01:38:39,581
जो स्पिरिट और ऑपरट्यूनिटी पर आकर थमी है,

1320
01:38:40,999 --> 01:38:43,960
अब यह अगले रोवर की ओर रास्ता दिखाती है।

1321
01:38:45,879 --> 01:38:50,091
पर्सीव्यरेंस स्पिरिट और
ऑपरट्यूनिटी की पोती होगी।

1322
01:38:51,676 --> 01:38:56,931
उसका अस्तित्व उसके सामने के
दो रोवरों की सफलता पर आधारित है।

1323
01:38:57,891 --> 01:39:00,727
-माइलो, तुम रॉकेट छोड़ने के लिए तैयार हो?
-हाँ।

1324
01:39:05,982 --> 01:39:11,404
जब पर्सीव्यरेंस को बनाया जा रहा था,
तब मेरा दूसरा बच्चा पेट में आया।

1325
01:39:14,324 --> 01:39:17,994
ऐसा लग रहा था
जैसे रोवर छोटे से एनआईसीयू में था

1326
01:39:19,162 --> 01:39:23,541
और हम सब उसे,
अपने अगले बच्चे को देख रहे थे।

1327
01:39:24,793 --> 01:39:28,505
स्पेस कोस्ट में बहुत ही खूबसूरत सुबह है।

1328
01:39:28,588 --> 01:39:30,632
-मैं डेरिल नेल।
-और मैं मूजिगा कूपर!

1329
01:39:30,715 --> 01:39:31,549
जुलाई 2020
पर्सीव्यरेंस का लॉन्च

1330
01:39:31,633 --> 01:39:34,803
लॉन्च होने में 50 मिनटों तक,
हम आपको दिखाएँगे कि कैसे

1331
01:39:34,886 --> 01:39:38,014
यह मिशन आगे बढ़कर मंगल पर
प्राचीन सूक्ष्म जीवन को तलाशेगा

1332
01:39:38,098 --> 01:39:42,018
और मंगल तक इंसानों के भावी मिशन के लिए
नई प्रौद्योगिकी की जाँच करेगा।

1333
01:39:42,102 --> 01:39:47,023
परंपरा के मुताबिक
हम मूँगफली के पैकेट खोलते हैं।

1334
01:39:51,945 --> 01:39:52,946
आपको चाहिए?

1335
01:39:58,076 --> 01:40:01,996
कुछ लोगों को लगता है
कि ग्रहों की खोज बिल्कुल अलग चीज़ है।

1336
01:40:02,080 --> 01:40:07,127
पर मैं हमेशा उन्हें याद दिलाता हूँ,
जब आपके पूर्वजों ने ग्रह पर कदम रखे थे,

1337
01:40:07,794 --> 01:40:11,131
तब उन्होंने सबसे पहले
स्वर्ग की ओर देखा था।

1338
01:40:11,214 --> 01:40:12,465
और उन्होंने क्या देखा?

1339
01:40:12,549 --> 01:40:15,260
तारामंडल और सितारे, लाजवाब चीज़ें।

1340
01:40:15,343 --> 01:40:17,178
उन्होंने उसका क्या किया?

1341
01:40:17,262 --> 01:40:22,058
स्वर्ग की मदद से
उन्होंने कैलेंडर तैयार किया

1342
01:40:23,226 --> 01:40:26,229
यह जानने के लिए कि कब बीज बोएँ,
और कब फसल काटें।

1343
01:40:26,813 --> 01:40:28,898
उड़ान, मिशन तैयार। प्रस्थान का समय है।

1344
01:40:29,023 --> 01:40:31,443
पृथ्वी की हदों में रहकर, उन्होंने यह किया।

1345
01:40:31,526 --> 01:40:36,406
इसलिए हम शुरू से ही ग्रहों की खोज करते थे।

1346
01:40:36,489 --> 01:40:40,660
हम उसी तरह इसका इस्तेमाल कर रहे हैं,
जैसे हमारे पूर्वज सदियों से करते आए हैं।

1347
01:40:40,744 --> 01:40:42,537
ताकि पृथ्वी पर जीवन और बेहतर हो।

1348
01:40:42,620 --> 01:40:45,123
दो, एक, शून्य।

1349
01:40:47,208 --> 01:40:48,585
और उड़ान भरो।

1350
01:41:41,304 --> 01:41:44,766
माइलो, देखो! यह क्या है?

1351
01:41:44,849 --> 01:41:47,227
-रॉकेट।
-ठीक कहा!

1352
01:41:48,394 --> 01:41:50,188
और एक रोवर!

1353
01:41:51,022 --> 01:41:54,025
रोवर। ठीक कहा। रोवर उसके अंदर है!

1354
01:44:49,617 --> 01:44:51,619
संवाद अनुवादक परवीन कौर शोम

1355
01:44:51,703 --> 01:44:53,705
रचनात्मक पर्यवेक्षक
रवीन्द्र शंकर शुक्ल



