1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.MX

2
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.MX

3
00:00:16,767 --> 00:00:20,979
मैं अब भी बी-17 देखता हूँ, तो वही महसूस करता हूँ।

4
00:00:21,688 --> 00:00:24,441
पर यह बेहद ख़ूबसूरत एयरक्राफ़्ट है न?

5
00:00:25,150 --> 00:00:26,777
यह शिल्पकला के एक ख़ूबसूरत नमूने जैसा है।

6
00:00:28,195 --> 00:00:30,405
{\an8}और जब आप आसमान में होते हैं,
तो यह शानदार तरीके से उड़ता है।

7
00:00:30,489 --> 00:00:32,406
{\an8}रॉबर्ट "रोज़ी" रोज़ेन्थॉल
पायलट, 100वां बॉम्ब ग्रुप

8
00:00:37,079 --> 00:00:39,039
जब हम विन्यास में उड़ते थे...

9
00:00:42,918 --> 00:00:45,504
कभी-कभी हज़ारों एयरक्राफ़्ट के साथ...

10
00:00:47,923 --> 00:00:50,384
तो वह एक बेहद ख़ूबसूरत और नाटकीय नज़ारा होता था।

11
00:00:52,636 --> 00:00:55,013
यूरोप के ऊपर ठंडे, नीले आसमान में,

12
00:00:55,556 --> 00:00:57,224
एक ऐसे वातावरण में एक नई तरह की

13
00:00:57,307 --> 00:01:01,228
लड़ाई लड़ी गई थी
जिसका अनुभव पहले कभी नहीं किया गया था।

14
00:01:01,854 --> 00:01:04,897
युद्ध के इतिहास में यह एक अनोखी घटना थी।

15
00:01:04,982 --> 00:01:08,694
जो अभूतपूर्व थी
और दोबारा कभी दोहराई नहीं जाने वाली थी।

16
00:01:19,246 --> 00:01:21,748
हवाई लड़ाई में 40 अमरीकी बॉम्बर ग्रुप के

17
00:01:21,832 --> 00:01:25,544
असंख्य वायुसैनिकों का ख़ून बहा और हताहत हुए।

18
00:01:26,044 --> 00:01:29,464
इनमें से एक ग्रुप, जो बेहद आक्रामक और अनुशासनहीन था,

19
00:01:29,548 --> 00:01:33,677
उसके इतने सैनिक इतने कम समय में हताहत हुए

20
00:01:33,760 --> 00:01:36,471
कि वह "द ब्लडी हंड्रेड्थ" के नाम से जाना जाने लगा।

21
00:01:36,555 --> 00:01:38,557
द ब्लडी हंड्रेड्थ

22
00:01:54,198 --> 00:01:55,699
यूरोप में युद्ध शुरू हुआ

23
00:01:55,782 --> 00:01:57,993
जर्मनी ने पोलैंड पर आक्रमण कर दिया है।

24
00:01:58,076 --> 00:02:02,122
{\an8}लगभग नौ बजे, एक बड़े हमले में,
ख़ुद वॉरसॉ पर बमबारी हुई।

25
00:02:02,206 --> 00:02:03,874
{\an8}वॉरसॉ

26
00:02:06,877 --> 00:02:10,130
{\an8}जर्मन सेना ने आज सुबह-सुबह ज़मीन पर और पैराशूटों से

27
00:02:10,214 --> 00:02:11,924
हॉलैंड और बेल्जियम पर हमला किया।

28
00:02:12,007 --> 00:02:12,841
डच सेना ने हार मान ली

29
00:02:14,092 --> 00:02:15,177
फ़्रांस में नाज़ियों ने फिर से आक्रमण किया

30
00:02:16,762 --> 00:02:18,805
{\an8}आप पूछते हैं, हमारी नीति क्या है?

31
00:02:18,889 --> 00:02:22,142
नीति है, समुद्र, ज़मीन और हवा से युद्ध लड़ना।

32
00:02:22,226 --> 00:02:26,813
एक ऐसे राक्षसी अत्याचार के विरुद्ध युद्ध लड़ना

33
00:02:26,897 --> 00:02:30,943
जो मानव अपराध के
अँधेरे और शोचनीय इतिहास में कभी देखा नहीं गया।

34
00:02:31,610 --> 00:02:33,237
डेली न्यूज़
लंदन पर बमबारी हुई

35
00:02:33,320 --> 00:02:34,571
नाज़ी आक्रमण निष्फल,
ब्रिटिश का दावा

36
00:02:34,655 --> 00:02:36,657
अगर ग्रेट ब्रिटेन हार जाता है,

37
00:02:36,740 --> 00:02:42,704
{\an8}तो एक्सिस शक्तियाँ यूरोप और एशिया
और अफ़्रीका के महाद्वीपों को अपने अधीन कर लेंगी,

38
00:02:42,788 --> 00:02:46,375
{\an8}और वे इस गोलार्ध के विरुद्ध

39
00:02:46,458 --> 00:02:52,464
विशाल सैन्य और नौसैनिक संसाधन लाने में सक्षम हो जाएँगे।

40
00:02:53,632 --> 00:02:55,509
{\an8}हमने आज सुबह

41
00:02:55,592 --> 00:02:59,596
{\an8}दुश्मन के विमानों द्वारा
पर्ल हार्बर पर भीषण बमबारी देखी।

42
00:03:00,138 --> 00:03:01,515
यह कोई मज़ाक नहीं है।

43
00:03:01,598 --> 00:03:02,683
यह असली युद्ध है।

44
00:03:02,766 --> 00:03:03,600
हवाइ पर हमले

45
00:03:05,060 --> 00:03:05,894
युद्ध की घोषणा हो गई है

46
00:03:05,978 --> 00:03:08,272
{\an8}जापान के अकारण

47
00:03:08,355 --> 00:03:11,191
{\an8}और कायरतापूर्ण हमले के बाद,

48
00:03:11,817 --> 00:03:15,946
{\an8}मैं अनुरोध करता हूँ कि कांग्रेस इसे

49
00:03:16,613 --> 00:03:18,657
युद्ध की स्थिति घोषित करे।

50
00:03:19,575 --> 00:03:23,120
इटली, जर्मनी ने युद्ध की घोषणा की

51
00:03:32,546 --> 00:03:33,964
युद्ध के इस पल में,

52
00:03:34,047 --> 00:03:36,925
{\an8}महाद्वीपीय यूरोप हिटलर के जर्मनी के नियंत्रण में था।

53
00:03:37,009 --> 00:03:39,678
{\an8}ग्रेट ब्रिटेन अकेला और ख़तरे में था

54
00:03:39,761 --> 00:03:44,224
और वह आख़िरी बचा हुआ यूरोपीय लोकतंत्र था
जो नाज़ियों से लड़ रहा था।

55
00:03:44,766 --> 00:03:47,936
और सवाल यह उठा कि दुश्मन पर पलटवार कैसे किया जाए।

56
00:03:48,937 --> 00:03:52,191
ब्रिटेन की बॉम्बर कमान सन् 1940 के बाद से
ही लगातार पर अप्रभावी ढंग से

57
00:03:52,274 --> 00:03:54,943
जर्मनी पर हमले कर रही थी,

58
00:03:55,027 --> 00:03:59,907
और वह रात के हमलों में भारी नुकसान उठा रही थी
जो अक्सर मीलों से अपने लक्ष्य से चूक जाते थे।

59
00:04:01,909 --> 00:04:05,370
नाज़ियों के कारण, वैश्विक लोकतंत्र के सामने

60
00:04:05,454 --> 00:04:07,664
एक स्पष्ट ख़तरा मौजूद था।

61
00:04:07,748 --> 00:04:10,584
{\an8}तो, देशभक्ति एक ऐसी चीज़ थी जिसे "महानतम पीढ़ी"...

62
00:04:10,667 --> 00:04:11,752
{\an8}स्टीवन स्पीलबर्ग
फ़िल्म निर्माता

63
00:04:11,835 --> 00:04:14,004
{\an8}...यानी मेरे पिताजी की पीढ़ी ने
बेहद, बेहद गंभीरता से लिया था।

64
00:04:16,548 --> 00:04:19,091
अब, ऐसा नहीं है कि आपसे बात करना
मेरे लिए कोई उबाऊ काम है

65
00:04:19,176 --> 00:04:22,721
क्योंकि मैं अपने पसंदीदा विषय,
आर्मी एयर फ़ोर्सेज़ पर बात करना चाहता हूँ।

66
00:04:22,804 --> 00:04:24,348
{\an8}जेम्स "जिमी" स्टुअर्ट
पायलट, 453वाँ बॉम्ब ग्रुप

67
00:04:24,431 --> 00:04:26,350
{\an8}मुझे ज़्यादा अनुभव नहीं है।

68
00:04:27,142 --> 00:04:28,644
मुझे फ़ौज में बस एक साल हुआ है,

69
00:04:28,727 --> 00:04:31,939
पर मैंने इस बारे में बहुत कुछ सीखा है
कि वायु सेना क्या-क्या दे सकती है।

70
00:04:33,106 --> 00:04:34,483
मैं आपसे इसी बारे में बात करना चाहता हूँ।

71
00:04:35,692 --> 00:04:39,363
आर्मी एयर फ़ोर्सेज़ को 15,000 कैप्टनों,

72
00:04:39,446 --> 00:04:43,784
चालीस हज़ार लेफ़्टिनेंटों,
35,000 फ़्लाइंग सार्जेंटों की ज़रूरत है।

73
00:04:44,326 --> 00:04:47,037
अमरीका के युवाओं, आपका भविष्य आसमान में है।

74
00:04:47,621 --> 00:04:49,248
आपके विंग्स इंतज़ार कर रहे हैं।

75
00:04:51,250 --> 00:04:54,586
मैं कॉलेज के दूसरे साल में था

76
00:04:54,670 --> 00:04:58,507
{\an8}और मेरे दिमाग़ में ज़्यादा कुछ नहीं था, बस लड़कियों के
पीछे भागता था और व्हिस्की पीता था।

77
00:04:58,590 --> 00:05:00,551
{\an8}जॉन "लकी" लकडू
पायलट, 100वां बॉम्ब ग्रुप

78
00:05:01,176 --> 00:05:04,137
इस बीच, पर्ल हार्बर पर हमला हुआ, और फिर,

79
00:05:04,221 --> 00:05:09,685
मेरी फ़्रैटरनिटी के अन्य भाइयों के साथ,
हमें विमानन कैडेट के रूप में भर्ती किया गया।

80
00:05:09,768 --> 00:05:11,311
सावधान!

81
00:05:12,437 --> 00:05:15,607
उस समय, काफ़ी यहूदी विरोधी भावनाएँ फैली हुई थीं।

82
00:05:15,691 --> 00:05:20,070
और हिटलर की आर्य राष्ट्र की श्रेष्ठता की बातें सुनकर,

83
00:05:20,153 --> 00:05:24,658
मैं कुंठित महसूस कर रहा था
कि मैं इस बारे में कुछ नहीं कर सकता था।

84
00:05:24,741 --> 00:05:27,494
अचानक, वह कुंठा ग़ायब हो गई।

85
00:05:27,578 --> 00:05:29,663
अब मुझे महसूस हुआ कि मैं कुछ कर सकता था।

86
00:05:30,163 --> 00:05:33,876
{\an8}मुझे लगा कि सेवा करने का
सबसे प्रभावी तरीका पायलट बनना होगा।

87
00:05:33,959 --> 00:05:35,169
रिक्रूट रिसेप्शन सेंटर

88
00:05:35,252 --> 00:05:40,090
मैंने अगले दिन जाकर
स्वेच्छा से वायु सेना कैडेट बनने की पेशकश की।

89
00:05:43,218 --> 00:05:46,847
भर्ती होने से पहले तक,
हज़ारों अमरीकी सैनिकों ने न कभी हवाई जहाज़ में

90
00:05:46,930 --> 00:05:51,685
क़दम रखा था और न ही गिलहरी से
ज़्यादा ख़तरनाक किसी चीज़ पर गोली चलाई थी।

91
00:05:51,768 --> 00:05:54,771
दलों में अमरीका के हर हिस्से

92
00:05:54,855 --> 00:05:57,274
और लगभग हर दर्जे के लोग शामिल थे।

93
00:05:57,357 --> 00:06:01,612
उनमें हार्वर्ड से इतिहास में मेजर करने वाले भी थे
और वेस्ट वर्जीनिया के कोयला खनिक भी।

94
00:06:01,695 --> 00:06:04,740
वॉल स्ट्रीट के वक़ील भी थे
और ओक्लाहोमा के काऊबॉय भी।

95
00:06:05,365 --> 00:06:08,660
हॉलीवुड के दिग्गज भी थे और फुटबॉल के हीरो भी।

96
00:06:11,330 --> 00:06:13,207
कैडेटों ने अपने टेस्ट पास कर लिए हैं।

97
00:06:13,290 --> 00:06:15,250
और अब, उन्हें उड़ान का प्रशिक्षण मिलेगा।

98
00:06:16,043 --> 00:06:19,421
हर प्रशिक्षक के पास चार छात्र थे।

99
00:06:19,505 --> 00:06:23,342
अन्य तीन छात्रों ने पहले
उड़ान का प्रशिक्षण लिया हुआ था, पर मैंने नहीं।

100
00:06:23,425 --> 00:06:25,511
मैं कभी किसी विमान में नहीं घुसा था।

101
00:06:30,015 --> 00:06:32,935
लगभग दस घंटे के बाद, हम अकेले विमान उड़ाते थे।

102
00:06:33,435 --> 00:06:35,521
{\an8}जब विमान उड़ान भर लेता है,
तो मदद के लिए कोई नहीं होता है।

103
00:06:35,604 --> 00:06:36,605
{\an8}जॉन ए. क्लार्क
पायलट, 100वां

104
00:06:36,688 --> 00:06:37,648
{\an8}आप ख़ुद पर निर्भर होते हैं।

105
00:06:40,025 --> 00:06:43,779
{\an8}मैं नैविगेटर बन गया क्योंकि मैं अच्छा पायलट न बन सका।

106
00:06:43,862 --> 00:06:45,280
{\an8}हैरी क्रॉस्बी
नैविगेटर, 100वां बॉम्ब ग्रुप

107
00:06:46,657 --> 00:06:47,741
मैं फ़ेल हो गया था।

108
00:06:47,824 --> 00:06:50,994
{\an8}मैं कभी नहीं भूलूँगा कि मुझे
फ़ेल करने वाला आदमी लेफ़्टिनेंट मेटैग था,

109
00:06:51,078 --> 00:06:53,330
{\an8}जो कि एक भावी फ़्लाइंग छात्र को
फ़ेल करने वाले के लिए उचित नाम है।

110
00:06:53,413 --> 00:06:54,498
{\an8}जोसफ़ अरमानिनी
बॉम्बार्डियर, 100वां

111
00:06:55,082 --> 00:06:59,670
मेरे एक सैन्य प्रशिक्षक थे और वह मुझे फ़ेल करने वाले थे,

112
00:07:00,379 --> 00:07:02,422
और उन्होंने कहा था,
"तुम वैसे भी ख़ुद ही अपनी जान गँवाओगे,

113
00:07:02,506 --> 00:07:06,093
पर मेरी बात सुनो, मैं वहाँ जाकर उस पेड़ के नीचे बैठूँगा।

114
00:07:06,176 --> 00:07:11,515
{\an8}अगर तुम तीन बार उड़ान भरकर, विमान को
पैटर्न में उड़ाकर उसे उतार सके, तो तुम सेना में रहोगे।

115
00:07:12,057 --> 00:07:14,059
वरना, सेना से बाहर हो जाओगे।"

116
00:07:14,142 --> 00:07:15,394
{\an8}यू.एस. आर्मी

117
00:07:16,687 --> 00:07:20,732
हम सुबह के आठ बजे से लेकर
रात के आठ बजे तक विमान उड़ाते थे।

118
00:07:20,816 --> 00:07:24,778
मैंने कई तरह की पैंतरेबाज़ी की, जैसे शान्डेल और लेज़ी एस।

119
00:07:24,862 --> 00:07:27,614
और बमुश्किल मिली छुट्टी के दिन,
हम हवाई लड़ाई का अभ्यास करते थे।

120
00:07:29,616 --> 00:07:32,578
मुझे उस समय जितना मज़ा आया था,
कभी उतना मज़ा नहीं आया।

121
00:07:43,505 --> 00:07:48,427
मेरे साथ, मेरे 40 क्लासमेट अभी-अभी फ़्लाइंग स्कूल से

122
00:07:48,510 --> 00:07:49,344
पास हुए थे...

123
00:07:49,428 --> 00:07:50,846
एविएशन कैडेट
ऑफ़िसर्स - क्लास 43-बी

124
00:07:50,929 --> 00:07:53,056
...हम सभी को उड़ाने के लिए बी-17 दिया गया था।

125
00:07:53,140 --> 00:07:55,893
हमने पहले कभी बी-17 नहीं उड़ाया था।

126
00:07:58,145 --> 00:08:01,398
दस लोगों द्वारा संचालित, बोइंग फ़्लाइंग फ़ोर्ट्रेस,

127
00:08:01,481 --> 00:08:04,401
इस नए बॉम्बर की गति लगभग 300 मील प्रति घंटा है।

128
00:08:04,484 --> 00:08:07,112
विमान के मुख्य भाग में वे उभार,
मशीन गनों के लिए टरेट हैं।

129
00:08:07,905 --> 00:08:09,573
चार हज़ार हॉर्सपावर वाले इंजनों के साथ,

130
00:08:09,656 --> 00:08:13,452
यह ईंधन के लिए उतरे बिना,
3,000 मील तक उड़ान भर सकता है।

131
00:08:13,535 --> 00:08:18,749
बी-17 अब तक डिज़ाइन किया गया
पहला आक्रामक और रक्षात्मक, दोनों तरह का विमान था।

132
00:08:19,458 --> 00:08:23,754
आक्रामक रूप से, वह काफ़ी उन्नत था
और भारी बमबारी करता था।

133
00:08:23,837 --> 00:08:27,299
और उसे फ़्लाइंग फ़ोर्ट्रेस कहा जाता था
क्योंकि वह ढेरों 50-कैलिबर की बंदूकों से लैस था।

134
00:08:28,884 --> 00:08:31,845
बी-17 की अनुभूति बेहद शानदार थी।

135
00:08:32,346 --> 00:08:37,768
वह विमान इतनी सुंदर प्रतिक्रिया देता था
कि मैं, अह, तुरंत उससे जुड़ गया था।

136
00:08:38,809 --> 00:08:41,313
मैं बी-17 उड़ाकर बेहद ख़ुश था।

137
00:08:42,898 --> 00:08:45,859
हमने लगभग पाँच या छह महीने का अभ्यास प्रशिक्षण किया था

138
00:08:45,943 --> 00:08:48,153
और हम विदेशी तैनाती के लिए तैयार हो रहे थे।

139
00:08:50,113 --> 00:08:52,282
{\an8}मई 1943 में हमें एट्थ एयर फ़ोर्स का...

140
00:08:52,366 --> 00:08:54,117
{\an8}फ़्रैंक मर्फ़ी
नैविगेटर, 100वां बॉम्ब ग्रुप

141
00:08:54,201 --> 00:08:55,994
{\an8}...हिस्सा बनने के लिए इंग्लैंड भेजा गया।

142
00:08:57,955 --> 00:09:01,083
विदेश जाने से पहले हमसे कहा गया था,

143
00:09:01,875 --> 00:09:04,503
"अपने दाईं और बाईं तरफ़ देखो

144
00:09:04,586 --> 00:09:06,672
और तुम में से केवल एक ही ज़िंदा वापस लौटेगा।"

145
00:09:07,256 --> 00:09:09,508
हम मरने के लिए विदेश जा रहे थे।

146
00:09:25,357 --> 00:09:28,777
जैसे ही 100वें के दल ग्रामीण पूर्वी इंग्लैंड में
अपने नए बेस पर पहुँचने लगे,

147
00:09:28,861 --> 00:09:32,364
यूरोपीय युद्ध एक नए चरण में प्रवेश कर गया था।

148
00:09:32,447 --> 00:09:33,991
थॉर्प एबट्स
ईस्ट एंग्लिया, इंग्लैंड

149
00:09:34,074 --> 00:09:36,535
यह पॉइंटब्लैंक
यानी चौबीसों घंटे होने वाले बमबारी अभियान की

150
00:09:36,618 --> 00:09:38,996
आधिकारिक शुरुआत थी,

151
00:09:39,079 --> 00:09:42,165
जिसमें अमरीकी दिन में बमबारी कर रहे थे
और ब्रिटिश रात में।

152
00:09:42,666 --> 00:09:47,004
इसका उद्देश्य था, अगले वसंत में डी-डे के आक्रमण से पहले

153
00:09:47,087 --> 00:09:49,590
उत्तरी यूरोप पर हवाई वर्चस्व हासिल करना।

154
00:09:50,591 --> 00:09:53,302
हवाई वर्चस्व के बिना, मित्र देश
यूरोपीय महाद्वीप पर आक्रमण नहीं कर सकते थे।

155
00:09:53,385 --> 00:09:54,636
थॉर्प एबट्स
ईस्ट एंग्लिया, इंग्लैंड

156
00:09:54,720 --> 00:09:56,096
100वां बॉम्ब ग्रुप मुख्यालय

157
00:09:58,223 --> 00:10:01,894
हम बस वहाँ पहुँचे ही थे और एक-दूसरे को जान रहे थे,

158
00:10:01,977 --> 00:10:04,438
{\an8}और किंग, जो पायलट था, उसने मुझसे पूछा,
"तुम पहले क्या करते थे?"

159
00:10:04,521 --> 00:10:06,356
{\an8}रिचर्ड सी. किंग
पायलट, 100वां बॉम्ब ग्रुप

160
00:10:06,440 --> 00:10:09,318
{\an8}मैंने कहा, "दरअसल, मैं हाल ही में एक काऊबॉय था।"

161
00:10:09,401 --> 00:10:11,278
{\an8}ओवेन "काऊबॉय" रोन
पायलट, 100वां बॉम्ब ग्रुप

162
00:10:11,361 --> 00:10:15,032
{\an8}और उसने कहा, "तो ठीक है,
अब से तुम्हारा नाम काऊबॉय होगा।"

163
00:10:15,949 --> 00:10:17,826
सौवां एक युवा दल था

164
00:10:17,910 --> 00:10:20,913
और उसमें कुछ बहुत ही लापरवाह युवा कमांडर थे।

165
00:10:20,996 --> 00:10:22,915
{\an8}गेल क्लेवेन नामक एक आदमी, जो स्क्वाड्रन कमांडर थे...

166
00:10:22,998 --> 00:10:24,416
{\an8}गेल "बक" क्लेवेन
पायलट, 100वां बॉम्ब ग्रुप

167
00:10:24,499 --> 00:10:26,084
{\an8}...और जॉन इगन नामक एयर एग्ज़ीक्यूटिव।

168
00:10:26,168 --> 00:10:27,544
{\an8}जॉन "बकी" इगन
पायलट, 100वां बॉम्ब ग्रुप

169
00:10:27,628 --> 00:10:30,088
{\an8}इगन और क्लेवेन को स्क्वाड्रन लीडर होने के नाते उड़ान
भरने की ज़रूरत नहीं थी, पर वे हमेशा उड़ान भरते थे।

170
00:10:30,172 --> 00:10:31,507
{\an8}डॉनल्ड एल. मिलर
लेखक, "मास्टर्स ऑफ़ दी एयर"

171
00:10:31,590 --> 00:10:33,300
{\an8}और यह उन कारणों में एक था
कि बाकी सैनिक उनकी सराहना करते थे।

172
00:10:33,383 --> 00:10:38,180
बक क्लेवेन और बकी इगन स्कार्फ़ पहनते थे

173
00:10:38,263 --> 00:10:41,517
और उनके हैट सिर के एक तरफ़ झुके हुए होते थे

174
00:10:41,600 --> 00:10:43,519
और वे काफ़ी गुस्ताख़ थे।

175
00:10:43,602 --> 00:10:46,563
{\an8}वे ऑफ़िसर के क्लब में होते थे और कहते थे,

176
00:10:46,647 --> 00:10:49,650
{\an8}"लेफ़्टिनेंट, यहाँ आओ, मुझे तुमसे बात करनी है।"

177
00:10:49,733 --> 00:10:50,734
{\an8}350वां बॉम्ब स्क्वाड्रन
साइट 4

178
00:10:50,817 --> 00:10:52,361
{\an8}जॉन इगन, गेल क्लेवेन,

179
00:10:52,444 --> 00:10:55,322
{\an8}विमान उड़ाना ही उनके जीवन की महत्वाकांक्षा थी।

180
00:10:55,405 --> 00:10:56,823
और वहाँ, वे विमान ही उड़ा रहे थे।

181
00:10:56,907 --> 00:10:59,243
{\an8}कुछ ऐसा कर रहे थे जो उन्हें बेहद पसंद था,
उस देश के लिए जिससे उन्हें प्यार था...

182
00:10:59,326 --> 00:11:00,160
{\an8}सेथ पैरिडोन
इतिहासकार

183
00:11:00,244 --> 00:11:01,495
{\an8}...और ऐसे मिशन पर थे जिसमें उन्हें विश्वास था।

184
00:11:02,538 --> 00:11:05,040
क्लेवेन और इगन ने स्पेन, नॉर्वे, पोलैंड, फ़्रांस, रूस,

185
00:11:05,123 --> 00:11:09,586
ग्रीस, उत्तरी अफ़्रीका और इंग्लैंड में
युद्ध का अनुभव हासिल कर चुके

186
00:11:09,670 --> 00:11:14,299
अनुभवी पायलटों वाली जर्मन लुफ़्टवॉफ़,

187
00:11:14,383 --> 00:11:19,680
दुनिया की सबसे दुर्जेय वायु सेना के विरुद्ध
100वें का नेतृत्व करने में मदद की।

188
00:11:20,180 --> 00:11:23,058
{\an8}वे अपने इस ग़लत अनुमान के गंभीर प्रभाव को समझेंगे...

189
00:11:23,141 --> 00:11:24,142
{\an8}फ़्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट

190
00:11:24,226 --> 00:11:26,019
{\an8}अमरीकी राष्ट्रपति
1943 स्टेट ऑफ़ द यूनियन संबोधन

191
00:11:26,103 --> 00:11:30,649
{\an8}...कि नाज़ियों को हमेशा हवाई वर्चस्व का फ़ायदा मिलेगा।

192
00:11:31,191 --> 00:11:35,362
वह हवाई वर्चस्व हमेशा के लिए ख़त्म हो गया है।

193
00:11:35,946 --> 00:11:41,326
हमारा मानना है कि नाज़ी और फ़ासीवादी इसके हक़दार हैं

194
00:11:41,410 --> 00:11:43,328
और उन्हें इसका सबक ज़रूर मिलेगा।

195
00:11:47,791 --> 00:11:48,834
जून 1943

196
00:11:50,085 --> 00:11:51,795
डी-डे से एक साल पहले

197
00:11:52,379 --> 00:11:55,007
कैप्टन कर्क, कैप्टन थॉम्पसन, लेफ़्टिनेंट बुश्का,

198
00:11:55,090 --> 00:11:57,426
आइवर्सन, हॉलोवे और हॉकर्स उड़ान भरेंगे।

199
00:11:57,509 --> 00:11:58,343
तैयार हो जाओ।

200
00:12:02,014 --> 00:12:04,391
कमांडिंग ऑफ़िसर अंदर आते थे, सामने आते थे

201
00:12:05,225 --> 00:12:07,519
और फिर वह एक पर्दा उठाते थे

202
00:12:07,603 --> 00:12:10,063
{\an8}और थॉर्प ऐबट्स से लक्ष्य तक एक लाल रिबन होता था।

203
00:12:10,147 --> 00:12:12,566
{\an8}ब्रूस एल्सहाउस
टेल गनर, 100वां बॉम्ब ग्रुप

204
00:12:13,817 --> 00:12:16,653
यहाँ इमारतों का यह समूह ही आपका लक्ष्य है।

205
00:12:17,404 --> 00:12:19,990
आप इस इमारत पर लक्ष्य साधेंगे।

206
00:12:20,532 --> 00:12:24,161
अगर आप इस क्षेत्र पर बमबारी को केंद्रित करें,

207
00:12:24,244 --> 00:12:27,539
तो बेहद प्रभावी ढंग से कारख़ाना तबाह हो जाना चाहिए।

208
00:12:35,214 --> 00:12:38,967
जीप से उतरकर कुछ सामान रखने के बाद,

209
00:12:39,051 --> 00:12:40,969
{\an8}विमान में चढ़े, व्यवस्थित हुए और इंजन चालू किया।

210
00:12:41,053 --> 00:12:42,304
{\an8}रॉबर्ट वुल्फ़
पायलट, 100वां बॉम्ब ग्रुप

211
00:12:55,609 --> 00:12:57,653
एक आत्मरक्षात्मक विन्यास में उड़ते हुए

212
00:12:57,736 --> 00:13:00,322
जिसे वे कॉम्बैट बॉक्स कहते थे,

213
00:13:00,405 --> 00:13:04,826
प्रत्येक विमान में 13 बंदूकों तक की
संचयी मारक क्षमता के साथ,

214
00:13:04,910 --> 00:13:09,206
वे दुश्मन के विमानों की लहर को ध्वस्त करते हुए
लक्ष्य तक अपना रास्ता बना सकते थे।

215
00:13:10,582 --> 00:13:13,252
फ़ाइटर फ़ील्डों में, थंडरबोल्ट तैयार हैं।

216
00:13:18,382 --> 00:13:20,592
वे बॉम्बरों से मिलने के लिए निकलते हैं।

217
00:13:20,676 --> 00:13:23,971
दोनों दल इंग्लिश चैनल के ऊपर मिलते हैं,

218
00:13:24,054 --> 00:13:27,474
और बॉम्बर विन्यास के चारों ओर आसमान में
गश्त करने वाले लड़ाकू विमानों के साथ,

219
00:13:27,558 --> 00:13:30,310
हवाई बेड़ा दुश्मन के इलाक़े में प्रवेश करता है।

220
00:13:32,229 --> 00:13:35,607
बॉम्बरों को पी-47 थंडरबोल्ट जैसे छोटे,

221
00:13:35,691 --> 00:13:39,528
फुर्तीले लड़ाकू विमानों से सीमित सुरक्षा मिलती थी,

222
00:13:39,611 --> 00:13:42,990
जिनकी सीमित ईंधन क्षमता बॉम्बरों को
जर्मनी में बेहद अंदर तक प्रवेश करवाने के बाद

223
00:13:43,073 --> 00:13:45,492
वापस लौटने के लिए मजबूर करती थी।

224
00:13:45,576 --> 00:13:47,452
सैनिक एक अनजानी दुनिया में थे

225
00:13:47,536 --> 00:13:52,416
जहाँ वे ख़ास पोशाकों, ख़ास उपकरणों,

226
00:13:52,499 --> 00:13:54,209
उन्हें पंप करके दिए जाने वाले

227
00:13:54,293 --> 00:13:57,254
ऑक्सीजन के बिना ज़िंदा नहीं रह पाते।

228
00:13:57,337 --> 00:14:00,591
जैसे ही हम ऊँचाई पर पहुँचते थे,
हमें ऑक्सीजन लेना पड़ता था,

229
00:14:00,674 --> 00:14:03,135
इसलिए हमारे चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा होता था।

230
00:14:03,218 --> 00:14:05,012
और वह भीषण ठंड।

231
00:14:05,095 --> 00:14:07,431
वह बेहद ठंडे तापमान।

232
00:14:07,514 --> 00:14:11,310
हम शून्य से 50 या 60 डिग्री नीचे काम कर रहे थे।

233
00:14:17,941 --> 00:14:21,153
लड़ाकू एस्कॉर्ट के पास बी-17 को

234
00:14:21,236 --> 00:14:25,282
जर्मनी के अंदर के लक्ष्यों तक ले जाने की
क्षमता नहीं थी,

235
00:14:25,365 --> 00:14:27,534
इसलिए मित्र देशों के लड़ाकू विमान
वापस मुड़कर इंग्लैंड चले गए।

236
00:14:35,334 --> 00:14:39,129
मुझे याद है
कि जब हमने पहली बार इंग्लिश चैनल पार किया था,

237
00:14:39,213 --> 00:14:43,383
मुझे याद आता है कि नीचे देखकर मुझे एहसास हुआ
कि हम दुश्मन के इलाक़े के ऊपर हैं

238
00:14:43,467 --> 00:14:45,427
और मेरा गला सूख गया था।

239
00:14:45,511 --> 00:14:46,845
मैं घबरा गया था।

240
00:14:49,681 --> 00:14:51,683
वे काले धब्बे नीचे एंटीएयरक्राफ़्ट तोपों से

241
00:14:51,767 --> 00:14:53,977
निकलने वाले गोले हैं।

242
00:14:54,770 --> 00:14:56,939
फ़्लैक गन एक जर्मन 88 गन थी

243
00:14:57,022 --> 00:15:00,067
और वह 40,000 फ़ीट की ऊँचाई तक गोला दाग सकती थी।

244
00:15:00,150 --> 00:15:05,197
गोला हवा में फटता था और उसके छर्रे चारों ओर छितराते थे।

245
00:15:07,574 --> 00:15:10,661
विमान का ढांचा स्टील का नहीं, एल्युमिनियम का था।

246
00:15:10,744 --> 00:15:13,121
तो, इसका मतलब था कि फ़्लैक विमान में छेद कर देते थे।

247
00:15:15,249 --> 00:15:20,337
वह पहली बार था
जब मैं भारी एंटीएयरक्राफ़्ट गोलीबारी का सामना कर रहा था,

248
00:15:20,420 --> 00:15:23,298
और वह बेहद डरावना था।

249
00:15:28,053 --> 00:15:31,682
हम बहुत अनुभवी और बहुत सुसज्जित

250
00:15:31,765 --> 00:15:36,061
और बहुत अच्छी तरह से प्रशिक्षित दुश्मन का
सामना कर रहे थे।

251
00:15:36,144 --> 00:15:39,857
वे पेशेवर थे और हम नौसिखिए थे।

252
00:15:43,902 --> 00:15:46,488
जब विन्यास अपने लक्ष्य के क़रीब पहुँचता था,

253
00:15:46,572 --> 00:15:50,200
तो बॉम्बार्डियर वायु की गति और हवा के बहाव
जैसे चर अपने नॉर्डेन बॉम्बसाइट में

254
00:15:50,284 --> 00:15:51,910
दर्ज करते थे,

255
00:15:51,994 --> 00:15:55,455
जो कि ऐसे बेहद गुप्त लक्ष्य साधने वाले उपकरण थे
जो विमानों को बम गिराने के लिए

256
00:15:55,539 --> 00:15:59,001
सबसे सही जगह तक मार्गदर्शन करने हेतु
डिज़ाइन किए गए थे।

257
00:15:59,585 --> 00:16:02,546
नॉर्डेन बॉम्बसाइट इतना सटीक था

258
00:16:02,629 --> 00:16:07,801
कि आप 20,000 फ़ीट की ऊँचाई से बम फेंककर
उसे अचार की बरनी में गिरा सकते थे।

259
00:16:10,596 --> 00:16:12,055
जब हम बम गिराते थे,

260
00:16:12,139 --> 00:16:14,099
{\an8}मैं हमारे सामने के विमानों से बमों को गिरते देख सकता था...

261
00:16:14,183 --> 00:16:15,517
{\an8}जीन बैंकस्टन
टॉगलिएर, 100वां बॉम्ब ग्रुप

262
00:16:15,601 --> 00:16:17,644
...और साथ ही मैं प्लेक्सीग्लास नोज़ से झुककर

263
00:16:17,728 --> 00:16:21,231
बमों को सीधे हमारे नीचे से गिरते भी देख सकता था।

264
00:16:21,315 --> 00:16:25,569
और फिर, जब वे फटते थे,
हम सच में वह धमाके देख सकते थे।

265
00:16:25,652 --> 00:16:27,237
पहले बॉम्बर बम गिरा चुके हैं

266
00:16:27,321 --> 00:16:30,574
और उनसे लगी आग से लक्ष्य पहले से ही
आंशिक रूप से धुँधला हो गया है।

267
00:16:31,366 --> 00:16:34,912
एक पावर प्लांट, निर्माणाधीन सबमरीन
और पानी में कम से कम एक यू-बोट को

268
00:16:34,995 --> 00:16:36,955
तबाह किया जा चुका है।

269
00:16:38,957 --> 00:16:40,375
हमने बम गिराए,

270
00:16:40,459 --> 00:16:43,045
कुछ लड़ाकू विमानों ने हमला किया,
किसी को चोट नहीं लगी।

271
00:16:43,629 --> 00:16:45,714
{\an8}और मैंने सोचा, "अरे, यह इतना बुरा भी नहीं है।"

272
00:16:48,509 --> 00:16:52,221
शुरुआती मिशनों में
100वें ने ज़्यादातर तटीय लक्ष्यों पर बमबारी की थी,

273
00:16:52,304 --> 00:16:55,432
जैसे फ़्रांस और नॉर्वे में
सबमरीन पेनों और औद्योगिक साइटों पर।

274
00:16:55,516 --> 00:16:57,434
सेंट-नज़ाइरे - ले मान्स - पैरिस
लिली - ब्रेमेन - हैम्बर्ग

275
00:16:57,518 --> 00:16:59,770
वायु सेना नाज़ी जर्मनी की युद्ध मशीन को

276
00:16:59,853 --> 00:17:02,147
नष्ट करने की कोशिश कर रही थी।

277
00:17:02,231 --> 00:17:05,442
उन कारख़ानों को जो प्लेन, टैंक बनाते थे।

278
00:17:05,526 --> 00:17:07,194
उन कारख़ानों को जो बॉल बेरिंग बनाते थे।

279
00:17:07,778 --> 00:17:09,488
ब्रिटिश लैंडिंग फ़ील्डों में,

280
00:17:09,570 --> 00:17:11,114
हवाई लड़ाई की ख़बरें फैल गई थीं।

281
00:17:12,199 --> 00:17:14,826
कई फ़ोर्ट्रेस ख़ुद क्षतिग्रस्त हो गए थे।

282
00:17:14,910 --> 00:17:19,164
कुछ क्षतिग्रस्त प्रोपेलर
या टूटे हुए लैंडिंग गियर के साथ लौटे थे।

283
00:17:20,249 --> 00:17:23,210
बी-17 भरोसेमंद और सुरक्षित होने और लोगों को

284
00:17:23,292 --> 00:17:24,502
वापस लाने के लिए प्रसिद्ध थे।

285
00:17:24,586 --> 00:17:26,630
आप तीन इंजन खोकर भी वापस लौट सकते थे।

286
00:17:26,713 --> 00:17:30,050
आप टेल पर मौजूद वर्टीकल स्टेबलाइज़र आधा खोकर भी

287
00:17:30,133 --> 00:17:31,176
घर लौट सकते थे।

288
00:17:31,260 --> 00:17:34,054
वह आपको दो इंजनों के बल पर वापस लाता था

289
00:17:34,137 --> 00:17:35,472
{\an8}और मैंने एक इंजन के बल पर उन्हें लौटते देखा था।

290
00:17:35,556 --> 00:17:36,557
{\an8}थॉमस जेफ़्री
कमांडर, 100वां

291
00:17:37,307 --> 00:17:38,559
17 अगस्त, 1943

292
00:17:39,059 --> 00:17:40,727
डी-डे से दस महीने पहले

293
00:17:40,811 --> 00:17:42,646
ब्रीफ़िंग रूम - अनाधिकृत कार्मिक के लिए प्रवेश निषेध।

294
00:17:42,729 --> 00:17:44,940
उनके अब तक के सबसे बड़े हमले के साथ

295
00:17:45,023 --> 00:17:47,568
एट्थ के लिए सब बदलने वाला था।

296
00:17:47,651 --> 00:17:51,363
श्वाइनफ़र्ट में बॉल बेरिंग प्लांटों और रेगेन्सबर्ग में

297
00:17:51,446 --> 00:17:54,241
मैसरश्मिट कारख़ानों पर दोहरे हमले,

298
00:17:54,324 --> 00:17:58,203
जो जर्मनी में काफ़ी अंदर बेहद संरक्षित लक्ष्य थे।

299
00:17:58,287 --> 00:18:01,498
सौवें को रेगेन्सबर्ग फ़ोर्स में नियुक्त किया गया था।

300
00:18:02,165 --> 00:18:04,960
जब उन्होंने नक़्शे से पर्दा हटाया

301
00:18:05,043 --> 00:18:07,963
और हमने जर्मनी तक जाने वाली वह लाल रेखा देखी,

302
00:18:08,046 --> 00:18:10,048
{\an8}तो हमने सोचा, "हे भगवान।"

303
00:18:10,716 --> 00:18:13,427
अगर आप देखें,
तो जो योजना बनाई गई थी, वह बेहद शानदार थी।

304
00:18:13,510 --> 00:18:14,344
तो...

305
00:18:14,428 --> 00:18:15,929
{\an8}जनरल कर्टिस लमे
कमांडर

306
00:18:16,013 --> 00:18:19,057
{\an8}...कर्टिस लमे का थर्ड बॉम्बार्डमेंट डिवीज़न

307
00:18:19,141 --> 00:18:23,270
रेगेन्सबर्ग में मैसरश्मिट कारख़ानों पर हमला करके
अफ़्रीका की ओर जाता।

308
00:18:23,353 --> 00:18:27,232
और उनके दस मिनट पीछे,
फ़र्स्ट बॉम्बार्डमेंट डिवीज़न उड़ान भरता

309
00:18:27,316 --> 00:18:30,068
{\an8}और वे श्वाइनफ़र्ट में बॉल बेरिंग प्लांटों पर हमला करके

310
00:18:30,152 --> 00:18:31,653
{\an8}इंग्लैंड लौटते।

311
00:18:31,737 --> 00:18:35,032
{\an8}तो, जर्मनों को फैसला लेना पड़ता
कि वे इन दोनों में से किस दल पर हमले करें।

312
00:18:35,115 --> 00:18:37,784
{\an8}समस्या थी... सरप्राइज़, वह अगस्त का महीना था
और ग्रेट ब्रिटेन में कोहरा छाया था।

313
00:18:37,868 --> 00:18:39,703
{\an8}डॉ. कॉनरैड सी. क्रेन - एसएसआई वरिष्ठ इतिहासकार,
यूएस आर्मी वॉर कॉलेज

314
00:18:41,205 --> 00:18:42,623
उस दिन हम सुबह को निकले।

315
00:18:42,706 --> 00:18:47,169
{\an8}मैं लालटेन और टॉर्च लेकर गया
और विमानों का नेतृत्व करके उन्हें ले गया।

316
00:18:48,086 --> 00:18:51,423
मुझे सबको इकट्ठा करने में दस मिनट की देरी हुई,
पर हमने उड़ान भर ली।

317
00:18:51,507 --> 00:18:54,426
कर्टिस लमे ने अपनी बॉम्बार्डमेंट डिवीज़न को
ब्रिटेन के कोहरे में

318
00:18:54,510 --> 00:18:56,512
उड़ान भरने के लिए प्रशिक्षित किया था।

319
00:18:56,595 --> 00:18:59,014
दूसरी बॉम्बार्डमेंट डिवीज़न को
यह प्रशिक्षण नहीं मिला था।

320
00:18:59,097 --> 00:19:02,643
इसलिए, अचानक, लमे अपने दल को लेकर उड़े
और उन्हें विन्यास में ले आए,

321
00:19:02,726 --> 00:19:05,020
और तब तक दूसरी बॉम्बार्डमेंट डिवीज़न ने
उड़ान ही नहीं भरी थी।

322
00:19:05,771 --> 00:19:08,774
इसलिए, अंत में, दस मिनट के अंतराल के बजाय,
दो घंटे का अंतराल हुआ।

323
00:19:11,235 --> 00:19:14,112
यह ज़ब्त की गई जर्मन फ़िल्म
दिखाती है कि चेतावनी मिलने के बाद,

324
00:19:14,196 --> 00:19:17,157
कितनी जल्दी उनके 109
और फ़ॉक-वुल्फ़ 190 तैनात हो गए थे।

325
00:19:17,658 --> 00:19:21,036
उनके पास हमारे एस्कॉर्ट की तुलना में
दो से दस गुना ज़्यादा लड़ाकू विमानों को

326
00:19:21,119 --> 00:19:24,790
हमले के लिए चुने गए स्थान पर
इकट्ठा करने के लिए काफ़ी समय था।

327
00:19:27,960 --> 00:19:30,963
हमने चैनल पार किया। बेहद ख़ूबसूरत दिन था।

328
00:19:31,755 --> 00:19:32,840
हम डच तट पर पहुँचे

329
00:19:32,923 --> 00:19:35,133
और अचानक उनके लड़ाकू विमानों ने ज़ोरदार हमला किया।

330
00:19:36,176 --> 00:19:38,136
अगले दो घंटों तक हमला जारी रहा।

331
00:19:41,014 --> 00:19:44,184
हमें पहले जो प्रशिक्षण मिला था, उससे हमें लगा था

332
00:19:44,268 --> 00:19:46,728
कि हम जर्मन लड़ाकू विमानों से आगे निकल सकते हैं।

333
00:19:46,812 --> 00:19:50,107
बेशक, हमें पता चला कि यह सच नहीं था।

334
00:19:50,983 --> 00:19:55,153
{\an8}ज़मीन से भारी हमले हो रहे थे,
ढेरों लड़ाकू विमान हमला कर रहे थे।

335
00:19:55,237 --> 00:19:59,867
{\an8}और मैं टॉप टरेट से मशीन गन की
अंधाधुँध गोलीबारी सुन सकता था।

336
00:20:00,534 --> 00:20:04,246
क्लेवेन के विमान को छह गोलियाँ लगी थीं।

337
00:20:04,329 --> 00:20:07,249
उन्होंने हाइड्रॉलिक प्रणाली उड़ा दी थी।
उन्होंने एक इंजन भी उड़ा दिया था।

338
00:20:07,833 --> 00:20:09,501
कॉकपिट में आग लगी थी।

339
00:20:09,585 --> 00:20:13,589
क्लेवेन पीछे मुड़ा और उसने रेडियो गनर की ओर देखा,

340
00:20:13,672 --> 00:20:15,883
और रेडियो गनर के पैर नहीं थे।

341
00:20:15,966 --> 00:20:17,050
उसके पैर कट गए थे।

342
00:20:19,887 --> 00:20:22,014
और मुझे अब भी याद है कि एक विमान में

343
00:20:22,097 --> 00:20:24,808
उसके ढांचे के हर छेद से आग निकल रही थी।

344
00:20:26,810 --> 00:20:29,521
मुझे लंबे समय तक वह नज़ारा सपनों में दिखता था।

345
00:20:30,564 --> 00:20:32,399
उस दल का हर एक सदस्य

346
00:20:32,482 --> 00:20:35,611
इसलिए लड़ रहा था
ताकि लोकतंत्र और स्वतंत्रता क़ायम हो सके।

347
00:20:35,694 --> 00:20:39,198
पर जब आप युद्ध में होते हैं,
जानते हैं आप किसके लिए लड़ रहे होते हैं?

348
00:20:39,281 --> 00:20:41,992
अपने बाएँ और दाएँ मौजूद साथियों के लिए।

349
00:20:42,075 --> 00:20:44,328
आपके ठीक सामने और ठीक पीछे मौजूद साथियों के लिए।

350
00:20:44,411 --> 00:20:45,746
आप उनके लिए लड़ रहे होते हैं।

351
00:20:48,707 --> 00:20:53,545
क्लेवेन कॉकपिट में बैठा था
और उसके सह-पायलट ने बार-बार कहा,

352
00:20:53,629 --> 00:20:55,672
"हमें यहाँ से निकलना होगा।
चलो निकलने का अलार्म बजा दें।"

353
00:20:55,756 --> 00:20:57,841
क्लेवेन ने कहा, "हमें लक्ष्य तक पहुँचना होगा।

354
00:20:57,925 --> 00:21:00,093
हम बम गिराने का काम पूरा करेंगे।"

355
00:21:00,177 --> 00:21:05,432
लक्ष्य तक पहुँचने से पाँच मिनट पहले, सब रुक गया।

356
00:21:05,516 --> 00:21:07,392
न कोई लड़ाकू विमान, न ज़मीन से हमला, कुछ नहीं।

357
00:21:08,227 --> 00:21:10,812
हम बम गिराने में सफल हुए।

358
00:21:13,982 --> 00:21:16,068
कम ईंधन के ख़तरे के साथ,

359
00:21:16,151 --> 00:21:21,240
रेगेन्सबर्ग दल ऐल्प्स के ऊपर से लड़ते हुए
उत्तरी अफ़्रीका पहुँचा,

360
00:21:21,323 --> 00:21:25,953
जबकि श्वाइनफ़र्ट दल को सीधे
लुफ़्टवॉफ़ के घमासान हमले का सामना करना पड़ा।

361
00:21:26,828 --> 00:21:30,207
तो इसका मतलब है कि जर्मनों ने उड़ान भरी
और लमे के दल पर कहर ढाया,

362
00:21:30,290 --> 00:21:33,544
फिर वे उतरे और श्नैप्स पीया
और दोबारा लैस हुए और ईंधन भरा।

363
00:21:33,627 --> 00:21:35,420
और फिर उन्हें श्वाइनफ़र्ट दल पर
हमला करने का मौका मिला।

364
00:21:39,174 --> 00:21:44,513
पूरा लुफ़्टवॉफ़ श्वाइनफ़र्ट दल पर टूट पड़ा
और बस उन्हें तबाह कर दिया।

365
00:21:51,812 --> 00:21:53,939
दिन के अंत तक उत्तरी अफ़्रीका पहुँचकर,

366
00:21:54,523 --> 00:21:58,652
सौवें बॉम्ब ग्रुप के दल युद्ध से थके हुए थे,

367
00:21:59,194 --> 00:22:01,530
पर ज़िंदा बचकर भाग्यशाली महसूस कर रहे थे।

368
00:22:02,906 --> 00:22:05,784
किसी भी कमांडर को
जब अपनी सेना को तब युद्ध में भेजना पड़ता है

369
00:22:05,868 --> 00:22:07,744
जब उनकी संख्या दुश्मन से कम हो

370
00:22:07,828 --> 00:22:10,038
और ऐसे उपकरणों के साथ जो उपयुक्त न हों...

371
00:22:10,122 --> 00:22:11,790
{\an8}लेफ़्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) इरा इएकर
कमांडर, एट्थ एयर फ़ोर्स

372
00:22:11,874 --> 00:22:15,794
{\an8}...और न्यूनतम प्रशिक्षण के साथ,
उन्हें कठिन फैसलों का सामना करना पड़ता है।

373
00:22:16,920 --> 00:22:19,131
यह सैनिकों को मौत की सज़ा देने जैसा है।

374
00:22:23,594 --> 00:22:28,932
{\an8}मैं सन् 1943 की गर्मियों में इंग्लैंड पहुँचा था

375
00:22:30,184 --> 00:22:33,520
{\an8}और मुझे 100वें बॉम्ब ग्रुप में भेजा गया था।

376
00:22:33,604 --> 00:22:36,481
रोज़ी रोज़ेन्थॉल दल में

377
00:22:36,565 --> 00:22:40,736
उन सैनिकों के एवज में आया था जिन्हें हम खो चुके थे।

378
00:22:41,320 --> 00:22:45,324
इगन को ख़बर मिली थी
कि यह लड़का, रोज़ी, काफ़ी अच्छा पायलट था।

379
00:22:45,407 --> 00:22:48,952
और इसलिए, इगन उसे लेकर गया
और बिना रुके उससे अभ्यास करवाया

380
00:22:49,036 --> 00:22:51,038
और कहा, "मैं चाहता हूँ तुम मेरे स्क्वाड्रन में आओ।"

381
00:22:54,875 --> 00:22:56,668
मैं बार में था।

382
00:22:56,752 --> 00:23:03,258
और मैं अपनी रोज़ की स्कॉच पी रहा था
और किसी ने मेरा कंधा थपथपाया

383
00:23:03,759 --> 00:23:06,887
और मैं पीछे मुड़ा और पीछे स्क्वाड्रन कमांडर खड़े थे।

384
00:23:07,471 --> 00:23:10,390
उन्होंने कहा, "लकी, बेहतर होगा
कि तुम घर जाकर थोड़ा सो लो।

385
00:23:11,058 --> 00:23:12,392
तुम कल उड़ान भरोगे।"

386
00:23:13,060 --> 00:23:14,561
अक्टूबर 1943

387
00:23:15,062 --> 00:23:16,438
डी-डे से आठ महीने पहले

388
00:23:16,522 --> 00:23:20,234
जब आठ अक्टूबर को जर्मनी के ऊपर मौसम साफ़ हुआ,

389
00:23:20,317 --> 00:23:24,238
अमरीकियों ने एयरक्राफ़्ट निर्माण प्लांटों को
तबाह करने के लिए अधिकतम प्रयास वाले मिशनों की

390
00:23:24,321 --> 00:23:27,366
एक शृंखला शुरू की।

391
00:23:28,158 --> 00:23:31,870
वायु सैनिकों ने इसे अंत में "ब्लैक वीक" का नाम दिया था।

392
00:23:32,579 --> 00:23:36,375
आठ अक्टूबर को, ब्रेमेन और वेगेसैक पर

393
00:23:36,458 --> 00:23:38,877
हमले के लिए 855 विमान ग्रेट ब्रिटेन से रवाना हुए।

394
00:23:38,961 --> 00:23:41,713
उनमें ढाई मिलियन पाउंड के बम भरे गए थे।

395
00:23:41,797 --> 00:23:44,591
पौने तीन मिलियन गोलियाँ भरी गई थीं।

396
00:23:46,510 --> 00:23:50,013
जैसे ही हम लक्ष्य के पास पहुँचे, मैंने कनखी से देखा,

397
00:23:50,097 --> 00:23:56,353
दो एफ़डब्लू 190 सीधे हमारी तरफ़ आ रहे थे।

398
00:23:56,436 --> 00:23:59,815
उसने बिल्कुल मेरे सामने वाले विमान को मार गिराया

399
00:23:59,898 --> 00:24:03,735
और उसे विन्यास से उड़ा दिया और वे ध्वस्त हो गए।

400
00:24:05,070 --> 00:24:06,738
पूरा दल तबाह हो गया था।

401
00:24:06,822 --> 00:24:10,617
हम गोली खाकर विन्यास से बाहर हो गए थे।
हमारे तीसरे इंजन में आग लग गई थी।

402
00:24:11,869 --> 00:24:13,370
क्लेवेन ने आगे बढ़कर

403
00:24:13,453 --> 00:24:16,498
दल का नेतृत्व करने की कोशिश की,
पर उसे मार गिराया गया।

404
00:24:17,833 --> 00:24:18,959
क्लेवेन, उसे गोली लगी।

405
00:24:19,668 --> 00:24:21,670
विमान में काफ़ी अफ़रा-तफ़री मची थी।

406
00:24:21,753 --> 00:24:23,589
कॉकपिट में आग लगी थी। उनका कूदना ज़रूरी था।

407
00:24:27,384 --> 00:24:28,927
गेल क्लेवेन को मार गिराया गया।

408
00:24:29,011 --> 00:24:33,098
उस समय 100वें बॉम्ब ग्रुप में काफ़ी निराशा छा गई थी।

409
00:24:33,182 --> 00:24:36,476
और बेशक, सबको लगा कि वह मर गया था।

410
00:24:37,811 --> 00:24:43,317
पहली बार मुझे शक हुआ था
कि शायद मैं ज़िंदा वापस नहीं लौटूँगा।

411
00:24:44,318 --> 00:24:49,114
{\an8}मेरा विमान, रोज़ीज़ रिवेटर्स,
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था

412
00:24:49,198 --> 00:24:51,325
और दो इंजन काम नहीं कर रहे थे।

413
00:24:53,160 --> 00:24:54,912
बम गिराने के बाद,

414
00:24:54,995 --> 00:24:58,665
विन्यास में जो बचे थे, मैं उन्हें लेकर वापस लौट आया,

415
00:24:58,749 --> 00:25:01,084
केवल छह विमान।

416
00:25:04,379 --> 00:25:08,425
मेरा मतलब, एक ही दिन में इतने सारे
दलों को खोने के बाद, उनके मनोबल की कल्पना कीजिए।

417
00:25:09,009 --> 00:25:11,303
वे बैरक खाली करने की कोशिश करते थे।

418
00:25:11,386 --> 00:25:13,388
जैसे ही कोई विमान मार गिराया जाता था,
वे बैरक खाली कर देते थे।

419
00:25:13,472 --> 00:25:15,933
तो, तुम्हें अंदर आकर खाली बैरक दिखाई देती थी।

420
00:25:17,267 --> 00:25:20,771
इगन लंदन में छुट्टी पर था

421
00:25:20,854 --> 00:25:23,565
और उसे ख़बर मिली कि क्लेवेन को मार गिराया गया।

422
00:25:24,816 --> 00:25:28,695
इगन को इतना गुस्सा आया
कि वह तुरंत अपनी छुट्टी रद्द करके

423
00:25:28,779 --> 00:25:33,450
बेस लौटा और कहा, "मैं अगले मिशन का नेतृत्व करूँगा।"

424
00:25:34,201 --> 00:25:37,162
मंस्टर पर हमला एक शहर तबाह करने वाला ऑपरेशन था,

425
00:25:37,246 --> 00:25:39,289
जो एट्थ एयर फ़ोर्स के लिए एक नई चीज़ थी।

426
00:25:39,373 --> 00:25:43,710
लक्ष्य था, शहर के केंद्र में
रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण रेल यार्ड

427
00:25:43,794 --> 00:25:47,589
और उसके साथ लगा इलाका जो श्रमिकों का आवास था।

428
00:25:48,215 --> 00:25:53,345
नाज़ी अत्याचार के विरुद्ध लड़ाई में, सामान्य इंसान निशाना बने,

429
00:25:53,428 --> 00:25:56,557
जो राइक की युद्ध मशीन का एक अनिवार्य हिस्सा थे।

430
00:25:56,640 --> 00:25:58,559
कमरे में काफ़ी तनाव था।

431
00:25:58,642 --> 00:26:01,645
पहली बार कई सैनिकों ने मिशन पर

432
00:26:01,728 --> 00:26:03,105
सवाल उठाया था।

433
00:26:03,689 --> 00:26:05,607
इगन ने एक भाषण दिया।

434
00:26:05,691 --> 00:26:10,279
इस बार उन्हें क्लेवेन के लिए उड़ान भरनी थी
और यह बदले का मिशन था।

435
00:26:13,490 --> 00:26:14,700
{\an8}मंस्टर

436
00:26:14,783 --> 00:26:19,913
{\an8}चूँकि हमने कई विमान खो दिए थे,
हमारा दल काफ़ी क्षतिग्रस्त था

437
00:26:20,414 --> 00:26:24,376
{\an8}और हम केवल 13 विमान भेज सके।

438
00:26:26,003 --> 00:26:28,672
{\an8}जब जर्मन लड़ाकू विमानों के हमले की बात आती थी,

439
00:26:28,755 --> 00:26:34,136
अगर आपका विन्यास ढीला होता था,
अगर आपके पास 18 के बजाय 13 एयरक्राफ़्ट होते थे,

440
00:26:34,219 --> 00:26:36,513
तो जर्मन आसान लक्ष्यों पर हमला करते थे।

441
00:26:36,597 --> 00:26:40,767
हम पर तुरंत 200 से ज़्यादा
जर्मन लड़ाकू विमानों ने हमला किया।

442
00:26:41,351 --> 00:26:46,523
दो एमई 109 मेरे पीछे से आए
और उन्होंने हमारे टेल गनर को मार डाला।

443
00:26:46,607 --> 00:26:50,360
एक गोला फटा और मुझे उसके छर्रे लगे

444
00:26:50,444 --> 00:26:51,904
और मैं फ़र्श पर गिर पड़ा।

445
00:26:51,987 --> 00:26:54,781
यह साफ़ था कि विमान नियंत्रण से बाहर था

446
00:26:54,865 --> 00:26:57,034
और हम गिरने वाले थे।

447
00:26:57,576 --> 00:27:00,746
मुझे याद है कि हम लगभग 21... 22,000 फ़ीट ऊपर थे।

448
00:27:00,829 --> 00:27:04,833
ज़मीन लाखों मील दूर लग रही थी,
पर मेरे पास कोई विकल्प नहीं था।

449
00:27:04,917 --> 00:27:07,252
मुझे बाहर कूदना था और मैं कूद गया।

450
00:27:15,719 --> 00:27:20,140
हम फ़्लाइट लाइन पर गए और इंतज़ार करते रहे।

451
00:27:24,478 --> 00:27:26,855
आख़िरकार, हमारा एक विमान लौटा।

452
00:27:28,023 --> 00:27:30,567
सौवें का केवल एक विमान लौटा था।

453
00:27:31,068 --> 00:27:33,904
उस विमान को उड़ाने वाला रोज़ेन्थॉल था।

454
00:27:33,987 --> 00:27:38,700
तो, उसने काफ़ी युद्ध देखा है।

455
00:27:40,994 --> 00:27:43,872
हम ऑफ़िसर्स क्लब लौटे।

456
00:27:43,956 --> 00:27:46,792
वहाँ एक अजीब सा सन्नाटा था।

457
00:27:46,875 --> 00:27:49,920
वहाँ कुछ ही लोग थे जो मिशन पर नहीं गए थे

458
00:27:50,546 --> 00:27:53,173
और कोई हमसे बात करने नहीं आया।

459
00:27:53,257 --> 00:27:55,092
सबने हमें अकेला छोड़ दिया था।

460
00:27:55,175 --> 00:27:57,594
वह एक अजीब एहसास था।

461
00:27:59,179 --> 00:28:04,268
बेशक हमें उन लोगों को खोने का दुःख
महसूस हुआ था जो मार गिराए गए थे।

462
00:28:04,351 --> 00:28:10,899
मैंने ख़ासकर अपने सबसे अच्छे दोस्त को
मंस्टर मिशन में खो दिया था।

463
00:28:14,486 --> 00:28:17,948
जब बकी इगन और क्लेवेन मार गिराए गए,

464
00:28:18,031 --> 00:28:20,993
तो सबके मनोबल पर गहरा प्रभाव पड़ा

465
00:28:21,076 --> 00:28:24,788
क्योंकि हर किसी ने बस यह मान लिया था कि वे अजेय हैं।

466
00:28:26,582 --> 00:28:30,544
उस समय तक, मंस्टर मिशन सबसे बड़ी हवाई लड़ाई थी।

467
00:28:30,627 --> 00:28:33,338
वह बस एक हमला नहीं था, बल्कि दो बड़ी

468
00:28:33,422 --> 00:28:37,009
और जानलेवा वायु सेनाओं के बीच एक ज़बरदस्त संघर्ष था।

469
00:28:37,092 --> 00:28:40,888
सौवां मंस्टर से चार महीने पहले
140 फ़्लाइंग ऑफ़िसरों के साथ

470
00:28:40,971 --> 00:28:43,807
इंग्लैंड पहुँचा था।

471
00:28:43,891 --> 00:28:48,854
मंस्टर के बाद, उनमें से केवल तीन
अब भी उड़ान भरने और लड़ने में सक्षम थे।

472
00:28:49,354 --> 00:28:52,065
{\an8}इस तरह के रिकॉर्ड की ख़बरें फैलीं

473
00:28:52,149 --> 00:28:54,359
{\an8}और लोग हमारे लिए चिंतित हो गए।

474
00:28:54,443 --> 00:28:56,361
{\an8}वे हमें द ब्लडी हंड्रेड्थ बुलाने लगे।

475
00:28:58,697 --> 00:29:00,407
जब आप एक वायु सैनिक होते हैं और उड़ान भरते हैं,

476
00:29:00,490 --> 00:29:02,534
तो आप चार घंटे के शुद्ध आतंक से गुज़रते हैं।

477
00:29:02,618 --> 00:29:04,953
फिर अचानक लौटकर,
आप साइकिल पर सवार होकर स्थानीय पब में जाते हैं,

478
00:29:05,037 --> 00:29:07,956
बियर पीते हैं, स्थानीय लड़की के साथ डेट पर जाते हैं
और बेस वापस लौटते हैं,

479
00:29:08,040 --> 00:29:09,291
बढ़िया और शांत बैठते हैं।

480
00:29:09,374 --> 00:29:12,461
फिर, अगले दिन, आप उठते हैं
और दोबारा उसी आतंक से गुज़रते हैं।

481
00:29:15,047 --> 00:29:22,012
इसके परिणाम स्वरूप, कुछ मामलों में,
कुछ सैनिक दबाव के कारण मानसिक संतुलन खो देते थे।

482
00:29:25,599 --> 00:29:27,100
ब्लैक वीक के बाद,

483
00:29:27,184 --> 00:29:30,270
एट्थ में सैनिकों का मनोबल बेहद गिर गया था

484
00:29:30,354 --> 00:29:32,856
और कमांडर दलों द्वारा विद्रोह को लेकर चिंतित थे।

485
00:29:33,398 --> 00:29:35,901
फ़्लाइट सर्जनों और वायु सेना के मनोचिकित्सकों से

486
00:29:35,984 --> 00:29:40,906
सैनिकों के असामान्य बर्ताव की
चिंताजनक रिपोर्टें आ रही थीं

487
00:29:40,989 --> 00:29:46,578
चूँकि युद्ध ने उनके आत्म-नियंत्रण के आधार को
बुरी तरह हिलाकर रख दिया था।

488
00:29:46,662 --> 00:29:48,664
मैंने ऐसे दृश्य देखे हैं

489
00:29:48,747 --> 00:29:53,961
जिनमें वे विमान से बाहर निकलने के लिए भी
पर्याप्त नियंत्रण में नहीं थे।

490
00:29:54,962 --> 00:29:57,673
वे ऐसे सैनिक थे जो उसकी कग़ार पर थे

491
00:29:57,756 --> 00:30:01,051
जिसे हम युद्ध की थकान का शिकार कहते थे।

492
00:30:03,345 --> 00:30:06,098
हमें पता चला है
कि इनमें से कई विक्षिप्त प्रतिक्रियाओं वाले लोग

493
00:30:06,181 --> 00:30:07,349
जल्दी से ठीक हो सकते हैं

494
00:30:07,432 --> 00:30:10,269
जब उन्हें युद्ध की स्थिति से
अस्थायी रूप से दूर रखा जाता है।

495
00:30:10,769 --> 00:30:13,397
मूल रूप से,
हमें इस रोग निवृत्ति के लिए मरीज़ की ख़ुद की

496
00:30:13,480 --> 00:30:16,108
स्वास्थ्य लाभ शक्तियों पर निर्भर होना होगा।

497
00:30:16,191 --> 00:30:19,945
पर अस्पताल के माहौल से दूर ही
इन शक्तियों का अच्छी तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

498
00:30:20,028 --> 00:30:22,072
फ़्लैक हाउस
ऑक्सफ़ोर्ड, इंग्लैंड

499
00:30:22,155 --> 00:30:26,660
हम उन्हें कुछ दिनों के लिए
युद्ध के माहौल से निकालकर

500
00:30:26,743 --> 00:30:30,497
रेस्ट होम में भेजने की कोशिश करते थे।

501
00:30:30,581 --> 00:30:32,457
हम उसे फ़्लैक हाउस बुलाते थे।

502
00:30:33,500 --> 00:30:37,588
अक्सर, यह कारगर होता था,
कभी-कभी कारगर नहीं होता था।

503
00:30:39,089 --> 00:30:41,967
यह एक ऐसी समस्या थी
जिससे हर कमांडर को निपटना पड़ता था

504
00:30:42,050 --> 00:30:46,430
क्योंकि कुछ लोग ऐसे होते हैं
जिनकी रासायनिक और मानसिक बनावट,

505
00:30:46,513 --> 00:30:49,141
ऐसी होती है कि वे बस ऐसी चीज़ें सह नहीं पाते हैं।

506
00:30:49,808 --> 00:30:53,312
हमें तुरंत उन लोगों को दल और बेस से

507
00:30:53,395 --> 00:30:56,440
दूर करना था

508
00:30:56,523 --> 00:31:00,611
क्योंकि इस तरह का रवैया संक्रामक था

509
00:31:00,694 --> 00:31:04,448
और हम उन बाकी सैनिकों के मनोबल पर
इसका असर पड़ने नहीं दे सकते थे

510
00:31:04,531 --> 00:31:08,660
जो रोज़ाना उड़ान भर रहे थे
और अपने कर्तव्यों का पालन करना जारी रख रहे थे।

511
00:31:10,954 --> 00:31:13,832
आप तर्क दे सकते हैं
कि न केवल मित्र देशों की वायु सेना को

512
00:31:13,916 --> 00:31:17,002
जर्मनी और यूरोप पर हवाई वर्चस्व हासिल नहीं था,

513
00:31:17,085 --> 00:31:18,962
बल्कि आप यह भी तर्क दे सकते हैं
कि वे हवाई युद्ध हार रहे थे।

514
00:31:20,422 --> 00:31:23,800
हम हर समय सटीक बमबारी नहीं करते थे।

515
00:31:23,884 --> 00:31:27,095
{\an8}हम अच्छे, साफ़ दिनों में भी, इच्छित लक्ष्य से

516
00:31:27,179 --> 00:31:29,640
{\an8}कई मील दूर तक बम गिरा देते थे।

517
00:31:30,724 --> 00:31:32,351
वे सटीक निशाना नहीं लगा पा रहे थे

518
00:31:32,434 --> 00:31:35,938
और वे ख़ुद ही जर्मन लड़ाकू विमानों का

519
00:31:36,021 --> 00:31:38,273
{\an8}आसान निशाना बन रहे थे। तो सेना का संहार हो रहा था।

520
00:31:38,357 --> 00:31:39,650
{\an8}रैन्डल हैन्सन
लेखक, "फ़ायर एंड फ़्युरी"

521
00:31:40,400 --> 00:31:43,779
इस ढेर के प्रत्येक कुछ घन फ़ीट में एक विमान है,

522
00:31:43,862 --> 00:31:46,198
अमरीकी श्रम के 22,000 घंटे हैं।

523
00:31:47,157 --> 00:31:50,869
इसके हर गज का मतलब है
कि दस अमरीकी सैनिक मारे गए या पकड़े गए।

524
00:31:56,208 --> 00:31:59,378
शायद सबसे भयानक चीज़ जिसकी कोई
उम्मीद कर सकता था, वह थी मार गिराया जाना।

525
00:31:59,461 --> 00:32:00,379
नाज़ी अधिकृत फ़्रांस

526
00:32:00,462 --> 00:32:02,214
हमें हमेशा से पता था कि यह संभव है।

527
00:32:02,297 --> 00:32:05,175
जवान होने और यह सोचने के कारण कि हम अमर हैं,

528
00:32:05,259 --> 00:32:07,678
हमें हमेशा से लगता था कि वे बाकी सभी को चाहे पकड़ लें,

529
00:32:07,761 --> 00:32:09,012
पर हमें पकड़ नहीं पाएँगे।

530
00:32:09,096 --> 00:32:10,347
कैप्टन एफ़. डी. मर्फ़ी
युद्ध के दौरान लापता

531
00:32:10,430 --> 00:32:12,683
मुझे पता था कि मेरी माँ मुझे लेकर कितनी चिंतित थीं

532
00:32:12,766 --> 00:32:14,601
और मुझे पता था कि उन्हें वॉर डिपार्टमेंट से

533
00:32:14,685 --> 00:32:18,605
युद्ध के दौरान लापता वाला टेलीग्राम मिलेगा

534
00:32:18,689 --> 00:32:21,149
और उन्हें पता नहीं होगा कि मेरे साथ क्या हुआ।

535
00:32:23,527 --> 00:32:26,822
वायु सैनिकों को पैराशूट दिए गए थे,
पर उन्हें इस्तेमाल करने का प्रशिक्षण नहीं दिया गया था

536
00:32:26,905 --> 00:32:31,034
और उन्हें भागने और बचने की रणनीति का
बहुत कम प्रशिक्षण दिया गया था।

537
00:32:31,118 --> 00:32:35,247
और न ही उन्हें ठीक से चेतावनी दी गई थी
जब बमबारी किए जाने वाले शहरों में

538
00:32:35,330 --> 00:32:38,667
नागरिकों ने बढ़ती संख्या में मार गिराए गए
वायुसैनिकों पर हमला करना शुरू कर दिया था।

539
00:32:40,794 --> 00:32:43,172
क्लेवेन, वह मार गिराया गया

540
00:32:43,255 --> 00:32:46,717
और वह देख सकता था
कि उसके आस-पास किसान इकट्ठा हो रहे थे।

541
00:32:46,800 --> 00:32:47,843
अगले ही पल,

542
00:32:47,926 --> 00:32:51,471
एक किसान ने उसके सीने में
लगभग तीन मिलीमीटर अंदर तक पाँचा घुसा दिया था

543
00:32:51,555 --> 00:32:52,639
और उसे पूरा अंदर घुसा देना चाहता था।

544
00:32:53,307 --> 00:32:56,226
कुछ स्थानीय लुफ़्टवॉफ़ पुलिस कर्मी वहाँ आ गए।

545
00:32:58,312 --> 00:33:01,690
मुझे एक जर्मन एयर फ़ोर्स एयरफ़ील्ड ले जाया गया

546
00:33:01,773 --> 00:33:03,066
जहाँ उस दिन पकड़े गए

547
00:33:03,150 --> 00:33:06,236
सारे अमरीकी वायु सैनिकों को इकट्ठा किया जा रहा था।

548
00:33:08,155 --> 00:33:10,073
डुलाग लुफ़्ट
फ़्रैंकफ़र्ट, जर्मनी

549
00:33:11,700 --> 00:33:13,577
एक आदमी ने मेरा साक्षात्कार लिया

550
00:33:13,660 --> 00:33:17,289
और उसने मुझे मेरी पदोन्नति के लिए बधाई दी।

551
00:33:18,290 --> 00:33:22,377
मुझे बस लगभग तीन दिन पहले
फ़र्स्ट लेफ़्टिनेंट बनाया गया था।

552
00:33:22,461 --> 00:33:24,963
मैं दंग रह गया था।

553
00:33:25,047 --> 00:33:27,716
और उसने मुझे एक सात-बटा-12 सेंटीमीटर का कार्ड दिया

554
00:33:27,799 --> 00:33:32,638
और उस पर मेरा नाम और जन्म की तारीख़,
मेरे माता-पिता का नाम और मेरा पता लिखा था।

555
00:33:32,721 --> 00:33:34,139
लॉरेंस वुल्फ़
बॉक्स 54 पैलोस वेर्डस एस्टेट्स

556
00:33:34,765 --> 00:33:37,643
अमरीका में जर्मन जासूस थे

557
00:33:37,726 --> 00:33:40,145
जो उन्हें हमारे शहर के अख़बार भेजते थे।

558
00:33:40,229 --> 00:33:41,313
तो, वे हमें शांत महसूस करवाते थे

559
00:33:41,396 --> 00:33:43,941
ताकि आपको ऐसा लगे कि आप बातचीत कर रहे हैं

560
00:33:44,024 --> 00:33:46,109
और उन्हें हमारे बारे में सब पता था।

561
00:33:46,193 --> 00:33:48,237
पूछताछ की यह चतुर तकनीक

562
00:33:48,320 --> 00:33:51,907
कभी-कभी बेख़बर वायुसैनिकों से
ऐसी जानकारी निकलवाने में कारगर होती थी

563
00:33:51,990 --> 00:33:55,452
जिसे वे महत्वहीन मानते थे,

564
00:33:55,536 --> 00:33:58,372
पर होशियार पूछताछकर्ता के लिए मूल्यवान थी।

565
00:33:59,289 --> 00:34:02,626
अगली सुबह, उन्होंने हमें एक ट्रेन के डब्बे में डाला।

566
00:34:02,709 --> 00:34:05,796
उस डब्बे में हम 30 या 40 लोग थे।

567
00:34:07,089 --> 00:34:09,049
हम में से किसी को पता नहीं था क्या होने वाला था।

568
00:34:11,510 --> 00:34:13,178
स्टालग लुफ़्ट III
सगान, जर्मनी

569
00:34:15,556 --> 00:34:17,558
मुझे याद है कि मैं गेट से गुज़र रहा था

570
00:34:17,641 --> 00:34:19,935
और वहाँ बड़े-बड़े लकड़ी के खंभे थे

571
00:34:20,018 --> 00:34:22,688
और चारों तरफ़ कंटीले तार लगे थे

572
00:34:22,771 --> 00:34:25,732
और सभी कोनों पर गार्ड टावर थे।

573
00:34:25,815 --> 00:34:30,152
और बड़ी बाड़ के बाद लगभग 10 या 12 फ़ुट की जगह थी

574
00:34:30,237 --> 00:34:32,322
और फिर एक छोटी बाड़ थी।

575
00:34:32,406 --> 00:34:35,324
हमसे कहा गया था कि छोटी बाड़ के पार न जाएँ,
वरना गोली मार दी जाएगी।

576
00:34:36,577 --> 00:34:38,911
वहाँ जो अमरीकी युद्ध बंदी थे,

577
00:34:38,996 --> 00:34:41,456
उनमें से कई 100वें बॉम्ब ग्रुप के सदस्य थे

578
00:34:41,540 --> 00:34:44,501
जिन्हें मुझसे पहले मार गिराया गया था।

579
00:34:44,585 --> 00:34:46,378
जैसे ही उन्होंने हमें अंदर आते देखा, तो वे...

580
00:34:46,460 --> 00:34:49,089
उनमें से कुछ हँसे और उन्होंने कहा,
"अरे, हम तुम्हारी राह देख रहे थे।

581
00:34:49,172 --> 00:34:50,174
आख़िरकार तुम यहाँ आ गए।"

582
00:34:50,257 --> 00:34:51,507
{\an8}इगन, जॉन सी.
क्लेवेन, गेल डब्लू.

583
00:34:51,592 --> 00:34:56,096
{\an8}क्लेवेन और इगन एक-दूसरे से
कुछ ही दिनों के अंतर पर स्टालग लुफ़्ट III पहुँचे।

584
00:34:56,179 --> 00:34:59,683
क्लेवेन तुरंत घायल इगन के साथ मज़ाक करने लगा

585
00:34:59,766 --> 00:35:02,269
और जल्द ही, दोनों दोबारा रूममेट बन गए

586
00:35:02,352 --> 00:35:05,564
और उन्होंने तुरंत कैंप के अंदर नेतृत्व की भूमिकाएँ ले लीं।

587
00:35:05,647 --> 00:35:08,275
हम साथ रहते थे, साथ खाना पकाते थे,

588
00:35:08,358 --> 00:35:11,236
अपने कपड़े साथ धोते थे, साथ नहाते थे।

589
00:35:11,320 --> 00:35:14,781
अगर क़िस्मत अच्छी होती थी,
तो शायद हफ़्ते में एक बार नहाते थे।

590
00:35:15,782 --> 00:35:18,243
स्टालग लुफ़्ट कैंपों के अंदर ज़िंदगी

591
00:35:18,327 --> 00:35:19,953
बेहद, बेहद अनुशासित थी।

592
00:35:20,037 --> 00:35:23,248
उनके दिमाग़ को व्यस्त रखने, अनुशासन बनाए रखने

593
00:35:23,332 --> 00:35:26,335
और मूल रूप से सबको ज़िंदा रखने के लिए
सब कुछ सैन्य तरीके से किया गया था।

594
00:35:27,377 --> 00:35:28,378
तेहरान, ईरान

595
00:35:29,338 --> 00:35:30,923
नवंबर 1943

596
00:35:31,882 --> 00:35:34,092
नवंबर 1943 के अंत में तेहरान सम्मेलन की

597
00:35:34,176 --> 00:35:36,094
एक गुप्त बैठक में,

598
00:35:36,178 --> 00:35:41,767
रूज़वेल्ट, चर्चिल और स्टालिन नाज़ी जर्मनी के विरुद्ध
एक और मोर्चे से हमला करने पर सहमत हुए

599
00:35:41,850 --> 00:35:45,521
जिसका नियोजन और निष्पादन
मूल रूप से अमरीकी और ब्रिटिश करते।

600
00:35:45,604 --> 00:35:46,813
यूटा तट - ओमाहा तट
गोल्ड तट

601
00:35:46,897 --> 00:35:47,898
जूनो तट - सोर्ड तट - नॉर्मैंडी

602
00:35:47,981 --> 00:35:49,483
नॉर्मंडी और फ़्रांस में पाँच समुद्र तटों पर

603
00:35:49,566 --> 00:35:50,984
"ओवरलॉर्ड" कोड-नाम वाला

604
00:35:51,068 --> 00:35:55,656
एक बड़ा जल, थल एवं हवाई हमला होना था,
जो इतिहास का सबसे बड़ा हमला होता।

605
00:35:55,739 --> 00:36:00,911
वह मई 1944 में होना था, बस छह महीने बाद।

606
00:36:01,787 --> 00:36:04,331
जनरल आइज़नहावर को लंदन बुलाया गया।

607
00:36:05,666 --> 00:36:09,837
उन्होंने कहा कि हम तब तक समुद्री बेड़ा नहीं भेज सकते
जब तक आप लुफ़्टवॉफ़ को तबाह नहीं करते हैं।

608
00:36:09,920 --> 00:36:10,921
मिशन बोर्ड
बैटल आर्डर

609
00:36:11,004 --> 00:36:12,381
अब हमारा वही मिशन था।

610
00:36:12,464 --> 00:36:17,803
हम अवगत थे
कि जब तक हवाई वर्चस्व हासिल नहीं होता है,

611
00:36:17,886 --> 00:36:20,722
ज़मीन से हमला नहीं हो सकता।

612
00:36:22,266 --> 00:36:25,102
अंतिम लक्ष्य इतने सारे लड़ाकू विमानों को मार गिराना था

613
00:36:25,185 --> 00:36:27,646
कि जर्मन अब हवाई बचाव न कर सकें।

614
00:36:30,858 --> 00:36:34,945
{\an8}लड़ाकू कार्रवाई के कारण,
हमें बहुत ज़्यादा नुकसान हो रहा था।

615
00:36:35,028 --> 00:36:36,280
{\an8}जनरल (रिटायर्ड) जेम्स डूलिटल की आवाज़

616
00:36:36,363 --> 00:36:37,614
{\an8}कमांडर, एट्थ एयर फ़ोर्स,
1944-1945

617
00:36:37,698 --> 00:36:42,661
और इसलिए, अमरीका में ज़्यादा से ज़्यादा
लड़ाकू विमान बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

618
00:36:43,370 --> 00:36:46,331
सन् 1943 के अंत में,
इंग्लैंड में एक फ़ाइटर एयरक्राफ़्ट पहुँचा

619
00:36:46,415 --> 00:36:49,334
और यह वह फ़ाइटर प्लेन था
जिसका एट्थ एयर फ़ोर्स इंतज़ार कर रहा था।

620
00:36:49,418 --> 00:36:51,170
वह पी-51 मस्टैंग था।

621
00:36:51,253 --> 00:36:52,087
{\an8}प्रोबॉसिस

622
00:36:52,171 --> 00:36:54,423
{\an8}मस्टैंग। पी-51।

623
00:36:54,506 --> 00:36:56,884
दुनिया की सबसे लंबी रेंज वाला लड़ाकू विमान।

624
00:36:56,967 --> 00:37:01,305
तेज़, तेज़ी से चढ़ने, तुरंत गोता लगाने, तुरंत मुड़ने वाला।

625
00:37:01,847 --> 00:37:03,891
जब पी-51 आए,

626
00:37:03,974 --> 00:37:08,645
उनमें हमारे साथ लक्ष्य तक जाकर वापस आने की क्षमता थी।

627
00:37:08,729 --> 00:37:11,857
और उन्होंने पी-47 को भी बेहतर बनाया

628
00:37:11,940 --> 00:37:15,485
और उन पर विंग टैंक लगाए ताकि वे हमारे साथ उड़ सकें।

629
00:37:17,613 --> 00:37:21,491
जब हम एम्डेन गए और मैंने वे ख़ूबसूरत पी-51 देखे,

630
00:37:21,575 --> 00:37:23,869
तो शायद पहली बार मैंने सोचा, "मैं सफल हो जाऊँगा।"

631
00:37:25,746 --> 00:37:26,872
मुख्य मिशन

632
00:37:26,955 --> 00:37:28,790
बॉम्बरों की रक्षा करना
और उन्हें सुरक्षित वापस लाना नहीं था।

633
00:37:28,874 --> 00:37:33,086
वह था, हवा में और ज़मीन पर लुफ़्टवॉफ़ पर हमला करना।

634
00:37:37,508 --> 00:37:40,135
बीस फ़रवरी, रविवार सुबह को...

635
00:37:40,219 --> 00:37:41,553
20 फ़रवरी, 1944
डी-डे से चार महीने पहले

636
00:37:41,637 --> 00:37:42,930
...हमने अमेरिकन स्ट्रेटेजिक एयर फ़ोर्सेज़ के

637
00:37:43,013 --> 00:37:46,808
इतिहास के उस समय तक के
सबसे भारी हमले की तैयारी की थी।

638
00:37:47,976 --> 00:37:50,729
यह आक्रमण की भूमिका थी।

639
00:37:52,022 --> 00:37:57,027
उन्होंने लगातार हर रोज़ हमलों की योजना बनाई।

640
00:37:57,110 --> 00:37:58,987
यह पूरे युद्ध का फैसला करने वाला था।

641
00:38:05,744 --> 00:38:07,788
दिन-ब-दिन, महीने-दर-महीने,

642
00:38:08,288 --> 00:38:13,460
मस्टैंग, थंडरबोल्ट बनाम एमई 109 और एफ़डब्लू 190।

643
00:38:13,544 --> 00:38:16,630
हमारे लड़ाकू विमान लगातार हमला करते रहे।

644
00:38:17,339 --> 00:38:20,592
हमारी जीत की दर बढ़कर चार-बटा-एक हो गई।

645
00:38:21,885 --> 00:38:25,222
जनवरी और मई 1944 के बीच पश्चिमी मोर्चे पर

646
00:38:25,305 --> 00:38:29,726
जर्मन पायलटों की हताहत दर 99 प्रतिशत थी।

647
00:38:29,810 --> 00:38:31,812
मेरा मतलब, उनका बस निर्दयता से ख़ात्मा हो रहा था।

648
00:38:33,981 --> 00:38:36,650
मस्टैंग के युद्ध में शामिल होने के बाद ही

649
00:38:36,733 --> 00:38:39,903
अमरीका और इंग्लैंड ने
जर्मनी के विरुद्ध हवाई वर्चस्व हासिल किया।

650
00:38:41,238 --> 00:38:42,865
अगर उन्हें दुश्मन के सबसे महत्वपूर्ण इलाक़े में जाना था,

651
00:38:42,948 --> 00:38:45,868
{\an8}और सुनिश्चित करना था कि लुफ़्टवॉफ़ हवा में उड़ान भरें,
तो बर्लिन सही निशाना था।

652
00:38:45,951 --> 00:38:47,202
{\an8}डॉ. टामी डेविस बिडल
लेखिका

653
00:38:48,245 --> 00:38:50,789
{\an8}जब उन्हें ब्यौरा दिया गया और पर्दा हटाया गया

654
00:38:50,873 --> 00:38:53,458
{\an8}और वह टेप बर्लिन तक जाती दिखी,

655
00:38:54,168 --> 00:38:57,754
तो पहले बस सन्नाटा छा गया और फिर सब चिल्ला उठे।

656
00:39:01,425 --> 00:39:03,427
आप सुन नहीं सकते कि वहाँ आपसे पाँच मील नीचे

657
00:39:03,510 --> 00:39:05,095
क्या हो रहा है,

658
00:39:05,637 --> 00:39:09,683
पर मार्शलिंग यार्ड और रासायनिक टैंक, जहाज़ और गोदाम,

659
00:39:09,766 --> 00:39:14,313
अतिरिक्त इंजन और बॉल बेरिंग कारख़ाने
पिघलकर चूर हो रहे हैं।

660
00:39:15,522 --> 00:39:20,110
यह बर्लिन पर बमबारी की
अमरीका की पहली कोशिश थी।

661
00:39:20,194 --> 00:39:23,197
यह एट्थ का अब तक का सबसे कठिन लक्ष्य था,

662
00:39:23,780 --> 00:39:25,115
पर यह हमला करना ज़रूरी था।

663
00:39:27,242 --> 00:39:29,453
मैं यह कह सकता हूँ कि अगर मैं जर्मनी में होता

664
00:39:29,536 --> 00:39:35,083
और मैंने रोज़ाना बॉम्बरों के झुंड को आकर
बम गिराते देखा होता,

665
00:39:35,167 --> 00:39:37,753
तो इसका मेरे मनोबल पर बेहद बुरा असर पड़ता।

666
00:39:37,836 --> 00:39:41,798
पक्का इसका नागरिकों और सेना,
दोनों के मनोबल पर बेहद बुरा प्रभाव पड़ा होगा।

667
00:39:43,926 --> 00:39:45,177
स्टालग लुफ़्ट III

668
00:39:47,763 --> 00:39:50,974
युद्ध बंदी होने की सबसे बुरी चीज़ों में से एक यह है

669
00:39:51,475 --> 00:39:54,728
कि आपको पता नहीं होता है कि आप कब तक कैद में रहेंगे।

670
00:39:54,811 --> 00:39:57,731
ऐसा नहीं है कि आपको कोई निश्चित सज़ा दी गई है।

671
00:39:57,814 --> 00:40:01,401
आप तब तक वहाँ रहेंगे
जब तक आप भाग नहीं जाते या यह सब ख़त्म नहीं हो जाता।

672
00:40:02,194 --> 00:40:03,904
मैंने सुरंग खोदना ज़रूर शुरू किया था।

673
00:40:04,404 --> 00:40:07,449
उनके पास एक पुराना टॉयलेट था जिसका फ़र्श टाइल वाला था

674
00:40:07,533 --> 00:40:10,327
और मैंने सोचा चलो देखें यहाँ कुछ कर सकते हैं या नहीं।

675
00:40:10,410 --> 00:40:14,665
और मेरा लक्ष्य था उन टाइलों को खोलें

676
00:40:14,748 --> 00:40:16,166
और फिर हम खोदना शुरू कर सकते थे।

677
00:40:16,250 --> 00:40:18,627
गार्ड को लगभग तुरंत इसका पता चल गया।

678
00:40:18,710 --> 00:40:20,087
{\an8}टनल हैरी

679
00:40:20,170 --> 00:40:25,133
{\an8}हमारे बिल्कुल बग़ल वाले अहाते से

680
00:40:25,217 --> 00:40:28,846
कुछ 76 ब्रिटिश कैदी सुरंग खोदकर निकल भागे।

681
00:40:28,929 --> 00:40:31,139
वह द ग्रेट एस्केप के रूप में जाना गया।

682
00:40:31,223 --> 00:40:37,312
दो को छोड़कर बाकी सभी दोबारा पकड़े गए
और जर्मनों ने उनमें से 50 को मौत की सज़ा दी।

683
00:40:38,397 --> 00:40:41,358
जर्मनों के साथ हमारे जो भी थोड़े-बहुत अच्छे संबंध थे,

684
00:40:41,441 --> 00:40:43,318
उसके बाद वे पूरी तरह ख़त्म हो गए।

685
00:40:46,655 --> 00:40:49,950
एक दिन मुझे एक फ़ोन आया और उन्होंने कहा,

686
00:40:50,033 --> 00:40:52,202
"जनरल लमे आपसे बात करना चाहेंगे।"

687
00:40:52,286 --> 00:40:55,289
उन्होंने कहा, "जेफ़्री, मुझे 95वें बॉम्ब ग्रुप

688
00:40:55,372 --> 00:40:58,208
और 100वें बॉम्ब ग्रुप के लिए एक ग्रुप कमांडर चाहिए।

689
00:40:58,292 --> 00:40:59,960
तुम दोनों में से एक चुन सकते हो।"

690
00:41:00,043 --> 00:41:01,044
मुख्यालय
95वां बॉम्ब ग्रुप एच

691
00:41:01,128 --> 00:41:03,172
मूल रूप से 95वां कोई ग़लती नहीं कर सकता था।

692
00:41:03,255 --> 00:41:05,174
उन्होंने काफ़ी कम विमान खोए थे।

693
00:41:05,257 --> 00:41:09,469
उनकी बमबारी का रिकॉर्ड अच्छा था
और मैंने सोचा कि मैं 95वें के मुक़ाबले 100वें के लिए

694
00:41:09,553 --> 00:41:11,430
ज़्यादा बेहतर काम कर सकता हूँ।

695
00:41:11,513 --> 00:41:15,142
इसलिए, मैंने उन्हें वापस फ़ोन किया
और कहा उनकी अनुमति से,

696
00:41:15,225 --> 00:41:17,269
मैं 100वें बॉम्ब ग्रुप का ग्रुप कमांडर बनूँगा।

697
00:41:17,352 --> 00:41:19,396
और मैंने उनसे पूछा, "आप क्या चाहते हैं,
मैं कब रिपोर्ट करूँ?"

698
00:41:19,479 --> 00:41:20,689
और उन्होंने कहा, "आज दोपहर को।"

699
00:41:25,194 --> 00:41:30,324
मेरी पहली कार्रवाई जनरल लमे से यह पूछना था
कि क्या वे 100वें को दो दिनों के लिए

700
00:41:30,407 --> 00:41:33,869
मिशन से दूर रखेंगे और उन्होंने इसकी अनुमति दे दी।

701
00:41:33,952 --> 00:41:35,621
और अगले दो दिनों तक,

702
00:41:35,704 --> 00:41:37,706
सुबह को चार घंटे और दोपहर को चार घंटे,

703
00:41:37,789 --> 00:41:42,085
हमने 100वें बॉम्ब ग्रुप के
हर विमान को विन्यास में उड़ाया।

704
00:41:42,920 --> 00:41:49,301
टॉम जेफ़्री, वह फुर्तीले, करिश्माई और जानकार थे,

705
00:41:49,384 --> 00:41:53,138
न केवल एयरक्राफ़्ट के मामले में,
बल्कि युद्ध में विमान संचालन के मामले में भी।

706
00:41:54,681 --> 00:41:56,725
मैंने नेतृत्व वाले विमान में लोग बिठाए थे

707
00:41:56,808 --> 00:41:58,060
जो विन्यास की फ़ोटो ले रहे थे

708
00:41:58,143 --> 00:42:01,522
ताकि हम पहचान कर सकें
कि कौन अच्छी तरह उड़ा रहा था और कौन नहीं।

709
00:42:01,605 --> 00:42:05,359
और फिर मैंने एक पुराना विमान लेकर बार-बार विन्यास का

710
00:42:05,442 --> 00:42:08,403
चक्कर लगाया
और उन्हें सही स्थिति में लाने की कोशिश की।

711
00:42:08,487 --> 00:42:10,989
{\an8}कमांडिंग ऑफ़िसर हमारे विन्यासों को

712
00:42:11,073 --> 00:42:13,992
{\an8}पास-पास रखने को लेकर बेहद सख़्त थे।

713
00:42:14,076 --> 00:42:16,787
हमें लगता था कि हम पास थे
और वे और पास रखने को कहते थे।

714
00:42:17,788 --> 00:42:19,831
दो दिन ख़त्म होने तक,

715
00:42:19,915 --> 00:42:23,961
सौवां अब तक के सबसे बेहतरीन विन्यास में उड़ रहा था।

716
00:42:25,087 --> 00:42:30,300
जेफ़्री के आने के बाद ही हम एक बेहतरीन दल बने।

717
00:42:31,093 --> 00:42:33,679
शायद पूरी वायु सेना का सबसे बेहतरीन दल।

718
00:42:37,766 --> 00:42:42,271
एट्थ एयर फ़ोर्स के बॉम्बर दल के
सदस्य को 25 मिशनों का दौरा करना होता था।

719
00:42:42,354 --> 00:42:44,314
पच्चीस मिशन पूरे होने के बाद,

720
00:42:44,398 --> 00:42:46,441
उन्हें वापस अमरीका भेज दिया जाता था।

721
00:42:47,693 --> 00:42:52,322
पच्चीस मिशन पूरे करने के बाद,
मुझे बताया गया कि मैं वहीं रुककर

722
00:42:52,406 --> 00:42:58,120
एक स्क्वाड्रन की कमान स्वीकार कर सकता हूँ
या वापस अमरीका लौट सकता हूँ।

723
00:42:58,203 --> 00:43:04,376
मैंने फैसला किया कि मैं बेहद क़िस्मतवाला था

724
00:43:04,459 --> 00:43:09,756
कि मैं ज़िंदा बच गया
और अब मुझे ज़्यादा जोखिम नहीं उठाना चाहिए।

725
00:43:09,840 --> 00:43:13,051
इसलिए, मैंने वापसी का चुनाव किया।

726
00:43:14,845 --> 00:43:17,222
रोज़ी रोज़ेन्थॉल ने 8 अक्टूबर, 1944 को

727
00:43:17,306 --> 00:43:21,143
बर्लिन के ऊपर हमले के साथ अपने 25 मिशन पूरे किए।

728
00:43:21,852 --> 00:43:25,606
दल ने मुझसे अनुरोध किया
कि जब हम लौटें तो नीचे उड़ान भरूँ।

729
00:43:25,689 --> 00:43:29,109
मैं बेहद रूढ़िवादी पायलट था और मैंने कहा, "नहीं।"

730
00:43:29,860 --> 00:43:33,363
पर लौटते समय, मैंने कहा, "क्या फ़र्क पड़ता है।"

731
00:43:33,447 --> 00:43:38,035
और मैं सीधे टावर की ओर बढ़ा
और सभी कूदकर डेक पर लेट गए

732
00:43:38,619 --> 00:43:42,414
और मैंने मैदान में तीन या चार बार
काफ़ी नीचे उड़ान भरी और फिर विमान उतारा।

733
00:43:42,497 --> 00:43:44,416
और फिर किसी ने मेरे पास आकर कहा,

734
00:43:44,499 --> 00:43:48,504
"रोज़ी, तुम्हें पता है कि जनरल हग्लिन वहाँ मौजूद थे?

735
00:43:49,004 --> 00:43:52,424
और वे अचानक डेक पर कूदकर लेटे और उनके...
उनके कपड़े ख़राब हो गए।"

736
00:43:52,508 --> 00:43:56,220
और फिर जनरल हग्लिन डीब्रीफ़िंग रूम में आए।

737
00:43:56,303 --> 00:43:58,597
उन्होंने मेरे पास आकर मेरा हाथ पकड़ा

738
00:43:58,680 --> 00:44:01,391
और कहा, "तुमने बहुत बढ़िया उड़ान भरी, रोज़ी।"

739
00:44:02,476 --> 00:44:05,437
सबको पता था कि डी-डे काफ़ी निकट था

740
00:44:05,521 --> 00:44:10,192
और राइक को ख़त्म करना रोज़ी का बहुत बड़ा लक्ष्य था।

741
00:44:10,692 --> 00:44:14,613
वहाँ से जाने का मतलब था ब्रह्मांड के केंद्र छोड़ना।

742
00:44:14,696 --> 00:44:17,991
और तभी मैंने उड़ान भरना जारी रखने का फैसला लिया

743
00:44:18,075 --> 00:44:22,621
और अंत में, मुझे स्क्वाड्रन कमांडर बनाया गया।

744
00:44:23,539 --> 00:44:27,709
आज, 650 अमरीकी फ़्लाइंग फ़ोर्ट्रेसों ने

745
00:44:27,793 --> 00:44:31,463
तट पर जर्मन रक्षापंक्ति को गंभीर क्षति पहुँचाई।

746
00:44:35,843 --> 00:44:39,137
मैं किसी लक्ष्य पर बम गिराने फ़्रांस गया था।

747
00:44:39,221 --> 00:44:42,516
और जब मैं लौटा, तो विमान से उतरते ही

748
00:44:42,599 --> 00:44:48,272
मुझे बताया गया कि मुझे उस शाम को
जनरल लमे के मुख्यालय में रिपोर्ट करना है।

749
00:44:49,523 --> 00:44:54,945
{\an8}जनरल लमे अंदर आए
और उन्होंने घोषणा की कि मित्र देशों की सेना

750
00:44:55,028 --> 00:44:58,740
{\an8}अगली सुबह नॉर्मैंडी के तटों पर उतरेगी।

751
00:44:58,824 --> 00:45:03,120
{\an8}पर उन्होंने कहा कि ताकि तुम इस स्थिति के

752
00:45:03,203 --> 00:45:06,415
{\an8}महत्व कोअच्छी तरह समझो,

753
00:45:06,498 --> 00:45:11,420
यह सुनिश्चित करने के लिए कि ये सैनिक तट पर पहुँचें,

754
00:45:11,503 --> 00:45:14,882
एट्थ एयर फ़ोर्स अपनी सूची में मौजूद
प्रत्येक विमान को सक्रीय करेगी।

755
00:45:16,133 --> 00:45:18,343
{\an8}मुझे याद है कि मैं ब्रीफ़िंग में आया

756
00:45:18,427 --> 00:45:22,723
और जब उन्होंने नक़्शे से पर्दा हटाया,
तो वाहवाही होने लगी।

757
00:45:22,806 --> 00:45:25,726
मैंने कभी दलों को ऐसे वाहवाही करते नहीं सुना था।

758
00:45:25,809 --> 00:45:27,644
आख़िरकार, डी-डे आ गया था।

759
00:45:28,437 --> 00:45:29,938
6 जून, 1944

760
00:45:30,689 --> 00:45:31,648
डी-डे

761
00:45:31,732 --> 00:45:34,276
एलाइड एक्सपेडिशनरी फ़ोर्स के

762
00:45:34,359 --> 00:45:36,361
सैनिकों, नाविकों और वायुसैनिकों,

763
00:45:37,905 --> 00:45:40,073
{\an8}आप उस महान धर्मयुद्ध की शुरुआत करने वाले हैं...

764
00:45:40,157 --> 00:45:41,825
{\an8}जनरल ड्वाइट डी. आइज़नहावर
सुप्रीम एलाइड कमांडर की आवाज़

765
00:45:41,909 --> 00:45:43,660
...जिसके लिए हमने इन कई महीनों से कोशिश की है।

766
00:45:44,578 --> 00:45:46,538
पूरी दुनिया की नज़रें आप पर हैं।

767
00:45:47,998 --> 00:45:50,125
आपका काम आसान नहीं होगा।

768
00:45:51,001 --> 00:45:54,588
आपका दुश्मन अच्छी तरह से प्रशिक्षित और लैस है
और युद्ध में अभ्यस्त है।

769
00:45:55,088 --> 00:45:56,757
वह बेरहमी से लड़ेगा।

770
00:45:57,633 --> 00:46:02,721
मुझे आपके साहस, कर्तव्यपरायणता
और युद्ध कौशल पर पूरा भरोसा है।

771
00:46:03,680 --> 00:46:06,975
हमें पूर्ण विजय चाहिए।

772
00:46:10,437 --> 00:46:12,022
जब हम चैनल के ऊपर से उड़ रहे थे,

773
00:46:12,105 --> 00:46:16,860
हमने नीचे देखा और वहाँ हज़ारों जहाज़ों का बेड़ा दिखा।

774
00:46:18,570 --> 00:46:25,452
वह इतना रोमांचक था कि दल का एक सदस्य
प्रार्थना करने लगा और हम सभी उसके साथ शामिल हो गए।

775
00:46:30,541 --> 00:46:34,336
मैं न्यूयॉर्क में एनबीसी न्यूज़रूम से
रॉबर्ट सेंट जॉन बोल रहा हूँ।

776
00:46:34,419 --> 00:46:37,339
विश्व इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण पल है।

777
00:46:37,923 --> 00:46:42,177
जनरल ड्वाइट आइज़नहावर के सैनिक
अपनी लैंडिंग नावों से उतरकर

778
00:46:42,261 --> 00:46:45,889
समुद्र तटों से लड़ते हुए
नाज़ी यूरोप के इलाक़े में घुस रहे हैं।

779
00:46:46,723 --> 00:46:48,517
वे लड़ाकू विमानों की विशाल आड़ के नीचे

780
00:46:48,600 --> 00:46:52,271
दुश्मन पर हमला करने के लिए
समुद्र से निकलकर आगे बढ़ रहे हैं।

781
00:46:53,522 --> 00:46:56,149
हवा से निरंतर हमले जारी रहे।

782
00:46:56,233 --> 00:47:01,113
ज़मीनी बलों के सामरिक समर्थन में
हमारे वायुसैनिकों ने उस दिन बिल्कुल आराम नहीं किया।

783
00:47:01,196 --> 00:47:05,534
एक मिशन से लौटकर, वे ईंधन भरकर,
बम लादकर और गोलियों की बेल्ट लेकर

784
00:47:05,617 --> 00:47:08,829
बार-बार दूसरे मिशन के लिए निकले।

785
00:47:12,207 --> 00:47:16,587
जब हमने नॉर्मंडी पर आक्रमण किया,
तो लुफ़्टवॉफ़ द्वारा शायद ही

786
00:47:16,670 --> 00:47:17,880
कोई हवाई विरोध किया गया था।

787
00:47:19,089 --> 00:47:21,466
एयर फ़ोर्स ने सच में

788
00:47:21,550 --> 00:47:24,761
इंग्लिश चैनल के पार आक्रमण का मार्ग प्रशस्त किया।

789
00:47:28,473 --> 00:47:31,018
जर्मनी को अब दो मोर्चों पर लड़ना था,

790
00:47:31,101 --> 00:47:35,314
{\an8}पश्चिम में एंग्लो-अमरीकी सहयोगियों
और पूर्व में रूसियों के विरुद्ध।

791
00:47:35,397 --> 00:47:36,857
{\an8}इंग्लैंड - फ़्रांस - जर्मनी
रूसी मोर्चा

792
00:47:36,940 --> 00:47:39,318
अगस्त 1944 में, रेड आर्मी को मडानेक मिला,

793
00:47:39,401 --> 00:47:44,531
जो लुबलिन, पोलैंड के पास
एक उजड़ा हुआ नाज़ी कंसंट्रेशन और संहार कैंप था

794
00:47:44,615 --> 00:47:50,204
और यूरोप के यहूदियों को ख़त्म करने के
हिटलर के कार्यक्रम का निर्विवाद सबूत था।

795
00:47:50,287 --> 00:47:52,247
नाज़ी सामूहिक हत्या
कैंप में ख़ुलासा हुआ

796
00:47:56,084 --> 00:47:58,837
हमारी सेनाएँ नाज़ी सैनिकों को

797
00:47:58,921 --> 00:48:01,840
आक्रामक रूप से मात दे रही हैं
जिन्हें पीछे हटने के बजाय मरने का आदेश दिया गया है।

798
00:48:01,924 --> 00:48:03,300
स्टालग लुफ़्ट III
सगान, जर्मनी

799
00:48:03,967 --> 00:48:08,096
पर, उन्हें मरना या पीछे हटना ही होगा,
क्योंकि एलाइड कमांड

800
00:48:08,180 --> 00:48:12,684
पूरी शक्ति के साथ आक्रमण कर रहा है।

801
00:48:12,768 --> 00:48:14,520
{\an8}आर्मी कैंप में गुप्त रेडियो थे...

802
00:48:14,603 --> 00:48:16,230
{\an8}विलियम "बिल" काउच
बॉम्बार्डियर, 100वां बॉम्ब ग्रुप

803
00:48:16,313 --> 00:48:19,358
{\an8}...और हमें लगभग वह सब पता था जो बीबीसी को पता था।

804
00:48:19,441 --> 00:48:23,362
जब जून 1944 में आक्रमण शुरू हुआ,

805
00:48:23,445 --> 00:48:25,697
हमें पता चल गया था
कि हम वहाँ हमेशा के लिए नहीं रहने वाले।

806
00:48:26,990 --> 00:48:30,577
मार गिराए गए वायु सैनिकों को
अब भी स्टालग लुफ़्ट III में भारी संख्या में लाया जा रहा था।

807
00:48:30,661 --> 00:48:32,412
उनमें सेकंड लेफ़्टिनेंट,

808
00:48:32,496 --> 00:48:36,875
{\an8}एलेग्जेंडर जेफ़रसन और रिचर्ड मेकन सहित
कई अश्वेत पायलट शामिल थे

809
00:48:36,959 --> 00:48:41,672
{\an8}जो प्रसिद्ध 332वें फ़ाइटर ग्रुप, रेड टेल्स के साथ थे।

810
00:48:41,755 --> 00:48:45,008
टस्किगी पायलट
अपने विमानों की टेल को गहरे लाल रंग से रंगते थे।

811
00:48:45,092 --> 00:48:47,845
{\an8}भले ही लोगों को यह पता नहीं था
कि इन विमानों को अश्वेत पायलट उड़ा रहे थे...

812
00:48:47,928 --> 00:48:48,929
{\an8}डॉ. मैथ्यू एफ़. डेल्मॉन्ट
लेखक

813
00:48:49,012 --> 00:48:50,556
...वे पहचानते थे कि वे रेड टेल्स थे।

814
00:48:51,056 --> 00:48:54,768
हमें दुश्मन से टकराने की कोई चिंता नहीं थी

815
00:48:54,852 --> 00:48:57,813
क्योंकि हम जानते थे कि हम उनसे बेहतर पायलट थे

816
00:48:57,896 --> 00:48:59,022
{\an8}और मैं "तैयार, निशाना लगाओ, दागो।"

817
00:48:59,106 --> 00:49:00,440
{\an8}रिचर्ड मेकन
पायलट, 332वां फ़ाइटर ग्रुप

818
00:49:02,276 --> 00:49:04,653
ये साहसी अश्वेत पायलट युद्ध के प्रयासों में

819
00:49:04,736 --> 00:49:09,575
योगदान देने का इंतज़ार कर रहे थे
और उन्होंने ख़ुद को शानदार ढंग से प्रदर्शित किया।

820
00:49:11,785 --> 00:49:15,622
एयर फ़ोर्स में
और ख़ासकर उन बॉम्बर दलों के बीच

821
00:49:15,706 --> 00:49:20,294
जो इन लंबे और ख़तरनाक मिशनों पर जा रहे थे,
उन्होंने कहा कि उन्होंने युद्ध में

822
00:49:20,377 --> 00:49:22,796
{\an8}जिन अन्य स्क्वाड्रनों के साथ उड़ान भरी थी,
उनकी तुलना में वे रेड टेल्स की ज़्यादा सराहना करते हैं।

823
00:49:22,880 --> 00:49:23,922
{\an8}जे. टॉड मोये
लेखक, "फ़्रीडम फ़्लायर्स"

824
00:49:24,715 --> 00:49:27,134
मेकन और जेफ़रसन को अमरीका और इटली के

825
00:49:27,217 --> 00:49:29,803
एयर फ़ोर्स बेसों में नस्ल के अंतर के कारण अलग रखा गया था

826
00:49:29,887 --> 00:49:31,388
और वे यह देखकर हैरान थे

827
00:49:31,471 --> 00:49:34,850
कि स्टालग लुफ़्ट III की बैरक में
सबको साथ रखा जा रहा था।

828
00:49:34,933 --> 00:49:36,602
वहाँ लगभग 150 आदमी थे

829
00:49:36,685 --> 00:49:40,022
जो इस कैंप में आए थे और हमें पंक्ति में खड़ा किया गया।

830
00:49:40,105 --> 00:49:44,526
{\an8}आख़िरकार, पंक्ति के पीछे से
यह ऊँचा-लंबा कन्टकी का देहाती आया...

831
00:49:44,610 --> 00:49:46,111
{\an8}एलेग्जेंडर जेफ़रसन
पायलट, 332वां फ़ाइटर ग्रुप

832
00:49:46,195 --> 00:49:50,991
{\an8}...और वह वापस गया और उसने कहा,
"अरे, इस लड़के को मैं रखूँगा।"

833
00:49:51,074 --> 00:49:54,328
कर्नल आए और उन्होंने कहा,
"लेफ़्टिनेंट, तुम उनके साथ जाओ।"

834
00:49:55,162 --> 00:49:56,163
"जी, सर।"

835
00:49:57,164 --> 00:49:58,999
जर्मन मुझे एक कमरे में ले गए

836
00:49:59,082 --> 00:50:03,086
और मुझे दिखाया कि मैं कहाँ सोऊँगा,
ऊपर तीसरे बिस्तर पर।

837
00:50:03,629 --> 00:50:06,340
मुझे एहसास नहीं हुआ था कि मैं कितनी बुरी तरह घायल था।

838
00:50:06,423 --> 00:50:09,009
मेरी कमर से नीचे का हिस्सा लकवाग्रस्त हो गया था।

839
00:50:09,092 --> 00:50:11,595
तो, जब उन्होंने देखा कि मैं हिल नहीं सकता हूँ,

840
00:50:11,678 --> 00:50:14,431
जर्मनों ने उन्हें बताने की कोशिश की

841
00:50:14,515 --> 00:50:17,559
कि कौन अपना नीचे का बिस्तर इस आदमी को देगा।

842
00:50:17,643 --> 00:50:19,019
कोई नहीं हिला।

843
00:50:19,102 --> 00:50:23,232
और आख़िरकार, टेक्सास के आदमी ने कहा,
"वह मेरा बिस्तर ले सकता है, मैं ऊपर सो जाऊँगा।"

844
00:50:23,857 --> 00:50:26,443
वह और मैं सबसे अच्छे दोस्त बन गए।

845
00:50:27,361 --> 00:50:30,155
कैदियों के कैंप में ज़िंदा रहने के लिए
इन लोगों को एक साथ होना पड़ा था।

846
00:50:30,239 --> 00:50:34,701
उन्होंने हर तरह के नस्लीय रवैए,
नस्लीय दुश्मनी को भुला दिया या कम से कम घटा दिया

847
00:50:34,785 --> 00:50:37,371
क्योंकि उन्हें उस स्थिति में ज़िंदा रहने के लिए
एक-दूसरे के उत्साह को बनाए रखने के लिए

848
00:50:37,454 --> 00:50:38,580
मिलकर काम करना था।

849
00:50:40,582 --> 00:50:44,753
एयर फ़ोर्स के अंतिम अभियानों में से एक था,
जर्मन सिंथेटिक तेल संयंत्रों पर बमबारी करके

850
00:50:44,837 --> 00:50:47,881
राइक को ईंधन से वंचित करना।

851
00:50:47,965 --> 00:50:52,094
मित्र देशों को जेट उत्पादन संयंत्रों को ऊर्जा देने वाले
कोयले के परिवहन और भंडारण सुविधाओं पर भी

852
00:50:52,177 --> 00:50:55,389
हमला करने की ज़रूरत थी।

853
00:50:55,472 --> 00:50:58,892
इस हवाई नाकाबंदी ने राइक की
युद्ध मशीन को अपाहिज बना दिया

854
00:50:58,976 --> 00:51:01,603
और जर्मन सेना को अंतिम युद्ध में

855
00:51:01,687 --> 00:51:04,314
पर्याप्त हवाई सुरक्षा नहीं मिली।

856
00:51:04,398 --> 00:51:07,109
{\an8}हम रात के एक या दो बजे तक ऑफ़िसर्स क्लब में थे।

857
00:51:07,901 --> 00:51:10,112
{\an8}अचानक हमने यह घोषणा सुनी :

858
00:51:10,195 --> 00:51:12,114
"आज सुबह मिशन के लिए तैयार रहना।"

859
00:51:15,033 --> 00:51:18,370
हमने 2,000 भारी बॉम्बर भेजे।

860
00:51:18,453 --> 00:51:22,374
क्षितिज तक केवल चार इंजन वाले बॉम्बर
दिखाई दे रहे थे।

861
00:51:24,918 --> 00:51:27,004
द्वितीय विश्व युद्ध में मर्सबर्ग के पास

862
00:51:27,087 --> 00:51:29,214
लेऊना नामक एक जगह में

863
00:51:29,298 --> 00:51:35,262
एक संयंत्र को उड़ाने के लिए
6,000 बॉम्बरों को 40 मिशनों पर जाना पड़ा था।

864
00:51:36,597 --> 00:51:40,392
हमारे दल ने बर्लिन पर
सबसे बड़े हमलों में से एक का नेतृत्व किया।

865
00:51:40,475 --> 00:51:42,186
वह बेहद ख़ूबसूरत दिन था।

866
00:51:42,269 --> 00:51:44,938
सूरज चमक रहा था, एक भी बादल नहीं था।

867
00:51:45,606 --> 00:51:49,776
जैसे ही हम लक्ष्य के क़रीब पहुँचे,
विमान को गोली लगी,

868
00:51:49,860 --> 00:51:52,863
पर हमने आगे बढ़ना जारी रखा और लक्ष्य को उड़ा दिया,

869
00:51:52,946 --> 00:51:56,200
यह जानते हुए भी कि हम बेस तक लौट नहीं सकेंगे।

870
00:51:56,783 --> 00:52:00,537
विमान धुएँ से भर गया था और आग लग गई थी
और मुझे पता था कि मुझे कूदना होगा।

871
00:52:00,621 --> 00:52:03,123
और जब मैं कूदा, मुझे लगा कि मैं स्वर्ग में था।

872
00:52:04,374 --> 00:52:07,836
और अचानक, मैं ज़मीन पर गिरा और मैंने ऊपर देखा,

873
00:52:08,629 --> 00:52:11,673
और मैंने तीन सैनिकों को मेरी तरफ़ बंदूक लेकर आते देखा।

874
00:52:12,674 --> 00:52:16,803
उनमें से एक सैनिक ने अपनी बंदूक उठाई
और मुझ पर हमला करने वाला था,

875
00:52:16,887 --> 00:52:21,767
और मैंने देखा कि उसके हैट पर रेड आर्मी का निशान था।

876
00:52:22,434 --> 00:52:25,479
और मैं चिल्लाया, अमरीकी, रूज़वेल्ट,

877
00:52:25,562 --> 00:52:28,023
स्टालिन, चर्चिल, पेप्सी-कोला,

878
00:52:28,106 --> 00:52:31,485
कोका-कोला, अह, लकी स्ट्राइक।

879
00:52:32,653 --> 00:52:36,448
बर्लिन पर वह हमला रोज़ी का
52वां और आख़िरी मिशन था।

880
00:52:36,532 --> 00:52:39,826
सौवें में किसी भी पायलट द्वारा किए गए
सबसे ज़्यादा मिशन।

881
00:52:39,910 --> 00:52:42,496
एक रूसी अस्पताल में स्वस्थ होने के बाद,

882
00:52:42,579 --> 00:52:44,831
रोज़ी वापस थॉर्प ऐबट्स पहुँचे,

883
00:52:44,915 --> 00:52:49,294
जहाँ उन्होंने डेढ़ साल पहले
अपने पहले मिशन के लिए उड़ान भरी थी।

884
00:52:52,589 --> 00:52:55,843
रूसी बेहद क़रीब आ चुके थे।

885
00:52:55,926 --> 00:52:57,970
हम दूर से तोपों की

886
00:52:58,053 --> 00:53:01,431
और युद्ध की अन्य आवाज़ें सुन सकते थे।

887
00:53:02,057 --> 00:53:03,559
हिटलर उलझन में था :

888
00:53:03,642 --> 00:53:05,894
{\an8}क्या हम कैदियों को कैंप से लेकर चलें या उन्हें मार डालें?

889
00:53:05,978 --> 00:53:07,938
{\an8}मैरीलीन जैफ़र्स वॉल्टन - लेखिका
"फ़्रॉम इंटेरोगेशन टू लिबरेशन"

890
00:53:08,021 --> 00:53:09,273
{\an8}वह एक वास्तविक संभावना थी।

891
00:53:09,982 --> 00:53:11,233
और अचानक, एक रात को,

892
00:53:11,316 --> 00:53:14,903
जर्मनों ने हमारे एक वरिष्ठ अमरीकी ऑफ़िसर को बताया

893
00:53:14,987 --> 00:53:17,364
कि हमें तुरंत वहाँ से निकाला जाएगा

894
00:53:17,447 --> 00:53:21,994
और हम एक घंटे के अंदर पैदल कैंप से निकलेंगे।

895
00:53:22,911 --> 00:53:25,664
उन्होंने बस कहा,
हम तुम्हें तुम्हारी सुरक्षा के लिए स्थानांतरित कर रहे हैं।

896
00:53:26,248 --> 00:53:28,625
उन्होंने बस इतना ही कहा, पर हमें सच्चाई पता थी।

897
00:53:30,502 --> 00:53:32,504
वायु सैनिकों को कोई अंदाज़ा नहीं था
कि वे कहाँ जा रहे थे।

898
00:53:32,588 --> 00:53:35,465
उन्हें डर था कि हिटलर अमरीकी वायु सैनिकों को ले जाकर

899
00:53:35,549 --> 00:53:37,676
इंसानी ढाल के रूप में उनका इस्तेमाल करेगा।

900
00:53:37,759 --> 00:53:41,054
और वह 100 सालों में सबसे बदतर यूरोपीय सर्दी थी।

901
00:53:42,431 --> 00:53:44,016
वहाँ काफ़ी ठंड थी।

902
00:53:44,099 --> 00:53:46,560
बर्फ़ लगभग घुटनों तक गहरी थी

903
00:53:46,643 --> 00:53:50,981
और वे पूरी रात हमें बस थोड़ी-थोड़ी देर के लिए रुकवाकर
अगली दोपहर तक

904
00:53:51,064 --> 00:53:52,065
चलवाते रहे।

905
00:53:52,149 --> 00:53:54,151
{\an8}स्प्रेमबर्ग - सगान - मूज़बर्ग

906
00:53:54,234 --> 00:53:55,861
जर्मनी - चेकोस्लोवाकिया

907
00:53:57,029 --> 00:53:59,239
{\an8}स्प्रेमबर्ग में, उन्होंने हमें एक ट्रेन में डाला।

908
00:53:59,323 --> 00:54:01,742
{\an8}हम ट्रेन के डब्बों के अंदर बंद थे।

909
00:54:01,825 --> 00:54:04,328
{\an8}उन्होंने हर डब्बे में 60 से 70 आदमी भर दिए थे।

910
00:54:04,411 --> 00:54:06,079
नीचे बैठने तक के लिए जगह नहीं थी।

911
00:54:06,163 --> 00:54:07,456
वह नर्क था।

912
00:54:08,165 --> 00:54:10,667
{\an8}उस वाले में उन्होंने हमें ठूँस-ठूँसकर भरा था।

913
00:54:10,751 --> 00:54:13,670
{\an8}अगर कोई नीचे गिरता, तो वह कुचला जाता।

914
00:54:13,754 --> 00:54:14,922
जब ट्रेन रुकी,

915
00:54:15,005 --> 00:54:17,549
तब कैदी डब्बों से निकलने के लिए दरवाज़े ठोक रहे थे।

916
00:54:17,633 --> 00:54:19,760
आख़िरकार, गार्ड ने दरवाज़े खोले।

917
00:54:20,385 --> 00:54:22,554
वह उतना ही बदतर था जितनी आप कल्पना कर सकते हैं।

918
00:54:26,850 --> 00:54:28,101
स्टालग VII-ए
मूज़बर्ग, जर्मनी

919
00:54:28,185 --> 00:54:31,146
यह ऐसा कैंप था जिसे स्पष्ट रूप से
अधिकतम 8,000 या 10,000 लोगों को

920
00:54:31,230 --> 00:54:34,525
रखने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

921
00:54:34,608 --> 00:54:36,944
और वहाँ 100,000 से ज़्यादा लोग थे।

922
00:54:37,027 --> 00:54:38,820
कैंप नर्क उसके लिए अच्छा नाम होगा।

923
00:54:40,739 --> 00:54:43,033
वहाँ कोई बैरक नहीं थीं, लोग बाहर रह रहे थे।

924
00:54:43,116 --> 00:54:44,493
हालात बेहद बदतर थे।

925
00:54:44,576 --> 00:54:46,245
किसी को पता नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला था।

926
00:54:47,621 --> 00:54:49,665
29 अप्रैल, 1945

927
00:54:49,748 --> 00:54:52,292
{\an8}एक दिन, हम कैंप में सैर कर रहे थे।

928
00:54:52,376 --> 00:54:55,420
{\an8}किसी के कहा, "एक टैंक आ रहा है। वह शर्मन टैंक है।"

929
00:54:55,504 --> 00:54:57,172
और फिर हमने उस दिशा में देखा और बेशक,

930
00:54:57,256 --> 00:54:59,633
वहाँ क्षितिज पर एक शर्मन टैंक था।

931
00:55:00,634 --> 00:55:02,761
पैटन की थर्ड आर्मी आ गई थी।

932
00:55:02,845 --> 00:55:07,599
मैंने पैटन को टैंक पर सवार देखा
जब वह स्टालग VII-ए के मुख्य गेट से अंदर आए।

933
00:55:07,683 --> 00:55:08,684
हम आज़ाद हो गए थे।

934
00:55:10,936 --> 00:55:15,941
हमारे आदमी फ्लैग्पोल के पास गए
और उन्होंने स्वस्तिका उतार दिया

935
00:55:16,024 --> 00:55:21,154
और अमरीकी झंडा खोलकर ऊपर उठाया
और हम सब सावधान होकर खड़े हो गए।

936
00:55:21,238 --> 00:55:24,241
हम वर्दी में नहीं थे। फटे कपड़ों वगैरह में थे।

937
00:55:24,324 --> 00:55:26,910
और शायद वह अब तक का मेरा सबसे शानदार सैल्यूट था।

938
00:55:29,830 --> 00:55:31,665
वह बेहद भावात्मक पल था।

939
00:55:31,748 --> 00:55:33,750
युद्ध बंदियों के रूप में इतने महीने और साल

940
00:55:33,834 --> 00:55:38,630
कैद में रखे जाने के बाद, आख़िरकार हम आज़ाद होने वाले थे।

941
00:55:38,714 --> 00:55:42,634
कई तरह से, यह विश्वास करना कठिन था
कि आख़िरकार हम घर लौट पा रहे थे।

942
00:55:43,760 --> 00:55:45,929
यह लंदन से प्रसारण है।

943
00:55:46,013 --> 00:55:47,973
एक ताज़ा ख़बर।

944
00:55:48,473 --> 00:55:53,270
अभी-अभी जर्मन रेडियो ने घोषणा की है
कि हिटलर मर चुका है।

945
00:55:53,353 --> 00:55:55,147
सैन मातेओ टाइम्स
नाज़ियों का कहना है, हिटलर मर गया

946
00:55:55,230 --> 00:56:00,110
एक मई, 1945 को, जिस दिन दुनिया को
हिटलर की आत्महत्या के बारे में पता चला,

947
00:56:00,194 --> 00:56:02,446
सौवें ने अपने आख़िरी मिशन के लिए उड़ान भरी,

948
00:56:02,529 --> 00:56:05,490
जो ऑपरेशन चाउहाउंड नामक मिशन का एक हिस्सा था।

949
00:56:05,574 --> 00:56:09,745
दल ने पैराशूट के ज़रिए बम नहीं, खाद्य सामग्रियाँ गिराईं।

950
00:56:09,828 --> 00:56:12,956
नीदरलैंड में लगभग 50 लाख
भूखे लोगों के लिए राहत के तौर पर,

951
00:56:13,040 --> 00:56:15,709
जिस पर अब भी कट्टर नाज़ियों का कब्ज़ा था।

952
00:56:16,210 --> 00:56:19,588
जब बॉम्बर एम्स्टर्डम के बाहरी इलाक़े में पहुँचे,

953
00:56:19,671 --> 00:56:22,841
{\an8}वे शानदार रंग-बिरंगे ट्यूलिप के खेतों के ऊपर से गुज़रे।

954
00:56:22,925 --> 00:56:23,926
{\an8}बहुत-बहुत धन्यवाद

955
00:56:24,009 --> 00:56:25,469
{\an8}उनमें से एक में, फूलों के सिरों को काटकर

956
00:56:25,552 --> 00:56:29,389
{\an8}"बहुत-बहुत धन्यवाद, यैंक्स" लिखा गया था।

957
00:56:35,020 --> 00:56:37,731
{\an8}द स्टार्स एंड स्ट्राइप्स
मित्र देशों ने घोषणा की : यह ख़त्म हुआ

958
00:56:37,814 --> 00:56:39,650
{\an8}यूरोप में युद्ध ख़त्म हो चुका था।

959
00:56:39,733 --> 00:56:43,028
सौवें के दलों ने अपने डफ़ल पैक किए

960
00:56:43,111 --> 00:56:46,073
और थॉर्प ऐबट्स के आस-पास के गाँवों के स्थानीय लोग,

961
00:56:46,156 --> 00:56:48,242
अपने रविवार के बेहतरीन कपड़ों में,

962
00:56:48,325 --> 00:56:51,620
उनके घर तक के लंबे सफ़र के लिए
विदा करने के लिए इकट्ठा हुए।

963
00:56:57,835 --> 00:57:00,003
घर में स्वागत है

964
00:57:00,087 --> 00:57:02,548
जब मैं एटलांटा पहुँचा, मैं पब्लिक टेलीफ़ोन बूथ में गया

965
00:57:02,631 --> 00:57:05,676
और मैंने अपनी माँ को फ़ोन किया
और बताया कि मैं लौट आया हूँ।

966
00:57:06,218 --> 00:57:07,845
बेशक, वह तुरंत फूट-फूटकर रोने लगी,

967
00:57:09,513 --> 00:57:11,181
और वे आए...

968
00:57:11,265 --> 00:57:15,769
वे मुझे लेने फ़ोर्ट मैक्फ़र्सन आए और मैं घर पहुँचा।

969
00:57:18,438 --> 00:57:20,065
हम कैलिफ़ोर्निया वापस पहुँचे।

970
00:57:20,148 --> 00:57:21,984
मेरे पिताजी और माँ वहाँ मौजूद थे।

971
00:57:22,067 --> 00:57:25,696
बेशक, वह बहुत बड़ा पुनर्मिलन था और मैं बेहद ख़ुश था।

972
00:57:26,822 --> 00:57:30,284
और फिर मैंने अपनी भावी पत्नी, बारबरा को देखा।

973
00:57:30,367 --> 00:57:33,078
और तीन हफ़्ते बाद, हमने शादी कर ली।

974
00:57:34,788 --> 00:57:37,958
द ब्लडी हंड्रेड्थ के सैनिक
आख़िरकार घर लौट आए थे

975
00:57:38,834 --> 00:57:41,086
और वे अपने परिवारों

976
00:57:41,753 --> 00:57:43,130
और अपनी पत्नियों

977
00:57:44,006 --> 00:57:45,674
और अपनी प्रेमिकाओं से फिर से मिले।

978
00:57:46,175 --> 00:57:49,720
कुछ युद्ध में जाने के बाद से पहली बार मिले थे।

979
00:57:50,762 --> 00:57:54,808
जब मैंने नौकरी छोड़ी, मैं थक चुका था।

980
00:57:54,892 --> 00:57:57,186
मैं इन चुनौतीपूर्ण अनुभवों से गुज़र चुका था

981
00:57:57,269 --> 00:58:00,772
और मैं उन्हें भूलकर फिर से नागरिक जीवन जीना
शुरू करना चाहता था।

982
00:58:01,982 --> 00:58:05,652
मैं वापस उसी फ़र्म में काम करने गया
जहाँ मैंने पहले काम किया था

983
00:58:05,736 --> 00:58:09,198
और दरअसल, मैं वापस काम पर जाने के लिए तैयार नहीं था।

984
00:58:09,281 --> 00:58:11,408
और आख़िरकार, वहाँ छह महीने बिताने के बाद...

985
00:58:11,491 --> 00:58:12,743
मित्र देशों ने हिटलर शासन पर हत्या का आरोप लगाया

986
00:58:12,826 --> 00:58:18,123
{\an8}...मैंने अभियोजक के रूप में
नूरेम्बर्ग जाने के एक अवसर के बारे में सुना।

987
00:58:18,207 --> 00:58:19,917
{\an8}रॉबर्ट रोज़ेन्थॉल
वॉर क्राइम्स कमीशन

988
00:58:20,584 --> 00:58:23,545
वहाँ जहाज़ पर, मेरी मुलाक़ात एक ख़ूबसूरत महिला से हुई

989
00:58:23,629 --> 00:58:27,549
जो एक वकील भी थी
और अभियोजक के रूप में वहाँ जा रही थी।

990
00:58:27,633 --> 00:58:31,178
और दस दिन के अंदर, हमारी सगाई हो गई

991
00:58:31,720 --> 00:58:33,722
और हमने वहाँ नूरेम्बर्ग में ही शादी कर ली।

992
00:58:35,557 --> 00:58:40,437
मैंने वहाँ इन प्रतिवादियों को देखा जो अब शक्तिहीन थे,

993
00:58:40,521 --> 00:58:44,149
निराश होकर बैठे थे और उन पर
मुक़दमा चल रहा था और वे दोषी ठहराए जा रहे थे।

994
00:58:44,691 --> 00:58:48,779
और जब मैंने वह देखा,
दरअसल तभी मेरे लिए युद्ध ख़त्म हुआ।

995
00:58:53,867 --> 00:58:57,454
द्वितीय विश्व युद्ध मानव इतिहास की
सबसे विनाशकारी घटना थी।

996
00:58:58,664 --> 00:59:02,125
इसमें अब तक लड़े गए
किसी भी युद्ध से कहीं ज़्यादा जानें गईं थीं।

997
00:59:03,126 --> 00:59:08,131
उसमें, किसी भी अमेरिकन आर्म्ड फ़ोर्स के मुक़ाबले
एट्थ एयर फ़ोर्स के

998
00:59:08,215 --> 00:59:11,176
सबसे ज़्यादा सैनिक हताहत हुए।

999
00:59:14,304 --> 00:59:16,765
अब जब मैं ज़िंदा बच गया

1000
00:59:16,849 --> 00:59:22,354
और इन सभी बीच के सालों में उसे याद कर सकता हूँ,

1001
00:59:23,313 --> 00:59:25,524
यह मेरे लिए जीवन बदलने वाला अनुभव था।

1002
00:59:27,025 --> 00:59:28,318
अगर, इस समय में,

1003
00:59:28,402 --> 00:59:32,489
उत्साह और रोमांस और पौराणिक कथाओं की
कोई भावना है, तो वह वहीं है।

1004
00:59:32,573 --> 00:59:36,994
उस समय मैंने जो दोस्त बनाए थे,
उन्होंने कई बार मेरी जान बचाई थी।

1005
00:59:37,077 --> 00:59:40,080
वे सबसे बेहतरीन दोस्त थे।

1006
00:59:40,664 --> 00:59:43,584
जिन लोगों के साथ हमने सेवा की, वे समर्पित थे,

1007
00:59:43,667 --> 00:59:46,587
उन्होंने बलिदान दिया था, उनमें अद्भुत साहस था।

1008
00:59:47,129 --> 00:59:50,048
हमने दुख और उल्लास साझा किया था।

1009
00:59:50,132 --> 00:59:54,511
हमने अपनी साथियों को मार गिराए जाते और मरते हुए,

1010
00:59:54,595 --> 00:59:57,848
घायल होते हुए, युद्ध बंदी बनते देखा था।

1011
00:59:57,931 --> 01:00:01,643
{\an8}और हम में एक-दूसरे के प्रति ज़बरदस्त सम्मान था
और हमने एक जीत साझा की थी।

1012
01:00:01,727 --> 01:00:03,353
{\an8}351वां स्क्वाड्रन
100वें बॉम्ब-ग्रुप की पहली सालगिरह

1013
01:00:03,437 --> 01:00:07,191
{\an8}और शायद हमारे सभी लोगों का यही अनुभव था।

1014
01:00:07,274 --> 01:00:09,902
चमत्कारिक ढंग से, लोग क़रीब आ गए।

1015
01:00:12,696 --> 01:00:16,241
आपको सारा श्रेय उन पुरुषों और महिलाओं को देना होगा

1016
01:00:16,325 --> 01:00:21,246
जिन्होंने अपने जीवन का बलिदान दिया
और मूल रूप से दुनिया को फ़ासीवाद से बचाया।

1017
01:00:23,749 --> 01:00:28,378
हम जिन आज़ादियों का आनंद लेते हैं,
वे संयोग से नहीं मिलीं।

1018
01:00:28,462 --> 01:00:32,049
वे मेरी पीढ़ी और हमसे पहले की पीढ़ियों ने

1019
01:00:32,132 --> 01:00:35,302
अपनी जान की क़ीमत देकर ख़रीदी थीं।

1020
01:00:35,385 --> 01:00:36,720
और इसी कारण से,

1021
01:00:36,803 --> 01:00:42,601
मुझे लगता है कि द्वितीय विश्व युद्ध की पीढ़ी
याद रखे जाने की हक़दार है।

1022
01:00:50,776 --> 01:00:53,278
टॉम हैंक्स द्वारा वर्णित

1023
01:02:01,138 --> 01:02:02,139
अमरीकी रक्षा विभाग
और मैक्सवेल एयर फ़ोर्स बेस में स्थित

1024
01:02:02,222 --> 01:02:03,265
यूनाइटेड स्टेट्स
एयर फ़ोर्स हिस्टॉरिकल रिसर्च एजेंसी

1025
01:02:03,348 --> 01:02:04,349
ख़ास धन्यवाद

1026
01:02:10,355 --> 01:02:12,357
उप-शीर्षक अनुवादक : मून कलिता



