1
00:00:02,000 --> 00:00:07,000
Downloaded from
YTS.BZ

2
00:00:04,672 --> 00:00:10,678
FALLOUT फॉलआउट
द गूल लॉग

3
00:00:08,000 --> 00:00:13,000
Official YIFY movies site:
YTS.BZ

4
00:00:16,058 --> 00:00:19,937
यह कोई हूविल तो है नहीं, पर काम चल जाएगा।

5
00:00:21,313 --> 00:00:25,401
मेरे पास इतनी शीशियाँ बची हैं
कि क्रिसमस के 12 दिन कट जाएँगे।

6
00:00:27,153 --> 00:00:28,446
यह देखा?

7
00:00:28,529 --> 00:00:33,451
यह कोई लकड़ी नहीं है,
किसी इंसान का बाज़ू है।

8
00:00:33,534 --> 00:00:35,619
साफ़ कहूँ तो किसी मोटे आदमी की बाज़ू है।

9
00:00:36,412 --> 00:00:38,622
यह अच्छे से जल रही है, है न?

10
00:00:39,540 --> 00:00:40,666
हैरानी की बात है न?

11
00:00:41,625 --> 00:00:44,170
मैं कुछ बाज़ू सालभर सुखाकर रखता हूँ

12
00:00:44,253 --> 00:00:46,630
क्योंकि सर्दियों में ये बहुत काम आती हैं।

13
00:00:46,714 --> 00:00:50,593
तैयार रहो, ठंड से बचो। यही मेरा उसूल है।

14
00:00:54,847 --> 00:00:58,017
मैं आपको इस सीज़न की बधाई देता,

15
00:00:58,100 --> 00:01:02,313
पर अब यहाँ सीज़न के नाम पर
कुछ खास है नहीं।

16
00:01:02,938 --> 00:01:06,192
और सैंटा क्लॉज़ का तो अता-पता भी नहीं है।

17
00:01:08,569 --> 00:01:10,070
बोल-बोलकर मेरा मुँह दुखने लगा है,

18
00:01:10,154 --> 00:01:13,991
तो क्यों न आप लोग
थोड़ी देर इस आग को निहारते रहें।

19
00:01:15,284 --> 00:01:19,205
अगर मैं सो जाऊँ,
तो मेरा सिर उससे दूर कर देना।

20
00:01:22,374 --> 00:01:28,631
जी, हाँ, मैं हूँ मिस्टर न्यू वेगस
और मैं हूँ लाइव अपने ही नाम वाले शहर से,

21
00:01:28,714 --> 00:01:33,969
और इस क्रिसमस पर ला रहा हूँ
आपके पसंदीदा गाने।

22
00:01:34,053 --> 00:01:36,555
उम्मीद है कि आप किसी गर्म
और आरामदायक जगह पर हैं,

23
00:01:36,639 --> 00:01:39,475
और इसलिए नहीं कि आप होश खो रहे हैं,

24
00:01:39,558 --> 00:01:42,436
अगर वही आपकी मंशा नहीं है तो।

25
00:01:42,520 --> 00:01:48,108
हम अपने-अपने केमिकल तरीकों से
ज़िंदगी के खौफ़नाक हादसों से उबरते हैं।

26
00:01:48,734 --> 00:01:51,111
आज रात आप अपनी फ़रमाइशें भेज सकते हैं,

27
00:01:51,195 --> 00:01:57,284
और मैं आपकी क्रिसमस की बधाइयाँ
और दिल छू जाने वाले किस्से पढ़कर सुनाऊँगा।

28
00:01:58,869 --> 00:02:02,331
भूतपूर्व एरिज़ोना से
बॉब ने भेजा है यह संदेश।

29
00:02:02,414 --> 00:02:06,418
उन्होंने लिखा है, "क्रिसमस की
पूर्व संध्या पर मेरा कुत्ता घर से भाग गया,

30
00:02:06,502 --> 00:02:10,965
और सच मानिए, वह सही मायनों में
क्रिसमस की कहानी थी।

31
00:02:11,048 --> 00:02:15,135
न जाने कहाँ-कहाँ से अजनबियों ने आकर
उसे ढूँढ़ने में हमारी मदद की,

32
00:02:15,219 --> 00:02:18,347
बिल्कुल ओरिएंट के उन तीन राजाओं की तरह।

33
00:02:18,430 --> 00:02:21,100
मैं भी उनके साथ मिलकर
एक राजा की तरह काम कर रहा था,

34
00:02:21,183 --> 00:02:25,145
और भगवान तो सभी राजाओं के
महाराजाधिराज हैं।

35
00:02:25,229 --> 00:02:30,317
तो हमारे साथ पाँच राजा थे,
पर कुल सात लोग थे।

36
00:02:30,401 --> 00:02:33,863
दो औरतें और पाँच आदमी, तो पाँच राजा।

37
00:02:33,946 --> 00:02:38,909
दो रानियाँ और मैं, और भगवान,
तो कुल नौ राजा हो गए,

38
00:02:38,993 --> 00:02:40,494
रानियों को मिलाकर।

39
00:02:41,036 --> 00:02:44,498
और किसी को अंदाज़ा न था
कि वह कुत्ता है कहाँ।

40
00:02:44,582 --> 00:02:49,169
तो मैं सोचने लगा, 'यह तो बिल्कुल
यीशु की कहानी की तरह है।

41
00:02:49,253 --> 00:02:52,006
वह कुत्ता खोए हुए नन्हे यीशु की तरह है।'

42
00:02:52,089 --> 00:02:54,592
तब मुझे घबराहट होने लगी,

43
00:02:54,675 --> 00:02:57,761
क्योंकि न सिर्फ़
मैंने अपना कुत्ता खोया था,

44
00:02:57,845 --> 00:03:00,389
बल्कि वही कुत्ता
मुझे किसी के आने की खबर देता था।

45
00:03:00,472 --> 00:03:03,767
ये लोग आए। वे उसे ढूँढ़ नहीं पाए।

46
00:03:03,851 --> 00:03:07,980
और वे बार-बार पूछ रहे थे
कि क्या मेरे पास केमिकल हैं।

47
00:03:08,063 --> 00:03:10,608
मेरे पास थे,
पर मैं किसी को देने वाला नहीं था।

48
00:03:10,691 --> 00:03:14,194
और मुझे गुस्सा आ रहा था,
और इस बात का बुरा लग रहा था।

49
00:03:14,278 --> 00:03:16,739
हाँ, मुझे जल्दी गुस्सा आ जाता है,

50
00:03:16,822 --> 00:03:20,659
पर इसीलिए तो मैं
किसी को केमिकल दे नहीं सकता।

51
00:03:20,743 --> 00:03:21,577
वे मेरी दवा हैं।

52
00:03:21,660 --> 00:03:24,830
खैर, पता चला
कि मेरा कुत्ता ज़्यादा दूर नहीं गया था।

53
00:03:24,914 --> 00:03:28,042
उसने मुझे कुछ लोगों को
मारते हुए सुन लिया था,

54
00:03:28,125 --> 00:03:30,461
वह डर गया और जाकर पैनल के बीच छिप गया।

55
00:03:30,544 --> 00:03:32,588
आखिरकार वह बाहर निकल आया,

56
00:03:32,671 --> 00:03:35,424
जब मैं अपने शिकार में से एक को भूनने लगा।

57
00:03:35,507 --> 00:03:40,471
काश बाकी सारे राजाओं को मारने से पहले
मुझे यह पता होता।

58
00:03:40,554 --> 00:03:45,059
पर उस वक्त जितनी जानकारी थी,
उस हिसाब से मैंने अपनी पूरी कोशिश की।

59
00:03:45,142 --> 00:03:47,478
मुद्दे की बात यह है

60
00:03:47,561 --> 00:03:50,814
कि मुझे तब तक पता नहीं था कि
क्रिसमस मनाने के लिए कुत्ते की ज़रूरत है

61
00:03:50,898 --> 00:03:53,984
जब तक उसके बगैर मनाने की कोशिश नहीं की।

62
00:03:54,068 --> 00:03:57,655
है न यह शर्म की बात?
नफ़रत हो रही है मुझे खुद से।"

63
00:03:59,323 --> 00:04:00,783
शुक्रिया, बॉब।

64
00:04:00,866 --> 00:04:04,453
अब सुनिए एक खास गाना
जो आपको इतनी जल्दी सुकून देगा

65
00:04:04,536 --> 00:04:08,666
जितना गैसीय केमिकल से सराबोर
खूनी दिमाग भी नहीं दे सकता।

66
00:11:02,037 --> 00:11:05,123
हैलो, मैं हूँ डीजे मिस्टर न्यू वेगस,

67
00:11:05,207 --> 00:11:10,462
और यह सोचकर कि आप आराम से
अपनी लॉन्जरी में बैठे यह सुन रहे हैं,

68
00:11:10,545 --> 00:11:14,758
मेरी कल्पना के घोड़े
पूरी तेज़ी से दौड़ रहे हैं।

69
00:11:14,841 --> 00:11:16,259
अब सुनिए यह गाना।

70
00:15:30,597 --> 00:15:33,600
पता है, मुझे ये पुराने गाने सुनना पसंद है,

71
00:15:33,683 --> 00:15:37,812
पर उतना नहीं,
जितना आपकी कहानियाँ सुनना पसंद है।

72
00:15:37,896 --> 00:15:39,606
मैं आपके किस्से सुनना चाहता हूँ।

73
00:15:39,689 --> 00:15:43,151
अब सुनिए स्लगिन्स रेक्स का
एक क्रिसमसी किस्सा

74
00:15:43,234 --> 00:15:47,572
जिन्होंने यह यादगार कहानी भेजी है
सिल्टलैंड्स से।

75
00:15:48,990 --> 00:15:52,619
"लोग वेस्टलैंड में क्रिसमस मनाने को लेकर
शिकायत करते हैं,

76
00:15:52,702 --> 00:15:55,121
पर यहाँ का जश्न वॉल्ट्स से तो बेहतर ही है।

77
00:15:55,205 --> 00:16:00,627
यकीन मानिए। पिछले साल मैंने एक वॉल्ट में
क्रिसमस मनाया था और वह बहुत बेकार रहा।

78
00:16:00,710 --> 00:16:04,005
वे हवाई के अंदाज़ में क्रिसमस मना रहे थे

79
00:16:04,089 --> 00:16:06,341
और वह एकदम घटिया और उबाऊ था।

80
00:16:06,424 --> 00:16:09,969
वे बोल रहे थे, 'अरे,
यह कुलाओ पोर्क खाकर देखो,'

81
00:16:10,053 --> 00:16:12,430
और फिर एक कॉकटेल सॉसेज थमा दिया।

82
00:16:12,514 --> 00:16:15,308
मुझे तो बहुत बुरा लगा।

83
00:16:15,392 --> 00:16:17,936
हालाँकि मैं सालों से लोगों से दूर रहा हूँ,

84
00:16:18,019 --> 00:16:20,897
फिर भी कह सकता हूँ कि यह हरकत बकवास थी।

85
00:16:20,980 --> 00:16:23,233
शायद क्रिसमस की यही खासियत है

86
00:16:23,316 --> 00:16:26,695
कि आप समझ जाते हैं कि आप सारे वॉल्टीज़ से

87
00:16:26,778 --> 00:16:29,155
कहीं ज़्यादा दिलचस्प इंसान हैं।

88
00:16:29,239 --> 00:16:32,742
अब लग रहा है
कि सैंटा मेरी बात ज़रूर सुनेंगे।

89
00:16:32,826 --> 00:16:38,081
तो, सैंटा, अगर तुम सुन रहे हो,
तो असली कुलाओ पोर्क वापस ले आओ।

90
00:16:38,164 --> 00:16:42,085
हम सबने वेस्टलैंड में घूमते
बड़े-बड़े सूअरों को देखा है।

91
00:16:42,168 --> 00:16:46,756
मैंने तो ज़रूर देखे हैं, या कम से कम
उनके उड़ाए धूल के तूफ़ान तो देखे ही हैं।

92
00:16:46,840 --> 00:16:52,137
अगर सारे दर्शक साथ आकर
एक शिकारी पार्टी बना लें,

93
00:16:52,220 --> 00:16:54,514
हममें से आधे
बड़े-बड़े गड्ढ़े खोद सकते हैं,

94
00:16:54,597 --> 00:16:59,227
उनमें आजकल के वे गर्म पत्थर भर सकते हैं
जो ठंडे ही नहीं होते,

95
00:16:59,310 --> 00:17:04,566
और देखेंगे कि क्या
हमारे शिकार का स्वाद कुलाओ जैसा होगा।

96
00:17:05,275 --> 00:17:07,235
मैं चखकर देखूँगा। वादा करता हूँ।

97
00:17:07,318 --> 00:17:11,948
आप लोग देख लेना कि क्या मेरे चेहरे पर
वैसे ही ट्यूमर निकल आए

98
00:17:12,031 --> 00:17:14,743
जैसे तब निकले थे, जब लोगों ने
दोबारा मकई उगाना शुरू किया था।

99
00:17:14,826 --> 00:17:16,870
मुझे तो यह मज़ेदार लग रहा है, स्लगिन्स।

100
00:17:16,953 --> 00:17:20,248
आपकी शिकारी पार्टी में शामिल होने,
मैं सबसे पहले आऊँगा।

101
00:17:20,331 --> 00:17:24,878
अब क्रिसमस के इस क्लासिक गाने को
कौन पहचान सकता है?

102
00:22:42,361 --> 00:22:47,075
चाहे आप ये सारी फ़रमाइशें
सुनें या न सुनें,

103
00:22:47,158 --> 00:22:50,369
मैं आपसे हमेशा प्यार करता रहूँगा।

104
00:22:50,453 --> 00:22:52,246
ऐसा कुछ नहीं जो इस बात को बदल सके।

105
00:27:18,804 --> 00:27:22,016
दोस्तो, मैं आप सबसे प्यार करता हूँ।

106
00:27:22,099 --> 00:27:26,062
सोनार की तरह अपनी ओर आता
आपका प्यार महसूस कर पा रहा हूँ।

107
00:27:26,145 --> 00:27:29,732
वह एक ज़ोरदार लहर की तरह
मुझसे टकरा रहा है।

108
00:27:29,815 --> 00:27:32,568
तो फ़रमाइशें भेजते रहिए।

109
00:36:17,593 --> 00:36:20,304
अब सुनिए एंग्री रॉन का खत।

110
00:36:20,387 --> 00:36:26,727
रॉन कहते हैं, "हर साल क्रिसमस के
वही गाने बजते हैं, इसलिए गुस्सा आता है।

111
00:36:26,810 --> 00:36:29,563
अब वे मेरे लिए कुछ नहीं करते।

112
00:36:29,646 --> 00:36:35,903
भला 5,000 मील दूर किसी बच्चे के बारे में
बने गानों का मेरी ज़िंदगी से क्या मतलब?

113
00:36:35,986 --> 00:36:40,073
मुझे ऐसे गाने पसंद हैं
जो मेरे अनुभवों से जुड़े हों।

114
00:36:40,157 --> 00:36:45,329
प्लीज़ उजाड़ इलाके में बने नए गाने बजाइए।"

115
00:36:45,412 --> 00:36:48,248
माफ़ करना, रॉन,
हो सकता है कि तुम्हें गुस्सा आ रहा हो,

116
00:36:48,332 --> 00:36:52,127
पर इस स्टेशन में बस यही गाने हैं।

117
00:36:52,210 --> 00:36:56,757
बाकी सब उस आग में खाक हो गए
जो उन लुटेरों ने शुरू की थी।

118
00:36:56,840 --> 00:37:02,971
और अब, आज रात पाँचवीं बार सुनिए,
"गॉड रेस्ट यी मैरी जेंटलमेन।"

119
00:45:44,659 --> 00:45:48,538
मैं लौट आया हूँ क्रिसमस की
आपकी और बधाइयों और फ़रमाइशों के साथ।

120
00:45:48,621 --> 00:45:53,710
यह है एंडी सी. की ओर से जो कहते हैं,
"मुझे ये पुराने गाने बहुत पसंद हैं,

121
00:45:53,793 --> 00:45:56,629
पर मैं ये क्रिसमस कैरल गा नहीं पाता

122
00:45:56,713 --> 00:46:00,884
जब मुझे याद आता है
कि मैंने सौ से ज़्यादा लोगों को खाया है।"

123
00:46:00,967 --> 00:46:05,472
चिंता मत करो, एंडी,
तुम्हारी ओर से ये रिकॉर्ड गाने बजा देंगे।

124
00:46:05,555 --> 00:46:09,809
एंडी ने आगे लिखा है,
"'रूडॉल्फ़ द रेड नोज़्ड रेनडियर' गाना ही

125
00:46:09,893 --> 00:46:12,645
एक आदमी को मारने के बाद
मुश्किल हो गया था,

126
00:46:12,729 --> 00:46:15,815
पर उसके पूरे परिवार को खाने के बाद

127
00:46:15,899 --> 00:46:21,070
तो मैं रोए बगैर
वह धुन गुनगुना भी नहीं पाता।

128
00:46:21,154 --> 00:46:23,823
जब आप उनको खा जाते हैं
जिनके साथ क्रिसमस मनाया करते थे,

129
00:46:23,907 --> 00:46:27,702
तो क्रिसमस की खुशियों में
खलल पड़ जाता है।

130
00:46:27,785 --> 00:46:31,664
चूँकि मुझे इंसान के गॉल ब्लैडर का
स्वाद पता है, मैं गा सकता हूँ,

131
00:46:31,748 --> 00:46:33,750
'हे पवित्र रात्रि।

132
00:46:33,833 --> 00:46:36,878
'बाइल के सिवाय
मुझे कैसे कुछ याद आ सकता है?'

133
00:46:36,961 --> 00:46:38,713
ये बोल गाना आसान है,

134
00:46:38,796 --> 00:46:41,216
पर अब ये बोल बेमानी हो गए हैं।

135
00:46:41,299 --> 00:46:44,511
मतलब, ये स्ले आखिर है क्या?

136
00:46:45,345 --> 00:46:49,265
मुझे नहीं लगता कि पिछले 400 सालों में
किसी ने स्ले की घंटियाँ सुनी हैं।

137
00:46:49,349 --> 00:46:52,852
मैं अपने दोस्तों और पड़ोसियों को
काटकर खा सकता हूँ।

138
00:46:52,936 --> 00:46:56,689
पर "वन-होर्स ओपन स्ले"
जैसे बोल बेमानी हैं।

139
00:46:56,773 --> 00:47:02,695
मुझे यह कहने के लिए परिवार ने एक दावत से
निकाल दिया कि हम मेरे कज़िन को खा रहे हैं।

140
00:47:02,779 --> 00:47:06,699
किसी को खाते वक्त
उनके बारे में बात नहीं करनी चाहिए।

141
00:47:06,783 --> 00:47:10,411
मैं जिन लोगों के साथ था,
उन्होंने कहा कि बहुत बुरा लगता है।

142
00:47:10,495 --> 00:47:14,916
वह पता पता नहीं,
पर इससे लोगों को गुस्सा ज़रूर आता है।

143
00:47:14,999 --> 00:47:17,377
काश मैंने इतने लोगों को न खाया होता,

144
00:47:17,460 --> 00:47:20,797
तो मुझे दिलासा देने के लिए
कोई मेरे साथ होता।"

145
00:47:20,880 --> 00:47:23,967
देखो, एंडी सी.,
मैं तुम्हें दिलासा तो नहीं दे सकता,

146
00:47:24,050 --> 00:47:28,513
क्योंकि तुमने जो बताया,
वह कोई शैतानी इंसान ही कर सकता है।

147
00:47:28,596 --> 00:47:31,349
पर मैं इसका फ़ैसला भगवान पर छोड़ता हूँ।

148
00:47:31,432 --> 00:47:33,226
अब सुनिए यह पुराना क्लासिक गाना।

149
00:55:56,395 --> 00:56:00,274
सैंडी गल्च से जॉर्ज वॉशिंगटन लिखते हैं,

150
00:56:00,357 --> 00:56:03,486
"जंग कभी नहीं बदलती।
और न ही क्रिसमस बदलता है।

151
00:56:03,569 --> 00:56:06,447
हर साल वही गाने बजते हैं।
इस बात पर कभी ध्यान दिया है?"

152
00:56:07,865 --> 00:56:09,867
मुझे यह पसंद है, जॉर्ज।

153
00:56:09,950 --> 00:56:14,163
पता है, जब ऐसी जगह पर रहना पड़े
जहां पता ही न हो कि आप कहाँ हैं,

154
00:56:14,246 --> 00:56:18,626
क्योंकि आपके चारों ओर
जगह बदलते रेत के टीले हैं,

155
00:56:18,709 --> 00:56:24,632
मुझे लगता है क्रिसमस के गाने साल भर
रास्ता दिखाने वाले ध्रुव तारे जैसे हैं।

156
00:56:24,715 --> 00:56:29,178
गाने सुनते ही समझ जाता हूँ
कि क्रिसमस पास ही है।

157
01:00:57,529 --> 01:01:02,242
मैं हूँ डीजे मिस्टर न्यू वेगस
और मुझे आपका स्टाइल पसंद है।

158
01:01:02,326 --> 01:01:05,287
मुझे आप बहुत पसंद हैं। समझे न?

159
01:06:56,430 --> 01:07:00,892
और डीई से यह खत भेजा है पी ने,
एक ऐसे दर्शक जो एक अरसे से हमारे साथ हैं।

160
01:07:01,226 --> 01:07:03,895
वह कहते हैं,
"मैं हर साल आपका शो सुनता हूँ।"

161
01:07:03,979 --> 01:07:05,063
शुक्रिया, पी।

162
01:07:05,147 --> 01:07:10,318
"और उन लोगों के बारे में सोचता हूँ
जिनके साथ मैं क्रिसमस बिताया करता था,

163
01:07:10,402 --> 01:07:12,195
उन्हें मारकर या खाकर।

164
01:07:12,279 --> 01:07:16,032
जैसे जिम्मी केन,
जो मेरे साथ कैरल गाने गया था

165
01:07:16,116 --> 01:07:19,953
ताकि हमारे उन शिकारों का ध्यान भटका सकें
जिन्हें हम लूटते थे।

166
01:07:20,579 --> 01:07:24,207
अपने हिस्से को लेकर
वह ज़रा सा लालची हो गया था।

167
01:07:24,291 --> 01:07:26,460
इसलिए मुझे उसकी खोपड़ी उड़ानी पड़ी।

168
01:07:27,294 --> 01:07:31,715
या मेलिसा, जो हॉल को
बहुत खूबसूरती से सजाती थी,

169
01:07:31,798 --> 01:07:34,718
हमारे टूटे हुए शिपिंग कंटेनर में

170
01:07:34,801 --> 01:07:38,305
हर तरह के चमकीले
रेडियोएक्टिव कीड़े भर देती थी,

171
01:07:38,388 --> 01:07:40,515
एकदम क्रिसमसी अंदाज़ में।

172
01:07:41,224 --> 01:07:45,270
उसे बहुत ट्यूमर हो गए थे,
इसलिए उसे दर्द से छुटकारा दिलाना पड़ा।

173
01:07:47,147 --> 01:07:49,566
और मैं बिग सैरा को कैसे भूल सकता हूँ,

174
01:07:49,649 --> 01:07:53,069
जिसने हमारी स्ले की कमान संभाली थी

175
01:07:53,153 --> 01:07:56,656
जब हमने अपना सामान
कुछ नाराज़ ब्राह्मिन्स पर लादा था,

176
01:07:56,740 --> 01:08:01,077
और साथ में वेस्टलैंड के
करीब 100 मील पार कर लिए थे।

177
01:08:01,161 --> 01:08:03,663
उसने ठीक से शुक्रिया अदा नहीं किया

178
01:08:03,747 --> 01:08:06,249
इसलिए मुझे उसकी भी खोपड़ी उड़ानी पड़ी।

179
01:08:06,750 --> 01:08:13,089
पर मैं अकसर उसके बारे में सोचता हूँ
क्योंकि मुझे उसे सुखाने में

180
01:08:13,173 --> 01:08:17,511
और फिर उसकी मांसल टाँग का
गोश्त खाने में काफ़ी वक्त लगा।

181
01:08:17,594 --> 01:08:20,055
उसकी टाँगें भारी-भरकम और कमाल की थीं।

182
01:08:20,138 --> 01:08:23,517
यह बात सेक्सी अंदाज़ में नहीं,
भूखे अंदाज़ में कह रहा हूँ।

183
01:08:24,434 --> 01:08:27,896
उसकी एक टाँग में
मुझे एक बड़ा सा सिस्ट मिला था

184
01:08:27,979 --> 01:08:30,398
और उसमें से एक दाँत उग रहा था।

185
01:08:30,899 --> 01:08:35,028
प्लीज़ मेरे लिए 'एंजेल्स वी हैव
हर्ड ऑन हाई' गाना बजा दीजिए।"

186
01:17:27,685 --> 01:17:30,229
मैं हूँ डीजे मिस्टर न्यू वेगस।

187
01:17:30,313 --> 01:17:32,857
और जब तक हमारे पास एक-दूसरे का साथ है,

188
01:17:32,940 --> 01:17:36,986
हम कचरे के ढेर में रह रहे
तन्हा लोग नहीं हैं।

189
01:17:37,653 --> 01:17:41,032
यह खत भेजा है हार्टलैंड से बार्ड टेड ने।

190
01:17:41,741 --> 01:17:44,744
टेड लिखते हैं,
"प्लीज़ 'लेट इट स्नो' गाना बजा दीजिए।

191
01:17:44,827 --> 01:17:46,704
मुझे बर्फ़बारी की याद आती है।

192
01:17:46,788 --> 01:17:49,540
कमाल की ठंड पड़ती थी,

193
01:17:49,624 --> 01:17:54,170
पर वैसी ठंड नहीं, जब गलती से
यूरेनियम चाटने पर महसूस होती है,

194
01:17:54,253 --> 01:17:59,467
या वैसी ठंड जो फफूंदी भरे तहखाने में
सोने पर महसूस होती है।

195
01:17:59,550 --> 01:18:03,805
काश ऐसी बर्फ़ देखने को मिल जाती
जो जलती घास से टपकती

196
01:18:03,888 --> 01:18:06,641
कोई रेडियोएक्टिव धातु न होती।

197
01:18:06,724 --> 01:18:08,017
मुझे वह बर्फ़ याद है

198
01:18:08,101 --> 01:18:12,730
जो उस चीज़ से गिरा करती थी,
जिसे शायद बादल कहा करते थे, है न?

199
01:18:12,814 --> 01:18:16,776
मैं याद करने की कोशिश कर रहा था
कि स्लेडिंग कैसी होती थी

200
01:18:16,859 --> 01:18:20,363
पर न जाने क्यों, स्लेड का खयाल आते ही

201
01:18:20,446 --> 01:18:25,118
मुझे बस जली हुई लाशों और टूटी हुई
हड्डियों से गिरती चमड़ी ही याद आती है।

202
01:18:25,201 --> 01:18:27,829
पिछले साल मुझे लगा था
कि मुझे बर्फ़ दिखी है,

203
01:18:27,912 --> 01:18:33,793
पर असल में वह एक कोठार से
उड़कर निकलते दीमकों का झुंड था।

204
01:18:33,876 --> 01:18:36,045
उस कोठार में जो भी था,

205
01:18:36,129 --> 01:18:40,299
वह दीमकों के हमले से भी बुरा रहा होगा।

206
01:18:40,383 --> 01:18:43,344
अब मुझे ऐसे ही खयाल आते हैं।"

207
01:18:43,845 --> 01:18:46,889
हम सबका यही हाल है, टेड।
क्रिसमस मुबारक हो।

208
01:18:46,973 --> 01:18:48,391
थोड़ा केमिकल गटक लो

209
01:18:48,474 --> 01:18:53,187
और शायद तुम अपने हालात भूल जाओ।

210
01:29:11,346 --> 01:29:13,348
मेरी ओर से बस इतना ही, दोस्तो।

211
01:29:15,184 --> 01:29:16,894
ज़िंदा रहना।

212
01:29:16,977 --> 01:29:18,729
मैं अपने बारे में ऐसा नहीं कह सकता।

213
01:29:18,812 --> 01:29:22,316
मैं, मिस्टर न्यू वेगस, अब विदा लेता हूँ।

214
01:29:22,941 --> 01:29:28,155
आप सबको क्रिसमस मुबारक हो और गुड नाइट।



